Category: Punjab>Batala

  • Punjab News: चोरों ने AC चलाकर मनाई पिकनिक, फिर घर से 50 हजार, लैपटॉप और IPhone लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने AC चलाकर मनाई पिकनिक, फिर घर से 50 हजार, लैपटॉप और IPhone लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    बटालाः फतेहगढ़ चूड़िया में चोरी की एक ओर घटना सामने आई है। मजीठा रोड़ पर स्थित घर से चोर नगदी, लैपटॉप और आईफोन चोरी करके फरार हो गए। हैरानी वाली बात यह है कि चोरों द्वारा घटना को अंजाम देने पहले पिकनिक मनाई गई। दरअसल, चोर रसोई से सारा सामान खाने के बाद घटना को अंजाम देकर फरार हुए। मामले की जानकारी देते हुए लवप्रीत कौर पत्नी महकदीप सिंह और जसकरण कौर पत्नी हरप्रीत सिंह ने बताया कि चोर घर से महंगा सामान और नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने कहाकि घर के परिवारिक सदस्य विदेश रहते है, ऐसे में वह दोनों महिलाएं घर में रहती है।

    विदेश से रिश्तेदार आए थे और वह साथ गए हुए थे। जिसके बाद दो दिन घर आए तो देखा कि छत का दरवाजा और घर का मुख्य गेट खुला हुआ था और घर का एसी चल रहा था। घटना के दौरान घर से 40 हजार की नगदी अलमारी से चोरी हुई और गुरु घर से 20 हजार की नगदी, लैपटॉप, आईफोन लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान चोर बच्चों की टॉफियां, कोल्ड्रिंक, पेस्टी बादाम सहित अन्य सामान खाकर गए।

    घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। महिला ने कहाकि फतेहगढ़ साहिब में 3 से 4 घटनाएं हो चुकी है। वहीं मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी सवर्ण सिंह ने बताया कि उन्हें 112 से कॉल आई थी। इस दौरान मौके पर आकर देखा कि अलमारी के ताले टूटे हुए थे। घर से 50 हजार की नगदी, आईफोन, लैपटॉप सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार हो गए। घटना के दौरान जांच में पाया कि घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब थे, जिस कारण चोरों द्वारा वारदात को लेकर कुछ पता नहीं चला। ऐसे में पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

     

  • Punjab News: दिनदहाड़े चोरी, घर में पहले खाया-पिया और फिर 20 तोला सोना और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दिनदहाड़े चोरी, घर में पहले खाया-पिया और फिर 20 तोला सोना और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    बटालाः कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में चोरी की घटना सामने आई है। हैरानी की बाद यह है कि बीते दिन दिन दहाड़े हुई वारदात में चोर ने पहले घर पर आराम से सामान खाया पिया और उसके बाद चोर ने घटना को अंजाम दिया। दरअसल, वार्ड नंबर-5 में स्थित घर को चोर ने निशाना बनाया। मामले की जानकारी देते हुए कुलदीप सिंह ने कहा कि वह सुबह ड्यूटी पर गए हुए थे। इस दौरान परिवार रिश्तेदारों के कठियाले में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।

    जिसके बाद वह शाम को जब घर लौटे तो देखा घर के मुख्य गेट के ताले टूटे हुए थे। इस दौरान चोर द्वारा घर में घुसकर करीब 20 तोला सोना और नकदी चोरी कर ली गई। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित ने कहा कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हैरानी की बात यह रही कि चोर ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर में आराम से खाना-पीना भी किया।

    पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान घर का सामान बिखरा पड़ा था। इस घटना को लेकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओर, थाना प्रभारी (एसएचओ) सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच कर रही है। संदिग्ध की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि 17 से 18 तोले सोना को कुछ नगदी चोरी हुई है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: महज 40 हजार रुपए में पति का करवाया कत्ल, 5 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: महज 40 हजार रुपए में पति का करवाया कत्ल, 5 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    बटालाः कहते हैं कि इश्क अंधा होता है। इसकी मिसाल बटाला में उस समय मिली जब एक महिला ने अपने ही पति का कत्ल करवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने 40 हजार रुपये देकर पति की हत्या करवाई। दरअसल, पुलिस ने खड़ी एक कार की ड्राइविंग सीट पर युवक की लाश पड़ी मिली थी। पहली नजर में लगा, उसका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं पर उसकी लिव-इन पार्टनर भी खड़ी थी। वह जल्दी उसका पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार कराने की तैयारी में थी। हालांकि मरने वाले का भाई राजी नहीं हुआ। उसने कहा- ये हत्या है।

