Category: Entertainment

  • दून मंडल ने किया सरकार के फैसले का विरोध

    फैसले के विरूद्ध अदालत में जाएगी भाजपा
    बद्दी/ सचिन बैंसल : भाजपा के जिला सचिव गुरमैल चौधरी ने कहा  कि कांग्रेस पार्षदो ने मान सिंह मेहता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव उपायुक्त को भेजा था। उपायुक्त के आदेश पर जब अपना बहुमत सिद्ध करने को कांग्रेस को कहा गया तो उनका कोई भी पार्षद बैठक में हाजिर नहीं हुआ जबकि भाजपा के चारों पार्षद बैठक में पूरे समय तक रहे। अविश्वासन प्रस्ताव गिरने के बाद कांग्रेस मान सिंह मेहता को दूसरे दरवाजे से हटाने के फिराक में था और सीपीेएस राम कुमार ने सरकार पर दबाव बनाया और उसे पद से हटा दिया गया है। यही नही मान सिंह मेहता इनके गलत कार्या पर करने में बीच में बाधा बने हुए थे उसे निकाल कर वह अपना रास्ता साफ करना चाहते है। सीपीएस राम कुमार चौधरी अपने घर से नगर परिषद को चलाने चाहते है। इसी लिए वह भाजपा के उपाध्यक्ष को धक्के से हटा रहे है। दून भाजपा इसको लेकर चुप नहीं बैठेगी। जहां इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे वहीं सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरेंगे। वहीं नप उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता ने पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि उसे शुक्रवार को 1बजे पत्र मिला है। जिस पर उस पर आरोप है कि नप  जस्सी चौधरी को रिजाईंन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि जस्सी चौधरी ने उसे कोई रिजाईन नहीं दिया और सीधा उपायुक्त सोलन को भेजा है। उन्होंने इस बारे में एसडीएम नालागढ़ को पहले ही पत्र लिख कर अवगत कराया है। जब उसे  रिजाईन ही नहीं दिया तो कार्रवाई किस बात की।
  • नप बददी के उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता को किया बर्खास्त

    नप बददी के उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता को किया बर्खास्त

    कार्य मे अनियमियता बरतने के कारण हटाया पद से 
    बददी/ सचिन बैंसल : प्रदेश सरकार ने कार्य में अनियमियता बरतने पर नगर परिषद बद्दी के उपाध्यक्ष मानसिंह मेहता को तुरंत प्रभाव से पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं। शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। गौरतलब है कि नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष जस्सी राम ने 22 जून, 2023 को उपायुक्त सोलन को अपना त्यागपत्र प्रेषित किया था। उपायुक्त सोलन ने नगर परिषद बद्दी के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए थे कि वह नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष का त्यागपत्र नगर परिषद बद्दी के उपाध्यक्ष से दो दिन के भीतर स्वीकार करवाएं और इस सम्बन्ध में अनुपालना सूचना उपायुक्त सोलन को प्रेषित करें। 26 जून, 2023 तक उपाध्यक्ष नगर परिषद बद्दी ने इस सम्बन्ध में कोई निर्णय नहीं लिया और दूरभाष पर सूचित किया कि वह इस सम्बन्ध में 28 जून, 2023 तक निर्णय ले लेंगे, किंतु उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया।इस सम्बन्ध में हिमाचल प्रदेश नगर निकाय अधिनियम, 1994 की धारा 26 के तहत प्रदेश सरकार को नगर परिषद के अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष को अपनी शक्तियों के दुरूपयोग या अपने कार्य निष्पादन में आदतन लापरवाही पर हटाने की शक्तियां प्रदान की गई हैं। इस सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी द्वारा जांच के उपरांत ही निर्णय लिया जाता है। राज्य सरकार ने 05 जुलाई, 2023 को उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल को नगर परिषद बद्दी के उपाध्यक्ष मान सिंह के मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया। जांच अधिकारी ने अपनी जांच में पाया कि नगर परिषद बद्दी के उपाध्यक्ष मान सिंह हिमाचल प्रदेश नगर निकाय अधिनियम, 1994 की धारा 26 के प्रावधानों के अनुसार अपने कर्तव्यों के निर्वहन में विफल रहे हैं। इससे नगर परिषद की कार्य प्रणाली प्रभावित हुई है और उपाध्यक्ष शक्तियों के दुरूपयोग के दोषी पाए गए हैं और उन्हें पद से हटाया गया है।
  • उपाध्यक्ष मानसिंह पर सरकार का बड़ा एक्शन, किया बर्खास्त, देखें वीडियो

    बद्दी/सचिन बैंसल: सर्दी की ठंडी हवाओं में बीबीएन का माहौल उस समय गरमा गया जब पता चला कि प्रदेश सरकार द्वारा नगर परिषद के उपाध्यक्ष मानसिंह मेहता को कार्य में अनियमियता बरतने के कारण बर्खास्त कर दिया गया सरकार का यह फरमान आते ही बीबीएन में राजनीतिक हवाएं गर्म हो गई। नगर परिषद के उपाध्यक्ष मानसिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस पहले भी मेरे खिलाफ अविश्वास पत्र दे चुकी है लेकिन उसे साबित नहीं कर पाई ।जिस पर उन्होंने यह ओछी हरकत कर मुझे बर्खास्त करने की बात कही है।

    उन्होंने कहा सरकार की इस हरकत के खिलाफ में कोर्ट में जाऊंगा और भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे ।उधर भाजपा जिला सचिव गुरमेल चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस कार्य की निंदा करती है और सरकार को कहती है कि अपना फैसला बदले नहीं तो भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

  • बद्दी से लापता हुआ 15 वर्षीय युवक

    युवक के भीतजे ने बद्दी थाने में की गुमशुद की रिपोर्ट
    बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी के वार्ड तीन के सराज माजरा से एक 15 युवक लापता हो गया है। उसके चाचा रिजवान ने भतीजे की गुमशुदगी की रिपोर्ट बद्दी थाने में की है। रिजवान ने बताया कि उसका भतीजा 15 वर्षीय अरमान 17 दिसंबर को उसकी वार्ड नंबर एक स्थित हेयर कटिंग की दुकान से बाजार गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। अरमान यूपी के मुज्जफर नगर के  गुलफ फराज का बेटा है। अपने चाचा के साथ वह बद्दी में काम की तलाश में आया था। चाचा हेयर कटिंग का कार्य करता था। वह पिछले काफी समय से चाचा की साथ रहता था। बताया गया कि 17 दिसंबर को वह बद्दी के वार्ड दो स्थित शिव मंदिर के साथ लगती  की दुकान पर देखा गया उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया। रिजवान ने बताया कि वह उसे अंबाला समेत कई स्थानों पर खोज लिया है। उसे शक है कि उसके भतीजे को किसी ने बंदी बना लिया है। उसके बाद न तो पैसा है न ही मोबाईल है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट आई है। जिसके लिए सभी थाने व चौकी में इस बारे में सूचित करा दिया गया है। पुलिस अपने स्तर पर उसे भी खोज रही है।
  • बड़े साहेबजादे बाबा अजीत सिंह के शहीदी दिवस पर भंडारे का आयोजन

    बद्दी में सुखमणी साहेब का पाठ व लगंर आयोजन
    बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी साई मार्ग पर हरमन फिलिंग स्टेशन में वीरवार को सिखों के दसवे गुरू गुरु गोविंद सिंह के बड़े साहेबजादे बाबा अजीत सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर श्री सुखमणी साहिब का पाठ किया गया। इस मौके पर अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया। हरमन फिलिंग स्टेशन के संचालक चौधरी मदन लाल ने बताया कि गुरू गोविंद सिंह का पूरा परिवार समाज के भलाई व धर्म की रक्षा के लिए शहीद हुआ। बाबा अजीत सिंह की जंग में शहीदी प्राप्त करने के बाद उनके छोटे बाबा जुझार सिंह ने भी अपने प्राणों की आहुति दी। जबकि छोटे साहिब जादे बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह को सरंहद में दीवार में चिनवा दिया गया। 21 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक शहीदी सप्ताह के रूप में यह मनाया जा रहा है। इन मौकें पर पूरे भारत वर्ष में जगह जगह पर लंगरों, शब्द  कीर्तन का आयोजन कर दशमेश पिता व उनके परिवार की शहादत को याद किया जाता है। इस मौके पर ट्रक यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह, मेहर चौधरी, नप अध्यक्ष तरसेम लाल, व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडलस, पूर्व पार्षद संजीव कुंडलस, पार्षद अजमेर कौर, सुरजीत चौधरी, पूर्व प्रधान जरनैल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष बंत सिंह, संडोली पंचायत के प्रधान भाग सिंह कुंडलस, संपूर्ण सिंह, पूर्व एसएसओ हरभजन, दया राम रेंजर, अल्पसंख्यक वर्ग के दून के प्रधान मलूक चंद, प्रदीप टीनू, हंसराज, पंकज भंडारी, भाग चंद शर्मा, कांसी राम, नरेश सैणी, ओम प्रकाश बरयाम सिंह, काला राम, गुरवचन, जोगिंद्र सिंह, गुरमीत ठेकेदार, सतपाल , पंकज भंडारी, प्रदीप धीमान, रिंकू समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
  • ED ने बॉलीवुड अभिनेता Shah Rukh Khan की पत्नी Gauri Khan को भेजा नोटिस

