Category: Entertainment
-

एक महीने में चालान नही भुगता, तो जाना पड़ेगा सोलन
सचिन बैंसल/बददी : बीबीएन में होने वाले वाहनों के चालान अब सोलन स्थित मोबाइल ट्रैफिक मेजिस्ट्रेट (एमटीएम)से भुगतना होगा। अभी तक वाहनों के चालान दो सप्ताह तक यातायात पुलिस और उसके बाद संबधित क्षेत्र के कोर्ट में भुगते जाते थे लेकिन अब चालान एमटीएम से भुगताना होगा।बीबीएन में प्रतिदिन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले डेढ से दो सौ वाहन चालकों के चालान होते है। इसमें से कुछ लोग मौके पर ही चालान भुगत लेते है। लेकिन जो पंद्रह दिन तक नहीं भुगत पाते थे उन्हें कोर्ट में भेज दिया जाता था। वहां पर न्यायधीश वाहन चालक की परिस्थितियों को देखकर उस पर फाइन लगाता था। जिसमें वह कई बार रियायत भी कर देता था। लेकिन अब चालान का पहले से टेरिफ के आधार पर चालान का निर्धारित जुर्मना वसूला जाएगा। यही नहीं सभी वाहन चालक स्मार्ट फोन भी नहीं चलाते है। उन्हें आन लाइन चालान भुगताने में दिक्कत आएगी। अब शुरू के पंद्रह दिन तक तो वाहन चालक पुलिस के पास चालान भुगत सकता है। उसके बाद यह एमटीएम के पास अपने आप ही आन लाइन पहुंच जाएगा। वहां से वाहन चालक को लिंक भेजा जाएगा। लिक खोलने पर वाहन चालक अपना चालान भरना पड़ेगा। एमटीएम भी चालान को 60 दिन तक अपने पास रख सकता है। इतने समय में भी अगर वाहन चालक चालान नहीं भुगतेगा तो उसे संबंधित क्षेत्र के कोर्ट को भेजा जाएगा।ट्रक यूनियन के महासचिव दिनेश कौशल ने बताया कि यह नए नियम से वाहन चालकों को परेशानी होगी। जिन वाहन चालकों को आन लाइन फोन पर चालान देखना नहीं आता है, वह दलालों से शिकंजे में फंस जाएगे। और दलाल उन्हें अपने हिसाब से लूटेंगे। सरकार व विभाग व वर्चुअल और मेनुअल दोनों प्रकार का चालान भुगताने का प्रावधान होना चाहिए। ट्रक संचालक कृष्ण कौशल ने बताया कि कई बार आन लाइन चालान हो जाते है। जिसका वाहन चालक व संचालक को पता नहीं होता है। ऐसे में कई बार चालान का भुगतान न होने से ऐन मौके पर ट्रक की पासिंग रूक जाती है। जिससे ट्रक को बिना पासिंग से खड़ा करना पड़ सकता है। जिसके सीधा नुकसान वाहन चालक को होता है।उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि नए आदेश लागू हो गए है। पहले 15 दिन से एक माह तक चालान पुलिस के पास रहेगा। जिसमें वह आन लाइन भुगत सकता है। अगर किसी वाहन चालक को दिक्कत है तो वह यातायात कार्यालय में जाकर चालान भर सकता है। इसके बाद यह चालान एमटीएम सोलन के पास आन लाइन चला जाएगा। वहां से भी चालान को आन लाइन ही भुगतना पड़ेगा। एमटीएम के पास अगर 60 दिन तक चालान नहीं भुगता जाता है तो वह संबंधित क्षेत्र के कोर्ट में वापस चला जाएगा। -

