Category: Entertainment

  • मानपुरा में बूथ विजय अभियान के तहत हुई बैठक

    कार्यकर्ताओं को बूथ को मजबूत करने के दिए टिप्स

    बद्दी/सचिन बैंसल। दून भाजपा के विजय बूथअभियान के तहत मंगलवार को मानपुरा बूथ पर बैठक हुई। जिसमें बूथ को मजबूत करने के लिए विस्तारक डीएस राप्टा ने कार्यकर्ता को टिप्स दिए। 
    उन्होंने  सभी बूथ के पदाधिकारियों से कहा कि वह घर घर जाकर लोगों को केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को बारे में लोगों को बताए। लोग इसका कैसा फायदा ले इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दे। कुछ  लोग जानकारी के अभाव में इन योजनाओं को लाभ नहीं ले पा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी अब गरीब, किसान ,युवा व महिला सशक्तिकरण के लिए योजनाएं तैयार रहे है।  ग्राम केंद्र प्रमुख सुरजन सैणी, केंद्र प्रभारी कश्मीरी लाल ने अपने बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया और दावा कि आने वाले चुनाव में इस बूथ से सबसे ज्यादा लीड दिलाई जाएगी। 

    भाजपा के जिला सदस्य कृष्ण कुमार कौशल ने ने सभी ग्रामीणों के अनुरोध किया कि अपने मत का प्रयोग करें और अधिक से अधिक मतदान करें। कांग्रेस को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है और  जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखना चाहते है। उनका मानना है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश सुरक्षित है। इस मौके  पूर्व प्रधान देवराज ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगतार सिंह हीरा नरायणदास ने भी विचार रखे।

  • बद्दी में मनाया बासड़े का पर्व, शीतला माता मंदिर में की पूजा अर्चना

    बद्दी/सचिन बैंसल। बद्दी में बासडे का पर्व मनाया गया। इस मौके पर शीतला माता मंदिर में लोगों को पूजा अर्चना की और माता के एक दिन पहले बनाए भोजन से भोग लगाया गया। लोगों का मनाना है कि सर्दियां समाप्त होने के बाद अब गर्मियां शुरू हो गई है। बासा भोजन खराब होने की अशंका से लोग इस दिन के बाद बासे भोजन का त्याग करना शुरू कर देते है। 

    बद्दी के शीतला माता मंदिर में सुबह चार बजे ही लोग आने शुरू हो गए थे। लोगो ने मीठे गुलगुले, हल्दी, चने की दाल व कचोरी से माता को भोग लगाया और अपने बच्चों की सुख समृद्धि के लिए कामना की।  बाद में मंदिर परिसर में हवन यज्ञ व कन्या पूजन हुआ। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों ने पंक्ति में बैठ कर भोजन ग्रहण किया।  

    इस मौके पर वार्ड पार्षद रमन कौशल, जुगल किशोर, मोनिका कौशल, प्रमोद कौशल, बेअंत ठाकुर, भगत राम ठाकुर, राजु, केवल कृष्ण, कुश कपूर, अजय कौशल, जितेंद्र बैंसल, भूपेंद्र सिंह बांका ने भंडारा बांटने में सहयोग किया।

  • नाचते नाचते हुई व्यक्ति की मौत

    पंजाब से कीर्तन मण्डली के साथ आया था कौंड़ी गांव

    बद्दी/ सचिन बैंसल: ढेला पंचायत के कोंडी गांव में कीर्तन मंडल के एक सदस्य डीजे पर नाचते नाचते हुए बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में साथ लगते निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति कृष्ण (41) पुत्र गफूर खान पंजाब राज्य के जिला मोहाली के तहसील खरड़ के मछली कलां गांव का रहने वाला था। कोडी गांव में मेहर ने अपने घर पर कीर्तन रखा हुआ था जिसमें पंजाब की कीर्तन मंडली को बुलाया गया। कीर्तन मंडली में कृष्ण भी शामिल था। सोमवार तड़के 3 बजे जब डीजे पर भजन चल रहे थे तो कृष्ण अपने साथी के साथ नाच रहा था।

    अचानक नाचते हुए वह चक्कर खा कर गिर गया और वह अपने सिर पकड़ने लगा। जब तक लोगों ने उसे उठाया तब तक वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे किशनपुरा के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानपुरा के थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके भाई व पत्नी को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
  • बीबीएन में पुलिस ने 4 मामलो में पकड़ी 116 पेटी शराब व 19 किलो चुरा पोस्त,देखें Video

