Category: National

  • गंगा घाट पर स्नान करने गईं 4 युवतियां डूबीं, 3 का किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    गंगा घाट पर स्नान करने गईं 4 युवतियां डूबीं, 3 का किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    कानपुरः सावन के पहले दिन बिठूर के गुदारा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक किशोरी गहरे पानी में डूब गई। हालांकि 3 छात्राओं को बचा लिया गया। दरअसल, स्नान के दौरान चार छात्राएं तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगीं। घाट पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने जान जोखिम में डालकर गंगा में छलांग लगा दी। इस दौरान 3 को बचा लिया गया, जबकि 16 वर्षीय चौथी किशोरी डूब गई। घटना के बाद बिठूर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जाल डालकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि किशोरी का अभी कुछ पता नहीं चला है।

    हादसे के बारे में छात्रा अनुष्का ने बताया कि वह मूल रूप से कन्नौज की रहने वाली है और कल्याणपुर के बारासिरोही में सहेलियों रिया कुशवाहा और रिया कश्यप के साथ किराए के कमरे में रहती है। छात्राओं ने बताया कि ममेरी बहन मुस्कान (16) आई थी, जिसके बाद सभी ने बिठूर घूमने की योजना बनाई। चारों ऑटो से गुदारा घाट पहुंची थीं, जहां नहाते समय गहराई की ओर चली गईं। नदी में बहाव तेज था और वे सभी डूबने लगीं।

    छात्राओं ने शोर मचाया तो लोगों का ध्यान उनकी ओर गया। उन्हें बहाव में बहते देख घाट पर कॉस्मेटिक दुकान चलाने वाले रामजी द्विवेदी ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी। उनके पीछे चार अन्य युवक भी कूद पड़े। रामजी द्विवेदी ने अनुष्का, रिया कुशवाहा और रिया कश्यप को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन मुस्कान तेज धारा में ओझल हो गई। नदी में उतरे चारों युवकों को लोगों ने नाव की मदद से बाहर निकाला, जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।

    जानकारी देते हुए बिठूर के कार्यवाहक थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि तीन छात्राओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है और लापता किशोरी की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ा है और बहाव दोनों तेज होने के कारण लोगों को गहरे पानी में उतरने से रोका जा रहा है। घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी है।

     

  • PHC में SDM और प्रभारी तहसीलदार का औचक निरीक्षण, 5 कर्मचारी गैरहाजिर, देखें वीडियो

    PHC में SDM और प्रभारी तहसीलदार का औचक निरीक्षण, 5 कर्मचारी गैरहाजिर, देखें वीडियो

    उन्नावः पुरवा एसडीएम और प्रभारी तहसीलदार ने हिलौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। आरोप है कि मरीजों को एक्सपायरी दवाएं वितरित की जा रही थीं। वहीं औचरक निरीक्षण के दौरान 5 कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। उप जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने की संस्तुति की है।

    निरीक्षण के समय प्रभारी तहसीलदार भी मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी ने बताया कि पीएचसी हिलौली में कुल 26 अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें दो स्थायी और दो संविदा चिकित्सक शामिल हैं। जांच में स्वीपर संदीप, एआरओ अजीत कुमार, बेसिक हेल्थ वर्कर सुधांशु श्रीवास्तव, हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर संदीप और अपर डिवीजन क्लर्क गुलाब सिंह बिना अवकाश आवेदन के अनुपस्थित मिले। इन सभी का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक वर्मा की मौजूदगी में दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया गया।

    जांच में पाया गया कि कुछ चिकित्सक मरीजों को सरकारी अस्पताल के बजाय बाहर की दवाएं लिख रहे थे, जो नियमों का उल्लंघन है। सबसे गंभीर लापरवाही एक्सपायरी दवाओं का वितरण था। उप जिलाधिकारी ने इसे मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बताते हुए फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह यादव के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति की है। ओपीडी निरीक्षण के दौरान महिला चिकित्सक डॉ. साइन्दा जफर, जूनियर डॉक्टर डॉ. प्रतीक कुमार और सी.एल. वर्मा मरीजों का उपचार करते मिले। अधिकतर मरीज बुखार, डायरिया और प्लेटलेट्स की कमी जैसी समस्याओं से पीड़ित थे। उप जिलाधिकारी ने इसे क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रभावी न होने का संकेत मानते हुए हिलौली क्षेत्र में पुनः विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता जताई।

