Category: Entertainment

  • गुरदासपुर पंजाब में चमकी बददी की वैष्णवी 

    गुरदासपुर पंजाब में चमकी बददी की वैष्णवी 

    जूनियर श्रेणी में किया प्रथम स्थान प्राप्त 

    सचिन बैंसल/बददी : गुरदासपुर पंजाब में एक डांसिंग और मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कई राज्यों के बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें बददी हिमाचल प्रदेश, बसंती बाग की वैष्णवी कश्यप ने डांस प्रतियोगिता की जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया और साथ ही मॉडलिंग प्रतियोगिता का क्राऊन भी जीता और अपने प्रदेश का नाम रोशन किया। बददी पहुंचने पर वैष्णवी का परिजनों व पडोसियों ने इस होनहार बच्ची का स्वागत किया। वैष्णवी की माता रेणु ने बताया कि उसकी बेटी पढ़ाई के साथ ऐसे कलाओं में निपुण है और वह लगातार अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रयासरत रहती है। उन्होने कहा कि यह बददी शहर के लिए गर्व की बात है कि हमारी बेटी ने उत्तर भारत में अपना डंका बजाया है।
  • गुर्जर कल्याण परिषद ने मनाई सम्राट मिहिर भोज की जयंती

    गुर्जर कल्याण परिषद ने मनाई सम्राट मिहिर भोज की जयंती

    सचिन बैंसल/बददी : गुर्जर समाज कल्याण परिषद बीबीएन ने अध्यक्ष हरिचंद चौधरी की अध्यक्षता में सम्राट मिहिर भोज की जयंती के उपलक्ष में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस श्री राधे गौशाला गांव थाना में  मनाया गया जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़ चढक़र के भाग लिया । सर्वप्रथम सभी ने सम्राट मिहिर भोज के  प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन  भेंट किए। इस मौके पर थाना पंचायत के पूर्व प्रधान तरसेम चौधरी, गीता राम चौधरी,गोगी पच, देवराज चौधरी, शिव चौधरी,सजीव, चौधरी, विक्रम चौधरी, चिंतन चौधरी शीतलपुर,कुलदीप चौधरी, गुरमीत चौधरी, सोनी थाना, गुरमीत सिंह, बिंदर चौधरी, गुरमेल  सिंह, मोहन चौधरी आदि लोग शामिल हुए।
     
  • हंसराज चंदेल ने अपनी पांच साल की पेंशन अनाथ लड़कियों शादी के लिए समर्पित की

    हंसराज चंदेल ने अपनी पांच साल की पेंशन अनाथ लड़कियों शादी के लिए समर्पित की

    दून विधानसभा के समाजेसवी ने मानवता की मिशाल पेश की  

    कहा: आगे भी करते रहेंगे अनाथ लड़कियों की सहायता

     दून विधानसभा की 19 पंचायतों में सडक़ खोलो अभियान लगातार जारी

    सामाजिक सरोकार की लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना कर रहे आपदा पीड़ीत

