Category: Punjab>Faridkot

  • Punjab News: RTA के नाके पर ट्रक चालक को रोककर रिश्वत लेता व्यक्ति गिरफ्तार

    Punjab News: RTA के नाके पर ट्रक चालक को रोककर रिश्वत लेता व्यक्ति गिरफ्तार

    फरीदकोटः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला फरीदकोट के गांव कोटकपुरा के रहने वाले एक निजी व्यक्ति बाज कुमार को 7,200 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई एक ट्रांसपोर्टर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पंजाब के विभिन्न जिलों में रेत, बजरी, मिट्टी और पत्थर के ढुलाई का व्यवसाय करता है। शिकायत के अनुसार, पिछले महीने बुघीपुरा चौक पर लगे आरटीए के नाके के दौरान उसके ट्रक को बिना किसी उचित कारण के रोका गया।

    इस दौरान बाज कुमार ने खुद को आरटीए का खास व्यक्ति बताते हुए कहा कि यदि वह फिरोजपुर जोन में भविष्य में चालानों से बचना चाहता है तो उसे हर टिप्पर के लिए मासिक रिश्वत देनी होगी। प्रवक्ता के अनुसार, बाज कुमार ने शिकायतकर्ता से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर 1,200 रुपये प्रति वाहन प्रति माह की रिश्वत मांगी। जब शिकायतकर्ता ने राशि कम करने की बात की तो आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि आरटीए हरदीप सिंह इससे कम राशि नहीं लेंगे, क्योंकि वे पहले ही प्रति जिला 300 रुपये ले रहे हैं।

    रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वाड-1, एसएएस नगर से संपर्क किया। इसके बाद विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में जाल बिछाकर बाज कुमार को शिकायतकर्ता से 7,200 रुपये की रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आरोपी बाज कुमार के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना एस.ए.एस. नगर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की अग्रिम जांच जारी है।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में देवरानी और जेठानी की मौत, चालक फरार

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में देवरानी और जेठानी की मौत, चालक फरार

    फरीदकोटः जिले के सादिक रोड पर कार और एक्टिवा में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोनों महिलाएं देवरानी और जेठानी थी। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार शहीद बलविंदर सिंह नगर निवासी देवरानी जेठानी 43 वर्षीय संजना रानी और 49 वर्षीय पूजा राणी आज सुबह लगभग आठ बजे एक्टिवा पर सवार होकर नहर से पानी भरने जा रही थीं, जैसे ही दोनों फरीदकोट के सादिक रोड पर जहाज ग्राउंड के पास पहुंचीं। इस दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल होकर कुछ मीटर आगे गिर पड़ीं। इस टक्कर के दौरान दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। जानकारी सामने आई है कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा अब कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: फार्मेसी भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल को लेकर IG का खुलासा, 4 अन्य आरोपियों की हुई पहचान

    Punjab News: फार्मेसी भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल को लेकर IG का खुलासा, 4 अन्य आरोपियों की हुई पहचान

    फरीदकोटः बाबा फरीद विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल करवाने के मामले में पुलिस ने 4 और आरोपियों की पहचान की है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच भी शुरू कर दी गई है। फरीदकोट रेंज की आईजी नीलांबरी जगदले ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस मामले का पर्दाफाश फरीदकोट रेंज पुलिस, फिरोजपुर रेंज पुलिस और पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस इकाई ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान किया था। शुरुआती कार्रवाई में सात संचालकों और 28 अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद छह साजिशकर्ताओं और 20 अभ्यर्थियों की संलिप्तता सामने आने पर कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इनमें से 22 आरोपियों को फरीदकोट पुलिस ने और 4 आरोपियों को फिरोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    सभी के खिलाफ साइबर अपराध थाना फरीदकोट, फिरोजपुर कैंट थाना और कुलगढ़ी थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है, ताकि उनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान 4 अन्य आरोपियों की भी पहचान हुई है। इनमें एक आरोपी हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है, जबकि तीन अन्य पंजाब के विभिन्न जिलों से हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परीक्षा शुरू होने के बाद एक अभ्यर्थी ने विशेष पेन की मदद से प्रश्नपत्र को स्कैन किया। इसके बाद प्रश्नपत्र हरियाणा भेजा गया, जहां से उसे राजस्थान में बैठे पेपर हल करने वाले व्यक्ति तक पहुंचाया गया।

