Category: Entertainment
-

बददी यूनिवर्सिटी में हुआ फ्रेशर पार्टी संगम 2023 का आयोजन
सचिन बैंसल/बददी : बद्दी के मखनु माजरा स्थित बद्दी विश्वविद्यालय में नए आए बच्चों के लिए फ्रेशर पार्टी संगम 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्कॉट एडिल फार्मा कंपनी की निदेशक वैशाली अग्रवाल ने शिरकत की। विधिवत दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।इसके बाद विश्वविद्यालय के बच्चों द्वारा काफी रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। जिसमें मॉडलिंग वेस्टर्न डांस, पहाड़ी नाटी, पंजाब का भांगड़ा, गिद्दा व बच्चों द्वारा गायन की प्रस्तुति भी की गई। इस मौके पर मॉडलिंग भी की गई। जिसके आधार पर मिस्टर व मिस फ्रेशर , मिस्टर व मिस पर्सनेलिटी का चयन किया गया। मॉडलिंग के अंतिम राउंड में कुल 9 लोग थे ।जिसमें से जतिन को मिस्टर फ्रेशर व शिल्पा को मिस फ्रेशर चुना गया। वही मनप्रीत को मिस्टर पर्सनेलिटी व आइरिस को मिस पर्सनेलिटी चुना गया। छात्रों द्वारा इस मौके पर पंजाबी भांगड़ा भी किया गया । जिसमें बाजरे द छिट्टा, लकक मार मज़ाजन नाच गयी नी, रेशमी गरारे वालिये जैसे गानो पर डांस किया। फर्स्ट ईयर की छात्राओं ने लुंगी डांस पर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।मुख्य अतिथि वैशाली अग्रवाल ने कहा की बड़े गर्व की बात है कि बददी यूनिवर्सिटी की फ्रेशर पार्टी में आज उन्हें आने का मौका मिला है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप सभी हमारा भविष्य है इसलिए आप सभी मन लगाकर मेहनत करें और 4 साल बाद यहां से उत्तीर्ण होकर अच्छे से क्षेत्र में अपना कार्य करें। उन्होंने कहा कि बददी यूनिवर्सिटी एक ऊंचाई पर कार्य कर रहा है जिसमें हर वर्ष सैकड़ो छात्र-छात्राएं डिग्रियां ग्रहण कर इस समाज की सेवा कर रहे हैं । बद्दी विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉक्टर टी यरर भारद्वाज ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज से उनके जीवन की एक नई शुरुआत है और अगले 4 साल तक वह इस विश्वविद्यालय का हिस्सा रहेंगे । बददी यूनिवर्सिटी से अच्छी शिक्षा ग्रहण कर समाज के कोने-कोने में जाकर विकास करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार संगम 2023 के मौके पर उन्होंने अपने विश्वविद्यालय के गैर शैक्षणिक विभाग के लोगों को भी सम्मानित किया है उन्होंने कहा जिन्हें लोगो को इस विश्वविद्यालय में 10 साल से लेकर 25 साल तक काम करते हुए हो गए हैं उन्हें एक प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया है।इस मौके पर डीन खुश्मीत सिंह, सुषमा ,जीना शर्मा ,देशराज डॉ ,प्रेरणा ,अलका व स्टाफ मौजूद रहे। -