    मेरे भाई (मृतक) ने मौत होने से पहले ही कहा था कि अगर मेरे साथ कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार मेरे साथ रहने वाली महिला और उसका नया प्रेमी होगा। पुलिस ने डेडबॉडी का पोस्टमॉर्टम कराया। करीब 71 दिन बाद रिपोर्ट आई तो शक सच साबित हो गया। फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कत्ल को लेकर खुलासा किया। डीएसपी ललित कुमार ने कहा कि करीब दो महीने पहले हाईवे पर भराव के पास एक कार मिली थी, जिसमें एक लाश थी। जब इस लाश का पोस्टमार्टम कराया गया, उसके बाद रिपोर्ट आई और पुलिस को शक हुआ कि यह एक्सीडेंट नहीं, बल्कि हत्या है।

    जब पुलिस ने बारीकी से जांच की तो उसकी अपनी पत्नी कातिल निकली। बातचीत के दौरान डीएसपी दलजीत कुमार ने कहा कि एसएचओ सदर बिक्रमजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ जब पूरी जांच की, उसकी फोन डिटेल निकलवाई गईं तो उसके संबंध एक शख्स से मिले, जिसके साथ मिलकर उसने अपने पति की हत्या करवा दी। डीसएपी ने कहा कि पुलिस ने जब तुरंत सबूत खंगाले तो पता चला कि महज 40 हजार की सुपारी देकर लिव-इन पार्टनर ने अपने नए प्रेमी और 3 अन्य साथियों से मिलकर युवक की हत्या करा दी। हत्या के बाद शव को उसकी कार की ड्राइवर सीट पर रखकर जीटी रोड पर छोड़ दिया गया, ताकि मामला सड़क हादसा लगे। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कार भी रिकवर कर ली गई और हथियार भी रिकवर कर लिए गए।

     

  • Punjab News: दिनदिहाड़े शैलर मालिक के भतीजे और आरोपियों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: दिनदिहाड़े शैलर मालिक के भतीजे और आरोपियों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    बटालाः लोह चाप गांव में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई। तहखाने (शैलर) के मालिक ने बताया कि मेरा भतीजा अपने दफ्तर से तहखाने की ओर आ रहा था और उसके पीछे एक गाड़ी दिखाई दी। मेरे भतीजे ने मुझे फोन करके बताया कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। जैसे ही वह तहखाने में आकर गाड़ी रोकी, लगातार गोलीबारी शुरू हो गई।

    सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। हमारी पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। इमारत पर भी गोलियां लगीं। कुछ समय पहले मेरे भतीजे से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती न देने पर यह गोलीबारी की गई। हमने भी जवाबी कार्रवाई की। अगर हमने गोली नहीं चलाई होती, तो वे हमारे तहखाने में घुसकर हमें मार डालते। जिस गाड़ी में ये आरोपी बैठे थे, उसके पीछे चल रहे युवक ने बताया कि मेरा एक और दफ्तर है, एक तहखाना है और एक दुकान भी है।

    पहले ये लोग मेरे दफ्तर आते हैं, जब वे वहां नहीं मिलते और फिर गाड़ी से मेरा पीछा करते हुए तहखाने में आते हैं और मुझे गोली मारने की कोशिश करते हैं। इससे पहले भी मुझसे एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। मैंने वो फिरौती नहीं दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तहखाने के मालिक पर गोली चलाई गई है। इससे पहले भी उनसे फिरौती मांगी गई थी, जिसके लिए मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Punjab News: Australia में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत

    Punjab News: Australia में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत

    बटालाः बटाला के पास बैरोनंगल गांव के एक युवक की ऑस्ट्रेलिया में एक सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। परिवार का बुरा हाल है और इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतक युवक सुखजिंदर सिंह संधू (29) के पिता वासन सिंह संधू ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। सुखजिंदर बड़ा था और 2018 में रोजी-रोटी के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था। दो दिन पहले उनके छोटे बेटे ने फोन पर बताया कि सुखजिंदर, जो ट्रेलर ड्राइवर के तौर पर काम करता था, सुबह मेलबर्न से सिडनी जाने वाले हाईवे पर सड़क किनारे खड़े एक ऑयल टैंकर से टकरा गया।

    ट्रेलर में ज्वलनशील पदार्थ के ड्रम लदे होने के कारण, टक्कर के तुरंत बाद ज़ोरदार धमाका हुआ और गाड़ी में आग लग गई। आग लगने से सुखजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले सुखजिंदर सिंह के दोस्तों ने परिवार को इस हादसे की जानकारी दी। पिता ने बताया कि सुखजिंदर सिंह की शादी लगभग दो साल पहले हुई थी और शादी के बाद वह ऑस्ट्रेलिया लौट गया था। साथ ही पिता अपने बेटे का शव अपने गांव लाने के लिए केंद्र सरकार से मदद मांग रहे है।

  • Punjab News: ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत, पसरा मातम

    Punjab News: ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत, पसरा मातम

    बटालाः बटाला के पास वैरोनंगल गांव के एक (29) युवक की ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वैरोनंगल गांव के रहने वाले वस्सन सिंह के बेटे सुखजिंदर सिंह संधू (29) रोजी-रोटी कमाने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे और वहां ट्रेलर चलाता था। मृतक के पिता ने कहा कि सुखजिंदर सिंह संधू ट्रेलर लेकर सिडनी हाईवे पर खड़े एक ऑयल टैंकर से बुरी तरह टकरा गया, जिससे एक धमाका हुआ।

    इस दुखद हादसे में सुखजिंदर सिंह संधू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक के दोस्तों ने पंजाब में रह रहे उनके परिवार को सुखजिंदर संधू की इस असामयिक मौत की सूचना दी।

     

  • Punjab News: नगर काउंसिल के प्रेसिडेंट चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस पार्षदों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर काउंसिल के प्रेसिडेंट चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस पार्षदों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    बटालाः कादियां में नगर काउंसिल के प्रेसिडेंट पद के लिए चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस कार्यकताओं में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पार्टी के पार्षदों और कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई हुई। मिली जानकारी नगर काउंसिल परिसर में पहुंचने से पहले ही रास्ते में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस पार्षदों पर हमला किया। इस दौरान 3 पार्षद लापता हो गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच हुई इस ज़बरदस्त झड़प के कारण पूरे इलाके में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बन गई है।

    गौरतलब है कि आज कादियां हलके में नगर परिषद के नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाना था। चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियों द्वारा अपना-अपना दावा मज़बूत करने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक एकत्र किए गए थे। लेकिन वोटिंग या चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही किसी बात को लेकर बहसबाज़ी शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते एक बड़ी झड़प का रूप धारण कर लिया। दोनों धड़ों द्वारा एक-दूसरे के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की गई और हाथापाई तक की नौबत आ गई।

    इस घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के कई स्थानीय और वरिष्ठ नेता भी अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने और स्थिति का जायज़ा लेने के लिए घटना स्थल पर एकत्र हो गए।

    मौके पर मौजूद प्रताप सिंह बाजवा ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। बाजवा की पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हुई और वे पुलिस प्रशासन से उलझते हुए नज़र आए। कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के इशारे पर पुलिस पक्षपाती रवैया अपना रही है और चुनाव प्रक्रिया को धांधली से प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

    दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इन आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार के डर से बौखलाहट में आकर हंगामा कर रही है और चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में बाधा डाल रही है। ‘आप’ नेताओं का कहना है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माहौल ख़राब करने की पहल की है।

  • Punjab News: धारदार हथियारों से हमला कर साढ़ू का कत्ल, मां और बेटी घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: धारदार हथियारों से हमला कर साढ़ू का कत्ल, मां और बेटी घायल, देखें वीडियो

    बटालाः जिले के रंगढ़ नंगल पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले मन्ना गांव में एक साढ़ू द्वारा दूसरे रिश्तेदार की हत्या का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि मन्ना गांव के रहने वाले महिंदर सिंह के बेटे दविंदर सिंह की अपने रिश्तेदार (चाचा के बेटे) आत्मा सिंह के बेटे राज सिंह से संयुक्त परिवार की ज़मीन के विवाद को लेकर पुरानी दुश्मनी थी। कुछ दिन पहले उनके बीच झगड़ा भी हुआ था, लेकिन गांव के बुज़ुर्गों और दोनों परिवारों के रिश्तेदारों ने समझौता करवा दिया था।

    इसी पुरानी रंजिश के चलते, कल राज सिंह ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक योजना बनाई और अपने रिश्तेदार दविंदर सिंह के घर में घुसकर धारदार हथियारों से उस पर हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। गंभीर चोट लगने के कारण दविंदर सिंह की मौत हो गई। मृतक की पत्नी गुरजीत कौर और परिवार के सदस्य गज्जन सिंह ने बताया कि हमलावरों में राज सिंह, उसकी पत्नी और अन्य रिश्तेदार शामिल थे और उन सभी ने दविंदर सिंह पर धारदार हथियारों से बुरी तरह हमला किया।

    गुरजीत कौर ने बताया कि जब हमलावर उनके घर में घुसे, तो वह गुरुद्वारे में माथा टेकने गई हुई थीं, लेकिन उनकी बेटी ने पीछे से आकर उन्हें बताया कि उनके पिता पर हमला हुआ है। जब तक वह घर पहुंचीं, उनके पति दविंदर सिंह पर दरांती से हमला कर उनकी हत्या की जा चुकी थी और दर्दनाक तरीके से उनकी मौत हो गई थी। उनके अनुसार, इस हमले के दौरान हमलावरों ने घर में मौजूद दविंदर की मां कुलवंत कौर और बेटी मनप्रीत कौर को भी घायल कर दिया और घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गए। इस बीच, रंगर नंगल पुलिस स्टेशन की सब-इंस्पेक्टर राजवंत कौर ने बताया कि मृतक दविंदर सिंह का शव कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेजा गया है।

    मामले में कार्रवाई करते हुए रंगर नंगल पुलिस स्टेशन में राज सिंह समेत 7 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: 5 हथियारबंद बदमाशों ने युवक से लूटी Car

    Punjab News: 5 हथियारबंद बदमाशों ने युवक से लूटी Car

    बटालाः सीमावर्ती क्षेत्र बटाला में मंगलवार देर रात एक छीना छपटी का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक को हथियारों के बल पर उसकी कार लूट ली गई। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार पीड़ित अजय मसीह मंगलवार रात अपनी सिल्वर रंग की आल्टो कार से डेरा पठाना-ढलवां मार्ग से गुजर रहे थे। रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को बीच रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने हथियारों के बल पर चालक को डराया और कार छीनकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी कार लेकर बटाला की दिशा में भाग निकले।

     

  • Punjab News: SIR की ड्यूटी से परेशान टीचर ने नहर में लगाई छलांग, तालाश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: SIR की ड्यूटी से परेशान टीचर ने नहर में लगाई छलांग, तालाश जारी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः सरकारी स्कूल भैणी मियांखां में पढ़ाने वाले टीचर ने आज सुबह स्कूल समय में सबराउ ब्रांच के भट्टियां पुल के पास अपनी कार खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। यह खबर मिलते ही बड़ी संख्या में इलाके के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। शिक्षक गुरप्रीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी सल्लोपुर सरकारी प्राइमरी स्कूल भैणी मियां खां में पढ़ाता था। नहर में छलांग लगाने से पहले शिक्षक ने अपने एक अन्य साथी शिक्षक को फोन कर बताया कि वह तुम्हारे गांव की नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने लगा है।

    इस मौके पर साथी शिक्षक गुरप्रताप सिंह सिमरन सिंह और गांव के सरपंच कौशल सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ने आज टीचर गुर प्रताप सिंह को फोन किया कि वह तुम्हारे गांव भट्टियां के नहर के पास खड़ा है, पास में ही उसकी गाड़ी खड़ी है, जिसमें सारा सामान पड़ा है और वह एसआईआर से दुखी हो चुका है। इस मौके पर उसने गुर प्रताप सिंह से एसआईआर के बारे में बातचीत भी की।

    गुर प्रताप सिंह के अनुसार गुरप्रीत सिंह ने अंत में कहा कि वह एक मसले से दुखी है। उससे SIR का काम जल्दी निपट  नहीं रहा है और काम के बोझ से वह बहुत ज्यादा परेशान है। जिस कारण वह नहर में छलांग मारने लगा है। इसके अलावा पास के खेतों में काम करते एक किसान ने भी इस बात की पुष्टि की है कि एक व्यक्ति को नहर किनारे कार खड़ी करने के बाद जाते देखा था। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि यह व्यक्ति आत्महत्या करने जा रहा है। गांव के युवकों और गोताखोरों द्वारा नहर में टीचर की तलाश की जा रही हैं।