आईईसी यूनिवर्सिटी में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
300 लोगो का किया चेकअप
सचिन बैंसल/बददी : बरोटीवाला के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साह के साथ मनाया गया और फार्मेसी के क्षेत्र में हमेशा ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करने की नैतिक शपथ भी ली गई। इस अवसर पर छात्रों ने एक शिविर भी लगाया जिसमें एम.फार्मा के छात्रों ने 300 से अधिक लोगों का बीएमआई हेल्थ चेकअप किया। कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग के छात्रों ने इस वर्ष की थीम ‘फार्मेसी सुदृढ़ीकरण स्वास्थ्य प्रणाली’ पर आधारित अनेक रंगोली और पोस्टर डिज़ाइन प्रस्तुत किये, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में रविंदर एंड ग्रुप ने पहला स्थान और अर्चना एंड ग्रुप को दूसरा स्थान मिला वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवालिका और द्वितीय स्थान सौरव यादव ने प्राप्त किया।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० अशोक पुरी ने छात्रों को शुभकामनाएं दी और अपनी प्रतिज्ञा को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।इससे पूर्व आईईसी विश्वविद्यालय में “फार्माकोविजिलेंस में जनता का विश्वास बढ़ाना” विषय पर राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह भी मनाया, जिसमें चंडीगढ़ से वरिस्ट फार्माकोविजिलेंस वैज्ञानिक, सुश्री साक्षी गुप्ता ने फार्माकोविजिलेंस के दायरे पर व्याख्यान दिया जो छात्रों के लिए बहुत जानकारीपूर्ण और इंटरैक्टिव रहा। उनके साथ ही डॉ० तान्या अरोड़ा, एमबीबीएस सर्जन, चंडीगढ़ ने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के बारे में समझाया। इस अवसर पर रोहित जैन, वरिष्ठ प्रबंधक, एक्सेंचर, गुरुग्राम ने छात्रों को कैरियर पर सुझाव दिए और दीपा बिस्वास, लीड कंसल्टेंट, इंफोसिस ने छात्रों को ध्यान लगाना सिखाया। इस अवसर पर छात्रों ने नाटी, भांगड़ा और लोक नृत्य जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया। -

पंकज जम्वाल के प्रदेश प्रवक्ता बनने से संगठन को मिलेगी संजीवनी : संदीप चौधरी
जम्वाल के प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त होने पर संदीप ने दी बधाई
सचिन बैंसल/बददी : पंकज जम्वाल के भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट बनने से संगठन की संजीवनी मिलेगी और आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा फिर प्रदेश में कमल खिलाएगी। भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश सचिव संदीप चौधरी ने कहा के पंकज जम्वाल एक मंझे व सुलझे हुए व्यक्तिगत के नेता हैं और उनके राजनीतिक एक्सपीरियंस का भाजपा को लाभ मिलेगा। पंकज जम्वाल को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट बनाये जाने पर प्रदेश भाजपा एस.टी. मोर्चा प्रदेश सचिव संदीप चौधरी ने बधाई दी है। उनकी इस नियुक्ति से भाजपा संपूर्ण प्रदेश में और अधिक मज़बूती मिलेगी ओर लोकसभा चुनावों में भी भाजपा लीड करके चारों सीटों पर कमल खिलाएगी। भाजपा एस.टी. मोर्चा प्रदेश सचिव संदीप चौधरी ने कहा कि पंकज जमवाल व उनका परिवार पिछले लंबे समय से भाजपा व उसकी विचारधारा की मज़बूत बनाने के लिए कार्य कर रहा है और उनकी मेहनत व निष्ठा के परिणामस्वरूप आज भाजपा संगठन ने उनको प्रदेश में एक अहम दायित्व दिया है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आभारी हैं। पार्टी ने इस से पहले भी उन्हें मंडल भाजपा अध्यक्ष , ज़िला भाजपा सचिव और ज़िला भाजपा महामंत्री जैसे अहम दायित्व दिए थे जिनका उन्होंने पूरी सक्रियता के साथ निर्वहन किया है । संदीप चौधरी ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जमवाल को वर्तमान दायित्व व आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं । -

हरे कृष्णा गौशाला में मनाई राधा अष्टमी
भजन कीर्तन व भंडारा का किया आयोजन
सचिन बैंसल/बददी : मलकूमाजरा स्थित हरे कृष्णा गौशाला में शनिवार को राधा अष्टमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर गौशाला में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना, कीर्तन व भडारे का आयोजन किया गया। मंदिर को इस पर्व के लिए काफी सजाया हुआ था। राधा अष्टमी पर्व के लिए शनिवार सुबह मंदिर में आचार्य मनोहर लाल, कृष्ण दत्त शर्मा, महेश शर्मा ने राधा कृष्ण का पूजन किया। उसके आचार्य मनोहर लाल व तबला वादक राजेश कुमार ने राधा माता के भजन सुनाए। हम हाथ उठा कर कहते है हम हो गए राधा रानी, बिना पिए नशा हो जाता है जब राधा रानी को गाता है समेत दर्जनों भजन सुनाई जिस पर उपस्थित दर्शक झूमने पर विवश हो गए। राधा व कृष्ण के रूप में दो युवाओं ने झांकी निकाली।आचार्य मनोहर लाल ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के पंद्रह दिन के बाद भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधा माता का जन्म दिन होता है। जिसे राधा अष्टमी के रूप में मनाते है। हरे कृष्णा गौशाला में हर वर्ष इस पर्व को बड़े चाव के साथ मनाया जाता है। राधा रानी राजा वृषभान व कृति की बेटी थी। लेकिन इनका जन्म नहीं होती यह स्वयं प्रकट हुई थी। राजा वृषभान के संतान नहीं थी। और भगवान का तप करने के बाद माता लक्ष्मी के रूप में राधा रानी पैदा हुई थी। कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गौ सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कृष्ण कुमार कौशल, राजेश गुप्ता, राम आसरा, चमन ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, संजय शर्मा, गुरमुख सिंह, शीला कौशल समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -
हरे कृष्णा गौशाला में मनाई राधा अष्टमी
भजन कीर्तन व भंडारा का किया आयोजन
सचिन बैंसल/बददी : मलकूमाजरा स्थित हरे कृष्णा गौशाला में शनिवार को राधा अष्टमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर गौशाला में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना, कीर्तन व भडारे का आयोजन किया गया। मंदिर को इस पर्व के लिए काफी सजाया हुआ था। राधा अष्टमी पर्व के लिए शनिवार सुबह मंदिर में आचार्य मनोहर लाल, कृष्ण दत्त शर्मा, महेश शर्मा ने राधा कृष्ण का पूजन किया। उसके आचार्य मनोहर लाल व तबला वादक राजेश कुमार ने राधा माता के भजन सुनाए। हम हाथ उठा कर कहते है हम हो गए राधा रानी, बिना पिए नशा हो जाता है जब राधा रानी को गाता है समेत दर्जनों भजन सुनाई जिस पर उपस्थित दर्शक झूमने पर विवश हो गए। राधा व कृष्ण के रूप में दो युवाओं ने झांकी निकाली।आचार्य मनोहर लाल ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के पंद्रह दिन के बाद भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को राधा माता का जन्म दिन होता है। जिसे राधा अष्टमी के रूप में मनाते है। हरे कृष्णा गौशाला में हर वर्ष इस पर्व को बड़े चाव के साथ मनाया जाता है। राधा रानी राजा वृषभान व कृति की बेटी थी। लेकिन इनका जन्म नहीं होती यह स्वयं प्रकट हुई थी। राजा वृषभान के संतान नहीं थी। और भगवान का तप करने के बाद माता लक्ष्मी के रूप में राधा रानी पैदा हुई थी। कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गौ सेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कृष्ण कुमार कौशल, राजेश गुप्ता, राम आसरा, चमन ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, संजय शर्मा, गुरमुख सिंह, शीला कौशल समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -

कर्मचारी राज्य बीमा निगम बद्दी से दो सहायक निदेशक हुए स्थानांतरित
बद्दी से गुजरात को हुआ स्थानांतरण
कामगार नेताओं और उद्योगपितयों ने नम आंखों से दी विदाई पार्टी
सचिन बैंसल/बददी : कर्मचारी राज्य निमग के दो सहायक निदेशक हिमाचल से गुजरात के लिए स्थानातंरितहो गए है। । अभी इनके स्थान पर दूसरे अधिकारी नहीं आए है। इन दोनों अधिकारियों के यहां से स्थानातंरण होने पर निगम का कार्य प्रभावित होगा। निगम के कर्मचारियों, कामगार नेताओ व उद्योग पतियों ने इन दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण होने पर उन्हें नम आंखो से विदाई पार्टी दी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने बद्दी में तैनात सहायक निदेशक छेरिंग सैंपल और सुनील बोध को निगम ने गुजरात के लिए स्थानांतरण कर दिया है। दोनों अधिकारियों को यहां से रिलीव कर दिया गया है। बद्दी स्थित बिरला टैक्सटाईल कंपनी के वाईस प्रेजीडेंट आरके शर्मा, माईल स्टोन गेयर कंपनी के ग्रुप प्रेजीडेंट (एचआर) एमके श्री वास्तव, वर्धमान के प्रंबधक मोहन जांगड़ा, विनसम कंपनी के रविंद्र रोहिला, दीपक स्पिनिंग मिल कंपनी के प्रंबधक एचके तिवारी, इंडीकेमी कंपनी के सरोज कुमार, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल, एटक से सतीश शर्मा, इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर, निगम के सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव विदाई पार्टी का हिस्सा रहे।बिरला कंपनी के उपाध्यक्ष आरके शर्मा ने कहा कि यह दोनों अधिकारी होनहार थे। हिमाचल से सबंध रखते थे। और उद्योगों की समस्याओं को लेकर स्वयं व्यक्तिगत प्रयासों से हल करते थे। मोहन जांगड़ा, एचके तिवारी, रविंद्र रोहिल्ला ने कहा कि इन दोनों अधिकारियों के यहां से जाने पर उद्योगों को जो क्षति होगी उसकी भरपाई करना काफी कठिन होगा। मेला राम चंदेल, सतीश शर्मा और श्याम लाल ठाकुर ने कहा कि कामगार और उद्योगों मे तालमेल बना कर यह दोनों अधिकारी चलते थे। इनके जाने के बाद निगम को काफी क्षति हुई है। उधर, निगम के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि यह अधिकारियों के अचानक स्थानांतरण से विभाग को कमी तो खलेगी लेकिन इसकी भरपाई कर ली जाएगी। इस मौके बजाज इंलाईंस इंस्योरेंस के वरिष्ठ प्रंबधक अनुपम शर्मा, एसएनवीए ग्रुप के निदेशक परमवीर चौहान, समाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा, निशांत बोध, अलोक रंजन, विश्वजीत कुमार एवं ईएसआई कालाअंब के प्रंबधक राजीव कुमार भी उपस्थित रहे। -

