Category: Entertainment

  • Akshay Kumar की बेटी Nitara से जुड़े साइबर उत्पीड़न मामले मेें आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Akshay Kumar की बेटी Nitara से जुड़े साइबर उत्पीड़न मामले मेें आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मनोरंजन: महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की बेटी नितारा से जुड़े साइबर उत्पीड़न मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तारी हो गई चुकी है। नितारा को ऑनलाइन गेम खेलते समय न्यूड तस्वीरें भेजने के लिए एक शख्स ने कहा था।

    साइबर जागरुकता पर आयोजित हुआ खास सत्र

    महाराष्ट्र साइबर विभाग ने शहर के आर-डी नेशनल कॉलेज में साइबर जागरुकता पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया है। इस सत्र में छात्रों को डिजिटल दुनिया के खतरों के बारे में आगाह किया गया था। इसमें ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव। सोशल मीडिया सुरक्षा, फिशिंग हमलों और साइबर बुलिंग जैसे खास विषयों को शामिल किया गया था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    कार्यक्रम के दौरान यशस्वी यादव ने कहा कि  उन्होंने हमारे साथ एक बहुत ही चौंकाने वाली घटना हुई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी अपनी बेटी के साथ सेक्सटॉर्शन की कोशिश की गई। लड़की बहुत बहादुर थी और उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। उसके माता-पिता के जरिए हमें यह सूचना मिली। इसी तरह इस मामले को संभाला। इसके बाद अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो क्लिप भी चलाया है। इसमें एक्टर ने इस घटना का जिक्र किया था। अक्टबूर 2025 में अक्षय कुमार ने इस परेशान करने वाले अनुभव के बारे में बताया था।

    अक्षय ने सुनाया शॉकिंग किस्सा

    अक्षय कुमार ने एक इवेंट में बताया था – ‘मैं आपके साथ छोटी सी घटना शेयर करना चाहता हूं जो कुछ महीने पहले मेरे घर में हुई। मेरी बेटी एक वीडियो गेम खेल रही थी। कुछ वीडियो गेम ऐसे होते हैं जिनमें आप किसी अंजान शख्स के साथ खेलते हैं। खेलते समय आपको मैसेज आते हैं। जैसे थैंक यू ये बहुत ही अच्छा था जो बहुत शिष्ट लगते हैं। अचानक एक व्यक्ति ने पूछा आप कहां से हैं? उसने जवाब दिया मुंबई इसके बाद सब कुछ नॉर्मल रहा है। उस व्यक्ति ने फिर कहा है कि – वेल प्लेड आपने बहुत अच्छा खेला। यह सब सम्मानजनक लग रहा था’। एक्टर ने आगे बताया कि – ‘फिर मैसेज आया, आप मेल हो या फीमेल? उसने जवाब दिया कि – फीमेल बातचीत आगे बढ़ी और उसने मैसेज भेजा क्या आप अपनी न्यूड फोटो भेज सकती है? मेरी बेटी ने तुरंत सब कुछ बंद कर दिया और अपनी मां को बताया। यह बहुत अच्छा हुआ कि उसने अपनी मां से इस बारे में बात की। इसी तरह चीजें शुरु होती हैं। यह भी साइबर अपराध का हिस्सा है। लोग और बच्चे बहक जाते हैं। फिर उनसे पैसे वसूले जाते हैं। ऐसे कई मामले हैं जहां लोग आत्महत्या तक कर लेते हैं। डिजिटल दुनिया में यह बहुत जरुरी है कि हमारे बच्चे इन चीजों के बारे में सीखें। इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से स्कूलों में साइबर क्राइम की कक्षाएं आयोजित करने का अनुरोध भी किया था’।
  • Acting छोड़ Spiritual Leader बने Karan Wahi, Paras Chhabra के Podcast पर किए खुलासे

    Acting छोड़ Spiritual Leader बने Karan Wahi, Paras Chhabra के Podcast पर किए खुलासे

    नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर करण वाही इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उनका झुकाव इन दिनों अध्यात्म की दुनिया की ओर हो गया है। उन्होंने खुद इस बारे में बात की और अपने मन में चल रही उथल पुथल को जाहिर किया है। करण टीवी की दुनिया के रिच एंड मोस्ट पॉपुलर एक्टर में गिने जाते हैं। हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकॉस्ट में वो शामिल हुए जहां उनके गले में कंठी यानी की तुलसी की माला भी नजर आई।

    पिछले कुछ महीनों में बने आध्यात्मिक

    करण ने रिवील किया कि पिछले कुछ महीनों से वो आध्यात्मिक हो गए हैं। वो नॉन वेज खाना छोड़ चुके हैं। राधा-कृष्ण का नाम जपते हैं। इससे उनका मन शांत रहता है। करण ने बताया कि – ‘मेरे काफी दोस्त सरप्राइज हो गए हैं मुझे कंठी माला पहने देख। किसी ने मुझे कहा कि नहीं ऐसा करने को, मैंने खुद ही पहना है। बस मन किया मेरा 4-5 महीने पहले किसी ऐसे ही आदमी ने मुझे कहा था कि तुम्हें गुस्सा बहुत आता है। शांत रहा करो। करण ने बताया कि ऐसा नहीं है कि मैं स्प्रिरिचुअल नहीं था। बस कुछ समय के लिए इससे दूर चला गया था। कोई खास वजह भी नहीं थी’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Paras S Chhabra (@abraakaadabrashow)

    करण का झुकाव अपने आप इस ओऱ हुआ। वो बोले – ‘फिर कुछ महीने पहले मैंने चेक किया कि कैसे में वृंदावन से तुलसी की माला ला सकता हूं। मुझे तो ये भी नहीं पता था कि ये दो करके पहनी जाती है’। करण को इस बारे में पारस ने बताया। उन्होंने कहा कि – ‘वो इसलिए कि एक को कहते हैं राधाष और एक को कहते हैं कृष्ण। सिंगल होगी तो कोई मतलब नहीं डबल करके पहनते हैं तो गले में टच होती है’।

    सब कुछ ठीक चल रहा है

    करण के इसी के साथ जाहिर किया कि ऐसा करने में उनके आस-पास की एनर्जी पॉजिटिव हो गई है। वो कहते हैं कि – ‘मैंने हाल ही में नाम जप करना शुरु किया है। ये खूबसूरती स्पिरिचुअलिटी की कि मेरे साथ सब कुछ ठीक चल रहा है’। करण ने बताया कि – ‘वो वृंदावन के वर्ल्ड फेमस प्रेमानंद महाराज के प्रवचन भी सुनने लगी है। उन्हें सुनने के बाद पता चला कि नाम जप का अर्थ है कि क्या ये भी पता चला कि क्यों राधा-कृष्ण साथ में कहा जाता है। इनके मायने क्या है’। करण खुश होकर बताते हैं कि अब जब भी समय होता है जब भी दिमाग इधर-उधर जाता है या जब भी नेगेटिव सोचने लगता हूं तो मैं नाम जप करने लगता हूं।        
  • दूसरी बार मां बनने वाली हैं Deepika Padukone, फैंस को दिया खास Surprize

    दूसरी बार मां बनने वाली हैं Deepika Padukone, फैंस को दिया खास Surprize

    मनोरंजन: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट ने खलबली मचा दी है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया के जरिए सैकेंड प्रेग्नेंसी अनांउस कर दी है। रणवीर और दीपिका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। ऐसे में फैंस और सेलेब्स कपल को बधाईयां और प्यार देते दिख रहे हैं।

    प्रेग्नेंट है दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण ने आज सुबह अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है। इसमें उनकी छोटी बेटी दुआ की झलक दिखाई है परंतु फैंस का पूरा ध्यान प्रेग्नेंसी किट ने खींच लिया क्योंकि नन्ही दुआ हाथों में प्रेग्नेंसी किट थामें दिखाई दी इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है।

    दीपिका रणवीर को फैंस ने दी बधाई

    दीपिका की पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कमेंट सेक्शन में हर कोई कपल को बधाई दे रहा है।   एक यूजर ने लिखा कि – ‘नजर ना लगे बधाई हो’। अन्य ने लिखा कि – ‘omg ये जल्द अब बड़ी बहन बनेगी’। एक ने लिखा कि – ‘हर सक्सेसफुल पार्ट 1 का दूसरा पार्ट भी सक्सेसफुल रहता है’। अन्य ने लिखा कि – ‘धुरंधर पार्ट 2’।

    फैंस का फेवरेट कपल है दीपवीर

    दीपिका और रणवीर सिंह की यदि बात करें तो बॉलीवुड इंड्स्ट्री के पावर कपल हैं। दीपिका रणवीर ने कई सालों की डेटिंग के बाद 2018 में ग्रैंड तरीके से इंटीमेट वेडिंग की थी। शादी के बाद 2025 में कपल ने अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया ता। अब दीपिका और रणवीर की जिंदगी में दूसरा मेहमान आने वाला है। वैसे ये साल दीपिका और रणवीर के लिए काफी लकी साबित हुआ है। एक ओर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। दूसरी ओर रणवीर अब पापा बनने वाले हैं। कपल के लिए यह साल काफी धमाके वाला रहा है।    
  • मशहूर सिंगर Jubin Nautiyal ने गुपचुप रचाई शादी! देखें तस्वीरें

