Category: Punjab|Mohali

  • Punjab News: हुल्लड़बाजों पर पुलिस सख्त, जगह-जगह लगे नाकों पर हो रही Checking, देखें वीडियो

    Punjab News: हुल्लड़बाजों पर पुलिस सख्त, जगह-जगह लगे नाकों पर हो रही Checking, देखें वीडियो

    मोहालीः होली का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। जहां लोग रंगों से खुशियां मनाते नजर आते हैं, लेकिन कुछ लोग इस त्योहार पर हुड़दंग मचाते हैं, जिनसे त्योहार का सारा मजा खराब हो जाता है। इन लोगों से निपटने के लिए मोहाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है। पुलिस ने मोहाली में अलग-अलग जगहों पर खास नाकेबंदी की है, ताकि कोई भी व्यक्ति हुल्ड़बाजी न कर सके और त्योहार को खराब न कर सके।

    जानकारी देते हुए थानेदार रूपिंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी मोहाली और बड़े अधिकारियों के निर्देश पर शहर के जगह-जगह पर नाकाबंदी की गई है। इस दौरान मटोर एरिया में 24 घंटे नाकाबंदी चल रही है। वहीं जो लोग हुल्ड़बाजी करते हैं उनके खिलाफ स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। हर वाहन की जांच की जा रही है और अगर कोई भी संदिग्ध चीज पाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक उन्होंने करीब 6 मोटरसाइकिलें इंपाउंड की हैं और कई के चालान काटे गए हैं।

    इस कार्रवाई से काफी फर्क पड़ा है और लोग खुदको सेफ महसूस कर रहे हैं और परिवार शांति के साथ होली खेल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि माता-पिता अपने बच्चों को बाइक चलाने से पहले यह पता कर लें कि वे कहां गए हैं और क्यों गए हैं, ताकि कोई भी अनहोनी होने से पहले उसे रोका जा सके। इसी के साथ उन्होंने परिवारों से अपील की कि बच्चों को हुल्ड़बाजी से रोकना चाहिए और इस त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए।

     

     

  • Punjab News: Babbu Maan के खुले अखाड़े में भीड़ हुई बेकाबू, SP ने दी सख्त Warning, देखें वीडियो

    Punjab News: Babbu Maan के खुले अखाड़े में भीड़ हुई बेकाबू, SP ने दी सख्त Warning, देखें वीडियो

    मोहालीः कबड्‌डी टूर्नामेंट में पंजाबी सिंगर बब्बू मान के खुले अखाड़े में भीड़ बेकाबू हो गई। बब्बू मान बार-बार फैंस को समझाते रहे, लेकिन वह नहीं रुके। लाइव दिखा रहा कैमरा तक नीचे गिर गया। यह देख पंजाब पुलिस एक्शन में आ गई जिसके बाद मोहाली के SP ने माइक संभाल लिया। उन्होंने दो-टूक कहा कि अगर 5 मिनट में शांत न हुए तो प्रोग्राम बंद करा देंगे। सिंगर, पुलिस और टूर्नामेंट आयोजकों की मिन्नतों के बाद फैंस शांत हुए।

    जानकारी मुताबिक, मोहाली के गांव बल्लोमाजरा में कबड्‌डी टूर्नामेंट चल रहा था। शनिवार रात यहां बब्बू मान लाइव परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान फैंस ने हूटिंग की कि उन्हें स्टेज साफ नहीं दिख रही है। अभी शो शुरू ही हुआ था। यह जानकर सिंगर बब्बू मान ने फैंस की डिमांड पर लाइव टेलीकास्ट कर रहे कैमरों को सामने से हटवा दिया। उन्होंने कैमरामैन को कहा कि वह साइड से एंगल बनाए। इसके बाद बब्बू मान ने आधे घंटे तक परफॉर्म किया। इसके बाद अचानक फैंस बेकाबू हो गए और एक-दूसरे से धक्का-मुक्की होने लगी। इससे व्यवस्था बिगड़ने लगी। यह देखकर बब्बू मान ने कहा कि बड़ी मुश्किल से परमिशन मिली है। सभी शांति बनाएं रखें, लेकिन फैंस नहीं माने। हालात हाथ से निकलते देखकर पुलिस अलर्ट हो गई। बब्बू मान को गाने से रोक दिया गया।

    मोहाली के SP मनप्रीत सिंह ने माइक संभाल लिया। उन्होंने स्टेज के नीचे से ही फैंस को सीधी चेतावनी दी। SP ने कहा कि यह मेरी आखिरी चेतावनी है। अगर 5 मिनट में सब शांत नहीं हुए तो प्रोग्राम की परमिशन तुरंत कैंसिल कर दी जाएगी। लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा आया तो मैं किसी को नहीं बख्शूंगा। उन्होंने कहा कि जो स्टेज पर गा रहे हैं वह हमारे पंजाब की शान है और उनके शो को एंजॉय करों न कि खराब।

    इसके बाद बब्बू मान ने माइक संभालकर पुलिस अधिकारी को पंजाब की शान कहते हुए कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। मान ने कहा कि SP हमारे बेहद खास हैं। उन्होंने मेरी बात मान ली है। अगर आप लोग अगले 20-24 मिनट शांति से रहे तो ही मैं आगे गाऊंगा। पुलिस की चेतावनी और बब्बू मान की अपील का फैंस पर असर पड़ा और वह शांत हो गए। जिसके बाद पुलिस की कड़ी हिदायतों के बाद मान ने प्रोग्राम शुरू किया।

  • Punjab News: दुकान के बाहर रखी पानी की मोटर लेकर फरार हुआ चोर, देखें CCTV

    Punjab News: दुकान के बाहर रखी पानी की मोटर लेकर फरार हुआ चोर, देखें CCTV

    मोहाली: फेज-2 में स्थित अग्रवाल हार्डवेयर स्टोर से चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोर देखते ही देखते दुकान के बाहर रखी हुई पानी की मोटर चोरी कर मौके से फरार हो गया है। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

    घटना के समय चोर पहले इधर-उधर देखकर यह सुनिश्चित करता है कि उसको कोई देख नहीं रहा है हालांकि उसको इस बात का अंदाजा नहीं था कि दुकान में सीसीटीवी लगे हुए हैं। उसी दौरान दुकानदार अंदर एक ग्राहक को सामान दे रहा था।

    कुछ पलों के लिए उसकी नजर सीसीटीवी स्क्रीन से हट गई जैसे ही चोर पानी की मोटर उठाकर भागने लगा दुकानदार की नजर उस पर पड़ गई। दुकानदार ने तुंरत शोर मचाया जिसको सुनकर दुकान का नौकर भी चोर के पीछे दौड़ा परंतु शातिर आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गया।

    दुकानदार से इस बारे में पुलिस को शिकायत दे दी। चोर की मोटरसाइकिल का नंबर भी पुलिस को दे दिया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले को कब तक सुलझाती है फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

  • Punjab News: बारिश के साथ हुई नए साल की शुरुआत, कोहरे से मिली राहत, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश के साथ हुई नए साल की शुरुआत, कोहरे से मिली राहत, देखें वीडियो

    मोहालीः साल 2025 के विदा होते ही नए साल 2026 की शुरुआत पंजाब में बारिश के साथ हुई। नए साल के पहले ही दिन सुबह से मौसम ने करवट ली और शहर में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। बीते 6 से 7 दिनों से लगातार पड़ रहे घने कोहरे से जूझ रहे लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी है।

    पिछले कई दिनों से मोहाली और आसपास के इलाकों में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा था। हालात यह थे कि रात के समय विजिबिलिटी लगभग शून्य हो जाती थी, जबकि दिन में भी दृश्यता महज 10 से 15 मीटर तक सीमित रह जाती थी। खराब विजिबिलिटी के कारण सड़कों पर वाहन चलाना बेहद जोखिम भरा हो गया था और हादसों की आशंका लगातार बनी हुई थी।

    कोहरे की वजह से ट्रैफिक प्रभावित रहा, स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन आपस में टकराने की घटनाएं भी सामने आईं। 2 दिन पहले मोहाली में देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर ने प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। नए साल के पहले दिन हुई बारिश से वातावरण में जमा धुंध और कोहरा काफी हद तक साफ हो गया है। मौसम में आए इस बदलाव से सड़कों पर विजिबिलिटी में सुधार देखने को मिला है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि बारिश के चलते ठंड में इजाफा जरूर हुआ है, लेकिन कोहरे से निजात मिलने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। 5.2 डिग्री तापमान के साथ गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं, अमृतसर और चंडीगढ़ में दृश्यता जीरो, लुधियाना में 10 मीटर, पटियाला में 20 मीटर, जबकि हलवारा, गुरदासपुर, पठानकोट, बठिंडा और बल्लोवाल सौंकड़ी में 50 मीटर से कम दृश्यता दर्ज की गई। इसकी वजह से हवाई और रेल आवाजाही पर असर पड़ा है।

  • Punjab News: चुनाव आयोग ने लॉन्च किया “Book a Call with BLO” मॉड्यूल, लोगों को मिलेगी घर बैठे सुविधा

    Punjab News: चुनाव आयोग ने लॉन्च किया “Book a Call with BLO” मॉड्यूल, लोगों को मिलेगी घर बैठे सुविधा

    मोहालीः भारत निर्वाचन आयोग ने आम लोगों और मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदाता सेवा पोर्टल पर एक नया मॉड्यूल “बुक ए कॉल विद बीएलओ” मॉड्यूल लॉन्च किया है। इस सुविधा के माध्यम से, आम नागरिक या मतदाता अब बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से सीधे संपर्क कर सकेंगे और मतदाता सूची, मतदाता पहचान पत्र, मतदाता पर्ची और चुनाव से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

    जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त कोमल मित्तल, आईएएस ने बताया कि जब कोई नागरिक मतदाता सेवा पोर्टल पर “बीएलओ के साथ कॉल बुक करें” विकल्प का उपयोग करके कॉल बुक करता है, तो संबंधित बीएलओ को एक टेक्स्ट संदेश भी प्राप्त होगा। बूथ लेवल अधिकारी आवेदक को कॉल करके उसकी समस्या या प्रश्न का समाधान करेंगे। उन्होंने बताया कि कॉल पूरी होने के बाद बूथ लेवल अधिकारी अपने ऐप में “कॉल रिक्वेस्ट” विकल्प के अंतर्गत “संपर्कित” बटन पर क्लिक करके स्टेटस अपडेट करेंगे। यह प्रणाली पारदर्शी और त्वरित गति से मतदाता संबंधी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त कोमल मित्तल ने जिले के मतदाताओं से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सेवा पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की ताकि उन्हें समय-समय पर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों और गतिविधियों की नवीनतम जानकारी मिलती रहे।

  • Punjab News: सुहाना अस्पताल में बच्चे बदलने का मामला सुलझा, DNA रिपोर्ट से हुई पुष्टि, देखें वीडियो

    Punjab News: सुहाना अस्पताल में बच्चे बदलने का मामला सुलझा, DNA रिपोर्ट से हुई पुष्टि, देखें वीडियो

    मोहाली: सुहाना अस्पताल में बच्चे के बदल जाने का मामला अब सुलझ गया है। बच्चे के पिता संदीप सिंह ने यह मामला हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उठाया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान बच्चे के असली माता-पिता की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट करवाया गया।

    आज आई रिपोर्ट में यह साबित हो गया कि बच्चा वास्तव में संदीप सिंह और उनकी पत्नी का ही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बच्चे को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संदीप सिंह दंपति के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने भी मामले को अब बंद कर दिया है।

  • Punjab News: स्कूलों में फिर बढ़ी छुट्टियां, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

    Punjab News: स्कूलों में फिर बढ़ी छुट्टियां, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

    मोहाली: पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों के जन जीवन काफी प्रभाव पड़ा है। पंजाब के कई जिलों में अभी भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। कई इलाकों में बाढ के कारण गांव पानी में डूब चुके हैं। इस बार से बचने के लिए जहां सरकार द्वारा राहत के कार्य किया जा रहे हैं वही पंजाबी गायक भी अब लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ – ਪੰਜਾਬ ’ਚ 3 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ ਸਾਰੇ ਸਕੂਲ ਬੰਦ!

    बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हाल ही में सीएम भगवंत मान ने 30 अगस्त तक पंजाब के सभी स्कूलों कालेज में छुट्टियों का ऐलान किया था। लेकिन हालातों में सुधार ज्यादा न होने के करण शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने लगातार स्कूलों में फिर से इन छुट्टियों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। पंजाब में अब 3 सितंबर तक सभी स्कूल कालेज बंद रखने के आदेश जारी किए गए है।

    मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लिखा कि ”माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान जी के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 3 सितंबर 2025 तक छुट्टियां की जाती हैं। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे सुरक्षा को पहल दें तथा प्रशासन द्वारा दी गई हिदायतों की पालना करें। गौतरलब है कि इससे पहले पंजाब में बाढ़ के कारण 31 अगस्त तक छुट्टियां घोषित की गई थी, जिन्हें अब बढ़ा दिया गया है।

  • Punjab News: चुनाव के दौरान हुई झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनाव के दौरान हुई झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

    मोहाली: धर्मगढ़ गांव में हो रहे पंचायत चुनाव के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस अधिकारी उसको अस्पताल में ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस मामले पर पीड़ित व्यक्ति का बयान भी सामने आया है उसने कहा कि लंच टाइम हुआ था। इस दौरान वह खाना देने गया था।

    इसी बीच उस पर पीछे किसी चीज से हमला कर दिया जिसके बाद सिर पर उसे गंभीर चोट लग गई है। उसने बताया कि कोई आपसी रंजिश नहीं थी वो खाना देकर वापिस आ रहा था। इसी दौरान बाहर आते हुए पीछे से किसी ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वह पंचायत चुनाव में कैंडिडेट है। पीड़ित का कहना है कि उस पर बिना किसी बात के हमला किया गया है ऐसे में उसने इंसाफ की मांग की है।

    वहीं इस मामले पर बात करते हुए औंकार सिंह नाम के व्यक्ति ने कहा कि हम बैठे थे। उन्होंने जब देखा व्यक्ति को चोट लगी है तो वह तुरंत अस्पताल में ले आए। उनका कहना है कि व्यक्ति गरीब है उसको वित्तीय सहायता देनी चाहिए और उसके साथ हुए अत्याचार पर भी एक्शन होना चाहिए।

  • Punjab News: पटियाला रोड हत्याकांड सुलझा, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पटियाला रोड हत्याकांड सुलझा, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ज़ीरकपुर: पटियाला रोड पर 3 जुलाई को हुई नौजवान चंदन की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। वारदात की वजह मामूली कहासुनी बताई जा रही है, जो देखते ही देखते खूनखराबे में बदल गई।

    पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि 3 जुलाई की रात चंदन की कुछ युवकों से बहस हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने चाकुओं से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चंदन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मोहाली के जगतपुरा इलाके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन इस बात की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की।

  • Punjab News: लापता Retired Professor की लाश मोरनी से बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे

    Punjab News: लापता Retired Professor की लाश मोरनी से बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे

    चंडीगढ़ः मोहाली 3 जुलाई से लापता चल रहे रिटायर्ड प्रोफेसर अमरजीत सिंह सिहाग की लाश हरियाणा के मोरनी इलाके से बरामद हुई है। इस मामले में मोहाली पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला करोड़ों रुपये के लेन-देन से जुड़ा हो सकता है।

    मृतक प्रोफेसर के बेटे राहुल सिहाग ने 3 जुलाई को आईटीसीटी थाना मोहाली में शिकायत दी थी कि उनके पिता बिना बताए घर से चले गए हैं। उन्होंने आशंका जताई थी कि उनके पिता का अपहरण किया गया है। राहुल ने बताया कि अमरजीत सिंह अपनी कार घर पर ही छोड़ गए थे और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। उसी शाम उनके पिता ने घर के नौकर दुनी राम को फोन कर 35 से 40 लाख रुपये का इंतजाम कर सेक्टर-88 पहुंचने को कहा था। यह रकम किसी को सौंपनी थी।

    लेकिन इसके बाद प्रोफेसर का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस को मोरनी से अमरजीत सिंह की लाश बरामद हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।