    सचिन बैंसल/बददी:दून विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी हंसराज चंदेल प्राकृतिक आपदा में अपनी निजी राशि से लगभग 300 पीड़ीत परिवारों को पांच पांच हजार की राशि के अलावा राशन और तिरपालें उनके घर घर जाकर सहायता के रूप में दे चुके है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। उन्होंने कहा की दून विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के कारण कई परिवार अपने घरों से बेघर हो चुके है उसके अलावा कई पंचायतों की मुख्य सडक़े टूट चुकी है जिसका उन्होंने हर  पीडीत परिवार का हाल जानने की लिए उनके घर जाकर उनकी उनके इस दुख की घड़ी में सहायता करने की कोशिश की और आगे भी करता रहूंगा। इस उपलक्ष में उन्होंने बुघार कनैता के गांव रामपुर की किरणलता व गांगुली पंचायत के गांव खारसी की हेमा जिसके न ही  माता पिता और न ही घर में कोई सदस्य है |
    उनकी दोनों लड़कियों की शादी के लिए अपनी पिछले पांच साल की पटवारी पद से जो उन्हे पैंशन मिली है उनकी शादी में देने की घोषणा कर मानवता की मिशाल कायम की है। और इसके अलावा उन्होंने आपदा के कारण , 19 पंचायतों के गांव के संपर्क सडक़े टूट  चुके है उनके ठीक करवाने के लिए उनके द्वारा चलाई जा रहे  सडक़ खोलो अभियान के तहत सडक़े खोलने का कार्य भी  निरंतर जारी है और लोग उनके द्वारा सामाजिक सरोकार की लिए किए जा रहे कार्यों की खूब सराहना कर रहे है। इस अवसर पर उनके साथ सुच्चा फौजी , ज्ञान चंद लोधिमाजरा, अमरचंद पूर्व प्रधान नंदपुर ,महिंदर सिंह ठाकुर, मेला राम माजरू, घडसी पंचायत के प्रधान सुरेंद्र, उपप्रधान दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश ,संदीप चौधरी ढेला ,  जगत राम शर्मा ,जयगोपाल शर्मा, लक्ष्मी भारद्वाज ,हेमराजऔर  पंचायत सदस्य व गणमान्य मौजूद रहे। 

  • दून भाजपा ने सेवा दिवस के रुप में मनाया पीएम का बर्थ-डे

    दून भाजपा ने सेवा दिवस के रुप में मनाया पीएम का बर्थ-डे

    153 से ज्यादा लोगों ने दिया रक्त कमाया पुण्य
    बददी/सचिन बैंसल: दून भाजपा मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन सेवा दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर पार्टी ने श्री राधे गौशाला थाना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 153 युवाओं ने रक्तदान करके पुण्य कमाया। शिविर आयोजन जिला भाजपा सचिव गुरमेल सिंह चौधरी और उनकी टीम ने किया था। रक्दान को लेकर भारी बारिश के बावजूद युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। मंडल अध्यक्ष मान सिंह मैहता व महामंत्री संजीव ठाकुर ने बताया कि पीएम के जन्म दिन पर हमने निर्णय लिया था कि रक्तदान से बडा सेवा कार्य कोई नहीं है और इससे दूसरों को नया जीवन मिलता है। यह रक्त रोगी के अलावा हादसों मेें ग्रस्त इंसा के तो काम आता ही है साथ में बार्डर पर घायल सैनिकों व गर्भवती महिलाओं को भी इसकी जरुरत पडती है।
    वहीं अपने संबोधन में वरिष्ठ भाजपा नेता व समाज सेवी हंसराज सिंह चंदेल ने कहा कि मोदी सिर्फ भारत के नेता ही नही बल्कि पूरे विश्व के नेता है। उनकी कार्यप्रणाली से विदेशों में भी भारत का रुतबा बढा है और देश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा इंदू ठाकुर ने कहा कि सेवा करके ही हमारा जीवन सार्थक हो सकता है वरना इस जीवन का कोई फर्क नहीं है इसलिए जब तक सांस है नर सेवा नारायण सेवा के नारे पर काम करें। इस अवसर पर दून की पूर्व विधायक विनोद कुमारी, पूर्व विधायक परमजीत सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सोलन इंदू ठाकुर, कैप्टन दसौंधी राम चंदेल, गौसेवा बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सेवादारों में गौशाला प्रधान लेखराम, राजन बांठ, परमजीत हिंदू, धर्मपाल थाना, सोनी थाना, पाली, प्रवीण चंदेल, सवर्ण ठाकुर, गीताराम, गोगी थाना, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर संधू, जिला सचिव गुरमेल चौधरी, तरसेम चौधरी, मान सिंह मैहता, संजीव ठाकुर, ललित ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाद में आए हुए सभी रक्तदानियों व सेवादारों के लिए भोजन व्यवस्था की गई।
  • हिमाचल: प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर रक्त दान शिविर का आयोजन, देखें वीडियो

    हिमाचल: प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर रक्त दान शिविर का आयोजन, देखें वीडियो

