Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: इस जिले में पराली में लगी भीषण आग, देखे वीडियो

    Punjab News: इस जिले में पराली में लगी भीषण आग, देखे वीडियो

    पठानकोट: जिले के अतेपुर गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब लोगों ने बेहरिया गांव की तरफ से आग की ऊंची-ऊंची लपटें आती देखीं। जिसके बाद लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े क्योंकि भूसा बनाने के लिए पराली अभी भी खेतों में खड़ी है। हालांकि कई एकड़ गेहूं की फसल कट चुकी है।

    आग ने कई एकड़ पराली को नष्ट कर दिया। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी करीब डेढ़ घंटे तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। आग ने पूरी तबाही मचा दी, जिससे सौ एकड़ से अधिक पराली जलकर राख हो गई।

    स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आग किसी शरारती अंसरो द्वारा लगाई गई है। कई स्थानों पर अभी भी गेहूं की फसल खड़ी है।

  • Punjab News: पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को लगी आग, देखें वीडियो

    पठानकोट : डलहौजी रोड पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब दो कारों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दोनों कारें जलकर राख हो गईं। यह हादसा तब हुआ जब सड़क किनारे जल रहे कूड़े की आग अनियंत्रित होकर पास खड़ी कारों तक पहुंच गई।

    बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी अरोड़ा समुदाय डलहौजी रोड पर मौजूद जठेरों पर आशीर्वाद लेने आए थे। कार मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह जालंधर से अपने देवताओं का आशीर्वाद लेने आया था, तभी यह हादसा हो गया।

    कार मालिकों ने बताया कि वे अपनी गाड़ियां छाया में खड़ी करके अपने देवताओँ का आशीर्वाद लेने गए थे। जब वे वापिस लौटे तो देखा कि उनकी कारें आग की चपेट में आ चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

    फायर कर्मियों ने बताया कि सड़क किनारे कूड़े में लगी आग धीरे-धीरे फैलती हुई कारों तक पहुंच गई, जिससे दोनों गाड़ियां जलकर राख हो गई। फायर कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक दोनों कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं।
  • Punjab News: U Night Hotel में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: U Night Hotel में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पठानकोट: गुरदासपुर रोड पर स्थित एक होटल में अचानक आग लग गई। जिसके चलते आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। होटल मालिक ने जानकारी देते हुए बताया की आग दूसरी मंजिल के कमरे से शुरू हुई और धीरे-धीरे पूरी मंजिल को चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि समय रहते लोगों को बाहर निकला गया। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक एक कमरे से धुआं निकलना शुरू हुआ और धीरे-धीरे अन्य कमरों से भी धुआं निकलना शुरू हो गया और देखते-देखते आग ने पूरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।

    होटल मैनेजमेंट ने आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के कर्मचारी अश्वनी कुमार ने बताया कि यू नाइट होटल मेें आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि इस आगजनी मेें लाखों का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घटना डिवीजन नंबर एक के प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: सुरक्षा का जायजा लेने के लिए Border पर पहुंचे Cabinet Minister कटारूचक, देखें वीडियो

    Punjab News: सुरक्षा का जायजा लेने के लिए Border पर पहुंचे Cabinet Minister कटारूचक, देखें वीडियो

    पठानकोटः पहलगाम हमले के बाद पठानकोट जिले को अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि पठानकोट जिले की एक तरफ पाकिस्तान की सीमा लगती है तो दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर की। यही वजह है कि राज्य सरकार ने बीएसएफ की मदद के लिए पुलिस में 5000 होमगार्ड जवानों की भर्ती की घोषणा की है। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राजनीतिक नेता सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ पठानकोट जिले में देखने को मिला जहां राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने सिंबल स्कूल पोस्ट पर सुरक्षा का जायजा लिया, ताकि जिले में कोई भी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके।

    इस संबंध में जब कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक से बात की तो उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद पठानकोट सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हो गया है। जिसके चलते उन्होंने आज सीमा चौकी का दौरा किया है जहां पर हमारे जवान 24 घंटे सीमाओं की रक्षा करते हैं, लेकिन यहां पर पाया गया कि हमारे सीमा प्रहरियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते राज्य सरकार ने इन सीमा प्रहरियों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा ताकि हमारे सीमा प्रहरियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Punjab News: आर्थिक तंगी से परेशान घर के मुखिया ने लगाया फंदा, देखे वीडियो

    Punjab News: आर्थिक तंगी से परेशान घर के मुखिया ने लगाया फंदा, देखे वीडियो

    पठानकोट: बढ़ती हुई महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। लोग को रोजाना जीवन व्यतीत करने के लिए कड़ी मेहनत करने पड़ती है। कुछ लोग आर्थिक तंगी के आगे घुटने तक कर गलत फैसला ले लेते है। ऐसा ही एक मामला इश्वर नगर से सामने आया है। जहा व्यक्ति ने परेशान होकर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के परिजन दीपक कुमार ने बताया कि मृतक Zomato मे काम करता था और उसके दो बच्चे है। मृतक की पहचान विनय महाजन के रूप मे हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ईश्वर नगर में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है।

    जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को निचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: आंतकी हमले के बाद एक्शन में पुलिस, शुरू की जांच, देखें वीडियो

    Punjab News: आंतकी हमले के बाद एक्शन में पुलिस, शुरू की जांच, देखें वीडियो

    पठानकोटः जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। दरअसल, जिले में पुलिस की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके चलते तलाशी अभियान चलाया जा रहा हैं, वहीं अब पुलिस ने प्रवासी मजदूरों की पहचान करनी शुरू कर दी है। क्योंकि बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर काम करने के लिए पठानकोट आते हैं, जिनकी पहचान बाकी है। इसी कारण पुलिस ने टीमें बनाकर मोहल्लों में प्रवासी मजदूरों की पहचान करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मंगल सिंह ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद जिला पठानकोट अलर्ट मोड पर है। ऐसे में पठानकोट में रह रहे प्रवासी मजदूरों की पहचान के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने इस मौके पर शहर के नागरिकों से भी अपील की है कि यदि आपके यहां कोई भी किराए पर रह रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए ताकि उसकी पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि पहचान प्रक्रिया के दौरान यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: रेलवे स्टेशन पर पुलिस की दबिश, करी जा रही ट्रेनों की चैकिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे स्टेशन पर पुलिस की दबिश, करी जा रही ट्रेनों की चैकिंग, देखें वीडियो

    पठानकोटः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई।वहीं इस घटना को लेकर पंजाब में रेड अलर्ट जारी है। लगातार राज्य भर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल आदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं हाईव पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है, जहां आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है। इसी के चलते आज कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा जम्मू-कश्मीर से आने वाली गाड़ियों को चेक किया जा रहा है।

    ऐसे में अगर किसी व्यक्ति पर पुलिस को शक होता है तो उसके दस्तावेज चेक किए जा रहे है, ताकि कोई भी शरारती अनंसर किसी वारदात को अंजाम न दे सके। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी जसकरण ने कहाक कि जम्मू-कश्मीर से आने वाली रेलवे ट्रेनों को पठानकोट कैंट स्टेशन पर चेक किया जा रहा है, ताकि किसी तरह का कोई भी शरारती अनंसर इन ट्रेनों के जरिए अगर पंजाब में दाखिल हो तो उसे काबू किया जा सके और उसके इरादों को नाकाम किया जा सके।

  • Punjab News: आतंकी हमले को लेकर किया गया Candle March, दी श्रद्धाजंलि, देखें वीडियो

    Punjab News: आतंकी हमले को लेकर किया गया Candle March, दी श्रद्धाजंलि, देखें वीडियो

    पठानकोटः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के लोगों की आंखें नम नजर आ रही हैं। देश भर में लोग अपने-अपने तरीके से हमले में मारे गए 26 टूरिस्ट के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं। इसी के चलते पठानकोट में स्थानीय लोगों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया और उन दिवंगत आत्माओं को याद किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोगों ने कहा कि पहलगाम में जो घटना हुई है वह बेहद निंदनीय घटना है। पाकिस्तान द्वारा जो कायराना हरकत की गई है उसका जल्द मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। क्योंकि लंबे समय के बाद घाटी में रौनक लौटी थी और लोगों ने वहां कदम रखना शुरू किया था।

    भारी मात्रा में टूरिस्ट के जम्मू-कश्मीर जाने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलना शुरू हुआ है। लेकिन इस घटना से उनका कारोबार एक बार फिर से ठप्प हो गया है। लोगों ने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान को इसक जल्द मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए ताकि पाकिस्तान दोबारा ऐसी घटना करने से पहले 100 बार सोचे। इस घटना से जम्‍मू-कश्‍मीर की उस अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा सकता है जो हाल ही में सुधरने लगी थी। इस हमले से पर्यटन पर बुरा असर पड़ेगा। इससे सालों से हो रही तरक्की रुक सकती है। इस हमले का असर कई क्षेत्रों पर पड़ेगा। खासकर पर्यटन पर इसका बहुत बुरा असर होगा।

    इससे सुरक्षा, निवेशकों का भरोसा और पर्यटकों की संख्या में जो सुधार हुआ था, वह रुक सकता है। हमले से पहले जम्मू और कश्मीर की अर्थव्यवस्था अच्छी चल रही थी। 2024-25 के लिए प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) 7.06% बढ़ने का अनुमान था। यह लगभग 2.65 लाख करोड़ रुपये था। 2019 से 2025 के बीच केंद्र शासित प्रदेश की विकास दर 4.89% रही थी। प्रति व्यक्ति आय वित्‍त वर्ष 2024-25 में 1,54,703 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद थी, जो साल-दर-साल 10.6% अधिक है। यह विकास शांति के कारण हुआ था। आतंकी घटनाएं 2018 में 228 से घटकर 2023 में सिर्फ 46 रह गई थीं। यह लगभग 99% की कमी थी। इसी शांति के कारण निवेश और पर्यटन बढ़ा। इससे अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ।

    ऐसे में सबसे ज्यादा नुकसान पर्यटन को हुआ है। पर्यटन जम्मू और कश्मीर के GSDP में 7-8% का योगदान करता है। यह जानकारी सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में दी गई है। आर्थिक सर्वेक्षण और बजट दस्तावेजों में पर्यटन क्षेत्र के लिए कोई खास आंकड़ा नहीं दिया गया है। लेकिन, GSDP 2.65 लाख करोड़ रुपये होने के कारण पर्यटन का सालाना मूल्य 18,500–21,200 करोड़ रुपये के बीच है। सरकार का लक्ष्य है कि अगले 4-5 सालों में पर्यटन का GSDP में योगदान 7% से बढ़कर कम से कम 15% हो जाए।

  • Punjab News: Chamber of Commerce ने दुकानें बंद रखकर पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    Punjab News: Chamber of Commerce ने दुकानें बंद रखकर पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    पठानकोटः पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में शोक का माहौल है और पूरा देश इस समय मारे गए लोगों के परिवारों के साथ खड़ा है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां भारतीय सेना इन आतंकियों की तलाश में लगी हुई है, वहीं पूरा देश अपने-अपने तरीके से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। ऐसा ही कुछ पठानकोट में भी देखने को मिला, जहां चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने अपनी दुकानें बंद कर अपना विरोध जताया और सरकार से अपील की कि वह ऐसी आतंकी वारदातों को दोबारा होने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं, ताकि भारत में ऐसी घटनाएं न हो।

    जानकारी देते हुए भाजपा पंजाब के पूर्व अध्यक्ष एवं मौजूदा पठानकोट विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज तक कहा जाता रहा कि आतंक का कोई चेहरा नहीं होता, लेकिन इन आतंकियों ने हिंदुओं को निशाना बनाकर साबित कर दिया है कि आतंक का चेहरा इस्लाम है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों का कत्लेआम किया गया, उससे साफ है कि पाकिस्तान भारत में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

    इस अवसर पर उन्होंने पठानकोट के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाहर से मुसलमान बड़ी संख्या में पठानकोट आ रहे हैं और मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप उन्हें दुकानें किराए पर न दें ताकि कल आपको इस तरह की किसी घटना का सामना न करना पड़े।

  • Punjab News: पहलगाम हमले के बाद Border Seal, सुरक्षा बढ़ाई, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पहलगाम हमले के बाद Border Seal, सुरक्षा बढ़ाई, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब पुलिस भी अलर्ट पर है जिसके तहत पठानकोट पुलिस की ओर से पंजाब-जम्मू सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वे सड़कों के रास्ते पंजाब में प्रवेश कर रहे हैं या फिर माधोपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते पंजाब में प्रवेश कर रहे लोगों की जांच की जा रही है ताकि कोई शरारती व्यक्ति पठानकोट के रास्ते पंजाब में प्रवेश न कर सके।

    एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लो ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पठानकोट पुलिस अलर्ट पर है। जम्मू-कश्मीर से पंजाब में प्रवेश करने वाली सभी सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा पहलगाम में आतंकी हमला निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ये दो समुदाय में दरार डालने की कोशिश करने वाला कृत है, लेकिन हमारे लोग इतने कमजोर नहीं है कि इस हमले के बाद आपा खो बैठे और आपस में लड़ना शुरू कर दे।

    उन्होंने बताया कि कश्मीर के लोकल लोगों ने भी इस घटना का विरोध जताया है और हिंदू समुयाद के लोगों के साथ संवेदना भी प्रकट की है। उन्होंने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के साथ सटे होने के चलते ज्यादा एर्ल्ट पर हैं और संवेदनशील इलाकों पर ज्यादा निगरानी रखी जा रही है। वहीं कैमरों के जरिए हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने पठानकोट में और पुलिस फोर्स तैनात कर दी है जिससे हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।