Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: हेरोइन, पिस्तौल और ड्रग मनी सहित तीन कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन, पिस्तौल और ड्रग मनी सहित तीन कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट: थाना नंगलपुर और सीआईए स्टाफ की पुलिस संयुक्त कार्रवाई करते हुए में तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक गाड़ी, एक पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, 51.17 ग्राम हेरोइन और 65 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। जानकारी देते हुए नंगलपुर थाने के एसएचओ दविंदर काशनी ने बताया कि यह कार्रवाई पठानकोट के एक कुख्यात अपराधी को पकड़ने के लिए विशेष योजना के तहत की गई। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी।

    मीरथल में लगाए गए नाके के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया, जिसमें उक्त अपराधी सवार था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।

  • Punjab News: गांव में गुज्जरों के घर में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: गांव में गुज्जरों के घर में लगी आग, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के गांव इट्टी में गुज्जरों के घर में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 3 बजे घर में आग लगी। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं घर के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रात के समय सो रहे थे कि अचानक करीब 3 बजे उनके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें घर में फैल गई। इस दौरान उन्होंने पहले खुद ही पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग ज्यादा होने के कारण वह आग पर काबू नहीं पा पाए। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।

    हालांकि, जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक आग की लपटों ने गुज्जरों के घर का सारा सामान राख कर दिया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन घटना में सारा सामान, बिस्तर, दस्तावेज और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना में परिवार का काफी नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, क्योंकि वे गरीब परिवार से संबंधित हैं।

  • Punjab News: भीषण गर्मी को लेकर Red Alert जारी, 2 की मौत

    Punjab News: भीषण गर्मी को लेकर Red Alert जारी, 2 की मौत

    पठानकोटः पंजाब में भीषण गर्मी के कारण लोगों का जनजीवन बेहाल हो गया है। वहीं हीट वेव से 2 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें पठानकोट में 35 साल का युवक गर्मी की वजह से अचानक बेहोश हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसी तरह मोगा में 55 साल का एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर गया और दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल में रखवा दिया है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। सीजन में गर्मी से अब तक चार लोग दम तोड़ चुके हैं। इससे पहले बुधवार को भी दो लोगों की जान चली गई थी।

    सूबे के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर बना है। न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 28.3 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री, लुधियाना का 43.0 डिग्री, पटियाला का 39.2 डिग्री, पठानकोट का 42.5 डिग्री, फरीदकोट का 44.0 डिग्री, फिरोजपुर का 42.6 डिग्री, जालंधर का 41.5 डिग्री दर्ज किया गया।

    वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 31.0 डिग्री, पटियाला का 31.5 डिग्री, बठिंडा का 30.0 डिग्री, फरीदकोट का 31.2 डिग्री, फिरोजपुर का 30.9 डिग्री और जालंधर का 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में रविवार से मौसम बदलेगा। चार दिन पंजाब में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। बारिश पड़ने की भी संभावना है। विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।

  • Punjab News: Air Force के Apache helicopter की इमरजेंसी लैंडिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: Air Force के Apache helicopter की इमरजेंसी लैंडिंग, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब के पठानकोट में भारतीय वायु सेना (IAF) के एक अपाचे हेलिकॉप्टर ने इमरजेंसी लैंडिंग की है। यह लैंडिंग जिले के नांगलपुर इलाके में की गई है। इस इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। हेलिकॉप्टर की अचानक लैंडिंग क्यों हुई, फिलहाल इसे लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। हेलिकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीण इलाके में जुट गए हैं। लोगों में अचानक हेलिकॉप्टर के लैंडिंग होने की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया।

  • Punjab News: पुलिस ने 24 Truck व 2 Tractor Trolley किए काबू, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने 24 Truck व 2 Tractor Trolley किए काबू, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब हिमाचल बॉर्डर पर आए दिन नाजायज माइनिंग के मामले सामने आते रहते हैं। जिसको लेकर दोनों राज्य की पुलिस की ओर से समय-समय पर कार्रवाई भी की जाती है। इसी कड़ी के तहत आज पठानकोट के साथ लगते हिमाचल के इंदौरा इलाके में हिमाचल पुलिस की ओर से ट्रैकों वह ट्रैक्टर ट्रालियों में नाजायज तरीके से रेत बजरी की पंजाब में हो रही सप्लाई पर कानूनी कार्रवाई करते हुए करीब 24 ट्रक व 2 ट्रैक्टर ट्राली काबू की गई।

    रेत से भरे यह ट्रक वह ट्रैक्टर ट्राली जो रेवेन्यू एकस फॉर्म हिमाचल की ओर से भरकर पंजाब में दाखिल होना था। वह ट्रक में लोड माल से कम भर गया था, ट्रक में जितना लोड माल है। उसका बिल कम होने के कारण जहां हिमाचल सरकार को रेवेन्यू का चूना लग रहा है। वहीं पंजाब सरकार को भी रेवेन्यू का लॉस हो रहा है।

