Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: छिंज मेले में पहलवानों ने दिखाए हुनर, विजेता को मिली नकद राशि, देखें वीडियो

    Punjab News: छिंज मेले में पहलवानों ने दिखाए हुनर, विजेता को मिली नकद राशि, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब के युवाओं को बचाने नशे से बचाने के लिए सरकारों द्वारा खेलों की ओर लाने का प्रयास किया जा रहे हैं। इस दौरान समाज सेवी संस्थाओं द्वारा युवाओं के नशे से दूर रखने के लिए पहल की जा रही है। इसी के चलते सुजानपुर के पंजूर गांव में छिंज मेला आयोजित किया गया। जिसमें पहलवानों ने अपने हुनर ​​दिखाए और विजेता पहलवान को नकद पुरस्कार भी दिया गया।

    इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए गांव के बुजुर्गों ने कहा कि नशे में डूब रहे पंजाब के युवाओं को बचाने के लिए जहां सरकार प्रयास कर रही है। वहीं गांव स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि गांव के युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके और उनका ध्यान खेलों की ओर आकर्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि बाकी गांव के लोगों को भी ऐसे कदम उठाने चाहिए ताकि बाकी गांव के युवा भी नशे की बुराइयों से दूर रहें।

  • Punjab News: Mini Goa में नाव को लगी आग, मचा हड़कंप, देखें Video

    Punjab News: Mini Goa में नाव को लगी आग, मचा हड़कंप, देखें Video

    पठानकोटः मिनी गोवा के नाम से मशहूर चमरोड़ पाटन में नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाव स्टार्ट करने के बाद एक नाव में अचानक आग लग गई। मौके पर लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक आग बुझाई गई नाव जलकर राख हो गई थी। गणीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

    जानकारी देते हुए साहिल ने बताया कि वह चमरोड़ पाटन में तीन साल से इंचार्ज है और उनकी नाव चलते करीब 8 साल हो गए हैं, लेकिन पहले कभी भी ऐसा हादसा नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी बोट्स समुंद्र लेवल पर चलने वाली हैं और सभी बढ़िया क्वालिटी की हैं। बीते दिन जब नाव स्टार्ट की गई तो अचानक उसमें धुआं उठने लगा और कुछ ही देर बाद उसमें आग लग गई जिसके बाद तुरंत लाइफ गार्ड और स्कीपर ने आग पर काबू पाया। नाव में इस दौरान कोई नहीं था जिससे कोई भी जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि हमारे पास सभी तरह के सेफ्टी इक्यूपमेंट है और उसी के साथ ही बोटिंग की जाती है। वहीं हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

  • Punjab News: सरकारी रास्ते को लेकर 2 पक्षों में भिड़ंत, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी रास्ते को लेकर 2 पक्षों में भिड़ंत, कई घायल, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनी सड़क को लेकर दो पक्षों में झगड़े का मामला सामने आया है जिसमें दोनों पक्षों को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी मुताबिक, संबंधित सरकारी जमीन पर गुज्जर समुदाय का एक परिवार रहता है और दूसरे पक्ष पर आरोप है कि उन्होंने जबरदस्ती सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और जब गुज्जर समुदाय के परिवार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गुज्जर समुदाय पर हमला कर दिया जिसमें गुज्जर समुदाय के लोगों और अन्य को गंभीर चोटें आई हैं।

    गुज्जर समुदाय से संबंधित बुजुर्ग मीना ने बताया कि यह सरकारी जमीन है और यह व्यक्ति सरकारी जमीन पर हल चला रहा था, जिसे हमने रोका, लेकिन उसके बावजूद भी आरोपी नहीं माना और उसने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें गुज्जर समुदाय की एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

    दूसरे पक्ष के जसबीर सिंह ने बताया कि वह अपना ट्रैक्टर ठीक करवाकर घर लौट रहा था, इसलिए उसने यह देखने के लिए कि ट्रेक्टर सही से काम कर रहा है या नही, उस जगह पर हल चलाया। जैसे ही उसने हल चलाया तो गुज्जर समुदाय के लोग उसके पास आए और उसके ट्रैक्टर व उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab के 2 युवकों ने पड़ोसी राज्य की पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab के 2 युवकों ने पड़ोसी राज्य की पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    पठानकोटः रणजीत सागर डैम जोकि 3 राज्यों से घिरा हुआ है, जिनमें पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। हर साल तीनों राज्यों से अपने-अपने हिस्से की तरफ आने वाली झील का ठेका मछली पकड़ने वाले ठेकेदारों को दिया जाता है, जिससे विभाग को आर्थिक लाभ भी होता है। इस साल रणजीत सागर डैम के पंजाब हिस्से से आने वाली झील का ठेका 42 लाख रुपए में हुआ था और ठेकेदार ने इसके लिए अपने कर्मचारी रखे हुए हैं।

    जून का महीना नजदीक आने के साथ ही मछली पकड़ने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है और कोई शरारती तत्व झील में घुसकर मछली न पकड़ ले, इसके लिए ठेकेदार ने अपने 4 कर्मचारियों को रात के समय तैनात कर रखा था जो पंजाब की सीमा में बैठे हुए थे, जिनमें से 2 को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रताड़ित किया है और उनसे बुरी तरह मारपीट की गई। दोनों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

