Category: Entertainment

  • बददी के  वी आर पब्लिक स्कूल में विदाई पार्टी का आयोजन 

    भव्य सिंह राणा मिस्टर वी.आर तो प्रणव बने मिस्टर फेयरवैल
    आरुषि कौशल बनी मिस वीआर तो दीपक बने मिस्टर परफेक्ट

    बददी/सचिन बैंसल : वीआर पब्लिक स्कूल बददी के 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल आए छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाला खिताब मिस्टर वीआर जमा दो मैडीकल के भव्य सिंह राणा को दिया गया वहीं मिस वीआर आरुषि कौशल रही। इसके अलावा प्रणव मिस्टर फेयरवैल, खुशी मिस फेयरवैल, मिस्टर परफेक्ट दीपक तथा भाव्या मिस परफेक्ट रही। वंशिका मिस जार्जियस व अजय मिस्टर हैंडसम रहे। मिस्टर व मिस एथलीट रहे देवांग जैन व मोनिका रॉय। मिस्टर व मिस स्कॉलर बने प्रंाशुल व दीक्षा। खटटी मीठी यादों को सहेजते हुए कक्षा 12वीं के छात्र भावुक हो गए व उन्होने अपने गुरुजनों के प्रति आभार जताया।

  • दसवें दिन तीसरी मंजिल से मिले दो शव

    दसवें दिन तीसरी मंजिल से मिले दो शव

    पुलिस ने हडि्डयों के ढांचे को कब्जे में लिया

    बददीसचिन बैंसल :झाड़माजरी स्थित फरफ्यूम कंपनी से सर्च अभियान के दौरान रविवार को तीसरी मंजिल के मलबे में हडि्डयों के दो ढांचे मिले। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पाल में शिनाख्त के लिए भेज दिया है। यहां पर अगर शिनाख्त नहीं होती है तो इनका डीएनए टेस्ट कराने के बाद उसे फोरेसिंग जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

     झाड़माजरी स्थित परफ्यूम कंपनी में लोनिवि, दमकल, पुलिस, एसडीएफआर व प्रदूषण बोर्ड की ओर से सर्च अभियान चलाया गया ।अभियान के  दौरान तीसरी मंजिल के मलबे से हडि्डयों से दो ढांचे मिले। यह ढांचे किसी लापता कामगार के हो सकते है। पुलिस ने इन ढांचों को नालागढ़ अस्पातल भेज दिया गया है। जहां पर परिजनों को बुलाया जाएगा। अगर शिनाख्त नहीं होती है तो इनकी डीएनए टेस्ट किया जाएगा।

     कंपनी में  आग लगने के बाद  30 कामगार घायल हो गए थे और 8 लापता हो गए है।  जिसमें दूसरे दिन दो शौचालयों से चार शव मिल थे। जिनके तीन की शिनाख्त हो गई थी। शिनाख्त होने पर तीनों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया था। वहीं एक की अभी तक  शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी लापता कामगारों के परिजनों के डीएनए टेस्ट कराने के बाद जांच के लिए फोरेसिंग प्रयोगशाला जुनगा भेज दिया है।  रिपोर्ट आने के बाद ही चौथे शव का पता चलेगा। लेकिन शव काफी पुराना होने से पुलिस ने शव का डीएनए कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

    अब दो कामगार लापता है। छह के शव मिल चुके है। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस  को दो शवों के ढांचे कब्जे में ले लिया है। उन्हें कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। जहांपर उनकी शिनाख्त की जाएगी। अगर उनकी पहचान नहीं होती है तो उनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। और परिजनों से डीएनए से मिलाया जाएगा। सर्च अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा।
  • बददी में धूमधाम से मनाया गया भगवान शिव का चौथा शिव नुआला

    ऐसा लग रहा था जैसे पूरा दर्शक पंडाल ही शिव भक्ति में सराबोर होकर नाच रहा है


    10 घंटे तक चले अटूट लंगर में हजारों शिव भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

    भरमौर के विधायक डॉ.  जनकराज  मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए

    सचिन बैंसलबददी: हिमाचल की संस्कृति में गददी समुदाय अपना विशेष स्थान रखता है जो कि चम्बा जिले के सभी भागों सहित भरमौर, पांगी, होली, धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर आदि क्षत्रों के साथ साथ दिल्ली, चंडीगढ़ और बीबीएन में बहुतायत में बसा हुआ है । गद्दी समुदाय का प्रसिद्व सांस्कृतिक कार्यक्रम अमरावती कालोनी के जी.एस रिर्जोट बददी में धूम धाम के साथ मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने शिरकत की । कहा जाता है कि कड़ी मेहनत करना यदि सीखना हो तो गद्दी समुदाय से अच्छा कोई उदाहरण नही है ।

    जितने सुंदर और सादे स्वभाव के गद्दी लोग होते हैं उतनी ही सुंदर इनकी परम्पराए और रीति रिवाज हैं ऐसी ही यह परम्परा है शिव नुआला । गौरतलब  है कि बीबीएन में हजारों की संख्या में चम्बा, कांगडा क्षेत्र के लोग कार्यरत हैं और उन्होंने अपनी संस्कृति की धाक बददी जैसे मैदानी इलाके में हजारों की संख्या में एक साथ एकत्रित होकर सामूहिक कार्यक्रम करने की अपनी कर्मठता और सुंदरता की अलग मिशाल पेस की है ।हालांकि बीबीएन में गद्दी समुदाय की टीम युवाओं की टीम है क्योंकि यह सभी लगभग पिछले दस से पंद्रह सालों से बी.बी.एन क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर कार्यरत हैं अथवा स्वरोजगार कर रहे हैं लेकिन इतने बडे स्तर पर युवाओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करना किसी प्रेरणा से कम नहीं है ।

    गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष जग्गी सिंह, सचिव रवी कपूर, महिला प्रभारी शम्मी ठाकुर, कविता देवी, मोनिका ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष गद्दी समुदाय का चौथा वार्षिक शिव नुआला महाउत्सव बददी में बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया  जिसमें 13 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया । इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सायं से शुरू हुआ शिव भंडारा प्रात: चार बजे तक निर्बाध रूप से चलता रहा । भंडारे में लगभग पंन्द्रह हजार लोगों ने भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण किया ।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भरमौर के विधायक डा. जनकराज व नालागढ़ के विधायक कृष्ण लाल ठाकुर तथा उपस्थित रहे ।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दून के पूर्व विधायक परमजीत सिहं पम्मी तथा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार चैधरी ने शिरकत की । सांस्कृतिक कार्यक्रम को चार चाँद लगाने के लिए हिमाचल के मशहूर लोकगीत कलाकार सुनील राणा, रीता पुरहाण, भावना जरयाल ने एक से बढक़र एक सुंदर प्रस्तुति पेश कर पंडाल को खूब नाचने पर विवश किया । कुछ समय के लिए तो ऐसा लग रहा था जैसे पूरा दर्शक पंडाल ही शिव भक्ति में सराबोर होकर नाच रहा है । कार्यक्रम सुबह पांच बजे तक पहाडी भजनों के साथ निरंतर चलता रहा जिसमें सुबह होने तक हजारों दर्शक भोले की भक्ति में डूबकर नाचते नजर आए ।
  • बददी के युवा उद्यमी सुमित सिंगला को मिला स्टार अवार्ड 

    जरुरत पडऩे पर चंडीगढ़ अस्पतालों के लिए रक्त उपलब्ध करवाते हैं सुमित सिंगला

    अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी को यह सम्मान दिया गया 

    सचिन बैंसलबददी:रोटरी एवम ब्लड बैंक सोसायटी रिसोर्स सेंटर चंडीगढ़  द्वारा महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन ऑडिटोरियम मे वार्षिक अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्यातिथि पंजाबी अदाकार राज रंधावा रही। समारोह में रोटरी व ब्लड बैंक द्वारा वर्ष 2023- 24 में 399 यूनिट ब्लड उपलब्ध करवाए जाने का इतिहास रचने पर बददी इंडस्ट्रियल एरिया के क्यारेटक समूह व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी बददी को स्टार अवार्ड पहला खिताब देकर सम्मानित किया गया।

    यह स्टार अवार्ड पहला खिताब मैन अवार्ड अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक सदस्य सुमित सिंगला ने  मुख्यातिथि अदाकारा राज रंधावा के हाथो प्राप्त किया। रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवम् अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर  मौजूद रहे। दीगर बात यह है की बददी फार्मा समूह क्यूरटेक एवम अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी आज तक करोना काल से पूर्व व कोरोना काल के दौरान विभिन्न मौकों पर करीब 28 ब्लड कैंप लगा चुकी है। सोसायटी समय समय पर रोटरी ब्लड बैंक को सहयोग करती रहती है।

    संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुमित सिंगला ने इस अवसर पर  कहा कि रक्तदान महादान है जिसका कोई कर्ज नहीं चुका सकता। रक्तदान करने के बाद व्यक्ति तीन माह में ही अपने रक्त की पुन: रिकवरी कर लेता है । उन्होंने समाज के लोगों उद्योगपतियों का आह्वान किया कि ऐसी गतिविधियों में आगे आकर सहयोग करना चाहिए। समारोह में  उतर भारत की करीब 50 एन.जी.ओ को यह सम्मान दिया गया जिसमे कयोरेटैक समूह एवम अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी  को यह स्टार अवार्ड पहला खिताब प्रथम श्रेणी के तौर पर दिया गया।
  • राईजो तेकी गोजू रयु खेल ग्रेडिंग कैंप का बददी में आयोजन

    27 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अलग अलग क्षेत्र में सम्मानित हुए


    सचिन बैंसलबददी :राईजो तेकी गोजू रयु  फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा रॉयल इंटरनेशनल स्कूल कडुआना बददी   में ग्रेडिंग का आयोजन किया गया। इस ग्रेडिंग में 27 बच्चों ने भाग लिया और सभी बच्चों में से सात बच्चे  ब्राउन टू बेल्ट ,एक  ब्राउन वन , एक ग्रीन बेल्ट, पांच बच्चों ने ओरेंज बेल्ट, छह बच्चों ने येलो टू बेल्ट व सात बच्चों ने येलो वन बेल्ट से सम्मानित किया गया।

    जिसमें सैंसाई संतोष  कुमार जोकि  पांच डिग्री  ब्लैक बेल्ट व उन्होंने बच्चों की  परीक्षा ली।  इस अवसर पर  ब्लैक बेल्ट इंस्ट्रक्टर राजेन्द्र कुमार, देशराज, लक्की, सुरेश कुमार आदि शामिल रहे।  मुख्य प्रशिक्षक राजेंद्र कुमार जो कि रॉयल इंटरनेशनल स्कूल में ट्रेनिंग दे रहे हैं उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को बधाई दी।  सेंसाई संतोष कुमार ने बच्चों के अभ्यास को देखते हुए उनकी प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना  की।

    इस मौके पर ब्राउनबेल्ट बेल्ट कृष, विवान,आयुष,अवनी,विख्यात,मीना,तमना ,तृषा ,काव्यांश व ग्रीन बेल्ट कनिष्क,ऑरेंज बेल्ट अमित, निंरजन, वीरेन, दिव्या,काव्या, येलोटू बेल्ट,पारस, हरसिद्धि, माधव, उमेश कटवाल, तानिया, विहान जरयाल, येलो वन बेल्ट, कृष, आर्या प्रताप, दिव्याँश, रक्षिता, कशफ, नंदिता, वरदान, राम कुमार आदि  व सभी बच्चों के माता- पिता भी मौजूद रहे। रॉयल इंटरनेशनल  स्कूल बददी में में ग्रेडिंग का आयोजन कराया गया।
  • बददी में आर्य समाज ने मनाई महऋर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती 

    माजिक कुरितियों को दूर कर व वेदों को पुर्नजीवित करने में रही अहम भूमिका-संगीता आर्य