    जिसके चलते अब हिमाचल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है जिसकी जानकारी देते हुए डीएसपी इंदौर हिमाचल ने कहा कि इंदौर इलाके के अलग-अलग जगह जो पंजाब के साथ टच होती हैं। वहां पर नाकाबंदी करके हिमाचल के अलग-अलग जगह से आ रहे ट्रैकों के जब एक फॉर्म चेक किए गए तो वह ट्रक में लोड रेट बजरी से कम पाए गए। इसी के चलते ट्रैकों को काबू कर कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति ने किया पत्नी का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति ने किया पत्नी का कत्ल, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के अकालगढ़ में व्यक्ति ने पत्नी का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पति ने पत्नी के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 33 वर्षीय श्वेता के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए मृतिका के भाई सोहन लाल ने बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग 10 साल पहले पति बलराम के साथ हुई थी। सोहन ने कहा कि उसकी बहन की 2 बेटियां और एक पांच महीने का बेटा है। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: नहर में तैरता मिला जूता कारोबारी का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में तैरता मिला जूता कारोबारी का शव, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में नहर से व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। दरअसल, नहर में व्यक्ति का शव तैरता देख लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय संजीव कुमार निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक जूता कारोबारी था। संजीव कुमार पठानकोट के मॉडल टाउन में जूतों का कारोबार करता था। पुलिस ने आगे की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

    मृतक संजीव कुमार की स्कूटी पुलिस ने नहर किनारे बरामद की है। घटना का पता चलते ही मृतक के परिवार सदस्य भी मौके पर पहुंच गए हैं। जबकि पुलिस अभी तक मृतक की मौत के कारणों का पता लगा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि कारोबारी में आत्महत्या है या उसकी हत्या की गई है। वहीं, पुलिस के मुताबिक मृतक के परिवार सदस्यों के बयान भी दर्ज करने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: इस इलाके में खेतों से मिली बम नुमा चीज, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में खेतों से मिली बम नुमा चीज, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    पठानकोटः भारत पाक में हुए तनाव के बाद जहां पाकिस्तान की ओर से भारत के कई जगहों पर ड्रोन हमले करने की कोशिश की गई। इस दौरान भारतीय सेना की ओर से पाक की कोशिशों को नाकाम कर दिया गया। इस हमले में इस्तेमाल हुए बमो के कई अवशेष अलग-अलग जगह पर देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पठानकोट के साथ लगते गांव मलिकपुर में देखने को मिला जहाँ पर एक खेत में काम करते एक किसान ने एक बमनुमा चीज देखी। जिसके चलते उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बमनुमा चीज मिलाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले की जानकारी देते हुए किसान ने कहा कि वह अपने खेत में काम कर रहा था, जब उसे बमनुमा चीज दिखाई दी। जिसके बाद किसान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल मौके पर पहुंचे पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध खनन करते 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध खनन करते 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः सीएम पंजाब भगवंत सिंह मान लगातार अधिकारियों को अवैध खनन रोकने के आदेश जारी कर रहे हैं, ताकि राज्य से रिसोर्सिस को बचाया जा सके। इसी के चलते खनन विभाग और पुलिस प्रशासन लगातार संयुक्त अभियान चला रही है और अवैध खनन को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ताजा मामले में पठानकोट में पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध खनन करने वालों को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। बीती रात पुलिस और खनन विभाग की टीम ने 2 पोकलेन मशीनें, 11 टिप्पर समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती क्षेत्र के गुगरा गांव में कुछ शरारती तत्व अवैध खनन कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने खनन विभाग को सूचित किया और उसके बाद खनन विभाग के साथ संयुक्त छापेमारी की गई और मौके से 8 आरोपियों को 2 पोकलेन मशीनें और 11 टिप्परों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Eid ul-Adha के पर्व पर हीरा मस्जिद पहुंचे पूर्व मंत्री, लोगों को बधाई, देखें वीडियो

    Punjab News: Eid ul-Adha के पर्व पर हीरा मस्जिद पहुंचे पूर्व मंत्री, लोगों को बधाई, देखें वीडियो

    पठानकोट: देश भर में आज बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद उल जुहा, अथवा ईद उल बकरा के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार त्याग और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है। इस्लाम धर्म में इसे ‘Festival of Sacrifice’ यानी ‘कुर्बानी का त्योहार’ भी कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, हर साल की ईद की तारीख चांद की स्थिति पर आधारित होती है। ज़ुलहिज्जा की 10वीं तारीख को ईद-उल-अजहा मनाई जाती है, जो कि रमजान खत्म के 70 दिन बाद आता है।

    वहीं ईद-उल-अजहा का पर्व पठानकोट में भी धूमधाम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर डलहौजी रोड स्थित हीरा मस्जिद में सुबह नमाज अता की गई। जहां पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने भी हिस्सा लिया और सभी को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने आपसी भाईचारे को कायम रखने की अपील की गई। इसके साथ पहलगाम हमले का निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया। नमाज अता करने आए मुस्लिम भाइयों, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने भी नमाज अदा करने के बाद अपनी खुशी का इजहार किया और ईद उल अजहा के बारे में विस्तार से बताया।

    मस्जिद के इमाम मुहम्मद फुरकान ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर सभी के साथ सुबह फज्र की नमाज अदा की और इस दिन के महत्व के बारे में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अच्छे इंसान बनें, अल्लाह के बताए मार्ग पर चलें और सभी की भलाई की बात करें। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहलगाम में निहत्थे लोगों पर आतंकी हमला किया गया है, वह निंदनीय है इसके जवाब में देश की सरकार और सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के घर में घुसकर जवाब दिया गया है उसकी लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए आपसी भाईचारे को कायम रखने के बारे में कहा ताकि देश की और भी ज्यादा मजबूत हो सके।