    निरीक्षण के दौरान दवा वितरण केंद्र के स्टॉक और वितरण रजिस्टर में भी अनियमितताएं पाई गईं, जिन्हें वित्तीय अनियमितता का संकेत माना जा रहा है। लेबर रूम में केवल स्टाफ नर्स निशा देवी तैनात मिलीं, जबकि वहां कोई स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ नियुक्त नहीं थी। वहीं लैब में केवल खून की जांच की सुविधा उपलब्ध मिली, जबकि अन्य आवश्यक जांचों की व्यवस्था नहीं थी। एसडीएम ने सभी कमियों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

     

     

     

  • CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का दावा, BJP से मिली धमकी, देखें वीडियो

    CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का दावा, BJP से मिली धमकी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाए है। दरअसल, छत्रपति संभाजीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार और शिक्षा प्रणाली पर तीखे हमले किए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी जान को खतरा होने, भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाने और छात्रों के खिलाफ गंभीर हिंसा के आरोप लगाए। दीपके ने दो टूक कहा कि लोकतंत्र और शिक्षा के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। दीपके ने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर वे भाजपा में शामिल नहीं हुए, तो उनके परिवार को मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। इन धमकियों की आलोचना करते हुए दीपके ने कहा कि उन्हें इस बात पर शर्म आती है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैसे उच्च पदों पर बैठे लोग एक छात्र को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे पदों पर बैठे लोगों को युवाओं को डराने की क्या जरूरत है? इसके अलावा युवाओं को गुमराह करने के आरोपों का जवाब देते हुए दीपके ने साफ कहा कि अगर सरकार से सवाल पूछना, लोकतंत्र की रक्षा करना और शिक्षा के अधिकारों के लिए लड़ना गलत है, तो वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

    भाजपा द्वारा फायरिंग की घटना से इनकार करने पर, दीपके ने दावा किया कि उन्होंने खुद बिहार के अस्पतालों का दौरा किया है और घायल छात्रों से मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ‘बेल्ट गन’ और एके-47 जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छात्र घायल हुए और कुछ की आंखें भी चली गईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आतंकवादियों से निपटने वाले हथियारों का इस्तेमाल छात्रों के खिलाफ किया गया। इसके साथ ही विपक्षी दलों के साथ हाथ मिलाने के मुद्दे पर दीपके ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश के सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों को एक साथ आना चाहिए।

     

     

     

  • सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामाः बहू-सास में हाथापाई, एक सैकेंड में जड़े 3 थप्पड़, वीडियो वायरल

    सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामाः बहू-सास में हाथापाई, एक सैकेंड में जड़े 3 थप्पड़, वीडियो वायरल

    महाराजगंजः उत्तर प्रदेश के महराजगंज भरे बाजार में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, महराजगंज जिले में पारिवारिक विवाद सड़क पर उतर आया। सास और बहू के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दोनों महिलाओं को सड़क पर कहासुनी के बाद हाथापाई करते देखा जा सकता है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में सड़क पर सास और बहू के बीच हुई कहासुनी थप्पड़ों की मारपीट में बदल गई। दावा किया जा रहा है कि बहू ने अपनी सास पर एक के बाद एक करके एक सैकेंड में 3 थप्पड़ जड़ दिए।

    पूरा हाईवोल्टेज ड्रामा भरे बाजार में हुआ, जहां आसपास भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि, वायरल वीडियो में बहू द्वारा सास के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि, बहू घूंघट ओढ़े खड़ी है और अचानक सास की ओर बढ़कर थप्पड़ मारने लगती है। सास बचने की कोशिश करती नजर आती हैं, लेकिन बहू का गुस्सा थम नहीं रहा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों को अलग किया।

    हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही विवाद के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आई है। श्यामदेउरवा पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसी पक्ष ने थाने में तहरीर दी है या नहीं। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने या जांच में कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की वास्तविक स्थिति जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

  • चोरों ने शीतला माता मंदिर में पहले मांगी माफी फिर चुराई दान पेटी, देखें CCTV

    चोरों ने शीतला माता मंदिर में पहले मांगी माफी फिर चुराई दान पेटी, देखें CCTV

    नागपुरः लकड़गंज इलाके में स्थित शीतला माता मंदिर से दान पेटी चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां 2 आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने पहले भगवान के सामने कान पकड़कर माफी मांगी और उसके बाद मंदिर की दानपेटियों के ताले तोड़कर नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

    पुलिस के अनुसार, मालधक्का परिसर स्थित शीतला माता मंदिर और शिव मंदिर की देखरेख करने वाले जितेंद्र पांडे मंदिर बंद कर अपने घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वे मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दोनों दानपेटियों के ताले भी टूटे हुए थे और उनमें रखी नकदी गायब थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में 2 चोर मंदिर के अंदर प्रवेश करते दिखाई दिए।

    सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरी करने से पहले दोनों चोरों ने भगवान के सामने कान पकड़कर माफी मांगी। इसके बाद उन्होंने दानपेटियों के ताले तोड़े, उसमें रखी नकदी निकाली और मौके से फरार हो गए। मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर लकड़गंज पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों चोरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंदिर में चोरी का यह अनोखा मामला शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • स्कूल में 5वीं कक्षा के छात्रों में हुई मारपीट में एक की मौत, 7 टीचर सस्पेंड, देखें वीडियो

    स्कूल में 5वीं कक्षा के छात्रों में हुई मारपीट में एक की मौत, 7 टीचर सस्पेंड, देखें वीडियो

    कौशाम्बीः उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5वीं के 2 बच्चों के बीच हाथापाई हो गई। यह मामला चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। जहां मारपीट में घायल 12 वर्षीय छात्र की ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान 12 वर्षीय विभान निवासी गांव बीरू राठौर के रूप में हुई है। छात्र की मौत को लेकर गुस्साए परिजन और ग्रामीण उसका शव लेकर स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    वहीं घटना में दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है। आरोप है कि घटना के बाद स्कूल की तरफ से परिजनों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान मौजूद शिक्षक ने दोनों बच्चों को रोकने की कोशिश नहीं की और मूकदर्शक बने रहे।

    बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि चायल ब्लाक के सुधवर प्राथमिक विद्यालय में छात्र की मौत के मामले में एबीएसए चल की जांच रिपोर्ट में प्रथम दृश्य दोषी पाए गए प्रधानाध्यापक समेत 6 अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले को लेकर विभागीय जांच कराई जा रही है। शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से विद्यालय में चलती रहे इसके लिए 7 अध्यापकों को सस्पेंड कर दिया गया है। परिजनों का कहना है कि जब विभान घर पहुंचा तो उसकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। उसके गले से खाना और पानी तक नहीं उतर रहा था। तब परिवार के लोगों ने उससे कारण पूछा।

    इस पर उसने स्कूल में बच्चों के बीच हुई मारपीट की जानकारी दी। बेटे की हालत गंभीर देखकर परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां कई दिनों तक उसका इलाज चला, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ चायल शिवांक सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में मारपीट के बाद छात्र की मौत और हंगामा की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। तथ्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगा।

  • दपंति से झगड़े के बाद पति ने खुद को लगाई आग, मौत, देखें वीडियो

    दपंति से झगड़े के बाद पति ने खुद को लगाई आग, मौत, देखें वीडियो

    बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली में कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में घरेलु कलह का मामला सामने आया है। जहां नौजवान ने बीवी से परेशान होकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान अब्दुल कादिर के रूप में हुई है। हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर ने बीवी से विवाद के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज चल रहा था, लेकिन आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें वह आग की लपटों में घिरे हुए गली में दौड़ते दिखाई दे रहे हैं।
    बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान दिए गए अपने बयान में अब्दल कादिर ने आत्मदाह के लिए अपनी बीवी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीवी उन्हें लगातार परेशान करती थी, जिससे तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी में अब्दुल कादिर ने खुद को आग के हवाले कर दिया। जलने से उसे दर्द होने लगा तो वह तड़पता हुआ गली में दौड़ने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने घर से निकलकर गली की ओर भाग रहे हैं। सीसीटीवी में साफ दिखाई देता है कि उनके पूरे शरीर से तेज आग की लपटें उठ रही हैं। वह दर्द से तड़पते हुए इधर-उधर भाग रहे हैं और खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। यह मंजर देखकर आसपास के लोग भी घबरा गए। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए पानी और कंबल की मदद से आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुके थे। अब्दुल कादिर अपने पीछे बीवी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, अस्पताल में दिए गए बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • अस्पताल से बच्ची किडनैप कर सिपाही ने की हत्या, रेप की आशंका