    बद्दी/ सचिन बैंसल: हिमाचल में लोक सभा चुनाव के दौरान मतदाता को लुभाने के लिए बाहरी राज्यो से शराब की सप्लाई बड़ी मात्रा हो रही है। बद्दी पुलिस ने नाके लगाते हुए शराब माफिया की शिकंजा कसा है। बद्दी पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने तीन मामलो में 116 पेटियां  अवैध शराब बरामद कर चार लोगों के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिए है। पत्रकारों से बातचीत में एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि  मानपुरा थाने के तहत 24 पेटियां देसी शराब एक गाड़ी से पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले लोधी माजरा पंचायत के जट्टी माजरा का आरोपी गोपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

    वही बद्दी पुलिस ने बलांवाली में एक स्वीप्ट गाड़ी से 9 देसी शराब की पेटियां पकड़ी है। पुलिस ने गाड़ी में सवार चालक सुरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीसरा मामला भी मानपुरा थाने के तहत दर्ज हुआ है। एक पिकअप गाड़ी से यह अवैध शराब पकड़ी है। गाड़ी में दो लोग सवार था। बद्दी  के बिलांवाली का राकेश कुमार व यूपी का अनमोल यह शराब सप्लाई करने जा रहे थे। इन 83 पेटियों में 63 पेटी देसी शराब, 16 अग्रेंजी व 4 पेटियो में बीयर थी। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के बाद दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि बरोटीवाला थाने में चूरा पोस्त का मामला भी दर्ज किया है।

    पुलिस ने बरोटीवाला में तालाब के पास खड़े एक ट्रक से19 किलो 738 ग्राम चूरा पोस्त पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक की सीज कर चालक हुसैन चंद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस ने अवैध खनन पर भी शिंकजा कसा है। बद्दी पुलिस ने एक जेसीबी व दो टिप्पर तथा मानपुरा पुलिस ने दो टिप्पर अवैध खनन करते हुए पकड़े है। पुलिस ने अवैध खनन करते हुए पकड़े वाहनों को सीज कर लिया है।
  • 4 जून को केंद्र में भाजपा के साथ प्रदेश में भी खिलेगा कमल का फूल

    ढेला में आयोजित नुक्कड सभा में  बोले सांसद

    बद्दीसचिन बैंसल: सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 15 माह के दौरान 15 पैसे का काम नहीं किया और केंद्र से 15 हजार करोड़ का ऋण ले लिया। यह सरकार चंद दिनों के मेहमान है। 4 जून को केंद्र में भाजपा की सरकार के साथ साथ हिमाचल में भाजपा सरकार बनेगी। वह रविवार को दून विस क्षेत्र के ढेला में एक नुक्कड़ सभा में बोल रहे थे।

    उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियों के दम प्रदेश में सरकार बनी थी वह उसी तर्ज पर उनके ही विधायको ने अपनी सरकार के खिलाफ मोरचा खोल दिया। प्रदेश की महिलाओं को पंद्रह सौ रुपये का लालच देकर वोट ले लिए लेकिन अब पंद्रह माह बीत जाने के बाद भी इसे देना शुरू नहीं किया। जब सरकार के पास पैसा नहीं था तो यह गांरटियां देने की जरूरत क्या थी। केंद्र में मोदी ने कोई गांरटी नहीं थी लेकिन उन्होंने जो भी दस सालो में देश वासियों को दिया वह किसी से छिपा नहीं। वह पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने दस सालो में एक दिन भी अवकाश नहीं किया और लगातार काम करते आ  रहे है।  दुनिया में भारत को पहली पक्ति में खड़ा कर दिया और दुनिया से सबसे सफल प्रधानमंत्री में अपना नाम लिखवाया है।

    उन्होंने लोगों की अपील की है कि देश को सुरक्षित हाथो में  रखने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए। इस मौके पर दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, विनोद चंदेल, डॉ. श्रीकांत, डीआर चंदेल, मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता,  अशोक शर्मा, कृष्ण कौशल,  संजीव ठाकुर, ललित ठाकुर, संदीप चौधरी, डीएस राफ्टा, गुरमैल चौधरी, विधि चंद राणा, अमर चंद ठाकुर, देवराज  चौधरी, प्रेमचंद ढेला, कश्मीरी लाल, युवा मोरचा के सुरेंद्र ठाकुर, किसान मोरचा के मान सिंह ठाकुर, साई के प्रधान मेहर चंद, राम गोपाल, जिप सदस्य अमर संधू, नरायण दास समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    भाजपा में शामिल हुए डेढ दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ता 

