Category: Entertainment

  • Akshay Kumar की फिल्म ने दी Jawan को भी मात, वीकेंड पर खुली किस्मत! 

    Akshay Kumar की फिल्म ने दी Jawan को भी मात, वीकेंड पर खुली किस्मत! 

     नई दिल्ली : अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मिशन रानीगंज : द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ को रिलीज हुए तीन दिन हुए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास शुरुआत नहीं की थी लेकिन वीकेंड पर फिल्म की परफॉर्मेंस में सुधार नजर आ रहा है और फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। यहां तक की अब ‘मिशन रानीगंज’ शाहरुख खान की जवान को भी मात देती नजर आ रही है।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिशन रानीगंज’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन  2.8 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने  4.50 करोड़ रुपए कमा लिए. अब तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जिसके मुताबिक फिल्म संडे को 5 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। इसी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म का कुल कलेक्शन 12.30 करोड़ हो जाएगा।

    ”मिशन रानीगंज” की कहानी की बात करें तो यह एक सर्वाइवल थ्रिलर है जो 1989 में पश्चिम बंगाल में रानीगंज कोलफील्ड्स के ढहने पर आधारित है। इस मिशन में जसवंत सिंह गिल ने कोलफील्ड्स में फंसे 65 खनिकों की जान बचाई थी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं जो लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखाई दी हैं। यह दूसरे बार है जब अक्षय और परिणीति स्क्रीन पर एक साथ दिखाई दिए हैं। इससे पहले फिल्म ‘केसरी’ में भी परिणीति और अक्षय की जोड़ी नजर आई थी।

    ‘मिशन रानीगंज’ के बाद अक्षय कुमार के पास पाइपलाइन में फिल्मों की लंबी लिस्ट है। एक्टर कॉमेडी से भरपूर तीन फिल्में, ‘हाउसफुल 5’, ‘वेलकम टू द जंगल’, और ‘हेरा फेरी 3’ में दिखाई देंगे. इसके अलावा वे ‘स्काई फोर्स’ में भी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हो चुकी है जिसके मुताबिक ‘स्काई फोर्स’ अगले साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज की जाएगी। 

  • भारत-कनाडा विवाद को लेकर गुरदास मान  का अखियां उडीक दियां’ प्रोग्राम हुआ रद्द

    भारत-कनाडा विवाद को लेकर गुरदास मान  का अखियां उडीक दियां’ प्रोग्राम हुआ रद्द

    चंडीगढ़ः भारत और कनाडा के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राजनयिक तनाव के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने बीते वीरवार को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत की तुलना में कनाडा के बहुत ही ज्यादा डिप्लोमैट नई दिल्ली में हैं। इसे कम करने की जरूरत है। भारत ने कनाडा को 10 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम देते हुए अपने 41 डिप्लोमैट को वापस बुलाने के लिए कहा है। इसी बीच पंजाबी सिंगर गुरदास मान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कनाडा-भारत के बीच विवाद के चलते गुरदास मान का कनाडा टूर अखियां उडीक दियां को स्थगित कर दिया गया है। 

    कनाडा में शो आयोजित करने वाले गुरजीत बल प्रोडक्शन हाउस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई है। प्रोडक्शन हाउस ने प्रशंसकों से इसके लिए माफी भी मांगी है। गुरजीत बल प्रोडक्शन हाउस ने कहा- हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि इस महीने होने वाला गुरदास मान का ‘अखियां उडीक दियां’ कनाडा दौरा स्थगित कर दिया गया है। हम समझते हैं कि यह खबर उनके कई प्रशंसकों के लिए निराशाजनक हो सकती है और हम किसी भी असुविधा के लिए ईमानदारी से माफी मांगते हैं।

    प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनयिक अशांति के मद्देनजर और अप्रत्याशित परिस्थितियों पर सावधानीपूर्वक विचार व मूल्यांकन के बाद इस फैसले को लिया गया है। कार्यक्रम को रद्द करना फिलहाल सबसे जिम्मेदार और आवश्यक कार्रवाई है। हम आयोजन में शामिल सभी लोगों द्वारा लगाए गए समय, प्रयास और प्रत्याशा को समझते हैं और इस परिवर्तन के कारण होने वाली किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। हम आयोजन के लिए की गई किसी भी पंजीकरण शुल्क या टिकट खरीद को वापस करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

  • बददी यूनिवर्सिटी के छात्र ने अमेरिका में जीता गोल्ड मेडल

    बददी यूनिवर्सिटी के छात्र ने अमेरिका में जीता गोल्ड मेडल

    ताईक्वांडो प्रतियोगिता में लिया था हिस्सा
    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज के बीएससी (कृषि) सेकंड इयर के छात्र  विश्वास कुमार सिंह ने अमेरिका के नार्थ कैलोरिना में ग्लोबल ओपन कुक्किवान ताई क्वांड़ो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। छात्र ताई क्वांडो के दूसरे वर्ग में भी रजत पदक जीता कर विवि का नाम  रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अमेरिका के नार्थ कैलोरिना में 29 – 30 सितम्बर  को आयोजित की गई I इस प्रतियोगिता में 37 देशों के खिलाड़ियों  ने भाग लिया I मिस्टर विश्वास   सिंह ने दो प्रतिस्पर्धायों  मे भाग लिया I  एक में स्वर्ण पदक व दूसरे में रजत पदक हासिल करके भारतवर्ष के साथ साथ हिमाचल प्रदेश का नाम पुरे विश्व में चमकायाI मिस्टर विश्वास को नार्थ कैरोलिना स्मिथ फील्ड सिटी के मेयोर ने उसकी खेल प्रतिभा को देखते हुए आनरेरी सिटीजनशिप का प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित  किया। यह  हिमाचल के लिए बड़े गौरव की बात है I
    विश्वास कुमार की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए देश के कोने कोने से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।  इस ख़ुशी की अवसर  में स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज व बद्दी विश्व विद्यालय गौरवान्वित महशुस कर रहे हैं I इस विशेष मौके पर बद्दी विश्व विद्यालय के सचिव प्रवंधन गौरव राम झुनझुनवाला, उपकुलपति डॉ० टीआर.भारद्वाज, रजिस्ट्रार डॉ० खुशमीत कुमार, एचओडी डॉ. बिमलेंद्र, प्रो० डी आर ठाकुर, स्टूडेंट वेलफेयर अधिकारी सुषमा सिंह, खेल अधिकारी मिस्टर ईशान ठाकुर सहायक प्रोफेसर व अन्य सभी शिक्षक एवम् गैर शिक्षक वर्ग ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिय बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य केलिए शुभ कामनाएं दी I मिस्टर विश्वास हमारे पूरे समाज के लिए प्रेरणा श्रोत बन  गये हैं I
  • बद्दी अस्पताल में लगा आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला, मेले में  किया 441 रोगियों का उपचार

    बद्दी अस्पताल में लगा आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला, मेले में  किया 441 रोगियों का उपचार

    61 रोगियो को शल्य चिकित्सा के लिए आईजीएमसी शिमला रैफर किया
    बददी/सचिन बैंसल: शनिवार को सरकारी अस्पताल बद्दी में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान असपताल शिमला की ओर से  आयुषमान भव अभियान के अधीन बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।  इस उपलक्ष पर इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान असपताल से बहु विशेषज्ञ मेला की अगुवाई सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाधयक्ष डा अनमोल गुप्ता और सामुदायिक औषधि विशेषज्ञ और आचार्य डा बलराज के सकुशल मार्ग दर्शन से  हो पाई। स्वास्थ्य मेला आयोजन के लिए   शिशु रोग विभाग आईजीएमसी शिमला के रजिस्ट्रार डॉ. अभिनंदन सूद,  नेत्र रोग विषेषज्ञ डा दृष्टि कौशल, औषधि चिकित्सा विशेषज्ञ बद्दी डा. अभिनव पूरी,  शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ और रजिस्ट्रार आईजीएमसी शिमला डा राजकुमार नेगी , डॉ. अनिल आरोड़ा,  मनोचिकित्सा विशेषज्ञ डा. सुकृति,महिला रोग विशेषज्ञ डा. बिनाक्षी , रजिस्ट्रार हड्डी रोग विशेषज्ञ आईजीएमसी शिमला डा. रवि और चमड़ी रोग विशेषज्ञ डा अंकुर गुलियानी ने मेले में रोगियों की जांच की।
    स्वास्थ्य मेले में 441 लाभार्थियों का पंजीकरण हुआ, इसके अधीन 139 लाभार्थियों ने सामान्य वा  302 लाभार्थीयों ने बहु विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ उठाया। मेले में शल्य चिकित्सा सुविधा का लाभ 39, औषधि चिकित्सा का लाभ 61, नेत्र रोग चिकित्सा का लाभ 34,  शिशु रोग चिकित्सा का लाभ 39, मनोचिकित्सा का लाभ 23, हड्डी रोग चिकित्सा का लाभ 19,महिला रोग चिकित्सा का लाभ 50 , चमरी रोग  चिकत्सा विभाग की सुविधा 37, दंत चिकित्सा का लाभ 36 और सामान्य ओपीडी का लाभ 139 लाभार्थियों ने उठाया।
    सूक्ष्म शल्य चिकित्सकीय सुविधाएं 23 लाभार्थी,  205 लाभार्थियों ने परिवार नियोजन, प्रसव, प्रसूति और शिशु स्वास्थ्य सुविधाएं वा जागरूकता का लाभ उठाया।  364 रोगियों की रक्त जांच की गई।  मोतिया बंद के 25 मरीज जांच उपरांत शल्य निदान के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किए गए। मुख्य शल्य चिकित्सकीय जांच के लिए 07 लाभार्थी, सूक्ष्म शल्य चिकित्सकीय सुविधाके लिए 17 लाभार्थी और   12 लाभार्थियों को विभिन्न बिमारियों की जांच उपरांत आईजीएमसी शिमला के लिए निदान के लिए रेफर किया गया।
  • कुछ इस अंदाज में परिणीति चोपड़ा का ससुराल में हुआ स्वागत, देखें वीडियो

    कुछ इस अंदाज में परिणीति चोपड़ा का ससुराल में हुआ स्वागत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : सगाई के लगभग चार महीने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को एक दूसरे से शादी की। शादी को कई दिन बीत जाने के बाद भी दोनों अब भी काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। आए दिन दोनों की शादी से जुड़े वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने निकल आ रहे हैं। अब ससुराल में परिणीति की गृह प्रवेश का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो की शुरुआत होती है और बेहद ही खूबसूरती के साथ सजा हुआ एक घर दिखता है।

    फिर परिणीति और राघव एक साथ नजर आते हैं। परिणीति के स्वागत के लिए जिस तरह से ससुराल में घर को सजाया गया उसे देखकर परिणीति काफी एक्साइटेड नजर आती हैं। परिणीति के स्वागत में ढोल बजता दिख रहा है। उसके बाद वो और राघव दोनों घर में एक साथ बैठे नजर आते हैं। आगे परिणीति के स्वागत में और भी कई लोग नजर आते हैं। रस्में होती हैं, एक्ट्रेस कुमकुम के थाल में अपने पैरे रखते हुए घर में आगे बढ़ती हैं।

    वीडियो में आगे और भी कई रस्मों की झलक देखने को मिलती है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो काफी खूबसूरत लग रहा है। बेहद ही शानदार तरीके से ससुराल में उनका स्वागत हुआ है। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में परिणीति काफी खुश दिखीं और नई नवेली दुल्हन के साथ घर के बाकी लोग खूब हंसते नजर आए।

  • बड़ा हादसाः नदी में पिकअप गिरने से एक की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः नदी में पिकअप गिरने से एक की मौत, देखें वीडियो

    बद्दी/सचिन बैंसलः हिमाचल-हरियाणा सीमा पर बद्दी प्रवेश द्वार पर बनाए जा रहे अस्थाई रास्ते पर एक पिकअप नदी में गिरी और चालक की मौत होने की सूचना मिली है। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण बद्दी के मुख्य मार्ग पर बालद नदी पर बना पुल टूट गया था और इसके साथ एक अस्थाई रास्ता बनाया जा रहा था जिस कारण नदी का पानी दोनों किनारे जमा हो रहा था। बीती रात एक पिकअप उसमें गिर गई और डूबने के कारण पिकअप चालक की मौत हो गई।

    हादसा देर रात 3 बजे का है। मिली जानकारी के मुताबिक चालक हरीश कुमार गाड़ी में सामान भरकर बद्दी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बालद खड्ड पर बने अस्थाई पुल के समीप पहुंचा तो अचानक उसे नींद की झपकी आ गई और वह पिकअप समेत खड्ड में जा गिरा।बताया जा रहा है कि पिकअप का स्टेयरिंग उसके पेट में घुस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक हरीश रामशहर क्षेत्र का रहने वाला था। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने कहा कि शव को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • बद्दी अस्पताल में 7 को लगेगा स्वास्थ्य मेला

    बद्दी अस्पताल में 7 को लगेगा स्वास्थ्य मेला

    रोगियों को होगा मुफ्त उपचार

    सचिन बैंसल/बद्दी : स्वास्थ्य विभाग की ओर से बद्दी अस्पताल में 7 अक्तूबर को आयुष्मान स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा। मेले में स्त्री रोग, बाल रोग, सर्जन, हड्‌डी रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, मेडिकल विशेषज्ञ व मनोरोगी रोगियों को उपचार करेंगे। अस्पातल के एसएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा ने बताया कि मेले के दौरान सभी रोगियों को मुफ्त उपचार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य मेला का लाभ उठाने की अपील की है। 

  • नालागढ़ के उद्यमी दंपति ने दिए आपदा में 1 लाख एक हजार रुपये का चेक

    नालागढ़ के उद्यमी दंपति ने दिए आपदा में 1 लाख एक हजार रुपये का चेक

    विनीत गुप्ता व पूनम के परिवार ने सौंपा सुक्खू को चैक

    सचिन बैंसल/बददी : नालागढ़ के उद्यमी दंपति ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 1 लाख एक हजार रुपये का अंशदान दिया है। विनीत गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी नालागढ़ के राजपुरा में कृषि बैस्ट सीडस के नाम से कारखाना चलाते हैं। सनावर स्कूल के वार्षिक समारोह में विनीत गुप्ता व पूनम ने अपनी बेटियों हिरण्या व वाण्या के साथ यह चैक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को सौंपा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी उपिस्थत रहे। चैक सौंपने के बाद विनीत गुप्ता ने कहा कि उनको उनकी बेटियों हिरण्या व वाण्या ने इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया हमें आपदा में अपने देश व समाज का साथ देना चाहिए। गौरतलब है कि विनीत गुप्ता पहले भी सामाजिक कार्यों में लिप्त रहते हैं और अपनी राष्ट्रवादी सोच व विचारधारा से जरुरमंदों की हर संभव मदद करते हैं।
  • मशहूर सिंगर Mika Singh की बढ़ी मुश्किलें, कानूनी नोटिस जारी 

    मशहूर सिंगर Mika Singh की बढ़ी मुश्किलें, कानूनी नोटिस जारी 

    मुबंई: महाठग सुकेश चंद्रशेखर जेल से ही एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को कई बार खत लिख चुके हैं। उनके इन खतों में जैकलीन को लेकर उनकी दीवानगी साफ जाहिर होती है। वहीं अब सुकेश ने एक ऐसा काम किया है जिसपर यकीन करना मुश्किल है। क्योंकि सुकेश ने  जैकलीन की इंस्टाग्राम फोटो पर एक कमेंट करने पर फेमस सिंगर-म्यूजिशियन मीका सिंह को कानूनी नोटिस भेज दिया है। फोटो में जैकलीन मार्शल आर्ट एक्शन फिल्म के लिए जाने जाने वाले हॉलीवुड अभिनेता जीन-क्लाउड वान डेम के साथ हैं। मीका ने अपनी टिप्पणी में लिखा था, “आप बहुत सुंदर लग रही हैं…, वह #सुकेश से कहीं बेहतर हैं…।” गायक ने बाद में इसे हटा दिया, मगर उससे पहले बहुत से लोग इसे पढ़ चुके थे। इसलिए कई सोशल मीडिया साइट्स पर यह स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। 

    सुकेश के वकील अनंत मलिक द्वारा भेजे गए नोटिस में लिखा है, “आपके बयान ने हमारे क्‍लाइंट के चरित्र और व्यक्तित्व के बारे में व्यापक सार्वजनिक चर्चा शुरू कर दी है, जिससे उन्हें मीडिया के सवालों का सामना करना पड़ा है। यह स्थिति उनके मौजूदा संकट को बढ़ा रही है और लगातार मीडिया ट्रायल के कारण महत्वपूर्ण चुनौतियां खड़ी कर रही है”। “हमारा मुवक्किल एक प्रतिष्ठित व्यक्ति है और भारतीय फिल्म उद्योग, विभिन्न व्यावसायिक घरानों और राजनीतिक हलकों में उसकी साख है। वह राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर सद्भावना और प्रतिष्ठा रखते हैं। आप स्वयं बॉलीवुड उद्योग के सदस्य होने के नाते इस क्षेत्र में अपना नाम बनाने के लिए किए जाने वाले संघर्षों से अच्छी तरह परिचित हैं। हालांकि, आपकी टिप्पणी ने न केवल हमारे मुवक्किल की छवि खराब की है, बल्कि उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाला है।”

    नोटिस में कहा गया है, “आपको यह स्पष्ट किया जा रहा है कि इस तरह हमारे मुवक्किल को बदनाम करने और उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए आपकी ओर से यह जानबूझकर किया गया एक हताशापूर्ण कार्य है और हमारा ग्राहक इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा। इसलिए, आपको सूचित किया जाता है कि अपनी अपमानजनक टिप्पणी से आपने मानहानि का गंभीर आपराधिक अपराध किया है, और इसलिए अन्य बातों के अलावा, भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 499/500 के प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है।“

    “यह उल्लेख करना उचित है कि मानहानि एक आपराधिक कृत्‍य  है, जिसमें दो साल तक की जेल की सजा हो सकती है। इसके अलावा, आपको यह भी सूचित किया जाता है कि आपका बयान हमारे मुवक्किल के व्यक्तित्व अधिकारों का भी हनन है, जिसकी गारंटी संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत दी गई है।“ इसमें आगे कहा गया है, “आपको (मीका को) निर्देश दिया जाता है कि आप तुरंत हमारे मुवक्किल से बिना शर्त माफी मांगें, किसी भी तरह के झूठे व अपमानजनक बयान देना बंद करें और हमारे मुवक्किल को और अधिक परेशान करने से बचें।”

  • बड़ी खबरः अभिनेता Ranbir Kapoor की बढ़ी मुश्किलें 

    बड़ी खबरः अभिनेता Ranbir Kapoor की बढ़ी मुश्किलें 

    ऑनलाइन गेमिंग-सट्टेबाजी मामले में ईडी ने किया तलब 

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 6 अक्टूबर को तलब किया है। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में शामिल होने के कारण कई बॉलीवुड अभिनेता और गायक जांच एजेंसी की जांच के दायरे में हैं। प्रवर्तन निदेशालय यूएई में ऐप के प्रमोटर की शादी और सक्सेस पार्टी में उनकी उपस्थिति की भी जांच कर रहा है। हाल ही में  प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव ऑनलाइन जुआ मामले में 417 करोड़ रुपये की नकदी और संपत्ति जब्त की है। केंद्रीय एजेंसी के अनुसार, दुबई से रैकेट चलाने वाले दो सरगनाओं – सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल – ने सट्टेबाजी ऐप से 5,000 करोड़ रुपये कमाए हैं।

    इससे पहले खबर थी कि ईडी इस मामले में टाइगर श्रॉफ, नुसरत भरूचा, सुखविंदर सिंह, नेहा कक्कड़ और सनी लियोनी समेत 17 सेलेब्स से पूछताछ कर सकती है। अब रणबीर का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल हो गया है। ईडी इन दिनों 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दुबई से ऑनलाइन बैटिंग ऐप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और उसके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ जांच कर रही है।

    एक रिपोर्ट की मानें तो इन एक्टर्स और सिंगर्स ने इस साल फरवरी में महादेव बुक ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी के फंक्शन अटैंड किए थे। दुबई में हुई इस शादी में सौरभ ने 200 करोड़ रुपए खर्च किए थे। शादी में इन सभी सेलेब्स ने परफॉर्म भी किया था। इस मामले में टाइगर श्रॉफ, सनी लियोन, नुसरत भरुचा, नेहा कक्कड़, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, एली अबराम, भारती सिंह, भाग्यश्री, कृति खरबंदा, कृष्णा अभिषेक और सुखविंदर सिंह समेत कई सेलेब्स से पूछताछ हो सकती है।