    महाराणा प्रताप नगर में उमड़े शहर के हर कोने से लोग

    सचिन बैंसलबददी:महऋर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती बददी के महाराणा प्रताप नगर में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन आर्य समाज की बददी इकाई द्वारा किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर आचार्य अशोक डागर ने शिरकत की वहीं भजन गायिका संगीता आर्य ने भजनों की कमान संभाली। सर्वप्रथम आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने वैदिक यज्ञ के साथ कार्यक्रम का आगाज किया जिसमें  अखिल मोहन अग्रवाल ,सूरजभान बंसल, रानेश कुमार राणा व कमलेश बंसल ने यजमान की भूमिका निभाकर यज्ञ संपन्न करवाया। यज्ञ  में वेद मंत्र सहारनपुर से आई भजनोपदेशक संगीता आर्य ने व्याख्यान किया। उन्होने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन और उनके चरित्र पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्होने अंध विश्वासों को दूर करके सामाजिक उत्थान किया वहीं लोगों की जीने की सच्ची राह दिखाई। उन्होने कहा कि वेदों को पुर्नजीवित करने में स्वामी जी का अहम योगदान रहा है।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे अमित सिंगला सोशल वैल्फेयर सोसाईटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने कहा कि हम सबको दयानंद सरस्वती के पदचिन्हों पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। मुख्य वक्ता आचार्य अशोक डागर ने कहा कि आज जो भी समाज सुधारक का दावा करते है वो बडी बडी गाडियों में घूमते हैं और बंगलों में रहते हैं लेकिन उस समय के समाज सुधारक पैदल चलकर भूखे प्यासे रहकर, सुविधाओं की चाहत न रखते हुए गांव गांव जाकर सामाजिक कुरितियों को दूर रखने के प्रति अलख जगाते थे। संघर्ष करते थे और अपने व्यक्तित्व से उदाहरण प्रस्तुत करते थे। जब हमारा जीवन साधारण होगा तभी हम असाधारण काम कर पाएंगे।

    मानव के कल्याण पर दिया बल-कुलवीरआर्य समाज के बददी के अध्यक्ष कुलवीर सिंह आर्य ने कहा कि दयानंद सरस्वती ने मानव मात्र के कल्याण के लिए सार्वभौमिक धर्म की धारणा पर बल दिया है, जिसे उन्होंने ‘सर्वतंत्र सिद्धांत’ अथवा ‘सनातन नित्य धर्म’ कहा है। उनकी मान्यता के अनुसार धर्म वह है जो तीनों कालों में एक जैसा मानने योग्य हो। धर्म वह है जिसे सत्यमानी, सत्यवादी, सत्यकारी, परोपकारी विद्वान मानते हों, वही सबको स्वीकार हो। दयानंद ने जीवन के प्रति मनुष्य के मर्यादित और संतुलित दृष्टिकोण को ही धर्म की संज्ञा दी है।  इस देश के अंधेरों में ज्ञान की मशाल जलाने वाले आधुनिक भारत के मनीषियों में स्वामी दयानंद सरस्वती भी हैं। इनकी वेदों में दृढ़ निष्ठा थी, जिसके प्रचार-प्रसार के लिए इन्होंने मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की। जिसका भारतीय समाज पर बड़ा असर पड़ा, देश को कई सामाजिक बुराइयों से मुक्त होने में बड़ी मदद की। ऐसे मनीषी की जयंती पर देश उनको नमन कर रहा है।

    यह रहे उपस्थित-
    इस अवसर आर्य समाज के दीप आर्य, संगीता आर्य, अशोक डागर, हर्ष आर्य, रोहित आर्य, मनीष आर्य, नरेश भारद्वाज, अंकित परमान, नरेश गोयल, डा. आरपी सिंह, बलविंद्र सिंह ठाकुर, राजपूत सभा के सचिव शेषपाल राणा, कमलेश बंसल, नितिन पाटिल, अनिल मलिक, रोड सेफटी प्रधान सुरेंद्र अत्री, चिंतन कुमार चौधरी, योग संगठन मंत्री डा. किशोर ठाकुर, शिव कुमार सिंह, सुबोध कुमार, सरोज आर्य, आभा,  डा .श्रीकांत शर्मा सूरजपूरी, कुसुम बंसल, डा प्रवीर गोयल, कपिल भाटी, सुनील राजपूत, रमन कौशल, राकेश यादव, सुनील शर्मा, सुरेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • 16 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए ट्रेड यूनियनों ने बनाई रणनीति

