Category: Panchkula|Haryana

  • Haryana News: नाबालिग बेटे के अपहरण मामले में High Court ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    Haryana News: नाबालिग बेटे के अपहरण मामले में High Court ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नाबालिग बेटे के अपहरण और बुजुर्ग पिता पर केमिकल स्प्रे के हमले मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते आरोपी पति और बेटे को 4 जून तक पेश होने की निर्देश दिए है। सेक्टर-20 में एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के अपहरण और बुजुर्ग पिता पर केमिकल स्प्रे से हमला करने का आरोप अपने पूर्व पति पर लगाया था। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते पुलिस को आरोपी और बच्चे को पेश करने के निर्देश दिए हैं।

    सेक्टर-20 निवासी मेघना राणा ने शिकायत में बताया कि उनके पूर्व पति अरुण कुमार सिंह ने 28 मई 2025 को 2-3 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनके 6 वर्षीय बेटे अथर्व कुमार सिंह का अपहरण किया। अरुण कुमार उनके घर के बाहर पहुंचे और पिता राजेंद्र राणा की गोद से बच्चा छीन लिया। इस दौरान पिता पर केमिकल स्प्रे किया। जिससे उनकी आंखों में तेज जलन हुई और उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया। मेघना का आरोप है कि अरुण ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

    मेघना राणा ने बताया कि उनकी शादी 25 नवंबर 2015 को अरुण कुमार सिंह से हुई थी। शादी के बाद दोनों अमेरिका में रहने लगे। 14 फरवरी 2018 को बेटे अथर्व का जन्म हुआ। अमेरिका में उन्हें अरुण द्वारा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसके बाद वह परेशान होकर 2022 में बेटे के साथ भारत लौट आईं। अरुण कुमार सिंह ने धोखे से अमेरिका की अदालत से तलाक का आदेश ले लिया और भारत में बच्चों की कस्टडी केस भी हार गए। बावजूद इसके अरुण उसके बच्चे को छीनना चाहता था।

    मेघना राणा की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने अरुण कुमार सिंह और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच एसआई गुरबचन सिंह को सौंपी। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना कर सबूत जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू की।

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस मनीषा बत्रा की एकल पीठ ने सुनवाई करते पुलिस से आरोपी अरुण कुमार सिंह और नाबालिग बच्चे अथर्व को 4 जून तक कोर्ट में पेश करने और याचिकाकर्ता मेघना राणा व उनके परिवार को सुरक्षा देने के आदेश दिए है। हमले में घायल मेघना राणा के पिता राजेंद्र राणा का इलाज पंचकूला के एक निजी अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, केमिकल स्प्रे के कारण उनकी आंखों में गंभीर जलन और दृष्टि धुंधली हो गई है। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

  • Haryana News: Starlit International School Raipur Rani मे हुई चोरी, देखें वीडियो

    Haryana News: Starlit International School Raipur Rani मे हुई चोरी, देखें वीडियो

    पंचकूला: स्टारलिट इंटरनेशनल स्कूल दंदलवाड मे चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार चोर स्कूल मे लगे सीसीटीवी कैमरे, सोलर सिस्टम की बैटरियां, एलईडी टीवी शाहिद अन्य सामान चोरी कर लिया है।

    इसके साथ ही स्कूल में तोड़फोड़ भी की गई है। घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Haryana News: Highway पर हुआ भयानक हादसा, ड्राइवर सहित गर्भवती महिला और बच्ची घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: Highway पर हुआ भयानक हादसा, ड्राइवर सहित गर्भवती महिला और बच्ची घायल, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर 2 के पास शिमला हाईवे के निजी ट्रक और स्विफ्ट गाड़ी की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 2 चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

    हादसे के पीछे किसकी लापरवाही है इसकी जांच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक खराब होने के चलते खड़ा हुआ था। इस दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट ने टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

    बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। बच्ची की गर्भवती माँ और ड्राइवर को भी चोटे लगी है। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है। गनीमत यह रही कि इस घटना मे कोई जनि नुकसान नहीं हुआ।

  • Haryana News: युवक का तेजधार हथियार से कत्ल, भाई ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Haryana News: युवक का तेजधार हथियार से कत्ल, भाई ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में तेजधार हथियार से हमला कर 26 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात सेक्टर 20 और 21 के बीच स्थित चौक पर हुई। मृतक युवक की पहचान आकाश के रूप में हुई है। आकाश पंजाब के ढकोली का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, आकाश को किसी ने तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आकाश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    आकाश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सेक्टर 6 स्थित सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका लग रही है। पुलिस ने बताया कि आकाश बर्फ बेचने का काम करता था। वहीं मृतक के भाई सूरज ने आरोप लगाए कि मुंशी ब्लैकिया और उसके साथ कुछ युवकों ने मिलकर भाई की हत्या की है। सेक्टर 21 की चौन्की इंचार्ज राहुल ने बताया कि मामला दर्ज करके आरोपीयो की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Haryana News: Police Constable पर वर्दी का रौब दिखाने और हाथापाई करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Haryana News: Police Constable पर वर्दी का रौब दिखाने और हाथापाई करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    नयागांवः चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में चंडीगढ़ पुलिस का एक कांस्टेबल नयागांव में एक घर में घुसकर अपनी वर्दी का रौब दिखा रहा है और वह एक नाबालिग बच्चे के साथ हाथापाई करने की कोशिश कर रहा है। जब परिवार के सदस्यों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी हाथापाई करने लगा। साथ में जब एक महिला रिश्तेदार बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी इस कांस्टेबल ने धक्कामुक्की की। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इस वीडियो के बाद नयागांव निवासी ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है और चंडीगढ़ पुलिस के इस कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार गली में खेलने को लेकर बच्चों की आपस में बैहस हुई थी। उन्हीं बच्चों से एक बच्चे के पिता पुलिस कर्मी है। कांस्टेबल शिकायत लेकर उनके घर आया, लेकिन उसने शिकायत करने के बजाए वहां पर पहुंचकर हाथापाई करने की कोशिश की। जब परिवार ने ऐसा करने से उसे रोका तो परिवार के साथ ही मारपीट शुरू कर दी और गालियां देने लगा। साथ ही वह परिवार को धमकी भी देने लगा। महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपित कांस्टेबल ने कहा कि वह चंडीगढ़ पुलिस का कर्मचारी है। उसका कोई कुछ भी नहीं कर सकता है। नयागांव थाना के एसएचओ गुरमेहर सिंह ने बताया कि इस मामले के संबंध में शिकायत आई है, मामले की जांच जारी है।
  • Haryana News: युवक पर लोहे की कस्सी से जानलेवा हमला, 20 मिनट सड़क पर तड़पता रहा युवक, देखें वीडियो

    Haryana News: युवक पर लोहे की कस्सी से जानलेवा हमला, 20 मिनट सड़क पर तड़पता रहा युवक, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-19 में शराब के ठेके के पास सीईडी मोड के पास आपसी कहासुनी में एक युवक ने दूसरे युवक पर कूड़ा उठाने वाली लोहे की कस्सी से हमला कर दिया। दोनों युवक शाम 6 से साढ़े 6 बजे के बीच खुलेआम शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। काफी देर तक दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई जिसके बाद एक युवक ने 37 वर्षीय संदीप पर लोहे की कस्सी से युवक की गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। लोहे की कस्सी युवक के गले में ही फंस गई जिसके बाद युवक 20 मिनट तक सड़क पर ही तड़पता रहा। जिसके बाद पीसीआर मौके पर पहुंची और युवक को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पीजीआई रेफर कर दिया। घायल युवक अभयपुर में मोबाइल की दुकान चलाता है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों शराब पी रहे थे और आपस में काफी देर से लड़ाई कर रहे थे। बहस ज्यादा होने के बाद एक युवक ने हमला कर दिया। हमला करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया है। इसी जगह पर आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता है। पुलिस की गश्त नहीं होती। शराब के ठेके के पास लोग खुलेआम शराब पीते रहते हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • Haryana News: विदेश भेजने की आड़ में करोड़ों की ठगी मारने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: विदेश भेजने की आड़ में करोड़ों की ठगी मारने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    हरियाणा: पंचकूला एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट द्वारा विदेश भेजने के नाम पर 2 करोड़ 22 लाख 70 हजार रुपए की ठगी मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अंशुमन नेगी और रायदान माली के रूप मे हुई है।

    इस मामले में जानकारी देते हुए एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजेंद्र सिंह ने बताया कि इस गिरोह के आरोपी पार्थ जानी पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जिससे पूछताछ के बाद उसने दो और आरोपियों की जानकारी दी , जिन्हे पुलिस ने 3 लाख की रिकवरी के साथ काबू किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गुजरात और दूसरे को उत्तराखंड से पकड़ा है। उक्त गिरोह ने 12 लोगों को विदेश भेजने के नाम पर 2 करोड़ 22,70,000 की ठगी मारी है।

    सेक्टर 7 के रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर 2023 में मामला सामने आया था। इस मामले में अभी तक इस गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से ठगी के पैसे रिकवर किए जाने बाकी है।पुलिस को जांच मे पता चला कि कुछ पैसे आरोपियों के खाते में भी है। कोर्ट के आदेशों के बाद पैसे अकाउंट मे फ्रीज करवा कर रिकवर किए जाएंगे।

  • Haryana News: शादी में घुड़सवारी को लेकर हुआ विवाद, 300 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में हुई दुल्लन की विदाई, देखें वीडियो

    Haryana News: शादी में घुड़सवारी को लेकर हुआ विवाद, 300 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में हुई दुल्लन की विदाई, देखें वीडियो

    पंचकूला: जिले के खंड रायपुररानी के गांव मौली में शादी के दौरान दुल्हे की गांव में घुड़ सवारी को लेकर विवाद पर हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जब दुल्हा बारात लेकर गांव पहुंचा तो घुड़ सवारी को लेकर एक समुदाय भड़क गया। इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के पास पहले से इनपुट थे और पुलिस पूरे मामले को लेकर मुस्तैद थी। जिसके बाद पुलिस की सुरक्षा में एक दलित की शादी संपन्न कराई गई। दरअसल, देहात के लोगों ने दलित दूल्हे की बग्घी को रोक दिया। हालत बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। इसके बाद 300 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में शादी संपन्न कराई गई और दुल्हन की विदाई कराई गई। बताया जा रहा है कि रायपुररानी के मौली गांव पुलिस सुरक्षा के बीच शादी कराई गई। शादी के पहले ही जैसे ही गांववालों को पता चला कि एक दलित दूल्हा घोड़ी चढ़कर बारात जाएगा, तब गांव वालों ने विरोध किया। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद गांव के लोग राजी हो गए। हालांकि जिस दिन शादी होनी थी, उस दिन दूल्हा जैसे ही बारात लेकर निकला गांव के कुछ लोग उग्र हो गए और दूल्हे की बग्घी को ही रोक दिया। इसके बाद पुलिस को ख़बर दी गई। पुलिस की मानें तो जब दूल्हा गांव शहजादपुर से मौली की ओर पहुंचा तो बीच रास्ते में ही उसे रोक दिया गया था। इसके बाद करीब 300 पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस की टीम ने फिर बारात को एस्कॉर्ट किया और बग्घी को अपनी निगरानी में दोपहर करीब 1 बजे गांव में दाखिल कराया। हालांकि रास्ते में मौली गांव के लड़के बारी संख्या में खड़े थे, लेकिन पुलिस भी चप्पे चप्पे पर मौजूद रही। दूल्हे की बग्घी को देखकर कुछ लड़कों ने उत्पात मचाने के लिए शोर-शराबा भी किया, लेकिन पुलिस ने मजबूती के साथ स्थिति को संभाले रखा। बावजूद इसके कुछ युवाओं ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने युवकों को खदेड़ा। वहीं, हालात को देखते हुए पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई। इसके बाद विधि-विधान से शादी को संपन्न कराया गया। शाम करीब 6 बजे दूल्हा-दुल्हन को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच विदाई दी गई। इस बारे में थाना रायपुररानी के एसएचओ सोमवीर ढाका ने बताया कि, “गांव में दूल्हे की घुड़सवारी को लेकर विवाद था, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से शादी को संपन्न कराया। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, विरोध कर रहे लोगों को समझा दिया गया।”
  • कार में आए चोर Axis Bank की ATM मशीन काटकर कैश लेकर हुए फरार

    कार में आए चोर Axis Bank की ATM मशीन काटकर कैश लेकर हुए फरार

    पंचकूलाः पिंजौर के ईश्वर नगर में चोरों ने एक्सिस बैंक की एटीएम मशीन को निशाना बनाया। जहां चोर देर रात गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर मशीन से कैश चोरी करके ले गए। लोगों की सूचना पर 112 पर पुलिस को दी। वहीं मौके पर पीसीआर और पिंजौर पुलिस छानबीन में पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि देर रात चोरों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काट डाला और कैश का बॉक्स लेकर भाग गए। पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रुपेश चौधरी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि चोरी करने वाले कार से आए थे।

    इसके बाद एटीएम में लगे कैमरे में केमिकल छिड़क दिया। इस कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने बताया कि देर रात कार से आए चोरों में सिर्फ कार दिखाई दे रही है। कार से आने वाले आरोपियों की संख्या की पता नहीं चला है। साथ ही एटीएम से कैश कितना चोरी हुआ है, इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। लोगों से पुलिस पूछताछ की जा रही है।

    लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले पिंजौर में चोरों ने कई शराब के ठेकों को भी निशाना बनाया था। अब उन्होंने एटीएम को टारगेट कर पुलिस और प्रशासन की नाक में दम कर दिया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। कालका के एसीपी आशीष नेहरा ने कहा कि गैस कटर से एक्सिस बैंक के एटीएम से कैश चोरी होने के मामले में गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी हैं। एटीएम के पास लगे से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।