Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिली नौजवान की लाश, देखें वीडियो

    Punjab News: पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिली नौजवान की लाश, देखें वीडियो

    पठानकोट : सुजानपुर रोड से काठ वाला पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की लाश मिली है। लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी मनदीप सलगोत्रा ने इस मामले में जानकारी दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हमें 1 घंटे पहले फोन आया था कि यहां पर एक लड़के की लाश मिली है। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे और लाश को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भिजवा दिया गया है।

     

     

     

  • Punjab News: प्रशासन ने तस्कर के घर पर चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रशासन ने तस्कर के घर पर चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान नगर निगम की टीम के साथ मिलकर तस्करों के घरों को धवस्त भी किया जा रहा है। वहीं आज सैली कुलिया मोहल्ले में पुलिस और नगर निगम टीम ने मिलकर तस्कर के घर पर कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया है।

    बताया जा रहा है कि तस्कर जेल में बंद है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। दरअसल, एसपी राजिंदर शर्मा की मौजूदगी में नशा तस्कर के घर पर यह कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी राजिंदर शर्मा ने बताया की नशा तस्करी समेत अन्य आपराधिक मामलों को अंजाम देने के आरोप में मानव उर्फ़ मन्नू जेल में बंद है।

    नशा तस्कर के खिलाफ 8 से 9 मामलें दर्ज है, जिसमें एनपीएस एक्ट के मामले शामिल है। एसपी ने कहा कि आज नगर निगम पठानकोट की टीम द्वारा अवैध कब्जे को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में माननीय अदालत के आदेशों का पालन करते तस्कर के घर को डिमोलिश किया गया है।

     

     

     

  • Punjab News: आर्मी गाड़ी चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: आर्मी गाड़ी चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    पठानकोटः जम्मू नेशनल हाईवे पर देर रात सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रॉन्ग साइड आ रहे आर्मी ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ऑटो में सवार 5 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं घटना में 3 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आर्मी गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा दिया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया। इस बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही हादसा हुआ वह मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से जख्मी और मृतक लोगों को ऑटो से बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

     

     

  • Punjab News: अवैध निर्माण को लेकर सेना का कड़ा एक्शन, तुरंत उठाया कदम, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध निर्माण को लेकर सेना का कड़ा एक्शन, तुरंत उठाया कदम, देखें वीडियो

    पठानकोट: शहर में सेना के एम्युनिशन डिपो के पास पड़ते शांत बिहार कॉलोनी में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर अब सेना ने सख्त कार्रवाई की है। सुरक्षा कारणों के चलते सेना के एम्युनिशन डिपो के पास का 1000 मीटर का क्षेत्र प्रतिबंधित घोषित किया गया है परंतु इसके बाद भी वहां पर निर्माण कार्य जारी है।

    सूचना मिलते ही सेना की टीम मौके पर पहुंच गई और उन्होंने काम को तुरंत रुकवा दिया। टीम की ओर से सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया। नियमों के अनुसार, इस दायरे में किसी भी तरह का निर्माण कार्य बिना किसी अनुमति के काम नहीं किया जा सकता है।

    इसके बाद भी कुछ लोगों के द्वारा प्रतिबांधित क्षेत्र में निर्माण कार्य किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और निर्माण कार्य को तुरंत बंद करवाया।

    सेना की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इलाकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: एग्जाम से पहले Civil Hospital में मिले बच्चों के Mental Stress बढ़ने के केस, देखें वीडियो

    Punjab News: एग्जाम से पहले Civil Hospital में मिले बच्चों के Mental Stress बढ़ने के केस, देखें वीडियो

    पठानकोटः पेरेंट्स एक तरफ जहां अक्सर बच्चों के मोबाइल और टीवी में बिज़ी रहने की वजह से परेशान दिखते हैं, वहीं दूसरी तरफ एग्जाम की वजह से बच्चों में मेंटल स्ट्रेस बढ़ रहा है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें जिला पठानकोट में भी देखने को मिल रही हैं, जहां बच्चे अपने मेंटल स्ट्रेस का इलाज करवाने के लिए सिविल अस्पताल में साइकेट्रिस्ट के पास पहुंच रहे हैं। इस बारे में जब डॉक्टरों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एग्जाम पास आने के साथ ही बच्चों में मेंटल स्ट्रेस बहुत बढ़ गया है।

    जिसकी वजह से बड़ी संख्या में बच्चे मेंटल स्ट्रेस के इलाज के लिए उनके पास पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर बच्चों को ऐसा लगता है कि एग्जाम के दौरान वे साल भर की पढ़ाई भूल सकते हैं। ऐसे में मेंटल स्ट्रेस बढ़ जाता है और बच्चे अपना मेंटल बैलेंस खो देते हैं।

    इस मौके पर उन्होंने पेरेंट्स को समझाते हुए कहा कि डॉक्टर सिर्फ अपनी ड्यूटी कर सकते हैं और दवा दे सकते हैं, लेकिन सबसे ज़रूरी रोल घर पर बच्चों के साथ पेरेंट्स का रहता है और पेरेंट्स को उन्हें स्ट्रेस-फ्री रखने की हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए और जहां भी बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत आए, उन्हें प्यार से समझाएं ताकि बच्चे स्ट्रेस-फ्री रह सकें और एग्जाम में अपना 100 परसेंट दे सकें।

     

     

  • Punjab News: स्कूली बसों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूली बसों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में स्कूलों की बसों के खिलाफ प्रशासन ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है। जहां चाइल्ड प्रोटेक्शन टीम और पुलिस प्रशासन द्वारा बस चालकों के दस्तावेज चैक किए गए। इस दौरान लापरवाही पाए जाने के बाद स्कूली बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दरअसल, नियमों की धज्जियां उड़ाने को लेकर कार्रवाई करते हुए बस चालकों के पुलिस द्वारा चालान काटे गए।

  • Punjab News: बेअदबी को लेकर आया नया मोड़, SP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: बेअदबी को लेकर आया नया मोड़, SP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    पठानकोटः शहर के मोहल्ला रामपुरा में बनाए गए गुरु घर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में एसपी मुखविंदर पाल सिंह का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मामले की जानकारी देते हुए इस घटना को लेकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जांच जुट गई। उन्होंने कहा कि वहां पर बेअदबी की कोई घटना नहीं हुई है।

    दरअसल, वहां पर गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंग वृद्ध हो चुके थे। ऐसे में अंग वृद्ध होने के कारण सत्कार कमेटी का कहना था कि इसका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। कमेटी के अनुसार इस वृद्ध अंग की बेअदबी हो सकती है, जिसको लेकर कमेटी गुरुद्वारा कमेटी और सत्कार कमेटी ने फैसला लिया गया कि इस ग्रंथ साहिब का प्रकाश ना करवाया जाए। जिसके बाद इस गुरु ग्रंथ साहिब को प्रशासन के साथ मिलकर गुरुद्वारा साहिब श्री बारठ ले जाया गया और उसे सेवा संभाल के लिए रखा गया था, वहां पर इन अंगों की सेवा की जाएंगी।

    वहीं गुरुद्वारा साहिब में तंदरुस्त गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश करवाया जाए। एसपी ने कहाकि वहां पर कोई भी बेअदबी की घटना सामने नहीं आई है। ऐसे में गुरुद्वारा कमेटी को हिदायत दी गई मर्यादा को ध्यान में रखते हुए कर्मियों को नियुक्त किया जाए और गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों का पूर्ण मर्यादा के अनुसार प्रकाश करवाया जाए।

  • Punjab News: इस इलाके में बेअदबी को लेकर गरमाया मामला, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बेअदबी को लेकर गरमाया मामला, देखें वीडियो

    पठानकोटः शहर के मोहल्ला रामपुरा में बनाए गए गुरु घर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। सत्कार कमेटी ऑल इंडिया की ओर से मौके पर पहुंचकर गुरु घर में रखें श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग क्षत विक्षत किए जाने के आरोप लगाकर उन्हें अपने कब्जे में लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन आते गुरुद्वारा साहिब श्री बारठ के सुपुर्द कर दिया गया।

    देश शाम की कार्रवाई के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी माहौल को शांत किया। सत्कार कमेटी के भाई बलबीर सिंह मुच्छल ने बताया कि रामपुरा मोहल्ला में बनाए गए गुरु घर में रखे गए ग्रंथी को जपजी पाठ की वाणी और अरदास सही तरीके से नहीं आती थी।

    श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंग बुरी तरह से जख्मी किए गए थे, जोकि बताने के लायक नहीं था। बेअदबी की जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी दी गई थी। इसके बाद पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ भी मौके पर पहुंचे। इधर, सत्कार कमेटी की ओर से श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी को जहाँ से ले जाकर गुरुद्वारा श्री बारठ साहिब के प्रबंधकों के सुपुर्द किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गुरु घर की मर्यादा का पालन किया जाए।

  • Punjab News: केरोसिन ऑयल के डिपो में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: केरोसिन ऑयल के डिपो में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के डांगू रोड पर मार्किट में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार केरोसिन ऑयल के डिपो में आग लगी है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें 20 फीट तक दिखाई दे रही है। वहीं आग की लपटों में पुराने पुष्प सिनेमा हाल के सामने वाली मार्किट घिर गई है।

    इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से घटना के दौरान बिजली बंद ना करने से कुछ नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि बिजली विभाग को घटना की सूचना भी दी गई, लेकिन सूचना के बाद देरी से बिजली बंद होने को लेकर नुकसान हुआ है। कर्मी ने बताया कि 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

    वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि बिजली बोर्ड के कर्मियों की नाकामी के कारण नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड को सूचना देने के बाद एक घंटा बिजली को बंद करने में लगा दिया गया। जिसके कारण दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने इसकी भरपाई प्रशासन से करने की अपील की है। व्यक्ति का कहना है कि घटना को लेकर गरीब लोगों का काफी नुकसान हुआ है।

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

    पठानकोटः 26 जनवरी 1950 देश का वो दिन है जिस दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ और लोगों को उनके डेमोक्रेटिक अधिकार मिले। आज इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पठानकोट में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। इस दौरान सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं और वातावरण की झांकियों द्वारा लोगों को साफ सफाई रखने की अपील की। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।

    कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने जहां सभी को एक जुट होकर देश भक्ति के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया, वहीं उन्होंने सरकार द्वारा 4 साल में किए गए कार्यो के बारे में भी जानकारी दी। इस बारे में जानकारी देते हुए केबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार लोगो के लिए सेहत सुविधा को बढ़िया सुविधा देने के लिए यत्न कर रही है। दूसरी तरफ़ मुस्लिम कम्युनिटी ने भी गणतंत्र दिवस पर हिस्सा लिया। जिले के गांव नाला में 26 जनवरी पर एक प्रोग्राम रखा गया, जहां मुस्लिम कम्युनिटी के बच्चे मदरसे में पढ़ते हैं, जिसमें बच्चों ने भारत माता के नारे लगाए।

    उन्होंने “की जय” के नारों के साथ तिरंगा झंडा फहराया और राष्ट्रगान गाकर देश में बैठे शरारती तत्वों को एकता का मैसेज दिया। इस बारे में जब बच्चों से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि भले ही हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हो गया था, लेकिन लोगों को असली आज़ादी 26 जनवरी 1950 को मिली जब बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का लिखा संविधान पास हुआ और लोगों को उनके डेमोक्रेटिक अधिकार मिले। बच्चों ने कहा कि यह देश सबका है और हम भी इसमें आते हैं और हम सबको मैसेज देते हैं कि देश को एक करने और इसे तरक्की की ओर ले जाने में अपना योगदान दें।