Category: Punjab>Sri Muktsar Sahib

  • Punjab News: भरभराकर गिरी घर की छत, बहू की मौत, सास गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: भरभराकर गिरी घर की छत, बहू की मौत, सास गंभीर घायल, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः गिद्दड़बाहा के लुंडेवाला गांव में रात के समय उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक घर की छत भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में बहू की मौत हो गई जबकि सास गंभीर घायल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते सरपंच समिंदर सिंह और गुरचरण सिंह ने बताया कि गिद्दड़बाहा के लुंडेवाला गांव में रात करीब 3 बजे घर की छत अचानक गिर गई। जब यह हादसा हुआ, उस समय जगवीर सिंह की पत्नी अमनदीप कौर (38) और उनकी मां हरजीत कौर घर में सो रही थीं। इस दौरान उन्होंने आवाज सुनी और बाहर की ओर दौड़े। इस दौरान गांव के अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए और तुरंत मलबे के नीचे से उन दोनों को बाहर निकाला।

    इस हादसे में अमनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरजीत कौर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घर काफी पुराना था। परिवार एक नया घर बनवा रहा था और कुछ दिन पहले ही उसमें लेंटर डाला गया था। वह वहां जल्द ही शिफ्ट होने की तैयारियां कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई। उन्होंने बताया कि गणिमत यह रही कि उस समय जगवीर सिंह और उनका बेटा घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिसके चलते वे सुरक्षित बच गए। उन्होंने प्रशासन से परिवार की मदद करने की अपील की है।

     

     

     

  • Punjab News: आंगनबाड़ी केंद्र में बैठी महिला की तेजधार हथियार से हत्या, भागते हुए CCTV में कैद हुआ हमलावर, इलाके में दहशत

    Punjab News: आंगनबाड़ी केंद्र में बैठी महिला की तेजधार हथियार से हत्या, भागते हुए CCTV में कैद हुआ हमलावर, इलाके में दहशत

    श्री मुक्तसर साहिबः लंबी विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर मणि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में बैठी महिला की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या का मामला सामने आया है। इस दौरान इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची लंबी पुलिस स्टेशन की टीम ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। वहीं हत्या करने के बाद भागते हुए हत्यारा CCTV में कैद हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है।

    जानकारी देते मृतका रमनदीप कौर के पति ने बताया कि उनकी पत्नी रोज की तरह सुबह 8 बजे आंगनबाड़ी केंद्र आई थी, लेकिन आज जब वह बाजार में अपने काम पर थे, तो उन्हें इस घटना की सूचना मिली। वह तुरंत आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे और देखा कि उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घर में न तो कोई झगड़ा हुआ था और न ही ऐसी कोई बात थी जिसके कारण यह घटना घटित हो।

    मृतक के भाई हरजिंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन फतेहपुर मणि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र में बैठी हुई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी। उसकी मां ने उसको सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां ब्लेड पड़े हुए थे जिससे उसकी बहन का गला काटा गया था जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।

    घटना की सूचना मिलते ही DSP लंबी पुलिस स्टेशन के SHO और उनकी टीम मौके पर पहुंची और पूरी घटना की गहन जांच शुरू की। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीमें भी पूरी घटना की बारीकी से जांच कर रही हैं। DSP लंबी हरबंस सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह इस घटना की सूचना मिली थी कि फतेहपुर मणि के आंगनबाड़ी केंद्र में किसी ने धारदार हथियार से एक महिला की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक किसी ने भी उक्त महिला की हत्या का कारण बताने के लिए आगे आकर कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं हमलवार के भागते हुए की सीसीटीवी सामने आई है जिसमें वह आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे वाले रास्ते से दीवार फांदकर भागता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान हमलावर के पास एक बैग भी है। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

  • Punjab News: किसान नेता के कत्ल मामले में वांछित अपराधियों की तस्वीरें जारी

    Punjab News: किसान नेता के कत्ल मामले में वांछित अपराधियों की तस्वीरें जारी

    तरनतारनः जिले के गांव गंडीविंड दत्तल में हुए किसान नेता आत्मा सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों की तस्वीरें जारी कर दी हैं। पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी के पास भी इन वांछित व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत साझा की जाए। बताया गया है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे किसान नेता आत्मा सिंह की घर के बाहर ही गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक 2 अनजान युवक घर के बाहर पहुंचे और किसी बहाने से उन्हें बाहर बुलाया।

    जैसे ही आत्मा सिंह घर से बाहर आए, हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में आत्मा सिंह की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है और अब अपराधियों की पहचान के लिए उनकी तस्वीरें और पोस्टर जारी किए गए हैं। पुलिस ने जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम नंबर 87250-21100 और थाना चोहला साहिब का नंबर 94647-74040 भी जारी किया है। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

    घटना के बाद पुलिस की ओर से इलाके में नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। फोरेंसिक टीम द्वारा मौके से सबूत इकट्ठे किए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसपी रिपुतपन ने बताया कि अभी तक किसी गैंगस्टर एंगल या फिरौती की बात सामने नहीं आई है, लेकिन पुरानी रंजीश या आपसी विवाद को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • खून से लथपथ महंत सरबजीत कौर का शव बरामद, धारदार हथियारों से हत्या की आशंका

    खून से लथपथ महंत सरबजीत कौर का शव बरामद, धारदार हथियारों से हत्या की आशंका

    श्री मुक्तसर साहिब: जिले के गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र के गांव कोटभाई में एक महिला महंत की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय महंत सरबजीत कौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह गांव के तालाब के पास बने एक घर में अकेली रहती थीं। लोग उन्हें धार्मिक महिला के रूप में जानते थे।

    घर के अंदर मिला खून से लथपथ शव
    घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को सूचना मिली कि सरबजीत कौर का शव उनके घर में पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थीं और शरीर खून से सना हुआ था।

    गर्दन पर धारदार हथियार के निशान
    डीएसपी अरुण मुंडन के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि उनकी हत्या धारदार हथियार से की गई है। उनके गले पर दो गहरे वार के निशान पाए गए हैं, जिससे साफ है कि हमलावरों ने बेहद बेरहमी से वार किया।

    फॉरेंसिक टीम जुटा रही सबूत
    घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए हैं, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

    गांव में दहशत, पुलिस जांच में जुटी
    इस हत्या के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। लोग इस घटना से सहमे हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • Punjab News: इस इलाके में 3 भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

    Punjab News: इस इलाके में 3 भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

    श्री मुक्तसर साहिबः मुक्तसर की रुपाणा माइनर में 3 भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मुक्तसर के बठिंडा रोड पर गांव खिड़कियांवाला के पास जाने वाली रोड के पास रुपाणा माइनर (रजबाहे) में 3 भ्रूण मिले हैं। इस घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस और सेहत विभाग की टीम को दी गई। वहीं माइनर में भ्रूण होने की सूचना मिलने पर पुलिस और सेहत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। भ्रूण नर है या मादा, ये अभी जांच का विषय है और यह कब से यहां पड़े हैं, ये भी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर ये भ्रूण करीब डेढ़ से दो माह के बताए जा रहे हैं।

    शनिदेव सेवा सोसायटी के सेवादार ने बताया कि उन्हें पुलिस का फोन आया था कि रजबाहे में भ्रूण मिले हैं तो वे तुरंत पहुंच गए और भ्रूणों को पुलिस की मौजूदगी में कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। रजबाहे में पानी न होने से ये भ्रूण नजर आए। मौके पर जांच के लिए पहुंचे सब इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रजबाहे में 3 भ्रूण हैं तो वे तुरंत टीम सहित पहुंचे और संस्था की मदद से भ्रूणों को सिविल अस्पताल रखवा दिया गया है।

    स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है। सिविल अस्पताल मुक्तसर के एसएमओ डॉ. राजीव सचदेवा ने बताया कि तीनों भ्रूणों को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भ्रूण नर हैं या मादा और गर्भपात किन परिस्थितियों में किया गया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शहर में इस तरह 3 भ्रूण मिलने से सेहत विभाग और विभिन्न अस्पतालों में लिंग निर्धारित टैस्ट न करने संबंधी दावों पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

     

  • Punjab News: पेड़ से टक्कर के बाद धूं-धूं-कर जली कार, देखें वीडियो

    Punjab News: पेड़ से टक्कर के बाद धूं-धूं-कर जली कार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब: मुक्तसर-कोटकपुरा रोड पर आज एक कार में आग लग गई। आग लगने से कार पूरी तरह जल गई जबकि कार चालक बाल-बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक सुखबीर सिंह, जो कोटकपुरा से मुक्तसर की ओर आ रहा था, जब गाँव झबेलवाली के पास मुक्तसर-कोटकपुरा रोड पर था तब अचानक उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे एक टाहली के पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार में आग लग गई। कार सवार ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार कार सीएनजी गैस पर थी। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए जिन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, पर आग इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह जल गई।
  • Punjab News: पुलिस की रेड, भारी मात्रा में गोलियां बरामद, इस जिले में फैक्टरी की सील

    Punjab News: पुलिस की रेड, भारी मात्रा में गोलियां बरामद, इस जिले में फैक्टरी की सील

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले की पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग ने बठिंडा में एक अवैध फैक्ट्री को सील किया है। ड्रग कंट्रोल विभाग पंजाब द्वारा नशे को रोकने के लिए एक बठिंडा के ग्रोथ सेंटर में स्थित एक औद्योगिक फैक्ट्री को सील किया गया है। जानकारी के अनुसार विभाग ने इस फैक्ट्री से ढाई लाख से अधिक दवाइयां भी जब्त की हैं, जिनका फैक्ट्री प्रबंधकों के पास कोई लिखित रिकॉर्ड नहीं मिल सका।

    इसके अलावा विभाग ने दवाइयां बनाने वाला कुछ कच्चा माल भी अपने कब्जे में लिया है। श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में जिला पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुट गई है। मोहाली जिले के थाना कलियांवाली में 26 नवंबर 2025 को एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया था, जिससे जांच के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है।

    इस मामले में मनीष कुमार और साहिल कुमार को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 20 ऐटीज़ोलाम गोलियां और 80 प्रेगाबेलिन कैप्सूल के अलावा 7,26,000 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। पुलिस से पूछताछ के दौरान, कृष्ण कुमार (गिरफ्तार आरोपी का भाई), और वंश कवात्रा, पुत्र अनिल कुमार, निवासी मंडी डबवाली के नाम सामने आए, जिन्हें गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि वंश कवात्रा मंडी डबवाली में एक मेडिकल स्टोर चला रहा था।

    उनके निशानदेही पर पांच जनवरी को दोनों से 30,000 टैपैंटाडोल गोलियां बरामद की गईं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी नशीली दवाइयों की सप्लाई माणा्सा रोड, बठिंडा से प्राप्त कर रहे थे। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने माणा्सा रोड, बठिंडा स्थित फार्मास्यूटिकल यूनिट पर शनिवार को छापा मारा, जिसके दौरान भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया गया।

    पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री मालिक कोई वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर सका। इस छापेमारी के दौरान, पुलिस ने 1,85,000 खोली गई गोलियां, 42,350 जेंटाडोल गोलियां, 1,22,400 टैपैंटाडोल गोलियां और लगभग 10 किलो कच्चा माल भी जब्त किया है। पुलिस की पेशेवर जांच, मजबूत बैकवर्ड लिंक और प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप, उक्त अवैध दवा बनाने वाली फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और आगे कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    एसएसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नशीली दवाइयों की सप्लाई चेन से जुड़े किसी भी स्तर के नशा तस्कर को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ ऐसी कार्रवाईयां भविष्य में भी बड़े स्तर पर लगातार जारी रहेंगी।

  • Punjab News: इस इलाके में ED की टीम ने की Raid

    Punjab News: इस इलाके में ED की टीम ने की Raid

    मुक्तसर साहिबः जिले के गांव शाम खेड़ा में आज सुबह-सुबह ईडी की टीम ने रेड की। चंडीगढ़ से आई ईडी की टीम हरजीत सिंह के घर पहुंची। जहां ईडी की टीम द्वारा सुबह से पूछताछ की जा रही है। ईडी की टीम द्वारा घर में दस्तावेज खंगाले जा रहे है। हालांकि ईडी टीम द्वारा मीडिया से दूरी बनाई गई है। अभी तक यह सामने नहीं आया है कि हरजीत सिंह के घर ईडी द्वारा किस मामले को लेकर दबिश दी गई है।

