Category: Panchkula

  • 1.75 करोड़ की साइबर ठगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    1.75 करोड़ की साइबर ठगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः चर्चित 1.75 करोड़ की साइबर ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, इस केस में पुलिस एक के बाद एक करके कई आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। वहीं अब साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गुजरात से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया है कि आरोपी भी साइबर ठगी में शामिल था। अब तक इस मामले में 18 आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके हैं।

    साइबर क्राइम थाना पुलिस के द्वारा 1 करोड़ 75 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश किया। मामले के जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि इस मामले में कुल 18 आरोपी गिरफ्तार किए गिए है। वहीं केस में कार्रवाई करते हुए उनकी टीम में आरोपी को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता से बैटिंग के नाम पर एक करोड़ 75 लाख रुपए की ट्रेडिंग के नाम पर ठगी की गई थी।

    गिरफ्तार किए गए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खाते में ठगी के 9 लाख रुपए हजार रुपए आए थे। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 6 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। 6 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ता था और नकली ऐप के माध्यम से करोड़ों रुपये की ठगी करता था।

  • Haryana News: Border इलाके से Tricity मे नशा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: Border इलाके से Tricity मे नशा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला : एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने पंजाब के बॉर्डर इलाके से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह वासी फिरोजपुर के रूप मे हुई है। बरामद हेरोइन की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस मामले मे जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में हेरोइन की सप्लाई करता है। आरोपी सकेतड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास पार्क में किसी ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करने वाला है। सूचना के आधार पर इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंच आरोपी को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की जेब से 92 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एमडीसी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह फिरोजपुर (पंजाब) से हेरोइन लाकर ट्राईसिटी क्षेत्र में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स की छानबीन कर रही है। तांकि इस कारोबार मे संलिप्त अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके।
  • तहसीलदार विक्रम सिंगला का कोर्ट से मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    तहसीलदार विक्रम सिंगला का कोर्ट से मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पलर्स ग्रुप जुड़ी प्रतिबंधित जमीन की रजिस्ट्री के मामले में हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा राई पुरानी के पूर्व तहसीलदार विक्रम सिंगल को एक बार फिर गिरफ्तार किया है कार्रवाई के बाद उन्हें पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां पर कोर्ट ने आरोपी विक्रम सिंगल का दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जांच में सामने आया है कि पर्ल्स ग्रुप (PACL) से संबंधित जिन संपत्तियों को निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित लोढ़ा और सेन समितियों द्वारा अटैच किया गया था, उन पर बिक्री और हस्तांतरण पर पहले से रोक दर्ज थी। रायपुररानी तहसील के राजस्व रिकॉर्ड में वर्ष 2016 और 2019 में इस संबंध में स्पष्ट प्रतिबंध दर्ज होने के बावजूद कथित रूप से जमीन की रजिस्ट्रियां और अन्य राजस्व प्रक्रियाएं पूरी की गईं। एसीबी का आरोप है कि प्रतिबंधित भूमि के रिकॉर्ड में बदलाव कर जमीन के लेन-देन को अंजाम दिया गया, जिससे मामले में आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार की आशंका बनी। इस प्रकरण में पहले भी कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और जांच अभी जारी। कोर्ट में पेश करने के बाद पूर्व तहसीलदार को 2 दिन के रिमांड पर दिया गया है और दो दिन के रिमांड के दौरान पूर्व तहसीलदार से एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा पूछताछ की जाएगी।  
  • Haryana News : PHC में कोबरा सांप आने से फैली दहशत, देखें वीडियो

    Haryana News : PHC में कोबरा सांप आने से फैली दहशत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कोबरा सांप स्वास्थ्य केंद्र में घुस आया। जिसको लेकर स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्टाफ दहशत में आ गया। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी सूचना मिलते ही वन विभाग के स्नेक मैन कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कोबरा सांप को रेस्क्यू किया। छोड़ दूर जंगलों में छोड़ा। स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉक्टर हर्ष ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के आसपास लगते खेतों से यह कोबरा सांप पीएचसी घुस आया था। ऐसे में यह देर रात के समय किसी भी कर्मचारी व मरीज को काट सकता था। जिससे एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

     
  • Haryana News: अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस टीम जिले भर में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीमें न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं,  बल्कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदातों को भी विफल करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार 26 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूद आलम (22 वर्ष), निवासी बलटाना, पंजाब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी उक्त हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलरिंग का कार्य करता है।

    आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या उक्त हथियार किसी अन्य व्यक्ति को बेचने अथवा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

     

     

  • Haryana News: सैलेरी ना मिलने पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Haryana News: सैलेरी ना मिलने पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नगर परिषद पिंजौर कालका में डोर टू डोर सफाई कर्मचारियों द्वारा उनकी तनख्वाह समय पर न आने को लेकर धरना प्रदर्शन दिया गया। जानकारी देते हुए सुपरवाइजर नीरज, कुलदीप, राजकुमार कमल, पूरन, सौरव आदि ने बताया कि पिछले कई महीनो से उनकी तनख्वाह नहीं आई है। जिसको लेकर अब उनको अपना घर खर्च चलना और गुजारा करना काफी मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि सम्बंधित अन्य कर्मचारियों को बढी हुई सैलरी मिल गई है, लेकिन हमें बढी हुई सैलरी तो मिलना दूर की बात परंतु सही समय पर हमारी सैलरी भी नहीं मिलती और ना ही कभी हमें पूरी तनख्वाह मिलती है।

    जिस वजह से हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ड्राइवरों व हेल्परों ने कहा कि वह मेहनत करते हैं और समय पर जब उनकी तनख्वाह नहीं मिलती तो उन्हें काफी निराशा होती है। सभी ने रोष व्यक्त करते हुए ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने की मांग की। इसके अलावा कर्मचारियों ने बताया कि यदि वाहन में कोई खराबी आ जाती है तो हमसे ही उसे ठीक करवाने के लिए कहा जाता है। उन्होंने बताया कि खराब वाहनों के साथ जान जोखिम में डालकर काम करने से उनके साथ कोई भी हादसा हो सकता है।

    सभी कर्मचारियों ने मांग की की उनकी तनख्वाह बढ़े हुए दर से हर माह की एक नियमित तारीख को आनी तय की जाए क्योंकि जब भी वह अपनी तनख्वाह की मांग करते हैं तो उन्हें बस तारीख पर तारीख मिलती रहती है। उन्होंने बताया कि अभी भी हमें आश्वासन मिला था कि 25 जुलाई तक तनख्वाह आ जाएगी परंतु आज तक भी तनख्वाह न आने को लेकर मजबूरन उन्हें धरना प्रदर्शन देना पड़ा। उन्होंने कहा की इस महंगाई के दौर में पैसों के बिना गुजारा करना काफी मुश्किल है इसलिए हमारी मांग है कि हमें एक नियमित तारीख को बढे हुए दरों के साथ तनख्वाह दी जाए ताकि हम भी अपने परिवार का जीवन यापन आसानी से कर सके।

     

  • IPS के घर में घुंसा कोबरा, 3 दिनों में 5 सांपों का स्नेक कैचर कपल ने किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    IPS के घर में घुंसा कोबरा, 3 दिनों में 5 सांपों का स्नेक कैचर कपल ने किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला के प्रसिद्ध स्नेक कैचर कपल फिर से सुर्खियों में है। क्योंकि इस कपल ने तीन में तीन खतरनाक सांपों को रेस्क्यू करके जंगलों में छोड़ा है। दरअसल, सेक्टर 2 में सांप आईपीएस हिमांशु गर्ग के घर में घुस गया। इस घटना को लेकर परिजनों में हड़कंप मच गया। जैसे ही कोबरा आईपीएस के घर निकला तो लोग घबरा गए। तभी स्टेट क्राइम ब्रांच में तैनात हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी को सूचित करके मौके पर बुलाया गया। और उस कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू करके जंगलों में छोड़ा गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    दूसरी घटना मंगलवार की बताई जा रही है। की पंचकूला के सेक्टर 25 में 5 फुट लंबा अजगर निकला, आपको बता दे कि पंचकूला की पुलिस लाइन में बच्चों के झूलो में एक लिपटा हुआ अजगर देखा और बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया कि सांप सांप और आस पास बच्चों के माता पिता आगे। जहां सबने हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी और परवीन कुमार को मौके पर बुलाया और उस अजगर को बहुत मशक्कत के बाद काबू करके घग्गर के जंगलों में छोड़ा। वह अजगर करीब 8 फुट लंबा था। और बच्चों की नजर पर गई। नजर न पड़ती तो कोई बरी घटना घट सकती थी। तीसरी घटना पंचकूला के सेक्टर 28 में हुई जहां डायल 112 से सूचना मिली थी। की एक पुलिस ऑफिसर तिलक राज सब इंस्पेक्टर के घर पर 5 फुट का खतरनाक सांप निकला। जहां सांप सीढ़ियों पर लिपटा हुआ था। जहां हेड कांस्टेबल लवकेश कुमारी ने उस सांप को सुरक्षित मोरनी के जंगलों में छोड़ा। चौथी घटना भी पंचकूला के सेक्टर 28 मकान नबर 151 में हुई जहां स्टेट क्राइम ब्रांच में तैनात मुकेश कुमारी के घर पर करीब 7 फुट का खतरनाक सांप को रेस्क्यू किया। लवकेश कुमारी ने बताया कि मुकेश कुमारी सब इंस्पेक्टर अपनी ड्यूटी खत्म करके जैसे घर पहुंची तभी गेट के पास लिपटा हुआ। एक खतरनाक सांप देखा। तभी लवकेश कुमारी मौके पर पहुंचकर उस सांप को रेस्क्यू करके घग्गर के जंगलों में छोड़ा। पांचवीं घटना बुधवार की बताई जा रही है। जो भी पुलिस लाइन की है। जहां चिल्ड्रन पार्क में एक खतरनाक सांप निकला जहां उस सांप को खतरनाक सांप अजगर और पायथन बोलते है। जो कि जकड़ कर इंसान को मार देता है। जिसको करीब 40 मिनट्स की मशक्कत के बाद उस अजगर को रेस्क्यू करके घग्गर के जंगलों में सुरक्षित छोड़ा।
  • अचानक स्कूल का दौरा करने पहुंचे शिक्षा मंत्री, देखें वीडियो

    अचानक स्कूल का दौरा करने पहुंचे शिक्षा मंत्री, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सोमवार को पंचकूला सेक्टर 26 संस्कृत मॉडल स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से बात की और सभी कमरे व बाथरूम भी चेक किए। स्कूल को देखकर ढांडा ने कहा कि साफ सफाई में भी ये हरियाणा का सबसे बेस्ट स्कूल है। उन्होंने कहा कि स्कूल में जल्द नए कमरे बनवाए जाएंगे। यह पहला ऐसा स्कूल है जहां केंचुआ खाद बनाई जा रही है। इस दौरान उन्होंने ट्रैकिंग के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए।

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह अचानक स्कूल का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान टीचर्स और बच्चों के बाथरूम का जायजा लिया। वहीं लाइब्रेरी में बच्चे पढ़ते मिले। उन्होंने कहाकि सरकारी स्कूलों की अब तस्वीर बदल गई है। पहले सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 50 प्रतिशत आता था, लेकिन आज सरकारी स्कूलों का 90 प्रतिशत रिजल्ट आता है। इस दौरान वह कमिस्ट्री के बच्चों से मिले। बायों की लैब की भी जांच की। उन्होंने कहा कि अब सरकारी स्कूलों में बच्चों के पढ़ने की ललक फिर से जाग रही है और उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि सरकारी स्कूलों की ओर फिर से बच्चों का रूझान बढ़ने लगा है।

     

  • गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए एडीसी को सौंपा ज्ञापन, देखें वीडियो

    गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए एडीसी को सौंपा ज्ञापन, देखें वीडियो

    पंचकूलाः समस्त गोभक्त, संत समाज एवं आम नागरिकों द्वारा स्वामी विश्वामित्र की अध्यक्षता में गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए राष्ट्रपति के नाम अतरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

    ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 एवं 51A(g) की मूल भावना के अनुरूप अखिल भारतीय वेदलक्षणा गोवंश को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए। गो-सेवा, सुरक्षा एवं राष्ट्रव्यापी गोवंश सम्मान हेतु भारत की 5100 तहसीलों से सवा पांच करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों युक्त एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था। उन्होंने कहा कि गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने के विषय की गंभीरता के उपरांत अभी अब तक कोई ठोस समाधानपरक कार्यवाही परिलक्षित नहीं हुई है।

    स्वामी विश्वामित्र ने कहा कि एडीसी को ज्ञापन सौंप दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि ज्ञापन को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाएगा। एडीसी ने कहा कि वह खुद चाहती है कि गौ हत्या बंद हो और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाएं। पूरे देश में 27 जुलाई को डीसी, एडीसी और तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपे गए। पंचकूला में 21 हजार हस्ताक्षर कर एडीसी को सौंपे गए। साथ ही उन्होंने एडीसी से मांग की कि पंचकूला में सड़कों पर गोवंश पाए जाते है, इसे भी यहां से हटाकर गौशाला में भेजा जाए।

     

  • तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, गाड़ी, गेट, ग्रिल, गार्ड रूम के बाद तोड़ी दीवार, FIR दर्ज

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, गाड़ी, गेट, ग्रिल, गार्ड रूम के बाद तोड़ी दीवार, FIR दर्ज

    पंचकूलाः सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने पहले सड़क से गुजर रही अर्टिगा कार को टक्कर मारी, फिर लेन का लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ती हुई एक मकान के बाहर खड़ी टोयोटा हाईराइडर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईराइडर कार मकान की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए अंदर तक चली गई। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि एक ओवरस्पीड स्कॉर्पियो दीवार, ग्रिल को तोड़ते हुए, गार्ड रूम को उखाड़ते हुए टोयोटा हाईराइडर में जाकर टकराती है। जिसके बाद टोयोटा हाईराइडर सामन की दीवार तोड़कर आगे घुस जाती है। टोयोटा हाईराइडर और स्कॉर्पियो दोनों ही गाड़ियों में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों को कोई चोट नहीं आई। स्कॉर्पियो सवार चारों युवक पंजाब में कपूरथला के रहने वाले हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सेक्टर-15 निवासी संदीप गोयल की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक मनमीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता संदीप गोयल के अनुसार, सुबह करीब 5 से 5:15 बजे तेज धमाके की आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकले। मौके पर देखा कि PB-09-AS-4329 नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ी थी। कार में चार युवक सवार थे। शिकायत में आरोप लगाया गया कि चारों शराब और नशीले पदार्थों के प्रभाव में थे तथा उन्होंने खुद बताया कि वे नाइट क्लब से लौट रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने 5:18 बजे डायल-112 पर सूचना दी। पहली बार पहुंची पुलिस टीम को उन्होंने चारों युवकों का मेडिकल, डोप टेस्ट और वाहन की एफएसएल जांच कराने का अनुरोध किया, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। बाद में दूसरी बार सूचना देने पर पुलिस चारों युवकों को अपने साथ मेडिकल जांच के लिए ले गई। शिकायत में दावा किया गया है कि हादसे के बाद चारों युवक कार से कोई सामान निकालकर कुछ दूरी पर फेंक आए। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि यह नशीले पदार्थ या घटना से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सबूत हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूरी घटना उनके घर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसकी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। पीड़ित के अनुसार सुबह 5 बजे की घटना में शाम 5 बजे आरोपी युवकों का मेडिकल करवाया गया। जिससे टेस्ट में नशे की मात्रा बेहद कम मिलने की आशंका है। पुलिस ने जिस प्रकार से कार्रवाई की है, वो गैरजिम्मेदाराना रही है। कार सवार चारों युवकों ने पुलिस को बताया कि वे अपने NRI दोस्त के साथ शॉपिंग करने के लिए आए थे। चंडीगढ़ में होटल नहीं मिलने के कारण वे पंचकूला की तरफ आ गए थे। इरिटिगा ड्राइवर की वजह से हादसा हुआ है। हादसे के समय उनकी गाड़ी का एडास सिस्टम बंद होने के कारण कंट्रोल नहीं बन पाया। पंचकूला सेक्टर-14 पुलिस थाना के जांच अधिकारी ASI रविंद्र सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो ड्राइवर मनमीत सिंह निवासी बेगोवाल (कपूरथला) के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट-1984 की धारा-3, बीएनएस की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 324(5) (एक लाख रुपए से अधिक की क्षति पहुंचाना) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया गया। मेडिकल में ऐसे किसी नशे की पुष्टि नहीं हुई है। क्राइम टीम से भी गाड़ी का मुआयना करवाया गया है।