    इस संबंध में आरोप लगाते हुए फरीद मुहम्मद और सुगर दीन ने बताया कि वे झील की सुरक्षा के लिए पंजाब वाले हिस्से में बैठे हुए थे, तभी जम्मू-कश्मीर पुलिस आई और पहले तो उनके साथ मारपीट की और बाद में उन्हें थाने ले गए, जहां पर उन्हें फिर से प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें वहां से निकालकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती करवाया।

    दोनों युवकों के शरीर पर जहां डंडों के निशान है वहीं कई जगह दांतों के निशान भी हैं। इन पीड़ितों का कहना है कि इस पूरी घटना के समय जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान नशे में थे और नशे की हालत में उन्होंने पंजाब में घुसकर उनके साथ अत्याचार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए और आरोपियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

    ठेकेदार आमसता मुहम्मद ने बताया कि रात के समय उनके 4 कर्मचारी रंजीत सागर डैम झील की रखवाली के लिए बैठे थे, ताकि कोई छिपकर मछलियां न पकड़ सके। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पंजाब में घुसकर हमारे कर्मचारियों के साथ मारपीट की और जिसे देखकर 2 कर्मचारी वहां से भाग गए और पुलिस ने उन दोनों को पकड़ लिया और थाने ले गई, जहां उनके साथ बड़े पैमाने पर मारपीट की गई। हम मांग करते हैं कि इन पीड़ितों को न्याय दिया जाए और इस घटना में शामिल पुलिस कर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News: 2 महीने बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 महीने बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर पिछले 2 महीने से सील किया गया था। आज सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सील किए गए दफ्तर को खोलने और लोगों के काम प्रभावित ना होने देने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान अधिकारियों को काम पर लौटने को कहा गया है। बता दें कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का शहर के एक व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद को लेकर हाईकोर्ट में केस चल रहा था।

    जिसकी सुनवाई के दौरान 2 माह पहले हाईकोर्ट ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर को सील करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद जहां इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी राहत की सांस लेंगे, वहीं शहर के लोगों को भी परेशानियों से राहत मिलेगी और उनके काम आराम से हो सकेंगे।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए इंप्रूवमेंट के एसडीओ ने बताया कि उनका हाईकोर्ट में पुराना केस चल रहा था, जिसके चलते हाईकोर्ट ने दो महीने पहले बिल्डिंग को सील करने के आदेश जारी किए थे, जिसके बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए बिल्डिंग को खोलने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीने से दफ्तर बंद होने के कारण काफी काम पेंडिंग है, जिसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: हादसों का सबब बन रहा ढकाई रोड, अब तक कई लोग हो चुके घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: हादसों का सबब बन रहा ढकाई रोड, अब तक कई लोग हो चुके घायल, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम में मेयर की कुर्सी पर कांग्रेस के हाथ में है, जबकि पठानकोट के विधायक भाजपा से हैं। शायद यही वजह है कि नगर निगम में विकास कार्यों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अगर लोगों की बात करें तो हलके के लोग अपनी समस्याओं को लेकर खासे परेशान नजर आ रहे हैं। क्योंकि शहर का ढकाई रोड उनका नहीं बल्कि हादसों का सबब बना हुआ है।

    बता दें कि पठानकोट के ढकाई रोड से रेलवे लाइन निकलती है, जिस कारण वहां पर काफी गड्ढे भी हो गए हैं। इस रोड से रोजाना लोगों का आना-जाना है। वहां कोई ना कोई व्यक्ति के घायल होने की सूचना सामने आती है। जिसके कारण लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। ऐसे में दुकानदार रोहित और पीड़ित कमल बैंस व स्थानीय निवासी सचिन का कहना है कि वह इस संबंध में कई बार प्रशासन को लिखित शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन प्रशासन उनका समाधान नहीं कर रहा है। जिसके चलते लोग आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।

    दूसरी ओर जब इस संबंध में पठानकोट के हलका इंचार्ज विभूति शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। लेकिन वह जगह रेलवे की होने के कारण वह वहां काम नहीं करवा पा रहे। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर वह रेलवे अधिकारियों से बात करके काम करवाया जाएंगा। अगर रेलवे अधिकारी नहीं मानते हैं तो किसी तरह इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा ताकि शहर के लोग हादसों से बच सकें।

  • Punjab News: बेटी ने बढ़ाया मान, भारतीय वायुसेना में बनी Flying Officer, देखें वीडियो

    Punjab News: बेटी ने बढ़ाया मान, भारतीय वायुसेना में बनी Flying Officer, देखें वीडियो

    गांव पहुंचने पर रुही धीमान का ढोल नगाड़ों से स्वागत, बांटे लड्डू

    पठानकोटः जिले की बेटी ने एक बार फिर मान बढ़ाया है। रूही धीमान जो भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर अपने गांव लौटी। दुनेरा पहुंचने पर रूही के परिजनों और गांवों के सरपंच, पंच व गणमान्य लोगों ने ढोल बजाकर और फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। रूही के फ्लाइंग ऑफिसर बनने की खुशी में दुनेरा के दुकानदारों ने लड्डू बांटे। रूही धीमान ने बताया कि उन्होंने अपनी प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा हिमाचल प्रदेश के सुलियाली स्थित एक निजी स्कूल से प्राप्त की है। उन्होंने कन्या महाविद्यालय जालंधर से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और वायुसेना कॉमन एडमिशन परीक्षा पास कर जुलाई 2023 में तेलंगाना राज्य के डुंडीगल में स्थित भारतीय वायुसेना अकादमी में शामिल हो गईं। 2 साल की ट्रेनिंग के बाद 16 जून को वह अभी घर पहुंची हैं। रूही ने बताया कि उन्हें वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने की प्रेरणा फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी से मिली, जो मिग-21 बाइसन उड़ाने वाली भारत की पहली महिला फाइटर पायलट हैं। रूही धीमान के पिता राज कुमार ने कहा कि उनकी बेटी ने फ्लाइंग ऑफिसर बनकर उन्हें गौरवान्वित किया है और उन्हें अपनी बेटी की इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व है।
  • Punjab News: महीने बाद स्कूल पहुंचे बच्चों का स्वागत, चेहरों पर खिली खुशी, देखें वीडियो

    Punjab News: महीने बाद स्कूल पहुंचे बच्चों का स्वागत, चेहरों पर खिली खुशी, देखें वीडियो

    पठानकोटः गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद करीब एक महीने बाद सभी स्कूल खुले। पहले दिन बच्चे स्कूल पहुंचे जहां बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। अगर बात करें स्कूल प्रबंधन की तो प्रबंधन ने भी इस दिन को त्यौहार की तरह मनाया। सरकारी स्कूलों में जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया और उसके बाद बच्चों के बीच तरह-तरह की गतिविधियां करवाई, ताकि बच्चे खुद को खुश महसूस कर सकें और अपनी पढ़ाई पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे सकें।

    छुट्टी के बाद बच्चों को मिड-डे मील बांटा गया। जिसमें ब्रेड पकौड़े और अन्य सामान दिया। स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि आज जब एक महीने के बाद स्कूल खुला तो हमें विभाग की तरफ से विशेष निर्देश मिले थे कि इस दिन को खास बनाया जाए और इसे एक त्यौहार की तरह मनाया जाए। जिसके चलते उन्होंने बच्चों के बीच विभिन्न गतिविधियां आयोजित की। पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरों पर काफी खुशी महसूस की गई।

  • Punjab News: भारी फोर्स के साथ डीएसपी ने इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी फोर्स के साथ डीएसपी ने इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

    पठानकोटः राज्य सरकार द्वारा राज्य से नशे को खत्म करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत आज पुलिस ने विभिन्न इलाकों में दबिश दी। दरअसल, पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध इलाकों में कॉसो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान कई नशा तस्करों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। डीएसपी सुमेर सिंह मान की अगुवाई में विभिन्न इलाकों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के तहत शरारती तत्वों के खिलाफ नकेल कसना है।

    वहीं युवाओं को इस कार्रवाई के दौरान यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि शहर के युवा पीढ़ी को अब नशे की दलदल में फंसकर बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस ने सख्त आदेश जारी किए है कि अगर कोई भी नशा बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत वे कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन कासो के तहत वे शहर के अलग-अलग इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि नशा तस्करों को पकड़ा जा सके।

  • Punjab News: गंदगी को लेकर एक्शन में आया नगर निगम ने शुरू किया ये अभियान, देखें वीडियो

    Punjab News: गंदगी को लेकर एक्शन में आया नगर निगम ने शुरू किया ये अभियान, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब सरकार ने राज्य में नशे को खत्म करने के लिए अभियान शुरू किया हुआ है, जिसका नाम “युद्ध नशे के विरुद्ध” रखा गया है। इस अभियान के सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे है। वहीं अब बरसात के मौसम को देखते हुए नगर निगम पठानकोट ने अभियान शुरू किया है, जिसका नाम “स्वच्छता अपनाएं, बीमारियां भगाएं” रखा गया है, जिसके तहत निगम अधिकारी बाजारों में सफाई कर रहे हैं और दुकानदारों को अपने आसपास सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

    इस संबंध में जब अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बार बरसात का मौसम जून के अंत में आया है और वे लोगों से अपील कर रहे हैं। ऐसा करने के लिए लोग मैदान में उतरे हैं ताकि लोग डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बच सकें। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम पठानकोट द्वारा एक अभियान चलाया गया है जिसका नाम ‘स्वच्छता अपनाएं, बीमारियां भगाएं’ रखा गया है।

    उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में अक्सर लोगों के घरों और दुकानों के आसपास पानी जमा हो जाता है, जिसके कारण डेंगू मच्छर पनपते हैं। इसलिए वह दुकानदारों और अपने घरों में रहने वाले लोगों से अपील करते हैं कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें ताकि इन बीमारियों से बचा जा सके और लोग स्वस्थ जीवन जी सकें।