Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: पाबंदी के बावजूद भी नहर में नहा रहे युवक, पुलिस ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: पाबंदी के बावजूद भी नहर में नहा रहे युवक, पुलिस ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    पठानकोट: जिले में प्रशासन की ओर से लगाई गई पाबंदी के बावजूद भी लोगों का लगातार नहरों में नहाने का सिलसिला जारी। पुलिस ने भीषण गर्मी के बीच नहरों में नहा रहे लोगों के खिलाफ चलाया अभियान भी चलाया है। इसी के तहत शहर के अबरोल नगर, काठ वाला पुल और एम बी-लिंक नहर क्षेत्र में पुलिस ने दबिश दी। जहां कई युवक नहर में नहाते हुए पाए गए।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्म दत्त ने बताया कि पुलिस को नहर में युवकों के नहाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही नहर में नहा रहे युवक तुरंत वहां से भाग गए।

    इंचार्ज दत्त ने बताया कि गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नहरों का रुख कर रहे हैं, लेकिन यह खतरनाक साबित हो सकता है। जिस के चलते जिला प्रशासन ने नहरों में नहाने की पाबंदी लगा रखी है,  इसके बावजूद भी लोगों का लगातार नहरों में नहाने का सिलसिला जारी है। नहर में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो जाता है, जिससे डूबने या बह जाने का खतरा बना रहता है।

    उन्होंने यह भी बताया कि इस नहर में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोग तेज बहाव के कारण पानी में बह गए थे। ट्रैफिक इंचार्ज ने लोगों से विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर नहरों में न नहाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

    पुलिस ने चेतावनी दी है कि नहरों में नहाने वालों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त और कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Punjab News: फिर पटरियों पर चलेंगा 1990 दशक का स्टीम इंजन, पर्यटकों का मिलेंगा बढ़ावा, देखें वीडियो

    Punjab News: फिर पटरियों पर चलेंगा 1990 दशक का स्टीम इंजन, पर्यटकों का मिलेंगा बढ़ावा, देखें वीडियो

    पठानकोटः हिमाचल की वादियों में जल्द ही फिर स्टीम इंजन दौड़ता दिखाई देंगा। दरअसल, 1990 के दशक में रेलवे की और से कोयले से चलने वाले स्टीम इंजनों को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद ये सिर्फ किताबो में ही देखने को मिलते थे, लेकिन अब रेलवे विवाग की और से पंजाब से हिमाचल को जाने वाली ट्रेन के आगे स्टीम इंजन लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके चलते 1952 में बनाए गए स्टीम इंजन की मुरम्मत कर आज उसका ट्रायल रेलवे विवाग की और से लिया गया।

    बताया जा रहा है कि जल्द ही हिमाचल की वादियों में ये स्टीम इंजन दौड़ते हुए नज़र आएगा। ये स्टीम इंजन पंजाब से हिमाचल के जोगिन्दर नगर तक की सैर करवाएगा। रेलवे विभाग का प्रयास है कि इस इंजेन के लगाने से पर्यटको की गिनती बढ़ेगी। इसी के साथ ही न्यू जनरेशन भी इन बंद हुए स्टीम इंजनों को देखकर अपना मनोरजन करेंगे। इस स्टीम इंजन को शुरू करने के लिए रेवाड़ी से इंजीनियर आएंगे।

    इस बारे में बात करते हुए रेलवे विभाग में काम कर रहे नौजवानों ने कहा कि इस स्टीम इंजन के चलने से जहां पंजाब और हिमाचल का आपसी संपर्क ऐतिहासिक होगा, वहीं नई पीढ़ी को भी इस स्टीम इंजन के बारे में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि यह स्टीम इंजन युवा पीढ़ी से पहले का है, जिसे उन्होंने कभी नहीं देखा था। अब इंजन शेड में यह स्टीम इंजन आया है, जिसका आनंद अब जल्द पर्यटक लेते हुए दिखाई देंगे।

     

     

  • Punjab News: शॉल की मदद से महिला गैंग 2 मिनट में दुकान से नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: शॉल की मदद से महिला गैंग 2 मिनट में दुकान से नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    पठानकोटः थाना-1 के अंतगर्त आते इलाके में कपड़ों के शोरूम में महिला गैंग द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, महिला चोर गैंग ने शॉल की ओट में शटर खींचकर जगह बनाई। फिर दुबली-पतली महिला को दुकान के अंदर घुसा दिया। कुछ ही मिनटों में कैश काउंटर से नकदी लेकर गैंग फरार हो गया। वारदात के दौरान गैंग की अन्य सदस्य बाहर निगरानी करती रहीं। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शोरूम मालिक करण ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। सोमवार तड़के करीब 4:28 बजे गैंग की 6 महिलाएं शोरूम के बंद शटर के पास आकर बैठ गईं। सभी ने चुनरी से अपना चेहरा ढक रखा था। कुछ देर तक उन्होंने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी।

