जाम व अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस कोई विशेष नीति बनाए
Category: Entertainment
-

जाम व अन्य मुददों को लेकर रोड सेफटी क्लब बददी एस. पी से मिला
जाम से हर कोई दुखी न कर्मचारी समय पर पहुंच रहे न कच्चा माल
जाम व अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस कोई विशेष नीति बनाएबददी/सचिन बैंसल: रोड सेफटी क्लब बददी के पदाधिकारी जाम व अन्य समस्याओं को लेकर क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एस.एस.पी बददी को मिले। क्लब ने एस.पी को बाढ व आपदा से उत्पन्न हुए हालातों के बाद की स्थिति पर चर्चा की और बताया कि एकमात्र रोड बददी बरोटीवाला ही बचा है और इस छह किमी के सफर में तीन घंटे का समा लग रहा है। पदाधिकारियों ने एस.पी को आग्रह किया वो नेशनल हाईवे बनाने वाली कंपनी से मिलकर वैकल्पिक रोड बनाने की दिशा में अहम भूमिका अदा करे। क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिंतन कुमार व उपाध्यक्ष मोहन लाल कुँडलस ने कहा कि नेशनल हाईवे आथोरिटी आफ इंडिया के अधिकारी वैकल्पि रोड के प्रति गंभीर नहीं है और तीन सप्ताह के बाद भी यह रोड नहीं बना पाई। इसके कारण पूरे बी.बी.एन के लोगों व उद्योग जगत , ट्रक संचालकों को भारी घाटा उठाना पड रहा है। ट्रकों, जे.सी.बी, टैंपो व अन्य भारी वाहनों के लिए सुबह शाम तीन तीन घंटे नो एंट्री है और लोगों को किश्तें देना भी मुश्किल हो रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिंतन कुमार ने कहा कि उनके गांव शीतलपुर को जाने वाला रास्ता एक साल से ट्रक व टैंकरों की अवैध पार्किंग का गढ़ बन चुका है। मोहन लाल ने कहा कि संडोली बाईवास पर ट्रकों की अवैध पार्किंग से रोजाना हादसे भी हो रहे हैं साथ में जाम भी लगता है।सुषमा ठाकुर ने कहा कि चक्कां रोड बददी की स्थिति भी दयनीय है। वहां पर जो पुलिया बननी थी वो नहीं बनी वहीं रेहडी फहडी व अवैध पार्किंग से सुबह शाम चक्कां रोड जाम रहता है और लोगों को घर पहुंचना तक मुश्किल हो जाता है। लघु उद्योग संघ के राज्य संयोजक विचित्र सिंह पटियाल सुबह शाम नो एंट्री का समय भी कुछ कम करने का आग्रह किया गया ताकि बडे वाहनों की कतारें कम लगें और जाम के कारण न कर्मचारी समय पर पहुंच रहे न कच्चा माल। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद एस.एस.पी बददी मोहित चावला ने कहा कि रोड सेफटी क्लब बददी के पदाधिकारियों ने जो मुददे बताए व उठाएं है उनके उपर चरणबद्व तरीके से यथासंभव कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि बाल्द पुल पर वैकल्पिक पुल जल्दी बनी इसलिए यह मुददा एनएचएआई के समक्ष उठाया जाएगा। बददी पुलिस शिददत से काम कर रही है और बाकी का काम प्रशासनिक अधिकारियों व एनएचएआई का है। प्रतिनिधिमंडल में क्लब के सचिव सतीश कुमार ढूंडवा, कानूनी सलाहकार एडवोकेट संदीप कुमार सचदेवा, हरिओम सिंह त्रिदेव, सुषमा ठाकुर, विचित्र पटियाल व जसवीर ठाकुर कुलाडीवाला सहित सदस्य शामिल थे। -

