Category: Entertainment

  • बैसाखी पर बजट साईन उद्योग ने बददी में लगाया लंंगर

    3000 से ज्यादा लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद-जगमोहन


    बद्दीसचिन बैंसलः बददी के बजट साईन उद्योग ने बैसाखी के अवसर पर आटो स्टैंड बददी पर विशाल लंगर का आयोजन किया। कंपनी यहां पर एक दशक से ज्यादा समय से हर साल बैशाखी का लंगर आयोजित करती है। कंपनी के संचालक जगमोहन सिंह व मनमोहन सिंह ने स्वयं अपने परिवार के साथ श्रद्वालुओं को लंगर परोसा और पूरे क्षेत्र की सुख स्मृद्वि की कामना की।


    जगमोहन सिंह ने बताया कि पंजाब, हरियाणा व हिमाचल में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है।  यह सिख समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद खास है. बैसाखी रबी फसलों की कटाई का त्योहार भी है। साल 1699 को दसवें और अंतिम सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी ने केसधारी सिखों के एक विशेष समुदाय खालसा पंथ की स्थापना की थी। सिख इतिहास में इस घटना ने विशेष मोड़ लिया था। बैसाखी उत्सव इसी की याद में मनाया जाता है।

    पंजाबी नव वर्ष बैसाखी के दिन से शुरू होता है। यह ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है, क्योंकि सर्दियां समाप्त हो रही हैं और गर्मियों का आगमन हो रहा है।  इसके अलावा बैसाखी रबी फसलों की कटाई का त्योहार भी है।  किसान अपनी मेहनत का फल प्राप्त करते हैं और खुशियां मनाते हैं। उन्होने बताया कि बैसाखी विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों को एक साथ लाता है। यह भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है।  बैसाखी पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।

    बैसाखी सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा अवसर है जो विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों को एक साथ लाता है. यह त्योहार भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और समानता का प्रतीक है। उन्होने भंडारे में सहयोग देने के लिए नगर परिषद बददी, स्वराजमाजरा गांव, बद्दी आटो स्टैंड व टैक्सी स्टैंड का अभार जताया।

  • भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा ने इकाई का किया विस्तार

    सुषमा  ठाकुर को बनाया महिला प्रमुख

    बद्दी इकाई ने सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

    15 नए सदस्य बनाए

    बद्दीसचिन बैंसलः भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा  के अध्यक्ष रमन कौशल  ने इकाई का विस्तार करते हुए तीन उपाध्यक्ष मनोनीत किए है। जिसमें  नीरज गुप्ता को सेवा प्रमुख,  राकेश यादव को संस्कार प्रमुख व धीरज मिश्रा को संपर्क प्रमुख बनाया गया।   सुषमा ठाकुर को महिला प्रमुख, ओमपाल सिंह को प्रेस सचिव, राधा गोविंद मंत्री को संगठन मंत्री, कमल चंद को सह सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा  नीरज गुप्ता, दीप कुमार आर्य और रमेश वर्मा का नाम प्रदेश कार्यकारिणी के लिए भेजा गया। 

    बैठक में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। महासिचव देव्रवत यादव ने  बताया कि 15 नए सदस्य बनाए गए है। शुक्रवार को धागा कंपनी के प्रंबधक रविंद्र रोहिला, सुषमा ठाकुर व कुलदीप कंबोज को नया सदस्य बनाया गया। बद्दी शाखा ने इस बार सदस्यों की संख्या एक सौ से अधिक करने का टारगेट रखा है। भारत विकास परिषद  की ओर से  हर वर्ष स्कूलो में समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।  जिसमें विजेता छात्रों को आकर्षक पुरस्कार परिषद की ओर से दिये जाते है।

    इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिता व आपदा के दौरान भी परिषद ने समाज सेवा में बढ़ चढ कर भाग लिया। परिषद की ओर से बद्दी में न्यूनतम शुल्क पर प्रयोगशाला चलाई जा रही है। जिसका विस्तारीकरण किया जाएगा जिससे लोगों कोऔर अधिक स्वास्थ्य  सुविधाएं मिल सके। बैठक में शाखा के अध्यक्ष रमन कौशल, महासचिव देवव्रत यादव, नीरज गुप्ता, दीप कुमार आर्य, चक्रधर मिश्रा, राकेश यादव ने भाग लिया।

