Category: Himachal>Shimla

  • बारिश का कहरः कांग्रेस दफ्तर के पास लैंडसाइड, आवाजाही बंद, 2 किमी. तक लगा जाम, देखें वीडियो

    बारिश का कहरः कांग्रेस दफ्तर के पास लैंडसाइड, आवाजाही बंद, 2 किमी. तक लगा जाम, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। दरअसल, कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। चंबा में नेशनल हाईवे बंद हो गया, कई सड़कें बंद हो गई। वहीं राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह कांग्रेस ऑफिस के सामने भारी लैंडसाइड हुआ। लैंड साइड में मालबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। सर्कुलर रोड पर डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। ओल्ड बस स्टैंड ओर छोटा शिमला के लिए यातायात ठप हो गया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने शुरू होते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही तत्काल रोक दी। यातायात बाधित होने के कारण शहर के कई हिस्सों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक को लक्कड़ बाजार बाईपास मार्ग से डायवर्ट किया, जिससे लोगों को वैकल्पिक रास्ते से गंतव्य तक भेजा गया। पुलिस कर्मी मौके पर तैनात रहे और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ, वहां नगर निगम शिमला का बहुमंजिला मॉल निर्माणाधीन है। परियोजना के तहत लंबे समय से पहाड़ी की खोदाई का कार्य चल रहा है। लगातार हो रही बारिश के बीच हुई इस घटना के बाद निर्माण कार्य को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मानसून के दौरान भूस्खलन की आशंका को देखते हुए शहर के अन्य हिस्सों में खोदाई पर रोक लगाई गई है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके बावजूद नगर निगम की इस परियोजना में खोदाई का काम जारी रहने से स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। साथ ही संबंधित विभागों की टीमें मलबा हटाने और स्थिति सामान्य करने में जुटी हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज सिरमौर और बिलासपुर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि शिमला, मंडी और सोलन जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर 30 और 31 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
  • Punjab की 2 महिलाएं 45 लाख की सोने-चांदी की चोरी मामले में गिरफ्तार

    Punjab की 2 महिलाएं 45 लाख की सोने-चांदी की चोरी मामले में गिरफ्तार

    शिमला: पुलिस ने महज़ तीन दिनों में 45 से 50 लाख रुपये की सोने-चांदी की चोरी का सनसनीखेज मामला सुलझाते हुए दो महिला आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ करीब 40 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी के सभी गहने बरामद कर लिए हैं। तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाब में छापेमारी कर दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 39 वर्षीय चंद्रवती पत्नी बबलू निवासी पटियाला और 40 वर्षीय रेखा पत्नी श्याम निवासी राजपुरा, जिला पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से शिकायतकर्ता का करीब 40 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी के सभी चोरीशुदा गहने बरामद कर लिए हैं। दोनों महिलाओं को अदालत में पेश कर 2 जुलाई 2026 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार 25 जून 2026 को थाना सदर शिमला में जिला शिमला के निवासी खुब सिंह ठाकुर की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि लोअर बाजार शिमला में खरीदारी के दौरान अज्ञात महिलाओं ने उनके स्लिंग बैग से कीमती सोने और चांदी के गहने चोरी कर लिए। चोरी हुए गहनों की कीमत लगभग 45 से 50 लाख रुपये बताई गई थी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला पुलिस ने तुरंत विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी सबूत जुटाए और साइबर सेल की मदद से आरोपियों और उनकी कार की पहचान की। जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस को गुमराह करने और सबूत मिटाने के इरादे से शिमला से नारकंडा, लुहरी, कींगल, कुल्लू, मंडी और बिलासपुर होते हुए पंजाब पहुंच गए, ताकि रास्ते में पुलिस की पकड़ से बच सकें। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। शिमला पुलिस ने इस कार्रवाई को त्वरित जांच, तकनीकी विश्लेषण और टीमवर्क का नतीजा बताते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • बादल फटने से तबाही, घरों की छतों पर आया मलबा, National Highway बंद, सैकंड़ों गाड़ियां फंसी, देखें वीडियो

    बादल फटने से तबाही, घरों की छतों पर आया मलबा, National Highway बंद, सैकंड़ों गाड़ियां फंसी, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के साथ ही कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। आज शिमला के कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आया और शहर में आम जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गईं, दृश्यता (visibility) कम हो गई और कई इलाकों में ट्रैफिक में रुकावट आई। मंडी जिले के धर्मपुर में भारी बारिश की वजह से सिद्धपुर धर्मपुर रोड हाजरी क्रशर के पास और धर्मपुर-जोगिन्द्रनगर सड़क भंडारी मिक्सर प्लांट के पास अवरुद्ध हो गया है। कांढापतन–रखेड़ा मार्ग पर सड़क पर मलबा गिरा है और आवागमन प्रभावित हुआ है।

    वहीं बारिश के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। लाहौल स्पीति के जिस्पा में बीती रात को बादल फटलने से लेह मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया। इस वजह से सैंकड़ों गाड़ियां फंस गई थी, लेकिन अब हाईवे बहाल हो गया है। वहीं चंबा-तिस्सा मुख्य सड़क पंगोला नाले के पास बंद हो गई है। नाले में भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। चंबा के सलूणी की लनोट पंचायत में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर सीधे लोगों के घरों की छतों पर आ गया।

    कई मकानों के अंदर भी पानी के साथ कीचड़ और पत्थर घुस गए। सिरमौर में अचानक आई बाढ़ में एक पूरा पुल बह गया। 20 मिनट की भारी बारिश व बादल फटने से ग्राम पंचायत रानिका के पढ़ाक गांव में बाढ़ से लगभग 5 बीघा फ़सल तबाह हो गई। मनाली की ओर से जाने वाले वाहनों को केलांग के पास ही रोक दिया गया था। मंडी जिले के औट में शनि मंदिर के पास नालागढ़ की एक महिला पर पत्थर गिरने से मौत हो गई। एएसपी मंडी अभिमन्यू ने मौत की पुष्टि की और बताया कि सभी से अनुरोध है, सुरक्षित स्थानों पर ही वाहन रोकें और सुरक्षित यात्रा करें। बुधवार सुबह शिमला के मेहली शोघी रोड पर हैप्पी होम के पास लैंडस्लाइड से रोड़ बंद हो गई है।

     

  • बरसात के बाद हुई Landslide, सड़क बंद, मलबे में 3 कारें, देखें वीडियो

    बरसात के बाद हुई Landslide, सड़क बंद, मलबे में 3 कारें, देखें वीडियो

    शिमलाः जिले में मानसून की दस्तक से पहले ही बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटना सामने आई। दरअसल, तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव और मलबा आने से जनजीवन प्रभावित हुआ। शहर की कई मुख्य सड़कों और पैदल मार्गों पर भी जलभराव की स्थिति बन गई। इसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित रहा।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस दौरान सबसे अधिक नुकसान ढली स्थित आशियाना कॉलोनी में देखने को मिला। जहां उफनते नाले से भारी मात्रा में लैंडस्लाइड होने से मलबा सड़क पर आ गया। इससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई और सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियां मलबे की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बारिश थमने के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर मलबा हटाकर फंसे वाहनों को निकालने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने सड़क से मलबा हटाने का अभियान शुरू किया और देर शाम तक मार्ग को दोबारा चालू करने के प्रयास जारी रहे। तेज बारिश का असर केवल सड़कों तक सीमित नहीं रहा। ढली क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों के घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा। अचानक घरों में पानी भरने से परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और लोगों को अपने स्तर पर पानी निकालने की कोशिश करनी पड़ी।  
  • राज्यसभा सदस्य की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, कार्यकर्ताओं में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    राज्यसभा सदस्य की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, कार्यकर्ताओं में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। दरअसल, वह सीटीओ के समीप भाजपा के धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और राज्य सरकार के खिलाफ पार्टी का पक्ष रखा। संबोधन के बाद जब वह नीचे आए और मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह लड़खड़ाकर गिरने लगे। महाजन की तबीयत बिगड़ते ही वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके साथ आए लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला।

    जिसके बाद महाजन को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया। आईजीएमसी के कार्यवाहक एमएस डाॅ. प्रवीण भाटिया ने कहा कि सांसद हर्ष महाजन की स्वास्थ्य स्थिति अब सामान्य है। उनके टेस्ट और आगे की जांच चिकित्सकों की टीम कर रही है। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा हैकि सीटी स्कैन में हर्ट ब्लॉकेज आई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, अस्पताल में लिफ्ट खराब होने के कारण हर्ष महाजन को उठाकर दूसरे फ्लोर तक पहुंचया गया।

    कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें तुरंत स्ट्रेचर समेत ही उठाकर सीसीयू वार्ड तक पहुंचाया। घटना के बाद कुछ देर के लिए धरना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली और अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक चक्कर आने के कारण अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई है कि उपचार के बाद उनकी तबीयत जल्द सामान्य हो जाएगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से विस्तृत मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है।

  • 500 मीटर गहरी खाई में गिरी पिअकप, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत

    500 मीटर गहरी खाई में गिरी पिअकप, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत

    शिमलाः जिले के रामपुर क्षेत्र में पिकअप गाड़ी नंबर (HP06B-2420) 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में मां-बेटे समेत 6 लोगों की माैत हो गई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि चालक दूध की सप्लाई देकर लौट रहा था और रास्ते में 5 लोगों ने लिफ्ट ली थी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की गई। मृतकों की पहचान अभिषेक सनी (23), पुत्र नरसिंह सानी, गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, लायक राम (56), पुत्र मागु राम, गांव पाठ, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, अशोक जेन (32), पुत्र ध्यान जेन, गांव छलटा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, (चालक) नीतीन (23), पुत्र मैन सिंह जेन, गांव छलटा, तहसील रामपुर, जिला शिमला, आशा कुमारी, पत्नी सत्य प्रकाश, गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू, युगल, पुत्र सत्य प्रकाश, गांव कुवाणु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से रामपुर और आनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवाें को सड़क तक पहुंचाया। डीएसपी ने बताया कि शवों को तकलेच अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद काशापाट पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवार वालों को फौरी राहत राशि जारी की जाएगी।

  • Bypass पर हुई भारी Landslide से आवाजाही बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, देखें वीडियो

    Bypass पर हुई भारी Landslide से आवाजाही बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, देखें वीडियो

    शिमलाः राजधानी शिमला में शाम ढली-संजौली बाईपास मार्ग पर अचानक पहाड़ी दरकने से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। इस दौरान पहाड़ गिरने से दोनों तरफ से यातायात करीब 2 घंटे बंद रहा। जानकारी के अनुसार लंबीधार में पहाड़ी के दरकने से भारी चट्टानें, एक पेड़ और टनों के हिसाब से मलबा संजौली-ढली बाईपास पर आया। राहत की बात यह रही कि जिस समय लैंडस्लाइड हुआ, उस दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर, मलबा और 2 पेड़ सड़क पर गिर गए।

    देखते ही देखते मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रुक गई। घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग कसुम्पटी मंडल की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गईं। विभाग की ओर से सड़क को जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए ढली-संजौली बाईपास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब तक सड़क पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाती, तब तक इस मार्ग का इस्तेमाल करने से बचें। लोगों को यात्रा के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने और मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

    पुलिस के अनुसार भूस्खलन वाले स्थान पर अभी भी पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। इसी वजह से लोगों को घटनास्थल से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में पहले भी कई बार पहाड़ी दरकने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बारिश के मौसम में जमीन में नमी बढ़ने से पहाड़ी कमजोर हो जाती है, जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। ढली-संजौली बाईपास के आसपास कई बहुमंजिला भवन मौजूद हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार गिर रहे पत्थरों और पहाड़ी में आ रही दरारों के कारण आसपास रहने वाले लोगों में भी चिंता बढ़ रही है। लोगों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का तकनीकी निरीक्षण करवाने और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

     

  • Shimla में विदेशी महिला पर्यटक ने गंदगी पर जताई नाराजगी, Video वायरल

    Shimla में विदेशी महिला पर्यटक ने गंदगी पर जताई नाराजगी, Video वायरल

    शिमलाः हिमाचल के शिमला में घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक ने पर्यटक स्थलों पर फैली गंदगी को लेकर चिंता जताई है, जिसकी तेजी से वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में महिला पास में पड़ी गदंगी दिखाती है और लोगों से अपील करती है कि आप यहां सफाई रखें। वीडियो में पानी की बोतलें, चिप्स के पैकेट और बीयर की बोतलें दिखाई दे रही है। वहीं महिला विभिन्न स्थानों पर पड़े कूड़े-कचरे की ओर इशारा करती है। वह कहती है, मेरी सिर्फ एक विनती है, कृपया ऐसा करना बंद करें। आप इस जगह को देवभूमि कहते हैं, फिर यहां इस तरह कचरा कैसे फैला सकते हैं?”
    वह कहती है, “आप जिस कार में सफर कर रहे हैं, उसमें अपना कचरा क्यों नहीं रख सकते? जब होटल, घर या कहीं और डस्टबिन मिले, तब उसे वहां डालें।” महिला ने कहा कि कई धार्मिक स्थलों के आसपास भी कचरे के ढेर दिखाई देते हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उसने लोगों से अपनी आदतें बदलने की अपील करते सवाल किया, “आप अपने धर्म और अपने देश के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?” वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसने स्वच्छता तथा नागरिक जिम्मेदारी को लेकर व्यापक चर्चा छेड़ दी है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की बात से सहमति जताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के कई पर्यटन स्थलों पर कूड़ा फैलाना आज भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है। गौरतलब है कि प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संगठन समय-समय पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई पर्यटन स्थलों पर कूड़ा-कचरे की समस्या लगातार बनी हुई है।      
  • बीच सड़क भड़कीं SDM, PWD मंत्री, ADM-DIG रैंक के पुलिस अधिकारी का कटा चालान, देखें वीडियो

    बीच सड़क भड़कीं SDM, PWD मंत्री, ADM-DIG रैंक के पुलिस अधिकारी का कटा चालान, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल की राजधानी शिमला में शिल्ली चौक के पास लोक निर्माण विभाग (PWD) विक्रमादित्य सिंह की प्राइवेट गाड़ी का पुलिस ने चालान काटा। शिमला के सील्ड रोड पर चल रहे व्हीकल परमिट विवाद के बाद आज एडवोकेट ने चालान करवाया। इस दौरान कई अधिकारियों की गाड़ियों के भी चालान काटे गए। मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने गाड़ी का चालान कटवाया, क्योंकि गाड़ी सील्ड रोड से जा रही थी। इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और विक्रमादित्य सिंह की माता प्रतिभा सिंह गाड़ी में सवार थी। इस दौरान पुलिस को मजबूरन गाड़ी का 1500 रुपये का चालान काटना पड़ा। प्रतिभा सिंह पिछली सीट पर बैठी थीं। इस दौरान एडवोकेट शिल्ली चौकी के समीप इकट्ठे हुए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वकीलों ने यहां से गुजर रही हरेक गाड़ी को रोका और परमिट चेक किया। इस दौरान ठियोग के विधायक एवं हाईकोर्ट के एडवोकेट कुलदीप राठौर की गाड़ी को भी रोका गया। उन्होंने युवा वकीलों के बातचीत के लहजे पर आपत्ति जताई। हालांकि, उनकी गाड़ी को छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एसडीएम ओशीन शर्मा और डीआईजी रैंक के अधिकारी की गाड़ी का भी चालान काटा गया है। दरअसल, शिमला में कई सील्ड रोड हैं और यहां से गाड़ी को ले जाने के लिए परमिट लेना पड़ता है और सरकार ने सील्ड रोड की परमिट लेने की फीस में भारी इजाफा किया है और इसी विरोध में शिमला में वकीलों ने प्रदर्शन किया। वकील मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत की मांग तक कर रहे थे और सचिवालय के बाहर एकजुट हुए और चक्का जाम कर दिया। वहीं, वकीलों को मनाने पहुंची एसडीएम ओशीन शर्मा पत्रकार पर भड़क गई हैं और वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने गुस्सा करते हुए पत्रकार से कहा कि वह मुझे कवर ना करें और कुछ और कवर करें। एडवोकेट शीतल व्यास ने कहा कि “सब्जियां, कुत्ते, मंत्री-अफसरों की बीवियां और रिश्तेदारों को सरकारी गाड़ियां ढो रही रही हैं और सीएम को फ़िज़ूलख़र्ची नज़र नहीं आ रही है। वकीलों ने ओक ओवर से सचिवालय तक रोष रैली निकाली और सचिवालय परिसर के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी समस्याएं लंबे समय से अनसुनी की जा रही हैं और अब वे मुख्यमंत्री से सीधे जवाब चाहते हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान लोगों और वकीलों के बीच भी बहसबाजी हुई। इस दौरान एक महिला वकीलों से भिड़ गई और कहा कि रोड जाम करने की वजह से उनके बच्चे फंस गए हैं और सड़क को खोला जाए।
  • कुदरत का कहर, पहाड़ दरकने से टूटा जालहमा पुल, लैंडस्लाइड से नदी में गिरी कार, देखें वीडियो

    कुदरत का कहर, पहाड़ दरकने से टूटा जालहमा पुल, लैंडस्लाइड से नदी में गिरी कार, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड होने की घटना सामने आई है। दरअसल, लाहौल स्पीति के उदयपुर में कुदरत का कहर देखने को मिला। यहां पर लगातार तांदी संसारी मार्ग पर लैंडस्लाइड के बाद अब जाहलमा पुल टूट गया। बीते तीन दिन से जालमान पुल के एक छोर पर लगातार चट्टानें गिर रही थी और अब इस पुल का एक हिस्सा धराशाई हो गया है। लाहौल के ही मूलिंग में एक कार पर लैंडस्लाइड से कार नदी में गिर गई। हालांकि, कार सवार को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल भेजा है। जानकारी के अनुसार, लाहौल घाटी के उदयपुर के जालहमा में लगातार पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो रहा है।

    यहां पर 3 दिन से रुक रुक कर चट्टानें गिर रही थी। लैंडस्लाइड के वीडियो भी सामने आए है। इस वजह से इस मार्ग पर प्रशासन ने मंगलवार को सुबुह 7 से शाम 7 बजे तक ही आवाजाही का फरमान सुनाया था लेकिन अब पूरी पहाड़ी ही दरकने की वजह से यह मार्ग पूरी तरह से ठप्प हो गया है। लाहौल घाटी के रहने वाले कांग्रेस नेता राजीव बौद्ध ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेय़र करते हुए बताया कि जालहमा पुल टूट गया है और पहाड़ी से काफी बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है। उधर, पहाड़ी से बड़े बड़ी चट्टानें गिरने से रोड़ में भी बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई हैं। फिलहाल, अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक यह मार्ग नहीं खुलेगा। लाहौल घाटी के मूलिंग में भी बीती रात 10 बजे के करीब पहाड़ी दरकी और चट्टानों की चपेट में एक कार आई और फिर नदी में जा गिरी।

    कार में चालक ही सवार था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस ने कार सवार को नदी से निकाला और केलांग अस्पताल भेजा। पुलिस जवान ने बताया कि कार सवार को रेस्क्य़ू किया गया है। वहीं, एक स्थानीय शख्स ने बताया कि मूलिंग में हमेशा लैंडस्लाइड होती रहती है और लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। गौर रहे कि मूलिंग में मंगलवार दिन को भी पहाड़ी से बड़ी चट्टान गिरने से लेह मनाली नेशनल हाईवे घंटों बंद रहा था। बता दें कि जाहलमा पुल से आवाजाही बंद होने से अब उदयपुर का लाहौल के केलांग और मनाली से संपर्क टूट गया है। यदि लोगों को मनाली या शेष हिमाचल में आवाजाही करनी है तो पांगी होते हुए साच पास को पार कर चंबा से आना होगा। इसके लिए करीब 2 दिन का अतिरिक्त समय लगेगा।