    बद्दी/सचिन बैंसल: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73 वा जन्मदिन पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में  हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र दुन मंडल की ओर से राधे गौशाला थाना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में  पंचकूला स्थित पारस अस्पताल  के डॉक्टरों की टीम रक्त एकत्रित करने बद्दी पहुंची। जानकारी देते हुए दुन मंडल अध्यक्ष मानसिंह मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर घर के सदस्य हैं और उनका जन्म दिवस हर भारतीय मना रहा है क्योंकि हर भारतीय नरेंद्र  मोदी को अपने घर का सदस्य मानता है। उन्होंने कहा की प्रधान मंत्री के जन्म दिवस पर युवाओं में रक्तदान करने का जोश है और शाम तक लगभग 150  यूनिट रक्त इस रक्तदान शिविर में एकत्रित किया गया।

  • बॉलीवुड जगत में शोक की लहर, फेम एक्टर का हुआ निधन

    बॉलीवुड जगत में शोक की लहर, फेम एक्टर का हुआ निधन

    मुबंईः बॉलीवुड और टीवी जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। ‘दिल चाहता है’ फेम एक्टर रियो कपाड़िया का निधन हो गया है। वह 66 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार 15 स‍ितंबर को मुंबई में होगा। हालांकि, किस कारण से निधन हुआ है, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बस इतना जरूर पता चल पाया है कि रियो को बीते साल कैंसर डाएग्नॉज हुआ था। बता दें कि रियो को कई टीवी सीरियल्स और बड़ी फिल्मों में देखा गया है। एक्टर ने आमिर खान, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी जैसे बड़े सितारों संग काम किया है।

    रियो के करीबी दोस्त फैजल मलिक ने निधन की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा- दोस्तों, बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे बीच रियो कपाड़िया नहीं रहे। उन्होंने 14 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली। कल यानी 15 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार की ओर से शाम तक बाकी की डिटेल्स जारी की जाएंगी।

    रियो ने इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी पोस्ट 5 जून को की हुई है। इसमें उन्होंने अपने वेकेशन की कुछ झलकियां दिखाई हुई हैं। फैमिली के साथ रियो यूरोप ट्रिप पर गए थे। पेरिस में सभी ने खूब मस्ती की थी। फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए रियो ने कैप्शन में लिखा था- यूरोपियन ट्रिप के अंतिम सफर में हम पेरिस पहुंचे हैं। आइफल टावर से पेरिस देखने का अपना ही एक अलग मजा है। इस खूबसूरत शहर में हमने अपना आखिरी डिनर किया वो भी पेरिस के टॉप रेस्त्रां में।

    रियो काफी फिटनेस फ्रीक इंसान थे। वह अपनी डायट के साथ बॉडी पर भी काफी ध्यान देते थे। एक्टर को घूमने का भी बहुत शौक था। अक्सर ही फैमिली के साथ वेकेशन पर जाते थे। इंस्टाग्राम पर रियो कुछ खास एक्टिव नहीं थे। रियो स्पोर्ट्स में एक्टिव थे। स्केचिंग करने का इन्हें बहुत शौक था। पर अगर एक नजर इनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर डाली जाए तो रियो की न तो कुछ खास फैन फॉलोइंग नजर आती है और न ही ज्यादा पोस्ट्स।

    रियो को आखिरी बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ में देखा गया था। इससे पहले साल 2021 में रियो ने अभिषेक बच्चन संग ‘द बिग बुल’ में काम किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो रियो ने ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘मर्दानी’, ‘प्रधानमंत्री’, ‘हम हैं राही कार के’, ‘श्री’, ‘एक अनहोनी’, ‘मुंबई मेरी जान’ और ‘दिल चाहता है’ के अलावा ‘चक दे इंडिया’ में भी काम किया है। इसके अलावा टीवी जगत में भी यह काफी एक्टिव रहे। स्टार प्लस के पॉपुलर एतिहासिक सीरियल ‘महाभारत’ में इन्होंने पांडू का किरदार निभाया था। जो साल 2013 में आई थी। इसके अलावा इन्हें ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ से भी काफी पहचान मिली है।