    मुबंईः एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कानूनी मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने नोटिस भेजा है। दरअसल गौरी खान रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसेडर हैं। उन्हें 2015 में लखनऊ की इस रियल एस्टेट कंपनी का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया था। कंपनी पर आरोप है कि इसने बैंक और निवेशकों के करीब 30 करोड़ रुपये हड़प लिए और धोखाधड़ी की। इस कारण अब गौरी खान भी जांच के लिए ईडी के रडार पर आ गई हैं।

    तुलसियानी ग्रुप पर धोखाधड़ी के मामले में जो केस दर्ज किया गया, उसमें Gauri Khan को भी आरोपी बनाया गया था। जल्द ही इस मामले में गौरी खान से पूछताछ की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी खान से पूछा जाएगा कि कंपनी के साथ उनका क्या कॉन्ट्रैक्ट था और इसके लिए कितना भुगतान किया गया था। बता दें कि यह मामला पहली बार मार्च 2023 में सामने आया था, और लखनऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी के तुलसियानी ग्रुप एक प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है।

    इसी प्रोजेक्ट में मुंबई के रहने वाले एक शख्स ने 2015 में एक फ्लैट खरीदा था, जिसकी कीमत 85 लाख रुपये थी। पर उसे यह फ्लैट पैसों का भुगतान करने के बाद भी नहीं मिला। इस मामले में शख्स ने तुलसियानी ग्रुप और गौरी खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। शिकायतकर्ता ने कहा था कि चूंकि गौरी खान इस प्रोजेक्ट को एंडोर्स कर रही थीं, इसलिए उन्हीं को देखकर उसने तुलसियानी ग्रुप के जरिए घर खरीदा था। शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसने पैसों का तो भुगतान कर दिया, पर घर नहीं मिला।

  • सिनेमा जगत में शोक की लहरः दिग्गज अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

    मुबंईः भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिजेश त्रिपाठी को दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था, जिसके लिए उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में अभिनेता का इलाज चल रहा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभिनेता को मुंबई लाया गया, लेकिन कल रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही अभिनेता ने दम तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिनेता का परिवार मुंबई में रहता था।

    अभिनेता की मौत की खबर मिलने के बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है। ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार आज सोमवार, 18 दिसंबर को किया जाएगा। वे 46 वर्षों से अधिक समय से फिल्म उद्योग में थे। उन्होंने 1979 में फिल्म ‘सैंया तोहारे कारन’ से डेब्यू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म 1980 में आई ‘टैक्सी चोर’ थी। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले वह बॉलीवुड का हिस्सा थे। वह कई टीवी सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। बृजेश त्रिपाठी ‘नो एंट्री’, ‘ओम’, ‘गुप्ता: द हिडन ट्रुथ’, ‘मोहरा’, ‘देवरा भईल दीवाना’, ‘हमार बॉडीगार्ड शिवा’, ‘ड्राइवर राजा’, ‘पिया चांदनी’, ‘राम कृष्ण बजरंगी’ और ‘जनता दरबार’ सहित अन्य फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं।

