Category: Himachal>Solan

  • प्रेम प्रसंग में पति बन रहा था रोड़ा, चाकू मार की हत्या

    प्रेम प्रसंग में पति बन रहा था रोड़ा, चाकू मार की हत्या

    सोलनः सोलन के कसौली में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी और कथित प्रेमी ने मिलकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जोहड़ पटियाला गांव में नेपाल मूल के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने चाकू से हमला कर हत्या की और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है और मामले की जांच जारी है। हत्या के पीछे कथित प्रेम प्रसंग की भी जांच की जा रही है।

    सूचना के अनुसार मृतक के घर पर शनिवार रात को एक कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान महिला और उसके कथित प्रेमी ने व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

    हत्या के बाद उसका शव दूर झाड़ियों में फेंक दिया गया। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    दंपति नेपाली मूल के हैं और दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया चाकू भी बरामद कर लिया है।

     

  • Toll Plaza पर पंजाबियों की दबंगई, मारपीट कर मौक से भागे युवक, देखें वीडियो

    Toll Plaza पर पंजाबियों की दबंगई, मारपीट कर मौक से भागे युवक, देखें वीडियो

    सोलन: हिमाचल के सनवारा टोल प्लाजा पर पंजाबी युवकों की दबंगई और टोल कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद युवक कार को वापस मोड़कर रॉन्ग साइड से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार युवक टोल टैक्स से फ्री जाने की मांग कर रहे थे और खुद को स्टाफ का व्यक्ति बता रहे थे। जब टोल कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने हंगामा कर दिया और हाथापाई शुरू कर दी।

    मौके पर मौजूद टोल कर्मी मोनू कुमार ने बताया कि वह ड्यूटी पर थे इतने में एक कार वीआईपी लाइन में आकर रुकी, जब उन्होंने कार्ड दिखाने की बात कही तो वह उनसे बहसने लगे। जब नहीं जाने दिया तो गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने पर उतर आए। इस दौरान जब वीडियो बनाना शुरू किया वह कार को उलटी दिशा में लेकर वापस की ओर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Himachal News: वर्दी की आड़ में नशे का खेल चलाता पुलिस कर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Himachal News: वर्दी की आड़ में नशे का खेल चलाता पुलिस कर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    सोलनः हिमाचल में वर्दी को दागदार करने की घटना सामने आई है। वहीं आज पुलिस ने हेड कांस्टेबल को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सोलन के ASP राज कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में उनकी टीम ने रेड करके हेड कांस्टेबल को 157 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोलन के दोहरी दीवार क्षेत्र से 157 ग्राम चिट्टे के साथ हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।

    इसमें चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी प्रदीप कुमार गिरफ्तारी के समय वर्दी में मौजूद था। पुलिस की वर्दी में नशे की तस्करी करना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। क्या अब रक्षक ही भक्षक बन गए हैं? इस तरह के सवाल आम जनता के जहन में उठने लगे है। सोलन पुलिस की यह कार्रवाई भले ही देर से सामने आई हो, लेकिन एक बार फिर से यह दिखा दिया है कि हिमाचल की धरती पर नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कोई भी हो, किसी भी राज्य का हो, या किसी भी पद पर हो।

    एएसपी सोलन राज कुमार ने बताया कि प्रदीप कुमार के साथ एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है, दोनों इस समय पुलिस रिमांड पर है। इससे साफ है कि यह कोई छोटा-मोटा मामला नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क की कड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की पूछताछ जारी है आरोपी से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से आया और किसे सप्लाई किया जाना था। एएसपी सोलन राज कुमार इस मामले ने न केवल सोलन बल्कि पूरे हिमाचल में नशे के खिलाफ जारी जंग को एक नया मोड़ दे दिया है।