हिमाचल दवा निर्माता उद्योग संघ ने मुख्यमंत्री से तीन मुद्दों पर लगाई गुहार
सचिन बैंसल/बददी : हिमाचल प्रदेश के सबसे बडे दवा उद्योग संगठन हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को दवा उद्योगों से जुडे मसलों से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में एसोसिएशन की ओर से तीन मुददों की ओर ध्यान देने की गुहार लगाई है जिसमें आधारभूत ढांचा सशक्त करने का भी मुददा गूंजा। राज्याध्यक्ष डा राजेश गुप्ता, चेयरमैन सतीश सिंघल व मीडीया प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि हमें चंडीगढ़ पंचकूला मोहाली से बददी पहुंचना बहुत मुश्किल हो चुका है। बददी के टूटे हुए पुलों की मुरम्मत बहुत जरुरी है। राज्याध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्युत डयूटी जो बढाई है उसमें 2 से लेकर 24 फीसदी तक वृद्वि हुई है। इससे फार्मा उद्योगों की कमर टूट गई है। इसको तुरंत वापिस लिया जाना चाहिए क्योंकि हम पहले ही आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।
प्रदेशाध्यक्ष के साथ साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी दलील दी कि इंडस्ट्रियल प्लाटों की लीज जो कि 99 साल होती थी कांग्रेस सरकार ने 40 साल कर दी है जो कि गलत है। इससे एक पीढ़ी तक भी जमीन की कीमत अदा नहीं हो पाएगी। एचडीएमए ने कहा कि इसको पहले की तरह 99 साल किया जाए और अगर करना ही है तो 75 साल किया जाए। क्योंकि हम लाखों करोडों के लोन लेकर अपने कारखाने लगाए हैं और हजारों युवाओं को रोजगार दे रहे हैं तो हमारे हितों को भी राज्य सरकारों को ध्यान में रखना चाहिए। तीस साल से हम उद्योग चला रहे हैं और हमारे बच्चे भी रोजगार न मांग कर हमारे साथ लगे हैं। अगर लीज का उपयोग दो पीढीयों तक न हुआ तो हमें क्या फायदा। हमारे बच्चों ने सरकार पर बोझ न बनकर स्वरोजगार संभाला है और वो ऋणों के साथ भी जुड गए हैं। पत्र लिखने वालों में चेयरमैन सतीश सिंघल, महासचिव मुनीश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बिहारी गुप्ता, राजेश बंसल, मनोज अग्रवाल ने एम.एस.एम.ई फार्मा को प्रदेश में कार्य करने के वातावरण के लिए मुखमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर, इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्ष वर्धन चौहान और हेल्थ मिनिस्टर धनीराम शांडिल से अपील की कि इस एजेंडे गौर की जाए ताकि प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिल सके।
-

हरीश शर्मा ने बददी विवि में छात्रों को बताए बिजनेस के उपयोगी टिप्स
वर्तमान मार्केटिंग व व्यापार करने के आधुनिक तरीकों से कराया अवगत
उद्योग जगत की ओर से शर्मा ने नेशनल कांफ्रेस में विशेष तौर पर भाग लिया
सचिन बैंसल/बददी : बददी विश्वविद्यालय में स्कूल आफ मैनेजमेंट स्टडी के तत्वाधान में छटी नेशनल कांफ्रेस का आयोजन किया गया। इसमें पूरे भारत से व्यापार जगत से आए विशेषज्ञों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश के उद्योग जगत की ओर कारपोरेट एच आर हैड और लघु उद्योगग संघ के सपोक्समैन हरीश शर्मा ने भाग लिया। उन्होने विद्यार्थियों को वर्ततान बिजनेस के तरीकों से जहां अवगत कराया वहीं उनको नई नई तकनीकों की जानकारी भी दी। हरीश शर्मा ने कहा कि आजकल बिजनेस सिर्फ गांव शहर तक ही नहीं पूरे ग्लोबल तक पहुंच जाता है। अगर आप कोई ऐसा उत्पाद बनाते हैं जो कि मूल्यवान है तो आप उसको आनलाईन पूरे विश्व में बेच सकते हैं। हरीश ने छात्रों को डिजीटल नेटवर्क, एम कार्मस व ई-कार्मस की जानकारी भी दी क्योंकि आज देश विदेश में हम कहीं भी अपना व्यापार कुशलता पूर्वक कर सकते हैं। हरीश शर्मा ने आज के उदबोधन में एक पैनेलिस्ट के रुप में वक्तव्य देकर बददी ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल के उद्योग जगत का नाम रोश किया है। हरीश शर्मा मूलत: जिला ऊना के रहने वाले हैं और बददी में अपने एच आर के विशेषज्ञ के काम करते हैं वहीं उनको बडे बडे उद्योग जगत के साथ काम करने का अनुभव है। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश के अग्रणी एमएसएमई संगठन लघु उद्योग संघ के सपोक्समैन के पद पर भी सेवाएं दे रहे हैं। -

