Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    पठानकोट: जिले के सरना स्थित फरीदानगर क्षेत्र में UBDC नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को नहर में तैरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट की मोर्चरी में रखवा दिया।

    फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है ताकि शव की पहचान हो सके।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

       
  • Punjab News : युवक को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News : युवक को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    पठानकोट : जिले की सुजानपुर विधानसभा के गांव बड़ोई में एक युवक को बंधक बना निर्वस्त्र कर बुरी तरह से मारपीट करने वाला मामला सामने आया है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित युवक और उसकी माता सुषमा देवी ने बताया कि वह एक सप्ताह के बाद युवक प्रभजीत मामा के घर से वापस आया था।  शाम को प्रभजीत रनिंग करने गया, लेकिन  देर तक घर नहीं लौटा। जिस कारण परिवार ने उसे फोन किया , तो  उसका फोन बंद था। पीड़ित  की माँ  युवकों को साथ लेकर ग्राउंड में गई और वहाँ पर कोई नहीं मिला। जिसके बाद दूसरे साथी को फोन लगाने पर पता चला कि वह  किसी लड़के के  जन्म दिन पर गए है। दूसरे दिन प्रभजीत ने इस घटना की जानकारी अपनी माता को दी। पीड़ित युवक और उसकी माता सुषमा देवी शिकायत दर्ज करवाने के लिय शाहपुर कंडी थाने में पहुंचे। वहीं इस संबंधी पुलिस अधिकारी धर्म पाल ने बताया कि उन्हें  शिकायत प्राप्त हुई है। प्रभजीत के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है। युवक ने शिकायत के साथ अपना मेडिकल रिपोर्ट भी दर्ज  कार्रवाई है। इस मामले की जांच एएसआई हरबंस लाल को सौंपी गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
     
  • Punjab News: 262 ग्राम अफीम बरामद, महिला सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 262 ग्राम अफीम बरामद, महिला सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने अफीम सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सुजानपुर पुलिस ने 262 ग्राम अफीम के साथ एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सुजानपुर के एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि एएसआई बोध राज ने टीम के साथ पठानकोट-सुजानपुर रोड पर चेक पोस्ट लगाया हुआ था। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार आई और पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगी, जब पुलिस पार्टी ने कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके डैशबोर्ड पर एक लिफाफा मिला।

    जब उस लिफाफे की जांच की गई तो उसमें 6 छोटे लिफाफे थे। जिनमें से 262 ग्राम अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि कार में सवार एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान विवेक भारद्वाज पुत्र रविकांत भारद्वाज निवासी गांधी नगर जम्मू, फिलहाल निवासी फूल प्यारा जिला पठानकोट और अनीता कुमारी उर्फ ​​बेबी पत्नी तिलक राज निवासी गांव फूल प्यारा जिला पठानकोट के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ NDPC एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, और आगे की जांच जारी है।

     

     

  • Punjab News: इमरजेंसी को लेकर BJP ने मनाया ‘Black Day’, पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित अन्य सदस्यों को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    Punjab News: इमरजेंसी को लेकर BJP ने मनाया ‘Black Day’, पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित अन्य सदस्यों को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    पठानकोटः देश में 25 जून 1975 को उस समय की प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई थी। इसी के चलते आज भाजपा के जिला प्रधान ठाकुर शमशेर सिंह की अध्यक्षता में काला दिवस मनाया गया। इस मौके पर पंजाब भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष और पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर सभी नेताओं ने एक सुर में उस समय की प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी की और से देश में लगाई गई, इमरजेंसी का जम कर विरोध किया।

    विधायक और पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा ने बताया की तत्कालीन प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी ने अपनी प्रधानमन्त्री की कुर्सी को बचने के लिए पुरे देश पर इमरजेंसी लगा दी। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा का बहाना लगा कर भारत के लोकतन्त्र की हत्या की। फिर इस के विरोध में लोगो ने आंदोलन कर 1 लाख से अधिक लोगो ने अपनी ग्रिफ्तारिया दे कर जेलों के अंदर गए।

    21 महीने के संघर्ष के बाद देश को इस इमरजेंसी से मुक्ति मिली। देश इस के लिए कांग्रेस को कभी भी माफ़ नहीं कर सकता। अपनी नई पीढ़ी को इस की जानकारी देने के उदेशय से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर इमरजेंसी के विरोध में जेल काटने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल सहित अन्य सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। ताकि आने वाली पीढ़ी को पार्टी के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके।

  • Punjab News: विदेशी धरती पर बजुर्ग दंपति ने बढ़ाया मान, वेट फाइटिंग में जीता गोल्ड मेडल, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेशी धरती पर बजुर्ग दंपति ने बढ़ाया मान, वेट फाइटिंग में जीता गोल्ड मेडल, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के एक बजुर्ग जोड़े ने हंगरी में पंजाब का नाम रौशन किया। दरअसल, बुजुर्ग जोड़े ने वेट लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। उम्र के जिस पड़ाव में अक्सर लोग गम्भीर बीमारियों का शिकार होकर अस्पतालों के चक्कर काट रहे होते है। वहीं इस उम्र इस दंपति ने विदेशों में अपने देश का नाम रोशन किया है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए गुलशन शर्मा और उनकी धर्म पत्नी नीना शर्मा ने बताया कि वह दोनों इस बार हंगरी में हुए सीनियर कटेगरी में हुए मुकाबले में भाग लेने के लिय गए, वहां पर उन्होंने 65 से 72 साल की कटेगरी में बेंच प्रेस, डेड लिफ्ट और बाइसेप्स करल प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 2 गोल्ड ओर एक सिल्वर मेडल जीता।

    उन्होंने बताया कि इससे पहले वह मास्को में हुई प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीत कर आए है। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को खेलों ओर शारीरिक कसरत करने के लिय भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इसके लिये बच्चों के माता पिता को इस तरफ विशेष घ्यान देने की जरूरत है। इससे शरीर फिट रहता है ओर बीमारियां बहुत कम लगती है। उन्होंने युवाओ को नशे से दूर रहने का संदेश दिया ओर देश की उन्नति में अपना योगदान देने की अपील भी की।

  • Punjab News: श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 30 घायल, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 30 घायल, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पठानकोटः नरोट जैमल सिंह क्षेत्र के अंतर्गत जम्मू-दीनानगर स्टेट हाईवे पर बस और ट्रक में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी बस और चीनी से लदे तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई है। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार करीब 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया ताकि यातायात सुचारू किया जा सके।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के वास्तविक कारणों व लापरवाही की गहनता से जांच की जा रही है चश्मदीदों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस (पंजीकरण संख्या: JK02AC8181) जम्मू से श्रद्धालुओं को लेकर राधा स्वामी डेरा ब्यास की ओर जा रही थी। जैसे ही बस जम्मू-दीनानगर स्टेट हाईवे पर नरोट जैमल सिंह के पास पहुंची, तो सामने से आ रहे चीनी से लदे एक ट्रक के साथ उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, जबकि चीनी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा पलटा।

    हादसे के वक्त बस के भीतर सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनते ही आस-पास के खेतों और गांवों के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी गाड़ियों से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

     

  • Punjab News: 3 अवैध पिस्टल व 12 जिंदा कारतूस सहित जीजा-साले गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 अवैध पिस्टल व 12 जिंदा कारतूस सहित जीजा-साले गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सीक्रेट इन्फॉर्मेशन पर कार्रवाई करते हुए जीजा और साले की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान साजन जिला जालंधर व प्रिंस गोस्वामी पठानकोट के रहने वाले के रूप में हुई है। दोनों के पास से 3 गैर-कानूनी पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। अरेस्ट किए गए आरोपियों में से एक पर पहले से ही मर्डर के दो केस दर्ज हैं और वह पठानकोट में अपने ससुराल में रह रहा था। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

    गैर-कानूनी हथियारों के खिलाफ चल रहे कैंपेन में पठानकोट पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एक टिप-ऑफ पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक जीजा और एक साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ़्तार किए गए आरोपियों में से एक पर पहले से ही हत्या के दो मामले दर्ज हैं। वह व्यक्ति लंबे समय से पठानकोट में अपने ससुराल में रह रहा था। पुलिस को शक है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी क्रिमिनल एक्टिविटी के लिए किया जाना था, जिसकी जांच चल रही है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि ये हथियार कहां से लाए गए थे और किस मकसद से इस्तेमाल किए जाने थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

     

  • Punjab News: न्यूयार्क में घूमने गए युवक की हुई मौत, 150 साल पुरानी परंपरा को बंद करने की उठी मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: न्यूयार्क में घूमने गए युवक की हुई मौत, 150 साल पुरानी परंपरा को बंद करने की उठी मांग, देखें वीडियो

    पठानकोटः अमेरिका के न्यूयार्क में घूमने गए पठानकोट के इंद्रा कालोनी के युवक की घोड़ा-गाड़ी से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय रोमांच महाजन निवासी इंदिरा कॉलोनी के रूप में हुई है। रोमांच महाजन अपने माता-पिता के साथ न्यूयॉर्क शहर घूमने गए थे। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल पार्क में घोड़ा-गाड़ी (हॉर्स कैरिज) की सवारी की। घटना तब हुई जब घोड़ा अचानक डर गया और गाड़ी समेत तेज़ी से भागने लगा, जबकि परिवार उसमें सवार था। परिवार के अनुसार, रोमांच अपनी मां की मदद करने की कोशिश कर रहा था और घोड़ा घाड़ी पलटने से वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद वहां आसपास खड़े लोग तुरंत उसके पास पहुंचे और युवक को अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि बेकाबू घोड़ा बग्गी को घसीटते हुए ‘वेस्ट ड्राइव’ की तरफ भागा और मशहूर ‘टैवर्न ऑन द ग्रीन’ रेस्टोरेंट के पास दूसरी घोड़ा-गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बग्गी बीच सड़क पर ही पलट गई और रमन उछलकर कंक्रीट की सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके सिर पर गहरी चोटें आईं। बताया जा रहा हैकि हादसे में प्रिया महाजन के हलकी चोटें आईं। लेकिन, रोमांच सिर के बल नीचे गिरा। जिससे उसके हेड इंजरी हुई। अस्पताल में 2 दिन उसका इलाज चला लेकिन, इंटरनल ब्लीडिंग के कारण उसकी जान चली गई। रोमांच के पिता दीपक महाजन पठानकोट में ऑप्युलेंस टूर के नाम से ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं।

    दादा रमेश शहर में ज्वेलरी कारोबार चला रहे हैं। इसके इलावा दीपक का परिवार शहर में होटल, ज्यूलर्स कारोबार से जुड़ा है। रोमांच के निधन के बाद पठानकोट शहर में शोक की लहर है। रोमांच को घर में रकित के नाम से जाना जाता था। पढ़ाई में तेज रोमांच ने इसी साल डीपीएस (डल्हौजी) पब्लिक स्कूल से 12वीं 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए थे। जिसके बाद परिवार रोमांच को विदेश में पढ़ाई के लिए भेजने पर विचार कर रहा था। इस हादसे ने न्यूयॉर्क में पिछले 150 वर्षों से चल रहे घोड़ा-गाड़ी उद्योग पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    पार्क की देखरेख करने वाली संस्था ‘सेंट्रल पार्क कंजर्वेंसी’ और पशु अधिकार संगठनों ने इस उद्योग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग तेज कर दी है। संस्था के प्रतिनिधियों का कहना है कि एक युवा हमारे पार्क का आनंद लेने आया था और उसने अपनी जान गंवा दी। अमेरिका के सबसे व्यस्त सार्वजनिक स्थलों में से एक के बीच इस पुरानी और असुरक्षित परंपरा को जारी रखने की कीमत किसी की जान देकर नहीं चुकाई जा सकती। संस्था ने कहा- हम ‘राइडर्स लॉ’ को पारित करने की मांग करते हैं, जिससे इन घोड़ा-गाड़ियों पर प्रतिबंध लगे और चालकों को वैकल्पिक रोजगार दिया जाए।

     

     

     

  • Punjab News: मॉनसून से पहले माधोपुर हेडवर्क्स 54 गेट हुए तैयार, SDO का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: मॉनसून से पहले माधोपुर हेडवर्क्स 54 गेट हुए तैयार, SDO का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः माधोपुर में पिछले साल हैंड बॉक्स के गेट टूटने के कारण पठानकोट के कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। इसके कारण काफी लोगों को नुकसान हुआ था। इन गेटों का आज माधोपुर के एसडीएम राजीव कुमार द्वारा जायजा लिया गया। मौके की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम राजीव कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए 4 फ्लड गेटों के स्थान पर नए गेट स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही, हेडवर्क्स के कुल 54 गेटों की मरम्मत पूरी कर ली गई है, जो अब किसी भी संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।

    उन्होंने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि बैराज के गेट पहले मैन्युअल चलते थे लेकिन इस बार हमने इसे पूरी तरह से मोटराइज्ड (स्वचालित) करवा दिया है, यानी अब सारे गेट इलेक्ट्रॉनिक हो चुके हैं। इसकी फाइनल टेस्टिंग चल रही है जो लगभग पूरी होने वाली है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए अपस्ट्रीम में 24 फीट और डाउनस्ट्रीम में 40 फीट के वायर क्रेट्स (लोहे की जाली वाले पत्थर) पूरे बैराज के नीचे और ऊपर दोनों तरफ लगवाए गए है। इसके अलावा जो हमारा हेड रेगुलेटर (पुराना ढांचा) है, वहां भी काम पूरा हो चुका है।

    वहां नई वायरिंग, नए कंट्रोल पैनल लगाए गए हैं और गेटों की 2-3 बार टेस्टिंग भी हो चुकी है। अब वे पूरी तरह से काम कर रहे हैं।” इन पुनर्निर्माण और अन्य मरम्मत कार्यों पर लगभग 35 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। यह परियोजना हरियाणा की दयानंद कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पूरी की गई है। नए फ्लड गेट लगाने के अलावा, हेडवर्क्स परिसर में डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में नदी के लगभग 100 मीटर लंबे और 50 मीटर चौड़े हिस्से को कंक्रीट से मजबूत किया गया है। भविष्य में तेज जल प्रवाह से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सुरक्षा हेतु पत्थरों के क्रेट भी लगाए गए हैं।

  • Punjab News: Litchi का स्वाद अब चखेंगे देश-विदेश के लोग, पठानकोट में बंपर फसल, देखें वीडियो

    Punjab News: Litchi का स्वाद अब चखेंगे देश-विदेश के लोग, पठानकोट में बंपर फसल, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट की लीची पूरे देश में मिठास भरती है। पठानकोट में बड़े पैमाने पर लीची की पैदावार होती हैं। पंजाब के दूसरे राज्यों के मुकाबले पठानकोट का वातावरण लीची की फसल के लिए बहुत अनुकूल है, जिस कारण शहर की लीची जोन भी घोषित किया गया है। इस बार मौसम भी लीची के अनकूल रहा और बम्पर फसल हुई है, जिसके चलते अब वदेशी लोग भी पठानकोट की लीची का स्वाद चखेंगे। इस बार देश के अलग-अलग राज्यों के इलावा दुबई, सिंगापुर और लंदन में पठानकोट की लीची की सप्लाई होने जा रही है। पठानकोट के करीब 4 हजार हेक्टेयर में लीची की पैदावार हो रही है। पठानकोट को लीची जोन घोषित किया गया है, जिसमें बागबानी विवाग अपना पूरा सहयोग दे रहा है।
    https://youtu.be/JSdNeW77PEg

    पठानकोट में तीन तरह की लीची की पैदावार होती है। इसमें देहरादूनी, कलकती ओर सीडलेस लीची की तीनों किसमें भरपूर मात्रा में होती है। जून महीने में लीची को तोड़ने का काम शुरू हो जाता है। व्यापारी ने कहा कि लीची का बाग ठेके पर लिया है, जिसके चलते वह देश के अलग-अलग राज्यों में लीची भेज रहे हैं।

    बागवान ने कहा कि इस बार लीची बंपर हुई है लेकिन पिछले दिनों आए तूफान और गढ़ेमारी के कारण थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पठानकोट की लीची सप्लाई की जा रही है और विदेशों में भी अब भेजीनी शुरू कर रहे हैं।

    बागवानी विभाग के अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि पठानकोट की लीची पूरे देश में भेजी जा रही है। अब विभाग के सहयोग से इस बार लीची सिंगापुर, दुबई और लंदन भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।