    ढेला में डेढ दर्जन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर लज्जा राम, बगा राम, बालक राम, मोहन लाल, संदीप, किशन, सोमनाथ, बलदेव, कुलविंद्र, परमजीत सिंह पम्मी, पोलू, भूपेंद्र समेत डेढ दर्जन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद सुरेश कश्यप ने उन्हें भाजपा के पटका व माला पहना कर स्वागत किया।

  • बददी की प्रेरणा मैहता ने जीता राष्ट्र स्तर पर कांस्य पदक

    अंडर 20 जूनियर 65 किलो भार में हिमाचल का नाम किया रोशन

    बददी/ सचिन बैंसल: बद्दी की दंगल गर्ल प्रेरणा मेहता ने नोएडा में चल रही अंडर 20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में फिर से अपनी कला का जौहर दिखाया है। उन्होने 65 किलो भार में कांस्य पदक जीत कर हिमाचल और बददी का नाम रोशन किया है। प्रेरणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बददी में पढ़ती है और पिता प्रसिद्व कुश्ती कोच महेंद्र सिंह मैहता के सानिध्य में कुश्ती के दाव पेंच सीख कर इस मुकाम पर पहुंची है। इससे पहले भी प्रेरणा ने उत्तर भारत व राष्ट्र स्तर पर कई पदक जीते हैं। प्रेरणा बददी में 11वीं कक्षा में पढ़ती है और आज ही उसका परीक्षा परिणाम आया है और अब वो 12वीं में हो गई है।


    विद्यालय के प्रधानाचार्य रामलाल, शारीरिक शिक्षक ममता ठाकुर व जसवंत राय ने बताया कि प्रेरणा का बददी स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। वहीं सतवीर हनुमान अखाडा बागबाणियां के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राणा व कोच बालकिशन पहलवान ने कहा कि प्रेरणा हमारे अखाडे में निरंतर अभ्यास करती है और एक मेधावी व मेहनती खिलाडी है। उन्होने कहा कि हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब वो पूरे देश में कुश्ती में नबंर वन खिलाडी बनकर आएगी। वहीं पिता मोहिंद्र सिंह मैहता ने कहा कि हमें बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है लेकिन मुझे आशा है कि भविष्य में और ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करके हिमाचल का नाम पूरे देश में लहराएगी।
  • दो माह पूर्व खोदी गई नाली नहीं हुई ठीक

    वार्ड दो के लोग हो रहे परेशान

    बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी के वार्ड नंबर दो में जल शक्ति विभाग ने गली तो खोद दी है लेकिन उसे ठीक नहीं किया है जिससे लोगों दुपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। विभागों की आपसी तालमेल न होने का खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। बद्दी के वार्ड नंबर दो में तीन माह पहले गली में इंटरलॉक टाईल लगाई थी। इस बीच कुछ लोगों के घरो में गंदा पानी आने लगा। जिस पर लोगों ने जल शक्ति विभाग को यह समस्या  बताई। जल शक्ति विभाग ने अनुमान लगाया कि किसी बाहरी बहाव का पानी पीने के पानी में मिल रहा है जिससे यह पानी गंदा हो रहा है।

    इसी के चलते विभाग ने नई गली को खोद कर नाली को चेक किया। इससे पानी को सही हो गया। लेकिन उसे दोबारा वापस उसी हालत में नहीं किया जिससे यहां पर दुपहिया वाहन चालक गिर रहे है। वहीं पैदल चलने वाले लोग भी अंधेरे में ठोकरें खा रहे है। ग्रामीण दीपू पंडि़त, अशोक शर्मा, धीरज कौशल, चरनजीत, भूपेंदर, अमन, पुनीत कौशल, धरमवीर, पवन शर्मा व प्रमोद कौशल ने बताया कि जल शक्ति विभाग ने गली तो खोद दी लेकिन उसे ठीक करना भूल गया है। अब इसका खामियाजा यहां के लोगों को उठाना पड़ रहा है।