    इसके बाद करीब 4:29 बजे तीन महिलाएं उठीं और शॉल को पर्दे की तरह इस्तेमाल कर शटर को ढक लिया। महज 20 सेकंड में दो महिलाओं ने शटर को बीच से बाहर की ओर खींचकर करीब 25 इंच की जगह बना दी। इसके बाद गैंग की सबसे दुबली-पतली महिला शटर के नीचे से रेंगकर दुकान के अंदर घुस गई। महिला के अंदर घुसते ही बाहर मौजूद गैंग की पांचों महिलाएं वापस बैठ गईं। कुछ देर इधर-उधर देखने के बाद वे शोरूम से हटकर सड़क पर अपनी-अपनी पोजिशन में खड़ी हो गईं, ताकि किसी भी गतिविधि पर इशारा कर सकें। इसी बीच अंदर घुसी दुबली-पतली महिला ने दुकान खंगाल डाली और महज 2 मिनट में गल्ले में रखे 7500 रुपए निकाल लिए।

    यह पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आसपास मौजूद गैंग की बाकी महिलाओं ने फिर से पॉजिशन ली और पहले दुकान के बाहर आकर बैठ गईं। फिर से शॉल का पर्दा बनाकर शटर को खींचकर गैप बनाया। इसके बाद रेंगते हुए कैश चुराने वाली महिला वापस बाहर निकल आई। वारदात को अंजाम देकर महिला चोर गैंग पैदल फरार हो गई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे शोरूम मालिक करण दुकान पर पहुंचे। गल्ले में रखा कैश गायब मिला। शक होने पर करण ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो महिला चोर गैंग की करतूत देख होश उड़ गए। दुकान में अजब-गजब तरीके से महिला चोर गैंग की शिकायत थाना-1 में की। अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर महिला चोर गैंग की तलाश कर रही है।

    करण ने रोष जताते हुए कहा कि डलहौजी रोड शहर का ऐसा व्यस्त इलाका है, जो 24 घंटे चलता है। पास में ही प्रसिद्ध शनि मंदिर है और बड़े-बड़े शोरूम खुले हुए हैं। पुलिस का दावा रहता है कि पीसीआर की गाड़ियां यहां 24 घंटे गश्त करती हैं। अगर पुलिस मुस्तैद थी, तो सुबह साढ़े चार बजे मुंह लपेटकर घूम रही इन संदिग्ध महिलाओं पर किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी? इस तरह की घटनाओं से व्यापारियों में डर का माहौल है, पुलिस को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। थाना-1 प्रभारी अमनप्रीत कौर ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं के इस अनोखे गैंग की तलाश कर रही है। आरोपी महिलाओं की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। हालांकि, खबर लिखे जाने तक संदिग्धों की पहचान नहीं हो सकी थी।

     

     

  • Punjab News: पड़ोसियों के घर पर हुआ पत्थराव, दपंति में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: पड़ोसियों के घर पर हुआ पत्थराव, दपंति में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    पठानकोटः बजुर्ग दंपति के घर पर पड़ोसियों द्वारा बीती रात पत्थराव करने की विडियो वायरल हो रही है, जब हमारी टीम ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की तो यह घटना पठानकोट सिम्बल चौक की निकली। यहां एक घर में बजुर्ग संपति अकेले रह रहे है। उनका अपने पड़ोसियों के साथ गली में गेट लगाने को लेकर विवाद चल रहा था, जिस के सबंधी उन्होंने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी है।

    बजुर्ग संपति ने बताया कि बीती रात उनके पड़ोसियों ने रात को गेट लगाने के लिय पिल्लर बनाना शुरू कर दिया, जब हमने इसका विरोध किया तो उनके बेटे ने गुस्से में आकर उनके घर पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, यह सारी घटना उनके घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना के बाद बजुर्ग संपति दहशत में है,
    पीड़ित बजुर्ग संपति ने पुलिस प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार लगाई और उनके पड़ोसियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कुछ भी गलत होता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी उनके पड़ोसियों की होगी।

  • Punjab News: 3 दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    पठानकोट: पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर नारोट की पुल के पास स्थित 3 दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। अल सुबह 5 बजे दुकानों में लगी आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। बताया जा रहा है कि इस घटना से दुकानों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सरना क्षेत्र में 3 दुकानों में आग लगी। जिसमें लकड़ी, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक दुकान शामिल है। लोगों द्वारा तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। बताया जा रहा हैकि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही सामान राख हो गया।

    वहीं, इलेक्ट्रॉनिक सामान के दुकानदार जोगिंदर पाल ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुकान में आग लगी हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनका लगभग ढाई से तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने भी प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। फर्नीचर व्यवसायी बलदेव राज ने बताया कि उनकी दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लगभग 3 लाख रुपए का फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जल गया। उन्हें सुबह करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच घटना की जानकारी मिली। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

    मदन लाल ने बताया कि उनका हार्डवेयर तथा भट्ठे से संबंधित लकड़ी का कारोबार है। आग लगने से उनका करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे एक पड़ोसी ने उन्हें फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारी मनोज कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सकें।

  • Punjab News: लोगों को राहत, 4 साल बाद नेरोगेज रेलवे ट्रैक पर चलेंगी ट्रेन, देखें वीडियो

    Punjab News: लोगों को राहत, 4 साल बाद नेरोगेज रेलवे ट्रैक पर चलेंगी ट्रेन, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब के पठानकोट को हिमाचल के जोगिंदर नगर से जोड़ने वाला नेरोगेज रेलवे ट्रैक जो की 2022 में बरसातों के दिनों में बंद हो गया था। क्योंकि चक्की दरिया पर पड़ता रेलवे पुल पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से टूट गया था। जिस कारण रेलव सम्पर्क बंद हो गया और पंजाब हिमाचल का रेलवे संपर्क टूट गया लेकिन 4 साल लगातार चक्की दरिया पर रेलवे पुल का काम चलने के बाद अब चक्की दरिया पर पुल बन कर तैयार हो गया है। अब फिर से ट्रेन शुरू हो गई है, जिसकी शुरुआत आज से कर दी गई है।

    जिसके कारण सैलानियों और स्थानीय लोगों को एक बार फिर से हिमाचल की वादियों का नजारा ट्रेन के द्वारा लेने का मौका मिलेगा। यही नहीं पंजाब और हिमाचल में ट्रेन द्वारा व्यापार भी बढ़ेगा। इस बारे में बात करते हुए यात्रियों ने कहा कि पिछले 4 साल से ट्रेन ना चलने के कारण जहां उन्हें ज्यादा पैसे खर्च कर बस द्वारा सफर करना पड़ता था। वहीं अब कम पैसों से रेलवे में सफर कर हिमाचल की वादियों का नजारा लेंगे वहीं ट्रेन चलने से व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी, यही नही रोजमर्रा के काम भी अब आसान हो जाएंगे।

     

  • Punjab News: किरच मारकर 21 वर्षीय नौजवान का किया कत्ल

    Punjab News: किरच मारकर 21 वर्षीय नौजवान का किया कत्ल

    पठानकोट: हल्का भोआ के अंतर्गत आने वाले गांव समराला कुल्ला के युवक का किरच मारकर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय गुरबाज़ सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी समराला कुल्ला के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है और परिवार टूट चुका है। प्रत्यक्षदर्शी जतिंदर कुमार ने बताया कि वह और गुरबाज़ सिंह साथ में गांव ऐमान गुज्जरां में ट्रैक्टर पर खेत मजदूरी का काम करते थे। वह काम खत्म कर घर लौट रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले गांव राजपुरा के गुरुद्वारा साहिब पर वह पानी पीने के लिए रुक गया।

    जब वह वापस आया तो उसने देखा कि कुछ लोग गुरबाज़ सिंह से झगड़ रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने गुरबाज़ सिंह पर किरछी से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। जतिंदर कुमार की आवाज़ लगाने पर आसपास लोग जमा हुए और गंभीर रूप से घायल गुरबाज़ सिंह को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर के एसएचओ विजय कुमार पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक का शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और मामले की तफ्तीश जारी है।

    परिवार के सदस्यों ने बताया कि गुरबाज़ सिंह घर का सबसे बड़ा पुत्र था। उसके पीछे एक छोटा भाई और माता-पिता हैं। गुरबाज़ सिंह ने प्लस टू की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौसेना के टेस्ट की तैयारी शुरू की हुई थी। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह मजदूरी करके अपने परिवार का सहारा बनते हुए अपनी पढ़ाई भी जारी रख रहा था। परिवार ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्दी गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

     

     

  • Punjab News: चुनावों नतीजों में रीकाउंटिंग में एक वोट से हारी अकाली दल उमीदवार

    Punjab News: चुनावों नतीजों में रीकाउंटिंग में एक वोट से हारी अकाली दल उमीदवार

    पठानकोटः नगर निगम पठानकोट के चुनावों के नतीजे बीते कल घोषित किए गए। इस चुनावी नतीजों में भाजपा के 22, कांग्रेस के 18 ओर आम आदमी पार्टी के 10 उमीदवार विजयी रहे। लेकिन वार्ड 46 के अकाली उमीदवार मोनिका ने प्रशासन पर लगाए धक्केशाही करने के आरोप लगाए है। अकाली उमीदवार के पति हरीश कुमार हिप्पो ने बताया कि पहले उन्हें चुनाव में विजयी घोषित कर दिया। जिसके बाद आप पार्टी की ओर से रीकाउंटिंग करवाई गई और उसके बाद उन्हें 1 वोट से हरा दिया।

    जिस के चलते उनके समर्थकों में भारी रोष पाया जा रहा है। इश विरोध में देर रात समर्थकों ने हाईवे जाम कर दिया। आज फिर उनके समर्थकों ने रोष प्रदर्शन कर इंसाफ की मांग की। इस मामले को लेकर मौके पर सुजानपुर के हल्का इंचार्ज संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि इस धक्केशाही के बारे में पार्टी हाई कमान को सूचित कर दिया है। सोमवार को इस धक्केशाही के विरोध में हाई कोर्ट में रिट पेटीशन दाखिल कर पुनः मतदान करवाने की मांग की जाएगी।

  • Punjab News: बारिश के कारण घर की छत गिरने से मलबे में फंसे लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश के कारण घर की छत गिरने से मलबे में फंसे लोग, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के गांधी नगर स्थित अमरूदों वाली झुग्गियों के पास बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां एक घर की छत अचानक गिर जाने से भारी नुकसान हो गया। हादसे के समय घर के लोग अंदर मौजूद थे, जिससे घर में मौजूद शिवानी मेहरा व रमन मेहरा को चोटें भी आई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि छत काफी समय से जर्जर हालत में थी और लगातार बारिश व खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ।

    हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित परिवारों का कहना है कि वे लंबे समय से खराब हालत में रह रहे हैं और कई बार प्रशासन से मदद की मांग कर चुके हैं।

    लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। अब इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए और झुग्गियों की मरम्मत या सुरक्षित आवास की व्यवस्था की जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि इस हादसे के बाद उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा।

  • Punjab News: इस इलाके में भाजपा आगे, 50 वार्डों में 22 सीटों पर की जीत दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में भाजपा आगे, 50 वार्डों में 22 सीटों पर की जीत दर्ज, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम पठानकोट के 50 वार्डों के लिए 26 मई को चुनाव हुए थे। वहीं अब चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं जिसने सबको हैरान कर दिया है। नतीजों के मुताबिक भाजपा ने 22 वार्डों पर अपनी जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर विजय रही। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी को पठानकोट नगर निगम से 10 वार्डो पर जीत हासिल हुई। इस तरह पठानकोट नगर निगम में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। पार्टी को बहुमत के लिए 26 सीटों की जरूरत है। हलका सुजानपुर नगर कौंसिल के 15 वार्डों में 4 भाजपा 4 कांग्रेस और 4 ही आम आदमी पार्टी के हिस्से आई हैं। वहीं 3 आजाद उम्मीदवार भी जीते हैं, जोकि नगर कौंसिल सुजानपुर में कमेटी बनाने में अपना सहयोग करेंगे।

    वहीं इस बारे में भाजपा के कार्यकारिणी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि पठानकोट में नगर निगम अपनी कॉरपोरेशन बनाने जा रहा है और भाजपा ने इतने बड़े स्तर पर इलाके से जीत हासिल की है जिसकी उन्हें खुशी है और वह अब इलाके में विकास की झड़ी लगा देंगे।

    वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस जिसको नगर निगम में 18 सिटें मिली हैं उन्होंने भी अपनी जीती हुई सीटों को लेकर खुशी जाहिर की। कांग्रेस के पंजाब कोषाध्यक्ष अमित विज ने कहा कि लोगों ने अपना फतवा जारी किया है और कांग्रेस पठानकोट में 18 वार्डो पर अपनी जीत हासिल कर चुकी है।

    वहीं इस बारे में बात करते हुए कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से पंजाब में बहुत काम किया गया है। नगर निगम पठानकोट में आपकी परफॉर्मेंस सही न होने पर उन्होंने कहा कि लोगों को जो सही लगा उन्होंने अपना फतवा जारी किया, लेकिन हमने ईमानदारी से अपना काम किया है।