Category: Entertainment

  • दून विधानसभा क्षेत्र को आपदा प्रभावित क्षेत्र का दर्जा घोषित करें: चंदेल

    दून विधानसभा क्षेत्र को आपदा प्रभावित क्षेत्र का दर्जा घोषित करें: चंदेल

    3 दिन में नुकसान का आकलन कर आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के फैसले का स्वागत
    बददी/सचिन बैंसल: विधानसभा क्षेत्र को प्रकृति आपदा से भारी त्रासदी झेलनी पड़ी जहां आधोगिक क्षेत्र बददी को जोडऩे वाले लगभग सारे पुल टूट चुके है जिस कारण इस का असर  यहां लोगों के साथ साथ उद्योगपतियों पर भी पड़ा है और जबसे ज्यादा असर पहाड़ी क्षेत्र की पहाड़ी पंचायत साई, ववसानी, सोढ़ी, कंडोल, पट्टा नाली, पट्टा बाढियां, दाढ़वा, गोयला, नालका, ढकरियाना के कई गांव जमींदोज हो गए और किसानों की कृषि लायक जमीन नष्ट हो गई। यह बात आज यहां जारी प्रेस बयान में सामाजिक कार्यकर्ता व दून भाजपा के वरिष्ठ नेता हंसराज चंदेल ने कही। चंदेल ने कहा कि यहां के लोगों की आजीविका कमाने का कृषि ही एक मात्र साधन था और इनकी जमीन नष्ट होने से इनका कोई आय का साधन नही रहा और लोग अपने परिवार के साथ अपने मवेशियों सहित तंबुओं व धार्मिक आश्रमों में पनाह लिए बैठे है।
    इन लोगों की घर बार सब कुछ तबाह हो गया है। उन्होने सरकार से मांग है की दून विधानसभा क्षेत्र के सबसे आपदा प्रभावित पंचायतों के गांव को आपदा प्रभावित क्षेत्र का दर्जा दिया जाएं। इनको पुनर्वास के लिए जमीन व अजीबिका कमाने के लिए कृषि योग्य भूमि दी जाए ताकि वह अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर सके। उन्होने प्रदेश सरकार की इस बात के लिए सराहना की है जिसमें सीएम ने तीन दिन के अंदर नुक्सान का आकलन कर उसको आपदा प्रभावित एरिया घोषित किया।
  • विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बाढ़ एवं आपदा से प्रभावित लोगों को राशन किट बांटते हुए।

    विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बाढ़ एवं आपदा से प्रभावित लोगों को राशन किट बांटते हुए।

    बददी/सचिन बैंसल: बददी की विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सौडी पंचायत के तहत आने वाले गांव माजरी व नवानंगर आपदा के  प्रभावित परिवारों को राशन किटटें वितरित की। आपदा में राशन बांटने में प्रमुख संस्थाओं में श्री हरिओम योगा सोसाईटी, दुर्गा माता मंदिर सेवा ट्रस्ट, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, विद्या देवी मानव सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट सूरजपुर व लघु उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश संस्थाएं प्रमुख थी। इस अवसर पर हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन डा. श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बेशक इन लोगों का कुछ नहीं बचा लेकिन फिर भी मानवता के नाते हम इनके साथ है। हम इनके नुक्सान को तो पूरा नहीं कर सकते लेकिन कुछ मरहम तो जरुर लगा सकते हैं।

    सरकार को तुरंत इनको जमीनें एलाट करनी चाहिए ताकि यह अपने घरौंदा दोबारा बनाने की ओर अग्रसर हो सके। इससे पहले भटौली कलां गुरुद्वारे में शरण लिए हुए लोगों के प्रति संवेदना जताने पहुंची टीमों को वहां के बारे में क्षत्रिय सेवा समिति दून के सचिव शेषपाल राणा ने विस्तार से जानकारी दी कि किस प्रकार अगस्त में हुई बारिश ने इनका सब कुछ तहस नहस कर दिया। माजरी गांव तो पूरा का पूरा बहकर बाल्द नदी में समा गया

    वहीं नवांनगर गांव में भी काफी नुक्सान हुआ। अब यह लोग भटौली कलां गुरुद्वारे में रहने को मजबूर है। इस अवसर पर पार्षद कुलदीप सिंह, दुर्गा माता मंदिर सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन मोहन लाल, लघु उद्योग संघ के राज्य संयोजक विचित्र सिंह पटियाल, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के सचिव अनिल मलिक, प्रेस क्लब बददी के चेयरमैन किशोर ठाकुर, हिमुडा फलैटस अध्यक्ष मनु शर्मा, मास्टर ध्यान चंद, मास्टर श्याम लाल धीमान, बिंदू सिंह ठाकुर रिटायर्ड नायब सहित कई संस्थओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • राम कुमार ने ग्राम पंचायत गोयला में भारी वर्षा से हुए नुकसान का लिया जायज़ा 

