Category: Panchkula|Haryana

  • पूर्व Lieutenant General की मौत के मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    पूर्व Lieutenant General की मौत के मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-4 एमडीसी में एक सड़क हादसे के दौरान 83 साल के लेफ्टिनेंट जनरल कुलवंत सिंह मान का निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो कुलवंत अपने घर के पास सैर कर रहे थे। इस दौरान डॉल्फिन चौक की ओर जाने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह हादसा साकेत्री रोड पर बीजेपी कार्यालय के हुआ है।

    राहगीरों ने उन्हें सड़क पर घायल अवस्था में देखा जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एमडीसी पुलिस थाने ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। वहीं आस-पास के पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान हो पाए।

    पुलिस ने बताया कि मृतक का बेटा कनाडा से आएगा तो उसके बाद पोस्टमार्ट्म सोमवार को करवाया जाएगा। अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। जानकारी के अनुसार, कुलवंत सिंह मान का एक बेटा कनाडा पुलिस में सेवारत है। वहीं दूसरा बेटा भारतीय सेना में कर्नल के पद पर तैनात है। उनका पूरा परिवार बठिंडा का रहने वाला है।

    उनकी तीन पीढ़ियों की ओर से भारतीय सेना में सेवाएं दी जा रही हैं। इस मामले में माता मनसा देवी थाना पुलिस ने बताया कि इस हादसे की पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Haryana News: मढ़ावाला में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, दो बसें Impound

    Haryana News: मढ़ावाला में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, दो बसें Impound

    पंचकुला: ट्रैफिक पुलिस ने मढ़ावाला में चेकिंग अभियान के दौरान बद्दी से उत्तर प्रदेश जा रही दो प्राइवेट बसों को आवश्यक कागजात न होने पर इंपाउंड कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन और उनकी टीम के नेतृत्व में की गई।

    डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। किसी भी चालक या वाहन संचालक द्वारा नियमों की अनदेखी यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Haryana News: 14 साल की नाबालिग से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, अस्पताल मे बच्ची को दिया जन्म, देखें वीडियो

    Haryana News: 14 साल की नाबालिग से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, अस्पताल मे बच्ची को दिया जन्म, देखें वीडियो

    पंचकूला: थाना पिंजौर पंचकूला के क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग बच्ची से रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची को रिश्तेदार ने कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया और गर्भवती हालत में परिवार ने बच्ची को सेक्टर 6 के अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां बच्ची ने बच्ची को जन्म दिया।

    पंचकूला के स्वास्थ्य अधिकारी सीएमओ डाक्टर मुक्ता कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 6 अस्पताल में एक 14 साल की बच्ची को एडमिट किया गया था, जहां नाबालिग ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया है और बच्चा स्वस्थ है, जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पिंजौर थाना की पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू, 2 दिन कोचिंग सेंटर और दुकाने रहेंगी बंद, देखें वीडियो

    परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू, 2 दिन कोचिंग सेंटर और दुकाने रहेंगी बंद, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले में 26 और 27 जुलाई को होने वाले सीईटी एग्जाम को लेकर 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए आज जिला सचिवालय में उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताय कि इसी को लेकर परीक्षा केंद्रों के बाहर 515 पुलिस के जवान तैनात रहेंगे और चप्पे चप्पे पर नजर रहेंगी। वहीं डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लगाई गई है। जिसके तहत चार से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो पाएंगे और इसके अलावा जिले में कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे और कोई भी फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलेगी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सरप्राइज चेकिंग भी की जाएगी ताकि नकल को रोका जा सके।

    मोनिका गुप्ता ने बताया कि पंचकूला से यमुनानगर जाने वाले कैंडिडेट्स के लिए पंचकूला, कालका, पिंजौर रायपुर रानी और बरवाला से बसें रवाना होगी। उन्होंने बताया कि पहले राउंड की परीक्षा के लिए 9:00 बजे और 9:30 बजे बसें रवाना होगी। वहीं दूसरे राउंड की परीक्षा के लिए 4:00 बजे और 4:30 बसें रवाना होगी। उन्होंने बताया कि कालका, पिंजौर बस स्टैंड से सुबह 4:00 बजे यमुनानगर के लिए बस रवाना होगी। पंचकूला बस स्टैंड, बरवाला बस स्टैंड, मोरनी बस स्टैंड और रायपुर रानी बस स्टैंड से सुबह 4:30 बजे बस यमुनानगर के लिए रवाना होगी। वहीं इवनिंग शिफ्ट के लिए कालका और पिंजौर से 9:00 बजे और पंचकूला, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी बस स्टैंड से 9:30 बजे यमुनानगर के लिए बसें रवाना होगी।

    इसके अलावा पंचकूला से चंडीगढ़ जाने वाले 57 दिव्यांग कैंडीडेट्स से भी संपर्क किया है। जिन्हें पंचकूला से चंडीगढ़ छोड़ा जाएगा और वापस भी लाया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा केदो में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना माना ही होगा और जिले के सभी 44 परीक्षा केदो में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ताकि किसी प्रकार से कोई गड़बड़ी व नकल ना हो। उन्होंने बताया कि करनाल और कैथल से पंचकूला आने वाले कैंडिडेट्स के लिए नौ धर्मशालाएं और 22 कम्युनिटी सेंटर में व्यवस्था की गई है और इसके अतिरिक्त महिला कैंडिडेट्स के लिए माता मनसा देवी मंदिर में स्थित लक्ष्मी धर्मशाला में ठहरने का प्रबंध रखा गया है और महिलाओं के साथ आने वाले परिजनों के लिए भी व्यवस्था की गई है।

  • Haryana News: Gun Point पर किडनैपिंग के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: Gun Point पर किडनैपिंग के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    हरियाणा: पंचकूला के क्राइम ब्रांच 26 की टीम के द्वारा डायल 112 सेक्टर-3 के पास गन पॉइंट पर किडनैपिंग और लूट के मामले में पुलिस ने इस घटना का मास्टरमांइड तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी तक तीन लोग गिरफ्तार भी हो चुके हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दो गाड़ियां बरामद की है। इसमें एक मर्सिडीज गाड़ी है और आरोपियों से एक सोने की चेन, एक अवैध हथियार और दो आईफोन भी बरामद हुए हैं।

    डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने दी जानकारी

    डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच 26 के इंचार्ज दलीप कुमार और उनकी टीम के द्वारा इस मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इनकी गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इस मामले में मास्टरमाइंड तीसरे आरोपी को किडनैपिंग और लूट मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से लूटी गई मर्सिडीज के साथ दो कार, एक सोने की चेन, दो आईफोन और एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी जो इस पूरी वारदात के मास्टरमांइड थे उनसे भी पूछताछ की जाएगी। वहीं इनके द्वारा और कितनी क्राइम की वारदातों को अंजाम दिया गया है। इसका भी जल्द खुलासा किया जाएगा।
  • Haryana News: पार्क में टहल रहे 2 नाबालिगों पर चाकुओं से हमला, देखें वीडियो

    Haryana News: पार्क में टहल रहे 2 नाबालिगों पर चाकुओं से हमला, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-19 के सीआईडी पार्क में उस समय हड़कंप मच गया। जब 2 नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक 14 साल के गुप्तांग पर गंभीर चोटें आई हैं। जबकि दूसरे के सीने के पास चाकू लगा है। इस वारदात के बाद दोनों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां इलाज जारी है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घायल किशोर में सेक्टर-19 के निवासी फैजान व 14 साल के बलटाना निवासी नकुल है। दोनों शाम के समय पार्क में टहलने आए थे। फैजान ने बताया कि करीब 8 अज्ञात लड़के अचानक पार्क में आए और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। फैजान के गुप्तांग पर चाकू से काफी वार किया। वही नकुल के सीने में चाकू मारा गया है। सेक्टर-20 के एसएचओ सोमवीर सिंह ढाका ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। और बताया जा रहा है। जिनके चोट लगी है वह भी नाबालिक है। और जिन्होंने हमला किया है। वह भी नाबालिक है।
  • Haryana News: सरपंच चुने जाने की खुशी में युवक ने किया हवाई फायर, video viral

    Haryana News: सरपंच चुने जाने की खुशी में युवक ने किया हवाई फायर, video viral

    पंचकूलाः पिंजौर के गणेशपुर भोरिया गांव की पंचायत के उपचुनाव परिणाम के बाद गांव पत्तन में सरपंच चुने जाने की खुशी में हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है। वीडियो में सरेआम नौजवान फायरिंग करते दिखाई दे रहे है। युवकों की ओर से गांव गणेशपुर भोरिया के सरपंच के चुनाव जीतने पर घर में जीत का जश्न मनाया जा रहा था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान की और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पार्टी का आयोजन सरपंच के घर पर हो रहा था इसलिए के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
  • Haryana News: तेज रफ्तार Truck ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Haryana News: तेज रफ्तार Truck ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पिंजौर के सुखोमाजरी बाईपास के पास शनिवार शाम को तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लालड़ू के मदन के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सुखोमाजरी बाइपास के पास बाइक का तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाइक सवार को गंभीर चोटें आई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद युवक को पंचकूला सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
  • पंचकूला में इंसानियत शर्मसार, बेजुबान की निर्मम हत्या

    पंचकूला में इंसानियत शर्मसार, बेजुबान की निर्मम हत्या

    पंचकूला: सेक्टर-20 में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झनझोड़ कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में शेरू नाम के एक बेजुबान की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

    शेरू के चारों पैर बांधकर या तो उसे जहर दे दिया गया या फिर गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया। वारदात उस समय सामने आई जब सनसिटी सोसाइटी की समाजसेवी प्रीति पाहवा रोज की तरह सुबह बेजुबानों को खाना खिलाने निकली थीं।

    जब वह सेक्टर-20 की अनाज मंडी पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि शेरू बेसुध अवस्था में बोरी से ढका हुआ पड़ा है। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसके चारों पैर बंधे हुए हैं और उसकी मृत्यु हो चुकी है, जिसकी शिकायत प्रीति पाहवा ने 112 पर पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Haryana News: Scorpio चालक ने बाइक को मारी टक्कर, मारपीट कर चलती गाड़ी से युवक को फेंका, देखें वीडियो

    Haryana News: Scorpio चालक ने बाइक को मारी टक्कर, मारपीट कर चलती गाड़ी से युवक को फेंका, देखें वीडियो

    पंचकूलाः अपहरण कर युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक का पहले चंडीगढ़ के मनीमाजरा से पीछा किया और पंचकूला के सेक्टर 16 और 17 के चौक के पास 2 युवकों के साथ मारपीट करके एक युवक का अपहरण कर लिया। जिसके बाद उसे गाड़ी में बैठाकर मारपीट की और फिर चलती गाड़ी से फेंक दिया।

    बताया जा रहा है कि यह आपस में एक परिवार है। अशोक और अर्जुन दोनों सगे भाई जो कि चंडीगढ़ के ड्डू माजरा के रहने वाले हैं। अर्जुन 3 महीने पहले अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ के मौली जागरण में रहने आया था। वह चंडीगढ़ के मनीमाजरा में अर्जुन और अपने दोस्त विशु के साथ खाना खाने के लिए बैठे थे। तभी वहां पर एक कार में दर्जन भर युवक आए और दोनों के साथ मारपीट की। दोनों जान बचाने के लिए वहां से बाइक लेकर फरार हो गए और तभी पीछे से युवकों ने सेक्टर 16 और 17 के चौक के पास स्कॉर्पियो में बाइक को टक्कर मार दी। पहले अर्जुन के साथ मारपीट की और विशु को जबरन गाड़ी में बिठाकर साथ ले गए। जहां बुरी तरह मारपीट की और सेक्टर 17 के पंचकूला के पास चलती गाड़ी से फेंककर फरार हो गए। अर्जुन ने बताया कि सभी युवकों ने लोहे की रॉड, तलवारे और डंडे हमला कर जख्मी कर दिया है।

    पंचकूला के एसीपी सुरेंद्र डोडी सेक्टर-14 के एसएचओ दिलीप कुमार व सेक्टर-16 के चौकी इंचार्ज सिंह राज, जांच अधिकारी चिरंजी लाल मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।