    केंद्र सरकार के तुगलकी फरमानों के खिलाफ 16 को बंद रहेंगे उद्योग : हरदीप बावा 


    बददी / सचिन बैंसल : केंद्र सरकार की मजदूर, कर्मचारी, ट्रांसपोर्ट व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल की तैयारियों के सिलसिले में सीटू, इंटक, एटक सहित केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने औद्योगिक मजदूरों का एक राज्य स्तरीय अधिवेशन भुड बैरियर बद्दी में किया। इस अधिवेशन को सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर ठाकुर, इंटक प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह, एटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चंद्र भारद्वाज, सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, उपाध्यक्ष जगत राम, इंटक जिलाध्यक्ष श्याम ठाकुर, एटक जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा व उपाध्यक्ष नरेश घई ने सम्बोधित किया। अधिवेशन में ओमदत्त शर्मा, दलजीत सिंह, अनूप पराशर, राजन गोयल, पीताम्बर ठाकुर, गजेंद्र तिवारी, अभिषेक ठाकुर, रविन्द्र कुमार, अनिल कौशल, विकास कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, राजेन्द्र कुमार, कृष्ण पाल, अजय, हुस्न सहित सैंकड़ों औद्योगिक मजदूरों ने भाग लिया।


    जानकारी देते हुए इंटक के प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता ओम शर्मा ने बताया के ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच का मानना है कि केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह पूँजीपतियों के साथ खड़ी हो गयी है व आर्थिक संसाधनों को आम जनता से छीनकर अमीरों के हवाले करने के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के नारे की आड़ में मजदूर विरोधी लेबर कोडों को थोपने, बारह घण्टे की डयूटी, फिक्स टर्म व मल्टी टास्क रोज़गार लागू करने, हड़ताल पर अघोषित प्रतिबंध लगाने व सामाजिक सुरक्षा को खत्म करने की नीति पर आगे बढ़कर यह सरकार इंडिया ऑन सेल, बंधुआ मजदूरी व गुलामी की थियोरी को लागू कर रही है। इस से केवल पूंजीपतियों, उद्योगपतियों व कॉरपोरेट घरानों को फायदा होने वाला है व गरीब और ज़्यादा गरीब होगा। मोदी की गारंटी, अच्छे दिन का वायदा करने वाली गरीब हितेषी होने का दम भरने वाली मोदी सरकार गरीबों को खत्म करने पर आमदा है।

    मोदी सरकार की इस तानाशाही व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बीबीएन में ट्रेड यूनियनें 16 फरवरी को पूर्ण हड़ताल करेंगी। इस दौरान बीबीन में उद्योग पूरी तरह बन्द रहेंगे। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच का कहना है कि मजदूरों के 26 हज़ार रुपये न्यूनतम वेतन की मांग ज्यों की त्यों खड़ी है। आम भारतीय की आय पचास प्रतिशत से अधिक बढ़ने का दावा करने वाली मोदी सरकार को आईएलओ ने बेनकाब कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन आईएलओ ने हालिया जारी आंकड़ों में स्पष्ट किया है कि भारत के करोड़ों मजदूरों का वास्तविक वेतन महंगाई व अन्य खर्चों के मध्यनज़र घटा है। यह सरकार जनता को मूर्ख बनाने का कार्य कर रही है। मजदूरों व कर्मचारियों के लिए खजाना खाली होने का रोना रोने वाली केन्द्र सरकार ने पूंजीपतियों से लाखों करोड़ रुपये के बकाया टैक्स को वसूलने पर एक शब्द तक नहीं बोला है। इसके विपरीत पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कॉरपोरेट टैक्स को घटा दिया गया है। टैक्स चोरी करने वाले पूंजीपतियों को सरकार ने पिछले पांच वर्षों में लगातार संरक्षण दिया है।

  • विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने किया प्रदर्शनी का आयोजन