    अस्पताल से बच्ची किडनैप कर सिपाही ने की हत्या, रेप की आशंका

    गोरखपुरः यूपी के गोरखपुर में सिपाही ने जिला अस्पताल से एक 10 साल की बच्ची को किडनैप करने का मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या की होगी। फिलहाल दुष्कर्म की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं। पुलिस ने वीरवार सुबह सिपाही की निशानदेही पर लाश को बरामद किया है।

    जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना इलाके के रहने वाले पिता ने बुधवार को पुलिस से शिकायत की थी। बताया था कि पिछले चार साल से पत्नी और 5 बेटियों के साथ गोरखपुर में किराए पर रहते हैं। ई-रिक्शा चलाकर घर चलाते है। पत्नी प्रेग्नेंट है। 27 जुलाई को 13 साल की बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द और बहुत तेज बुखार चढ़ गया, जिस पर उसे गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    28 जुलाई को छोटी बहन बड़ी बहन को खाना देने के लिए अस्पताल में पहुंची थी। इस दौरान आरोपी सिपाही ने बच्ची का पीछा कर उससे अपने बाइक पर बैठाकर ले गया। इसी बीच जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। आरोपी सिपाही मासूम के साथ दिखता है, जिस पर पुलिस ने सिपाही को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि आरोपी सिपाही अभिषेक यादव गोरखपुर में ही डायल-112 में तैनात है। जनवरी 2025 में बंगाल की एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में निलंबित किया गया था। उसे जेल भी भेजा गया था। सितंबर 2025 में उसकी बहाली हुई थी। आरोपी को बर्खास्त करने की रिपोर्ट भेज दी है। आरोपी पर रासुका (एनएसए) भी लगाया जाएगा।

     

  • CJP Protest को मिला पड़ोसी देश पाकिस्तान के Gen-Z’s का समर्थन, विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

    CJP Protest को मिला पड़ोसी देश पाकिस्तान के Gen-Z’s का समर्थन, विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

    नई दिल्ली: पाकिस्तान के कुछ Gen-Z ग्रूप की ओर से जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शनों के समर्थन की खबरों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दे दी है। मंगलवार को विदेश मंत्रालय की ओर से यह कहा है कि ऐसे मुद्दों पर ध्यान देने की जगह पाकिस्तान को अपने राज्य समर्थित सीमा पर आतंकवाद को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विदेश मंत्रालय के ऑफिशियल प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह कहा है कि हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान कई दशकों से भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है।

    पाकिस्तानी युवाओं से पूछ गए थे सवाल

    रणधीर जायसवाल ने आगे कहा है कि भारत के लोग यह मांग कर रहे हैं कि पाकिस्तान अपने राज्य समर्थित सीमापार आतंकवाद बंद कर दे। हमें उम्मीद है कि उनके साथी भी इस बात पर ध्यान दे रहे होंगे। मांग करने वालों में Gen-Z भी शामिल हैं। दरअसल उनसे हाल ही में दिल्ली और देश के बाकी शहरों में हुए प्रदर्शनों के दौरान कुछ पाकिस्तानी युवाओं की ओर से भारतीय प्रदर्शनकारियों के समर्थन को लेकर सवाल पूछा गया था।

    विदेश मंत्रालय ने दिया बयान

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी भारत में चल रहे प्रदर्शनों पर टिप्पणी करने से मना कर दिया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा था कि यह भारत का आंतरिक मामला है। ऐसे मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करते हालांकि इसके बाद पाकिस्तान के कई युवाओं ने सोशल मीडिया के जरिए से कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया था। कई लोगों ने एकजुटता के संदेश साझा किए और भारत और पाकिस्तान के साझा इतिहास का भी जिक्र किया है।

    पाकिस्तान का रिकॉर्ड ऐसे दावों का करेगा कमजोर

    एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिंधु घाटी सभ्यता की विरासत को लेकर पाकिस्तान ने हालिया दावों पर भी सवाल पूछा गया है। इस पर जवाब देते हुए कहा है कि रणधीर जायसवाल ने कहा है कि आतंकवाद और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के मामले में पाकिस्तान का रिकॉर्ड ऐसे दावों को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि – मैं साफ करना चाहता हूं कि यह एक ऐसा देश है जो दशकों से सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। यह धार्मिक कट्टरता और हिंसा का समर्थन देता है वह किसी भी बहुलतावादी सांस्कृतिक विरासत पर दावा नहीं कर सकता। अल्पसंख्यकों और उनके सांस्कृतिक अधिकारों की सुरक्षा के मामले में उसका खराब रिकॉर्ड ऐसे दावों को सिर्फ दिखावटी बनाता है।