बद्दी बस स्टैंड से पार्क तक मार्ग को किया रिमेटल
सचिन बैंसल/बददी : नगर परिषद की ओर से बद्दी स्टैंड से लेकर बद्दी के पार्क तक मार्ग को रिमेटल किया गया है। इस कार्य पर दस लाख व्यय किए गए है। वार्ड नंबर नौ के पार्षद सुरजीत चौधरी ने सड़क निर्माण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग लगभग ठीक था लेकिन अस्पातल के निर्माण के दौरान यह मार्ग कई स्थानों से टूट गया था। इस मार्ग पर पहले पेचवर्क हुआ और उसके बाद पूरे मार्ग पर तारकोल बिछा कर पक्का कर दिया गया है। जिससे यह मार्ग अब और मजबूत हो गया है। बद्दी लाईट चौक पर जाम लगने के कारण नालागढ की ओर से आने वाले छोटे वाहन चालक इसी मार्ग का इस्तेमाल करते है। लेकिन मार्ग खराब होने से लंबे समय से वाहन चालकों की शिकायते आ रही थी। जिसे देखते हुए नप ने इसे पक्का करने का निर्णय लिया है।उन्होंने आश्वासन दिया इसके आगे जहां पर मार्ग को रिपयेर की जरूरत होगी उसे भी ठीकर दिया जाएगा जिससे वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर वार्ड पार्षद रमन कौशल ने मार्ग सही करने पर नगर परिषद का अभार जाता है। उन्हें यह बद्दी का सबसे पुराना मार्ग है। यह मार्ग सरकारी अस्पताल, स्कूल व बद्दी साई मार्ग को जोड़ता है। इस मौके पर पार्षद मदन लाल, मदन गोपाल, विशेषर शर्मा, बेअंत ठाकुर, विजय बैंसल, चरणजीत सिंह चन्नी समेत गणमान्य लोग उपिस्थत रहे। -

माया के चक्कर में ईश्वर से दूर हो रहे लोग
किशनपुरा के प्रचीन शिव मंदिर में बोले महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 वीर पुरी महाराज
सचिन बैंसल/बददी : जूना अखाड़ा (काशी) के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 वीर पुरी ने कहा कि मनुष्य का जीवन एक पैकेज की तरह है। ईश्वर ने मनुष्य को जीवन देने के साथ साथ माया रूपी भौतिक सुख भी साथ में दे दिया है। जो माया व ईश्वर में संतुलन बनाता है उसका जीवन आसानी से कट जाता है लेकिन जो लोग माया रूप भौतिक सुखों के चक्कर में पड़ जाते है वह ईश्वर को भूलते जा रहे है। वह किशनपुरा स्थित शिव मंदिर में अपने भक्तों को प्रवचन के दौरान बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि यह पृथ्वी संतो के संतलुन से टिकी हुई है। लोग मोह माया के चक्कर में पड़े हुए है और अधिक कमाई के चक्कर में लगे हुए है। जब उनके पास पैसा आ जाता है तो उन्हें उसके खर्चने का भी पता नहीं है। जिससे वह गलत लोगों के चक्कर में आकर ईश्वर को भूलते जा रहे है। वर्तमान में समाज में लोगों के चरित्र में काफी कमी आई है। चित के अनुसार की चरित्र का निर्माण होता है। जब चित सही नहीं है तो चरित्र कैसे सही हो सकता है। ऐसे में संत रास्ते से भटके हुए इंसान को रास्ता दिखाने का कार्य भी करते है।उन्होंने कहा कि बीबीएन में देश के सभी राज्यों के लोग रहते है। यह स्थान पर पहले काफी स्वच्छ था। लेकिन धीरे धीरे यहां पर गंदगी फैलती जा रहा ही। यहां पर जो प्रति टनों के हिसाब से कूड़ा निकलता है उसका निष्पादन सही तरीके से नहीं हो रहा है। जिससे यहां के माहौल रहने लायक नहीं रहा है। इसके लिए यहां का प्रशासन, सरकारें और राजनेता जिम्मेदार है। प्राकृतिक संसाधनों को लगातार दोहन होने से पर्यावरण असंतुलित हो गया है। लगातार पेड़ कट रहे है लेकिन उनके स्थान पर नहीं पेड़ नहीं लग रहे है। इस वर्ष बीबीएन मे बारिश न जो तबाही मचाई है उसके बारे में लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। सभी पुल ताश के पत्ते के तहर ढह गए और यहां आने व जाने के रास्ते बंद हो गए। दून व नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र में लोगों को मकान गिर गए यहां तक की जमीन में भी दरारे आ गई। इसके लिए मनुष्य स्वयं जिम्मेदार है। अधिक कमाने के चक्कर में आज मनुष्य ने प्रकृति के साथ भी छेड़छाड़ की है। -

मानपुरा पंचायत में हुआ विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन
बराबरी पर छुट्टी माली की कुश्तीदून विधायक राम कुमार रहे मुख्यातिथिबददी/सचिन बैंसल: दुन विधानसभा क्षेत्र की मानपुरा पंचायत में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब हरियाणा हिमाचल उत्तर प्रदेश के लगभग सैकड़ो पहलवान ने हिस्सा लिया। इस मौके पर दुन विधायक रामकुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि कुश्ती भारत का पुरातन पारम्परिक खेल है। कुश्ती का खेल संयम व मज़बूती का खेल माना जाता है। उन्होंने कहा कि कुश्ती खेल को जीवित रखने के लिए ग्रामीण स्तर पर दंगल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना आवश्यक है ताकि युवा देश के इस प्राचीन खेल महत्व को समझ सके। राम कुमार ने दंगल आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी देव संस्कृति को संजोए रखने के साथ-साथ अखाड़े के माध्यम से स्थानीय युवाओं में खेल के प्रति एक नई दिशा प्रदान कर रहे हैं जोकि एक सराहनीय कदम है। राम कुमार ने कहा कि जिस तरह से आज के समय में कुछ युवा बाल्यावस्था से ही मादक पदार्थों का सेवन कर रहे हैं यह समाज के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दून रखने में सहायक सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि खेल-कूद से जहां शारीरिक रूप से मज़बूत बनते है वहीं मानसिक रूप से भी विकसित होते है। उन्होंने कुश्ती समिति मानपुरा को दंगल के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए समिति को 11 हजार रुपए दिए। दंगल में कुल 11 मालियां रखी गई थी जिसमें सैकड़ों नामी पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी माली में उत्तर प्रदेश मथुरा के पहलवान उमेश व पंजाब के कालू के बीच हुई। माली की कुश्ती बराबरी पर छुटी।जिन्हें पुरस्कार के रूप में संयुक्त रूप से 1.20 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। दूसरी माली में कालुआ गुज्जर, तीसरी माली में भोला, चौथी माली में तालिब बाबा तथा रवि, पांचवीं माली में नरेन्द्र, छठी माली में नदीम, सातवीं माली में छोटा रेजा, आठवीं माली में सुखमन, नवीं माली में विवेक बाबा, दसवीं माली में घोड़ा तथा ग्यारहवीं माली में शुभम विजेता रहे।इस अवसर पर ग्राम पंचायत मानपुरा के प्रधान नामदेव, पूर्व जिलापरिषद चेयरमैन धर्मपाल चौहान, उप प्रधान ज्ञान चंद ठाकुर, कुश्ती समिति के महासचिव तीर्थ राम शर्मा, मेला राम कंवर, श्याम लाल, गुरमैल सैनी, देव राज ठाकुर, गुरचरण सैनी, चरणजीत बल्ली, केवल सिंह, जगतार हिरा, सोढ़ी राम, शिव चरण नेगी, रामनाथ, जतिन्दर ठाकुर, जोगिंदर सैनी, शीला पंचनी, सावित्री पंचनी, राम दयाल, प्रदीप चंदेल, वार्ड सदस्य गुरबचन, श्याम लाल, रिम्पी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। -

कण्डा विद्यालय की छात्राओं ने जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
गोल्ड मेडल विजेताओं का हुआ राज्य स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता के लिए चयनबददी/सचिन बैंसल: धर्मपुर में चल रही जिला स्तरीय खेलकुद प्रतियोगितक़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते है। छात्रों का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य मधु जनारथा ने बताया कि विद्यालय से 9 छात्राओं ने इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जूडो प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें 12वीं कक्षा की छात्रा नेहा ने 36 किलोग्राम वर्ग में तथा 11वीं कक्षा की छात्रा पायल ने 63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि 12वीं कक्षा की छात्रा पायल ने 40 किलोग्राम वर्ग में तथा 11वीं कक्षा की छात्रा मुस्कान ने 52 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं 11वीं कक्षा की पूजा ने 40 किलोग्राम वर्ग में तथा समृद्धि ने 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। अन्य छात्राओं ने भी अपने-अपने भार वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन किया।शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता रश्मिरथी पाठक ने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली दोनों छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब यह छात्राएं 19 अक्तूबर से काँगड़ा जिले के रैत में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रधानाचार्या ने छात्राओं की इस सराहनीय उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई व आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है विद्यालय को गौरवान्वित करने वाली ये छात्राएं राज्य स्तर पर भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करेंगी। -

Madhuri Dixit के साथ शूटिंग करते वक्त रेप सीन में बहक गया था मशहूर विलेन, की ऐसी हरकत!
नई दिल्लीः 90 के दशक में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जलवा था। उन पर फिल्माए गए एक से एक गाने और उनकी एक्टिंग फैन्स को तारीफ करने पर मजबूर कर देती थीं। 90 के दशक की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हुआ करती थीं। माधुरी के लिए फिल्मों में जगह बनाना आसान नहीं था। उनका कोई गॉडफादर नहीं था और वो सिंपल मराठी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। माधुरी के माता-पिता चाहते थे कि वो अपनी बेटी की शादी करके उसका घर बसा दें। लेकिन माधुरी ऐसा नहीं चाहती थीं। वो फिल्मों में काम करना चाहती थीं और उनके माता-पिता इसके खिलाफ थे। बहरहाल, माधुरी परिवार को मनाकर फिल्मों में जगह बनाने में कामयाब हो गईं।

अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन एक फिल्म के कारण वो चर्चा में आ गई थीं। इस फिल्म का नाम प्रेम प्रतिज्ञा है जो कि 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी के अलावा मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे। वहीं, रंजीत विलेन के रोल में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में माधुरी पर एक रेप सीन फिल्माने का दबाव डाला गया था।

माधुरी ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहती थीं लेकिन उन्हें इसके लिए हामी भरनी पड़ी। रिपोर्ट्स की मानें तो सीन की शूटिंग के दौरान रंजीत केरेक्टर में इतने खो गए कि उन्होंने माधुरी को जोर से पकड़ लिया। माधुरी की लाख मशक्कत के बाद भी रंजीत ने उन्हें नहीं छोड़ा जिससे एक्ट्रेस गुस्सा गईं। माधुरी ने सबके सामने रंजीत को डांट लगा दी और उन्हें सख्त हिदायत दी कि वो आगे से उन्हें बिलकुल भी न छुएं।
-