    वहां से हल किया गया प्रश्नपत्र फरीदकोट में कथित मास्टरमाइंड गुरमीत सिंह के पास पहुंचा, जिसने अपने घर में अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाया हुआ था। यहीं से ब्लूटुथ उपकरणों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों में मौजूद अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचाए जा रहे थे। नीलांबरी जगदले ने स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था के किसी अधिकारी की संलिप्तता भी अभी तक सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिससे डिजिटल साक्ष्य मिल सकते हैं और जांच को नई दिशा मिल सकती है।

    इस बीच बाबा फरीद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अरविंद कुमार ने भी स्पष्ट किया कि अब तक की पुलिस जांच में प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने परीक्षा शुरू होने के बाद तकनीकी उपकरणों की मदद से नकल करने का प्रयास किया था। विश्वविद्यालय ने 454 से अधिक फार्मेसी अधिकारी पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें 6,474 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। रजिस्ट्रार ने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट सरकार को भेजी जा रही है। सरकार से जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: घर में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, उड़ गई कमरे की छत

    Punjab News: घर में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, उड़ गई कमरे की छत

    फरीदकोटः जैतो के नज़दीकी गांव चंदभान में देर रात घर के कमरे में रखे गैस सिलेंडर के अचानक फटने से भयानक नुकसान हो गया। इस घटना में मकान की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए और कमरे की छत उड़ गई। मामले की जानकारी देते हुए बलजिंदर सिंह के बेटे वीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले गोनियाना मंडी की गैस एजेंसी से इंडियन कंपनी का गैस सिलेंडर भरवाया गया था। जिसे कमरे में रखे सीमेंट की चादरों के पास रखा हुआ था।

    इस दौरान पास में ही कमरे के बाहर खड़ी कार और अन्य सामान भी रखा हुआ था। देर रात करीब 1 बजे यह सिलेंडर फट गया और धमाका इतना जोरदार था कि खड़ी कार का नुकसान हो गया। इस घटना में कमरे की छत उड़ गई और गेट के सामने लगे शटर को भी नुकसान पहुंचा। बता दें कि इस भीषण हादसे में सिलेंडर और शटर के टुकड़े घर के बाहर वाले गेट के पास आकर गिरे। इस घटना में किसी तरह की जान-माल की हताहत से बचत हो गई, लेकिन परिवा का काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

  • Punjab News: दिन दहाड़े महिला का कत्ल, दरवाजा खोलते पति के उड़े होश, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े महिला का कत्ल, दरवाजा खोलते पति के उड़े होश, देखें वीडियो

    फरीदकोटः शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां में दिव्यांग महिला की घर के घुसकर बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 43 वर्षीय नीतू के रूप में हुई है। नीतू के पति प्रदीप कालड़ा सरकारी टीचर हैं। वह प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह अपने काम पर चले गए थे। उनके साथ उनकी 17 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा भी स्कूल गए थे। घटना के दौरान घर पर केवल नीतू ही मौजूद थीं। घटना के बाद ड्यूटी से लौटे नीतू के पति से जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस की महिला की मदद से घर का दरवाजा खोला गया। इस दौरान वह कमरे का दृश्य देखकर हैरान रह गए।

    महिला का शव खून से लथपथ हालत में कमरे में पड़ा था। परिवार द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। प्रदीप ने बताया कि उसने पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा खोला और अंदर जाकर देखा तो नीतू का शव फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। उसके गले और हाथों पर तेजधार हथियार के गहरे घाव थे। शव के निचले हिस्से पर कोई कपड़ा भी नहीं था।

    घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही घर से किसी सामान के चोरी होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में हत्या की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना दोपहर के बीच हुई प्रतीत होती है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: घर बुलाकर बॉयफ्रेंड की हत्या, कुल्हाड़ी से काटी गर्दन

    Punjab News: घर बुलाकर बॉयफ्रेंड की हत्या, कुल्हाड़ी से काटी गर्दन

    फरीदकोटः फरीदकोट में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। आपको बता दें यह पहला मामला नहीं है। आए दिन ऐसे ही बहुत मामले सामने आ रहे है। बीते दिनों आगरा में एक पत्नी ने अपने पति को मारकर बाथरूम में उसका शव दफना दिया था। हाल ही में पुणे केस भी काफी चर्चा में रहा है, जहां एक मंगेतर ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने होने वाले पति को एक किले से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया था।

