Category: Punjab>Batala|Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी वसूलने के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी वसूलने के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटालाः बटाला में रेस्टोरेंट मालिकों और व्यापारियों से रंगदारी वसूलने वाले एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ करते एक शूटर को गिरफ्तार किया है। गत दिनों दीन दयाल उपाध्याय मार्केट में एक रेस्टोरेंट के बाहर इस शूटर ने साथियों के साथ गोलियां चलाई थीं, जिसकी पीड़ित ने पुलिस को शिकायत भी दी थी। जिसके तहत पुलिस ने कार्ऱवाई करते एक आरोपी को काबू किया है।

    आरोपी की पहचान जय निंदर सिंह उर्फ जिम्मी के तहत हुई है। पुलिस ने पकड़े आरोपी को उसी रेस्टोरेंट के बाहर लेकर पहुंची और पूरी मार्केट में उसका जुलूस निकालते हुए उसकी परेड करवाई।
    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शहर में लगातार की गई वारदातों को भी कबूल किया है। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी जयंत सिंह उर्फ जिम्मी अपने साथी अमन आंडा और पवन गुरदासपुरिया के साथ मिलकर काम कर रहा था।

    इन आरोपियों ने रेस्टोरेंट मालिक से ₹50 लाख की भारी-भरकम रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न मिलने पर दहशत फैलाने की नीयत से इन्होंने वारदातों को अंजाम दिया। इस मामले संबंधी विस्तृत जानकारी देते एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले इन्होंने दीन दयाल उपाध्याय मार्केट में एक रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग कर इलाके में दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश की थी। घटना के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते जांच शुरू की और गोलीबारी करने वाले 3 युवकों को मामले में नामजद किया। इनमें से एक आरोपी जय निंदर सिंह उर्फ जिम्मी को पुलिस ने बीते दिनों हरीजा पार्क से गिरफ्तार किया था।

    एसएचओ ने बताया कि जब सब-इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को हथियार और सामान की रिकवरी के लिए ले जा रही थी, तो आरोपी ने पुलिस की चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और भागने की कोशिश की। इस दौरान वह जमीन पर बुरी तरह गिरा, जिससे उसकी टांग पर गंभीर चोट आई है। आरोपी को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उससे आगे की कड़ाई से पूछताछ की जाएगी और हथियार बरामद किए जाएंगे।

     

  • Punjab News: करवाचौथ की रात चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: करवाचौथ की रात चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः करवाचौथ की रात बटाला शहर के मुख्य चौक खजूरी गेट के नज़दीक ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। दरअसल, मोटरसाइकिल पर आए 2 युवकों ने खुलेआम कई राउंड फायर किए। जानकारी के अनुसार इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सिविल अस्पताल बटाला में उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायलों और चश्मदीद संजीव ने बताया कि वे उस दुकान के बाहर खड़े थे जहां वे काम करते हैं। इस दौरान उसने अचानक गोलियों की आवाज़ें सुनाई दी। घटना में वह खुद, दुकान के अन्य कर्मी और मालिक गोली लगने से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार फायरिंग जिस दुकान के बाहर की गई वह कांग्रेसी नेता और शराब कारोबारी दीपू जैतीपुरिया के रिश्तेदार की बताई जा रही है। दुकान में मौजूद दुकान मालिक, काम करने वाले व्यक्ति और राहगीर इस गोलीबारी का शिकार हुए हैं। सिविल अस्पताल बटाला के ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के अनुसार उन्हें 6 गोली लगने से घायल व्यक्ति अस्पताल लाए गए थे, जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य 4 की स्थिति गंभीर होने के कारण उनका इलाज चल रहा है। मौके पर बटाला पुलिस जांच कर रही है। थाना सिटी के थाना प्रभारी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें फायरिंग की सूचना मिली थी और जांच की जा रही है। यह भी उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले भी कांग्रेसी नेता दीपू जेतीपुरिया के घर पर उनके गांव जेतीपुर में ग्रेनेड हमला हो चुका है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।
  • Punjab News: त्योहारों के चलते पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, सीमावर्ती इलाके में लगे विशेष दल, देखें वीडियो

    Punjab News: त्योहारों के चलते पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, सीमावर्ती इलाके में लगे विशेष दल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने पिछले कई दिनों से राज्य भर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सीमावर्ती इलाका गुरदासपुर में बटाला और गुरदासपुर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। इन इलाकों में पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है और विशेष रूप से अलग-अलग नाके लगाए गए हैं और गश्ती दल तैनात किए गए हैं, जो सभी वाहनों पर नजर रख रहे हैं।

    उधर, बटाला पुलिस द्वारा भी जिले में देर रात कड़े सुरक्षा इंतजाम देखने को मिले। इन सुरक्षा इंतजामों की जानकारी देते हुए बटाला पुलिस के डीएसपी कस्तूरी लाल ने बताया कि विशेष रूप से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए उनकी पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बटाला में विशेष नाके और गश्ती दल लगाए गए हैं जो सभी पर नजर रख रहे हैं।

    इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जांच की जा रही है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही डीएसपी ने कहा कि लोग आत्मविश्वास बनाए रखें और पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के लिए खड़ी है।

  • Punjab News: पूर्व फौजी के घर सहित इन जगहों पर NIA की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व फौजी के घर सहित इन जगहों पर NIA की Raid, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब के अलग-अलग जगहों पर एनआईए द्वारा रेड की जा रही है। आज सुबह अमृतसर, बटाला और गुरदासपुर में एनआईए टीम द्वारा रेड की गई। बटाला के थाना कादियां के अंतर्गत आते गांव नंगल बाग बाणा में आज अल सुबह 4 बजे एनआईए टीम द्वारा रेड की गई। जहां गांव नंगल बाग वाणा के निवासी जसविंदर सिंह जस्सी के घर पर एनआईए ने रेड की। जिसमें पुलिस लाइन बटाला के करीब 15 कर्मचारियों की मौजूद रहे। एनआईए द्वारा जसविंदर के घर की तलाशी लेकर दस्तावेज खंगाले गए।

    Read in English:- NIA Raids House Near Qadian Linked to Drug Case Fugitive Jaswinder Singh

    Read in Punjabi:- ਐਨ.ਆਈ.ਏ. ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ, ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨ ਅਤੇ ਸੇਵਾਮੁਕਤ ਫੌਜੀ ਦੇ ਘਰ ਹੋਈ ਕਾਰਵਾਈ

     

    इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार किया है। वहीं दूसरी ओर हलका डेरा बाबा नानक के गांव निकोसरा, शाहपुर जाजन में विभिन्न स्थानों पर एनआईए टीम द्वारा सुबह से रेड की जा रही है। सुबह से निकोसरा के दो घरों और शाहपुर जाजन के एक घर के दरवाजे बंद करके जांच जारी की जा रही है। जब मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार करते हुए कहा कि वे कोई भी जानकारी नहीं दे सकते।

    वहीं फतेहगढ़ चूड़िया के पास गांव चित्तौड़गढ़ में एनआईए ने रेड की। जहां एनआईए द्वारा घर की तालाशी ली जा रही है। बताया जा रहा हैकि जांच सेवानिवृत्त सैनिक कश्मीर सिंह काका फौजी के घर पर 5 घंटे से चल ही छापेमारी एनआईए की टीम ने घर का दरवाज़ा बंद करके पूछताछ की जा रही है। इस दौरान किसी को भी घर के पास आने नही दिया जा रहा।

  • Punjab News: ‘वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ थीम तहत मनाया पर्यावरण दिवस, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ थीम तहत मनाया पर्यावरण दिवस, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः भारत विकास परिषद के नेतृत्व में अखिल भारतीय महिला सम्मेलन बटाला में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज से केमिकल इंजीनियरिंग के लेक्चरर जसबीर सिंह विशेष रूप से पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रो. जसबीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 5 जून को पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसके तहत लोगों को प्रदूषण के कारण पर्यावरण में हो रहे बदलावों की चिंताओं से अवगत कराया जाता है और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी हमारी साझी जिम्मेदारी है और हमें पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए मिलकर कदम उठाने चाहिए।

    इस अवसर पर विभिन्न हस्तियों ने भाग लिया और उन्होंने बताया कि हर साल विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है और इस साल 2025 की थीम ‘वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ है। इसके तहत प्लास्टिक के उपयोग से बढ़ रहे प्रदूषण को रोकते हुए प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए स्थिरता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और हमें इसे हर हाल में निभाना चाहिए।

    भारत विकास परिषद के राज्य संयोजक ने कहा कि हमने आज भारत में 18 स्थानों पर सेमिनार का आयोजन किया है और आज अलग-अलग स्थानों पर जूट के बैग बांटे जा रहे हैं। बटाला में भी करीब 500 बैग बांटे गए हैं और बच्चों को जागरूक करने के लिए आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह सेमिनार आयोजित किया गया है। सेमिनार में पहुंचे बच्चों ने कहा कि हम अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करेंगे ताकि प्लास्टिक बैग या अन्य ऐसी वस्तुएं जो हमारे पर्यावरण को प्रदूषित कर रही हैं उनका बहिष्कार किया जा सके।

  • Punjab News: महिला से यौन शोषण मामले में महंत को समन जारी

    Punjab News: महिला से यौन शोषण मामले में महंत को समन जारी

    गुरदासपुरः कस्बा ध्यानपुर में स्थित सी बाबा लाल जी की गद्दी के मुख्य महंत राम सुंदर दास को श्रद्धालु महिला से यौन शोषण के कथित आरोपों के तहत अदालत ने समन जारी किया है। इस दौरान कोर्ट ने जारी समन के दौरान चल रहे ट्रायल में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि अदालत के इस फैसले से उसे 30 साल बाद न्याय की किरण नजर आई है।

    जुडिशियल कोर्ट बटाला में पीड़ित महिला की ओर से एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें मंदिर के मुख्य महंत राम सुंदर दास पर ये कथित आरोप लगाए गए हैं। वह इस मंदिर और बाबा लाल जी को मानने वाली एक श्रद्धालु है। महिला का कहना हैकि लगभग 30 साल पहले महंत राम सुंदर दास ने श्री बाबा लाल जी की फोटो के सामने उससे विवाह किया था और उसे अपनी धर्मपत्नी माना था। पीड़िता ने कहा कि महंत ने उससे विवाह करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस विवाह से एक लड़का पैदा हुआ है।

    पीड़िता ने बताया कि महंत ने पहले तो इस रिश्ते को लोगों से छिपाने के लिए दबाव बनाया कि वह एक बाल ब्रह्मचारी गद्दी के मुख्य महंत हैं, अगर किसी को इस विवाह का पता चला तो उसे इस गद्दी से हटा दिया जाएगा। उसने बताया कि पहले उसे और उसके बेटे को महंत की ओर से महीने के 3 हजार रुपए खर्च दिए जाते थे, लेकिन बाद में महंत राम सुंदर दास के अन्य लड़कियों के साथ अवैध संबंध बनने के कारण उन्हें मिलने वाला खर्च भी बंद कर दिया गया और उसकी प्रताड़ना शुरू कर दी गई।

    उसे और उसके बेटे को धमकाना भी शुरू कर दिया गया और महंत राम सुंदर दास इस विवाह से भी मुकर गया। पीड़ित महिला द्वारा लगाए गए कथित आरोपों और अदालत में पेश किए गए सबूतों के आधार पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए महंत राम सुंदर दास को आईपीसी की धारा 493 के तहत समन जारी किया है और आदेश दिया है कि वह अदालत में पेश हों तथा महंत के विरुद्ध चल रहे ट्रायल में भाग लें।

  • Punjab News: पकड़े गए जासूसों को लेकर DGP Gaurav Yadav ने किए बड़े खुलासे

    Punjab News: पकड़े गए जासूसों को लेकर DGP Gaurav Yadav ने किए बड़े खुलासे

    गुरदासपुरः ऑपरेशन सिंदूर के बाद से देश में पाकिस्तानी जासूसों को लेकर बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों से कई जासूस पकड़े जा चुके हैं। जिसमें कई यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर भी सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से जासूसी को अंजाम दे रहे थे। हाल ही में पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर में 2 जासूसों सुखप्रीत सिंह और करनबीर सिंह को काबू किया था। दोनों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जासूसों का यह नेटवर्क जम्मू तक फैला हुआ है, जिसे सीधे तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ऑपरेट कर रही है। आईएसआई अपने हैंडलरों और एजेंटों के जरिये जासूस तैयार कर रही है।

    गुरदासपुर के जासूसों ने कबूल किया है कि सरहदी इलाके में 11 से 12 जासूस इस नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। पंजाब पुलिस ने इन जासूसों से जुड़े कुछ इनपुट हासिल किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गुरदासपुर में पकड़े गए दोनों जासूसों को आईएसआई हैंडलरों ने पैसों का लालच देकर जोड़ा था। दोनों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जिन गांवों में ड्रग्स की समस्या है, वहां के युवाओं को मुफ्त में नशा देकर देशविरोधी काम करवाए जा रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि सरहदी इलाके के गांवों में पुलिस युवाओं को जागरूक कर रही है जिसमें विलेज डिफेंस कमेटियों और ग्राम पंचायतों की भी मदद ली जा रही है ताकि उन्हें आईएसआई की कठपुतली बनने से बचाया जा सके।

    पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तक फैले जासूसों के इस नेटवर्क पर केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग के साथ अब जाॅइंट ऑपरेशन किया जा रहा है। एनआईए दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईएसआई ने विशेषकर जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में जासूसों के नेटवर्क को फैलाना शुरू कर दिया है। इनके जरिए अब सैन्य ठिकानों, धार्मिक स्थलों के इनपुट जुटाए जा रहे हैं। एनआईए के अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों पठानकोट में देखे गए दो संदिग्ध लोगों की जम्मू में जेएंडके पुलिस की मुठभेड़ में मौत हो गई थी, यह दोनों भी आईएसआई के जासूसी नेटवर्क का हिस्सा थे।

     

  • Punjab News: पुलिस पार्टी और शराब के ठेकेदारों की घर पर रेड, पेटियां बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस पार्टी और शराब के ठेकेदारों की घर पर रेड, पेटियां बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के नजदीक कुतबी नंगल इलाके में कुछ दिन पहले सतिंदर सिंह के घर पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान 340 पेटियां अवैध शराब बरामद की गई थीं। इसके बाद बीती रात फिर उसी घर में पुलिस पार्टी और शराब के ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा रेड की गई, जिसमें 10 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि शराब ठेकेदार के कर्मचारी और पुलिस पार्टी गैरकानूनी तौर पर उन्हें परेशान कर रहे हैं।

    गांव में ही दूध की डेयरी के साथ-साथ किराना की दुकान भी है, जो भी ग्राहक सामान लेकर जाते हैं, उन्हें रास्ते में रोक-रोक कर तलाशी लेते हैं और उन्हें फोन करके धमकियां भी देते हैं। पहले भी उसकी तरफ से इन्हीं से शराब खरीदी जाती थी, जो अवैध शराब बीते दिनों पकड़ी गई थी। वह भी 31 मार्च से पहले इन्हीं से सस्ती कीमत पर ली गई थी। इन्हीं लोगों ने खुद रेड करवा कर उन्हें फंसाया और अब पैसे के लिए गैरकानूनी तरीके से हमें परेशान कर रहे हैं। कर्मचारियों ने गैरकानूनी ढंग से घर के अंदर घुसकर हमें एक अलग कमरे में बंद कर दिया, सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर भी ले गए।

    जब शराब ठेकेदार के जनरल मैनेजर सुखराज सिंह गिल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सतिंदर सिंह कुटंबि नंगल की ओर से लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। कुछ दिन पहले भी उनके घर से 340 पेटियां अवैध शराब बरामद हुई थीं। जिसका मामला सिविल लाइन बटाला में दर्ज है। और बीती रात फिर सतिंदर सिंह के घर रेड की गई, जिसमें 10 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं। इसकी जांच पुलिस के अधीन है। जहां तक गैरकानूनी तरीके से रेड करने का सवाल है तो पुलिस हमारे साथ मौजूद थी, हमने किसी भी तरह से घर में गैरकानूनी रेड नहीं की।

  • Punjab News: नगर निगम के कर्मचारियों का कमिश्नर के खिलाफ प्रदर्शन, किया कामकाज बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम के कर्मचारियों का कमिश्नर के खिलाफ प्रदर्शन, किया कामकाज बंद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः नगर निगम बटाला के कार्यालय के बाहर आज सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल का ऐलान करते हुए धरना प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनका यह रोष प्रदर्शन नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ है क्योंकि वे अफसरशाही के तहत उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं और उन्हें अच्छा-बुरा कहते हैं तथा नौकरी से निकालने की धमकियां भी दी जाती हैं।

    वहीं धरना प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं, लेकिन जो नगर निगम कमिश्नर हैं, वे बिना वजह उन पर दबाव डालते हैं और उनके साथ गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं। इसी रोष के कारण वे हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी मांगें लेकर कमिश्नर से मीटिंग करने गए थे, तो उन्होंने उनके साथ गलत व्यवहार किया। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे।

  • Punjab News: SSP को महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

    Punjab News: SSP को महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

    पटियालाः पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा आज वरिष्ठ सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) को सूओ मोटो नोटिस जारी किया गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला आयोग ने गांव जनसूहा में हुई घटना को लेकर नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। दरअसल, जिला देहात में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार के आरोपों संबंधी महिला आयोग ने एसएसपी को 7 अप्रैल यानी आज तक कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्टों का स्वयं नोटिस लेते हुए आयोग ने एसएसपी रैंक के अधिकारी को इस मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

    इसके साथ ही आयोग ने पंजाब राज्य महिला आयोग एक्ट, 2001 की धारा 12 के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए पुलिस अधिकारियों से तुरंत जवाब मांगा है। दरअसल, गांव में लड़का किसी लड़की को भगाकर ले गया, जिसके बाद लोगों ने मिलकर युवक की मां को खंभे से बांधकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस मामले को लेकर नोटिस जारी करते हुए चेयरमैन राज लाली गिल ने कहा कि जांच के परिणामों के आधार पर महिला को परेशान करने या अनुचित दबाव डाले जाने की सुरत में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    चेयरमैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब राज्य महिला आयोग महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अपनी वचनबद्धता पर दृढ़ है और आयोग द्वारा किसी भी तरह की धमकी, परेशानी या महिलाओं के अधिकारों की उल्लंघना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज लाली गिल ने कहा कि यदि जांच में यह साबित होता है कि पीड़िता को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया है या उस पर किसी प्रकार का दबाव बनाया गया है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयोग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं को धमकाना, डराना, या उनके अधिकारों का उल्लंघन करना बिलकुल भी सहन नहीं किया जाएगा।