Category: Punjab>Nawanshahr

  • Jalandhar के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, आरोपी घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, आरोपी घायल, देखें वीडियो

    नंवाशहरः पंजाब पुलिस द्वारा क्राइम और नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर पिछले कुछ समय से गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया जा रहा है। वहीं आज फिर से पुलिस और आरोपी में मुठभेड़ हो गई। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हरदीप सिंह रंधावा ने बताया कि आरोपी को हथियार की बरामदगी के लिए लाया गया था। इस दौरान आरोपी ने निशानदेही से हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में आरोपी की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि बंगा-फगवाड़ा मुख्य मार्ग पर एक रिसॉर्ट के सामने पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हुई है। जहां काफी समय से बंद पड़ी पुरानी बिल्डिंग में आरोपी ने 32 बोर की रिवॉल्वर छिपाई हुई थी। असलहा बरामदगी के दौरान जब आरोपी ने घटना स्थल से छिपाई रिवॉल्वर निकाली, तो उसने तुरंत पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अपना बचाव किया और एक गैंगस्टर को गोली लग गई। मौके पर 5 गोलियां चलीं। जिसमें से 3 आरोपी की ओर से चलाई गई और 2 पुलिस ने गोलियां चलाई। जिसमें एक गोली आरोपी की टांग में लगी। उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दरअसल, पिछले दिनों हैप्पोवल के सरपंच गुरिंदर सिंह पर हमले के आरोपी की पुलिस के साथ बंगा के फगवाड़ा मार्ग पर मुठभेड़ हुई है। हैप्पोवाल के सरपंच गुरिंदर सिंह पर हमला करने वाला करनजीत सिंह उर्फ ​​जस्सा पुत्र सुरिंदर सिंह, निवासी पलां, फिल्लौर, जिला जालंधर फरार चल रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद से वह हैबोवाल में अपने ननिहाल में रह रहा था।
  • Punjab News: हमलावारों ने सरपंच पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

    Punjab News: हमलावारों ने सरपंच पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

    नवांशहरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाओं का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं ताजा मामला बंगा के पास गांव हपोवाल से सामने आया है। जहां गांव के सरपंच गुरिंदर पहलवान पर अनजान व्यक्तियों की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई। घायल हालत में सरपंच को ढाहा कलेरां अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जहां डॉक्टरों ने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी हरजीत सिंह मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: खतरनाक बीमारी को लेकर इलाके में हाई-अलर्ट जारी

    Punjab News: खतरनाक बीमारी को लेकर इलाके में हाई-अलर्ट जारी

    नवांशहर: पंजाब के नवांशहर जिले में सूअरों में पाई जाने वाली घातक बीमारी ‘अफ्रिकन स्वाइन फीवर’ का मामला सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर, जिला मजिस्ट्रेट अंकुर्जीत सिंह ने नवांशहर तहसील के भौरा गांव को बीमारी का केंद्र मानते हुए इसके आस-पास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ‘ਚ ਅਫਰੀਕਨ ਸਵਾਈਨ ਫੀਵਰ ਦਾ ਖਤਰਾ : ਭੌਰਾ ਪਿੰਡ ਕੇਂਦਰ ਘੋਸ਼ਿਤ, 23 ਨਵੰਬਰ ਤੱਕ ਕੜੀਆਂ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਲਾਗੂ

    इस बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने भारतीय सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत सख्त कदम उठाए हैं। भौरा गांव के 1 किलोमीटर के दायरे को ‘संक्रमित क्षेत्र’ और 10 किलोमीटर के दायरे को ‘निरीक्षण क्षेत्र’ घोषित किया गया है। अफ्रिकन स्वाइन फीवर (ASF) एक अत्यंत संक्रामक और घातक वायरल बीमारी है जो घरेलू और जंगली सूअरों को प्रभावित करती है।

    विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) के अनुसार, इसकी मृत्यु दर 100% तक हो सकती है, जिससे यह सूअर पालकों और संबंधित अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन जाती है। राहत की बात यह है कि यह बीमारी जानवरों से मनुष्यों में नहीं फैलती (नॉन-ज़ूनोटिक), इसलिए इससे मानव स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं है।

  • Punjab News: शराब के ठेके तथा अहाते के बाहर हुआ धमाका, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब के ठेके तथा अहाते के बाहर हुआ धमाका, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    नवांशहरः जिले के गांव जाड़ला के राहों मार्ग पर स्थित शराब ठेके तथा अहाते के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा बम नुमा फेंका। इस घटना में ठेके के बाहर जोरदार धमाका हुआ। गनीमत यह रही कि धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ और ना ही किसी प्रकार की क्षति हुई है। इस धमाके से शराब ठेके के दीवार पर निशान तथा आहता के जाली वाले दरवाजे पर निशान जरूर बन गए। गौरतलब है की डेढ़ महीना पहले भी नवांशहर के शराब ठेके पर ग्रेनेड हमला हुआ था। जिसमें शराब ठेका जल गया था।

    वहीं अब दोबारा धमाका हुआ, लेकिन कोई दुकान या जानी नुकसान नहीं हुआ। मामले की जानकारी देते हुए अहाता के मालिक राजेश कुमार ने बताया कि वह अहाते में बैठे हुए थे कि घटना के दौरान अहाते में कोई ग्राहक नहीं था। इस दौरान अचानक से जोरधार धमाका हुआ, जिसके सुनकर वह घबरा गए। व्यक्ति ने बताया कि धमाके के बाद अचानक अंधेरा छा गया। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान कोई अहाते के बाहर नहीं था, इसलिए बचाव हो गया। राजेश ने बताया कि घटना में दीवार और जाली पर सुराग हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    वहीं शराब ठेके के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उनको पता लगा की जाड़ला से राहों मार्ग पर शराब ठेके के बाहर धमाका हुआ है। जसविंदर ने कहा कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का जायजा किया जा रहा है। इस धमाके में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। डीएसपी राजकुमार ने बताया की पुलिस को एक सूचना मिली कि शराब ठेके के बाहर एक धमाका हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। इस घटना को पिछली शराब ठेके पर हुए हमले से जोड़ कर भी देखा जा रहा है।

  • CM Mann ने शहीद ASI धनवंत सिंह के परिजनों को सौंपा 1 Crore का Cheque

    CM Mann ने शहीद ASI धनवंत सिंह के परिजनों को सौंपा 1 Crore का Cheque

    नवाशहर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ड्यूटी के दौरान शहीद हुए ए.एस.आई. धनवंत सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

    मुख्यमंत्री ने देश सेवा में उनके बलिदान को सम्मान देते हुए बताया कि ए.एस.आई. धनवंत सिंह ने 18 जनवरी 2025 को जिला शहीद भगत सिंह नगर में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहादत प्राप्त की थी। राज्य सरकार इस विनम्र प्रयास के ज़रिए पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधिकारियों के अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है।

    मुख्यमंत्री ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों की सहायता को राज्य सरकार का प्रथम कर्तव्य बताते कहा कि ऐसे नायकों के परिवारों को वित्तीय मदद देना न केवल सरकार का नैतिक दायित्व है, बल्कि यह उनके कल्याण की दिशा में एक मानवीय प्रयास भी है।

    भगवंत मान ने कहा कि यह सहायता परिवार को भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही यह कदम युवाओं को मातृभूमि की सेवा के लिए पंजाब पुलिस और सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए भी प्रेरित करेगा।

  • Punjab News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    नवांशहरः गांव मल्पुर में दिनांक 4 जून की रात हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राज कुमार ने बताया कि दोषी दिनांक 4 जुलाई को लगभग 09:30 रात मुख्य सड़क के पास भट्टे पर बैठकर शराब पी रहे थे। उसी समय उनके पास मृतक हरमेश लाल उर्फ मेषा पुत्र देवराज वासी मल्पुर थाना ओर गुजर रहा था। इस दौरान उन्होंने रोका और उससे फोन की मांग की। इस दौरान आरोपी कहने लगे कि उन्हें कोई जरूरी फोन करना है, इसलिए फोन दो।

    मृतक हरमेश लाल उर्फ मेषा भी शराब के नशे में था, जिसने फोन देने से मना कर दिया। इस पर इन दोनों में झगड़ा हो गया और आरोपियों ने पास में ही डंडों से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने इस हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए मेषा के शव को घसीटकर मुख्य सड़क पर फेंक दिया, ताकि इसे एक्सीडेंट का रूप दिया जा सके। मृतक के शव को घसीटने के दौरान उसके कपड़े उतर गए, जो कि आरोपी अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने इस मामले की जांच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab News: इस इलाके में भ्रूण मिलने से लोगों में दहशत का माहौल, देखेंं वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में भ्रूण मिलने से लोगों में दहशत का माहौल, देखेंं वीडियो

    रोपड़ः बंगा के गांव जंडियाला में भ्रूण मिलने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर गांव सहित आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह ने सदर बंगा पुलिस स्टेशन को जानकारी दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा भ्रूण की जांच की जा रही है। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस भ्रूण को किसने फेंका है यह पता नहीं चला है। भ्रूण को कब्जे लेकर पुलिस सिविल अस्पताल ले गई ताकि पता लगाया जा सके कि भ्रूण कितने महीने का है। मामले की जानकारी देते हुए रामपाल सदर प्रभारी ने बताया की गांव जंडियाला में एक भ्रूण मिला है। उनकी टीम द्वारा मौके से भ्रूण को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ बनती क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 9 महीने की गर्भवती महिला ने लगाया धरना

    Punjab News: 9 महीने की गर्भवती महिला ने लगाया धरना

    नवांशहरः चंडीगढ़ चौक में गर्भवती महिला ने धरना लगा दिया है। महिला के धरने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। महिला की पहचान रविश के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला 9 महीने की गर्भवती हैं। महिला का आरोप है कि उसके साथ परिवार के सदस्य अत्याचार कर रहे हैं। वह पिछले 6 महीनों से विभिन्न कार्यालयों में न्याय की मांग के लिए भटक रही हैं, लेकिन किसी प्रभावशाली व्यक्ति के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसी भी कार्यालय ने उनकी बात नहीं सुनी।

    महिला का कहना हैकि वह रात को अपने बच्चों को लेकर गुरुद्वारों में समय बिता रही हैं और उन्हें घर वापस जाने नहीं दिया जा रहा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख अवतार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला के धरने को खत्म करवाया। थाना प्रमुख ने महिला को आश्वासन दिया है कि उसे न्याय मिलेगा। उन्होंने अपनी गाड़ी में उन्हें थाना सदर बंगा भेजा और संबंधित थाने के अधिकारी को कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस प्रमुख डॉक्टर महताब सिंह के आदेश के तहत कथित दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: स्कूल की दीवार फांदकर घुसे हमलावारों ने नौजवान का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल की दीवार फांदकर घुसे हमलावारों ने नौजवान का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    नवांशहरः जिले के गांव उस्मानपुर में गोलियां मारकर व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने नौजवान पर 5 से 6 राउंड फायर किए गए। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ मन्ना पुत्र सुरेंद्र सिंह गांव उस्मानपुर के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि अमनदीप सिंह कम्यूनिटी हाल के पास सैर कर रहा था। इस दौरान हमलावर स्कूल की दीवार फांदकर अंदर आ गए और अमनदीप पर 5 से 6 राउंड फायर कर फरार हो गए।

    घटना में गोलियां लगने से अमनदीप की मौत हो गई। वहीं घटना के दौरान ग्राउंड के सामने पीर दरगाह में मेला चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मेले से लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

    इस घटना के बाद मृतक के परिजन तथा गांववासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार कर दिया तथा मीडिया के सामने परिजन अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस भी इस जांच में जुटी है कि आखिर अमनदीप को किसने गोली मारी तथा क्यों मारी। गांव के लोगों ने बताया की हर रोज सैर किया करता था लेकिन आज अकेले था किसने मारा यह पता नहीं है।

  • Punjab News: Australia का झांसा देकर एजेंटों ने भेजा Iran, बंधक बनाकर की जा रही मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: Australia का झांसा देकर एजेंटों ने भेजा Iran, बंधक बनाकर की जा रही मारपीट, देखें वीडियो

    परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार, जल्द उनके बच्चे वापस पंजाब लाए जाएं

    नवांशहरः गांव लंगड़ोंआ में जसपाल (32) जो कि अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था। लेकिन ट्रैवल एजेंट ने उसे ईरान भेज दिया। धीरज अटवाल नामक ट्रैवल एजेंट की ओर से 18 लाख रुपए लेकर ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था। ट्रैवल एजेंट ने उसे पहले दुबई में रखा। काफी समय बीत जाने के बाद उसे ईरान भेज दिया गया। जहां पाकिस्तानी लोगों ने पंजाब के 3 नौजवानों को बंधक बनाकर रखा है। परिजनों से 54 लाख रुपए की मांग की जा रही है।

    पीड़ित जसपाल की माता ने बताया कि आरोपी बेटे को 1 मई से ईरान में बंधक बनाकर टॉर्चर कर रहा है और परिवार से वीडियो कॉल करके पैसे की मांग की जा रही है। आज 29 दिनों के बाद भी उनके बच्चों का कुछ भी पता नहीं चल रहा। जिसके चलते जसपाल के माता-पिता और पत्नी ने चिंता जताई है। उन्होंने पंजाब सरकार से अपने बच्चों की रिहाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कल होशियारपुर के एसएसपी ने उन्हें बुलाकर उनकी पूरी बात को सुना है और एजेंट के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं मोहाली से एनआरआई विभाग के डीएसपी ने कहा कि पंजाब सरकार इन बच्चों को पंजाब वापस लाने का काम कर रही है और एजेंटों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।