  • बददी विश्वविद्यालय में डिजिटल युग के महत्व पर प्रकाश डाला

    ऐसी दुनिया में जो लगातार बदल रही है, डिजिटलीकरण एक अत्यंत आवश्यक सहारा रहा है

    हरीश खजूरिया ने छात्रों को डिजिटल नेटवर्क के लाभ बताए

    बोले-यह केवल उद्योग ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी मददगार

    बददी/ सचिन बंसल : बददी विश्वविद्यालय में गेस्ट स्पीकर हरीश खजूरिया ने डिजिटल युग में लोक प्रबंधन की बदलती भूमिका विषय पर एक विशेष व्याख्यान दिया। शर्मा जो कि हिमाचल प्रदेश के अग्रणी उद्योग संगठन लघु उद्योग संघ के राज्य प्रवक्ता भी है ने इस उत्कृष्ट उपस्थिति में डिजिटलीकरण के महत्व को समझाया, जो आज के प्रतिस्पर्धी विश्व में संगठनों को विकसित करने में सहायक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल नेटवर्क का चयन करने के लाभों के बारे में टिप्स दिए, जो केवल उद्योग में ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन में भी मददगार हो सकता है।

    उन्होंने विद्यार्थियों को आग्रह किया कि वे डिजिटल युग में अपने निर्देशक बनें और तकनीकी उत्पादकता, सहयोग, और संचार के अन्य माध्यमों का सही उपयोग करें। शर्मा के विशेष व्याख्यान के द्वारा बददी विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को डिजिटल युग में उच्चतम सफलता के लिए तैयार करने का एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया। पिछले दशक में दुनिया में हुए महत्वपूर्ण बदलावों के साथ, विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के बाद, डिजिटलीकरण्  शब्द अधिक व्यापक हो गया है।

    इसने नए सिरे से परिभाषित किया है कि भर्ती से लेकर बाजार में जाने की रणनीतियों से लेकर ग्राहक अधिग्रहण और प्रतिधारण तक, हर क्षेत्र में व्यवसाय कैसे संचालित होते हैं। ऐसी दुनिया में जो लगातार बदल रही है, डिजिटलीकरण एक अत्यंत आवश्यक सहारा रहा है जिसने व्यवसायों को व्यवधान के बीच लचीलापन बनाने में मदद की है। इससे व्यवसायों को वास्तविक समय के आधार पर बेहतर ग्राहक अंतर्दृष्टि और प्रतिस्पर्धी ट्रैकिंग प्राप्त करने के लिए डेटा का उपयोग करने में मदद मिली है। यह देखते हुए कि आज के ग्राहक कितने डिजिटल-प्रेमी हैं, कंपनियों के लिए डिजिटल परिवर्तन यात्रा शुरू करना महत्वपूर्ण हो गया है, अगर ग्राहक के साथ तालमेल नहीं बिठाना है और सभी चैनलों और प्लेटफार्मों पर लगातार ग्राहक अनुभव सुनिश्चित करना है।

    हरीश खजूरिया ने कहा कि डिजिटलीकरण शुरू करने के लिए मुख्य कारक आमतौर पर लागत से संबंधित होता है। कर्मचारियों को कहीं से भी काम करने में सक्षम बनाना है। डिजिटलीकरण किसी उद्यम के सभी पहलुओं में प्रक्रिया में सुधार लाता है। व्यावसायिक कार्य (जैसे मानव संसाधन, विपणन और संचालन), संपूर्ण व्यावसायिक पारिस्थितिकी तंत्र (हितधारकों और विक्रेताओं सहित), परिसंपत्ति प्रबंधन (ग्राहकों और उनके डेटा सहित), कार्य संस्कृति और डिजिटल आपूर्ति कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच की एक  श्रृंखला है।

  • फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर विलेन की हुई मौ+त, शूटिंग से लौटते वक्त हुआ हादसा

