Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab : Police ने चलाया सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो

    Punjab : Police ने चलाया सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो

    पठानकोट : पिछले कई दिनों से जिला पठानकोट के गांव फंगतोली में 7 संदिग्धों का आतंक बना हुआ है। जिसके चलते पुलिस भी सतर्क हो गई है और लगातार सर्च ऑपरेशन भी चलाए जा रहे है। DIG राकेश कौशल और एसएसपी पठानकोट पुलिस पार्टी ने गांव का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की।

    जहां लोगों ने फंगतोली गांव में संदिग्धों के आतंक के बारे में बात की और डीआइजी राकेश कौशल ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने कहा कि हर समय उनके साथ है। गांव के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

  • Punjab : आवारा कुत्तों से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो

    Punjab : आवारा कुत्तों से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो

    पठानकोट : जिला पठानकोट में आवारा कुत्तों का मामला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। इस संबंध में दुकानदार अशोक ने बताया कि आवारा कुत्तों से लोगों को नुकसान हो रहा है। पठानकोट में कुत्तों के काटने के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवारा कुत्ते रोजाना किसी न किसा को शिकार बनाते है। जिसके चलते पिछले दो महीनों में सिविल अस्पताल पठानकोट में आवारा कुत्तों द्वारा बुजुर्गों पर हमले के एक दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके है। लोगों की मांग है कि प्रशासन आवारा कुत्तों को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर भेजे। गोल्डी ने बताया कि कुत्तों की वजह से रात के समय आना जाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नही देता है।

  • Punjab: इस इलाके में फिर दिखे 3 संदिग्ध व्यक्ति, मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी

    Punjab: इस इलाके में फिर दिखे 3 संदिग्ध व्यक्ति, मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी

    पठानकोटः जिले में पिछले कुछ समय से संदिग्धों व्यक्तियों के दिखने का सिलसिला जारी है। हालांकि कुछ दिन पहले भी कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए थे। इस दौरान एक का पुलिस द्वारा स्कैच भी जारी किया गया। हालांकि यह मामला थमा नहीं हैकि अब देर रात गांव फंगतोली में 3 संदिग्ध देखे गए। जिसके बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात गांव फंगतोली में 3 संदिग्ध एक घर में दीवार फांद कर घुसे और रोटी मांगने लगे।

    डरे परिवार ने दरवाजा नहीं खोला। बलराम सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और घातक कमांडो फोर्स ने चप्पे-चप्पे को खंगाला। बता दें कि कुछ दिन पहले इस गांव में जब 7 संदिग्ध दिखे थे तभी से पुलिस और सेना सर्च चला रही है, लेकिन अभी तक उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा है। बलराम सिंह ने बताया कि तीन लोग उनके घर दीवार फांद कर आए और कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे।

    उन्होंने डर के कारण दरवाजा नहीं खोला। तीनों रोटी की मांग कर रहे थे। जब उनको कोई जवाब नहीं दिया गया तो वे वापस लौट गए। इन संदिग्धों की मूवमेंट के चलते जिले में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस और सेना सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चला रही है।गौर हो कि 26 जून से अब तक पठानकोट में 17 संदिग्धों को देखा जा चुका है। हालांकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अभी तक इस बारे में कोई सफलता नहीं मिली है।

  • Punjab: इस इलाके में दिखे 7 संदिग्ध व्यक्ति, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

    Punjab: इस इलाके में दिखे 7 संदिग्ध व्यक्ति, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

    पठानकोट: जिले में लगातार कुछ संदिग्ध व्यक्ति के दिखने के मामले सामने आ रहे है। कुछ दिनों पहले फौजियों की वर्दी में संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने का मामला सामने आया था। जिसके बाद आस पास के गांवों में पुलिस ने अलर्ट जारी कर तालाशी अभियान चलाया था। वहीं अब फिर से पठानकोट के अंतगर्त आते एक गांव में कुछ संदिग्धों के देखे जाने से दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पठानकोट में 7 संदिग्ध लोगों को देखा गया है, जिसके बाद पुलिस ने उक्त इलाके में सर्च अभियान चलाया है।

    जानकारी अनुसार आज सीमा देवी पत्नी तरसेम सिंह पठानिया निवासी गांव फंगटोली थाना मामून कैंट जिला पठानकोट ने बताया है कि उन्होंने अपने घर के पीछे जंगल की तरफ से 7 संदिग्ध दाढ़ी वाले व्यक्तियों को सादे कपड़ों में और पिट्ठू बैग पहने हुए आते देखा। उक्त संदिग्धों ने महिला से पीने के लिए पानी मांगा और फिर पानी पीने के बाद उपरोक्त संदिग्ध व्यक्ति फिर से जंगल की तरफ चले गए।

    बता दें कि महिला का घर उपरोक्त गांव के बाहरी इलाके में है और आस-पास सिर्फ 2-3 घर ही हैं। उसके घर के पीछे एक जंगल है। इसके बाद महिला ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। फिलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है तथा इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। वहीं पुलिस ने एक बार फिर से संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने के मामले में अलर्ट जारी कर दिया है।

  • Punjab: सरकारी कार्यालयों को Bomb से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    Punjab: सरकारी कार्यालयों को Bomb से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    पठानकोट: जिले के सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार ढाकी रोड पर धमकी भरे पोस्टर पुलिस ने बरामद किए है, जिसमें लिखा गया है कि पाकिस्तान जिंदाबाद। साथ ही सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने के लिए लिखा गया है।

    इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।  यह क्षेत्र सेना का होने के साथ जम्मू-कश्मीर की संवेदनशील सीमा के साथ लगने से संवेदनशील बन गया है। जानकारी के अनुसार पंगोली के समीप गांव गंदला लाहड़ी में कुछ संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने पर लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद जिले की पुलिस व आईटीवीपी की ओर से संयुक्त रूप से काबिंग आप्रेशन के साथ कासो ऑपरेशन शुरू किया गया है।

  • Punjab: School में Petrol की बोतल लेकर महिला Teacher को जलाने पहुंचा पति, मची भगदड़

    Punjab: School में Petrol की बोतल लेकर महिला Teacher को जलाने पहुंचा पति, मची भगदड़

    पठानकोटः हल्का भोआ अंतगर्त आते गांव गतोरा के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में उस समय भगदड़ मच गई, जब एक व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर स्कूल की टीचर को जलाने के इरादे से अंदर आ गया। यही नहीं आरोपी व्यक्ति ने सरकारी स्कूल के अंदर आ वहां बच्चों को शिक्षा दे रही टीचर के साथ मारपीट भी की। यह आरोप उक्त प्राइमरी स्कूल में कार्यरत अध्यापिका रेनू शर्मा, गांव गतोरा की सरपंच दीक्षा ठाकुर, मौके पर पहुंचे सरपंच राजिंदर कुमार भिल्ला एवं प्रत्यक्षदर्शी बच्चों ने गांव गतोरा के निवासी लवलीन शर्मा के ऊपर लगाए। बता दें कि गांव गतोरा के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल की अध्यापिका रेनू शर्मा ने अपने पति लवलीन शर्मा के ऊपर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि उन दोनों के रिश्ते में पिछले 4-5 साल से विवाद चल रहा है, जिसे लेकर अदालत में केस चल रहा है।

    उन्होंने बताया कि जब वह अपनी क्लास लगा रही थी तो उसका पति लवलीन शर्मा हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर स्कूल के भीतर आ गया। पहले तो आरोपी ने उसकी स्कूटी पर पेट्रोल फेंका, जिस पर रेनू शर्मा ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने रेनू पर भी पेट्रोल फेंक दिया और धक्का दिया। जैसे तैसे कर भाग कर रेनू ने अपनी जान बचाई। लेकिन आरोपी क्लास के अंदर आकर ही उसे मारने पीटने लग गया। हालांकि छुट्टी होने में 10-15 मिनट बाकि थे, तो उसी समय रेनू ने फोन कर अपने बेटे को वहां पर बुला लिया। जिसके बाद 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। गांव के लोग एवं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

    रेनू शर्मा ने बताया कि, उसने पुलिस से लिखायत शिकायत कर दी है। जिसके बाद उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं जब इस संबंध में गांव की सरपंच दीक्षा ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन जब वह स्कूल पहुंची तो पुलिस एवं अध्यापिका रेनू शर्मा स्कूल से निकल गए थे। उन्होंने बताया कि इन दोनों पति पत्नी की आपसी कलह है, जिस कारण इनका तलाक का केस चल रहा है। सुजानपुर थाना प्रभारी नवदीप शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। पीड़िता को मेडिकल करवाने के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     

  • Punjab: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने फौजी को दी खौफनाक सजा

    Punjab: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने फौजी को दी खौफनाक सजा

    पठानकोटः जिला पठानकोट के गांव पलाह से फौजी पती को खाने में जहर देने का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर छुट्टी पर आए फौजी पति को खाने में जहर देकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। सैनिक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस की ओर से इस मामले में बीएसएफ जवान की पत्नी काजल और उसके प्रेमी अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पत्नी काजल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका प्रेमी अभी फरार बताया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार, गांव पलाह निवासी बीएसएफ जवान अश्विनी कुमार ने पुलिस को अपने बयान में बताया है कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। पिछले कुछ वर्षों से उसकी पत्नी काजल का गांव के ही अभिषेक नाम के युवक से नाजायज संबंध हैं। पिड़ित जवान ने अपनी पत्नी को कई बार यह सब छोड़ देने को कहा था, लेकिन उसकी पत्नी हर हाल में अभिषेक से संबंध बनाए रखना चाहती थी और उनके नाजायज संबंध में रुकावट डालने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे कई बार डराया धमकाया भी गया है। पीड़ित अश्वनी ने बताया कि उसने जब इस संबंध में अपने सास ससुर को बताया तो उन्होंने उल्टा मेरे खिलाफ ही थाने में शिकायत दर्ज करवा दी।

    पुलिस को दिए अपने बयान में अश्विनी कुमार ने बताया कि वह छुट्टी लेकर 3 जुलाई को घर आया था। जिसके बाद उसकी पत्नी ने फिर से लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब 6 जुलाई को मैं अपने घर पर बैठा हुआ था तो उसी दिन शाम को उक्त युवक अभिषेक ट्रैक्टर लेकर गली से गुजर रहा था। ट्रैक्टर के हॉर्न की आवाज सुनकर उसकी पत्नी काजल की ओर से अपने आशिक को इशारा किया गया, जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी बीवी ने झगड़ा शुरू कर दिया और सीधे तौर पर कहा कि वह अपने पति को छोड़ सकती है लेकिन प्रेमी को नहीं।

    पीड़ित ने आगे बताया कि 7 जुलाई को वह अपने खेत से वापस घर लौटा तो मेरी बीबी काजल ने मुझे खाना परोस दिया। उसने खाने के कुछ निवाले खाए तो उसकी तबीयत खराब होने लगी, देखते ही देखते तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद परिवार वालों ने उसे पठानकोट के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि खाने में कुछ जहरीली वस्तु निगली है।

    पीड़ित अश्वनी ने बताया कि उसकी पत्नी एवं उसके आशिक अभिषेक के ऊपर जान से मारने के आरोप लगाए तथा न्याय की अपील की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab: ऑटो चालक हत्याकांड मामले में 4 आरोपी काबू, एक फरार

    Punjab: ऑटो चालक हत्याकांड मामले में 4 आरोपी काबू, एक फरार

    पठानकोट : गत दिवस ऑटो चालक की हत्या के मामले में नामजद किए गए 5 आरोपियों में से 4 आरोपियों को काबू कर लिया गया है। एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि जैसे ही पुलिस के सामने मामला आया तो डीएसपी सिटी सुमीर सिंह एवं डिवीजन नं.2 के प्रभारी आकाश दत्त के नेतृत्व में गठित टीम ने भाग रहे आरोपियों को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे सिर्फ सवारियों को लेकर रंजिशन मामला था क्योंकि इनकी पहले भी सवारियों को लेकर झड़प हो चुकी है।
    उन्होंने बताया कि हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, रणजीत सिंह उर्फ डड्डू निवासी भूरे गिल अजनाला मौजूदा रिक्शा स्टैंड माडल टाऊन, साहिब सिंह उर्फ साबी निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, आकाश उर्फ कांशी निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि हनी निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी को गिरफ्तार किया जाना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी सीसीटीवी कैमरे, फॉरैंसिक एंव जैविक सबूतों को एकत्रित कर की गई है। असल साजिश रचने वाला आकाश उर्फ कांशी है जिसकी पहले भी ऑटो को लेकर कहासुनी हो चुकी है।
    एसएसपी मीर ने बताया कि कांशी पर डमटाल स्थित चौकी में पहले भी एक मामला दर्ज है जबकि रणजीत सिंह उर्फ डड्डू पर पहले भी धारा-379, 411 व 68 के तहत मामला दर्ज है। आरोपियों द्वारा प्रयोग किए गए तीनों दातर बरामद कर लिए गए हैं।

  • Punjab: बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, लोगों में दहशत

    Punjab: बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी, लोगों में दहशत

    पठानकोट : बीती रात हुई बारिश ने प्रशासन के खोखले दावों की पोल खोल कर रख दी है। जिले के मुत्फर्का और थरियाल गांव के तो हालात ये हैं कि बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। घरों में एक-एक फीट तक पानी भर गया है और कई लोगों का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि स्थानीय लोगों की ओर से प्रशासन को कई बार निकासी नाले बनाने की अपील की थी, किंतु किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया।

     जिस कारण लोगों के घरों एवं दुकानों के हालात किसी बाढ़ में फंसे टापू जैसे हुए है। इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे काफी समय से प्रशासन और विधायकों से गांव में जल निकासी की व्यवस्था करने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसका नतीजा है कि कल रात हुई बारिश के कारण लोगों के घरों के अंदर तक बारिश का पानी पहुंच गया है। जिस कारण काफी लोगों का सामान भी खराब हो गया है।

  • Punjab: संतान प्राप्ति के लिए हवन-यज्ञ करवाना रिटायर्ड कर्मी को पड़ा महंगा, 60 लाख ठगे, देखें वीडियो

    Punjab: संतान प्राप्ति के लिए हवन-यज्ञ करवाना रिटायर्ड कर्मी को पड़ा महंगा, 60 लाख ठगे, देखें वीडियो

    पठानकोट : सुजानपुर पुलिस ने 60 लाख रुपए ठगी के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी नवदीप शर्मा को दिए बयान में शिकायतकर्ता रामलाल निवासी गांव कैलाशपुर, सुजानपुर ने बताया कि वह ग्रेफ विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनके परिवार में 90 वर्षीय बुजुर्ग मां और उनकी पत्नी है। वह अक्सर सुजानपुर स्थित एक सत्संग भवन में सेवा के लिए जाते थे। वहां उनके ही गांव का रहने वाला मोहित शर्मा और उसकी पत्नी भी आती थी। बातचीत में मोहित शर्मा उनसे पूछता था आपके कोई संतान नहीं है, हम एक रसूलदीन बाबा निवासी हाजीपुर तलवाड़ा को जानते हैं, वह आपको संतान प्राप्ति के लिए समाधान कर सकते हैं। मैं उसकी बातों में आ गया और वह बाबा को लेकर हमारे घर आया और हवन-यज्ञ करने लगे। बाबा ने बोला आपका घर सही नहीं है, इसमें प्रेत आत्मा का वास है जो आपकी संतानोत्पत्ति में बाधा उत्पन्न कर रहा है। बाबा ने कहा कि आपकी अनुपस्थिति में श्मशान घाट पर हवन-यज्ञ करना होगा। मोहित ने हवन करने और बाबा को 4 नवंबर 2022 को 8 लाख रुपए नकद लिए थे। इसके बाद उन्हें बताया गया कि और भी कई छोटे-छोटे हवन करने होंगे, जिसके लिए समय-समय पर पैसे देने होंगे।

    कुछ दिनों के बाद मोहित फिर हमारे घर आया और मुझसे कहा कि रावी दरिया माधोपुर में एक आखिरी बार काले हिरण की पूजा होनी है जो आपकी अनुपस्थिति में की जाएगी, फिर आपके घर में बच्चे पैदा होंगे और यह भी कहा कि काला हिरण करीब 20 लाख रुपए में आएगा। उन्होंने मुझसे नकद, ऑनलाइन और कुछ चेक के माध्यम से करीब 20 लाख रुपए लिए। कुछ दिनों के बाद उन्होंने मुझे बताया कि आपके रावी दरिया किनारे काले हिरण की पूजा की गई है। राम लाल ने बताया कि उसके कुछ दिन बाद उक्त व्यक्ति ने मुझे फोन किया कि रावी नदी में जिस काले हिरण की हम पूजा करते हैं, वह मर चुका है, इसका आरोप आप पर लगेगा क्योंकि काले हिरण को मारना कानूनी अपराध है और आपको सजा हो सकती है। यह बात बोलकर वह उन्हें ब्लैकमेल करने लगा और करीब 30 लाख रुपए की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो तुम्हारे खिलाफ कोर्ट में काले हिरण की हत्या का केस दायर कर दूंगा। यही नहीं उक्त लोगों ने रसूलदीन बाबा की मिलीभगत से कोर्ट के फर्जी दस्तावेज बनवाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। जिसके चलते अब तक वह उनसे करीब 60 लाख रुपए वसूल चुका है।

    लेकिन उक्त व्यक्ति हमें धमकी देते हैं कि अगर तुमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो तुम्हारे परिवार का अंजाम अच्छा नहीं होगा। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख से मांग की कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। के माध्यम से करीब 20 लाख रुपए िलए। कुछ दिनों के बाद उन्होंने मुझे बताया कि आपके रावी दरिया किनारे काले हिरण की पूजा की गई है। थाना प्रभारी नवदीप शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सुजानपुर पुलिस और डीएसपी की जांच के बाद पुलिस ने मोहित शर्मा निवासी कैलाशपुर, रसूलदीन बाबा निवासी हाजीपुर जिला होशियारपुर के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 506, 120बी के अधीन मामला दर्ज कर लिया है और पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।