Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: कॉलोनी में गंदगी को लेकर शिवसेना ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: कॉलोनी में गंदगी को लेकर शिवसेना ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के स्थानीय प्रशासन द्वारा आए दिन लोगों की समस्याओं का हल करने का दावा किया जाता है, लेकिन उसके बावजूद पठानकोट शहर के लोग परेशान नजर आए रहे हैं, जिसकी वजह है पठानकोट में सफाई व्यवस्था सही न होना, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है और ऐसा ही एक मामला पठानकोट की इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट कॉलोनी में देखने को मिला है। इसी को लेकर पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पठानकोट द्वारा बनवाए गए एमआईजी फ्लैट्स की खस्ता हालत को लेकर शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के सदस्यों ने प्रधान योगराज शर्मा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया है।

    बार-बार प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद मांगें ना माने जाने के रोष स्वरूप गुस्साए प्रधान योगराज शर्मा फ्लैट्स के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं। शिवसेना सदस्यों का आरोप है कि इन फ्लैट्स के निर्माण के समय घटिया मैटीरियल इस्तेमाल किया गया है। जबकि फ्लैट्स की लिफ्ट भी खराब है और सीवरेज समेत अन्य समस्याएं भी बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी इन फ्लैट्स के निर्माण में हुई हेराफेरी की जांच करने के लिए टीम आती है तो टीम को ट्रस्ट अधिकारी जांच करने नहीं देते है।

    हालांकि इस पूरे वाकये से पठानकोट डीसी भी अवगत है लेकिन किसी भी अधिकारी द्वारा लोगों की समस्या तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। अगर समय रहते खोखली हो चुके फ्लैट्स और अन्य समस्या तरफ ध्यान ना दिया गया तो भविष्य में किसी भी समय जानी -माली नुकसान हो सकता है। शिवसेना के सदस्यों द्वारा दिए गए धरने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई है। वहीं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी भी मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

  • Punjab News: नगर निगम के वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम के वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में चोरों द्वारा जहां लोगों के घरों और वाहनों को को निशाना बनाया है, वहीं चोरों द्वारा की गई वारदात की एक ऐसी घटना देखने को मिली, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। दरअसल, चोरों ने अब नगर निगम के वाहनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। चोर नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करके फरार हो गए। इस दौरान रास्ते में ट्रैक्टर में तेल खत्म होने के कारण चोर को ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    मामले की जानकारी देते हुए निगम के कर्मचारी अजय कुमार ने कहा कि वह रोजाना रात को काम खत्म करके ट्रैक्टर-ट्रॉली अपने घर के पास लगा देते हैं, लेकिन देर रात कोई शख्स ट्रैक्टर-ट्रॉली को चोरी कर ले गया। जिसके बाद आरिया कॉलेज के पास तेल खत्म होने के कारण चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं खड़ी करके भाग गया और जाते-जाते गाड़ी का नुकसान कर गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई गई है जिसमें चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाते हुए दिखाई दे रहा है। इस मौके पर निगम के कर्मचारी ने पुलिस से आरोपी को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

  • Punjab News: केंद्रीय वित्त मंत्री के 8वें बजट की छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग ने की प्रशंसा, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय वित्त मंत्री के 8वें बजट की छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग ने की प्रशंसा, देखें वीडियो

    पठानकोटः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज अपना 8वां बजट पेश किया गया और बजट के पहले दिन मध्यम वर्ग के लोगों के लिए और छोटे व्यापारियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इस बजट में टैक्स स्लेब को 7 लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया गया है, मतलब कि अब 12 लाख रुपये तक कमाई करने वालों को टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि इस बजट में ऑटोमोबाइल सस्ते किए गए हैं और इसके साथ ही एक लाख करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी के लिए आबंटित किए गए हैं, जिसकी चारों ओर प्रशंसा की जा रही है।

    इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बजट काफी अच्छा रहा है और पहले दिन देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जो बजट पेश किया गया है वह मध्यम वर्ग के लोगों के लिए काफी लाभदायक है। व्यापारी अनिल महाजन, राम भंडारी, सरपाल महाजन ने कहा कि टैक्स में मिली छूट मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी और साथ ही व्यापारियों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि उन्हें पिछले लंबे समय से सरकार के सामने मांग की जा रही है कि जिस तरह सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए पेंशन का प्रावधान है, उसी तरह व्यापारियों के लिए भी कुछ किया जाए ताकि देश के खजाने को भरने वाला व्यापारी 58 साल बाद अपने आपको संभाल सके। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में व्यापारियों की पेंशन की मांग को जरूर मंजूरी मिलेगी।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    2 महीने पहले हुई थी महिला का शादी

    पठानकोटः दहेज के लालच में अक्सर ही दपंति में झगड़ा देखने को मिलता है। कई बार दपंति में विवाद इतना बढ़ जाता है कि महिलाए फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेती हैं। ऐसा ही एक मामला गांव नाजोवाल में देखने को मिला है, जहां आरोप लगे है कि सुसराल परिवार से तंग आकर एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसका लगभग दो महीने पहले विवाह हुआ था। आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर उसके शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। मृतका के भाई गुलशन ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि उनकी बेटी ने दरवाजा बंद कर लिया और वह दरवाजा नहीं खोल रही हैं। हमने जब लड़की के सुसराल परिवार जाकर देखा, तो उसकी लाश कमरे में लटकी हुई थी, जिसे देखकर लगता था कि उसे मारकर लटकाया गया है। उन्होंने आरोप लगाए है कि अक्सर लड़की का सुसराल दहेज की मांग करता था और लड़की के साथ मारपीट भी की जाती थी। इस मौके पर उन्होंने पुलिस से अपील की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि कल एक लड़की की मौत की शिकायत मिली थी। जिसके चलते मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • Punjab News: Railway Station पर हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Railway Station पर हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः रेलवे पुलिस द्वारा लगातार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए समय-समय पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत जीआरपी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक शख्स को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 देसी कटे, 6 कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी किशन लाल दिल्ली का रहने वाला है।

    रेलवे पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं माले की जानकारी देते हुए रेलवे के थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान उन्होंने एक शख्स को आते देखा और उसे जब रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। जिसके चलते रेलवे पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू किया। आरोपी के बैग की तालाशी के दौरान उनकी टीम को बैग में से 2 देसी कट्टे व 6 कारतूस बरामद किए गए।

    उन्होंने कहा कि किसी ने इसे पैसे का लालच देकर एक कोरियर की तरह इस्तेमाल किया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि आखिर इसने पहले भी इस तरह की कोई सप्लाई की है या नहीं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हथियारों को जम्मू में किसी को देने थे। हालांकि इस मामले की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

  • Punjab News: इस जिले में SC समुदाय ने लगाया धरना, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले में SC समुदाय ने लगाया धरना, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम के कर्मचारियों ने अमृतसर में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ किए जाने को लेकर रोष प्रगट किया है। इस दौरान एससी समुदाय ने पठानकोट कुल्लू मार्ग पर धरना दिया गया। दरअसल, संविधान के रचनाकार बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर की प्रतिम की अमृतसर में हुई बेअदबी की घटना के प्रति पंजाब सहित पूरे भारत में लोगों में रोष पाया जा रहा है।

    इस घटना को लेकर पठानकोट में अखिल भारतीय मजदूर सफाई यूनियन ने भगवान वाल्मीकि चौक में प्रदर्शन किया। इस दौरान एससी समुदाय ने उक्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि पंजाब सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कोई कार्रवाई नहीं की तो आने वाले समय में वाल्मीकी समाज पूरे पंजाब में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में पठानकोट को पूरी तरह से जाम कर दिया जाएगा।

  • Punjab News: सफेद हाथी बना ये Airport, व्यापारियों ने Flights शुरू करने की मांग की, देखें वीडियो

    Punjab News: सफेद हाथी बना ये Airport, व्यापारियों ने Flights शुरू करने की मांग की, देखें वीडियो

    पठानकोटः हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की सीमाओं के साथ लगने के चलते कई लोग पठानकोट के रास्ते इन्हीं प्रांतों में घूमने के लिए जाते हैं और पठानकोट से ही अधिकांशतः व्यापार इन क्षेत्रों में होता है। इसी को लेकर लोकसभा हलका गुरदासपुर के पूर्व सांसद स्व. विनोद खन्ना के प्रयासों से जिले में सिविल एयरपोर्ट का निर्माण कराया गया था। इसके बाद कई बार इस एयरपोर्ट से जहाजों ने उड़ानें भरीं और कई बार बंद हुईं। अब लंबे समय से एयरपोर्ट पूरी तरह बंद पड़ा है जोकि सफेद हाथी का रूप धारण कर चुका है जिसको लेकर एक बार फिर से व्यवसायियों और लोगों द्वारा इस एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने की मांग की गई है।

    इस संबंध में जब पठानकोट के व्यवसायियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 2007 में बना पठानकोट एयरपोर्ट लंबे समय से सफेद हाथी बन गया है। जब पठानकोट हिमाचल और जम्मू कश्मीर से लगता है और पठानकोट को भी टूरिस्ट हब बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। यदि एयरपोर्ट को फिर से शुरू किया जाता है तो पर्यटन के माध्यम से पठानकोट में भी विकास होगा।

    व्यवसायियों ने कहा कि पठानकोट के व्यवसायियों को व्यापार के चलते अक्सर दिल्ली और अन्य प्रांतों में जाना पड़ता है जिसके लिए व्यवसायी पहले अमृतसर या जम्मू जाते हैं और वहां से उन्हें फ्लाइट मिलती है जिसमें काफी समय और पैसे की भी बर्बादी होती है। इसलिए हमारी सरकार से मांग है कि पठानकोट एयरपोर्ट को जल्द शुरू किया जाए ताकि पठानकोट में तरक्की के रास्ते खुल सकें।

  • Punjab News: इस इलाके मे Gun Culture को प्रमोट करने की वीडियो हुई वायरल

    Punjab News: इस इलाके मे Gun Culture को प्रमोट करने की वीडियो हुई वायरल

    पठानकोट: पंजाब सरकार द्वारा गन कल्चर को प्रमोट करने पर पाबंदी लगाई गई है। जिसके बावजूद लोग अपनी शान दिखाने के लिए गन कल्चर को प्रमोट करते हुए अक्सर नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो पठानकोट में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह लोहड़ी है। जानकारी के मुताबिक युवक ने पिता के लाइसेंसी हथियार के साथ हवाई फायर किए।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए थाना सदर के प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो मे नौजवान गन कल्चर को प्रमोट करता हुआ नजर आ रहा है। आरोपी गांव फरवाल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News: वन विभाग के रेंज अधिकारी पर हुआ हमला, चली गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: वन विभाग के रेंज अधिकारी पर हुआ हमला, चली गोली, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अब गलत काम करने वालों को किसी का भी खौफ नहीं है। वहीं ताजा मामला जुगियाल रोड पर नाकेबंदी के दौरान वन विभाग के अधिकारी पर हमला होने का सामने आया है। जहां वन विभाग द्वारा वन माफिया पर नकेल कसने के लिए नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान कटी हुई खैर की लकड़ियों से भरी एक गाड़ी को अधिकारियों ने रुकने का इशारा किया गया, तो उक्त गाड़ी चालकों ने गाड़ी भगा ली।

    जिसके बाद जब वन विभाग के रेंज अधिकारी ने अपने साथियों के साथ गाड़ी का पीछा किया, तो वन माफिया ने वन विभाग के अधिकारियों पर हमला कर दिया और रेंज अधिकारी पर तेज हथियार से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद हवाई फायर भी वन माफिया द्वारा किया गया और रेंज अधिकारी की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए।

    जिसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। वहीं हादसे में घायल रेंज अधिकारी को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और पुलिस प्रशासन को मामले की शिकायत कर दी गई। इस मामले को लेकर रेंज अधिकारी इंदरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उनके ऊपर खैर के वृक्ष ले जा रहे कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

  • Punjab News: नगर निगम दफ्तर में लगी आग, रिकॉर्ड रूम में दस्तावेज जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम दफ्तर में लगी आग, रिकॉर्ड रूम में दस्तावेज जलकर राख, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले नगर निगम में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग लगने से रिकॉर्ड रूम में आग लगी है, जिससे कई दस्तावेज जलकर राख हो गए। गौर हो कि इलाके के सारे लोग अपनी इमारत बनाने के लिए नक्शे पास कराते हैं और आवश्यक एनओसी लेते हैं, लेकिन एनओसी के बिना इमारत न बनाने की हिदायत देने वाले नगर निगम के अधिकारी खुद उन हिदायतों का पालन नहीं करते हुए दिखाई दिए।

    इस घटना में दस्तावेज जलने से बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, किसी को अस्पताल या माल बनाना हो, तो उस व्यक्ति को निगम की हिदायतों के मुताबिक अपनी इमारत में फायर सिस्टम लगवाना अनिवार्य है, उसके बिना वह अपनी इमारत की निर्माण नहीं करवा सकता। लेकिन, लोगों को हिदायतें देने वाले नगर निगम की इमारत में कोई भी फायर सिस्टम न होने के कारण आज निगम में आग लगने के कारण बड़ा हादसा हो गया।

    इस संबंध में जब नगर निगम अधिकारी सुमन और दमकल कर्मी दिनेश कुमार से बात की गई, तो उन्होेंने कहा कि सुबह 7 बजे करीब उन्हें इस घटना के बारे में फोन आया था और उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया था, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से आग पर काबू पाया जा रहा है। दूसरी ओर जब फायर सिस्टम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।