    छत्तीसगढ़ः फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आ रही है। मशहूर विलेन सूरज मेहर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस दुखद खबर के आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा बीते बुधवार को हुआ है। सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर एक फिल्म की शूटिंग करने के बाद लौट रहे थे। तभी बिलाईगढ़ के सरसीवा क्षेत्र में उनकी स्कॉर्पियो एक पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एक झटके में एक्टर मौत के मुंह में समा गए।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ है, उस वक्त एक्टर सूरज मेहर अपनी फिल्म ‘आखिरी फैसला’ की शूटिंग से लौट रहे थे। उनकी कार बिलाईगढ़ के सरसावा क्षेत्र से होकर गुजर रही थी। तभी अचानक सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद ही सूरज मेहर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि हादसे के दिन ही उनकी ओडिशा में सगाई होनी थी।

    उधर, कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हादसे में सूरज मेहर और वाहन चालक दोनों गंभीर घायल हो गए थे। मौके पर ही उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से सूरज मेहर को बिलासपुर रेफर किया गया था। यहां पहुंचते ही डॉक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि सूरज मेहर को छत्तीसगढ़ी विलेन के रूप में पहचाना जाता है। वो सरिया बिलाईगढ़ गांव के रहने वाले थे। सूरज ने कई फिल्मों में खूंखार खलनायक की भूमिका निभाई है। वो अपने अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। बताया जाता है कि ओडिशा के भठली बुधवार, 10 अप्रैल को उनकी सगाई होनी थी। हालांकि सगाई से पहले ही उनकी हादसे में जान चली गई।

  • हिमाचल चैंबर आफ कामर्स ने मनाया गोल्डन जुबली कार्यक्रम

    पांवटा साहिब में ईएसआई अस्पताल खोलने की रखी मांग

    बेहतर कार्य के लिए सहायक निदेशक को किया सम्मानित

    बद्दीसचिन बैंसलः हिमाचल चैंबर्स आफ कामर्स एंड इडस्ट्री कै 50 वर्ष पूरे होने पर अपना गोल्ड जुबली कार्यक्रम मनाया।गोल्डन जुबली कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि मैन काईंड ग्रुप चैयरमैन आरसी जुनैजा रहे। उन्होंने नव निर्मित कामन पैसिलटी सेंटर का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि तथा चैंबर के सलाहकार ईएसआई से सेवानिवृत सहायक निदेक देवव्रत यादव रहे। बैठक में पांवटा साहिब में ईएसआई अस्पताल खोलने, पांवटा को रेलवे लाइन से जोड़ने, हैलीपेड बनाने, पांवटा साहिब से दिल्ली तक वोल्वो बस सेवा शुरू करने, धारा  118 को सरलीकरण करने तथा उद्योग पतियों को पांच सौ गज के प्लाट आवासीय सुविधा के लिए मुहैया कराने की मांग रखी गई।

    आरसी जुनेजा ने कहा कि चैंबर का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को उत्थान के लिए कार्य करना है। पिछड़े वर्गों को लेकर साथ चलने का कार्य चैंबर हमेशा से करता आ रहा है। आने वाले समय में चैंबर्स की ओर से गरीब कन्याओ में शादी में सहयोग भी करेगा। उन्होंने चैंबर आफ कामर्स को हमेशा सहयोग करने की बात कही। विशेष अतिथि  सेवानिवृत सहायक निदेशक देव व्रत यादव ने कहा कि  हिमाचल चैंबर आफ कामर्स एंड इंड्रस्ट्री  बखूबी उद्योगपतियों की समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्षरत रहने के साथ साथ क्षेत्र की आम जनता के साथ खड़ा रहा है। कोविड के दौरान निशुल्क दवा वितरण, वस्त्र वितरण के साथ साथ भोजन की व्यवस्था भी कराई गई।  और विशेष तौर पर चैंबर के अध्यक्ष सतीश गोयल ने हमेशा उद्योगों में कार्यरत मजदूर और उनके परिजनों की हर समस्या के लिए राजनेताओं से लेकर सरकारी अधिकारियों तक समस्या को निपटाने के लिए दिन रात एक की है। अगर इसी प्रकार चैंबर अपने अपने क्षेत्रों में गरीब मजदूरों के कल्याण के लिए साथ दे तो प्रदेश में मजदूरों की कोई समस्या नहीं रहेगी।

