Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab: रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    Punjab: रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    पठानकोटः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज हल्का दौलतपुर में तैनात पटवारी अक्षदीप सिंह को 4000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पटवारी को गांव ढक्की, जिला पठानकोट निवासी जगजीत सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने विजिलेंस विभाग के आधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने उसकी पैतृक जमीन को हस्तांतरित करने के बदले में उससे 4000 रुपए की रिश्वत की मांग की। इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए उक्त आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के अमृतसर रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

  • Punjab: सेना की वर्दी पहनकर इलाके में घूमते दिखे 3 सदिंग्ध

    Punjab: सेना की वर्दी पहनकर इलाके में घूमते दिखे 3 सदिंग्ध

    पठानकोट: पंजाब के पठानकोट में पिछले एक सप्ताह से तीन संदिग्ध लोग सेना की वर्दी पहनकर घूम रहे हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तीनों संदिग्धों की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। वायरल फोटो 29 और 30 जून की बताई जा रही है। मंगलवार को एक बार फिर तीनों संदिग्धों को देखा गया। तीनों सेना की वर्दी में घूम रहे हैं। तीनो संदिग्ध नंगलपूर इलाके में देखे गए थे।

    किसी ने तीन संदिग्धों की तस्वीरें ले लीं और पुलिस को सतर्क कर दिया। फोटो वायरल होते ही नंगलभूर थाना पुलिस भी सतर्क हो गई। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश के लिए नंगलभूर अड्डे में लगे सीसीटीवी की स्कैनिंग भी शुरू कर दी है। पुलिस और सेना पिछले 8 दिनों से उनकी तलाश कर रही है लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। तीनों संदिग्ध पुलिस और सेना से बच रहे हैं। इससे पहले रविवार रात संदिग्धों को गुरदासपुर के दीनानगर में देखा गया था। दीनानगर पुलिस ने भी तलाशी अभियान चलाया लेकिन कुछ पता नहीं चला।

    इससे पहले, दो संदिग्ध सीमा क्षेत्र के कोट भट्टियां गांव में एक फार्म हाउस में घुस गए थे, जहां खाना खाने के बाद वे भाग गए। तीन दिन बाद किड़ी गंडयाल गांव में लोगों ने फिर संदिग्धों को देखा। नंगलभूर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अड्डा नंगलभूर में तीन संदिग्ध लोग देखे गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, संदिग्धों की तस्वीरें सेना के साथ भी साझा की जाएंगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदिग्ध असली हैं या सेना के जवान थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगो से अपील की घबराने की जरूरत नहीं है।

  • Punjab: SHO और ASI में हुई हाथापाई, कर्मी घायल, देखें वीडियो

    Punjab: SHO और ASI में हुई हाथापाई, कर्मी घायल, देखें वीडियो

    SHO सहित 2 मुलाजिमों को सस्पेंड कर किया लाइन हाजिर

    पठानकोटः थाना नरोट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस विभाग के 2 अधिकारियों के बीच मारपीट हो गई। दरअसल, थाना नरोट जैमल सिंह के एसएचओ और कोलियां पुलिस नाके पर तैनात अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के साथ मारपीट हुई है। इस घटना में एएसआई घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां घायल का उपचार चल रहा है। पीड़ित एएसआई अर्जुन सिंह के मुताबिक रात के समय वे कोलियां पुलिस नाके पर डयूटी निभा रहा था और रात 2 बजे के करीब थाना नरोट जैमल सिंह प्रभारी सरबजीत सिंह ने नाके पर आकर बिना कुछ बताए उन पर हमला करते हुए घायल कर दिया। जिसके बाद उसके परिवार ने घायल अवस्था में सिविल में उपचार के लिए लेकर आए। दूसरी तरफ डीएसपी हरकृष्ण ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि एएसआई के साथ मारपीट का मामला उनके ध्यान में आ गया है और इस संबंधी उनकी ओर से एसएचओ समेत 2 मुलाजिमों को सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है और आगामी जांच पुलिस की जारी है। अस्पताल में भर्ती एएसआई अर्जुन सिंह की पत्नी ने बताया कि डीएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि एसएचओ सरबजीत सिंह के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आरोपी एसएचओ के लिखित में शिकायत एसएसपी को भी दी गई है। डीएसपी हरकृष्ण ने कहा कि अगर एएसआई अर्जुन सिंह रात में ड्यूटी के दौरान सो रहा था तो एसएचओ को लिखित में उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन, एसएचओ ने एएसआई के साथ मारपीट की है जो गलत है। इसके लिए एसएसओ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है।
  • Punjab: इलाके में फिर दिखे संदिग्ध Terrorist, Police ने गांव को किया सील

    Punjab: इलाके में फिर दिखे संदिग्ध Terrorist, Police ने गांव को किया सील

    पठानकोटः भारत-पाक सीमा और जेएंडके बॉर्डर के पास बसे गांव कोट भट्टियां में तीन दिन पहले दो हथियारबंद संदिग्ध आतंकी देखे गए थे। इसके बाद से पुलिस, बीएसएफ और एसएसजी संदिग्धों को ढूंढ रही है। बॉर्डर एरिया से सटे गांवों पर सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को जेएंडके बॉर्डर से सटे गांव कीड़ी गांडियल में एक बार फिर से संदिग्ध देखे गए हैं। इसकी सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और गांव को चारों तरफ से घेर लिया है। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस व एसओजी कमांडो गांव के सुनसान इलाकों और बंद पड़े घरों की भी तलाशी ले रही है। पठानकोट-जेएंडके बॉर्डर से सटे गांव कीड़ी गांडियाल में संदिग्ध लोगों के देख जाने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

    जानकारी मिलते ही पुलिस व कमांडो ने गांव कीड़ी गांडियाल और क्लेशर में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने पूरा एरिया सील कर दिया था। हालांकि अभी तक पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा है। इससे एक दिन पहले वीरवार को पुलिस, बीएसएफ और एसएसजी के लगभग 400 जवानों ने बॉर्डर एरिया के 5 किलोमीटर के क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला है। जिस फार्म हाउस में संदिग्ध ठहरे थे, वहां बीएसएफ के जनरल खुद जानकारी लेने के लिए पहुंचे थे और प्रवासी मजदूर महेश कुमार से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल की।

    वहीं, पुलिस ने सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर नाकाबंदी में सुरक्षा फोर्स बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियां प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रख रही है। पुलिस, बीएसएफ और आर्मी ने उज्ज दरिया और आसपास लगे कई सीसीटीवी भी खंगाले। दूसरी तरफ बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी अधिकारियों से बैठक की थी। पुलिस ने गुज्जरों के डेरे खंगाले और उनसे भी पूछताछ की। पुलिस ने कुछ लोगों को राउंडअप करके पूछताछ भी की है।

  • गर्मियों में ऐसे लगाएंगे Sunscreen तो नहीं होगी टैनिंग

    गर्मियों में ऐसे लगाएंगे Sunscreen तो नहीं होगी टैनिंग

    Beauty Tipsदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है और ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे है। चुभन वाली धूप और गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है अब ऐसे में जिन लोगों को काम पर जाना है वे लोग सनस्क्रीन लगाकर बाहर निकलते हैं ताकि टैनिंग से बचा जा सके इसके अलावा सनस्क्रीन आपकी त्वचा को त्वचा कैंसर, सनबर्न और समय से पहले बूढ़ा होने से बचाने में मदद कर सकती है हालांकि प्रभावी होने के लिए इसे सही ढंग से लागाने की भी जरूरत होती है ताकि आपको अच्छी सेफ्टी मिल सके

    अमेरिकन सोसायटी ऑफ डर्मेटोलॉजी ने सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका बताया है जिसे आप भी जान लीजिए अमेरिकन सोसायटी ऑफ डर्मेटोलॉजी का कहना है कि हमेशा ऐसी सनस्क्रीन चुनें जो SPF 30 या उससे अधिक होउसे वॉटर रेजिस्टेंस और ब्रॉड-स्पेक्ट्रम से कवरेज प्रदान करती हो जब सनस्क्रीन में आयरन ऑक्साइड होता है तो आप अपनी त्वचा पर काले धब्बे होने से बचा सकते हैं क्योंकि आयरन ऑक्साइड आपकी त्वचा को सूरज की रोशनी से बचाता है और निशान नहीं पड़ते

    आपकी त्वचा को सनस्क्रीन को अवशोषित करने और आपको कवरेज देने में लगभग 15 मिनट का समय लग सकता है इसलिए आप सनस्क्रीन लगाने के लिए पर्याप्त समय दें और लगाने के 15 मिनट बाद ही धूप में बाहर जाएं नहीं तो आपकी स्किन टैन हो सकती है अधिकांश वयस्कों को अपने शरीर को पूरी तरह से ढकने के लिए लगभग 28 ग्राम सनस्क्रीन की जरूरत होती है सनस्क्रीन को अपनी त्वचा पर अच्छी तरह से रगड़ें और फिर सूखने दें इसलिए लगाने में कंजूसी न करें, नहीं तो पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलेगी

  • वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाएं अपनाएं ये 5 ब्यूटी टिप्स

    वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाएं अपनाएं ये 5 ब्यूटी टिप्स

    Beauty Tips :  कोरोना के बाद वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ गई हैं। लगातार वर्क फ्रॉम होने करने से महिलाओं की त्वचा काफी बेजान होने के साथ स्किन की चमक भी चली जाती है। कई बार महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करने के दौरान इतनी बिजी रहती है कि स्किन का ठीक से ख्याल नहीं रख पाती है। वर्क फ्रॉम होम में महिलाओं को लंबे समय तक स्क्रीन के आगे काम करना पड़ता है। इस कारण स्किन पर इसका सीधा असर पड़ता है। इस दौरान महिलाएं अक्सर ब्यूटी रूटिन फॉलो नहीं करती है। जिसका सीधा असर उनकी स्किन पर पड़ता है। इस कारण स्किन पर पिंपल्स के साथ डार्क सर्कल्स, झाइयां और स्किन भी ढीली हो जाती हैं। इन सब समस्याओं को दूर करने के सिए वर्क फ्रॉम होम के दौरान महिला को ये खास ब्यूटी टिप्स फॉलो करनी चाहिए। इन टिप्स को फॉलो करने से स्किन टाइट होने के साथ स्किन चमकदार बनेगी और झाइयां भी दूर होगी। आइए जानते हैं वर्क फ्रॉम होम के दौरान महिलाओं के लिए ब्यूटी टिप्स।

    सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

    अक्सर लोगों के मन में ये धारणा होती हैं कि बाहर निकलने पर ही सनस्क्रीन का ही इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन आपको बता दें, कंप्यूटर स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी त्वचा के कोलेजन को नुकसान पहुंचा सकती है और कमजोर कर सकती है। जिससे एजिंग के लक्षण स्क्रीन पर जल्दी नजर आने लगते हैं। गैजेट की रोशनी से हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या भी बढ़ सकती है।

    हर 15 मिनट में अपने काम से ब्रेक लें

    वर्क फ्रॉम होम करने के दौरान महिलाएं अक्सर लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहती है। जिस कारण डायबिटीज से लेकर मोटापे का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। साथ ही नहीं उठने के कारण पोषक तत्वों और ऑक्सीजन की आपूर्ति में भी दिक्कत करता है। इस कारण एजिंग के लक्षण बहुत जल्दी शुरू हो सकते हैं

    एंटी-एजिंग उत्पादों का उपयोग शुरू करें

    अगर आप 30 से ऊपर हैं, तो एंटी-एजिंग उत्पादों का उपयोग शुरू कर सकते हैं। लंबे समय तक लैपटॉप और कंप्यूटर किरणों के संपर्क में आने से त्वचा तेजी से बूढ़ी होने लगती है। महीन रेखाएं और झुर्रियाँ अपेक्षा से अधिक तेजी से दिखाई देने लगती हैं। इस कारण स्किन के अनुसार एंटी- एजिंद उत्पाद को खरीदें।

    मास्क का प्रयोग करें

    स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट करने और मुलायम बनाने के लिए सोने से पहले मास्क का उपयोग अवश्य करें। ऐसा करने से त्वचा को पोषण मिलता है। अगर मास्क नहीं लगाना चाहते हैं, तो चेहरे पर एलोवेरा जेल या फिर नारियल तेल से मसाज भी कर सकते हैं।

    चेहरे की मसाज करें

    लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठते हैं, तो आपकी त्वचा थकी हुई और सुस्त हो जाती है। ऐसे में चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए चेहरे का मसाज करना एक अच्छा ऑप्शन है। अपनी स्किन के हिसाब से क्रीम का चुनाव करने के साथ रोलर-मसाजर के जरिए भी स्किन की मसाज कर सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम करने वाली वूमेन इन ब्यूटी टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

  • चेहरे से ज्यादा चमकने लगेंगे पैर,  घर बैठे ट्राई करें ये आठ नुस्खे

    चेहरे से ज्यादा चमकने लगेंगे पैर,  घर बैठे ट्राई करें ये आठ नुस्खे

    Dark Feet Home Remedy: क्या आप भी पैरों की टैनिंग से परेशान है जिसके कारण आप शॉर्ट ड्रेस नहीं पहन पाते हैं, तो आज हम आपको बताते हैं इसे दूर करने का तरीका.अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने चेहरे की तो बहुत ज्यादा केयर करते हैं, इस पर सनस्क्रीन से लेकर अच्छा फेस वॉश, स्क्रब और फेस पैक्स लगाते हैं.

    लेकिन पैरों को इग्नोर कर देते हैं, जिसके कारण पैरों का रंग काला पड़ जाता है और इसके बाद आप शॉर्ट ड्रेस या अच्छी सैंडल तक नहीं पहन सकते हैं, क्योंकि चेहरे की तुलना में आपके पैर बहुत ज्यादा काले और भद्दे नजर आते हैं.

    तो चलिए आज हम आपको बताते हैं आठ ऐसे तरीके जिससे आप अपने पैरों के कालेपन को दूर कर सकते हैं और इसे चेहरे से ज्यादा कोमल और निखरा बना सकते हैं.

    साफ और एक्सफोलिएट करें: नियमित रूप से अपने पैरों को हल्के साबुन और गर्म पानी से साफ करें. पैरों की स्किन को एक्सफोलिएट करने और डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए माइल्ड स्क्रब या प्यूमिस स्टोन का उपयोग करें.

    नींबू का रस और बेकिंग सोडा: नींबू के रस और बेकिंग सोडा को बराबर मात्रा में लेकर एक पेस्ट बनाएं. इसे काले पड़े पैरों पर लगाएं, कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें और फिर धो लें.

    हल्दी और दही का मास्क: हल्दी पाउडर और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे अपने पैरों पर लगाएं, 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और धो लें.

    एलोवेरा जेल: अपने पैरों पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं. एलोवेरा पैरों को सॉफ्ट बनाता है और स्किन को ब्राइट करता है.

    खीरे के टुकड़े: खीरे के स्लाइस को अपने काले पड़े पैरों पर 10-15 मिनट के लिए रखें या इसके जूस पैरों पर लगाएं. खीरा स्किन को निखारने में मदद कर सकता है.

    सनस्क्रीन लगाएं: यदि आपके पैर धूप के संपर्क में रहते हैं तो उन पर एक अच्छे एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाएं. इससे आगे टैनिंग होने से रोका जा सकता है.

    नियमित रूप से मॉइस्चराइज करें: अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं. ये ड्राई स्किन और कालापन बढ़ने से रोक सकता है.

  • बालों को मजबूत बनाने से लेकर ग्रोथ बढ़ाने तक काम आते हैं मेथी के बीज, जानें कैसे

    बालों को मजबूत बनाने से लेकर ग्रोथ बढ़ाने तक काम आते हैं मेथी के बीज, जानें कैसे

    Hair Care Tips: घने और खूबसूरत बाल हर लड़की की पहली ख्वाहिश होते है। इसके लिए वह क्या-क्या नहीं करती कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और शैंपू बालों में इस्तेमाल करती हैं लेकिन फिर भी बाल घने और लंबे नहीं होते। वहीं इन प्रोडक्ट्स में पाया जाने वाला कैमिकल बालों को डैमेज कर देता है। ऐसे में आज आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खे बताते हैं जिससे आपके बाल नैचुरल तरीके से घने बनेंगे। आइए जानते हैं…

    बालों को मजबूत बनाएगा मेथी दाना

    मेथी दाना प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है यह दोनों चीजें बालों के लिए बेहद जरुरी मानी जाती हैं। इसलिए इन्हें बालों में लगाने से डैंड्रफ, हेयरफॉल, रुखे बेजान बालों में जान आती है। 

    PunjabKesari

    मेथी दाने का पानी 

    सुबह खाली पेट उठकर मेथी दाने का पानी पिएं। इसके लिए रातभर मुट्ठी मेथी दाना पानी में भिगो दें। अगले दिन सुबह छानकर इसका सेवन करें। मेथी दाना खाली पेट पिएं।

    बालों में ऐसे लगाएं पानी 

    इन दानों से बना पानी लगाकर आप बालों को घना और मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए मेथी दाना छान लें और उससे बना पानी एक स्प्रे बोतल में रख लें। सुबह हेयरस्प्रे की तरह इस पानी को बालों में लगाएं और शाम तक बाल धो लें।  

    PunjabKesari

    गुड़हल की पत्तियों  के साथ 

    सामग्री 

    मेथी दाना – 1 कप 
    पानी – 1 कप 
    गुड़हल की पत्तियां – 3-4 

    कैसे करें इस्तेमाल? 

    . मेथी दाने को रातभर पानी में भिगो दें। 
    . अगले दिन सुबह दाने और पानी को एक साथ उबाल लें। 
    . उबालने के बाद इन्हें ठंडा करें और मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। 
    . बचे हुए पानी में 3-4 गुड़हल के फूल मिलाएं। 
    . पेस्ट और पानी को मिक्स करके स्कैल्प पर लगाएं। 
    . 30 मिनट लगाकर हल्के गर्म पानी और माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। 

    हफ्ते में दो बार ये हेयरमास्क आप इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    नारियल दूध के साथ

    बालों को चमकदार और लंबा बबनाने के लिए आप नारियल दूध के साथ मेथी दाना लगा सकते हैं। 

    सामग्री 

    मेथी दाना – 2 टेबलस्पून
    नारियल दूध -1 टेबलस्पून 

    कैसे करें इस्तेमाल? 

    . रातभर के लिए मेथी दाना पानी में भिगो दें। 
    . सुबह इसका पेस्ट तैयार कर लें। 
    . पेस्ट में नारियल दूध मिलाएं। 
    . मिश्रण को मिक्स करके स्कैल्प की मसाज करें। 
    . मसाज करने के बाद 30 मिनट के लिए मिश्रण को बालों में लगाएं। 
    . तय समय बाद बाल धो लें। 

    डाइट में करें शामिल

    मेथी दाने को डाइट में शामिल करके भी आप इसके फायदे ले सकते हैं।

    . रात को भिगोए हुए मेथी दाने को सलाद में मिलाएं। फिर इसमें सैलेड सॉस मिलाकर मिश्रण का सेवन करें।  

    PunjabKesari

    . दाल और सब्जी में गर्निश करके आप इनका सेवन कर सकते हैं। मेथी के बीज हल्का सा सेंक लें। ठंडा होने पर इन्हें एक शीशी में डालें और इस्तेमाल करें। 

    .सूखे हुए मेथी दाने को पाउडर के तौर पर पीस लें। इसके बाद स्पाइस मिश्रण में मिलाएं। इस मसाले का इस्तेमाल आप किसी भी डिश में कर सकते हैं। 

  • जानें आपकी लिपस्टिक आपके बारे में क्या कहती है!

    जानें आपकी लिपस्टिक आपके बारे में क्या कहती है!

    हम जो भी ऑउटफिट पहनते हैं उसी के हिसाब से अपनी लिपस्टिक का रंग चुनते हैं लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि हमारी लिपस्टिक हमारे व्यक्तित्व को दर्शाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि ज्यादातर महिलाऐं लाल और गुलाबी रंग की लिपस्टिक्स का इस्तेमाल क्यों करती हैं यां फिर कईं बार सिर्फ लिप ग्लॉस की एक लेयर ही क्यों लगाती हैं? इससे आपकी भावनाओं और विशेषताओं के बारे में बहुत कुछ ब्यान होता है।

    चाहे आपका गो-टू शेड रूबी रेड हो यां एक सुंदर ब्रिक रेड, यह आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ कहता है बजाय इन शेड्स से जुड़ी अनुचित रूढ़िवादिता के बारे में। जो लोग अक्सर लाल रंग की लिपस्टिक शेड्स को चुनते हैं, वह भावुक और रचनात्मक होते हैं। वह ध्यान का केंद्र बनना पसंद करते हैं। ऐसे लोग बेहद आत्मविश्वासी और बोल्ड होते हैं। गहरे लाल रंग परिष्कार का संकेत देते हैं और आपको लक्ष्य-उन्मुख व्यक्ति दर्शाते हैं।

    एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जो महिलाऐं न्यूड शेड्स की लिपस्टिक्स चुनती हैं उन्हें स्पॉटलाइट में रहना पसंद नहीं होता। हलाकि ऐसी महिलाऐं अगर आपसे घुल मिल जाएँ तो यह बहुत भरोसेमंद दोस्त साबित होती हैं।न्यूड शेड्स इस बात का भी संकेत देते हैं कि इसे इस्तेमाल करने वाले के शरीर में कोई दिखावटी या ओटीटी बोन नहीं होती। वे देखभाल करने वाले और नरम स्वभाव के होते हैं  लेकिन फिर भी चाह रखते हैं कि उन्हें गंभीरता से लिया जाए।

  • अगर आप भी घर पर करतीं हैं Facial तो भूल कर भी ना करें यह गलतियां

    अगर आप भी घर पर करतीं हैं Facial तो भूल कर भी ना करें यह गलतियां

    घर और काम में व्यस्त रहने के चलते बहुत सी महिलाओं को प्रोफेशनल सलून में जा कर फेशियल करवाने का समय नहीं
    मिलता और कुछ महिलाओं को सलून में फेशियल करवाना महंगा लगता है । इसलिए बहुत सी महिलाऐं घर पर ही फेशियल करना पसंद करती हैं। यदि आप भी घर में फेशियल करती हैं, तो इस खबर को ध्यान से पढ़िए। इस खबर के माध्यम से आप समझेंगे कि फेशियल करते समय किन बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है।

    फेशियल से हमारी त्वचा को कईं तरह के लाभ मिलते हैं। इससे हमारी त्वचा बहुत ग्लो करती है और त्वचा की खूबसूरती बरकरार रहती है। ध्यान देने की बात यह है कि घर पर फेशियल करने के दौरान कुछ जरूरी बातों का आपको जरूर पता होना चाहिए तांकि आपको त्वचा को कोई नुक्सान ना हो।

    घर पर इस प्रकार से करें फेशियल: सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें। अपने चेहरे पर से धुल हटाने के लिए आपकी स्किन को जो भी क्लींजर सूट करता है उसी का प्रयोग करें।

    फेशियल के लिए सही प्रोडक्ट चुनें: स्किन सेंस्टिविटी को ध्यान में रखते हुए फेशियल किट चुनें। जिस तरह की भी आपकी स्किन है  उसी के लिए बना फेशियल किट चुनें और अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स ही लें। यदि कोई प्रोडक्ट लगाते समय त्वचा पर जलन हो तो तुरंत साफ़ पानी से चेहरे को धो कर उसे साफ़ करें।

    त्वचा को एक्सफोलिएट करें: किसी भी फेशियल में त्वचा को एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी होता है। ये त्वचा के डेड सेल्स को ख़त्म करने में सहायक होता है और पोर्स को भी खोलता है। हालांकि, स्किन को किसी भी प्रोडक्ट से होने वाले नुक्सान से बचा कर रखने के लिए हफ्ते में एक या दो बार किसी जेंटल एक्सफोलिएशन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।

    स्किन की मसाज करें: स्किन की मसाज करने से हमारा ब्लड सर्कुलेशन तेज़ होता है और चेहरे की मांसपेशियों को आराम मिलता है। यदि हम अपने चेहरे पर अच्छे से मसाज करते हैं तो इससे हमारी त्वचा पर प्रोडक्ट्स का अच्छा असर होता है।

    ध्यान दें कि आप यह गलती ना करें: अपने चेहरे को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें. इससे आपकी त्वचा से नैचुरल ऑयल निकल सकते हैं और आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है।

    त्वचा पर ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें: ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कईं प्रकार के केमिकल्स पाए जाते हैं और यदि हम ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो इससे त्वचा को नुक्सान हो सकता है। त्वचा पर रेडनेस या रैशेज हो सकते हैं।

    फेशियल करने वाले टूल्स को रखें साफ़: फेशियल के दौरान यदि आप रोलर या गुआ शा जैसे टूल्स का इस्तेमाल करती हैं तो हर बार फेशियल करने के बाद इन्हें अच्छे से धो कर साफ़ करें।