    मशहूर सिंगर Jubin Nautiyal ने गुपचुप रचाई शादी! देखें तस्वीरें

    बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने हाल ही में चुपचाप शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह शादी उत्तराखंड में उनके पैतृक गांव में बेहद सादगी से हुई। इस समारोह में केवल परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। बचपन की दोस्त बनी जीवनसाथी रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त के साथ फेरे लिए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते थे और रिलेशनशिप में भी थे। हालांकि, अभी तक उनकी पत्नी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है और न ही इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें वायरल सोशल मीडिया पर जुबिन की शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में वह शादी की रस्में निभाते हुए और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन खास बात यह है कि खुद जुबिन ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई पोस्ट या घोषणा नहीं की है।  
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    फैंस ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, फैंस ने जुबिन को बधाई देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही, फैंस उनकी पत्नी के बारे में जानने के लिए भी काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। हालांकि, इन खबरों के बावजूद अभी तक जुबिन की शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फैंस अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब जुबिन खुद इस खुशखबरी को सबके साथ साझा करेंगे।    
  • 6 साल तक बिना बोले Isha Yoga Centre में रही मशहूर एक्ट्रेस, बोली – ‘मुझे सुकून मिला’

    6 साल तक बिना बोले Isha Yoga Centre में रही मशहूर एक्ट्रेस, बोली – ‘मुझे सुकून मिला’

    धर्म: सद्गुरु आज के समय में सबसे चर्चित आध्यात्मिक गुरुओं में से एक है। ध्यान और आत्म-जागरुकता के जरिए वो लोगों को एक अलग तरह से जीवन जीने की राह दिखाते हैं। हर साल हजारों लोग शांति और सुकून की तलाश में कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र पहुंचते हैं। इन्हीं में से एक है 37 साल की पूजा। वो कलाकार जिसकी जिंदगी बाहर से तो अच्छी थी लेकिन मन में कहीं खालीपन था।

    एक कलाकार की तलाश रही अधूरी

    ‘मेरा नाम पूजा है और मेरी उम्र 37 साल की है। मैं एक कलाकार हूं। पिछले छह सालों से मैं कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में रह रही हूं। पहले जिदंगी बहुत अलग थी जब मैं लिखती थी। पेंटिगं करती थी। गाने बनाती थी और एक्सहिबिशन में हिस्सा लेती थी लेकिन कई सालों एक तलाश करने के बाद भी मुझे कोई ऐसी दिशा नहीं मिल रही थी जो मेरे मन को संतुष्ट कर पाए’। ‘शायद यही खोज मुझे यहां तक ले आई। ईशा आने से पहले मेरा जीवन कई शहरों और करियर के बीच गुजर चुका था। मैं शिमला और पंचकूला में पली बढ़ी फिर दिल्ली और इंग्लैंड में पढ़ाई की। मुंबई में मैंने एक राइटर के तौर पर काम किया और कला प्रदर्शनियों के लिए भी जापान जारी रही। मैंने पेटिंग और सिंगिंग सब कुछ आजमाया है। इस उम्मीद में कहीं न कहीं मुझे वो सुकून मिलेगा जिसकी तलाश थी लेकिन सच में ये है कि अंदर से मुझे बिल्कुल सु कून नहीं मिल रहा था’।

    2019 में हुई थी पहली मुलाकात

    साल 2019 में मैंने काशी क्रम यात्रा में हिस्सा लिया। इसको ईशा सेक्रेट वॉक्स आयोजित करते हैं। वहीं मैंने पहली बार सदगुरु को सामने से देखा। यह कोई फिल्म पल नहीं था लेकिन मेरे लिए वह अनुभव बहुत अलग और गहरा था। जब उन्होंने मंत्रोच्चार शुरु किया। ऐसा लगा जैसे कोई अदृश्य लहरें पूरे हाल में फैल रही हो। तभी मेरी आंखों से आंसू बहने लगे। अजीब बात ये थी कि मुझे कुछ खास महसूस नहीं हो रहा था। फिर भी आंसू रुक नहीं रहे थे। ऐसा लगा जैसे मेरे आस-पास बैठे लोग गायब हो गए हो और बस वही नजर आ रहे हो। मुझे लगा जैसे आस-पास की हर चीज बदल गई हो। उस दौरान मैं बिना वजह के रोने लगी थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि आ रहा था कि ऐसा क्यों हो रहा है? मुझे समझ नहीं आ रहा था कि ऐसा क्यों हो रहा है? लेकिन उस अनुभव ने मेरे भीतर कुछ छू लिया था। दस दिन बाद मैंने इनर इंजीनियरिंग कंप्लीशन प्रोग्राम किया। वहां भी मुझे वैसे ही गहराई और शांति का अनुभव हुआ। मेरे लिए यह किसी विश्वास को अपनाने या कोई नई पहचान बनाने की बात नहीं थी। बल्कि यह एक ऐसा अनुभव था जिसने मेरे अंदर होने का एक नया तरीका दिखाया। जितना मैं इस रास्ते से जुड़ती गई। उतना ही मुझे सदगुरु की ओर खिंचाव महसूस होने लगा। एक समय ऐसा आया जब मुझे लगा कि मेरा जीवन में पूरी तरह इसी दिशा में बह रहा है।

    ईशा योग केंद्र में रह रही पूजा

    ‘मेरी दिनचर्या बदल गई। मैं रोज सुबह 3:30 या 4 बजे उठती हूं साधना करती हूं और ध्यानलिंग में लंबे समय तक बैठती हूं। अब मेरा जीवन शांति और एक साधारण दिनचर्या में ढल गया है। करीब डेढ़ दो साल बाद मुझे सम्यमा कार्यक्रम के लिए बुलाया गया’। ‘यह एक गहरा और चुनौतीपूर्ण अनुभव था। मुझे कहा गया कि बस निश्चल रहो, पूरी तीव्रता के साथ मौजूद रहो और कोई इरादा मत रखो। उस समय मैंने हर दिन कई घंटे ध्यानलिंग में बिताए। वह अनुभव अजीब था जिसमें समय लंबा भी लगता था, लेकिन ध्यान कभी भटकता नहीं था’।
  • India’s Got Latent Controversy पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, बोले – ‘Depression में चला गया था’

    India’s Got Latent Controversy पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, बोले – ‘Depression में चला गया था’

    मनोरंजन: यूट्यूबर समय रैना ने अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि कंट्रोवर्सी के बाद बुरी तरह टूट गए थे। उनके आंसू नहीं रुक रहे थे। समय रैना ने एक पॉडकास्ट में बताया कि शो में किस तरह रणवीर इलाहाबादिया के एक कंट्रोवर्शियल सवाल ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया। उन पर एफआईआर दर्ज हुई है। ट्रोलिंग के बाद वो डिप्रेशन में चले गए थे।

    इमोशनली टूट गए थे समय रैना

    समय रैना ने ये भी बताया कि विवाद के बाद वो कैसे इमोशनली उस चीज से बाहर निकले। समय बोले – मैं उसी की वजह से आज ऐसा हूं। मैं एक लाश बन गया था। मेरे पास उस समय के वीडियो हैं जिनमें मैं बस खोया-खोया सा दिखता था। मैं बस इधर-उधर देख रहा था। मैं बिल्कुल बेखबर था। दुनिया से खुद को अलग कर लिया था। बस लोगों को मुस्कुराते हुए देखता था और खुद मैं बहुत बुरा महसूस कर रहा था। बलराज मुझे बाहर ले जाने की कोशिश करता था। वो कहता था चलना यार मैं कहता था नहीं यार मैं बस यही नहीं रहना चाहता हूं।

    अकेला पड़ गया था

    बीच में तो उसके पास कनाडा का वीजा नहीं था। उन 10 दिनों में मैं बहुत अकेला पड़ गया था। वो 10 दिन, 10 शो और बाहर का तापमान-27 डिग्री सेल्यिस था। हम एडमंटोन, कैलेगरी में थे और उस समय में बिल्कुल बेहाल था। मैं पूरे टाइम बस रो रहा था मैं पूरी तरह से टूट गया था। कमरे में लेटा पड़ा रहता था। मगर जैसे हर अंधेरी रात के बाद सुबह होती है। वैसे ही समय रैना की जिंदगी भी अब पटरी पर आ रही है। उन्होंने यह कंफर्म किया है कि उनके शो इंडिया गोट लेटेंट का दूसरा सीजन जल्द आ रहा है। समय ने ये भी बताया कि उनके स्टैंडअप स्पेशल शो स्टिल अलाइव का जन्म भी सीधे तौर पर उस दर्द के कारण हुआ है जो उन्होंने विवाद में झेला। समय ने विवाद के चरम के दौरान ही लिखना शुरु किया था। समय ने बताया कि वो अपने करीबी दोस्त बलराज के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में सरप्राइज सेट के तौर पर छोटे-छोटे हिस्सों का परीक्षण करते थे। समय के साथ वो हिस्से एक पूरे सेट में बदल गए जिसे बाद में उन्होंने टूर पर परफॉर्म किया है।
  • Casting Couch को लेकर आया Rohit Verma का बयान, बोले – ‘उंगली उठाना आसान है’

    Casting Couch को लेकर आया Rohit Verma का बयान, बोले – ‘उंगली उठाना आसान है’

    मनोरंजन: फिल्म इंडस्ट्री हो या फैशन इंडस्ट्री अक्सर यहां पर सेलेब्स पर कास्टिंग काउच के आरोप लगते रहते हैं। कई मॉडल्स और एक्ट्रेसेज ने फायदा उठाए जाने पर खुलकर बात की है परंतु फेमस डिजाइनर रोहित वर्मा की सोच इससे अलग है। उनका कहना है कि फैशन इंडस्ट्री पर उंगली उठाना आसान है क्योंकि यहां पर कैमरे हैं। एक शॉकिंग बयान देते हुए उन्होंने ये भी कहा कि यहां कोई किसी से जबरदस्ती नहीं करता। सब अपनी मर्जी से जाते हैं।

    फैशन इंडस्ट्री में नहीं होता कास्टिंग काउच

    इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर्स या प्रोड्यूसर्स पर अक्सर हीरोइनों का फायदा उठाने के आरोप लगे हैं। पार्टीज में ड्रग्स के इस्तेमाल पर भी कई सवाल उठाए गए हैं। इन सब पर रिएक्ट करते रोहित ने कहा कि – सब बातें बनाई जाती है। फैशन इंडस्ट्री में भी वैसे ही काम करती है जैसे कॉपोरेट बस यहां ग्लैम ज्यादा है तो उंगली उठाना आसान हो जाता है। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए रोहित ने कहा कि – मैं बहुत प्राउडली कहता हूं कि मैं फैशन इंडस्ट्री का क्वीन हूं और ये जितने भी आरोप लगते हैं सब बहुत बुलशिट बातें हैं। कोई भी किसी का यहां पर रेप नहीं करता। सब कुछ यहां रजामंदी से होता है। फैशन इंडस्ट्री पर सबसे ज्यादा उंगली इसलिए उठती हैं क्योंकि हम लोग ज्यादा ग्लैमरस होते हैं। कैमरा यहां ज्यादा होते हैं। वरना कास्टिंग काउच तो कॉपोरेट इंड्स्ट्री में भी होता है बाकी इंडस्ट्रीज में भी होता है। आप कहते हैं सिर्फ फैशन ही ड्रग्स वगैराह को इतना बढ़ावा देता है। यह सब बकवास है। मुझे लगता है कि यदि आपके अंदर टैलेंट है तो कोई भी आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। आपमें हुनर है आपके ऊपर मां का आशीर्वाद है। आपकी नीयत साफ है तो आपको कोई स्टार बनने से नहीं रोक सकता है तो ये गलत बात है कि कोई किसी को यहां पर किसी चीज के लिए फोर्स करता है। जैसे एक मेरे दोस्त ने मुझपर मीटू आरोप लगा दिया था क्योंकि उन्हें बिग बॉस में जाना था तो मैंने उनके साथ की सारी चैट सोशल मीडिया पर डाल दी थी। आपके पास भी ऑप्शन है।

    सहमति देकर आरोप लगाते हैं सेलेब्स

    रोहित ने आगे समझाया कि सब इस फील्ड में अपनी मर्जी से आते हैं। अपनी समझदारी से फैसले लेते हैं। फिर शिकायत करते हैं वो बोले देखो यहां कोई दूध का धुला नहीं है यहां पर सबकी अपनी-अपनी सोच होती है पर ये जो लोग कहते हैं। हमारे साथ जबरदस्ती की तो ये गलत है। हम सब मर्जी से कहीं भी जाते हैं। अब अगर आप रात 12 बजे मेरे घर की घंटी बजा रहे हैं तो आप मर्जी से आए हैं। किसी के ड्राइंग रुम में बैठकर कॉफी पी रहे हैं और वो आपको बेडरुम में बुला रहा है तो वो 10 कदम आप खुद चलकर जा रहे हैं तो परमिशन आप दे रहे हैं। आप मना कर सकते हैं वहां से जा सकते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी। रोहित बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने हाल में अपने नए कलेक्शन को लॉन्च किया था। इसमें बिपाशा बसु ने लंबे समय बाद रैंप पर जलवा बिखेरा था।  
  • Asha Bhonsle के अंतिम संस्कार में पहुंचा B-Town, नम आंखों से दी विदाई, देखें वीडियो

    Asha Bhonsle के अंतिम संस्कार में पहुंचा B-Town, नम आंखों से दी विदाई, देखें वीडियो

    मनोरंजन: आशा भोंसले को आखिरी विदाई देने के लिए सेलेब्स लगातार पहुंच रहे हैं। उनके सदाबहार गाने ऐसे हैं जिनको आजकल की Gen-z Generation भी सुनना पसंद कर रही है। भले ही वो गाने आज के समय में किसी नए सिंगर जैसे कि विशाल मिश्रा, अरिजीत सिंह या किसी के गाने गा रही हो। मुंबई में कसा ग्रांडे बिल्डिंग में आशा भोंसले के पार्थीव शरीर के दर्शन के लिए फैंस और सेलेब्स उमड़ रहे हैं। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हजारों फूलों से सजा रथ

    आशा भोसले के मोक्ष रथ अलग-अलग तरह के खूब सारे फूलों से सजाया गया है। इसके अलावा उनकी तस्वीर भी लगी थी।

    शुरु हुई अंतिम यात्रा

    लेजेंडरी सिंगर आशा भोंसले की अंतिम यात्रा शुरु हो गई है। अपनी फेवरेट सिंगर के अंतिम दर्शन करने के लिए जनसैलाब उमड़ा है। थोड़ी देर में सिंगर का अंतिम संस्कार होगा। शिवाजी पार्क श्मशान घाट में सारी तैयारियां शुरु हो गई है। फैंस और सेलेब्स ने आशा ताई को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    अंतिम विदाई देने पहुंचे सेलेब्स

    आशा भोसले को आखिरी विदाई देने के लिए सेलेब्स लगातार पहुंच रहे हैं। जैकी श्रॉफ ने आशा भोसले के आखिरी दर्शन किए। एक्ट्रेस हेलेन जिनके कई सुपरहिट गाने आशा भोसले ने गाए थे। उन्होंने भी नम आंखों से सिंगर को विदाई दी है। इस पल के चलते सभी इमोशनल हो गए। तब्बू हुई इमोशनल आशा भोसले को अंतिम विदाई देने आई तब्बू ने पहले सिंगर की पोती जेन्नई को गले लगाया है और फिर उन्हें सांत्वना दी। जेनाई अपनी दादी के काफी करीब थी। अपनी प्यारी दादी को खोकर वो टूट चुकी है। अपनी प्यारी दादी को खोकर टूट चुकी है।

    अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल

    सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले के निधन पर अपने ब्लॉग में इमोशल पोस्ट शेयर किया है। उनका कहना है कि वो अपने सदमें में है। वो लिखते हैं लेजेंडरी आशा भोसले जी ने हम सबका साथ छोड़ दिया है। उनके जाने का दुख है। उनकी पूरी जर्नी शानदार रही थी। अमिताभ ने यह भी कहा कि भले ही आज आशा भोसले का शरीर यहां नहीं है लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। उनकी आत्मा और आवाज हमेशा अमर रहेगी।

    रणवीर सिंह भी हुए अंतिम विदाई में शामिल

    आशा भोसले के परिवार को दुख की इस घड़ी में धुरंधर स्टार रणवीर सिंहर ने सांत्वना दी है। वो सिंगर के परिवार से मिले। उनके दर्द को बांटा एक्टर से लेजेंडरी सिंगर को नम आंखों से अंतिम विदाई थी। ट    
  • इस उम्र में Legendary Singer Asha Bhosle ने शुरू किया गाना, Guinness World Record में दर्ज है नाम

    इस उम्र में Legendary Singer Asha Bhosle ने शुरू किया गाना, Guinness World Record में दर्ज है नाम

    मनोरंजन: भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लेजेंडरी सिंगर्स में आशा भोंसले का नाम भी आता है। 40 के दशक से संगीत जगत का हिस्सा रही आशा आज भी म्यूजिक लवर्स के दिल पर राज करती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में की थी। लो बजट फिल्मों में गाना गाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड के लेजेंडरी म्यूजिक कंपोजर्स के साथ काम किया है। समय के साथ उन्होंने अपने गाने के स्टाइल में बड़े बदलाव भी किए। इसी के साथ वो इंडस्ट्री की सबसे वर्सटाइल कलाकारों की लिस्ट में शामिल हुई। अपनी मधुर आवाज के चलते आज भी आशा भोसले को एक अलग मुकाम हासिल है। आशा भोसले को 11 अप्रैल को उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    आज हुआ निधन