    समाज सेवी कृष्ण कौशल ने कहा कि  चैंबर आफ कार्मस ने पांवटा साहिब में जिस तरह  मजदूर व उद्योगों के बीच समन्यव बना कर रखा है वह सराहनीय कार्य है। बीबीएन में  ईएसआई का माडल अस्पताल होने के बावजूद भी मजदूरों को न तो सुविधा मिल रही है और न ही उनकी सनवाई हो रही है और मजदूर भटक रहे है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकाश  पांवटा साहिब में चैंबर मजदूरो के साथ सुख दुख में खड़ा रहता है। बीबीएन को इससे सबक लेना चाहिए। इसमौके पर देवव्रत यादव को उनकी उल्लेखनीय सेवाएं के लिए सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल, उपाध्यक्ष सुरेश गर्ग, नवीन अग्रवाल, अशोक गोयल, आरपी तिवारी, केहर सिंह चौहान, निकुंज त्यागी,दीपक गोयल, राजेंद्र शर्मा समेत चैंबर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • कई महीनों तक सर्वेक्षण के बाद राष्ट्रीय संस्था ने होटल को किया सम्मानित 

    बददी का लेमन ट्री होटल टाईम्स आइकॉनिक डेस्टिनेशन अवार्ड से सम्मानित

    बददीसचिन बैंसलः औद्योगिक शहर बददी नालागढ़ में अब उद्योगों के बाद होटल व्यवसाय भी देशभर में बददी का नाम रौशन करने में आगे आ रहे हैं। बददी के निकट फोरलेन पर स्थापित लेमन ट्री होटल को चंडीगढ़ में एक राष्ट्रीय संस्था द्वारा नार्थ जोन में आइकॉनिक डेस्टिनेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। होटल द्वारा दी जा रही सुविधाओं के आधार पर कई महीनों तक होटल की व्यवस्थाओं, होटल कर्मियों के व्यवहार और हर तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का सर्वेक्षण करने के बाद इस होटल को अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

    सोमवार को होटल के जनरल मैनेजर अमित राय मेहरा ने बताया कि बददी व नालागढ़ के लोगों ने इस होटल को बढऩे में काफी सहयोग दिया है और अब होटल प्रदेश ही नहीं बल्कि आस पास के राज्यों में भी क्षेत्र का नाम रौशन कर रहा है। चंडीगढ़ में हालही में एक संस्थान द्वारा होटल इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।


    जल्द पूरा होगा विस्तार का कार्य-
    होटल के जीएम अमित राय मैहरा ने कहा कि लेमन ट्री अपना लगातार विस्तार कर रहा है और पिछले छह वर्षों से होटल में नई सुविधाओं को शामिल किया जा रहा है। एशिया के फार्मा हब बददी में आज होटल की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है और ऐसे में अब मैनेजमेंट ने इसके विस्तार का निर्णय लिया है। जल्द ही 1000 लोगों की क्षमता वाला लॉन तैयार हो जाएगा और मैरिज हॉल की क्षमता को भी लगातार बढ़ाया जा रहा है। अमित राय ने बताया कि प्रदेश के नाखुश होकर लौट रहे कई बिजनेस मैन की पसंद लेमन ट्री होटल बना है। यहां होटल में शिकागो तक के ग्राहक शादी की बुकिंग करवाने पहुंचे हैं और शादी के शानदार आयोजन के बाद खुश होकर वापस लौटे हैं।

    उन्होंने कहा कि जल्द ही लोग चंडीगढ़ नहीं बल्कि चंडीगढ़ व पंचकूला से बददी शादी के लिए पहुंचेंगे। अमित राय ने बताया कि होटल द्वारा फूड सेफ्टी विभाग व अन्य द्वारा सुझाए गए सभी शर्तों को पूरा किया जाता है। सभी कर्मियों को समय समय पर मेडिकल करवाया जाता है और खाना पूरी तरह हाइजेनिक तैयार किया जाता है। इस अवसर पर होटल मैनेजमेंट के पदाधिकारी जितेंद्र शर्मा ऑपरेशन मैनेजर, दिलीप कुमार सेल्स मैनेजर, अरविंद यादव सिक्योरिटी मैनेजर और सोहन रावत हैड सैफ मौजूद रहे। इस अवसर पर रोड सेफटी क्लब बददी के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत मलपुर के पूर्व प्रधान पोलाराम चौधरी, हिमालया एनजीओ के संयोजक डा रणेश राणा भी उपस्थित रहे।