  • आमिर खान के घर में बजेंगी शहनाइयां

    आमिर खान के घर में बजेंगी शहनाइयां

    मुंबई : आमिर खान की बेटी आयरा ने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है लेकिन वह लोगों के बीच बहुत पॉपुलर है। आयरा को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते है। आयरा भी अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती रहती है। आयरा के फैंस के लिए अब एक खुशखबरी आई है। आयरा मंगेतर नुपूर शिखरे से शादी करने जा रही हैं। जी हां आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक आयरा खान मंगेतर नुपूर शिखरे के साथ 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज करने वाली है। उसके बाद सारे फंक्शन राजस्थान के उदयपुर में होंगे।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट मैरिज के बाद आयरा और नुपूर की शादी के फंक्शन उदयपुर में होंगे। ये फंक्शन तीन दिन तक चलने वाले है। इस फंक्शन में दोस्तों के साथ फैमिली मेंबर शामिल होने वाले है। इस फंक्शन में फिल्म इंडस्ट्री के लोग शामिल नहीं होने वाले है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान आयरा की शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं औ वह तैयारियों में लगे हुए है। आयरा और नुपूर ने बीते साल नवंबर में सगाई की थी। सगाई में कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

  •  हिमाचल प्रदेश के उद्योग संकटग्रस्त स्थिति से गुजर रहे हैं: बी.बी.एन.आई.ए

     हिमाचल प्रदेश के उद्योग संकटग्रस्त स्थिति से गुजर रहे हैं: बी.बी.एन.आई.ए

    हर क्षेत्र में उद्योगों किया जा रहा है अनदेखा और थोपा जा रहा टैक्स का जंजाल: राजीव अग्रवाल

    बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिशन ने उद्योगों की अनदेखी पर जताया गहरा रोष

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के उद्योग इस समय घोर संकट से गुजर रहे हैं। अगर प्रदेश सरकार ने समय रहत स्थिति न संभाली तो उद्योग तो बर्बाद होंगे या पलायन करने पर मजबूर होंगे। पडोसी राज्यों में औद्योगिक निवेश का जो माहौल है और वहां पर सरकारें जिस तरह से उद्योगों को आमंत्रित कर रही है उससे हिमाचल सरकार को सोचने पर मजबूर होना पडेगा। यह बात आज यहां जारी प्रेस बयान में हिमाचल प्रदेश के सबसे बडे उद्योग संघ बीबीएन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कही।  उन्होने कहा कि राज्य की समृद्धि का एक महत्वपूर्ण अक्स उद्योग जगत होता है, लेकिन अक्सर हमें अनदेखा किया गया दशकों से। हिमाचल प्रदेश में उद्योग इसकी आर्थिक वृद्धि और विकास के अज्ञात नायक रहे हैं। हालाँकि, यह क्षेत्र वर्तमान में चुनौतियों की एक श्रृंखला से जूझ रहा है जो न केवल इसके अस्तित्व को खतरे में डालता है बल्कि हमारे खूबसूरत राज्य के व्यापक आर्थिक परिदृश्य को भी खतरे में डालता है, खासकर हिमाचल प्रदेश को आपदा प्रभावित राज्य घोषित किए जाने के संदर्भ में। उन्होने कहा कि आज प्रदेश विशेषकर बददी बरोटीवाला नालागढ का उद्योग जगत समस्याओं की चक्की में पिस कर रह गया है। प्रदेश में ये उद्योग जैसे कपड़ा, फार्मास्यूटिकल्स, सफेद सामान, ऑटो घटक और कई अन्य उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहे हैं, प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से लाभकारी रोजगार प्रदान करते हैं, नवाचार को बढ़ावा देते हैं, और स्थानीय और क्षेत्रीय व्यापार को मजबूत करते हैं और आर्थिक उन्नयन में बहुत योगदान दिया है। उन्होने कहा कि आज हमें हर तरफ से पीसा जा रहा है आटा चक्की की तरह और राज्य में उद्योग चलाना आज एक मिशन बन चुका है। हिमाचल कहने को विद्युत राज्य है लेकिन उद्योगों की विद्युत दरें दूसरे राज्यों से ज्यादा हो चुकी है। हाल ही में सरकार ने बिजली डयूटी में 2 से लेकर 19 प्रतिशत की वृद्वि की है।