    12 अप्रैल का उनका निधन हो गया है। उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया था कि उन्हें चेस्ट इंफेक्शन और थकान है। जनाई ने सभी से आशा और उनके परिवार की प्राइवेसी का ख्याल रखने को कहा था। आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। वह पंडित दीनानाथ मंगेशकर की तीसरी बेटी थी। बॉलीवुड की स्वर कोकिला कहलाने की लता मंगेशकर उनकी बड़ी बहन थी।

    10 साल की उम्र में रखा था संगीत की दुनिया में कदम

    आशा भोसले ने सिर्फ 10 साल की उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रखा था। उनका पहला गाना मराठी भाषा में था जिसका नाम था चला चला नव बाल। आशा ने ये गाना अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ गाया था। मगर उन्हें पहचान 16 की उम्र में रात की रानी फिल्म के लिए गाना गाने से मिली। इस फिल्म में सिंगर ने अपना पहला सोलो गाया था। इसी के साथ वो रातों-रात स्टार बनी।

    सिंगर ने 10 साल की उम्र में गाया था गाना

    आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में पहला गाना गाया था। एक इंटरव्यू में बताया था कि – उन्होंने कहा था कि – मेरा पहला गाना मुझे माइक के सामने खड़े होकर रिकॉर्ड करना था। तब मैं बहुत कांप रही थी। मुझे पता नहीं था कि माइक क्या होता है ये सब मेरे मन में नहीं आया था। हमारे पिताजी ने अपने गाने रिकॉर्ड करके रखे हुए थे। जब मैंने अपना पहला गाना गाया। तब मुझे एहसासा हुआ कि मैं भी गा सकती हूं। सिर्फ दीदी नहीं मैं भी गाना गा सकती हूं। वहां से जिंदगी शुरु हुई और मैं अभी तक खड़ी हूं हालांकि म्यूजिकल परिवार से जुड़े होने और लता मंगेशकर की बहन होने के बाद आशा भोसले की इंडस्ट्री में स्ट्रगल करना पड़ा था। उनका बड़ा कॉम्पिटिशन उनकी खुद की बहन लता ही थी। दोनों के गाने का अंदाज एकदम अलग था। लता मंगेेेेेशकर अपनी सुरीली आवाज में प्यार के गीत गाया करती थी। आशा कैबरे और डांस नंबर्स को लेकर मशहूर थी। इसके पीछे भी एक बड़ा कारण था। इंडिया टुडे के साथ एक पुराने इंटरव्यू में आशा भोसले ने बताया था कि करियर के शुरुआती दिनों में उनकी आवाज में भी लता मंगेशकर जैसी ही लगती थी। ऐसे में फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ा एक शख्स कंफ्यूज हो गया था। आशा ने कहा था कि – मैं संगीतकारों के परिवार से आती हूं। मेरे पिता से लेकर बहनों तक सब सिंगर है। मेरी आवाज दीदी से मिलती जुलती थी। शुरुआत में जब मैं गाती थी तो मेरी आवाज दीदी जैसी ही निकलती थी। एक बार एक शख्स ने मुझे कॉल किया। उन दिनों म्यूजिक रिकॉर्ड्स पर एक्टर्स के नाम लिखे जाते थे। सिंगर्स के नहीं तो उस फिल्म में आशा एक्टर थी। उस रिकॉर्ड का नाम तब आशा पिक्चर्स रखा गया था। उन्होंने दीदी की आवाज को मेरा समझ लिया था। उन्होंने कहा कि ये आशा का गाना है मैंने साफ किया है नहीं ये मेरा नहीं मेरी बहन का गाना है। फिर उन्होंने मुझसे माफी मांगी थी। आशा भोंसले के मुताबिक ये वाकया उनकी नींदें उड़ा ले गया था। उन्होंने बताया था कि – मैंने सोचा कि यदि मैं दीदी की तरह ही गाती रहूंगी तो जब तक दीदी बिजनेस में है कोई मुझे काम नहीं देगा मेरा खुद का नाम और फेम नहीं होगा। उसे वाकये के बाद मैंने अपने सिंगिंग स्टाइल को बदलने की कोशिश की। मैंने इंग्लिश फिल्में देखने शुरु की ताकि मैं वेस्टर्न गाने सीख सकूं, समझ सकूं कि वो लोग अंग्रेजी में कैसे गाते हैं। मैंने कव्वाली और गजल गाना भी सीखा। अपनी आवाज को अलग-अलग तरह की गायिकी के हिसाब से बदलना भी सीखा।

    बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

    आशा भोसले के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है। अपने टैलेंट के दम पर वह ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय महिला सिंगर बनी थी। आशा को 2005 में ग्रैमी अवॉरड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इतना ही नहीं उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। 2011 में सबसे ज्यादा स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। उन्होंने 20 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में 11 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। इसी के चलते उन्हें ये बड़ा खिताब मिला है। आशा भोसले का नाम कई बार विवादों में भी रहा है। उनके मशहूर गानों में दम मारो दम और पिया तू अब तो आजा भी शुमार है। ये गाने उस दौर में काफी बोल्ड माने गए थे। इन्हें लेकर खूब विवाद भी हुआ। रिपब्लिक भारत ने बात करते हुए आशा भोसले ने खुलासा किया था कि आर. डी. बर्मन से इस बात को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी कि वह उन्हें लगातार बोल्ड गाने दे रहे थे। सिंगर ने इसी दौरान खुलासा हुआ था कि जब वह फिल्म कारवां का गाना पिता तू अब तो आजा रिकॉर्ड कर रही थी तो गीतकार मजरुह सुल्तानपूरी बीच में ही स्टूडियो छोड़कर चले गए थे। उन्हें अपने लिखे शब्दों पर शर्मिंदगी महसूस हो रही थी इसलिए उन्होंने ऐसा किया था।      
  • ‘Dhurandhar The Revenge’ की ‘Success’ के बाद महाकाल पहुंची Sara Arjun, देखें वीडियो

    ‘Dhurandhar The Revenge’ की ‘Success’ के बाद महाकाल पहुंची Sara Arjun, देखें वीडियो

    मनोरंजन: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज इन दिनों सिनेमाघरों में छा रही है। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने रातों-रात इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। इस बड़ी कामयाबी के बाद सारा अर्जुन बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची है। शनिवार का दिन सारा अर्जुन के लिए बहुत ही खास रहा है। वो अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए खास तौर पर उज्जैन पहुंची है। इस मौके पर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें वो पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगी हुई दिख रही है।

    गुलाबी रंग की साड़ी में दिखी सारा अर्जुन

    अपनी इस मंदिर यात्रा के दौरान अर्जुन ने पारंपरिक गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी। इसमें वो हमेशा की तरह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने मंदिर की प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया है। न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने शेयर किया कि मंदिर के अंदर का माहौल इतना शांत और दिव्या था कि वो पूरी तरह से अभिभूत हो गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    प्रार्थना के दौरान कही ये बात

    जब सारा से उनकी प्रार्थना के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि भगवान से अच्छी सेहत, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी है। उन्होंने कहा कि – ‘जब आप मंदिर में होते हैं तो आप दुनिया की दूसरी चीजों के बारे में नहीं सोच पाते। मैंने कुछ खास नहीं मांगा बस परिवार की अच्छी सेहत और जीवन में सफलता की प्रार्थना की है’।

    अगले प्रोजेक्ट पर आया रिएक्शन

    धुरंधर जैसी ब्लॉकबास्टर फिल्म के बाद अब सभी यह सोच रहे हैं कि सारा अगले प्रोजेक्ट पर कब आएंगी। वहीं जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि उनका फ्यूचर प्लान क्या और अगली फिल्म के बारे में सवाल किया तो सारा ने मुस्कुराते हुए आस-मान की ओर इशारा कर दिया। इस पर जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने सब कुछ महाकाल के भरोसे छोड़ दिया है तो उन्होंने सिर हिलाते हुए भी जी कहा ।

    बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी फिल्म ने मजबूती

    धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की है। चौथे हफ्ते में भी इसकी सफलता का सिलसिला जारी रखा है। एक वेबसाइट के अनुसार, रणवीर -सारा की इस फिल्म ने दुनियाभर में कुल 1,671.26 करोड़ रुपये का ग्रास कलेक्शन किया है। इसमें से 1,263.26 करोड़ रुपये भारतीय बाजार से आए हैं। वहीं विदेशों से इसकी कमाई 408 करोड़ रुपये हैं। अब इस फिल्म ने वीकेंड के अंत तक दुनिया भर में 1700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म के तौर पर पुष्पा द रुल को पीछे छोड़ दिया है।

    आखिर कौन है सारा अर्जुन?

    सारा अर्जुन मशहूर साउथ एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नन्ही बच्ची के तौर पर की थी। 6 साल की उम्र से पहले ही वह 100 से ज्यादा विज्ञापनों में नजर आ चुकी थी। उन्हें घर-घर में क्लिनिक प्लास के विज्ञापन से पहचाना गया था। इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म देइवा थिरुमगल और मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग लोगों को दिखाई। अब सिर्फ 20 साल की उम्र में रणवीर सिंह के साथ धुरंधर फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों (2025 और 2026) में काम करके उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है।