    राम कुमार ने ग्राम पंचायत गोयला में भारी वर्षा से हुए नुकसान का लिया जायज़ा 

    बददी/सचिन बैंसल: दुन विधायक व मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने शुक्रवार को  दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोयला में भारी वर्षा से हुए नुकसान के प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और लोगो की  समस्याओ को सुना। राम कुमार ने कृषि विभाग के अधिकारियों को भारी वर्षा से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का समयबद्ध आकलन कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि प्रभावितों को समय पर राहत राशि मिल सके। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर ही प्रभावित किसानों को सहायता प्रदान की जाएगी। 
    उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जिन ग्रामीणों के मकान तथा गौशाला क्षतिग्रस्त हुए है की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए ताकि उन्हें समयबद्ध राहत राशि दी जा सके। मुख्य संसदीय सचिव ने ग्राम पंचायत गोयला में वर्षा से क्षतिग्रसत हुए मकान का जायज़ा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत गोयला के सेरला गांव के निवासी धनी राम को 10 हजार रुपए, नीका राम को 10 हजार रुपए, तुलसी राम को 10 हजार रुपए, जमना देवी को 10 हजार रुपए, रेखा देवी को 10 हजार रुपए, मोहन को 02 हजार रुपए, भजन को 02 हजार रुपए, ग्राम पंचायत गोयल के कंजियारा गांव के नारायण सिंह को 10 हजार रुपए तथा ग्राम पंचायत गोयला के गांव छमकड़ी के निवासी सुन्दर लाल को 02 हजार रुपए अपनी ओर से सहायता राशि के रूप में वितरित किए। 
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है तथा उनकी यथा सम्भव सहायता के लिए वचनबद्ध है। वह स्वयं निजी स्तर पर प्रभावितों की यथा सम्भव सहायता सुनिश्चित बना रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रभावितों को देने वाली राशि में बढ़ौतरी की है।
    राम कुमार ने भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त डंगों तथा नालों को ठीक करवाने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गोयला के उप प्रधान तारा चन्द, बीडीसी सदस्य आशा भाटिया, खण्ड कांग्रेस दून के पूर्व प्रधान सोहन लाल, आलोक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य तथा ग्रामीण उपस्थित थे। 
  • बाहरी राज्यों की बसों पर टैक्स बढ़ाने पर संचालकों ने जताया रोष

    बाहरी राज्यों की बसों पर टैक्स बढ़ाने पर संचालकों ने जताया रोष

    टैक्स कम न किया तो रोक देंगे बसे
    6 सितंबर को खड़ी कर दी जाएंगे बसें
    बददी/सच्ची बैंसल। बीबीएन पेसेंजर को-अपरेटिव सोसायटी ने सरकार की ओर से  बाहरी राज्यो की निजी बसों पर टैक्स  लगाने का विरोध जताया है। अभी तक हिमाचल सरकार की ओर से कोई पालिसी न  होने से बाहरी राज्य की बसें बिना टैक्स के ही आ रही थी।
    सोसायटी के प्रधान जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि बीबीएन में दो सौ अधिक बसें कामगारों को लाने व छोड़ने का कार्य करती है। यह बसें पंचकूला, पिंजौर, कालका व चंडीगढ़ से कामगारो को लेकर बीबीएन में आती है। अभी तक इन बसों पर बहुत कम टैक्स था, लेकिन अब सरकार ने सीधा  60 हजार रुपये मासिक कर दिया है। इतना टैक्स देने में निजी बस आपरेटर सक्षम नहीं है। अगर सरकार ने टैक्स माफ नहीं किया तो 6 सितंबर को सभी बसें पुल पार खड़ी हो जाएगी। कंपनियों में कामगार नहीं पहुंचेगे। इसके बारे  में उन्होंने बीबीएनाईए को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार अगर टैक्स लगाना चाहती है तो पड़ोसी राज्य हरियणा व  चंडीगढ़ की तर्ज पर टैक्स लागये। लेकिन सरकार का एक दम से 60000 टैक्स लगाना सरासर बस ऑपरेटरों के साथ अन्याय है। इस मौके पर बग्गा सिंह, राकेश राणा, पवन सिंह, बलविद्र सिंह, बरजिंद्र, नरेश चौहान, लक्की, जितेंद्र राणा, संजीव कुमार, ओमप्रकाश, निर्मल, बलजीत, चरण सिंह, रघुबीर सिंह, देशराज, अवतार, जोगिंद्र सिंह, प्रेम चंद, सोनी, तरसेम लाल, ज्ञानेंद्र, मुख्तयार सिंह, सुरेंद्र, और अमर खठाना आदि उपिस्थत रहे।
  • 33 वर्षीय मॉडल की हार्ट अटैक से हुई मौत

    33 वर्षीय मॉडल की हार्ट अटैक से हुई मौत

    ब्राज़ीलः अपने वर्कआउट और फिटनेट पर ध्यान केंद्रित करने वाली 33 वर्षीय ब्राज़ीलियाई फिटनेस प्रभावशाली लारिसा बोर्गेस की दोहरी कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु हो गई है। लारिसा दूसरों को फिट रहने की सलाह देती थीं, अपने शरीर को कैसे फिट रखें और आज खुद दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

    न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, लारिसा बोर्गेस को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अस्पताल में एक सप्ताह की लंबी लड़ाई के बाद उनकी मृत्यु हो गई। लारिसा बोर्गेस के परिवार ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है।

    लारिसा के परिवार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ”33 साल की उम्र में ऐसे दयालु व्यक्ति को खोने का दर्द वह बयान नहीं कर सकते। हमारा दिल टूट गया हैं और हमें जो दर्द महसूस होगा वह वर्णननयोग है।” परिवार ने कहा कि लारिसा बोर्गेस ने अपने जीवन के लिए साहसपूर्वक लड़ाई लड़ी।

  • फेमस 31 वर्षीय एक्ट्रेस की हुई मौत, पुलिस ने किया केस दर्ज

    फेमस 31 वर्षीय एक्ट्रेस की हुई मौत, पुलिस ने किया केस दर्ज

    मुबंईः एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो 31 साल की फेमस मलयालम टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर की अचानक मौत हो गई है। एक्ट्रेस बीती रात अपने घर में मृत मिलीं, जिसके बाद पुलिस ने अननेचुरल डेथ का केस दर्ज कर लिया है। अभी तक अपर्णा नायर की मौत की वजह सामने नहीं आ सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फेमस मलयालम टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर अपने  घर में वीरवार की शाम करीब 7.30 बजे मृत पाई गईं। उस वक्त एक्ट्रेस की मां और बहन भी घर में ही मौजूद थीं।

    जब तक अपर्णा के साथ हादसे की बात परिवारवालों को पता चली तब तक एक्ट्रेस का निधन हो चुका था। लेकिन फिर भी परिवार के लोग एक्ट्रेस को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अपर्णा नायर के शव को अस्पताल में जांच के लिए ऱखा गया है। एक्ट्रेस की अचानक मौत किस वजह से हुई, इसका नहीं पता चल सका है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीर तौर पर जांच कर रही है।

    खबरों के अनुसार, 31 साल की अपर्णा नायर के परिवार में पति संजीत और दो बेटियां थ्रया और कृतिका हैं। एक्ट्रेस के अचानक यूं दुनिया से चले जाने से पूरा का पूरा परिवार सदमे में है। साथ ही साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोग एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अपर्णा नायर ने अपने एक्टिंग करियर में कई हिट शोज और फिल्में दी हैं, जिसमें मेगाथीर्थम, मुधुगौव, अचयन्स, कोडथी समक्षम बालन वकील, कल्कि, चंदनमाझा और आत्मसखी शामिल हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती थीं, और अक्सर ही अपने काम और परिवार के साथ खुशी के मोमेंट्स शेयर करती रहती थीं।

  • लघु उद्योग भारती ने प्रधानमंत्री व परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर रोया दुखड़ा

    लघु उद्योग भारती ने प्रधानमंत्री व परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर रोया दुखड़ा

    पुलों व सडक़ों को युद्धस्तर पर बनाने की लगाई गुहार
    उद्योग बंद होने की कगार पर, सैंकड़ों कर्मचारी हो जाएंगे बेरोजगार
    बददी/सचिन बैंसल: देश के सबसे बड़े औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती की हिमाचल इकाई ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पाति लिखकर टूटे पुलों व सडक़ों को जल्द से जल्द दुरूस्त करने की गुहार लगाई है। पत्र के माध्यम से लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल व प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा ने कहा कि अगर जल्द से जल्द सडक़ व पुलों को युद्धस्तर पर काम लगाकर ठीक नहीं किया गया तो एशिया का नंबर वन औद्योगिक क्षेत्र तबाह होकर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन दवा उत्पादन का सबसे बड़ा हब है और देश की 50 प्रतिशत से अधिक दवा जरूरतें यहां से पूरी होती हैं। फार्मा उद्योगों के अलावा यहां अन्य उद्योग भी स्थापित हैं तो अपने उत्पादों से देश की जरूरतों को पूरा करते हैं। लेकिन कीतरपुर चणनियां पुल, बद्दी टोल बैरियर पुल और दभोटा पुल टूटने के कारण यहां कच्चा माल की आवक का संकट पैदा होने लगा है।
    अगर उद्योगों में कच्चा माल ही समय पर नहीं पहुंचेगा तो उत्पादन कैसे होगा। वहीं उद्योगों में निर्मित माल भी पुलों और सडक़ों के तबाह होने के चलते बाहर नहीं जा पा रहा है। जबकि सडक़ों पर घंटों जाम लगने के कारण कर्मचारी व कामगारों का उद्योगों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। पुलों के टूटने के कारण जिन वैकल्पिक रास्तों का आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है वहां भी जाम की स्थिति बनी हुई है। इस औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश करने और बाहर जाने के लिए जहां घटों लगते थे वहां अब दिनों लग रहे हैं। जिसके चलते कच्चे माल की आवक में समस्या पैदा हो गई है और उद्योग बंद होंने की कगार पर हैं। ऐसे में सैंकड़ों कर्मचारियों व कामगारों के जीवन यापन पर भी तलवार लटकी हुए है।
    प्रदेश में आई भयंकर त्रासदी से जहां पूरा प्रदेश जूझ रहा है और जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है, वहीं एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब व औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में हाहाकार मचा हुआ है। चरनियां कीरतपुर पुल, दभोटा पुल व बाल्द नदी पर बना पुल टूटने से एशिया को सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र लडख़ड़ाने लगा है। न तो यहां उद्योगों में कच्चा माल समय पर पहुंच पा रहा है और न ही यहां से तैयार माल बाहर जा पा रहा है। जिसके चलते बीबीएन में कई उद्योग बंद होने की कगार पर खड़े हैं। उत्पादन ठप्प होकर रह गया है और दिन रात चलने वाले उद्योग मुश्किल से 8 घंटे भी नहीं चल पा रहे हैं। लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल व महासचिव संजीव शर्मा ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर पुलों व सडक़ों को युद्धस्तर पर दुरूस्त करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अगर इस बाबत जल्द से जल्द कारगर कदम नहीं उठाए गए तो उद्योगों को बंद करने की नौबत आ जाएगी। उन्होंने इस औद्योगिक क्षेत्र बचाने की गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द पुलों व सडक़ों को दुरूस्त किया जाए ताकि यहां पर दोबारा औद्योगिक माहौल बन सके।
  • अब नगर परिषद बद्दी में बनेगे राशन कार्ड: तरसेम चौधरी

    अब नगर परिषद बद्दी में बनेगे राशन कार्ड: तरसेम चौधरी

    नप चैयरमैन की मांग और सीपीएस राम कुमार के प्रयासों से लोगों को मिली सुविधा

    हर वीरवार को नप कार्यालय में मौजूद रहेंगे निरीक्षक फूड एंड सप्लाई
    बददी/सचिन बैंसल: नगर परिषद बद्दी के लोगों को अब नये राशन कार्ड बनबाने और नवीनिकरण के लिए नालागढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। अब नगर परिषद बद्दी के कार्यालय में हर वीरवार को निरीक्षक फूड एंड सप्लाई लोगों को सेवा देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। जानकारी देते हुए नगर परिषद बद्दी के चैयरमैन तरसेम चौधरी ने बताया कि नप की पिछली बैठक में सीपीएस एंव दून विधायक राम कुमार चौधरी के समक्ष यह मांग रखी गई थी। क्योंकि राशन कार्ड बनाने और नवीनिकरण के लिए नप बद्दी के लोगों को नालागढ़ चक्कर लगाने पड़ रहे थे। लोगों की समस्या को देखते हुए नप ने बैठक के दौरान विधायक राम कुमार चौधरी के समक्ष इस समस्या को उठाया था। जिसके बाद विधायक राम कुमार चौधरी ने संबंधित विभाग को समस्या के समाधान के आदेश जारी किए थे।
    जिसके चलते अब नगर परिषद कार्यालय में हर वीरवार को निरीक्षक फूड एंड सप्लाई लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। अब लोगों को नये राशन कार्ड बनाने और नवीनिकरण की सुविधा नगर परिषद कार्यालय में ही मिलेगी। नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने इस मांग को पूरा करने के लिए सीपीएस एंव दून विधायक राम कुमार चौधरी का आभार जताया और कहा कि नप में विधायक महोदय का मार्गदर्शन और सहयोग आगे भी मिलता रहेगा।
    नप में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएंगे : तरसेम चौधरी
    नगर परिषद अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने कहा कि नगर परिषद बद्दी लोगों को सुविधाएं देने के लिए कृत्संकल्प है। बद्दी को साफ सुथरा करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। नप बद्दी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाऐगी और पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा। नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि नप कार्यालय में कर्मचारी, स्टाफ व कोई भी चुना हुआ या मनोनीत पार्षद किसी काम के लिए पैसों की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें व बिजिलेंस को दें। नप में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। विकास के कामों के जो भी ऑन लाईन व ऑफ लाईन टैंडर लगाए जा रहे हैं उनमें भी पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी। नप में जनता के पैसे को सदुपयोग हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।
  • अखिल गौतम जिला युंका सोलन के सचिव नियुक्त

    अखिल गौतम जिला युंका सोलन के सचिव नियुक्त

    पंजैहरा के रहने वाले अखिल हैं लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता
    बददी/सचिन बैंसल: उपमंडल नालागढ़ के पंजैहरा के युवा कांग्रेस कार्यर्ता अखिल गौतम को जिला सोलन कांग्रेस कमेटी युवा कंाग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। अखिल गौतम लंबे समय से युवा कंाग्रेस से जुडे हुए हैं और सामाजिक कार्यों में जुटे हुए हैं। अखिल गौतम ने युवा कांग्रेस हाईकमान का इस नियुक्ति के लिए आभार जताया है। उन्होने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको वह ईमानदारी व निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होने अपनी नियुक्ति के लिए मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभार विनीत कंबोज,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भण्डारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, जिला सोलन के प्रभारी व हिमाचल युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल चौहान,गौरव ठाकुर,चंदन राणा व हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अभी शर्मा जी का धन्यवाद किया। अखिल गौतम ने बताया संगठन के लिए दिन रात एक करेंगे व लोगो की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।
  • मंझौली से पंजाब होकर चंडीगढ़ जाने वाली सडक़ का मुददा उठाया

    मंझौली से पंजाब होकर चंडीगढ़ जाने वाली सडक़ का मुददा उठाया

    एनआईए ने पंजाब व हिमाचल-पंजाब के सीएम को पत्र लिखकर किया आग्रह
    नालागढ़ उद्योग संघ की अध्यक्ष अर्चना त्यागी ने जाम पर चिंता जताई
    बददी/सचिन बैंसल: नालागढ उद्योग संघ ने बीबीएन में विभिन्न टूटे हुए पुलों के मददेनजर नए रास्ते ईजाद करने की मांग उठाई है। एन.आई.ए का मानना है कि इस समय आपदा व विपदा में सबसे बड़ा धक्का हिमाचल के प्रदेश के सीमांत एरिया स्थापित नालागढ़-बददी बरोटीवाला एरिया पर पडे हैं। बददी व दभोटा पुल टूटने बीबीएन एरिया टॉपू बनकर रह गया है। ऐसे में अगर हिमाचल प्रदेश व पंजाब सरकार मिलकर काम करे तो फिलवक्त जाम व आपदा से आई हुए दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है।
    नालागढ़ उद्योग संघ की अध्यक्ष अर्चना त्यागी, संरक्षक रामगोपाल अग्रवाल, संयुक्त सचिव अशिमा जैन व महासचिव राव नवीन यादव ने कहा कि इस संदर्भ में हिमाचल  प्रदेश के मंझौली से पंजाब के माजरी होकर एक सडक चंडीगढ़ में मिलने वाली है और यह विचाराधीन है। इसमें हिमाचल के क्षेत्र में काफी काम हो चुका है जबकि पंजाब में काफी काम बाकी है। इस कारण से दोनो राज्यों के आवागमन के लिए सिर्फ रोपड होकर जाना ही एक विकल्प बचता है। दोनो मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में औद्योगिक संस्था ने लिखा है कि अगर यह लिंक रोड बन जाता है कि सिंसवा के अलावा चंडीगढ़ पंहुचने का एक अतिरिक्त मार्ग बन जाएगा जिससे धन व पैट्रोल डीजल की तो बचत होगी ही साथ में समय भी कम लगेगा।