    बिजली शुल्क में भारी बढ़ोतरी के साथ-साथ दावा  की गई रियायतों की वापसी ने हमारे औद्योगिक परिदृश्य को सदमे में डाल दिया है। यह अप्रैल 2023 में टैरिफ में लगभग 50 पैसे प्रति यूनिट की औसत वृद्धि के बारे में है । यहां तक कि जनरेटर सेट या यहां तक कि सौर मोड द्वारा कैप्टिव उत्पादन पर भी, 45 पैसे प्रति यूनिट का बिजली शुल्क लगाया गया है। देश में कहीं भी हरित ऊर्जा पर इस तरह का कोई शुल्क नहीं लगाया गया है। राजीव अग्रवाल ने कहा कि राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रांसपोर्टरों के बीच एकाधिकारवादी प्रथाओं के भाडा लागत पहले से ही बढ़ी हुई थी। हाल ही में डीजल पर वैट 9.90 फीसदी से बढ़ाकर 13.9 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे डीजल की कीमतों में अचानक अत्यधिक वृद्धि हुई है, जिससे उद्योगों पर बोझ बढ़ गया है, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित हुई है। इस उछाल ने लागत के बोझ को और बढ़ा दिया है और राज्य में परिवहन क्षेत्र की एकाधिकारवादी प्रथाओं के कारण क्षेत्र के उद्योगों को 30 से 40 प्रतिशत अधिक ट्रांसपोर्ट किराया देना पड रहा है।

    राजीव अग्रवाल ने आगे कहा कि हाल के महीनों में अतिरिक्त माल कर (एजीटी) और सडक़ द्वारा ले जाने वाले कुछ सामानों पर कर (सीजीसीआर कर) (सीजीसीआर) की दर बढ़ाने और इसे विभिन्न उद्योगों पर लगाने के राज्य सरकार के फैसले ने हमारे उद्योगों की समस्याओं को बढ़ा दिया है। एजीटी और सीजीसीआर लगाने से अतिरिक्त वित्तीय बोझ पैदा हुआ है, जिससे लाभ मार्जिन और परिचालन दक्षता प्रभावित हुई है। देश में कहीं भी इस तरह के टैक्स नहीं लगाए जा रहे हैं और हिमाचल का उद्योग इस कारण से भी अप्रतिस्पर्धी हो गया है। हिमाचल प्रदेश में जनशक्ति लागत अब इस क्षेत्र में सबसे अधिक हो गई है, जिससे हमारी प्रतिस्पर्धात्मकता कम हो गई है। हिमाचल प्रदेश में मासिक न्यूनतम मजदूरी हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड जैसे पड़ोसी राज्यों की तुलना में लगभग 10प्रतिशत अधिक है , जिससे कुशल कार्यबल बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अग्रवाल ने आगे कहा कि अत्यधिक परमिट शुल्क औद्योगिक परिवहन में बाधा है। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में राज्य के बाहर पंजीकृत बसों के लिए परमिट शुल्क में वृद्धि से उद्योगों पर काफी वित्तीय बोझ पड़ा है। हिमाचल प्रदेश में बसों के लिए परमिट शुल्क अब हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड जैसे पड़ोसी राज्यों की तुलना में लगभग दस गुना अधिक है।

