Category: Punjab>Sangrur

  • Punjab News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने वारंट किया जारी

    Punjab News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने वारंट किया जारी

    संगरूरः कर्नाटक चुनाव के दौरान बजरंग दल को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विवादों में घिर गए। पंजाब के संगरूर की अदालत ने उनके खिलाफ 15 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी करते हुए 19 सितंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, खड़गे को अदालत में खुद पेश होकर जमानत लेनी होगी।

    यह मामला 2023 का है. संगरूर निवासी और बजरंग दल से जुड़े हितेश भारद्वाज की शिकायत पर अदालत ने यह कार्रवाई की है। शिकायत में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान का जिक्र किया गया है, जिसमें उन्होंने बजरंग दल की तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से की थी और कांग्रेस की सरकार बनने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।

    अदालत ने मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ 15,000 रुपये का जमानती वारंट जारी किया है। बताया जा रहा है कि पहले इस मामले को सिविल प्रकृति का माना गया था, लेकिन अब अदालत ने इसे आपराधिक प्रकृति का मामला मानते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगर मल्लिकार्जुन खड़गे अगली सुनवाई की तारीख 19 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया जा सकता है।

  • Punjab News: दर्दनाक हादसा, शार्ट सर्किट से 8 पशुओं की मौत

    Punjab News: दर्दनाक हादसा, शार्ट सर्किट से 8 पशुओं की मौत

    संगरूरः भवानीगढ़ में देर रात भीषण हादसा हो गया। दरअसल, नकटे गांव में परगट सिंह पुत्र गुरबचन सिंह के 8 पशुओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बिजली के शॉर्ट सर्किट से करंट लगने के कारण पशुओं की मौत हुई। बताया जा रहा हैकि अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से रात में पशुओं को बिजली का तेज झटका लगा।

    जब तक परिवार वालों को इस घटना का पता चला, तब तक 8 पशुओं की मौत हो चुकी थी। इस हादसे के कारण परिवार को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव वासी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और प्रशासन से मांग की कि वे मामले की जांच करें और अपील की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

  • Punjab News: BJP ऑफिस पर पेट्रोल बम अटैक मामले में 2 गिरफ्तार, पुलिस का खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP ऑफिस पर पेट्रोल बम अटैक मामले में 2 गिरफ्तार, पुलिस का खुलासा, देखें वीडियो

    मात्र इतने रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम

    संगरूरः जिले के भाजपा के दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस ने 12 घंटों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हैपी सिंह उर्फ हैपी निवासी भम्माबंदी थाना लोंगोवाल (संगरूर) व जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी निवासी वार्ड नंबर 12 शहीद ऊधम सिंह बस्ती, लहरा के रूप में हुई है। एसएसपी संगरूर डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 2:35 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उपली गांव की तरफ से पैदल सड़क पर आए थे। आरोपियों ने बोतल पर लगी सुतली में आग लगाकर भाजपा कार्यालय की चारदीवारी के ऊपर से कार्यालय की इमारत की दीवार की तरफ पेट्रोल बम फेंका व वापस पैदल उपली रोड की ओर चले गए। आरोपियों ने इमारत को नुकसान पहुंचाने व माहौल खराब करने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा कि इससे पहले चंडीगढ़ व अन्य जगहों पर इसी तरीके से पेट्रोल बम फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों का सोशल मीडिया के जरिये विदेश में बैठे राणा भाई से संपर्क हुआ। राणा भाई ने दोनों को बड़ी रकम देने का भरोसा दिलाकर इस वारदात को अंजाम दिलाया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने का बाद वीडियो बनाकर राणा भाई को सोशल मीडिया के जरिये भेजी, जिसके बाद दोनों आरोपियों को यूपीआई की मदद से 1200-1000 रुपये का भुगतान किया गया। पूछताछ दौरान सामने आया कि उन्हें इस कार्य के लिए बड़ी रकम देने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन मात्र 2200 रुपये ही उन्हें मिले। पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन बरामद किए। इस मामले में काउंटर इंटेलिजेंस की एआईजी डॉ. सिमरत कौर की टीम ने जांच में अहम योगदान दिया। पुलिस ने थाना सिटी-1 संगरूर में दर्ज उक्त मामले में यूएपीए की धारा को शामिल किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मौके की वीडियो भी बनाई, जिसे राणा भाई को भेजकर बाकी रकम हासिल करनी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। राणा भाई के सोशल मीडिया अकाउंट व आरोपियों को की गई ट्रांजेक्शन की यूपीआई आईडी के संबंधी जांच की जा रही है। 22 वर्षीय हैपी सिंह फ्लीपकार्ट में काम करता है, जबकि 26 वर्षीय जसप्रीत सिंह जस्सी बढ़ई का काम करता है। दोनों का सोशल मीडिया के जरिये आपस में संपर्क हुआ, जिसके बाद दोनों ने मिलकर राणा भाई के कहने पर इस वारदात को अंजाम दिया।
  • Punjab News: BJP के जिला दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला, इलाके में फैली सनसनी

    Punjab News: BJP के जिला दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला, इलाके में फैली सनसनी

    संगरूरः भारतीय जनता पार्टी के संगरूर में उपाली रोड पर स्थित जिला दफ्तर पर देर रात अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर पेट्रोल बम से हमला किया। ये घटना सोमवार सुबह दफ्तर खुलने के बाद सामने आई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने आसपास के इलाके के बारे में भी जानकारी जुटाई।

    संगरूर डीएसपी दलबीर सिंह, सीआईए इंचार्ज संदीप सिंह और थाना सिटी के एसएचओ सुखदेव सिंह पुलिस टीम के साथ भाजपा दफ्तर पहुंचे। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और हमले के पीछे शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

    दफ्तर पर हमले को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में रोष है। BJP के जिला अध्यक्ष मनिंदर सिंह कप्याल और पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप सिंह देओल ने घटना की कड़ी निंदा की। नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व पहले पुलिस स्टेशनों और अन्य संस्थानों को निशाना बना रहे थे और अब राजनीतिक दलों के दफ्तर भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।

    कार्यकर्ताओं ने घटना की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को भी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: मोबाइल और 2 हजार रुपये के लिए किया दोस्त का कत्ल, 3 गिरफ्तार, 15 दिन बाद शव बरामद

    Punjab News: मोबाइल और 2 हजार रुपये के लिए किया दोस्त का कत्ल, 3 गिरफ्तार, 15 दिन बाद शव बरामद

    संगरूरः लहरागागा क्षेत्र में दोस्त ने ही दोस्त का बेरहमी से कत्ल कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को दफना दिया था। ऐसे में 15 दिनों से लापता 19 वर्षीय युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने टीम गठित की और उसकी तालाश शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन निवासी गांव रामगढ़ संधुआं के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर स्थानीय जलापूर्ति केंद्र के निकट झाड़ियों से युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मोबाइल फोन और 2 हजार रुपये के लालच में युवक की हत्या कर दी थी।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर लहरागागा के प्रभारी निरीक्षक मनप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता बलकार सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनका पुत्र 5 जुलाई को सरकारी अस्पताल से दवा लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला और मोबाइल फोन भी बंद मिला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान मृतक के संपर्क में रहने वाले तीन युवकों पर संदेह हुआ। पुलिस ने खाई बस्ती निवासी लक्खन, मंगू कुमार और मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    पूछताछ के दौरान तीनों ने कथित रूप से हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने स्थानीय जलापूर्ति केंद्र के पास झाड़ियों से हरमनदीप का सड़ा-गला शव बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपियों ने हरमनदीप के पास मौजूद मोबाइल फोन और दो हजार रुपये हथियाने की नीयत से उसकी हत्या की। वारदात के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न मिल सके। लगातार 15 दिन तक परिजन युवक की तलाश करते रहे, जबकि पुलिस भी विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वारदात की पूरी योजना कैसे बनाई गई, हत्या किस तरीके से की गई और क्या इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।

  • Punjab News: सड़क हादसे में नहर से 18 घंटे बाद मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव

    Punjab News: सड़क हादसे में नहर से 18 घंटे बाद मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव

    संगरूरः घग्गर ब्रांच नहर के साथ बनी नदामपुर जाने वाली सड़क पर बुधवार देर शाम एक बाइक सवार पिता-पुत्र को कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 10 साल का बच्चा नहर में गिर गया। करीब 18 घंटे बाद उसका शव गांव अड़कवास के पास से बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार हरनैब सिंह निवासी नंगला अपने 10 साल के पुत्र एकम सिंह को लेकर मोटरसाइकिल पर गांव जा रहा था।

    इसी दौरान घगर ब्रांच नहर के साथ बनी नई सड़क पर संगतीवाला साइड से आ रहे एक कार चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एकम सिंह नहर में जा गिरा। एकम सिंह सरबहितकारी स्कूल लेहिरागागा में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। घटना के बाद पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया। रात भर और आज सुबह से ही बच्चे की तलाश की जा रही थी। आज दोपहर करीब 2 बजे बच्चे की लाश नहर से मिली।

    मृतक एकम सिंह अपने माता-पिता का प्यारा था और तीन बहनों का अकेला भाई था। इस दर्दनाक घटना से परिवार का बुरा हाल है, जबकि गांव नंगला और आसपास के इलाके में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस थाना मुखी इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कार चालक को जल्द ही दबोचा जाएगा। मृतक का शव पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया गया है।

  • Punjab News: कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, नहर में गिरा 10 वर्षीय बच्चा, तालाश जारी

    Punjab News: कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, नहर में गिरा 10 वर्षीय बच्चा, तालाश जारी

    संगरूरः लहरागागा में घग्गर ब्रांच नहर के साथ बनी नादामपुर सड़क पर कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में 10 साल के बच्चे के नहर में डूबने की खबर मिली है। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी गई।

    गोताखोरों द्वारा 15 घंटों से बच्चे का तालाश जारी है, लेकिन अभी तक बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं थाने के इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह ने बताया कि उनके द्वारा अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

     

     

  • Punjab News: CM Mann का Sports पर फोकस, पिछली सरकारों की तुलना 9 गुणा बढ़ाकर दिया 1790 करोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann का Sports पर फोकस, पिछली सरकारों की तुलना 9 गुणा बढ़ाकर दिया 1790 करोड़, देखें वीडियो

    हॉकी में पहली बार चैपिंयन ट्रॉफी की होगी मेजबानी

    संगरूरः पंजाब को खेल के क्षेत्र में देश का सिरमौर बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 9.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए एक अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान एक बेहद खास और उत्साहवर्धक नजारा देखने को मिला। स्विमिंग पूल के शुभारंभ के मौके पर वहां मौजूद नन्हें तैराकों (बच्चों) ने एक तैराकी रेस का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद पूल के किनारे खड़े होकर,क्लैप बजाकर इस रेस की शुरुआत करवाई और बच्चों का हौसला बढ़ाया। बच्चों की प्रतिभा देख सीएम गदगद नजर आए और उन्होंने उभरते हुए खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में खेलों में क्रांति लाने का बीड़ा उठाया है। हमारी सरकार ने पहली बार खेलों के लिए रिकॉर्ड 1,790 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट रखा है। यह खेल और राज्य के युवाओं के प्रति हमारी सच्ची प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने राज्य में खेलों को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में क्रिकेट और कबड्डी की तर्ज पर सभी खेलों के लीग मुकाबले आयोजित करवाए जाएंगे, ताकि हर प्रतिभावान खिलाड़ी को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके। मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की खेल नीतियों पर जमकर प्रहार किया। मान ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में खेल बजट मात्र 200 करोड़ रुपये के आसपास सिमट कर रह जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामूली बजट के कारण पंजाब के होनहार खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाएं तक नसीब नहीं होती थीं और कई प्रतिभाएं दम तोड़ देती थीं। सरकार का मुख्य फोकस जमीनी स्तर से (ग्रासरूट) नई खेल प्रतिभाओं को तलाशना और उन्हें तराश कर अंतरराष्ट्रीय मंचों (जैसे ओलंपिक और एशियाई खेलों) के लिए तैयार करना है। इस रिकॉर्ड बजट और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे की बदौलत अब पंजाब के खिलाड़ियों को विदेशों जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं अपने ही राज्य में मिलेंगी। सीएम ने स्पष्ट किया कि अब पंजाब में पैसे या सुविधाओं की कमी के कारण किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी का सपना नहीं टूटेगा। आयोजन के अंत में मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनका एकमात्र सपना पंजाब को फिर से खेलों में देश का ‘नंबर-वन’ राज्य बनाना है और यह अत्याधुनिक स्विमिंग पूल उसी दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है।
  • Punjab News: गुरदासपुर के बाद इस गांव की नदी में आईं दरार, खेतों में भरा पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरदासपुर के बाद इस गांव की नदी में आईं दरार, खेतों में भरा पानी, देखें वीडियो

    धूरीः धूरी के पास लड्डा गांव के खेतों के पास सेरो नदी में दरार आने से किसानों की लगभग 7-8 एकड़ जमीन में पानी भर गया है। जिससे किसानों की फसल खराब हो गई। किसानों ने बताया कि नदियों में दरारें कई जगहों पर नदी की सफाई या उनके तटबंधों के कमजोर होने की वजह से आती हैं।

    आपको बता दें सोमवार सुबह गुरदासपुर के सठियाली हेड वर्क्स के पास अपर बारी दोआब नहर में बड़ा कटाव की खबर सामने आई है। जिससे लोगों में अफरा-मफरी मच गई।
    जानकारी के अनुसार नहर में करीब 40 फीट से अधिक चौड़ा कट लगने के कारण पानी आसपास के घरों, खेतों और रिहायशी इलाकों में फैल गया।

    मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार नहर रात के समय टूटी। नहर विश्राम गृह में रहने वाले प्रवासी मजदूरों ने बताया कि रात करीब 3 बजे अचानक उनके कमरों में पानी भरना शुरू हो गया। इसके बाद पता चला कि नहर टूट चुकी है। तेज बहाव के साथ पानी श्री हरगोबिंदपुर-गुरदासपुर मार्ग को पार करता हुआ आसपास के घरों और खेतों में जा घुसा। नहर टूटने से किसानों की हाल ही में लगाई धान की फसल पूरी तरह पानी की चपेट में आ गई है।

  • Punjab News: SBI बैंक में लूट के आरोपी गिरफ्तार, सामान रिकवर, देखें वीडियो

    Punjab News: SBI बैंक में लूट के आरोपी गिरफ्तार, सामान रिकवर, देखें वीडियो

    धूरीः संगरूर के धूरी इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है कि धूरी पुलिस ने शेरपुर में SBI बैंक की छोटी ब्रांच में हुई लूट के मामले को सुलझाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 18 मई को बंदूक की नोक पर करीब 40 हजार रुपए बैक से लूटे गए थे।

    जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने शाम करीब 5 बजे ग्राहकों के जाने के बाद, महिला कर्मचारी को बंदूक की नोक पर धमकाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद, पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच शुरू की।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और कार भी बरामद कर ली है। इसके अलावा पुलिस ने चोरी की तीन और मोटरसाइकिलें भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का धूरी और शेरपुर इलाकों में हुई दूसरी चोरियों और घटनाओं से भी संबंध रहा है।

    डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है और दूसरी घटनाओं के बारे में भी जांच की जा रही है।