Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: Civil Hospital में वारदात को अंजाम देता चोर काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में वारदात को अंजाम देता चोर काबू, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में भले ही सरकार द्वारा नशे को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। लेकिन नशे के 6वें दरिया के कारण युवा पीढ़ी गलत दिशा में चलती नजर आ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नशे की सप्लाई ना होने के कारण पंजाब भर में चोरियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसा ही जिले के सिविल अस्पताल में देखने को मिला है। जहां नशे की आपूर्ति ना होने के कारण युवाओं द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।

    हालांकि ऐसी ही घटना 2 दिन पहले खानपुर में देखने को मिली थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वहीं आज सिविल अस्पताल में लोगों ने चोर को काबू को किया है। दरअसल, चोर जब सिविल अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में दवाई लेने आया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

    इस संबंध में पीड़ित अंकु मेहरा से बात की गई तो उसने बताया कि पिछले एक साल से उसकी दुकान पर लगातार चोरी हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाए और कुछ दिन पहले भी उसकी दुकान पर चोरी हुई थी। जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। पीड़ित ने बताया कि आज जब वही चोर दवाई लेने सिविल अस्पताल गया तो हमारे परिचितों ने इसे देख लिया और इसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

  • Punjab News: Highway पर भीषण हादसे में पलटी कार, 2 की मौत 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर भीषण हादसे में पलटी कार, 2 की मौत 4 घायल, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर माधोपुर के पास भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। बताया जा रहा हैकि दिल्ली से आ रही गाड़ी सवार चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना में कार पलटी से कार में सवार 6 लोगों में से 2 की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम द्वारा सुजानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतकों की पहचान सुषील कुमार और नरेश कुमार निवासी दिल्ली के रूप में हुई है, जबकि सतीश कुमार, विकास चंद, केवल और अरुण निवासी दिल्ली अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विकास चंद नामक निवासी दिल्ली ने बताया कि वे कार में सवार होकर दिल्ली से श्रीनगर जा रहे थे। इस दौरान माधोपुर के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस संबंध में जब अस्पताल में इलाज के लिए आए घायल पीड़ितों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे दिल्ली से श्रीनगर किसी काम से जा रहे थे।

    उन्होंने बताया कि जब यह हादसा हुआ उस वक्त वे कार की पिछली सीट पर सो रहे थे। वहीं दूसरी ओर एसएसएफ की टीम के साथ मौजूद कांस्टेबल लखबीर सिंह ने घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पठानकोट के सिविल अस्पताल के डॉक्टर अमनजीत सिंह ने बताया कि जब घायल व्यक्ति अस्पताल पहुंचे तो दो की मौत हो चुकी थी, जिनकी मृत देहों को मुर्दाघर में रखा गया है और आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

  • Punjab News: सरपंच को पुलिस की चेतावनी, उसकी पुश्तें भी करेंगी याद, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच को पुलिस की चेतावनी, उसकी पुश्तें भी करेंगी याद, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब पुलिस की ओर से लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं गांव जंगला से पुलिस की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें पुलिस द्वारा सरेआम नशे को लेकर सरपंच को चेतावनी दी गई। पुलिस ने गांव की बीच खड़े करके सरपंच को चेतावनी देतेे हुए कहा कि अगर उसने गांव में नशा बेचा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी। वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी कह रहे है कि उसने गांव में नशा बेचकर लोगों की जिंदगियां खराब कर दी है। वहीं पुलिस ने कहा कि गांव के लोगों द्वारा चुने हुए सरपंच के खिलाफ पहले भी कई मामले थाने में दर्ज है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर उन्हें नशे बेचने की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ वह सख्त कार्रवाई की जाएंगी कि उसकी पुश्ते भी याद रखेंगी। बताया जा रह हैकि सरपंच पर नशा बेचने के आरोप लगे थे। जिसको लेकर गांव के लोगों की तरफ से बीते दिन एसएसपी को शिकायत दी गई थी।
  • Punjab News: 200 मोबाइल फोन पुलिस ने किए बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 200 मोबाइल फोन पुलिस ने किए बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में एक तरफ जहां पुलिस शरारती तत्वों पर नकेल कस रही है, वहीं दूसरी तरफ पठानकोट में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन खुलने के बाद पुलिस को और मजबूती मिली है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज पुलिस ने लोगों के 200 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए है, जिसके बाद बरामद हुए फोन उनके मालिकों को लौटा दिए गए।

    इन मोबाइल फोनों की वापसी से लोगों में खुशी का माहौल है। इस संबंध में मोबाइल फोन मिलने के बाद लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे अपने मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन पुलिस ने न केवल इन मोबाइलों को ट्रैक करके बरामद किया बल्कि उनकी उम्मीदों को भी एक बार फिर से जगा दिया है। इस दौरान लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

    दूसरी ओर एसएसपी ने बताया कि उनके पास कई शिकायतें आई थी। जिसमें लोगों ने बताया था कि उनके मोबाइल गुम हो गए हैं जिसके चलते उनकी टीम ने इन मोबाइलों की लोकेशन ट्रैक कर इन मोबाइलों को बरामद कर मोबाइल मालिकों को वापस लौटा दिया ताकि लोग बिना किसी डर के पुलिस से संपर्क कर सकें और लोग समाज में शरारती तत्वों की जानकारी बिना किसी डर के पुलिस को दे सकें।

  • Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का कत्ल, ससुराल पर लगे आरोप, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का कत्ल, ससुराल पर लगे आरोप, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में एक व्यक्ति का कत्ल करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दामाद पर हमला करके उसका कत्ल कर दिया। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दरअसल, देर रात पठानकोट के सरकारी अस्पताल में एक व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल की भर्ती करवाया गया, जिसकी सुबह तक पहचान नहीं हो पाई थी। जब उसकी मौत हो गई तो उसके परिजन उसे ढूंढते हुए सरकारी अस्पताल पहुंचे।

    जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ कि कल शाम को वह अपने साले के साथ ससुराल गया था। जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया और आज उसका शव अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मिला, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनमें से 3 को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    इस संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया कि वह अपने साले के साथ ससुराल गया था, जहां झगड़ा हो गया और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उन्हें डाकखाना चौक से घायल अवस्था में लाया गया और पठानकोट सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने कहा कि ससुराल परिवार ने उनकी बच्चे की हत्या की है। वहीं जब सरकारी अस्पताल के डॉक्टर अमनदीप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को एंबुलेंस में लाया गया था और उसे काफी चोटें आई थीं।

    इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई और अब उसकी पहचान हो गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी सुमीर सिंह ने बताया कि मृतका के ससुराल पक्ष के 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और 3 को गिरफ्तार भी कर लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: नशा छुड़ाओ केंद्र में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कटारुचक का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा छुड़ाओ केंद्र में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कटारुचक का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में चल रहे नशे के खिलाफ ठोस कदम उठाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक मुहिम शुरू की गई है, जिसका नाम है ‘युद्ध नशों के विरुद्ध रखा गया है।’ इस मुहिम के तहत पुलिस द्वारा विभिन्न ऑपरेशनों के जरिए नशा तस्करों को काबू किया जा रहा है और उन्हें सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। नशे की सप्लाई चेन टूटने से नशा छुड़ाने के केंद्रों में मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। इसी सिलसिले में आज कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने पठानकोट सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाने के केंद्र का दौरा करने पहुंचे।

    जहां उन्होंने नशा छुड़ाओं केंद्र का जायजा लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशनों के कारण नशे की सप्लाई चेन टूटी है, जिससे बड़ी संख्या में मरीज नशा छुड़ाने के केंद्रों में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी के चलते नशा छुड़ाने के केंद्र को अपग्रेड करते हुए अस्पताल में बेड की संख्या में बढ़ौतरी की गई है। उन्होंने कहा कि लगभग 8 लाख रुपये की लागत से नशा छुड़ाने के केंद्र को अपग्रेड किया गया है।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे DIG Rajpal Sandhu, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे DIG Rajpal Sandhu, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिला पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से लगती सीमा के माधोपुर नाके पर नाइट डोमिनेशन सर्च अभियान चलाया, जिसमें डीआईजी राजपाल सिंह संधू विशेष रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई।

    डीआईजी राजपाल सिंह संधू ने बताया कि पंजाब में माधोपुर नाका जम्मू-कश्मीर सीमा से सटा होने के कारण अति संवेदनशील माना जाता है, जिसके तहत आज यहां नाइट डोमिनेशन सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि अक्सर शरारती तत्व जम्मू-कश्मीर के रास्ते पंजाब में प्रवेश करते हैं, जिसके चलते ये अभियान चलाया गया है, ताकि इन शरारती तत्वों पर लगाम कसी जा सके।

    उन्होंने कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम तहत पुलिस को काफी सफलता मिल रही है तथा बढ़ी गिणती में नशा तस्करों को पकड़ा जा रहा है जिसके चलते वो दिन दूर नहीं जब राज्य को पूरी तरह नशा मुक्त घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाइट डोमिनेशन अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेंगे।

  • Punjab News: हेरोइन के साथ मोटरसाइकिल सवार 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन के साथ मोटरसाइकिल सवार 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए सरकार की ओर से युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम चलाई जा रही है जिसके तहत नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी के तहत पुलिस की ओर से कई नशा तस्करों के घरों को भी तोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी के तहत पठानकोट पुलिस की ओर से 2 नौजवानों को 30 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया गया जिनसे एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा व एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी मनदीप सलगोत्रा ने बताया कि पुलिस की ओर से नशा बेचने वाले 2 लोगों को काबू किया गया है जिनसे 30 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा और मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया है कि इन नौजवानों से पुलिस की ओर से पूछताछ की जा रही है कि यह नशा कहां से खरीद कर लाते हैं और क्या ये बेचने का भी काम करते हैं। पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा।

  • Punjab News: RTO दफ्तर में विजिलेंस ने 3 एजेंट और 3 कर्मचारियों को किया राउंडअप, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: RTO दफ्तर में विजिलेंस ने 3 एजेंट और 3 कर्मचारियों को किया राउंडअप, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के आरटीओ दफ्तर में विजिलेंस ने आज रेड करके दस्तावेज खंगाले। इस दौरान टीम ने दफ्तर में मौजूद अधिकारियों से पूछताछ करके कुछ दस्तावेज ने कब्जे में लिए गए। जिसके बाद 3 एजेंट और 3 आउटसोर्स कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

    दरअसल, विजिलेंस विभाग द्वारा विभिन्न दफ्तरों पर रेड की जा रही है, जहां दफ्तर का रिकार्ड खंगाला जा रहा हैं, वहीं पूछताछ के लिए लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। बताया जा रहा हैकि 3 आउटसोर्स कर्मचारी और 3 एजेंट दफ्तर के पास घूम रहे थे। जिसके बाद हरकत में विजिलेंस टीम ने उन्हें हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ अब पूछताछ की जाएगी।

    मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस के डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि उनकी ओर से पूछताछ के लिए 3 एजेंट और 3 कर्मचारियों को अपनी हिरासत में लिया गया है, इसके साथ ही कई दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया गया है। विजिलेंस के उच्च अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विभाग द्वारा यह कार्रवाई की जाती हैं।

  • Punjab News: RTO Office में विजिलेंस की दबिश, कर्मियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: RTO Office में विजिलेंस की दबिश, कर्मियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में आरटीओ कार्यालय में विजिलेंस की टीम में दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम द्वारा दफ्तर में दस्तावेज खंगाले जा रहे है। इस दौरान दफ्तर के कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं विजिलेंस विभाग की टीम ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है।

    आज आज विजिलेंस की दबिश को लेकर आरटीओ दफ्तर के कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि विजिलेंस की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वीडियो बनाकर रिकार्ड रखा जा रहा है।