बद्दी में आयोजत हिमाचल डासिंग सुपर स्टार प्रतियोगता का आयोजन
ग्रुप डांस में द बूम गर्ल्स क्रियू ने जीता पहला पुरस्कारजूनियर वर्ग में कोमल व पावनी रही अव्वलबददी/सचिन बैंसल: लक्की डांस स्टुडियों की ओर से बद्दी के होम लेंड सिटी माल में नृत्य प्रतियोगता हिमाचल डांसिंग सुपर स्टार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सकायला और खालसा इंडस्ट्रीज का भी सहयोग रहा।प्रतियोगता में पंचाब के लुधियाना, मोगा, यूपी के गोरखपुर, चंडीगढ़ व हिमाचल के ड्रांस एकाडमियों के सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस में डांस स्टार सोनू जेक्शन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में ग्रुप डांस प्रतियोगिता में द बूम गर्ल्स क्रियू ने पहला, ऐंजल ग्रुप लक्की डांस स्टूडियों ने दूसरा और कूट कूट गर्ल्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कोमल व पावनी ने पहला, कृतिका झा व राखी ने दूसरा और न्यासा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में माधवी बंसल विजेता और सृष्टि उप विजेता बनी। समारोह के मुख्य अतिथि सोनू जेक्शन और विशेष अथिति चाईल आर्टिस्ट आरव ने विजेता और उपिवजेता रहे डांसरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लक्की डांस स्टुडियो के लक्की चौधरी भी उपिस्थत रहे। -

बद्दी के नंबरदारों ने मुख्यमत्री राहत कोष में दिए 56 हजार 900 रुपये
नंबरादारों ने तहसीलदार के माध्यम से भेजी रकमबददी/सचिन बैंसल: नंबरदार संघ की बद्दी इकाई ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 56 हजार 9 सौ रुपये दिए। इकाई के पदाधिकारियों ने तहसीलदार राजेश जरियाल के माध्यम से यह राशि मुख्यमंत्री को भेजी। इससे पूर्व बद्दी के तहसील कार्यालय परिसर में नंबदर संघ की बैठक हुई। जिसमें सभी नंबरदारों ने आपदा की इस घड़ी में सरकार को सहयोग करने का फैसला लिया। इकाई के अध्यक्ष कर्मचंद ने कहा कि वह इस घड़ी ने नुकसान की भरपाई तो नहीं कर सकते है लेकिन सरकार को अपनी ओर से कुछ सहयोग कर सकते है। सभी नंबरदारों ने सहयोग राशि जमा कराई। और तहसीसदार के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी गई।बैठक में प्रधान कर्मचंद चौधरी, शम्मी मोहम्मद, बाबू राम, रामजी दास, मुख्य सलाहकार चरणदास, बाबू राम भगत, सुच्चा सिंह, लेख राम, प्रवेश कुमार, अमरचंद, कमल सिंह, रणबीर सिंह, बीर सिंह ठाकुर, रामचरण, कुंज बिहारी लाल, गुरदेव शर्मा, जसविंद्र, लक्षम्ण दास, भगत राम, गंगा सागर, रामनाथ, देवराज, ठाकुर, दास, बालक राम, दिला राम, रोहित ठाकुर, अमर चंद, कुलदीप सिंह उपिस्थत रहे। -

परवाणू अर्बन कॉपरेटिव बैंक बददी ने मनाया शिक्षक दिवस
सहकारी बैंको का प्रदेश व जिले के विकास में अहम योगदानबददी/सचिन बैंसल: परवाणू अर्बन कॉपरेटिव बैंक बददी शाखा ने राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल बददी में शिक्षक दिवस मनाया । इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य प्रबंधक अमर कौशल व सहायक मैनेजर दीप्ति सूद ने शिक्षकों को बधाई दी व बैंक की विभिन्न जमा व ऋण की स्कीमों के बारे में अवगत करवाया। मुख्य प्रबंधक अमर कौशल ने कहा कि हमने बच्चों को बताया कि छोटी उम्र से ही हमें बचत की आदत डालनी चाहिए। क्योंकि थोडी थोडी बचत करके ही वह भविष्य में एक बडा सहयोग बन जाता है।
उन्होने छात्रों से आहवान कि वो अपनी पाकेट मनी में से रोजाना कुछ न कुछ जरुर बचाएं और उसको अपने सहकारी बैंक में जमा करवाएं। प्रदेश के सहकारी बैंको का राज्य के उत्थान में बहुत योगदान होता है। ज्यादा से ज्यादा बैंक खाते सहकारी बैंकों में खोलने चाहिए। इस अवसर स्कूल के तमाम शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे। -

राज्य के बाहर पंजीकृत वाहनों का 10 गुणा टैक्स बढ़ाना घातक
प्रदेश के उद्योग जगत में वर्कर ही नहीं पहुंचे तो थम जाएंगे मशीनों के पहिए
नालागढ़ उद्योग संघ ने किया प्रदेश सरकार के फैसले का विरोध
बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के बाहर के वाहन जो कि बीबीएन इंडस्ट्रियल एरिया में रोजाना आवागमन करते हैं उनके उपर राज्य सरकार द्वारा अत्याधिक टैक्स बढा देने के मामले पर बवाल मच गया है। राज्य के उद्योग संगठनों ने इस मसले को उद्योग के लिए घातक व आत्मघाती करार दिया है। आज यहां जारी प्रेस बयान में नालागढ़ उद्योग की प्रधान अर्चना त्यागी, महासचिव नवीन कुमार व संरक्षक रामगोपाल अग्रवाल ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार राज्य के बाहर पंजीकृत वाहनों के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य में प्रवेश के लिए परमिट शुल्क 10 गुना अधिक बढ़ा दिया गया है। उन्होने कहा कि बी.बी.एन. औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कई कर्मचारी बाहर यानी हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में रहते हैं और किराए की निजी उद्योग बसों के माध्यम से रोजाना बीबीएन आते हैं, अपनी ड्यूटी के आवश्यक हिस्से में भाग लेते हैं। परमिट शुल्क में वृद्धि से पड़ोसी राज्यों में पंजीकृत निजी बस ऑपरेटरों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और साथ ही यह राज्य को नए निवेश और मौजूदा उद्योग की स्थिरता के मामले में नुकसानदेह स्थिति में डाल देगा। हालाँकि नालागढ़ उद्योग संघ ने कहा कि हम परमिट शुल्क के खिलाफ नहीं हैं। इसे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे निकटवर्ती राज्यों के साथ जोडऩे की जरूरत है।
उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए, यह अनुरोध किया जाता है कि इस अधिसूचना के कार्यान्वयन को रोक दिया जाए और पड़ोसी राज्यों के अनुरूप परमिट शुल्क में संशोधन किया जाए। अर्चना त्यागी ने मुख्यमंत्री, उद्योग सचिव भारत सरकार, परिवहन आयुक्त शिमला, उद्योग निदेशक शिमला, निदेशक उद्योग भारत सरकार को भेजे पत्र में कहा है कि इस मसले पर पुर्नविचार किया जाए और तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए। हम चाहते हैं कि वाहरी राज्यों के वाहनों पर टैक्स लगे लेकिन वो तर्कसंगत हो ताकि औद्योगिक विकास प्रभावित न हो।
-

आईईसी यूनिवर्सिटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस
छात्र-छात्राओं ने नाटी-भांगड़ा पर दी मनमोहक प्रस्तुतियांबद्दी/सचिन बैंसल: बरोटीवाला के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में मंगलवार को शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सब शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान का भाव व्यक्त किया।कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के फार्मेसी, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइनिंग, फिजियोथेरेपी, ह्यूमैनिटीज आदि विभागों के छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गानों और लोकगीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। नाटी और भांगड़ा पर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर टंग ट्विस्टर, डेयर गेम, रैंप वॉक आदि गेम्स का भी आयोजन किया।शिक्षक दिवस कार्यक्रम पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक पुरी ने आचार्य चाणक्य के कथन को दोहराते हुए कहा कि शिक्षक कभी भी साधारण नहीं होता। निर्माण और प्रलय दोनों उसकी गोद में पलते हैं। ऐसे में शिक्षण के महान दायित्व का हर शिक्षक को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। शिक्षक को बच्चों का पसंदीदा शिक्षक बनने के साथ-साथ हितकारी शिक्षक बनने का भी प्रयास करना चाहिए। -