‘3 Idiots’ फेम एक्टर का हुआ निधन
मुबंई: ‘3 इडियट्स’ में लाइब्रेरियन दुबे का किरदार निभा चुके अखिल मिश्रा का निधन हो गया है। 58 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। खबरें हैं कि एक किचन में फिसल कर गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई। फिलहाल उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्टर की मौत हैदराबाद में हुई है। वहीं अपने पति की मौत पर सुजैन बर्नेट बुरी तरह से टूट चुकी हैं। इस वक्त वह सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि मेरा दिल टूट गया है। मेरा आधा हिस्सा चला गया है।

अखिल मिश्रा कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके हैं। वह ‘भंवर’, ‘उतरन’, ‘उड़ान’, ‘सीआईडी’, ‘श्रीमान श्रीमती’, ‘भारत एक खोज’, ‘रजनी’ जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। उनकी फ़िल्मों में ‘डॉन’, ‘वेल डन अब्बा’, ‘हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी’ जैसी मूवीज शामिल हैं। हालांकि, उन्हें आज भी ‘3 इडियट्स’ में लाइब्रेरियन दुबे के रूप में जाना जाता है, जिसमें आमिर खान, शरमन जोशी, करीना कपूर खान, आर माधवन और बोमन ईरानी अहम भूमिका में थे। उन्होंने लोकप्रिय शो ‘उतरन’ में जो उम्मेद सिंह बुंदेला का किरदार निभाया था, उसे भी आज तक याद किया जाता है।
गौरतलब है कि पर्सनल लाइफ की बात करें, तो अखिल ने 3 फरवरी 2009 को जर्मन अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट से शादी की थी। यह अखिल की दूसरी शादी थी। पहली शादी उन्होंने 1983 में मंजू मिश्रा से की थी। हालांकि, 1997 में उनका तलाक हो गया था। मंजू से अलग होने के बाद उनकी लाइफ में सुजैन आईं, जो पेशे से एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने फिल्म ‘कर्म’ और टीवी शो ‘मेरा दिल दीवाना’ में एक साथ काम किया था। 2019 में कपल ने ‘मजनू की जूलियट’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म में भी कोलैब किया था, जिसमें अखिल ने एक्टिंग करने के साथ-साथ इसे डायरेक्ट भी किया था। अखिल का यूं अचानक चले जाना उनके फैंस और इंडस्ट्री के लिए वाकई एक बड़ा सदमा है। वह भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन अपने शानदार काम की बदौलत वह हमेशा याद किए जाएंगे। फिलहाल, हम अखिल मिश्रा के परिवार के लिए संवेदना प्रकट करते हैं।
-

भारत विकास परिषद ने जोनल स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ियों को दी खेल ड्रेस
22 सितंबर को डुमैहर में हो रही जिला स्त पर एक ड्रैस में दिखेंगे रामशहर ब्लाक के खिलाड़ी
सचिन बैंसल/बददी : भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने रामशहर ब्लाक के जोनल स्तर खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रहे अंडर 14 आयु वर्ग के छात्रों को ट्रेक सूट दिए। यह सभी 41 खिलाड़ी 22 सितंबर को डुमेहर में जिला स्तर प्रतियोगिता में एक ही ड्रेस में नजर आएंगे। भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने एक सादे सामारोह में बिलांवाली स्कूल में प्रांत उपाध्यक्ष दीप कुमार आर्य सीडी मिश्रा, इकाई के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव रमन कौशल व कोषाध्यक्ष राकेश यादव ने यह ट्रैक सूट छात्रों को दिए। बिलांवाली स्कूल के शारीरिक अध्यापक रमेश कुमार ने बताया कि बिलांवाली स्कूल के 11 छात्र आर्यन शर्मा, नितेश, अजय, अंशु, अंकित, अभिनव, आकाश, रिशु, योगेंद्र, विशाल और कुनाल को यह कीट दी गई। इसके अलावा धर्मपुर, गुल्लरवाला, बद्दी, हरिपुर संडोली, लोधी माजरा, चमदार, बधोखरी, रामशहर, सौर व भटोली कलां स्कूलों के 30 चयनित जिला स्तर के खिलाड़ियों को यह ड्रेस दी गई। जिला स्तर पर बद्दी जोन के सभी खिलाड़ी एक जैसी ड्रेस में प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संस्था के सचिव रमन कौशल ने बताया कि भारत विकास परिषद स्कूली बच्चों को उत्थान के लिए प्रयासरत है। परिषद समय- समय पर बच्चों को लिए सहयोग करती रहती है। और भविष्य में भी बच्चों के लिए सहयोग करेगी। यही नहीं परिषद की ओर से तहसील, जिला व प्रांत स्तर पर समूह गान प्रतियोगता कराई जाती है। इस वर्ष यह प्रतियोगिता 8 अक्तूबर को बद्दी में कराई जाएगी। -

महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिए जाने पर हंसराज चंदेल ने किया स्वागत
मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया – चन्देल
सचिन बैंसल/बददी : भाजपा के पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हंसराज चंदेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। हंसराज चंदेल ने कहा लोकसभा तथा राज्यसभा में बिल पारित होने के बाद महिला आरक्षण पूरे देश में लागू हो जाएगा।केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिए जाने तथा लोकसभा में बिल पेश किए जाने पर दून भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा के हंसराज चंदेल ने स्वागत करते हुए कहा कि महिला आरक्षण के लिए पिछले अनेक वर्षों से केवल जुबानी प्रयास किया जा रहे थे कांग्रेस व अन्य पार्टिया समय-समय पर महिला आरक्षण के बारे में बयान बाजी करती आ रही थी लेकिन इस बिल को पास करने में उन्होंने कभी हिम्मत नही की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्होंने इस बिल को पारित करके इसे अमलीजामा पहनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह बिल पारित होने के बाद आरक्षण पूरे देश में लागू होगा। देश की लोक सभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला के लिए आरक्षित कर महिलाओं की भागीदारी सुनिशित करने का बड़ा कदम है।बिल पारित होने से पहले लोकसभा की 543 सीटों में से सिर्फ 82 महिलाए ही लोकसभा में चुनकर गई थी ।अब यह संख्या बढ़कर 181 हो जाएगी तथा हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में 1977 तथा 2022 में एक महिला ही विधायक चुनकर गई। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल अठासट सीटें है । और 1998 की विधानसभा चुनावों में सिर्फ 6 महिला को ही हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में पहुंचने का मोका मिला है । लेकिन यह बिल पारित होने के बाद ,68 विधानसभा क्षेत्र में से 23 महिला को विधायक बनने का मोका मिलेगा। इस बिल के लागू होने से हिमाचल प्रदेश की नारी शक्ति को विधानसभा में अपनी आवाज बुलंद करने के सपने को साकार करने लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार का स्वागत किया गया । -

ट्रक की चपेट में बुलेट के आने से चालक की मौत
मृतक चालक हरियाणा के नवांनगर का रहने वाला था
सचिन बैंसल/बददी : बद्दी के रेड लाईट चौक के समीप एक बुलेट के ट्रक की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक चालक बद्दी के साथ लगते हरियाणा राज्य के नवांनगर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार नवांनगर निवासी गुरवचन सिंह (63) बुलेट पर सवार हो कर रेड लाईट चौक पर यातायात पुलिस के सिगलन की इंतजार कर रहा था। उसके साथ एक ट्रक भी खड़ा था। जिसे चालक अशोक कुमार चला रहा था। गुरवचन सिंह कडंक्टर साईड था जिससे चालक को उसके खड़े होने का पता नहीं चल पाया।जैसे ही पुलिस ने जाने के इशारा किया तो बुलेट चालक गुरवचन सिंह चलने लगा और ऊपर से ट्रक ने भी उसे और चला दिया। जिससे वह ट्रक के नीचे आ गया। शौर मचाने पर ट्रक चालक अशोक ने ट्रक रोका। घायल अवस्था में गुरवचन सिंह को बद्दी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी प्रिंयक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ट्रक को सीज कर चालक के खिलाफ धारा 279 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।