Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: डेढ़ किलो अफीम के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: डेढ़ किलो अफीम के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब पुलिस राज्य से नशे को खत्म करने के लिए अथक प्रयास कर रही है और इसी के चलते पुलिस को कई जगहों पर बड़ी सफलताएं भी मिली हैं और ऐसा ही कुछ बीती रात भी देखने को मिला। रेलवे पुलिस पठानकोट स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध दिखाई दिया, जिसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है और उसने यह अफीम जालंधर पहुंचानी थी, लेकिन गलती से वह पठानकोट कैंट स्टेशन पहुंच गया। जब वह जालंधर वापस आने लगा तो इसी बीच रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी हिरासत में ले लिया।

    रेलवे पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी टीम पठानकोट स्टेशन पर गश्त कर रही थी। प्लेटफार्म नंबर एक पर एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और एक लिफाफा झाड़ियों में फेंक दिया। मौके पर आरोपी को पकड़ जब लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और माननीय अदालत से पूछताछ के लिए 3 दिन का रिमांड लिया है।

  • Punjab News: बारिश से इस 2 जगहों पर हुआ भूस्खलन, रास्ते हुए बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से इस 2 जगहों पर हुआ भूस्खलन, रास्ते हुए बंद, देखें वीडियो

    पठानकोटः पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी इलाकों में पहाड़ गिर रहे हैं। जिससे कई रास्ते बंद हो गए है। आने-जाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते शाहपुर कंडी से डैम रोड और धार रोड पर दो जगहों पर भूस्खलन का मामला सामने आया है।

    रणजीत सागर बांध के पेस्को सुरक्षा के प्रभारी मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण दो स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। जिसके चलते यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें, क्योंकि यह दोनों मार्ग बंद हो गए हैं।

    बांध प्रशासन भी लगातार मलबा हटाने का काम कर रहा है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। फिलहाल बांध से धार तक पहुंचने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए लोगों से अपील करते कहा कि जब मार्ग साफ हो जाएगा तो पेस्को तथा बांध प्रशासन आम जनता को सूचित कर देगा।

  • Punjab News: फौजी पर हुआ जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: फौजी पर हुआ जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के नारंगपुर गांव में छुट्टी पर आए फौजी पर 6 से 7 लोगों ने जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से फौजी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल फौजी की पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी नारंगपुर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित के पिता भगवान सिंह ने बताया कि उन्हें लोगों ने बताया कि 6 से 7 नौजवानों ने बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसेक बाद वह मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायल बेटे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। फौजी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    इस संबंध में पुलिस में पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे और उन्हें न्याय दिलाए। पठानकोट सिविल अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तैनात डॉ. पुनीत गिल का कहना है कि आपातकालीन विभाग में एक मरीज आया है, कुलविंदर कुमार जो कि सेना में कार्यरत है, जिसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज आपातकालीन वार्ड में किया जा रहा है और एमआरआई रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: सब्जी मंडी में स्थित होटल में महिला की मौत, 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: सब्जी मंडी में स्थित होटल में महिला की मौत, 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले की सब्जी मंडी में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब सब्जी मंडी में स्थित एक होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मृतक महिला को उसका साथी होटल में लेकर आया था जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पठानकोट के थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने मृतक महिला के साथी 2 युवकों और फुटओवर ट्रक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है।

    डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ मनदीप सलगोत्रा का कहना है कि मृतका की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। एसएचओ ने बताया कि 35 वर्षीय महिला का शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीती रात उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला जिसकी मौत हो चुकी है, उसे उसकी महिला साथी होटल में लेकर आई है।

    जांच करने पर पता चला कि यह महिला अपनी साथी ज्योति के साथ होटल में आई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। एसएचओ ​​ने बताया कि इस मामले में होटल कृष्णा रेजीडेंसी के मालिक समेत कुल 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसमें मृतक महिला का साथी, 2 युवक और एक फुटओवर ट्रक मालिक शामिल है। महिला की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला स्थानीय होटल कृष्णा रेजीडेंसी में क्या करने आई थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

  • Punjab News: Amarnath Yatra से को लेकर DGP Law and Order Arpit Shukla का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Amarnath Yatra से को लेकर DGP Law and Order Arpit Shukla का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः देश भर में पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसीया अलर्ट पर मोड पर हैं। वहीं अमरनाथ यात्रा भी जल्द ही शुरू होने जा रही है, जिसको लेकर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभी से पुख्ता इंतजाम कर दिए गए है। अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिसके तहत आज पंजाब जम्मू बॉर्डर पर पठानकोट के माधोपुर इलाके में पुलिस द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग एजेंसियों से संबंधित सुरक्षा अधिकारी पहुंचे।

    इस बैठक में विशेष तौर पर डीजीपी पंजाब लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने शिरकत की। उन्होंने अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के साथ अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बारे में चर्चा की। श्री अमरनाथ यात्रा 2025 को लेकर पंजाब-जम्मू बॉर्डर पर स्थित माधोपुर में पुलिस सहायता केंद्र लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया। डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा आरंभ होने जा रही है।

    जिसको लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर जहां पंजाब की अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों से बातचीत की गई है। वहीं हिमाचल वह जम्मू कश्मीर के भी सुरक्षा अधिकारियों से बात की गई, ताकि किसी तरह का कोई भी शरारती अनसंर किसी वारदात को अंजाम न दे सके और सभी सुरक्षा एजेंसी का आपस में तालमेल बना रहे।

  • Punjab News: मौसम में बदलाव से बढ़ी उमस; खांसी, जुकाम और डायरिया के मरीज बढ़े, देखें वीडियो

    Punjab News: मौसम में बदलाव से बढ़ी उमस; खांसी, जुकाम और डायरिया के मरीज बढ़े, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में दूसरे दिन हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर बारिश से उमस भी काफी बढ़ गई है। लोग इसका शिकार होकर बीमार पड़ते नजर आ रहे हैं, इस संबंध में जब सिविल अस्पताल के डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने बताया कि बारिश के कारण मौसम में काफी बदलाव आया है और उमस भी बढ़ गई है। जिसके कारण लोग खांसी, जुकाम और डायरिया जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, जिसमें बच्चों की संख्या ज्यादा है।


    इस मौसम में डायरिया की समस्या होने पर लोगों को बिना किसी से पूछे आरएस का घोल पीना शुरू कर देना चाहिए और बाहर से दवा लेने की बजाय डॉक्टरों से जांच करवाकर ही दवा लेनी चाहिए। इस मौसम में लोगों को अपने आस-पास अधिक से अधिक सफाई रखनी चाहिए तथा खाने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में डायरिया से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं तथा अस्पताल में इस बीमारी से निपटने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Punjab News: कांग्रेस प्रधान Raja Warring सहित अन्य नेताओं ने BJP पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस प्रधान Raja Warring सहित अन्य नेताओं ने BJP पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब कांग्रेस को एकजुट करने और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पठानकोट में ‘जुड़ेगा ब्लॉक, जीतेगी कांग्रेस’ मुहिम शुरू की गई। कांग्रेस की इस मुहिम के दौरान पंजाब के अलग-अलग जिलों में रैलियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज पठानकोट के भोआ हलके में पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के नेतृत्व में एक विशेष रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रताप सिंह बाजवा व पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया।

    जिन्होंने न सिर्फ आम कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों को ब्लॉक स्तर पर व लोगों को एकजुट होकर एकत्रित होने का संदेश दिया, बल्कि मौजूदा पंजाब सरकार व भाजपा सरकार के खिलाफ कड़ा रुख भी अपनाया। उन्होंने पंजाब में बढ़ रहे अवैध खनन सहित अन्य मामलों को लेकर भी बात की। इस अवसर पर राजा वडिंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा, जोगिंदर पाल पूर्व विधायक ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि पठानकोट में अवैध खनन का बोलबाला है। पंजाब में लगातार गैंगस्टरों द्वारा कारोबारियों को धमकियां मिल रही है। इस दौरान पंजाबी दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर कहा कि अभी तक मूसेवाला के परिवार को इंसाफ नहीं मिला। मूसेवाला का परिवार इंसाफ को लेकर अभी तक कोर्ट के चक्कर काट रहा है।

  • Punjab News: सरकार की नशे पर जंग मुहिम का दिखा असर, युवा नशा छोड़ने को तैयार, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकार की नशे पर जंग मुहिम का दिखा असर, युवा नशा छोड़ने को तैयार, देखें वीडियो

    पठानकोटः नशे की गिरफ्त में डूब रहे पंजाब के युवाओं को वापस पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक मुहिम शुरू की गई थी। जिसे नशे पर जंग का नाम दिया गया था। जिसके तहत पहले चरण में नशा तस्करों को पकड़कर जेलों के पीछे डाला गया और दूसरे चरण में राज्य सरकार के मंत्रियों की ओर से गांवों में कमेटियां बनाई गई और लोगों को शपथ दिलाई गई कि वे नशा तस्करों को गांवों में नहीं घुसने देंगे और अब राज्य सरकार की इस मुहिम का असर भी दिखने लगा है।

    आपको बता दें कि आज पठानकोट जिले के गांव चक्क मन्हासा में एक युवक ने नशा छोड़ने की कहानी अपने परिवार के साथ सांझी की, जिसके बाद परिवार वालों ने गांव के सरपंच से बात की और सरपंच नशे की दलदल में फंसे युवक को पुलिस स्टेशन ले गए। जहां पुलिस ने इस व्यक्ति का हौसला बढ़ाया और उसके फैसले की सराहना की और उसे नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती भी कराया।

    इस मौके पर गांव के लोगों ने राज्य सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई यह मुहिम सराहनीय है। आज पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी युवक ने आगे आकर कहा है कि उसने नशा छोड़ दिया है और वे पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हैं।

    वहीं जब इस संबंध में नंगलपुर थाने के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि वे गांव चक मन्हासा के लोगों की सराहना करते हैं जिन्होंने नशे में डूबे युवाओं को बाहर निकालने के लिए उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया और युवाओं को नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सभी पंचायतें अपने गांवों के युवाओं को इसी तरह प्रेरित करें तो पंजाब को रंग-बिरंगा पंजाब और नशा मुक्त पंजाब बनाया जा सकता है।

  • Punjab News: इन जगहो को सील कर की जा रही वाहनों की चेकिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: इन जगहो को सील कर की जा रही वाहनों की चेकिंग, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब मुहिम के तहत पंजाब पुलिस की ओर से आपरेशन सील के तहत हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के बॉर्डर के साथ लगते जिलों की सीमाओं को सील कर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिले में पुलिस की ओर से 8 नाके लगाकर 1 एसपी और 3 डीएसपी की निगरानी में 120 जवानों के साथ बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच की गई। इस अभियान निगरानी खुद एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने की।

    उन्होंने बताया कि जिले में नारकोटिक्स और ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए आपरेशन सील के तहत जिले भर में आठ जगहों पर नाके लगाकर चेकिंग की गई है। इस दौरान नारकोटिक्स व ड्रग्स के 5 मामले पकड़े गए हैं। जिनके खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आपरेशन सील चलाने का मकसद जिले में नशे की तस्करी रोकना और जिले की सीमाओं को और मजबूत करना है।

  • Punjab News: भीषण गर्मी में बारिश ने लोगों को दी राहत, सैर पर निकले बुजुर्गों के चेहरे खिले, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण गर्मी में बारिश ने लोगों को दी राहत, सैर पर निकले बुजुर्गों के चेहरे खिले, देखें वीडियो

    पठानकोटः गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद से पठानकोट में पारा लगातार बढ़ता जा रहा था, जिसके चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था और अगर बाजारों की बात करें तो बाजार बंद थे और लोग सिर्फ सुबह और शाम को ही खरीदारी करने के लिए घरों से निकल रहे थे, लेकिन आज हुई बारिश के चलते लोगों के चेहरे खिल गए हैं और लोग भगवान का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में जब सुबह पार्कों में सैर करने निकले बुजुर्गों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बारिश के चलते उन्हें राहत मिली है।

    मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि गर्मी के कारण जहां वे पहले अपने चार पहिये वाहन से ही घरों से निकलते थे, लेकिन आज बारिश के साथ सुहावना मौसम देखकर वे पहले से ज्यादा समय पैदल चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण लोगों के कारोबार ठप पड़े हुए थे और अब बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोग घरों से निकलकर बाजारों में खरीदारी करने आएंगे, जिससे कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।