होमलैंड सिटी मॉल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर होगा दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन
बद्दी/सचिन बैंसल: औधोगिक नगर बद्दी के होम लैंड माल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बद्दी में चक्का रोड पर स्थित होमलैंड सिटी मॉल में गत वर्षो की भांति इस साल भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए तैयारियां जोरो पर चल रही है। कार्यक्रम के तहत दही-हांडी प्रतियोगिता,डांस कॉम्पिटिशन, बच्चो के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन के अलावा अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन होमलैंड सिटी मॉल समिति व होमलैंड सिटी व्यापार मण्डल बद्दी द्वारा कराया जा रहा है। वही होमलैंड सिटी व्यापार मंडल की अध्यक्ष संजना ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी पर इस बार ‘दही हांडी प्रतियोगिता’ के साथ साथ अन्य कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। संजना ने बताया कि कार्यक्रम 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे।दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता के साथ लक्की डांस एकेडमी द्वारा डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन करवाए जा रहा। इसके अलावा बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया जाएगा। जिसमे कुर्सी को लेकर महिलाओं में काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया दही हांडी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कान्हा की टोलियां सम्पर्क कर सकती है। टीम का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में कुछ नियम व शर्ते भी रहेंगी। दही से भरी हांडी के लिए 20 फीट होगी। गोविंदा को हांडी फोड़ने का समय 5 मिनट दिया जाएगा। जिसमे 18 साल से ऊपर व 18 साल से कम आयु के गोबिंदा भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। एक भी गोविंदा के नशा में रहने पर टीम को बाहर कर दिया जाएगा। संजना ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 वर्ष से ऊपर की विजेता गोविंदा की टीम की ट्रॉफी के साथ 5100 रुपए दिए जाएंगे और 18 वर्ष से नीचे की विजेता गोविंदा की टीम को ट्रॉफी के साथ 2100 दिए जाएंगे। इसके अलावा डांस व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। महिलाओं के लिए खास रंगारंग म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया जाएगा। -

फैंस के लिए बुरी खबर, प्रियंका चोपड़ा के घर में पड़ी दरार!
मुबंईः प्रियंका चोपड़ा के जेठ और जेठानी यानी जो जोनास और सोफी टर्नन के तलाक की खबरें मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी के बाद से प्रियंका के ससुराल वाले भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए थे। प्रियंका के जेठ जो और जेठानी सोफी टर्नर को लेकर भी प्रियंका के फैंस के उत्साहित हैं। वहीं, अब हॉलीवुड में इस खूबसूरत कपल के अलग होने की खबरें छाई हुई हैं।
सामने आ रहीं रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर जो और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी अब अपने रिश्ते को आगे नहीं ले जाना चाहते हैं। दोनों ने अब तलाक लेने का फैसला कर लिया है हालांकि अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल दोनों के अलग होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। हॉलीवुड कपल सोफी टर्नर और जोई जोनस (Joe Jonas) से जुड़ी ढेर सारी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं। दोनों के खराब रिश्ते की बात तब उठी, जब एक इवेंट में जोई के हाथ में उनकी इंगेजमेंट रिंग नहीं थी। इसके बाद से ही फैंस ने उनके और सोफी के रिश्ते में कुछ गड़बड़ी का अंदाजा लगा लिया था।
इसके अलावा, दोनों कुछ समय पहले ही अपना मियामी मेंशन भी बेच दिया है। इसके अलावा, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सोफी और जोई का रिश्ता बीते 6 महीने से ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच काफी सारी परेशानियां हैं, जिसे उन्होंने सुलझाने की भी कोशिश कीं। हालांकि, जब कुछ ठीक नहीं हुआ, तो दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोई और सोफी तलाक के लिए लॉस एंजेलिस में वकीलों से सलाह-मशविरा ले रहे हैं।
-

बददी-शीतलपुर-नवांनगर- मार्ग उद्योगों के लिए साबित होगा संजीवनी: चिरंजीव
फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री की बैठक में उठे कई मुददे
टुटे हुए पुलों को दुरुस्त करने के साथ वैकल्पिक मार्गों की तरफ ध्यान दे सरकारबददी/सचिन बैंसल: फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री हिमाचल इकाई की बैठक अंतरा होटल बददी में राज्याध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीबीएन के उद्योगों को आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख तौर पर बीबीएन के टूटे हुए पुलों पर बंद पडे रास्तों पर चर्चा हुई। बैठक में यह मुददा प्रमुखता से गूंजा की केंद्र सरकार व एन.एच.ए.आई ने अब तक पुलों को लेकर कोई भी काम गंभीरता से नहीं किया। न ही हिमाचल से जुडे केंद्रीय मंत्री व सांसद ऐसे मुददों को उठा रहे हैं न ही नेशनल हाईवे आथोरिटी आफ इंडिया की खिंचाई की जा रही है ऐसी ढिलाई पर।एनएचएआई आथोरिटी आफ इंडिया के चेयरमैन भी शिमला से आकर वापिस चले गए जबकि उनको हिमाचल की आर्थिक राजधानी बीबीएन में बाढ से उत्पन्न हुए हालातों का जायजा लेना चाहिए था कि यहां पर अर्थ व्यवस्था को कितना गहरा झटका लगा है। रोजाना 100 करोड रुपये जीएसटी बीबीएन से जाता है लेकिन उसी हिसाब से यहां पर आपदा प्रबंधन नहीं हो रहा है। प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर, सचिव अनिल मलिक, हरिओम सिंह त्रिदेव, रमेश दूबे, हरीश शर्मा, सत्तपाल जस्सल व कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि अगर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार से सीमांत इंडस्ट्रियल एरियों जिसमें बीबीएन के अलावा पावंटा साहिब, काला अंब व दभोटा आदि नहीं संभल रहा तो अस्थाई पुल लगाने के लिए सेना की मदद लेनी चाहिए। आज भी बाल्द नदी पुल पर वैकल्पिक अस्थाई पुल नहीं बना है।इसी प्रकार फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के सदस्यों ने बददी-शीतलपुर-नवांनगर तक नया रोड बनाने का कार्य शुरु करने पर सीपीएस रामकुमार चौधरी व कालका के विधायक प्रदीप चौधरी के प्रयासों की सराहना की। उन्होने कहा कि अगर इस एक सप्ताह में यह नवांनगर-शीतलपुर रोड कच्चा भी बन जाता है तो बरोटीवाला रोड पर रोजाना लगने वाले भारी जाम से निजात मिलेगी। बैठक में संगठन की सदस्यता बढ़ाने की मुहिम भी शीघ्र शुरु की जाएगी। उन्होने एक बार फिर आरोप जडा कि केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ही एनएच पुल टुटा और यहां की अर्थव्यवस्था को भारी धक्का लगा है जिसकी भरपाई होने में समय लग जाएगा। -

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस दिन करेंगे शादी
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिल्ली में 13 मई के दिन सगाई कर ली थी। इसके बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि दोनों शादी भी क्या इस साल करेंगे या अगले साल। फिलहाल अब इंतजार खत्म हो गया है और दोनों की शादी की डेट सामने आ गई है। परिणीति और राघव 25 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं। दोनों उदयपुर के लीला पैलेस में शादी करने जा रहे हैं। शादी की डिटेल्स सामने आ गई हैं।
शादी की बात करें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 25 सितंबर के दिन तय की गई है और 23 सितंबर से ही प्री वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो जाएंगे। शादी का वेन्यू राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस रखा गया है। इस समारोह में 200 लोगों के शामिल होने की खबर है। अधिकतर महमानों को ओबेरॉय होटल में ठहराया जाएगा। फिलहाल दोनों की शादी की ये जरूरी डिटेल्स सामने आ गई हैं जो फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।
परिणीति और राघव को जब साल की शुरुआत में साथ में स्पॉट किया तभी से इस बात की अफवाह उड़नी शुरू हो गई थी कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। इसके बाद वो दिन भी आया जब कपल ने अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया और इंगेजमेंट की घोषणा की। दिल्ली के कपूरथला हाउस में दोनों की सगाई का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सिर्फ परिवार और करीबी ही शामिल हुए थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी ज्यादा लोग इस समारोह का हिस्सा नहीं बने थे। परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा सगाई में शामिल हुई थीं लेकिन निक जोनस इस प्रोग्राम का हिस्सा नहीं बन सके थे। लेकिन उम्मीद तो ऐसी है कि शादी में निक जोनस शामिल होंगे।