एक महीने में चालान नही भुगता, तो जाना पड़ेगा सोलन
सचिन बैंसल/बददी : बीबीएन में होने वाले वाहनों के चालान अब सोलन स्थित मोबाइल ट्रैफिक मेजिस्ट्रेट (एमटीएम)से भुगतना होगा। अभी तक वाहनों के चालान दो सप्ताह तक यातायात पुलिस और उसके बाद संबधित क्षेत्र के कोर्ट में भुगते जाते थे लेकिन अब चालान एमटीएम से भुगताना होगा।बीबीएन में प्रतिदिन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले डेढ से दो सौ वाहन चालकों के चालान होते है। इसमें से कुछ लोग मौके पर ही चालान भुगत लेते है। लेकिन जो पंद्रह दिन तक नहीं भुगत पाते थे उन्हें कोर्ट में भेज दिया जाता था। वहां पर न्यायधीश वाहन चालक की परिस्थितियों को देखकर उस पर फाइन लगाता था। जिसमें वह कई बार रियायत भी कर देता था। लेकिन अब चालान का पहले से टेरिफ के आधार पर चालान का निर्धारित जुर्मना वसूला जाएगा। यही नहीं सभी वाहन चालक स्मार्ट फोन भी नहीं चलाते है। उन्हें आन लाइन चालान भुगताने में दिक्कत आएगी। अब शुरू के पंद्रह दिन तक तो वाहन चालक पुलिस के पास चालान भुगत सकता है। उसके बाद यह एमटीएम के पास अपने आप ही आन लाइन पहुंच जाएगा। वहां से वाहन चालक को लिंक भेजा जाएगा। लिक खोलने पर वाहन चालक अपना चालान भरना पड़ेगा। एमटीएम भी चालान को 60 दिन तक अपने पास रख सकता है। इतने समय में भी अगर वाहन चालक चालान नहीं भुगतेगा तो उसे संबंधित क्षेत्र के कोर्ट को भेजा जाएगा।ट्रक यूनियन के महासचिव दिनेश कौशल ने बताया कि यह नए नियम से वाहन चालकों को परेशानी होगी। जिन वाहन चालकों को आन लाइन फोन पर चालान देखना नहीं आता है, वह दलालों से शिकंजे में फंस जाएगे। और दलाल उन्हें अपने हिसाब से लूटेंगे। सरकार व विभाग व वर्चुअल और मेनुअल दोनों प्रकार का चालान भुगताने का प्रावधान होना चाहिए। ट्रक संचालक कृष्ण कौशल ने बताया कि कई बार आन लाइन चालान हो जाते है। जिसका वाहन चालक व संचालक को पता नहीं होता है। ऐसे में कई बार चालान का भुगतान न होने से ऐन मौके पर ट्रक की पासिंग रूक जाती है। जिससे ट्रक को बिना पासिंग से खड़ा करना पड़ सकता है। जिसके सीधा नुकसान वाहन चालक को होता है।उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि नए आदेश लागू हो गए है। पहले 15 दिन से एक माह तक चालान पुलिस के पास रहेगा। जिसमें वह आन लाइन भुगत सकता है। अगर किसी वाहन चालक को दिक्कत है तो वह यातायात कार्यालय में जाकर चालान भर सकता है। इसके बाद यह चालान एमटीएम सोलन के पास आन लाइन चला जाएगा। वहां से भी चालान को आन लाइन ही भुगतना पड़ेगा। एमटीएम के पास अगर 60 दिन तक चालान नहीं भुगता जाता है तो वह संबंधित क्षेत्र के कोर्ट में वापस चला जाएगा। -

आईईसी यूनिवर्सिटी में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
300 लोगो का किया चेकअप
सचिन बैंसल/बददी : बरोटीवाला के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साह के साथ मनाया गया और फार्मेसी के क्षेत्र में हमेशा ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करने की नैतिक शपथ भी ली गई। इस अवसर पर छात्रों ने एक शिविर भी लगाया जिसमें एम.फार्मा के छात्रों ने 300 से अधिक लोगों का बीएमआई हेल्थ चेकअप किया। कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग के छात्रों ने इस वर्ष की थीम ‘फार्मेसी सुदृढ़ीकरण स्वास्थ्य प्रणाली’ पर आधारित अनेक रंगोली और पोस्टर डिज़ाइन प्रस्तुत किये, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में रविंदर एंड ग्रुप ने पहला स्थान और अर्चना एंड ग्रुप को दूसरा स्थान मिला वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवालिका और द्वितीय स्थान सौरव यादव ने प्राप्त किया।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० अशोक पुरी ने छात्रों को शुभकामनाएं दी और अपनी प्रतिज्ञा को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।इससे पूर्व आईईसी विश्वविद्यालय में “फार्माकोविजिलेंस में जनता का विश्वास बढ़ाना” विषय पर राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह भी मनाया, जिसमें चंडीगढ़ से वरिस्ट फार्माकोविजिलेंस वैज्ञानिक, सुश्री साक्षी गुप्ता ने फार्माकोविजिलेंस के दायरे पर व्याख्यान दिया जो छात्रों के लिए बहुत जानकारीपूर्ण और इंटरैक्टिव रहा। उनके साथ ही डॉ० तान्या अरोड़ा, एमबीबीएस सर्जन, चंडीगढ़ ने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के बारे में समझाया। इस अवसर पर रोहित जैन, वरिष्ठ प्रबंधक, एक्सेंचर, गुरुग्राम ने छात्रों को कैरियर पर सुझाव दिए और दीपा बिस्वास, लीड कंसल्टेंट, इंफोसिस ने छात्रों को ध्यान लगाना सिखाया। इस अवसर पर छात्रों ने नाटी, भांगड़ा और लोक नृत्य जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया।