Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे ADGP M.F. Farooqui, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे ADGP M.F. Farooqui, देखें वीडियो

    पठानकोटः गणतंत्र दिवस के चलते जहां एक तरफ पंजाब पुलिस द्वारा परेड की तैयारियां की जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ इस ऐतिहासिक दिन पर कोई अनहोनी न घट जाए, इसके लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशंस भी चलाए जा रहे हैं। पठानकोट सीमावर्ती जिला होने की वजह से आज एडीजीपी एमएफ फरुकी द्वारा जिले का दौरा किया गया और सुरक्षा का जायजा लिया गया।

    इस संबंध में पेट्रोलिंग टीमों के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए आज राज्य भर में उच्च अधिकारियों द्वारा दौरे किए जा रहे हैं और सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पठानकोट जिला एक सीमावर्ती जिला है और यहां सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पठानकोट के अधिकारियों द्वारा बहुत बेहतर काम किया जा रहा है। इस दौरान जिले में बाहर से आने वाली गाड़ियों को बारीकी से जांच की जा रही है। ऐसे में पुलिस को यदि कोई गाड़ी संदिग्ध लगती है तो उसे हिरासत में लिया जा रहा है।

    दूसरी ओर थानों पर हो रहे ग्रेनेड हमलों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि थानों पर जो ग्रेनेड हमले हुए हैं, उनकी वजह से पंजाब पुलिस का मनोबल नीचे नहीं गिरा है बल्कि और भी बेहतर हुआ है। और पंजाब पुलिस अब और भी चौकसी का काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा भी थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं और भविष्य में पंजाब पुलिस की कार्यक्षमता जो कि अभी भी बहुत अच्छी है, और भी बेहतर दिखाई देगी।

  • Punjab News: राम मंदिर की पहली वर्षगांठ श्रद्धा के साथ मनाई, सारा दिन माहौल रहा राममई, देखें वीडियो

    पठानकोटः अयोध्या में बने राम लला की मूर्ति प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर पूरे भारत में त्योहार का माहौल देखने को मिला, जिसके चलते लोगों ने अपने-अपने तरीके से इस दिन को मनाया। हर तरफ भगवान राम के भजन गूंज रहे थे और इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में विभिन्न तरह के लंगर भी लगाए।

    इस संबंध में जब श्रद्धालुओं से बात की गई तो स्थानीय मंगत राम और विकी महाजन ने कहा कि आज का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल आज ही के दिन अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी और आज इस स्थापना दिवस के मौके पर सभी सनातनियों द्वारा इस दिन को बहुत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पठानकोट में श्रद्धालुओं ने विभिन्न तरह के लंगर लगाए और लोग दीवाली की तरह इस त्योहार को मना रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कई मंदिरों में दीपमाला की और मंदिरों में सारा दिन श्री राम नाम की गूंज रही।

  • Punjab News: Fortuner गाड़ी से अवैध शराब की पेटियां बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Fortuner गाड़ी से अवैध शराब की पेटियां बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में आबकारी और पुलिस विभाग द्वारा अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं ताकि अवैध शराब के कारोबार को किसी तरह बंद कराया जा सके, जिसके चलते समय-समय पर पुलिस विभाग द्वारा आबकारी विभाग के साथ मिलकर छापेमारी भी की जाती है लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है और अवैध व्यापारियों द्वारा लगातार अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है और ऐसा ही एक मामला देर रात को देखने को मिला है, जहां एक व्यक्ति अपनी फॉर्च्यूनर कार में 10 पेटिया अवैध शराब की लेकर जा रहा था।

    इस दौरान नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस और आबकारी टीम ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोककर तालाशी ली। जहां तालाश के दौरान गाड़ी से अवैध शराब की 10 पेटियां बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब सहित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाके के दौरान व्यक्ति को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कहा कि देर रात उनकी टीमें शहर में गश्त कर रही थी।

    इस दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो अवैध शराब का कारोबार करता है वह अवैध शराब लेकर आ रहा है यदि आप नाकेबंदी करते हैं तो उसे पकड़ा जा सकता है। जिसके चलते हमारी पुलिस पार्टी ने टीचर कॉलोनी के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सामने से आ रही फॉर्च्यूनर कार को रोककर जब तालाशी लगी गई तो गाड़ी से 5 पेटियां रॉयल स्टेग, 4 पेटियां रम और एक पेटी ब्लेंडर प्राइड की बरामद हुई। उन्होंने बताया कि शराब और कार के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी मामला दर्ज है।

  • Punjab News: राम मंदिर शिलान्यास दिवस को लेकर लोगों में भारी उत्साह, देखें वीडियो

    Punjab News: राम मंदिर शिलान्यास दिवस को लेकर लोगों में भारी उत्साह, देखें वीडियो

    टेंट हाउस से नहीं मिल रहा लंगर लगाने का सामान

    पठानकोटः उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या मंदिर में श्री राम लला के स्थापना दिवस को लेकर देशभर के लोगों में काफी उत्साह है। वहीं पठानकोट की बात करें तो जिले में राममय की गूंज हर जगह से सुनाई दे रही है, हर तरफ श्री राम के नाम की चर्चा हो रही है। इसे उत्सव की तरह मनाने के लिए लोगों द्वारा प्रयास शुरू हो गए हैं। श्री राम लला के शिलान्यास को लेकर संगत लंगर का आयोजन कर रही है। जिसके कारण लोगों को टेंट हाउस में लंगर लगाने के लिए सामान भी नहीं मिल रहा है। इस संबंध में जब टेंट हाउस मालिकों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लोगों में राम मंदिर स्थापना दिवस के लिए लोगों में इतनी उत्सुकता है कि टेंट हाउस का सारा सामान बुक हो चुका है। उन्होंने कहा कि शहर में एक बार फिर से रामलला का स्वागत किया जाएगा। इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शहर में एक बार फिर से श्री राम नाम के जयकारे गूंजेंगे और पूरे शहर में एक हजार से ज्यादा लंगर देखने को मिलेंगे।
  • Punjab News: Congress का केंद्रीय मंत्री Amit Shah के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: Congress का केंद्रीय मंत्री Amit Shah के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पठानकोट/अमृतसर : भारत का सविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। कुछ दिनों बाद देश गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। लेकिन इससे पहले भाजपा के गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर के खिलाफ की टिप्पणी को लेकर दलित समाज में रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते कांग्रेस वर्करों की ओर से सड़कों पर केंद्र सरकार और अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे है।

    वहीं अमृतसर में भी कांग्रेस पार्टी ने रोष प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेस पार्टी अमृतसर के जिला प्रधान अश्वनी पप्पू के साथ वाल्मीकि समाज और अन्य जत्थेबंदियों ने शामिल होकर नारेबाजी की। जत्थेबंदियों ने कहा कि अमित शाह की ओर से बाबा साहेब के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है। जिससे पूरे समाज में रोष पाया जा रहा है। जिसके विरोध में रोष प्रदर्शन किए जा रहे है।

    कांग्रेसी वर्करों ने बताया कि देश का सविधान लिखने वाले बाबा साहेब डॉ. बीम राव आंबेडकर के खिलाफ अमित शाह की ओर से गलत टिप्पणी की जा रही है। जिसको लेकर अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। चेतावनी देते कहाकि जब तक अमित शाह की ओऱ से माफी नहीं मांगी जाती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

  • Punjab News: जेल के सामने Shiv Sena नेताओं ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल के सामने Shiv Sena नेताओं ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में शिवसेना नेताओं ने आज जेल के बाहर धरना लगा दिया। इस दौरान शिवसेना ने पठानकोट सब जेल के बाहर धरना लगाकर जेल प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। मामले की जानकारी देते हुए शिवसेना नेताओं ने बताया कि तरनतारन से 2 हिंदू नेताओं को गिरफ्तार किया गया है और वह पठानकोट जेल में बंद हैं। शिवसेना नेता का कहना है कि उनका केस लंबित है और उनका फैसला आना बाकी है।


    शिवसेना के पंजाब अध्यक्ष योगराज शर्मा ने कहा कि आज हम अपने साथियों से मिलने के लिए सब जेल आए थे, लेकिन जेल अधीक्षक ने हमें उनसे मिलने नहीं दिया। इस दौरान उनसे कहा गया कि हम मिल नहीं सकते। अपने साथियों से मिलने की इजाजत इसलिए नहीं दी गई क्योंकि 26 जनवरी के चलते सख्ती बहुत ज्यादा है।

    दूसरी ओर शिवसेना अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल अधीक्षक ने उन्हें उनसे मिलने की इजाजत इसलिए नहीं दी ताकि लोगों को जेल का काला सच पता न चल सके। 26 जनवरी तो बस एक बहाना है, हर नशा जेल में नशा बिकता है और कैदियों को ठीक से खाना भी नहीं मिलता है। यहां तक ​​कि अगर उन्हें न मिलने दिया तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर देंगे और धरना देंगे।

  • Punjab News : फर्जी High Security Number Plate लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News : फर्जी High Security Number Plate लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    पठानकोट : स्थानीय पुलिस ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जैसी दिखने वाली फर्जी प्लेट लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र रोशन लाल वासी वार्ड 8 , अश्वनी कुमार वासी तारागढ़ और सोनू के रूप मे हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुमेर सिंह मान ने बताया कि शहर में फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाले सक्रिय थे। पुलिस द्वारा इन आरोपियों को तलाश की जा रही थी। इस गिरोह का मास्टर माइंड सोनू है, जो अपनी दुकान से ग्राहकों से डील करता था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान 10 मोटरसाइकिल, 2 ऑटो और एक गाड़ी बरामद की है।

    प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि हिमाचल से बड़ी संख्या में लोग यहां फर्जी नंबर प्लेट लगवाने आते थे। पुलिस इस गिरोह मे शामिल अन्य सदस्यों की जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

  • Punjab News: गणतंत्र दिवस को लेकर भगवान भरोसे कैंट स्टेशन, बाहर नहीं कोई कर्मचारी तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: गणतंत्र दिवस को लेकर भगवान भरोसे कैंट स्टेशन, बाहर नहीं कोई कर्मचारी तैनात, देखें वीडियो

    पठानकोटः गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां जिला पठानकोट के सीमावर्ती इलाके में पुलिस और बीएसएफ संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रही है, वहीं अगर बात करें पठानकोट कैंट स्टेशन की तो यहां भी सुरक्षा राम भरोसे नजर आ रही है। क्योंकि सुरक्षा के साथ कैंट स्टेशन के गेट बनें मोर्चे खाली थे। सुरक्षा को देखते हुए जो मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे, वहां पर कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं था, लेकिन जब हमारी टीम ने वहां जाकर सुरक्षा की जांच की तो 3 कर्मचारी पहुंचे जिनके द्वारा यात्रियों के सामान की जांच की गई।

    इस संबंध में जब यात्रियों से बात की गई तो उनका कहना था कि कैंट स्टेशन पर सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है, न ही बाहर से आने वाले यात्रियों की कोई चेकिंग हो रही है और न ही किसी से पूछताछ की जा रही है, लेकिन दूसरी ओर जब इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो वे खुद ही सफाई देते हुए नजर आए।

  • Punjab News: बच्चों से भरी School Van और ट्रैक्टर ट्राली में हुई टक्कर, चालक फरार

    Punjab News: बच्चों से भरी School Van और ट्रैक्टर ट्राली में हुई टक्कर, चालक फरार

    पठानकोटः पंजाब में घने कोहरे के कारण कई जिलों में सड़क हादसे हो गए। वहीं ताजा मामला पठानकोट के सुंदरचक रोड़ से सामने आया है। जहां बच्चों से भरी स्कूल वैन और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुंदरचक रोड पर स्कूल वैन को पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी।

    हादसे में जहां चालक को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं स्कूल वैन में सवार स्कूली बच्चे और स्टाफ बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल ड्राइवर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल वैन ने ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। स्कूल वैन में बैठे स्कूली बच्चे और स्कूल स्टाफ के बच्चे हादसे में बच गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना स्थल से फरार ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी ओर क्रेन की मदद से वैन को हटाया जा रहा है।

     

  • Punjab में हो सकता है बड़ा हमला, BSF को मिले इनपुट के बाद इन इलाकों में अलर्ट जारी

    Punjab में हो सकता है बड़ा हमला, BSF को मिले इनपुट के बाद इन इलाकों में अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में बड़े हमले को लेकर आंशका जताई गई है। दरअसल, बीएसएफ को मिले इनपुट को लेकर कहा जा रहा है कि सरहदी इलाके में किसी बड़े हमला हो सकता है, जिसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। नई दिल्ली स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर से डीआईजी, कमांडेंट, 2आईसी और इंस्पेक्टर रैंक सहित 7 अफसरों की टीम चंडीगढ़ पहुंची। जहां टीम ने गृह सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की।

    इसमें पंजाब पुलिस के भी कई अफसर शामिल थे। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरदासपुर और पठानकोट में आतंकी हमले को लेकर बड़े इनपुट मिले हैं जिन्हें बीएसएफ ने पंजाब सरकार, एनआईए और भारतीय खुफिया एजेंसियों के साथ साझा किया है। यहां तक कि बीएसएफ दिल्ली हेडक्वार्टर से आए अफसरों ने बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने को लेकर भी बात की।

    बीएसएफ के अफसरों ने गृह सचिव से सरहदी इलाके में पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की दिशा में नाइट विजन कैमरा, हथियारों और ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम और बॉर्डर एरिया के थानाें की मुस्तैदी बढ़ाने के लिए कहा है। बीएसएफ के अधिकारियों ने पंजाब पुलिस, एनआईए और अन्य एजेंसियों के साथ सरहदी इलाके से इन दिनों बढ़ी टेरर फंडिंग को लेकर इनपुट साझा किए हैं। टेरर फंडिंग के जरिए एक बार फिर प्रदेश में खालिस्तानी आतंकी मूवमेंट को हवा देने की कोशिश की जा रही है। केजेडएफ के चीफ रणजीत सिंह नीटा ग्रीस में बैठे जसविंदर सिंह मन्नू और यूके बैठे जगजीत सिंह के जरिए आतंकी हमलों को अंजाम देने की प्लानिंग की जा रही है।