    बृजेश त्रिपाठी ने अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना सहित अन्य के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया। उन्होंने बॉलीवुड में 250 से ज्यादा फिल्में कीं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में मनोज तिवारी, रवि किशन,दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत कई लोगों के साथ काम किया था। उनके निधन पर फिल्म अभिनेता और गोरखपुर सांसद रवि किशन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘बृजेश त्रिपाठी जी के साथ हमने लगभग 100 फिल्में की थीं, उनका जाना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक युग का प्रस्थान है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को स्वर्ग के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत करें।’

  • हाईजिनक रिसर्च कंपनी में लगाया रक्तदान शिविर

    हाईजिनक रिसर्च कंपनी में लगाया रक्तदान शिविर

    50 कामगारों ने किया रक्तदान
    बद्दी/ सचिन बैंसल : हाईिजनक रिसर्च इंस्टीच्यूटकंपनी में छठी बार रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 50 कामगारों ने रक्तदान किया। जयंत आहुजा ने 12वीं बार रक्तदान किया। इसके अलावा कंपनी के प्रंबधक राजीव प्रताप सिंह, विक्रमजीत, विजय कुमार, विनय यादव, अश्वनी गुलेरिया, संजीव गुप्ता, नरेश रांगड़ा, विनोद कुमार, रजित शर्मा, राकेश कुमार से 50 लोगों ने रक्तदान किया। पिछले छह साल से कंपनी हर साल रक्तदान करती है। इसके अलावा कंपनी पर्यावरण संरक्षण के लिए सीएसआर के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम भी हर साल करती है।
  • पहली रोटी गाय के नाम पर बद्दी के ओमेक्स में लगाया बाक्स

    पहली रोटी गाय के नाम पर बद्दी के ओमेक्स में लगाया बाक्स

    बाक्स से हर रोज गौशाला जाएंगी रोटी 
    बददी/ सचिन बैंसल : विज़न लाइफ मानवाधिकार फाउंडेशन ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए पहली रोटी गाय की  के लिए ओमैक्स बद्दी में बॉक्स लगाया। जिसने अपनी पहली रोटी डाले जो संस्था के सहयोग से नज़दीकी गोशाला में पहुँचाई जाएगी। इसमें संस्था के अध्यक्ष विकास झा, उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, अक्षय कुमार, ओमक्स अध्यक्ष लकी सिंह, देवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह ने बताया कि लोग गाय की रोटी को जगह जगह रख देते है। जो गाय तक नहीं पहुंचती है। जो गाय शहर में घुमती है, उन्हें खाने को काफी कुछ मिलता है, वह खाती नहीं है। लेकिन बाक्स में रोटी डलने से गौशाला में पहुंचेगी जहां पर चाव के साथ गाय खाएंगी। 
  • मानव विकास समिति की ओर से बददी में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

    शिविर में 98 प्रवासी कामगारों को स्वास्थ्य जांचा
    बददी/ सचिन बैंसल : मानव विकास समिति की ओर से बद्दी के सिक्का होटल के समीप प्रवासी संसाधन केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमें 98 प्रवासी लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाईयां बांटी गई। शिविर के दौरान खांसी, बुखार, बीपी और शुगर के रोगी पाए गए। जिनका मौके पर उपचार किया गया।मानव विकास समिति की निदेशक सिस्टर बिंसी व कोडिनेटर मिस मेरी ने बताया कि कारीतारा इडिंया की ओर से प्रवासी लोगों के यह प्रोजेक्ट बद्दी में मई माह से शुरू किया गया है। जिसके तहत यह शिविर लगाया गया। शिविर में ड़ॉ. रवि गो स्वामी ने झुगी झोंपड़ियों में रहने वाली प्रवासी  कामगारों के हेल्थ चेक अप किया। मिस मेरी ने बताया कि शिविर में बच्चे, बुढे और जवान सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान अधिकांश लोगों को खांसी जुखाम,  बुखार, वदन दर्द, शुगर व वीपी के रोगी ज्यादा आए। एक दो जलने वाले 98 रोगी पहुंचे जिनका मुफ्त उपचार किया गया। शिविर को सफल आयोजन के लिए कल्पना, जगरानी, राहुल, धीरज ने प्रवासी संसाधान केंद्र के साथ रहने वाले झुगी झोंपडियों में प्रवासी लोगों को एकत्रित किया और उन्हें घर द्वार पर सुविधा मुहैया कराई गई।  इसी  तरह का शिविर भविष्य में भी लगाया जाएगा।