Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: बकाया पेमेंट मांगना फर्नीचर व्यापारी को पड़ा महंगा, तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: बकाया पेमेंट मांगना फर्नीचर व्यापारी को पड़ा महंगा, तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के मोहल्ला रामलीला ग्राउंड के पास, वार्ड नंबर 9 के रहने वाले स्थानीय फर्नीचर व्यापारी अनुज छाबड़ा पर बकाया पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ बदमाशों द्वारा तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना में व्यापारी बुरी तरह घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना में तेजधार हथियार सिर पर लगने से गहरी चोटें आई हैं। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यापारी अनुज छाबड़ा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले दीपक शर्मा नाम का एक व्यक्ति उनसे फर्नीचर खरीदकर ले गया था। फर्नीचर में कुछ खराबी आने पर अनुज ने जिम्मेदारी निभाते हुए 2 बार उसकी मरम्मत (रिपेयर) भी करवा दी थी। इसके बाद जब अनुज ने अपने फर्नीचर के बकाया पैसों (पेमेंट) की मांग की, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि करीब 6 महीने पहले एक रेस्टोरेंट में भी आरोपियों ने अनुज को देखकर अपशब्द कहे थे, जिसे उन्होंने व्यापारिक शांति बनाए रखने के लिए नजरअंदाज कर दिया था।

    पीड़ित के अनुसार, देर रात आरोपी उन्हें बकाया पेमेंट देने की बात कहकर नीचे बुला रहे थे। जब अनुज नीचे आए, तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। अनुज छाबड़ा ने मुख्य आरोपी के रूप में दीपक शर्मा और उसके साथ आए आनंदपुर रड़े (ओरिया मोहल्ला) के रहने वाले कपिल और मनी का नाम लिया है। पठानकोट के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा कर पुलिस को इस घटना की शिकायत दर्ज करवा दी है। पीड़ित युवक और उसके परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

     

  • Punjab News: नेशनल हाईवे पर दुकान के बाहर खड़े 2 ट्रकों में लगी अचानक भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो 

    Punjab News: नेशनल हाईवे पर दुकान के बाहर खड़े 2 ट्रकों में लगी अचानक भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो 

    पठानकोटः पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब वेल्डिंग की दुकान के बाहर खड़े दो ट्रकों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, वेल्डिंग की दुकान के बाहर खड़े ट्रकों में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। वहीं स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि पहली फायर ब्रिगेड आग बुझाने में नाकाम रही।

    हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों ने खुद मोर्चा संभाला और फायर ब्रिगेड की गाड़ी से बाल्टियों के जरिए पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद दूसरी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह का कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है फिलहाल एयरप्रेशर फटने के कारण ये आग लगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था को और बेहतर किया जाए, ताकि समय रहते बड़े हादसे को टाला जा सके। इस बारे में बात करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि धमाके की आवाज आने के बाद गाड़ी को आग लग गई।

    इसके बाद स्थानीय लोगों ने बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन जो गाड़ी फायर ब्रिगेड की पहले पहुंची वह किन्ही कारणों से खराब हो गई। जिसके कारण दूसरी फायर ब्रिगेड मंगवानी पड़ी, लेकिन जब तक और फायर ब्रिगेड आती तब तक आग ने दोनों ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया था। फिलहाल किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन ट्रकों का काफी नुकसान हुआ है। वही फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने भी माना की फायर ब्रिगेड गाड़ी में कोई तकनीकी खराबी हो गई थी। जिस कारण वह समय पर काम ना कर पाए लेकिन बाल्टियों के साथ आग बुझाने की कोशिश जरूर की और तब तक दूसरी गाड़ियां पहुंच चुकी थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि एयरप्रेशर टैंकी फटने के कारण ये आग लगी है फिलहाल किसी तरह का कोई जानी नुकसान नही हुआ है।

     

     

     

  • Punjab News: एक्साइज विभाग और पुलिस का एक्शन, टाटा हैरियर और एक्टिवा की टक्कर, गाड़ी से अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्साइज विभाग और पुलिस का एक्शन, टाटा हैरियर और एक्टिवा की टक्कर, गाड़ी से अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोटः मनवाल चौक में बीती रात एक्साइज विभाग की ओर से टाटा हैरियर गाड़ी का पीछा करते हुए मनवाल चौक में काबू किया गया। दरअसल, तेज रफ्तार टाटा हैरियर एक स्कूटी से टकरा गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी पर सवार एक बच्चे को गंभीर चोटे भी आई है। घटना की सूचना मिलते स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने एक्साइज विभाग के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह से जल्दबाजी में की गई कार्रवाई के कारण सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जाने को भी खतरा बढ़ जाता है।

    स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अगर एक्साइज विभाग को किसी गाड़ी पर शक है तो वह इस रोड पर दो नाके लगे हुए हैं उन्हें भी सूचित कर सकते थे। पुलिस को सूचित किया जा सकता था कि एक टाटा हैरियर संदीप गाड़ी आ रही है इसकी रोकर तलाशी ली जाए। एक्साइज विभाग ने इस गाड़ी के पीछे अपनी या गाड़ी लगा दी और हड़बड़ाहट में टाटा हैरियर सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वही इस मंदिर संबंधी जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक टाटा हैरियर अवैध शराब लेकर इस क्षेत्र से गुजर रही है।

    उन्होंने इस गाड़ी का पीछा किया और मनवाल चौक में इस गाड़ी को काबू कर लिया गया। इस गाड़ी से कई पेटियां अवैध शराब बरामद हुई है। जिसकी थाने में ले जाकर पूर्ण जांच की जाएगी। अवैध शराब लेकर जा रही है गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त भी हुई है। ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। वही इस संबंधी घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक गाड़ी से आवाज शराब बरामद हुई है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर इस गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। इस गाड़ी को तो कर थाने ले जाया जाएगा वहां पर जाकर अगली कॉलोनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: युवक की हत्या के मामले में इंसाफ न मिलने पर लोग उतरे सड़कों पर, निकाला कैंडल मार्च, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक की हत्या के मामले में इंसाफ न मिलने पर लोग उतरे सड़कों पर, निकाला कैंडल मार्च, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट में कुछ दिन पहले चर्चित हत्या मामले को लेकर एक बार फिर माहौल गर्मा गया है। इंसाफ न मिलने का आरोप लगाते मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पंजाब पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द इंसाफ की मांग की। विरोध प्रदर्शन के बाद शहर के बाजार में कैंडल मार्च भी निकाला गया।

    पठानकोट के मोहल्ला कच्चे क्वार्टर के रहने वाले युवक की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर परिजन और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। परिवार का आरोप है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद उन्हें इंसाफ नहीं मिला है और कई आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। इसी से नाराज़ होकर परिजनों ने पंजाब पुलिस के खिलाफ धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।

    परिवार का कहना है कि उनके बेटे की बेरहमी से हत्या की गई थी और करीब 11 लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। उनका आरोप है कि पुलिस की अब तक की कार्रवाई अधूरी है और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

    धरने के बाद परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने शहर के बाजारों में कैंडल मार्च निकाला। हाथों में मोमबत्तियां और इंसाफ की मांग वाली तख्तियां लेकर लोगों ने मृतक को श्रद्धांजलि दी और प्रशासन से न्याय की अपील की।

    प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शेष आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा तथा बड़े स्तर पर संघर्ष छेड़ा जाएगा। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

     

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री कटारुचक ने लोगों के साथ देखी श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री, देखें वीडियो

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री कटारुचक ने लोगों के साथ देखी श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब सरकार द्वारा गुरु रविदास जी महाराज जी के 650वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस संबंधी जानकारी देते कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देश के अनुसार गुरु रविदास महाराज जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी तैयार की गई है, जो गांव-गांव में जाकर लोगों को दिखाई जाएगी। जिसके लिए विशेष वैन तैयार की गई है। आज पठानकोट में वैन को हरी झंडी देकर गांव कटारुचक के लिय रवाना किया गया। यहां पर कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने गांव वासियों के साथ मिलकर इस फिल्म को देखा। उन्होंने आम लोगों से अपील करते कहा कि जिस भी जगह पर यह वैन पहुंचे इसका श्रद्धा भाव से स्वागत किया जाए।

    उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की बानी का अध्ययन करने के लिय बल्ला में 11 करोड़ की लागत से 10 एकड़ जमीन खरीदी गई है, यहां पर यह अध्यन सेंटर बनाया जाएगा। इसके साथ ही कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर सेमिनार भी आयोजित किए जा रहे है ताकि श्री गुरु रविदास महाराज जी का संदेश जन जन तक पहुंचाया जा सके।

     

     

  • Punjab News: मुख्यमंत्री नायब सैनी पठानकोट के दौरे पर, कहा- पंजाब को बनाएंगे फिर से ‘रंगला पंजाब’, देखें वीडियो

    Punjab News: मुख्यमंत्री नायब सैनी पठानकोट के दौरे पर, कहा- पंजाब को बनाएंगे फिर से ‘रंगला पंजाब’, देखें वीडियो

    पठानकोटः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पठानकोट के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सुजानपुर हलके में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि उनकी सरकार ने विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के क्षेत्र में मिसाल कायम की है।

    उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा और दावा किया कि राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं। जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के विकास कार्य किए हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की रफ़्तार तेज़ हुई है और हर वर्ग को इसका फ़ायदा हुआ है।

    नायब सैनी ने कहा कि जब पंजाब में भी BJP की सरकार बनेगी तो केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार होगी, जिससे विकास का काम और तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि BJP पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने के लिए कमिटेड है और हर सेक्टर में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। लोगों से भाजपा में शामिल होने की अपील करते कहा कि आने वाले समय में पंजाब में भी विकास, रोज़गार और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी जाएगी। जनसभा के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफ़ी जोश था।

  • Punjab News: क्वार्टर में युवक पर हुआ हमला, ईलाज के दौरान मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: क्वार्टर में युवक पर हुआ हमला, ईलाज के दौरान मौत, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के मोहल्ला कच्चे क्वार्टर में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके लोगों की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज तो शुरू किया गया, लेकिन चोटें अधिक लगी होने के कारण हालत लगातार गंभीर बनी रही और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मृतक की मौत के बाद इलाके में मातम और तनाव का माहौल बन गया। मामला तब और भी गंभीर माना जा रहा है जब यह बात सामने आई कि घायल युवक ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उसने कथित हमलावरों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है और उन पर मारपीट का आरोप लगाया है। यह वीडियो अब जांच का अहम हिस्सा बन सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही मृतक के परिवार वालों के बयान भी दर्ज कर रही है।

    मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि कल रात उन्हें एक मारपीट का मामला मिला जिसमें 2 घायल लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे, जिनमें से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और मृतक का शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: सुसाइड मामले में 4 पर मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्त से बाहर, देखें वीडियो

    Punjab News: सुसाइड मामले में 4 पर मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्त से बाहर, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, मृतक ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इस सुसाइड नोट में उसने 4 लोगों पर आरोप लगाए थे। नोट में लिखा था कि उसे लगातार धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के किया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और शुरुआती जांच के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    वही इस बारे में जानकारी देते हुए मृतक के परिवार ने कहा कि मृतक ने सुसाइड से पहले सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने चार लोगों द्वारा उसे मानसिक तौर पर परेशान करने और आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया है उन्होंने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए और जिन लोगों द्वारा भी ऐसा किया गया है उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

    दूसरी ओर मामले की जांच कर रहे एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

     

  • Punjab News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, सड़के हुई जलमग्न, खुली नगर निगम की पोल, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, सड़के हुई जलमग्न, खुली नगर निगम की पोल, देखें वीडियो

    पठानकोटः शहर में सुबह से बारिश हो रही है। इस बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं शहर जलमग्न हो गया। वहीं जुलाई महीने के पहले दिन ही सुबह से लगातार हो रही बारिश ने नगर निगम के विकास कार्यो की पोल खोल दी है। पानी की सही निकासी न होने के कारण शहर की तस्वीर बदल दी है। शहर के मेन बाजार गांधी चोंक सहित कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब गई हैं।

    हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है और जलभराव के कारण लोगों का सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों पर करीब एक से दो फीट तक पानी जमा होने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलती दिखाई दीं, जबकि कुछ इलाकों में दोपहिया वाहन बंद भी हो गए।

    वहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी जलभराव के बीच रास्ता तय करना मुश्किल हो गया। लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से पानी की सही निकासी न होने के कारण सड़को पर पहली बरसात ने ही पानी ही पानी कर दिया है। दुकानों के बाहर पानी भरने से आने जाने वाले लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों ओर लोगो के घरों में पानी घुस गया है जिसके कारण उनका काफी नुकसान भी हुआ है।

  • Punjab News: अमरनाथ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर आई आर्मी और पुलिस, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: अमरनाथ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर आई आर्मी और पुलिस, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    पठानकोटः अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर पंजाब पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में पंजाब के डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार सिन्हा आज पठानकोट पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। दरअसल, जम्मू-कश्मीर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले पठानकोट में अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

    डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शम्भू बैरियर से लेकर माधोपुर तक पंजाब की सीमा में आने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा नाकों की संख्या बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच की जा रही है, जबकि संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं।