Category: Punjab>Nawanshahr

  • Punjab News: शादी में न बुलाने के रोष में पुलिस कर्मी ने जीजा का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी में न बुलाने के रोष में पुलिस कर्मी ने जीजा का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    नवांशहरः जिले में शादी में न बुलाने पर पुलिस कॉन्स्टेबल मनदीप ने जीजा की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जीजा 40 वर्षीय गुरप्रीत उर्फ गोपी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान पुलिस कॉस्टेबल को उसकी पत्नी ने रोकने की भी कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान उसने पत्नी के साथ ही मारपीट करनी शुरू कर दी। बताया जा रहा हैकि गुस्से में पहुंचे कॉन्स्टेबल के लिए जीजा के घर के दरवाजे नहीं खोले गए तो उसने बंद गेट पर ही 2 फायर कर दिए। घटना को अंजाम देने के बाद झाड़ियों में छुप गया। जैसे ही जीजा बाहर निकला तो उस पर 4 गोलियां मार दीं। मौके पर जीजा को बचाने के लिए पड़ोसन अर्चना मिश्रा पत्नी नीरज मिश्रा आगे आई, जिसकी टांग के आर-पास गोली निकल गई। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जांच में पता चला है कि पुलिस कॉन्स्टेबल एक जज का गनमैन था। घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस कर्मी फरार चल रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए पिता हुकम सिंह ने बताया कि देर रात को घर में झगड़ा करने के बाद मनदीप ने गुस्से में बहन मनजीत कौर के घर फोन किए। बहन और जीजा के फोन न उठाने पर और तैश में आ गया और अपनी गाड़ी उठाकर चला गया। इस दौरान वह अपनी सर्विस रिवॉल्वर भी साथ लेकर चला गया।: पिता हुकम सिंह ने कहा कि मनदीप के इस तरह गुस्से में जाने की सूचना बेटी मनजीत कौर को मिल गई थी। इसके चलते ही जब वह बंगा की MC कॉलोनी में जीजा गुरप्रीत उर्फ गोपी (40) के घर पहुंचा तो उसकी बहन घर से बाहर नहीं निकली। हमने मनदीप को समझाया भी था कि शादी में नहीं बुलाना बड़ी बात नहीं है।

    इस तरह से गुस्सा होना ठीक नहीं है, लेकिन वह नहीं माना। हुकम सिंह के अनुसार मनदीप उनका बड़ा बेटा है। वह 2014 में पुलिस में भर्ती हुआ। उसका एक बेटा है, जो दिव्यांग है। कॉन्स्टेबल मनदीप के घर से गुस्से में निकलने और साथ में सर्विस रिवॉल्वर होने की बात बहन मनजीत कौर को पता चल गई थी। जब मनदीप 9 जनवरी को रात साढ़े 11 बजे घर के बाहर पहुंचा तो उसने पहले दरवाजा खटखटाया, लेकिन बहन को उसके इरादे ठीक नहीं लगे। उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मनदीप और तैश में आ गया। उसने अपनी कार स्टार्ट की और गेट में दे मारी।

    मनदीप की इस हरकत के बाद भी बहन और जीजा बाहर नहीं आए। इससे गुस्साए मनदीप ने वहां शादी में आए कुछ और लोगों की गाड़ियां तोड़ दीं। फिर भी बहन और जीजा बाहर नहीं निकले। उन्होंने हालात को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। गोलियों की आवाज आने पर आसपास के लोग घर के बाहर पहुंच गए। 15-20 मिनट बीत गए। बहन और जीजा को लगा कि शायद कॉन्स्टेबल वहां से चला गया। अब माहौल शांत है। इसी बीच उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस ने जल्दी पहुंचने के लिए उनसे लोकेशन मांगी थी। जीजा गुरप्रीत ने बाहर आकर लोकेशन और तोड़फोड़ के फोटो भेजने के लिए मोबाइल निकाला। एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि गुरप्रीत से कॉन्स्टेबल मनदीप की छोटी बहन मनजीत कौर की शादी हुई थी। अब मनजीत कौर के जेठ की शादी थी।

    इस शादी में उसने बड़ी बहन को तो बुला लिया, लेकिन भाई यानी कॉन्स्टेबल मनदीप को नहीं बुलाया। इससे वह नाराज हो गया। शादी में न बुलाने को लेकर मनजीत की भाई मनदीप से बहस भी हुई थी। मनदीप इस बात से भी नाराज था कि जब बड़ी बहन को बुलाया तो उसे क्यों नहीं बुलाया? अगर उसे नहीं बुलाना था तो फिर बड़ी बहन को भी नहीं बुलाती। कत्ल के लिए निकलने से पहले मनदीप बार-बार बहन मनजीत और जीजा गुरप्रीत को फोन कर रहा था। मगर, उन्होंने कॉल नहीं उठाई। इसको लेकर बहन मनजीत ने बताया कि शादी समारोह के बाद वह घर में आकर लेटे थे। थके हुए थे तो नींद आने लगी थी। भाई की बार-बार मेरे मोबाइल पर रिंग आ रही थी। इस पर बच्चों ने कहा कि मामा का फोन आ रहा है।

    मैंने कहा कि सभी सो जाओ। उसने पी रखी होगी, इसलिए अब फोन करने से हट नहीं रहा। मेरे फोन के बाद पति के फोन पर फोन आने शुरू हो गए। उन्होंने भी नहीं उठाया। घर से पता चला कि वो हमारे पास आने के लिए निकला है। रात 11:30 बजे के करीब गेट पर जोरदार धमाका हुआ। भाई की आवाज से उसे पता चला कि वह गुस्से में है। मैंने अपने साथ पूरे परिवार को घर की पहली मंजिल पर चलने के लिए कहा और दरवाजा नहीं खोला। मेरे पिता और पति ने अपने-अपने फोन से पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस कर्मियों का फोन आया। बाहर अब शांति थी। पति बेटे के साथ घर की लोकेशन बताने के लिए जैसे ही घर से बाहर निकले तो भाई ने गोलियां चला दीं।

  • Jalandhar सहित अन्य दुकानों पर Firing करने वाले काबू, SSP ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar सहित अन्य दुकानों पर Firing करने वाले काबू, SSP ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    नवांशहरः जिले के मुख्य बाजार में स्थित वर्मा क्लेक्शन पर कुछ समय पहले युवकों ने फायरिंग की कोशिश की थी, जिसमें दुकान मालिक बाल-बाल बच गया था। इसी के साथ बदमाशों ने जालंधर सहित अन्य दुकानों पर भी फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले में एसएसपी नवांशहर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई खुलासे किए हैं।

    एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि मानयोग सीएम भगवंत मान और डीजीपी पंजाब के निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस ने जीरो टोलरेसी के तहत वर्मा कलेक्शन पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को काबू किया है। इन बदमाशों में से जब सुखजिंदर सिंह बॉबी को पुलिस पकड़ने गई तो बॉबी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में सुखजिंदर बॉबी घायल हो गया जिसे राउंडअप कर लिया गया। बॉबी से पूछताछ के बाद ही रैम्बो और आदित्य को काबू किया गया।

    वहीं पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने वर्मा कलेक्शन पर वारदात करने के बाद जालंधर में ज्वेलरी शॉप को लूटने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने कपूरथला में भी 3 पेट्रोल पंप पर लूट की थी। जांच मुताबिक, जसकरण कन्नू और हरजीत के साथ आरोपी संपर्क में थे और वर्मा कलेक्शन के साथ आरोपियों की निजी रंजिश थी। इस घटना की मुख्य वजह एक लड़की थी। एसएसपी अनुसार, जसकरण कन्नू लड़की को जानता था और उसी के कहने पर कुछ युवकों से इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिलवाया था।

    एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को काबू कर उनसे 2 पिस्टल, मैगजीन और रौंद बरामद किए गए हैं। वहीं आरोपी होशियारपुर में भी एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

  • Punjab News: किराना व्यापारी के कत्ल की सुलझी गुत्थी, नौकरानी सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: किराना व्यापारी के कत्ल की सुलझी गुत्थी, नौकरानी सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    रोपड़ः नवांशहर के किराना व्यापारी व एसोसिएशन के प्रधान रवि सोबती के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। किराना व्यापारी का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि नौकरानी ने जीजा के साथ मिलकर किया है। दरअसल, 12 दिसंबर को रवि सोबती की लाश कार से बरामद हुई थी। घटना के दौरान आरोपियों ने उसे जलाने की कोशिश की गई थी। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी तुषार गुप्ता ने अहम खुलासे किए। एसएसपी ने बताया कि घटना के दौरान व्यापारी का मोबाइल कार से मिला। इसी से पता चला कि व्यापारी की नौकरानी सोनम के साथ ही कई बार बात हुई थी। लाश को जलाने के बाद सोनम और अन्य आरोपी मौके से भाग गए।

    जिसके बाद पुलिस ने फोन डिटेल से नौकरानी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि नौकरानी ने अपने फोन से कई चीजें डिलीट कर थीं, इनको साइबर सैल के जरिए रिकवर किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि व्यापारी को मारने से पहले 1 घंटे के अंदर दोनों के बीच वॉट्सऐप चैट के अलावा लगभग 7 से 8 कॉल हुई थीं। जांच में सामने आया है कि नौकरानी ने अपने जीजा के साथ मिलकर सोची समझी चाल के तहत व्यापारी को फोन कर बहाना बनाया कि उसको अकेली आने में दिक्कत है।

    इसलिए उसे महालों के पास से कार में पिक कर लें। उसे महालों के अंडरब्रिज के पास सुनसान जगह बुलाया। यहां जीजा उसके 4 दोस्तों ने दातर से व्यापारी पर वार किए। व्यापारी के शरीर पर घुटनों से लेकर सिर पर कट के निशान थे। आरोपियों ने गाड़ी को खंभे से टकराकर एक्सीडेंट दिखाने की भी कोशिश की। लाश को जलाने के लिए पहले ही पेट्रोल का इंतजाम कर रखा था। पुलिस ने नौकरानी सोनम, सुरजीत सिंह, मनी, चरनजीत और एक माइनर को इस केस में अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल दातर, बाइक भी बरामद कर लिए हैं।

    पुलिस जांच में पता चला है कि नौकरानी सोनम ने रवि सोबती को पहले घर आने के लिए कहा। इसके बाद फोन किया कि अकेले मिलते हैं। मैं घर से निकल गई हूं। इसके बाद रवि ने फोन किया तो नौकरानी सोनम ने लोकेशन बदल दी और कहा कि महालों के पास अंडरब्रिज के पास मिले। इस पर व्यापारी ने यहां आने से मना भी किया, लेकिन सोनम ने मिलने के लिए सबसे सेफ जगह बताकर व्यापारी को यहां बुला लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसने संबंध बनाने का लालच देकर ही सुनसान जगह पर बुलाया था।

    जहां उसने व्यापारी का कत्ल कर दिया और नौकरानी सोनम ने सारी कॉल डिटेल और वॉट्सऐप चैट डिलीट कर दी। वहीं नौकरानी ने पुलिस हिरासत में कबूल किया है कि व्यापारी के संबंध बनाने का दबाव बनाने की बात उसने अपने जीजा को बताई। इसके बाद जीजा ने अपने दोस्तों के साथ व्यापारी को सुनसान जगह पर बुलाने के लिए कहा। इसके चलते व्यापारी को फोन पर महालों अंडरब्रिज के नीचे आने के लिए बुलाया। यहां पर पहले से सोनम, सुरजीत सिंह, मनी, चरनजीत और एक माइनर मौजूद थे। जैसे ही व्यापारी सोनम से मिला तो सभी ने दातर से उस पर वार कर दिया। व्यापारी को दातर से बहुत बुरी तरह से काट दिया गया।

    उसके सिर पर भी दातर से वार किए गए। नवांशहर के महालों में कत्ल करने के बाद नौकरानी सोनम और उसके जीजा ने लाश को गाड़ी में रखा। यहां एक्सीडेंट दिखाने के लिए गाड़ी को बिजली के खंभे के साथ टकराया ताकि गाड़ी टूटी नजर आए। इसके बाद गाड़ी को पहाड़ से गिराने की प्लानिंग बनी, लेकिन गाड़ी बलाचौर के पास खराब हो गई। इससे वहीं लाश को आग लगा दी। नवांशहर SSP तुषार गुप्ता ने बताया कि आरोपी क्राइम सीन बदलने के लिए गाड़ी को नवांशहर से बलाचौर ले गए। 3 आरोपी गाड़ी में बैठे थे और 2 पीछे बाइक पर आए।

    बाइक पर आ रहे आरोपियों ने लाश को जलाने के लिए पेट्रोल का इंतजाम किया और बलाचौर पहुंचकर लाश पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि सोनम बिहार की रहने वाली है, लेकिन पली-बढ़ी पंजाब में ही है। वह नवांशहर के मजारा में रहती है। उसका जीजा सुरजीत सिंह भी बिहार का रहने वाला है। आरोपी मनी, चरनजीत और एक माइनर मजारा के रहने वाले हैं। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab News: कार से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी का शव बरामद

    Punjab News: कार से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी का शव बरामद

    नवानशहरः बलाचौर में नामवर व्यापारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रवि सोबती के रूप में हुई है। रवि सोबती को नवांशहर व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष बताया जाता है। रवि की खालसा फार्म के नज़दीक कार में शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कथित हत्या का प्रतीत होता है और जिस कार में शव मिला, उसे ही अंदर से जलाने का प्रयास किया गया लगता है। पुलिस ने शव व कार अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह उप-मंडल अस्पताल, बलाचौर लाया गया है।

  • Punjab News: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को नोटिस जारी

    Punjab News: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को नोटिस जारी

    नंगलः केंद्रिय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी रवनीत बिट्टू को 17.62 लाख रुपये की रिकवरी नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यह नोटिस भाखड़ा बियास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा जारी किया गया है। आरोप है कि बिट्टू ने नंगल टाउनशिप कॉलोनी में उन्हें आवंटित किए गए 2 बीबीएमबी घरों पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के कब्जा किया हुआ है।

    ये घर बिट्टू को कांग्रेस के सांसद (आनंदपुर साहिब, 2009-14) के कार्यकाल के दौरान आवंटित किए गए थे। महत्वपूर्ण बात यह है कि इनमें से एक घर (48-I) अभी भी कांग्रेस कार्यालय के रूप में उपयोग किया जा रहा है। बताया गया है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद मंत्री बिट्टू जवाब देने में असफल रहे। इसके बाद प्रबंधन ने उनसे किराया वसूलना शुरू कर दिया था। बोर्ड ने अब इसके लिए रिकवरी नोटिस जारी किया है।

  • Punjab News: बस स्टैंड पर चली ताबड़तोड़ गोलियों की CCTV फुटेज आई सामने

    Punjab News: बस स्टैंड पर चली ताबड़तोड़ गोलियों की CCTV फुटेज आई सामने

    नवांशहरः जिले के बंगा में बीते दिन आई-20 कार सवार नौजवानों द्वारा स्कॉर्पियों सवार युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। सीसीटीवी फुटेज में आई-20 कार सवार, स्कॉर्पियो सवार युवकों पर गोलियां चलाते हुए साफ दिख रहे हैं। गोलियां चलाने वाले 4 युवक थे। वहीं इस घटना को लेकर भले ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक एफआईआर सार्वजनिक नहीं की है।

    सूत्रों से पता चला है कि नवांशहर सिटी पुलिस ने 6 लोगों पर पर्चा दर्ज किया है। इसमें 3 पर बाइनेम पर्चा दर्ज किया गया है। गौर हो कि सोमवार दोपहर बंगा के बस स्टैंड के पास आई-20 कार सवारों ने स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। गोलियां लगने से 4 युवक बुरी तरह जख्मी हो गए थे, जबकि एक की मौत हो गई थी बंगा बस स्टैंड के पास सोमवार को ताबड़तोड़ गोलियां चलीं थीं।

    गोलियां लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि 4 घायल हो गए थे। दुकानदारों के मुताबिक 2 कारें एक-दूसरे का पीछा कर रही थीं। इनमें एक गाड़ी स्कॉर्पियो थी। इसका पीछा कर रही दूसरी कार में सवार युवकों ने बंगा बस अड्डे पर पहुंचते ही 35-40 राउंड गोलियां चलाई थीं। इससे स्कॉर्पियो में सवार हनी बल, साहिल, दीपा, सूजल और रिंपल घायल हो गए।

    सभी का बंगा के गुरु नानक मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां से गंभीर घायल रिंपल को लुधियाना रेफर किया था मगर उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि गोलियां चलाने वाले और घायल युवकों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। इन पर किस थाने में क्या केस हैं, उनकी डिटेल भी निकाली जा रही है। सभी युवक 25 से 30 साल की उम्र के हैं।

  • Punjab News: बस अड्डे पर I-20 चालक ने स्कॉर्पियों सवार नौजवानों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, SHO का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: बस अड्डे पर I-20 चालक ने स्कॉर्पियों सवार नौजवानों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, SHO का आया बयान, देखें वीडियो

    नवांशहरः बंगा के बस अड्डे पर I-20 चालक ने स्कॉर्पियों में सवार नौजवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों के अनुसार 5 नौजवानों को गोलियां लगी है। हालांकि बहराम थाने के प्रभारी राकेश कुमार द्वारा किसी के मरने की पुष्टि नहीं की जा रही, लेकिन लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि एक युवक की मौत हो गई है।

    दरअसल, बंगा सिटी थाना से कुछ दूरी पर एक कार स्कॉर्पियो का पीछा कर रहे दूसरे कार पर सवार नौजवानों ने बंगा बस अड्डे पर पहुंचते ही ताबड़ तोड़ गोली चला दी। जिससे स्कॉर्पियो पर करीब 16 से 17 गोलियां चलाई गई। गाड़ी में 5 नौजवान सवार थे। सभी पांचों नौजवान को गोली लगी सभी जख्मी की पहले गुरु नानक मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

    पुलिस इस घटना की जांच में जुटी मौके पर सीआईए स्टाफ भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने में जुट गई है। मौके पर दुकानदारों ने बताया कि ताबड़तोड़ गोली चली है। घटना को अंजाम देने के बाद गोली चलाने वाले आई 20 कार सवार मौके से फरार हो गए। वहीं व्यक्ति ने बताया कि वह दुकान पर मौजूद था। इस दौरान अचानक बाइक के पटाखे चलने जैसी आवाजे आनी शुरू हो गई। व्यक्ति ने बताया कि घटना के दौरान उसके पास महिलाएं मौजूद थी।

    तभी बस स्टैंड की ओर से आ रही गाड़ियां फंस गई और उसके बाद लगातार गोलियां चलने की आवाज शुरू हो गई। व्यक्ति ने कहा कि लगातार गोलियां चलाने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। इस दौरान लोग डर गए और कोई स्कॉर्पियों में सवार व्यक्तियों को किसी ने पहले बाहर नहीं निकाला। लेकिन बाद में पुलिस कर्मी मौके पर आया और उसने गाड़ी में सवार घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद वह घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले गया। घटना केे बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

  • Punjab News: बस अड्डे पर चली गोलियां, एक की मौत, दूसरा घायल

    Punjab News: बस अड्डे पर चली गोलियां, एक की मौत, दूसरा घायल

    नवांशहरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला बंगा शहर के बस अड्डे पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में गोलियां लगने से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
    मिली जानकारी के अनुसार घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि गोलियां चलने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार आई-20 कार से नौजवान उतरे और उसने स्कॉर्पियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। घटना में घायल नौजवानों को डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के दौरान स्कॉर्पियों में 5 नौजवान मौजूद थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी पर 15 से 16 गोलियां नौजवानों द्वारा चलाई गई। लोगों के अनुसार घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। वहीं घटना में आई-20 कार का बंपर मौके पर गिरा मिला।  
  • Punjab News: दीपावली मनाने ग्रीस से आए युवक की बस की चपेट में आने से मौत

    Punjab News: दीपावली मनाने ग्रीस से आए युवक की बस की चपेट में आने से मौत

    रोपड़ः नवांशहर से दुखद खबर सामने आई है, जहां ग्रीस से आए युवक की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी चक्कदाना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक नई दिल्ली के बंगा रोड के पास सब्जी मंडी के पास डिवाइडर पार करते समय अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर पड़ा।

    इस दौरान लुधियाना से नवांशहर की तरफ आ रही निजी कंपनी सतलुज की बस उसके सिर से गुजर रही। सिर कुचले जाने के कारण उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक ग्रीस में रहता था और 15 सितंबर को दीपावली मनाने के लिए भारत आया था। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: आवारा कुत्ते ने 6 वर्षीय बच्ची सहित 2 लोगों को काटा, देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा कुत्ते ने 6 वर्षीय बच्ची सहित 2 लोगों को काटा, देखें वीडियो

    नवांशहर: बंगा विधानसभा के एक गांव लघेरी से आवारा कुत्ते के द्वारा काटने का मामला सामने आया है। आवारा कुत्ते ने छ: साल की बच्ची और 32 साल की युवती को काट लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए एक व्यक्ति ने बताया कि एक आवरा कुत्ते के द्वारा दो लोगों को काट लिया गया है।

    कुत्ता देखने में हल्का लग रहा था। उसने मैरी कौर नाम की 5 साल की बच्ची को पीछे से काट लिया और दूसरी 32 साल की सरबजीत नाम की लड़की के चेहरे पर आंख के पास काट लिया। इन दोनों को बंगा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया है।