  • Punjab News: जिला जेल पहुंची भारी पुलिस फोर्स, चप्पे-चप्पे की ली तलाशी, देखें वीडियो

    Punjab News: जिला जेल पहुंची भारी पुलिस फोर्स, चप्पे-चप्पे की ली तलाशी, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः त्योहारों के मद्देनजर श्री मुक्तसर साहिब पुलिस जिले में नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और जेल में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जेल के चप्पे चप्पे की जांच की गई।

    जानकारी देते हुए डॉ. अखिल चौधरी, एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि यह तलाशी अभियान पूरी योजना के साथ चलाया गया ताकि जेल के अंदर नशा तस्करी, अवैध सामान, मोबाइल या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तलाशी ली जा सके। नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए जेलों की आंतरिक स्थिति पर कड़ी निगरानी बेहद जरूरी है, क्योंकि अक्सर ये जगहें नशा तस्करी के छिपे हुए केंद्र बन जाती हैं।

    उन्होंने बताया कि जिला सुधार गृह (जेल) श्री मुक्तसर साहिब में नवीन कुमार, डीएसपी (एसडी) श्री मुक्तसर साहिब, अंदीप सिंह, डीएसपी (एच), इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह, मुख्य अधिकारी, सदर श्री मुक्तसर साहिब, एसआई गुरदीप सिंह, मुख्य अधिकारी, बरीवाला द्वारा तलाशी ली गई। इसी प्रकार, जेल स्टाफ और कई थानों के लगभग 150 पुलिसकर्मी भी इस अभियान में शामिल थे। इस अवसर पर जेल अधीक्षक नवदीप सिंह बैनीवाल, एसआई गुरदित सिंह, एसआई वरिंदर सिंह भी उपस्थित थे।

    जांच ​​के दौरान जेल की सभी बैरकों का गहन निरीक्षण किया गया और कैदियों व बंदियों की व्यक्तिगत तलाशी ली गई और उनके सामान की जांच की गई। इस दौरान बैरकों के आसपास के रास्तों, दीवारों के कोनों और सभी आवागमन मार्गों का गहन निरीक्षण किया गया। कुछ संदिग्ध स्थानों पर लोगों से पूछताछ भी की गई। वहीं तलाशी के लिए मेटल डिटेक्टर (खोजी कुत्ते) और अन्य तकनीकी उपकरणों का भी इस्तेमाल किया गया।

    एसएसपी ने कहा कि जेल में बंद गैंगस्टर या नशा तस्कर जेल के अंदर से अवैध गतिविधियां तो नहीं कर रहे हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी जांच और निगरानी आवश्यक है ताकि ऐसी गतिविधियों को रोका जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह की औचक जांच की जाएगी। नशा तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: खेतों में पलटी सवारियों से भरी बस, सड़क किनारे मिट्टी कटने से हुआ हादसा, देखें वीडियो

    Punjab News: खेतों में पलटी सवारियों से भरी बस, सड़क किनारे मिट्टी कटने से हुआ हादसा, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से लोगों के जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है। वहीं मुक्तसर-मलोट रोड पर स्थित गांव रूपाणा में सोथा रोड पर एक निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में चालक कंडक्टर सहित तीन लोग घायल हुए हैं। जबकि बाकी सवारियों को लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया है। हादसे के वक्त बस में 40 से अधिक लोग सवार थे‌। जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब बस दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गिद्दड़बाहा से सोथा होते हुए मुक्तसर आ रही थी और जब वह गांव सोथा-रूपाणा के पास पहुंची तो बस चालक ट्रैक्टर ट्राली को क्रास करने लगा। मगर वर्षा के चलते सड़क के किनारे गीले होने के कारण बस संतुलन खो बैठी और यात्रियों से भरी बस साथ लगते खेतों में पलट गई, जिसके बाद काफी चीख-पुकार मच गई और खेतों में काम कर रहे लोगों व राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है जबकि चालक-कंडक्टर समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि गांव सोथा से रूपाणा तक सड़क को दोनों ओर की मिट्टी को साथ लगते खेतों के मालिकों द्वारा काट दिया गया है, जिस कारण इस तरह के हादसे होना स्वाभाविक है। उन्होंने संबंधित विभाग व डीसी अभिजीत कपलिश से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।