Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: 250 एकड़ में फैले सरकारी भेड़ फार्म से मिलेगा लोगों को रोजगार, देखें वीडियो

    Punjab News: 250 एकड़ में फैले सरकारी भेड़ फार्म से मिलेगा लोगों को रोजगार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पहाड़ी कंडी इलाके में जहां लोगों को रोजगार के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस कंडी इलाके में सरकार द्वारा बनाया गया सरकारी भेड़ फार्म उनके लिए रोजगार का जरिया बन गया है। एनिमल हस्बैंड्री डिपार्टमेंट द्वारा बनाया गया यह भेड़ फार्म 64 सालों से कंडी पहाड़ी इलाके के लोगों को रोजगार दे रहा है और उनका पालन-पोषण कर रहा है। इसकी खूबसूरती और मनमोहक नजारे को देखने के लिए कई अधिकारी भी दूर-दूर से आते हैं।

    पठानकोट में तैनात डिस्ट्रिक्ट सेशंस जज जतिंदर पाल सिंह खुरमी ने भी इस भेड़ फार्म का दौरा किया और अधिकारियों ने इस फार्म के काम का जायजा लिया। इस मौके पर जानकारी देते हुए एनिमल हस्बैंड्री डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार और असिस्टेंट डायरेक्टर सुधीर कुमार ने मिलकर बताया कि यह भेड़ फार्म पंजाब सरकार द्वारा 1962 में 250 एकड़ जमीन पर बनाया गया था। उन्होंने कहा कि यह सेमी-हिली एरिया होने की वजह से यहां नौकरी के मौके कम हैं, जिसकी वजह से यह भेड़ फार्म इस एरिया के लोगों को नौकरी के मौके भी देता है।

    उन्होंने कहा कि इस भेड़ फार्म में अच्छी ब्रीड की मादा और नर भेड़ें रखी जाती हैं, और भेड़ पालकों को अच्छी ब्रीड के नर भेड़ बेचकर अच्छी ब्रीड पालने के लिए बढ़ावा दिया जाता है। जिससे भेड़ पालकों को अच्छी ब्रीड की भेड़ें पैदा करके मार्केट में फायदा होता है, उन्होंने कहा कि सरकार भेड़ पालकों को लोन भी देती है ताकि वे अपना फार्म खोल सकें और अपने परिवार का अच्छे से ख्याल रख सकें।

     

     

     

  • Punjab News: जवानों पर चढ़ा होली का रंग, Indo-Pak Border पर शहीदों के परिवारों के साथ मनाया त्योहार, देखें वीडियो

    Punjab News: जवानों पर चढ़ा होली का रंग, Indo-Pak Border पर शहीदों के परिवारों के साथ मनाया त्योहार, देखें वीडियो

    पठानकोटः होली का त्यौहार रंगों का त्योहार है। इस त्यौहार को हर कोई अपने परिवार के साथ बड़ी खुशियों से मनाता है। वहीं दूसरी ओर अपने घरों से दूर हमारी सीमा के प्रहरी इस त्यौहार में अपनों से दूर रहकर भी इस होली का त्योहार अपने साथियों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। ऐसा कुछ ही देखने को मिला पठानकोट के साथ लगते इंडो-पाक बॉर्डर के बमियाल सेक्टर की पहाड़ीपुर पोस्ट पर, जहां पर बीएसएफ के जवानों की ओर से होली मनाई गई।

    जिसमें देश की खातिर अपनी जान न्योछावर करने वाले जवानों के शहीद परिवार भी इंडो पाक सीमा पर पहुंचे जहां पर होली के रंगों का तिलक लगाकर देश भक्ति के गीतों पर नाचकर होली की शुभकामनाएं सभी को दी और पूरा इलाका भारत माता की जय से गूंज उठा।

    शहीद परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव रविंदर विक्की ने बताया कि होली के त्यौहार पर हम कई बार उन लोगों को भूल जाते हैं जिनकी वजह से आज हम त्यौहार मना रहे हैं। इसलिए उन लोगों को भी याद करके उनके परिवारों के साथ होली मनाकर हम एक अच्छा संदेश देते हैं। इसी के चलते बीएसएफ पोस्ट पर शहीदों के परिवारों के साथ होली का त्यौहार मनाया गया। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम अपने देश के जवानों के साथ होली मना रहे हैं।

    इससे जहां शहरी परिवारों को जहां आकर ऐसा लगता है कि वो अपने शहीद हुए बच्चों के साथ हैं, वहीं इन जवानों को भी परिवार की कमी महसूस नहीं होती और उनका मनोबल भी बढ़ता है। इसी के साथ होली पर जवान भी ओर सक्रीय होते हैं, ताकि विरोधी देश किसी तरह की कोई अनहोनी घटना को अंजाम न दे। उन्होंने सभी को खुशी और प्रेम के साथ होली मनाने का संदेश दिया।

  • Punjab News: इलाके में सेना की Uniform में दिखे 3 संदिग्ध, जारी किया High-Alert

    Punjab News: इलाके में सेना की Uniform में दिखे 3 संदिग्ध, जारी किया High-Alert

    पठानकोटः बॉर्डर क्षेत्र बमियाल से कुछ दूरी पर स्थित जम्मू के कठुआ के गांव ऐरमां में 3 संदिग्ध देखे गए। हालांकि पुलिस ने बमियाल कस्बे की ओर से पैदल आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया है। व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय दर्शन कुमार राणा निवासी अहमदाबाद, गुजरात के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध गतिविधियों के कारण ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने पूछताछ की और दर्शन कुमार ने बताया कि वह पर्यटक है, बॉर्डर के ग्रामीण इलाकों में घूम रहा है। वह पठानकोट से बस के जरिए यहां पहुंचा था।

    पठानकोट पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक मानसिक रूप से स्वस्थ और सामान्य है। उसके पास से इंडियन पासपोर्ट, एजुकेशन सर्टिफिकेट और नौकरी से संबंधित डॉक्यूमेंट मिले। पठानकोट पुलिस ने कस्टडी में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। महिला की सूचना पर और संदिग्ध दिखने के बाद पठानकोट में हाई अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही बॉर्डर क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। बमियाल, नरोट जैमल सिंह एरिया में पुलिस की ओर से बॉर्डर पार से आने-जाने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी है।  एजेंसियों के इनपुट के मुताबिक पठानकोट के बमियाल गांव की सीमा से लगती जिला कठुआ की पुलिस चौकी नगरी के गांव ऐरमां की एक महिला ने सेना की वर्दी पहने 3 संदिग्ध देखने का दावा किया।

    इसके बाद पंजाब के साथ जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ के गांव में जेएंडके पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध दिखने की सूचना के बाद पठानकोट के बॉर्डर एरिया में सुरक्षा कड़ी कर दी है। इंटर स्टेट नाकों पर और बॉर्डर के गांवों को जाने वाले रास्तों पर पुलिस आने-जाने वालों से पूछताछ कर रही है। कठुआ से सटे एरिया में दाखिल होने वाले वाहनों जांच की जा रही है। लंबे समय से जिला पुलिस अलर्ट पर है। अब चौकसी ओर बढ़ा देने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि गांव ऐरमां की महिला ने बताया कि जब वह रात को घर के आंगन में आई तो बाहर आहट सुनाई दी।

    उसने देखा कि सेना की यूनिफॉर्म पहने 3 लोग कुछ बातचीत कर रहे हैं। महिला ने इसकी जानकारी पारिवारिक सदस्यों को दी। इसके बाद पारिवारिक सदस्यों ने दरालां गांव में अपने रिश्तेदार को फोन पर जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया। जिला कठुआ का एरवां गांव पठानकोट के बमियाल क्षेत्र से मात्र करीब 10 किलोमीटर दूरी पर है। जिस एरिया में संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने का मामला सामने आया है। उक्त गांव से कुछ किलोमीटर दूर जिला कठुआ का हरीया चक्क गांव पड़ता है जो आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों और छिपने के ठिकानों का गढ़ है।

     

     

  • Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी हुआ भावुक, Video Share कर सरपंच पर लगाए गंभीर आरोप

    Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी हुआ भावुक, Video Share कर सरपंच पर लगाए गंभीर आरोप

    पठानकोटः हाल ही में कबड्डी खिलाड़ी जग्गू का भावुक होते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने अपने गांव के सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके गांव का सरपंच उनकी 2 कनाल जमीन जो उसने कबड्डी खेलकर बनाई है उसे गिराना चाहता है और उसे बार-बार धमकी दी जा रही है कि वह उसकी जमीन पर पीला पंजा चलाएंगे। इसमें गांव के कुछ अन्य लोग भी सरपंच का साथ दे रहे हैं। वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें लोग सरपंच से इस तरह न करने की बात कह रहे हैं।

    वीडियो में कबड्डी खिलाड़ी जग्गू निवासी गांव भोआ ने कहा कि उन्होंने कबड्डी खेलकर 2 कनाल जमीन ली थी जिसमें उसने घर बनाया हुआ है। इस घर में वह अपनी पत्नी और 5 साल के बेटे के साथ रहता है। पिछले दिनों वह कनाडा गया था और पीछे से उनके गांव का सरपंच घर में चौकीदार को भेज देता था कि वह घर में नहीं रह सकते हैं। जब वह कनाडा से आया और सरपंच से इस बारे में बात की तो उसने कहा कि घर की रजिस्ट्री करवा लो। उसने कहा कि वह मान गया कि रजिस्ट्री करवा लूंगा और सरपंच से साथ चलने की बात कही, लेकिन सरपंच उसे हर बार टाल देता है और उसके साथ जा नहीं रहा है।

    उपर से उसे धमकी दी जाती है कि उसके घर पर पीला पंजा चलवा देंगे। उन्होंने रोते हुए कहा कि उनकी वजह से गांव का इतना नाम हुआ है और उसने कबड्डी के चलते ही गांव की पहचान बनाई है, लेकिन अब उसके साथ सरपंच और गांव के लोगों द्वारा ऐसा किया जा रहा है जैसे उसने कोई गलत काम किया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन वह कई किलोमीटर गाड़ी चलाकर दूर-दूर खेलने जाता है और फिर गाड़ी चलाकर आता है। वह सच्चा है तभी इतनी मेहनत कर रहा है, लेकिन उसे बुरी तरह परेशान किया जा रहा है। उसने अपील की कि उसे ऐसे तंग न किया जाए।

     

     

     

  • Punjab News: ट्रैफिक समस्या का हुआ समाधान, Dalhousie Road Station से हिमाचल चलेगी ट्रेन, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैफिक समस्या का हुआ समाधान, Dalhousie Road Station से हिमाचल चलेगी ट्रेन, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब के लोगों को केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाई है। दरअसल, नारोगेज ट्रेन शुरू होने के चलते पठानकोट शहर में ट्रैफिक की समस्या खत्म होने की उम्मीद थी, उसका समाधान केंद्रीय रेल मंत्री रवनीत बिट्टू ने आज पठानकोट पहुंचकर किया। बिट्टू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पठानकोट के लोगों को बहुत बड़ी समस्या रह रही थी कि नारोगेज ट्रेन शुरू होने के कारण शहर में रेलवे फाटक बंद रहेंगे और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

    इसके संबंध में पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा ने रेलवे मंत्रालय से इस का हल करने की मांग की थी, जिसे देखते हुए रेलवे विभाग ने यह तय किया है कि अब दिन में कोई भी ट्रेन पठानकोट रेलवे स्टेशन से हिमाचल को नहीं चलेगी, सारी ट्रेनें डलहौजी रोड रेलवे स्टेशन से हिमाचल प्रदेश को चलेंगी। उन्होंने बताया कि यह रात को ही रेलवे स्टेशन पठानकोट से ट्रेन डलहौजी रोड स्टेशन पहुंच जाएगी, जिससे पठानकोट में ट्रैफिक की समस्या समाप्त हो जाएगी।

    इसके पहले रवनीत बिट्टू कैंट रेलवे स्टेशन पठानकोट पहुंचे, जहां भाजपाध्यक्ष ने उनका हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कैंट स्टेशन पर बनने वाले ओवरब्रिज की साइट प्लान का जायजा लिया और रेलवे अधिकारियों से भी बातचीत की। इस मौके रेलवे कर्मचारियों ने भी रेलवे राज मंत्री रवनीत बिट्टू को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कर्मचारियों का कहना था कि उनका कुली का काम करके बहुत कम माने मिलती है जिससे उनका जीवनयापन बहुत मुश्किल है, उन्हें अपने बच्चों की फीस भी देनी पड़ती है, बड़ी मुश्किल से गुजर-बसर करते हैं। उन्होंने रेलवे मंत्री से अपील की कि, उनके लिए कोई स्थायी इनकम तय की जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।

     

  • Punjab News: RSS चीफ मोहन भागवत के बाद वर्करों से मिलने पहुंचे Congress Secretary सूरज ठाकुर, देखें वीडियो

    Punjab News: RSS चीफ मोहन भागवत के बाद वर्करों से मिलने पहुंचे Congress Secretary सूरज ठाकुर, देखें वीडियो

    पठानकोटः विधानसभा चुनावों को देखते हुए एक तरफ जहां आरएसएस चीफ मोहन भागवत पंजाब के दौरे पर हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के लीडर्स भी पूरे जोश में दिख रहे हैं और पंजाब में चुनावों को देखते हुए वे राज्य में रैलियां भी कर रहे हैं। इसी के चलते 28 फरवरी को पंजाब में होने वाली राहुल गांधी की रैली को देखते हुए आज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी सूरज ठाकुर ने पठानकोट का दौरा किया।

    कांग्रेस वर्कर्स के साथ मीटिंग की और राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर चर्चा की। इस मौके पर सूरज ठाकुर ने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी अपनी जीत दर्ज करेगी और राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।

     

  • Punjab News: चोरों ने रेडिमेड दुकान को बनाया निशाना, चुराए लाखों के कपड़े, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने रेडिमेड दुकान को बनाया निशाना, चुराए लाखों के कपड़े, देखें वीडियो

    पठानकोट। जिले में आए दिन चोरों के हौंसले बुलंद दिख रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों में डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच शहर के बीचों-बीच स्थित पीर बाबा चौक में बीती रात चोरों ने रेडिमेड कपड़ों की दुकान को निशाना बनाया। इस बारे में जानकारी देते हुए शोरूम मैनेजर रमन कुमार ने बताया कि वह हर दिन की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह किसी ने फोन करके बताया कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं और शटर भी खुला हुआ है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस की मौजूदगी में जब दुकान की जांच की गई तो पता चला कि चोर सारे महंगे कपड़े चुराकर अपने साथ ले गए और जाते समय कैमरे भी तोड़ गए। CCTV फुटेज रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और चोरी का माल बरामद किया जाए।

  • Punjab News: इस इलाके में मृत मिला युवक, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में मृत मिला युवक, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    पठानकोटः भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे बामियाल सेक्टर से एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। वहीं उसका एक दोस्त भी गंभीर हालत में उसके साथ मिला जिसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

    जानकारी मुताबिक, पठानकोट में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे बामियाल सेक्टर में एक सुनसान इलाके में 2 युवक संदिग्ध हालत में पड़े हुए थे। इस दौरान नजदीक से गुजर रहे एक युवक ने उन्हें देखा और मौके पर लोगों और पुलिस को सूचित किया। लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को सिविल अस्पताल पठानकोट में दाखिल करवाया जहां, डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

    SMO सुनील चंद ने बताया कि रात को 2 युवकों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जिनमें से एक की मौत हो गई थी। जबकि दूसरे का इलाज जारी है। मृत युवक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारणों का पता चल सकेगा।

     

     

     

     

  • Punjab News: स्टेशन पर पुलिस ने हथियारों सहित व्यक्ति को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: स्टेशन पर पुलिस ने हथियारों सहित व्यक्ति को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः रेलवे पुलिस द्वारा लगातार स्टेशन पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी कड़ी के तहत पुलिस की और से पठानकोट सटेशन पर चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान दो व्यक्तियों को शक के आधार पुलिस को आते दिखाई दिए जिन्हें रुकने का इशारा पुलिस ने किया और तलाशी शुरू की। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाशी पर उसके कब्जे से एक पिस्टल व 3 कारतूस बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी के पर पहले भी लूट के मामले दर्ज है।

    फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कारवाई शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि रूटीन की तरह चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान उन्हें दो लोगों पर शक हुआ। जिसके बाद जब उनकी तलाशी लेनी चाहिए तो उनमें से एक शख्स पुलिस के चेकिंग अभियान को देखता हुआ चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

    वहीं दूसरे को काबू कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जब उसकी चेकिंग की गई तो उसके पास से एक पिस्टल व 3 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए शख्स पर पहले भी लूटपाट के मामले दर्ज हैं इसको कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है।

     

     

     

     

  • Punjab News: 2 दिन के दौरे पर आएंगे RSS के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत

    Punjab News: 2 दिन के दौरे पर आएंगे RSS के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत

    पठानकोटः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा गई है। सभी पार्टियों ने चुनावों को लेकर कमर कस ली है। वहीं चुनावों से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 2 दिन के लिए पंजाब दौरे पर आ रहे है। इस दौरान वह 25 और 26 फरवरी को पंजाब में रहेंगे। इस दौरे के दौरान वह समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत करेंगे और संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪਢ਼ੇ :https://encounternewspaper.com/punjab/mohan-bhagwats-visit-to-punjab-on-february-25-26-he-will-address-various-conferences-in-pathankot-and-ludhiana/

    पंजाब दौरे पर पहले चरण में मोहन भगवत 25 फरवरी को पठानकोट के सीमावर्ती जिले में पहुंचेंगे। जहां वे देश की सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर पूर्व सेना अधिकारियों की एक विशेष सभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद वह 25 फरवरी शाम को पठानकोट में एक युवा सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वह राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक मूल्यों के बारे में युवा पीढ़ी को प्रेरित करेंगे। यात्रा के दूसरे दिन 26 फरवरी को मोहन भागवत औद्योगिक शहर लुधियाना पहुंचेंगे। जहां एक बड़ा ‘नागरिक सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्ति, व्यापारी और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भाग लेंगे। आरएसएस प्रमुख के पंजाब दौरे को देखते हुए पठानकोट और लुधियाना प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां ​​कार्यक्रम स्थलों का गहन निरीक्षण कर रही हैं।