    बददी का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला नालागढ़ (बीबीएन), अपनी औद्योगिक प्रमुखता के बावजूद, कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचागत चुनौतियों का सामना करता है। इन चुनौतियों में अपर्याप्त सडक़ बुनियादी ढांचे, गंभीर यातायात भीड़, निर्यात के लिए घरेलू बाजारों और बंदरगाहों तक माल परिवहन के लिए रेल कनेक्टिविटी की कमी और औद्योगिक श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए खराब आवास सुविधाएं शामिल हैं। जबकि चार-लेन राजमार्ग के पूरा होने में देरी एक बड़ी बाधा थी, हाल ही में प्रमुख संपर्क पुलों के ढहने से दैनिक उद्योग यात्रियों और माल के परिवहन में परेशानियां कई गुना बढ़ गई हैं। एक के बाद एक आने वाली सरकारें इस क्षेत्र की बुनियादी ढांचे की समस्याओं पर उचित ध्यान नहीं दे पाईं। बीबीएन क्षेत्र की पूरी क्षमता को अनलॉक करने के लिए इन बुनियादी ढांचे के मुद्दों को संबोधित करना सर्वोपरि है।

    बी.बी.एन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में मैं त्वरित कार्रवाई के लिए हमारे औद्योगिक समुदाय की एकीकृत आवाज को दोहराता हूं। हमारे उद्योग हमारे राज्य की जीवनधारा हैं, जो इसकी अर्थव्यवस्था, रोजगार, विकास और समृद्धि का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। अपने आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने और हिमाचल प्रदेश की समृद्धि की रक्षा के लिए, हम राज्य सरकार से हालिया अधिसूचनाओं पर पुनर्विचार करने और उद्योग पर कोई और वित्तीय बोझ डालने से बचने का आग्रह करते हैं। हम राज्य सरकार से भी आग्रह करते हैं कि वह पहले की तरह उद्योग को साथ लेकर चलती रहे, क्योंकि यह राज्य की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभों और हितधारकों में से एक है।यह पहचानना जरूरी है कि हमारे उद्योगों के सामने आने वाली चुनौतियाँ औद्योगिक क्षेत्र से भी आगे निकल जाती हैं।

    उनके प्रभाव हिमाचल प्रदेश के हर पहलू पर पड़ रहे हैं, जिससे अनगिनत व्यक्तियों और समुदायों की आजीविका प्रभावित हो रही है। सरकार, राज्य के लोगों और उद्योगों को औद्योगिक विकास की उस विरासत की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए जिसे हमारे राज्य ने वर्षों की कड़ी मेहनत से विकसित किया है। आइए याद रखें कि हिमाचल प्रदेश में उद्योग केवल उद्यम नहीं हैं; वे हमारे राज्य की आर्थिक जीवन शक्ति की जीवनधारा हैं। वे वह माध्यम हैं जिसके माध्यम से हम रोजगार पैदा करते हैं, बुनियादी ढांचे का निर्माण करते हैं, और राज्य के साथ-साथ इसके लोगों के लिए प्रगति करते हैं। हम राज्य सरकार से ऐसा करने में उनका समर्थन और पोषण करने का आग्रह करते हैं; हिमाचल प्रदेश और इसके लोगों तथा भावी पीढय़िों के लिए एक समृद्ध और संपन्न भविष्य सुनिश्चित करेगा।