  • बददी के निकट मढांवाला में आयोजित किया न्यूरोथैरेपी शिविर

    विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे लोगों का बिना दवा बिना चीर फाड किया उपचार


    गौशाला के संचालक नवीन कुमार व पंकज गुप्ता ने किया शिविर का शुभारंभ


    बददीसचिन बैंसल: बददी के निकट मंढावाला गौशाला के सभागार में न्यूरोथेरैपी कैंप का आयोजन किया गया। इसमें वैदिक उपचार केंद्र बददी की टीम ने विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोगों का उपचार किया और उनको राहत पहुंचाई। श्री श्याम गौशाला सेवा समिति मंडल मंढावाला के संचालक नवीन कुमार ने इस कैंप का शुभारंभ किया। आयोजक पंकज गुप्ता ने कहा कि आज आलम यह है कि हमारा खान पान ही ऐसा हो गया है कि हर व्यक्ति कहीं न कहीं छोटी मोटी बीमारी से ग्रसित है। इसको लेकर हमने यह कैंप लगाया था जिसमें तीन दर्जन लोगों को लाभ मिला।

     गौशाला के संचालक नवीन कुमार ने कहा दिन प्रतिदिन दुनिया भारतीय चिकित्सा पद्दति को महान मानते हुए उसकी और मुड रही है। क्योंकि भारतीय पारंपरिक चिकित्सा द्वारा ही हर बीमारी का जड से इलाज संभव है। इसलिए अब समय आ गया है कि हम अपनी गौरवशाली ऐतिहासिक चिकित्सा पद्दति योग, आयुर्वेद, मर्म चिकित्सा, पंच महाभूत चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा आदि को गौरव दें और इन्हें घर घर तक पहुंचाने में हर सम्भव प्रयास करें। इससे आम जनता को बहुत लाभ मिलेगा जो महंगे इलाज करवाने में असमर्थ रहते हैं उनके लिए यह केंद्र संजीवनी का केंद्र बनेंगे। न्यूरो थेरेपिस्ट मोहिंदर पाल ने कहा कि  न्यूरोथेरेपी बहुत ही प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्दति है।

    जिसमें रोगों को ध्यान में रखते हुए शरीर के अलग अलग हिस्सों पर दबाव देने से हर बीमारी का इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसमें पेट से सम्बंधित रोग जैसे नाभि की समस्या, गैस बनना, कब्ज रहना, भूख न लगना, दस्त, एसिडिटी, जोडों के दर्द जैसे गर्दन दर्द, कमर दर्द, स्लिप डिस्क, सियाटिका, सर्वाइकल, महिलाओं की समस्या सम्बंधी रोग, त्वचा रोग, एलर्जी, एगसिमा, सोरायसिस, सफेद दाग, चेहरे व सिर के दाग, मुंहांसे, मोतिया, नींद न आना, यादाशस्त कमजोर होना, सिर दर्द, माइग्रेन, जुकाम, अस्थमा, थाइरोइड, पैरालसिस, हृदय रोग, लंबाई का न बढना, मोटापा आदि बीमारी का सफलता पूर्वक इलाज किया जाता है। कैम्प के आयोजक पंकज गुप्ता ने कहा कि इस वेलनेस सेन्टर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को छुपी हुई भारतीय चिकित्सा विज्ञान से अवगत करवाना है, जिसके सहारे हर व्यक्ति स्वयं के शरीर की प्रकृति को समझते हुए खुद का वैद्य बने और स्वयं को निरोगी रख सके। क्योंकि भारतीय चिकित्सा पद्दति आम व्यक्ति के लिए और सब का हेल्थ बजट जीरो परसेंट रखने में सक्षम है।

  • बद्दी राष्ट्रीय स्तर बाडी प्रतियोगिता का शुभारंभ

    देश भर के नाली बाड़ी बिल्ड़र ले रहे भाग

    बद्दीसचिन बैंसल: विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर अमन फिटनेस जिम एडं सपा ने बाडी बिल़्डिंग चैंपियनशीप शुरू हो गई है।  रविवार के बिग बाजार बद्दी के प्रांगण अमन बॉडी बिल्डिंग की ओर से मिस्टर नार्थ इंडिया ओवर आल बा़डी बिल्डिंग चैंपियनशीप का आयोजन किया। इस आयोजन में 60 से 75 किलो वर्ग, 60 से 80 किलो वर्ग, मास्टर केटेगिरी, क्लासिक फिजिक सिंगल केटेगिरी की प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। प्रतियोगियों की में अव्वल रहने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 

    समारोह में विशेष अथिति सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव, कृष्ण कौशल, मेला राम चंदेल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और इस भव्य आयोजन के लिेए फिटनेस जिम  एवं सपा के संचालक अमन पंवार को पगड़ी पहना कर उन्हें बधाई दी। देवव्र्त यादव ने खिलाड़ियों से कहा कि जीवन में स्वास्थ्य ही धन है और जो खिलाड़ी इस आयोजन में हिस्सा लेकर उन सभी को बधाई दी और कहा कि जीवन में खेल तथा जिम का अपना अलग ही महत्व है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिक निवास करता है। कृष्ण कौशल ने कहा कि बद्दी जैसे छोटे शहर में इस तरह राष्ट्र स्तर के आयोजन को कराना अपना आम में एक चुनौती है। और हम सब मिल कर आने वाले महेमानों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आने देंगे जिससे बद्दी का नाम पूरे देश में रोशन होगा। 

  • उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश ने किया जागरुकता शिविर का आयोजन

    लघु उद्योगों की पेमेंट फंसने के बाद किसी प्रकार किया जाए केस अधिवक्ता ने बताया


    हिमाचल के उद्यमियों ने जाने फैसिलिएशन कौंसिल में अपने अधिकार


    सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों से हुए रुबरु


    बददीसचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग द्वारा बददी के निकट क्लासिक रैजीडैंसी परिसर में फैसिलिएशन कौंसिल (हि.प्र माईक्रो एंड स्माल एंटरप्राईसिस फैसिलिएशन कौंसिल) की एक बैठक का आयोजन गया। यह कौंसिल उद्योगों के लेन देन में पैदा हुए विवादों का निबटारा करती है। इस जागरुकता शिविर में बीबीएन उद्योग संघ, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज, परवाणु इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व लघु उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश के सदस्यों सहित अन्य औद्योगिक संगठनों के सदस्यों ने शिरकत की।

    अतिरिक्त निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि एचपीएमएसईएफसी की बैठक का मुख्य उदेश्य डिलेड पेमेंट (लंबित राशि भुगतान) के बारे में विस्तार से बताना था। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश डोले ने इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी।  उन्होने कहा कि एमएसएमई में एक पोर्टल है जिसका नाम समाधान है और इसमें हम सब अपनी समस्याएं पंजीकृत करवा सकते हैं। उन्होने कहा कि अगर 45 दिन तक कोई संस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के काम की पेमेंट नहीं करता है तो उस पर केस किया जा सकता है।

    इस अवसर पर उद्यमियों ने भी अपने मुददे रख। उद्यमियों ने कहा कि यह हमारे लिए समस्या है कि जहां की पेमेंट होती है वहीं केस किया जाएगा जो कि बहुत गलत है। अगर बददी या परवाणु की कोई कंपनी है जिसने दिल्ली की कंपनी से पैसे लेने है तो कहा जाता है कि केस वहीं पर करो जबकि यह केस वहां पर डलना चाहिए जहां का लेनदार हो। लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि सूक्ष्म एंव लघु उद्योगों की पेमेंट समय पर नहीं हो पाती जिससे वो दम तोड जाते हैं। फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रदेशाध्यक्ष व कौंसिल के विशेष आंमत्रित सदस्य चिंरजीव सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार व कौंसिल यह तय करे के छोटे उद्योगों की राशिक समय पर भुगतान हो।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता बीबीएन उद्योग संघ के सरंक्षक राजेंद्र गुलेरिया व शैलेष अग्रवाल ने की और एमएसएमई सैक्टर की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर लघु उद्योग संघ के महासचिव अनिल मलिक,कोषाध्यक्ष सतपाल जस्स्ल, लघु उद्योग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के एडमिन मैनेजर कालिदास शर्मा,  चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम शर्मा,  रमेश चौहान, लघु उद्योग संघ के  चिंरजीव ठाकुर, अखिलेश यादव, उमेश पराशर ने शिरकत की।


    सख्त हो कार्यवाही या जीएसटी ब्लाक-अशोक प्रदेश के अग्रणी सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के पैरोकार उद्योग संगठन लघु उद्योग संघ हिमाचल ईकाई के राज्याध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि कौंसिल पेमेंट वाले मुददों पर अच्छा कार्य कर रही है और 80 फीसदी मुददे शिमला में ही सुलझ जाते हैं। इसके अलावा जो मुददे रह जाते हैं वो कोर्ट में चले जाते हैं लेकिन उन पर विभाग को कडा चैक रखना चाहिए। कौंसिल के अधिकारियों व उद्योग विभाग विभाग के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि अगर बडे उद्योग समय पर छोटे कारखानों का भुगतान तय अवधि में नहीं करते तो उसका जी.एस.टी नंबर ब्लाक कर देना चाहिए। अशोक राणा ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करे देश की रीड की हडडी एम.एस.एम.ई जो कि सर्वाधिक रोजगार देता है को जीवीत रखने के लिए उससे 20 फीसदी खरीद सरकारी व गैर सरकार संस्थान करे। अगर सूक्ष्म एंव लघु उद्योगों को नहीं बचाया गया तो देश में बेरोजगारी को बढ़ावा मिलेगा।

  • बददी में सोशल वैल्फेयर सोसाईटी का रक्तदान शिविर 8 अप्रैल को क्योरटैक समूह के प्रांगण में

    वर्ष 2003-04 में उद्योग स्थापित कर औद्योगिकिकरण शुरुआत की स्व. अमित सिंगला ने की


    बददीसचिन बैंसल: क्योरटेक फार्मा समूह के संस्थापक  स्व.अमित सिंगला की याद में 8 अप्रैल (सोमवार) को क्योरटेक प्रांगण में  एक  विशाल रक्तदान शिविर अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सोसाइटी के फाउंडर चेयरमैन सुमित सिंगला ने बताया कि इस अवसर पर 500 वृक्ष रोपित किये जायेंगे।  पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से विभिन युवा, महिला व समाज सेवी संस्थाओं और एनजीओज के पदाधिकारी सहित कई गण्य मान्य व्यक्ति  इस अवसर पर रक्तदान करने हेतु पहुंच  रहे हैं।  


    उल्लेखनीय है कि  स्व. अमित सिंगला छोटी उम्र में ही केमिकल इंजीनियर की शिक्षा  आरईसी – एनआईटी जालंधर से पूरी करने करके उन्होंने अपनी पहली नौकरी इंदुकुश फार्मास्यूटिकल से शुरुआत की. वहां उन्होंने इस यूनिट को आगे ले जाने में दिन रात एक किया और अपना लक्ष्य था कि अपना एक फार्मा यूनिट स्थापित करे। उन्होंने कई उभर रहे फार्मा उद्योगों को शुरू करवाने में भी मदद प्रदान की.  पर होनी को कुछ और ही मंजूर था और 21 नवंबर 2006 को एक दुखद  दुर्घटना में अमित सिंगला इस नश्वर संसार को त्याग गए।

    सोसाइटी के चेयरमैन सुमित सिंगला ने अपने स्व. भाई के नाम पर अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी का गठन  किया और हर समाज सेवा के प्रत्येक क्षेत्र में काम करना शुरू किया। हर साल सुमित सिंगला अपने भाई के जन्मदिन पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं। इसके अतिरिक्त पीजीआई व रोटरी ब्लड बैंक से रक्त की मांग आती है तो अलग से रक्तदान कैंप उनकी कंपनी क्योरटेक फार्मा व आईबीएन हर्बल लोगों को सहयोग से आयोजित करती है।

    उन्होंने बी बी एन के औद्योगिक घरानो को अपील की कि वह अपने प्रियजनों जिनको वो खो चुके हैं को याद करते हुए मानवता और पर्यावरण के संरक्षण हेतु काम करते हुए एक सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान करें।