    प्रदर्शनी के माध्यम से नए सिखने की तरीके बताए

    बददी / सचिन बैंस: बद्दी स्थित विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तीन कार्यक्रमों का आयोजन किया । छात्रों की विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। किंडरगार्टन के छात्रों ने रंगीन प्रदर्शनी में स्वस्थ आदतों को बढ़ावा दिया । किंडरगार्टन सेक्शन स्वस्थ आदतों और स्वस्थ भोजन पर केंद्रित एक प्रदर्शनी के साथ जीवंत हो उठा । युवा शिक्षार्थियों ने विभिन्न काउंटरों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। साथियों को साफ-सुथरी आदतों को अपनाने, फलों और सब्जियों का सेवन करने और शारीरिक गतिविधि में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अस्वस्थ भोजन से बचने के महत्व पर भी जानकारीपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किए । दिन का मुख्य आकर्षण शिक्षकों की ओर से बनाया गया एक अद्वितीय “सेल्फी स्टैंड” था, जहां छात्रों ने सीखते हुए  पुरानी यादे ताजा की। 


    मॉडल प्रदर्शनी ने जिज्ञासा और अन्वेषण को जगाया। 
    कक्षा 1 से 5 के छात्रों ने स्कूल की मॉडल प्रदर्शनी में 55 जटिल मॉडल प्रदर्शित किए, जो अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों को शामिल करते हैं। केवल प्रदर्शन से परे, इस कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों में जिज्ञासा और अन्वेषण को जगाया। हाइड्रोलिक लिफ्टों से लेकर स्वचालित स्ट्रीट लाइटों और यहां तक कि एक नाचते रोबोट तक के विविध मॉडलों ने छात्रों की महत्वपूर्ण सोच, सहयोग कौशल और वास्तविक दुनिया में ज्ञान के अनुप्रयोग का प्रदर्शन किया। इस इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म ने इन नवोदित विद्वानों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता का पोषण किया, जो आकर्षक सीखने के माहौल के महत्व को उजागर करता है।


    एटीएल मॉडल प्रदर्शनी ने नवाचार और सहयोग को बढ़ावा दिया।
    अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) गतिविधि से भरा हुआ था। छात्रों ने एटीएल मॉडल प्रदर्शनी में अपने नवीन मॉडल का प्रदर्शन किया। अपने कौशल और कल्पना का उपयोग करते हुए छात्रों ने स्वचालित पुशअप काउंटर, स्मार्ट क्लैप सेंसर और यहां तक कि एक बगबोट जैसी परियोजनाएँ बनाईं। इन विविध मॉडलों ने महत्वपूर्ण सोच, सहयोग और वास्तविक दुनिया के परिदृश्यों में ज्ञान के अनुप्रयोग पर जोर दिया। अपनी परियोजनाओं में प्रौद्योगिकी को शामिल करके छात्रों ने लगातार बदलती दुनिया में अनुकूलन और फलने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने छात्रों और शिक्षकों के समर्पण और रचनात्मकता की सराहना करता है। ये आकर्षक पहल पाठ्यपुस्तकों से परे सीखने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं, जिससे छात्रों को कल के आत्मविश्वासपूर्ण और नवीन विचारकों बनने का अधिकार मिलता है।

  • सरस्वती विद्या मंदिर बरोटीवाला में बड़ी धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    पंजाबी भंगड़े पर नाच उठे अतिथि व दर्शक

    बददीसचिन बैंसल:सरस्वती विद्या मंदिर बरोटीबाला में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर स्टीलबार्ड के प्रबंधक विक्रम शर्मा , मुख्य अथिति के रूप में और विशिष्ट अतिथि के रूप  मुकेश , प्रबंधक इवेंट्स पैकिंजिंग, अजय चौहान प्रबंधक हिम कॉप, श्री सुदामा  पंचायत समिति सदस्य उपस्थित  रहे।  कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय की अष्टम कक्षा की बहनों ने  सरस्वती बंदना का गायन करने के बाद बच्चों ने रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वप्रथम मुस्कान के द्वारा मराठी गीत के पर प्रस्तुति देकर  उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य श्री पवन कुमार जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
    कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल कीअध्यापिका दामिनी  और पूजा ने किया।

     उसके बाद कक्षा नर्सरी के छात्रों ने दिला देखो वो पेड़ है, कक्षा उदय ने नानी तेरी मोरनी को मोर,कक्षा तीन के  छात्रों ने जय हो और कक्षा पांच ने मेरे घर राम आए हैं ने विद्यालय का वातावरण भक्तिमय कर दिया। इसके बाद विद्यालय के छात्रों ने सोशल मीडिया के दुष्परिणाम पर एक नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं के द्वारा  पंजाबी भांगड़ा प्रस्तुत किए इस प्रस्तुति ने तो सभी 
    अथितियों को भांगड़ा करने पर मजबूर कर दिया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा  विद्यार्थियों का स्कूल में आने का उद्देश्य केवल किताबें पढ़ना नहीं है बल्कि ज्ञान प्राप्त करना है। विद्यार्थियों के भविष्य को ज्ञान से उज्जवल बनाने में शिक्षक की महत्वपूर्ण अहम भूमिका होती है जबकि बेहतर संस्कार देने में अभिभावक अहम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि बेहतर ज्ञान व संस्कार के सामंजस्य से ही एक विद्यार्थी अच्छा नागरिक बनकर उभरता है।कार्यक्रम में गणेश दत्त शर्मा, अंजू पटियाल, हेमा देवी, सरला देवी, मोनिका, प्रोमिला देवी, दामिनी, पूजा और निशा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
  •  दर्शना देवी के जन्मदिन पर क्योरटेक प्रांगण में चिकित्सा शिविर आयोजित

    500 लोगो की करी गयी निःशुल्क जांच

    शिविर में दन्त, रक्त, शुगर, ब्लड प्रेशर छाती के रोगों की निशुल्क जांच की गयी
     
    अमित सिंगला वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नियमित मेडिकल शिविर लगाए जाएंगे : सुमित 

    बददीसचिन बैंसल क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर चेयरमैन सुमित सिंगला की पूजनीय माता श्रीमती दर्शना देवी के जन्मदिवस के अवसर पर सोसाइटी द्वारा एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों  के सहयोग से क्योरटेक प्रांगण में एक भव्य मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया ग़या।

    इस मेडिकल कैंप का मुख्य लक्ष्य आम जनता को दरपेश रोज़मर्रा की बिमारियों की समय रहते जांच कर उनके सन्दर्भ में अवगत करवाना था.   इस शिविर में दन्त, रक्त, शुगर, ब्लड प्रेशर छाती व आँखों  रोगों की निशुल्क जांच की गयी. इस शिविर में  500  लोगों की निशुल्क जांच  चिकित्सकों द्वारा की गयी. इनमें बी पी, शुगर, लिपिड प्रोफाइल, डब्लू.बी.सी., सी बी सी, ई सी जी, आंखों की जांच के साथ दांतों के निशुल्क टेस्ट भी किये गए. इस जांच शिविर में यह देखने को मिला कि अधिकतर लोगों को अपनी बीमारियों के बारे में पहले कोई ज्ञान ही नहीं था. शिविर में जांच के दौरान ही उन्हें ज्ञात हुआ कि उन्हें शुगर जैसे नामुराद बीमारी है. कई लोगों के हॉस्पिटल द्वारा एक्स रे भी करवाए गए.  


    सुमित सिंगला ने बताया कि  शिविर की शुरुआत होते ही सैंकड़ों लोगों ने इस शिविर में जांच हेतु अपना नाम रजिस्टर करवाया। इस अवसर पर अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर चेयरमैन सुमित सिंगला ने बताया कि  भविष्य में भी इसी प्रकार फ्री  मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जायेगा ताकि जरूरतमंदों और आम जनता को इसका लाभ मिल सके। सुमित सिंगला ने कहा कि समाज को अपनी यथा शक्ति के अनुसार अपने परिवार के मेंबर के जनम दिवस पर जहाँ वृक्षारोपण करना चाहिए वहीँ कोई  ऐसा सामाजिक कार्य अवश्य करना चाहिए जिससे समाज को सीधा लाभ मिल सके.

    इस अवसर पर . परवीर गोयल, डॉ निखिल, अनीता शर्मा, जबरखान, सुरजीत सिंह, सोहैल अली, ख़ुशी, अनूप, मीणा, पूजा व् रिकू  शामिल थे. जबकि दांतों की जांच हेतु भोजीया डेंटल कॉलेज के डॉ अभिजीत अवस्थी, डॉ शशिकांत,  कंवरप्रीत और रितिका भी शामिल थी