    वहीं फरीदकोट में महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था, जहां महिला के पति-भाई और उसने युवक के हाथ-पैर और मुंह बांधा। इसके बाद कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी। मृतक की पहचान पहचान धारा सिंह कॉलोनी निवासी अर्शदीप सिंह (26) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से गांव हसनभट्टी का रहने वाला था।

    पिता हरनेक सिंह ने बताया कि वह पंजाब पुलिस की कमांडो बटालियन में हेड कांस्टेबल हैं और उनकी ड्यूटी चंडीगढ़ में है। उनका बड़ा बेटा अर्शदीप सिंह जो शादीशुदा था, पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था।

    पिता ने कहा कि पूछने पर अर्शदीप ने बताया था कि गांव मचाकी कलां में विवाहित गांव पिपली की हरप्रीत कौर उस पर अपने साथ संबंध रखने का दबाव बना रही है। इस पर उन्होंने बेटे से कहा था कि वे पंचायत लेकर महिला के मायके गांव जाएंगे। हरनेक सिंह ने बताया कि रविवार को उनका बेटा घर पर नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद उन्हें शक होने पर वह गांव पिपली पहुंचे, जहां हरप्रीत कौर के घर से अर्शदीप सिंह का शव बरामद हुआ।

    पिता ने कहा कि उसके हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे। कुल्हाड़ी से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या की हुई थी। हरनेक सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या हरप्रीत कौर, उसके पति सिमरजीत सिंह, पिता चमकौर सिंह उर्फ कौर सिंह और भाई सतनाम सिंह ने मिलकर की है। उनके बयान के आधार पर थाना सदर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अर्शदीप सिंह को घर बुलाया गया था, जहां उसके हाथ-पैर और मुंह बांधकर तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं।

     

  • शादी से लौटते समय Bike खड़े Truck से टकराई, तीन युवकों की मौत

    शादी से लौटते समय Bike खड़े Truck से टकराई, तीन युवकों की मौत

    फरीदकोटः कोटकपूरा रोड पर देर रात एक बाइक और खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

    जानकारी के अनुसार तीनों युवक कोटकपूरा में शादी समारोह से घर लौट रहे थे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतक नवजोत के चाचा रंजीत सिंह ने बताया कि उनका भतीजा नवजोत अपने दोस्तों जस और रवि के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। उन्होंने कहा कि सड़क के बीचों-बीच खड़े ट्रक में न तो कोई इंडिकेटर जला कर रखा था और न ही उसके पीछे कोई चेतावनी का निशान लगाया गया था, जिसके कारण अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

    मौके पर जमा लोगों ने कहा कि अगर ट्रक के पीछे सुरक्षा के इंतज़ाम किए होते तो इस हादसे को टाला जा सकता था। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिवारों को उचित आर्थिक मदद दी जाए। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

     

  • Punjab News: स्कूल में छात्रों का आतंक, जमकर की तोड़फोड़, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल में छात्रों का आतंक, जमकर की तोड़फोड़, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    फ़रीदकोटः जैतो हलका के सरकारी स्कूल में 3 लड़कों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान युवकों ने वहां मौजूद सामान तोड़ दिया। स्कूल प्रिंसिपल दर्शन सिंह ने ब ताया कि शरारती युवकों में से एक 10वीं पास करके 11वीं कक्षा में प्रवेश होने वाला छात्र था और दूसरा बच्चा 9वीं कक्षा का बताया जा रहा है, जबकि तीसरा बच्चा बाहर से आया हुआ था। प्रिंसीपल के अनुसार तीनों स्कूल की दीवार फांदकर घटना को अंजाम दे गए। युवकों स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे, गमले और स्कूल की सारी खिड़कियां तोड़ दी गईं और स्कूल वैन को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया, जिससे साफ है कि उन्होंने इस रील को बनाने के चक्कर में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया।

    प्रिंसिपल दर्शन सिंह ने बताया कि लड़कों की पहचान हो गई है। प्रिंसीपल ने कहा कि घटना से साफ है कि उन्होंने इस रील को बनाने के चक्कर में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया। उनके पेरेंट्स आ रहे है और स्कूल में हुए नुकसान की बरपाई करने के लिए कह रहे है जब कि नुकसान बहुत ज्यादा है। प्रिंसीपल ने कहा कि पेरेंट्स की फाइनेंसियल हालत इतनी अच्छी नहीं है जो वह बरपाई कर सके। प्रिंसीपल के अनुसार घटना से स्कूल के करीब 8 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।

    वहीं समाजसेवी ओर नगर कौंसिल जैतो के पूर्व प्रधान डॉक्टर हरीश चंद्र ने कहा कि स्कूलों सरकार ने लाखों रुपए लगाए है। बच्चों के पड़ने के लिए तो वह पढ़ लिखकर अपना करियर बना सके। ना कि इस तरह से तोड़फोड़ कर नुकसान करें आज कुज शरारती लड़कों ने स्कूल में जो तोड़फोड़ कर नुकसान किया है। पूर्व प्रधान ने कहाकि युवकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि आगे से कोई ऐसी हरकत करने की कोशिश न कर सके।

     

  • Punjab News: धारदार हथियारों से लैस बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: धारदार हथियारों से लैस बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले में ओल्ड कैंट रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद के कारण पंप कर्मचारी पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल फरीदकोट में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत 9 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गुंडागर्दी की तस्वीरें पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में भी कैद हो गई हैं।

    पुलिस को दिए अपने बयान में पिपली गांव के निवासी मनदीप सिंह ने कहा कि वह ओल्ड कैंट रोड पर स्थित BP एनर्जी सेंटर नाम के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 6 जून को फरीदकोट के कुछ युवकों के साथ उनकी मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। मनदीप सिंह के अनुसार रंजिश के चलते गिन्नी, अनमोलप्रीत, गुरमीत, हैप्पी,  मलकीत, गुरप्रीत, खुरबी, दीप, राजिंदर और रिंकू सहित कुछ अज्ञात लोग धारदार हथियारों से लैस होकर पेट्रोल पंप पहुंचे और बेरहमी से उनकी पिटाई की। जब उन्होंने शोर मचाया तो हमलावर हथियार लेकर मौके से भाग गए।

    इस मौके पर घटना की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप के मालिक टोनी गुलाटी और कर्मचारी सोनिया ने बताया कि दो दिन पहले कार में हवा भरने को लेकर हमारे कर्मचारी के साथ बहस हुई थी, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था।  हालांकि कल अचानक 20 से 25 लोग धारदार हथियारों से लैस होकर हम पर हमला करने आए, जिन्होंने हमारे दो कर्मचारियों पर हमला किया और पेट्रोल पंप में आग लगाने की धमकी देते रहे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है,  जबकि बाकी लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: अकाली नेता बंटी रोमाणा सहित अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज

    Punjab News: अकाली नेता बंटी रोमाणा सहित अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज

    फरीदकोटः थाना सिटी पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हलका इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा समेत अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार बंटी रोमाणा पर नगर काउंसिल चुनाव की प्रक्रिया के दौरान सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का आरोप है। प्राप्त आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पुलिस की यह त्वरित दंडात्मक कार्रवाई फरीदकोट के रिटर्निंग ऑफिसर कम एसडीएम की शिकायत के बाद अमल में लाई गई है। बताया जा रहा है कि 18 मई को एसडीएम कार्यालय परिसर के भीतर नगर काउंसिल चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) का काम चल रहा था।

    इस बार वार्डों में उम्मीदवारों की संख्या बहुत ज्यादा होने और कुछ संबंधित विभागों की क्लीयरेंस रिपोर्ट देर से पहुंचने के कारण यह आधिकारिक प्रक्रिया सामान्य समय से काफी लंबी खिंच गई। इसी देरी के बीच अकाली नेता बंटी रोमाणा अपने दर्जनों आक्रोशित समर्थकों के साथ सीधे एसडीएम कार्यालय के भीतर दाखिल हो गए, जहां आते ही उन्होंने चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और मुख्य सुरक्षा कर्मियों के साथ तीखी बहस व धक्का-मुक्की शुरू कर दी। देखते ही देखते प्रशासनिक कार्यालय का माहौल बेहद तनावपूर्ण और अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद प्रशासन की रिपोर्ट पर थाना सिटी फरीदकोट में विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

    फरीदकोट में पहले से ही अकाली दल के जिला अध्यक्ष शहरी सतीश ग्रोवर की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इस मामले में एक दिन पहले थाने समक्ष धरने में सुखबीर बादल भी पहुंचे थे। अकाली दल ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है और अब सतीश ग्रोवर की गिरफ्तारी के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करने की तैयारी में है। नगर काउंसिल चुनावों के बीच लगातार हो रहे घटनाक्रमों से फरीदकोट की राजनीति में तनाव और बढ़ता दिखाई दे रहा है।