    सिंधु घाटी सभ्यता पाकिस्तान की पहचान

    हाल ही में पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने सिंधु घाटी सभ्यता को पाकिस्तान की राष्ट्रीय पहचान का हिस्सा बताया था। यह बयान ऐसे समय आया जब पिछले साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। उस हमले में 26 आम नागरिकों की मौत हुई थी। भारत लगातार यह कहता रहा है कि पाकिस्तान समर्थित सीमा पार आतंकवाद ने सिंधु जल संधि की मूल भावना को कमजोर कर दिया है। इस मुद्दे को आतंकवाद से अलग करके नहीं देखा जा सकता है।      
  • नहीं थम रहा Gen-Z विवाद, फिर आया सासंद कंगना का बयान, देखें वीडियो

    नहीं थम रहा Gen-Z विवाद, फिर आया सासंद कंगना का बयान, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कंगना रनौत और सौरव दास के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। बीजेपी सांसद और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रवक्ता के बीच जेन-ज़ी’ प्रोटेस्ट विवाद को लेकर निजी हमले हो रहे हैं। सार्वजनिक बहस का यह नया दौर तब शुरू हुआ जब दास ने स्टूडेंट मूवमेंट पर कंगना रनौत की आलोचना को खारिज कर दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज और पोस्ट के जरिए सीधे उन पर निशाना साधा है। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के मौके पर कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने बताया है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर ये रील बनाई है।

    इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘हमारे पीएम जी से प्रेरणा लेकर एक सेल्फी वीडियो पोस्ट कर रही हूं। मेरे विचारों के बारे में अपने विचार मुझे जरूर बताएं। साथ ही गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।’ वीडियो में कंगना कहती हैं, ‘नमस्ते दोस्तों ये रील मैं कुछ लोगों के बंधूं के लिए बना रही हूं क्योंकि मैंने कुछ प्रोटेस्टर्स को जो की गटर चाप अनैतिक अशलील बिहेवियर सड़क पर बच्चों के सामने बजूर्गों के सामने महिलाओं के सामने डिस्प्ले कर रहे थे उसको नॉर्मलाइज करने से मना किया है कि हम अपने समाज में ये सब स्वीकार नहीं करते। हम लोग नहीं चाहते कि हमारे घर के बच्चों को कोई जो है अपनी अशलील हरकतों से जो है टाइम से पहले सेक्शुलाइज कर दे हमारे घर के बजूर्गों के सामने जो है हमें शर्मिंदगी महसूस हो। हम इस तरह का बिहेवियर एक्सेप्ट नहीं करते हैं, उसको नॉर्मलाइज नहीं होने देंगे।’

    कुछ लोग मेरे खिलाफ गैंगअप कर रहे हैं। वो ये नहीं बताएगी कि मैंने स्काई रूट जैसे स्टार्टअप की कितनी तारीफ की है। वह आगे कहती हैं, ‘हमारे देश के जेन-जी हमें इतनी ऊंचाइयों पर लेकर जा रही है, नीट के छात्रों को मैंने खुद कितनी बधाई दी और ऐसे बच्चे जो परिवार की जिम्मेदारियां उठा रहे हैं, हमारे टीम में, हमारे घरों में भी ऐसे जेन-जी भाई-बहन हैं, जो बहुत सारे काम संपन्न करते हैं, लेकिन कुछ चंद फॉलोअर्स के लिए और चंद कमेंट्स के लिए और कुछ लाइक्स के लिए लोग इतना ज्यादा बिक चुके हैं।’ वह आगे कहती हैं, ‘मैं यहीं कहूंगी कि जो मैंने अपने बड़ों से सीखा है, गुरुओं ने जो मुझे ज्ञान दिया है, वो यही हैं कि वो इवोल्व होने के लिए मिला है, रिग्रेस होने के लिए नहीं मिला है, इसलिए प्लीज आप इवोल्व हो, सबको गुरु पूर्णिमा की बहुत शुभकामनाएं।’