  • किशोर योग एकेडमी में किया गया शिकागो वक्तृता दिवस का आयोजन

    किशोर योग एकेडमी में किया गया शिकागो वक्तृता दिवस का आयोजन

    अजीत जैन और शालिनी गुप्ता ने बताया स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
    बददी/सचिन बैंसल: शिकागो वक्तृता दिवस के अवसर पर किशोर योग एकेडमी में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी विवेकानंद द्वारा 11 सितंबर 1893 को शिकागो की विशव धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण पर विस्तृत चर्चा की गई। डाक्टर किशोर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद ने धर्म संसद में यह कहकर सभी को चकित कर दिया जब उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे धर्म से हूं, जिसने दुनिया को सहनशीलता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढ़ाया। हम सिर्फ सार्वभौमिक सहनशीलता में ही विश्वास नहीं रखते, बल्कि हम विश्व के सभी धर्मों को सत्य के रूप में स्वीकार करते हैं। जब उन्होंने यह शब्द कहे उस समय पूरा हाल तालियों की गढ़गढ़ाहट से गूंज उठा। और यही वह शक्ति है जो भारत को अन्य देशों से अलग करती है।
    इस अवसर पर पर्यावरण पर कार्य कर रहे अजीत जैन ने भी स्वामी विवेकानंद द्वारा युवाओं को दिखायें योग के मार्ग पर चलने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि योग करने वाला युवा कभी भी हताश, निराश उदास अथवा तनाव से ग्रसित हो ही नहीं सकता। योग करने वाला सदैव सजग, सचेत और जागृत रहता है और वह हमेशा नवाचार पर कार्य करने की योजना बना रहा होता है। जिससे न वह कभी बिमार पड़ता है और न कोई बिमारी उसे घेरती है।
    संध्याकालीन मातृ शक्ति योग कक्षा में शालिनी गुप्ता ने महिलाओं के कतर्व्य और अधिकारों पर बोलते हुए कहा कि हर नारी के अंदर रानी लक्ष्मी बाई, निवेदिता बैठी है हमें जरूरत है उस शक्ति को पहचानने की और महिलाओं को संगठित करने की। उन्होंने कहा कि जैसे हम एक घण्टा प्रतिदिन स्वयं से जुड़ने के लिए योग को निकालती हैं उसी प्रकार समाज को संस्कारित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए भी हमें ही संगठित होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एक महिला ही क्रियेटर भी होती है और यदि खत्म करने पर आ जाए तो वही डिस्ट्रायर भी बनती है। इसलिए हमें सबसे पहले अपने परिवार को पूर्ण सनातन संस्करों से पोषित करना है फिर उन्हे कुछ और सिखाने की जरूरत नहीं है क्योंकि सत्य सनातन संस्कृति अपने आप में इतनी सर्व श्रेष्ठ है कि मानव को महामानव बनाने की ओर अग्रसर करती है।
    इस अवसर पर अनुराधा, मंदीप कौर, सुनीता शर्मा चिन्तपूर्णी, ललित मोहन कालका, विजय शास्त्राी मंधाला, कमलेश कौर, अर्चना, सुनीता राठौर, अरूणा शर्मा, शलिनी गुप्ता, शशी संजीव, ओशीन बंसल, पूजा बंसल, भारती ढोले, रजनी शर्मा, गीता शर्मा, सोनिया गुप्ता, जशोदा देवी, अलका, सुनीता गुप्ता, शालिनी मित्तल, हर्षिता, मुस्कान, जीवन कुमारी, रंजना शर्मा, नितू पाल, मिनाक्षी शर्मा, पूजा कुमारी, सुनील मित्तल, तारा चंद, हंसानंद झा, श्रवण कुमार, लाला बाबू यादव, सोमनाथ पाल, सोनू बंसल, रमन कौशल, मान सिंह हाणा, अजीत जैन, सुनील दत्त शर्मा, नीरज गुप्ता, सुरेश मित्तल, राकेश जैन, मनोज जैन, अनिल कुमार, सजवंत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
  • बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत 

    बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत 

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत इन दिनों खराब चल रही है। हाल ही में खबर सामने आई है कि उनके बेटे और एक्टर सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को इलाज के लिए अमेरिका लेकर गए हैं। 20 दिनों के लिए सनी देओल पापा धर्मेंद्र के साथ अमेरिका में ही रहेंगे। 87 साल के धर्मेंद्र हेल्थ से संबंधित कुछ-न-कुछ दिक्कतें होती रहती हैं। बस उसी के लिए वह अमेरिका गए हैं और यहां वो 15 से 20 दिनों तक उनका ट्रीटमेंट चलेगा।

    90 के दशक के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को आखिरी बार फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में शबाना आजमी के साथ रोमांस करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उनके एक किसिंग सीन ने तहलका मचा दिया था। फिल्म में उन्हें रणवीर सिंह के दादा और जया बच्चन के पति के रूप में नजर आए थे। इसके अलावा वो ‘ताज’ वेब सीरीज में नजर आए थे। वह जल्द ही अन्य प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगे।