Category: Punjab>Nawanshahr

  • Punjab News: BBMB पानी विवाद को लेकर केंद्र का एक्शन, डैम पर तैनात होंगे CISF के 296 अधिकारी, आदेश जारी

    Punjab News: BBMB पानी विवाद को लेकर केंद्र का एक्शन, डैम पर तैनात होंगे CISF के 296 अधिकारी, आदेश जारी

    नवांशहर: भांखड़ा बांध के पानी को लेकर हरियाणा और पंजाब आमने-सामने आ गए हैं। विवाद बढ़ने के बाद पंजाब सरकार ने बांध पर पुलिस फोर्स लगा दी थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए नए आदेश जारी किए है। जारी आदेशों के मुताबिक अब भाखड़ा डैम की सुरक्षा केंद्र सरकार के सुरक्षा बल संभालेगी।

    BBMB के पानी पर हरियाणा-पंजाब के विवाद दौरान पंजाब सरकार के पुलिस फोर्स लगाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं और भाखड़ा डैम की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नए आदेश जारी किए हैं, इसे आदेश के मुताबिक, अब भाखड़ा डैम की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जिम्मे होगी। केंद्र ने डैम की सुरक्षा के लिए 8 करोड़ 58 लाख की राशि केंद्र ने आवंटित की। साथ ही केंद्र सरकार ने पहले ही सीआईएसएफ के 296 पदों को मंजूरी दी थी।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाखड़ा डैम पर सीआईएसएफ सुरक्षा बलों के रहने, संचार और आने-जाने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सहूलियतें करने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं, आज दोपहर 1 बजे भाखड़ा डैम से हरियाणा और राजस्थान के लिए पानी छोड़ दिया गया। 15 मई को एक बैठक के बाद इन राज्यों को पानी मिला है। जानकारी के मुताबिक, लगभग 2 हफ्ते के बाद भाखड़ा डैम से हरियाणा के लिए 9325 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि हरियाणा सरकार ने 10,300 क्यूसेक पानी मांगा था। पानी विवाद को लेकर गुरुवार को फिर से सुनवाई की जाएगी। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार अपना जवाब कोर्ट में दाखिल करेगी।

    बता दें कि बीते दिनों हरियाणा-पंजाब में डैम के पानी विवाद के दौरान पंजाब सरकार ने डैम पर पंजाब पुलिस फोर्स तैनात कर दी थी और जब बीबीएमबी के अध्यक्ष पानी रिलीज करने गए थे तो पुलिस ने उन्हें बंधक बना लिया था, इसी कारण केंद्र ने डैम की सुरक्षा CISF को सौंपा है।

     

  • Punjab News: CM Mann और केजरीवाल ने लोगों से किए ये 4 वायदे, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann और केजरीवाल ने लोगों से किए ये 4 वायदे, देखें वीडियो

    नवांशहर: पंजाब में आज आप पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की अगुवाई में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत शहीद भगत सिंह नगर के लंगड़ोआ से की गई। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब उन्होंने नशे के खिलाफ काम शुरू किया तो लोगों ने उनसे कहा कि यह बहुत खतरनाक काम है और वे आपकी जान ले लेंगे। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने उक्त समर्थकों से कहा कि हमने लोगों से वादा किया था कि वह नशे को खत्म करके रहेंगे, चाहे जान बचे या न बचे। पंजाब की भावी पीढ़ियों को बचाने के लिए उनकी जान भी हाजिर है। इस दौरान केजरीवाल ने लोगों से चार वायदे भी किए।

    जिसमें पहला वादा यह था कि सभी लोगों को शपथ लेनी होगी कि वे नशा नहीं करेंगे और सभी को अपने-अपने इलाके की जिम्मेदारी लेनी होगी। दूसरा वादा यह है कि कोई भी अपने गांव में नशीले पदार्थ नहीं बिकने देगा। इसलिए पुलिस, प्रशासन और राजनेता सभी उनका सहयोग करेंगे। तीसरा वादा यह है कि यदि कोई ड्रग डीलर पकड़ा जाता है तो कोई भी उसे छुड़ाने के लिए जमानत नहीं करेगा, चाहे वह आपका खासमखास ही क्यों न हो। चौथा वादा यह है कि नशे की लत में फंसे लोगों को इससे छुटकारा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और इसके लिए पंजाब में कई ओट क्लीनिक और नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं।

    केजरीवाल ने कहा कि आज पुलिस की ओर से तस्करों द्वारा ड्रग्स बेचकर बनाई गई संपत्तियों को सील किया जा रहा है। तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे है। इस कार्रवाई के दौरान कई लोग रोते हुए कह रहे हैं कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं की थी कि ऐसा समय आएगा जब नशा तस्करों के घर तोड़ दिए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि अगर पंजाब के 3 करोड़ लोग हाथ मिला लें तो उन्हें नशे को खत्म करने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि आज से पंजाब में नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन बनाने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे अगले डेढ़ महीने में 13,000 गांवों में जाएंगे और लोगों से बात करेंगे। वह शहरों के प्रत्येक वार्ड में जाएंगे ताकि नशीले पदार्थों को खत्म किया जा सके।

  • Punjab News : पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी को मारी गोली, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी को मारी गोली, मौत, देखें वीडियो

    नवांशहर : परिवारिक विवाद के चलते व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दंपती एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतका मनप्रीत कौर की शादी 2012 में राजपुरा गांव के गुरविंदर सिंह से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। पिछले करीब डेढ साल से दोनों अलग रह रहे थे। मनप्रीत कौर सिलाई का काम करके अपना गुजारा कर रही थी।

    इस घटना से दो बच्चे अनाथ हो गए हैं। घटना के दिन गुरविंदर सिंह शाम को रटैंडा गांव स्थित ससुराल पहुंचा। वह नशे का आदी था। मिली जानकारी के अनुसार गुरविंदर नशे की हालत में पिस्तौल के साथ आया और मनप्रीत के कमरे में जाकर उसने बहस शुरू कर दी। जिसके बाद उसने पत्नी पर दो गोलियां चलाईं और मोटरसाइकिल पर फरार हो गया।

    डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गुरविंदर सिंह मनप्रीत कौर के घर आया और दोनों मेें बहस शुरु हो गई।  जिसके बाद गुरविंदर सिंह ने पत्नी को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी मेें रखवा दिया है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की मां ने बताया कि उन्होंने दामाद को स्विफ्ट कार समेत कई उपहार दिए थे। लेकिन उसने सब कुछ बेच दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

  • Punjab News: पूर्व सब इंस्पेक्टर के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

    Punjab News: पूर्व सब इंस्पेक्टर के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

    नवांशहरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गांव गोसलां में देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पूर्व सब इंस्पेक्टर के घर पर गोलियां चलाई गईं। सब इंस्पेक्टर दर्शन सिंह के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने पहले उनके गेट पर गोलियां चलाई, उसके बाद घर के सामने खाली जगह पर हवाई फायर किए।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पूर्व सब इंस्पेक्टर ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस को गोली का खोल भी बरामद हुआ है।

  • Punjab News: युवक की सतलुज नदी मेें डूबने से हुई मौत, लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक की सतलुज नदी मेें डूबने से हुई मौत, लगे आरोप, देखें वीडियो

    नवांशहर : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक का शव नदी से मिला है। मृतक की पहचान मनजिंदर सिंह उर्फ मिंटू(23) निवासी गांव नानोवाल के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि मनजिंदर सिंह की सतलुज नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना बीती शाम 6:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार मनजिंदर अपने दो दोस्तों के साथ सतलुज नदी किनारे जन्मदिन मनाने गया था। वहां तीनों दोस्त पार्टी कर रहे थे।

    मृतक के परिवार ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके बेटे को धक्का देकर नदी में गिराया गया। मृतक के दादा गुरमुख सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनजिदंर सिहं को कल उसके दोस्त अगवा कर के ले गए और सतलुज नदी मेें फेंक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन कोई कार्रवाही नही कर रहा है। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी है।

  • Punjab: अब इलाके में नशे में बेसुध मिली लड़की, देखें वीडियो

    नवांशहरः पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे के खिलाफ मुहिम तेज कर दी गई है, वहीं युवाओं के बाद लगातार लड़कियों के नशे की हालत में घूमते के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। हाल ही में अमृतसर में नशे की हालत में घूमती युवती की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं अब गांव गुडा़पड (औड़) में युवती की नशे में धुत होने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जहां किशोरी सड़क पर बेसुध हालत में पड़ी मिली। लड़की द्वारा नशा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

    नशे में धुत लड़की के मिलने की सूचना मिलते ही एंटी ड्रग कमेटी को मिली तो टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं लड़की नशे में धुत सड़क पर बेसुध पड़ी होने की जानकारी एंटी ड्रग कमेटी के प्रधान को इसकी जानकारी मिली तो आनन फानन में तुरंत अपने साथियों के साथ पहुंचकर लड़की की हालत देखकर तुरंत पुलिस अधिकारी को इसकी जानकारी दी। उसके बाद तुरंत एंबुलेंस को बुलाया गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, तब जाकर उक्त लड़की की जान बच पाई ।

    एंटी ड्रग कमेटी के अध्यक्ष कमलजीत साजन ने बताया कि खेतों में काम करने वाले तीन चार लोग उसकी दुकान पर आए और बताया कि एक लड़की बेसुध हालत में पड़ी है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी और खुद भी अपनी टीम के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और लड़की को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि लड़की नशा करने की आदी है और उसे नशे का इंजेक्शन लेते हुए देखा गया था। कमलजीत साजन ने बताया कि नशे को लेकर उन्होंने आज एसएसपी नवांशहर से मुलाकात की है। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि नशे के तस्कर चेन को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एस एस पी मेहताब सिंह अच्छे काम कर रहे है।