Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: Action में Police, बाहरी वाहनों की गहनता से जांच, देखें वीडियो

    Punjab News: Action में Police, बाहरी वाहनों की गहनता से जांच, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब पुलिस की अगुवाई में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं सरकार नशे के छठे दरिया को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिसके चलते आज ऑपरेशन सील के तहत पंजाब पुलिस ने पठानकोट जिले में अलग-अलग जगहों पर 8 नाके लगाए गए। डीएसपी सुमेर सिंह मान ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की गई।

    इस संबंध में जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पठानकोट पुलिस ने जिले में अलग-अलग जगहों पर 8 नाके लगाए हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है ताकि कोई भी नशा कारोबारी नशा लेकर न आ सके और इसके साथ ही कोई शरारती तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके। इस मौके पर जब जिले में कई जगहों पर बंद पड़े पुलिस कैमरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस समय-समय पर कैमरों की जांच करती है और जो कैमरे खराब हैं उन्हें जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।

  • Punjab New: पटियाला में कर्नल की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल, देखे वीडियो

    Punjab New: पटियाला में कर्नल की पिटाई के मामले ने पकड़ा तूल, देखे वीडियो

    पठानकोट: पटियाला में कर्नल के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ चुका है। हाल ही मे पीड़ित परिवार द्वारा पटियाला के डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय के बाहर धरना दिया गया था। जिसमे पूर्व सैनिक भी शामिल हुए और अब इसका विरोध पूरे पंजाब में होना शुरू हो गया है। जिसके चलते पठानकोट में भी पूर्व सैनिको द्वारा इकठे होकर रोष प्रदर्शन किया गया।

    इस बारे में प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैनिकों ने कहा कि जो भी घटना घटी है वो निंदनीय है। पंजाब सरकार ने जांच के लिए जो सिट बनाई है उसमें आर्मी ऑफिसर भी शामिल किए जाए तांकि वह अपने ऑफिसर की अगुवाई कर सकें। इसके साथ ही प्रदर्शनकरियों ने सभी पूर्व सैनिकों से अपील भी की है कि जब तक इस घटना का कोई प्रणाम नही निकलता , तब तक पूरे पंजाब में पूर्व सैनिक इकठा हो कर इस मामले की निंदा करते हुए उचित करवाई की मांग करें।

  • Punjab News: शैरी कलसी की मौजूदगी में विभूति शर्मा ने संभाला इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन का पदभार, देखें वीडियो

    Punjab News: शैरी कलसी की मौजूदगी में विभूति शर्मा ने संभाला इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन का पदभार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में आप पार्टी ने नए इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैनों का ऐलान किया था। जिसके बाद अब धीरे-धीरे चेयरमैन अपना पदभार संभाल रहे है। हाल ही में जालंधर में राजविंदर कौर थियारा ने पदभार संभाला था। वहीं आज पठानकोट में विभूति शर्मा ने पंजाब आप उपाध्यक्ष शैरी कलसी की मौजूदगी में पदभार संभाला है। विभूति शर्मा ने 2022 में पठानकोट हलके से आप पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    जिसके बाद अब पार्टी ने उन्हें इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन नियुक्त किया है। दरअसल, 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद नेता लगातार इस इंतजार में थे कि कब उन्हें भी पदों से नवाजा जाएगा। इसी के चलते इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट में आज विभूति शर्मा की ताजपोशी शैरी कलसी की मौजूदगी में की गई। इस संबंध में शैरी कलसी ने कहा कि विभूति शर्मा पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। इसीलिए पार्टी ने उन्हें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह खरा उतरेंगे।

  • Punjab News: कर्नल व उनके बेटे पर हुए हमले को लेकर पूर्व ब्रिगेडियर प्रलाद का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कर्नल व उनके बेटे पर हुए हमले को लेकर पूर्व ब्रिगेडियर प्रलाद का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवान दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं, ताकि देश के लोग चैन की नींद सो सकें। इन जवानों की वजह से ही हम स्वतंत्रता की खुली हवा में सांस लेते हैं। इसी के चलते इनका सम्मान करना बहुत जरूरी हो जाता है, लेकिन जब देश की सीमाओं की रक्षा करने वालों के प्रति पुलिस का तिरस्कार भारी पड़ जाए तो उसका विरोध होना लाजिमी है। ऐसी ही एक घटना पिछले दिनों पटियाला में घटी जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों ने एक कर्नल और उसके बेटे के साथ मारपीट की।

    इस शर्मसार घटना के बाद से पूरे पंजाब के लोगों में रोष व्याप्त है जिसके चलते लोग उन पुलिस कर्मियों का विरोध कर रहे हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसी घटना का विरोध पठानकोट जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिल रह है, जहां पूर्व ब्रिगेडियर प्रलाद सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कर्मचारियों को खानापूर्ति करने के आरोप में निलंबित किया गया है, जबकि उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि पुलिस विभाग जांच न करे और इस संबंध में जांच सीबीआई या मानवाधिकार आयोग से जांच करवाई जाए।

  • Punjab News: तेज रफ्तार Bus ने Auto को मारी टक्कर, 7 लोग जख्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार Bus ने Auto को मारी टक्कर, 7 लोग जख्मी, देखें वीडियो

    पठानकोटः नेशनल हाईवे पठानकोट-अमृतसर पर गांव भरोली के पास एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। ऑटो में ड्राइवर और 7 साधुओं समेत कुल 8 लोग सवार थे, जो प्रयागराज से आ रहे थे और हिमाचल की तरफ जा रहे थे।

    जब वह पठानकोट के गांव भरोली के पास पहुंचे तो यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पठानकोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। साधुओं ने बताया कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सभी घायल हो गए। इस बीच डॉक्टर ने जानकारी देते बताया कि फिलहाल उन सभी का पठानकोट के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से तीन साधुओं को गंभीर चोटें आई हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

  • Punjab News: Rahul Gandhi सहित 98 सासंदों के खिलाफ दर्ज केस को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    Punjab News: Rahul Gandhi सहित 98 सासंदों के खिलाफ दर्ज केस को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    पठानकोटः कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी सहित 98 कांग्रेसी सांसदों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार वकील तरसेम लाल ने कोर्ट में राहुल गांधी समेत 98 कांग्रेसी सांसदों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। तरसेम लाल ने लोकसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को 8500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा कर वोट लेने का आरोप लगाया है। इस दौरान कांग्रेस के वकील विक्रांत महाजन आज सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश हुए। जहां जज रवनीत कौर बेदी की कोर्ट में हुई सुनावई के बाद माननीय जज ने सभी सांसदों को राहत दे दी है।

    ऐसे में अब राहुल गांधी समेत अन्य सांसद फिलहाल कोर्ट में पेश नहीं होंगे। तरसेम लाल का कहना है कि चुनावों के दौरान सभी राजनीतिक पार्टियां लोगों से बड़े-बड़े वादे करती हैं ताकि वो उनके पक्ष में वोट कर सकें। इस बार भी 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने महिलाओं को 8500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था। इसी के आधार पर पठानकोट की अदालत में पठानकोट के उन्होंने ने केस दायर किया था। जिसे कांग्रेस की तरफ से विक्रांत महाजन लड़ रहे हैं। आज सुनवाई के दौरान कांग्रेस के वकील कोर्ट में पेश हुए, जहां लोअर कोर्ट की जज रवनीत कौर बेदी ने सभी 98 सांसदों को राहत देते हुए फिलहाल कोर्ट में पेश न होने की इजाजत दे दी है।

  • Punjab News: 200 साल पुराना कब्रिस्तान और चर्च, आज भी विदेशों से कब्र देखने आते वंशज, देखें वीडियो

    Punjab News: 200 साल पुराना कब्रिस्तान और चर्च, आज भी विदेशों से कब्र देखने आते वंशज, देखें वीडियो

    पठानकोटः भारत भले ही 1947 में आजाद हो गया हो, लेकिन एक ऐसी जगह है जहां आज भी विदेशों से लोग आते है। दरअसल, पंजाब में कई ऐसे इतिहास हैं जो लोगों के सामने नहीं आ पाए हैं, उन्हीं में से पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर माधोपुर गांव में बनी एक जगह है, जो ब्रिटिश काल से बनी है। माधोपुर गांव में ब्रिटिश काल से बना काफी पुराना चर्च और कब्रिस्तान है। इस संबंध में इस कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह चर्च और कब्रिस्तान करीब 200 साल पुराना है।

    उन्होंने बताया कि इस चर्च और कब्रिस्तान का निर्माण ब्रिटिश काल में अंग्रेजों ने करवाया था। उस समय मरने वाले अंग्रेजों को इसी कब्रिस्तान में दफनाया जाता था। उन्होंने कहा कि आज भी इन कब्रों के वंशज इस स्थान पर आकर इन दिवंगत आत्माओं को याद करते हैं और वह चर्च में उनके लिए प्रार्थना करते हैं। चर्च का प्राचीन इतिहास होने के कारण बड़ी संख्या में लोग इस स्थान पर प्रार्थना करने आते हैं। वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि इसका जीर्णोद्धार किया जाना चाहिए ताकि 200 साल पुराना इतिहास बचाया जा सके।

  • Punjab News: वन Mafia के हौसले बुलंद, रातों-रात काटे जा रहे खैर के पेड़, देखें वीडियो

    Punjab News: वन Mafia के हौसले बुलंद, रातों-रात काटे जा रहे खैर के पेड़, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में वन माफिया का बोलबाला देखने को मिल रहा है। वन माफिया पिछले एक महीने से पठानकोट जिले में खैर के पेड़ों को अवैध रूप से काट रहे हैं। गौरतलब है कि वन माफिया बाजार में काफी कीमती खैर के पेड़ों को काट रहे हैं। रात के समय इनकी कटाई की जा रही है। बीती रात भी वन माफिया ने सुजानपुर हलके के गांव युंगथ में 20 से 22 खैर के पेड़ों को अवैध रूप से काट डाला।

    गौरतलब है कि पिछले दिनों वन माफिया ने वन विभाग के अधिकारियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। जिससे ऐसा लग रहा है कि जिले में वन माफिया के हौसले बुलंद हैं। वन माफिया बिना किसी डर के लगातार अवैध पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। अब देखना यह है कि विभाग वन माफिया से निपटने के लिए किस तरह की कार्रवाई करता है।

  • Punjab News: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में बनाए एकता स्थल की हालत दयनीय, देखें Video

    Punjab News: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में बनाए एकता स्थल की हालत दयनीय, देखें Video

    सरकार से पार्क की ओर ध्यान देने की अपील

    पठानकोटः स्वतंत्रता सेनानी डा. शाम प्रसाद मुखर्जी जिन्होंने आजादी के बाद से ही देश को एक करने के लिए एक संविधान और एक निशान का वादा किया था, ताकि जम्मू-कश्मीर में जाने के लिए उस समय जो परमिट सिस्टम लागू था उसे खत्म किया जा सके, जिसके चलते उन्होंने पंजाब के माधोपुर गांव जोकि पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर स्थित है, में संघर्ष भी किया था और इसी के चलते 2010 में भाजपा ने माधोपुर में श्याम प्रसाद मुखर्जी की याद में एक पार्क बनाया गया, जिसमें डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की एक प्रतिमा भी स्थापित की गई तथा एक पुस्तकालय भी बनाया गया जिसमें डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी की जीवनी को बयान करती पुस्कतें भी हैं, लेकिन इन दिनों यह स्मारक, जिसका नाम एकता स्थल है, अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है, इसकी ओर देखने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकार ने भारत को एक करने वाले शहीद श्याम प्रसाद मुखर्जी के सम्मान में माधोपुर में एक पार्क बनाया और उनकी प्रतिमा भी स्थापित की, लेकिन पार्क और प्रतिमा की हालत अब दयनीय हुई पड़ी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और हर तरफ झाड़ियां उगी हुई हैं। लोगों ने सरकार के अपील की कि इस ऐतिहासिक स्मारक की ओर ध्यान दिया जाए ताकि इस शहीद को सम्मान मिल सके।
  • Punjab News: Gun Culture को प्रमोट करना पड़ा महंगा, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Culture को प्रमोट करना पड़ा महंगा, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब पुलिस द्वारा गन कल्चर को प्रमोट करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन उसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर गन कल्चर को प्रमोट किया जा रहा है। वहीं एक युवक की गन कल्चर को प्रमोट करने की वीडियो वायरल होना उस समय महंगा पड़ गया, जब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी मंगल सिंह ने एक्शन लेते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की।

    Click Here to watch Video

    पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक नशे और गन कल्चर को बढ़ावा देता हुआ दिखाई दे रहा था। इस मामल में एक्शन लेते हुए युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    डीएसपी ने कहाकि पंजाब पुलिस की एक ओर से गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों पर कड़ी नजर रख रही है। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। इसी के चलते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक गन कल्चर को बढ़ावा दे रहा था, जिसके चलते पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए धार इलाके के रहने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।