    कई साल बाद गली को पक्का किया गया अभी पक्का किए हुए दो माह भी नहीं हुए थे कि जल शक्ति विभाग ने उसे खोद दिया। स्थानीय लोगों ने इसे ठीक कराने की मांग की है। उधर, जल शक्ति विभाग के जेई बलजीत ंिसंह ने बताया कि वह इसे जल्द की रिपेयर कर देंगे। 
  • झाड़माजरी में सम्पन्न हुई राष्टी्य मजदूर कांग्रेस महासंघ की जिला स्तरीय बैठक

    बद्दी/ सचिन बैंसल: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक की बैठक झाड़माजरी में इंटक के जिला अध्यक्ष गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य चड्डा, महामंत्री हरबंस राणा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में जिला सोलन में इंटक की जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणियों के गठन को लेकर रणनीति तैयार की गई। जिला अध्यक्ष गगनदीप ने कहा कि इंटक जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर कामगारों की समस्याओं के निवारण हेतु खुले दरवार लगाएगी व कामगारों को आ रही समस्याओं को सीधे श्रम विभाग व सरकार तक पहूंचाएगी।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में कामगारों को ई.एस.आई., पी.एफ. , ठेकेदार प्रथा, मिनिमम वेज व समय पर वेतन न मिलने संबधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। परन्तु उनके निवारण हेतु श्रम विभाग कोई जरूरी कदम नहीं उठाता । इन सभी समस्याओं केा सरकार के सम्मुख पहूंचाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश इंटक नेताओं के नेतृत्व में युवाओं केा वोट के अधिकार के लिए जागरूक किया जाएगा ताकि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में यह लेाग अपनी जिम्मेवारी निभा सके। इस मौके पर भीम सिंह, राम सिंह, तरसेम शर्मा, हरीश, रविकुमार, हरिंद्र समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

  • मशहूर अभिनेता हुआ सड़क हादसे का शिकार, जाने मामला

    मुंबई : बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता नवीन पॉलीशेट्टी हाल ही में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि ये हादसा भारत नहीं, बल्कि अमेरिका में हुआ है। एक्टर की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। वो सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव नहीं है।

    सामने आई जानकारी के अनुसार इस हादसे के दौरान नवीन पॉलीशेट्टी बाइक राइड कर रहे थे। फिलहाल एक्टर का उपचार जारी है और वो लगातार रिकवर कर रहे हैं।  जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में एक्टर नवीन पॉलीशेट्टी का हाथ टूट गया है और भी कई छोटी चोटें आई हैं। नवीन अमेरिका के डलास में अपनी बाइक चला रहे थे, तभी उन्होंने नियंत्रण खो दिया।

    उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन वह फिसल गए। जिसके परिणामस्वरूप हाथ में चोट लग गई। यह कुछ दिन पहले हुआ था। लेकिन इसके बारे में अब जानकारी सामने आई है। वह अभी अमेरिका में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

  • रणबीर और आलिया की बेटी राहा बनी करोड़ों की मालकिन, जाने मामला

    मुंबई : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर अपनी क्यूटनेस से लोगों को अपना फैन बना चुकी हैं। राहा की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में जोर-शोर से होती है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। एक साल की राहा बाकी स्टारकिड्स की तुलना में काफी पॉपुलर हो गई हैं। इतना ही नहीं राहा कपूर इतनी छोटी सी उम्र में करोड़ों की मालकिन भी बनने वाली हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर छोटी सी बच्ची के पास इतने पैसे कैसे आए। दरअसल राहा कपूर को मम्मी आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर से स्पेशल गिफ्ट मिलने वाला है। 

      रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा कपूर को अपना नया बंगला उपहार में देने वाले हैं। इसी के साथ राहा कपूर एक साल की उम्र में ही सबसे छोटी और सबसे अमीर स्टार किड बन जाएंगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई के बांद्रा में अपने सपनों का नया घर तैयार कर रहे हैं। दोनों ने इस नए घर को कृष्ण राज बंगला नाम दिया है। अब कपल अपने नए घर में जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने नए बंगले पर अक्सर जाते रहते हैं। 

    इस दौरान घर की बालकनी में रणबीर कपूर और नीतू कपूर खड़े नजर आए थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के कुछ दिनों पहले से ही इस बंगले को बनाने की तैयारी शुरू हो गई थी। राहा के पैदा होने के बाद इस घर का काम तेजी से बढ़ा है।  बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा एक साल तक छिपाकर रखा था। पहली बार क्रिस्मस पर दोनों ने बेटी का चेहरा मीडिया के सामने रिवील किया। इसके बाद से जब भी राहा स्पॉट होती हैं तो उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं।