Category: Punjab>Rupnagar

  • पंजाब : ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: बहरामपुर रोड पर गत रात ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गांव अवांखा निवासी बुजुर्ग केवल कृष्ण देर रात अपनी साइकिल पर गेहूं लेकर बहरामपुर रोड से अपने गांव अवांखा लौट रहा था।

    जैसे ही वह अपने गांव के नजदीक पहुंचा तो सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बुजुर्ग साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उधर दीनानगर पुलिस को सूचना मिलते ही एएसआई गुरनाम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः घर से बकरी को खा गया तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के श्री हरगोबिंद पुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इलाके में तेंदुएं के आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में तेदुएं ने घर में बंधी हुई बकरी को बुरी तरह से नोचकर खा गया। बकरी की हालत देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए है। इलाके में तेदुएं के घूमने की तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें बकरी का मुंह बंधा हुआ देखा जा सकता है, लेकिन उसका बाकी हिस्से को तेदुएं ने बुरी तरह से नोच दिया। लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है। बताया जा रहा हैकि अभी भी तेदुएं को काबू नहीं किया जा सका।

  • पंजाबः बहन की शादी के लिए कनाडा से लौटे 27 वर्षीय युवक का क+त्ल, देखें वीडियो

    सीसीटीवी फुटेज में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    गुरदासपुरः जिले में बहन की शादी के लिए 5 महीने पहले कनाडा से आए युवक का शव तिब्बड़ थाने के गांव कोठे के पास फ्लाईओवर के नीचे झाड़ियों में मिला। मृतक युवक अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी के लिए घर से निकला था। शव मिलने के बाद जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो हैरानी की बात यह सामने आई कि उसमें 2 लोग थे, जिनमें से एक लड़की के कपड़े पहने हुए दिख रहा है। जिसके बाद कार में शव लाया गया और यहां फेंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच करने के बाद मामले में दो युवकों पर केस में नामजद कर लिया। मृतक की पहचान जश्नप्रीत सिंह (27) पिता नगवंत सिंह निवासी कोट केसरा सिंह थाना झंडेर हाल निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां के रूप में हुई है। मृतक युवक 22 अप्रैल को अपने एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए फतेहगढ़ चूड़ियां से गुरदासपुर आया था, लेकिन बाद में उसका फोन बंद हो गया। वहीं अगली सुबह थाना तिब्बड़ की पुलिस को एक युवक का अज्ञात शव मिला, जिसकी पहचान बाद में जश्नप्रीत सिंह के रूप में हुई।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    पुलिस ने मृतक जश्नप्रीत के दोस्तों द्वारा शव फेंके जाने की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक जश्नप्रीत सिंह के पिता नगवंत सिंह ने पुलिस को बताया है कि वह पंजाब पुलिस में तैनात थे। उनका बेटा जश्नप्रीत कनाडा में रहता है और करीब 5 महीने पहले अपनी बहन की शादी के लिए गांव लौटा था। 22 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे जशन यह कहकर घर से निकला कि गुरदासपुर में रहने वाले उसके एक दोस्त का जन्मदिन है और वह वहां जा रहा है। शाम करीब 5 बजे उसके पास फोन आया कि वह अपने दोस्त की पार्टी के लिए गुरदासपुर पहुंच गया है। साढ़े 6 बजे हमने जश्नप्रीत को दोबारा फोन किया तो उसका फोन बंद था। जब काफी देर तक उसका फोन नहीं आया तो हमने उसकी तलाश शुरू की।

    23 अप्रैल की सुबह उन्हें पता चला कि तिब्बड़ थाने की पुलिस को गांव कोठे घराला के पास एक युवक का शव मिला है। शव देखने के बाद पता चला कि शव जश्नप्रीत का है। जश्नप्रीत के पिता ने कहा कि उन्हें यकीन है कि उनके बेटे को गांव सराय निवासी हरजिंदर सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी और उसके अन्य साथियों ने कोई जहरीला पदार्थ देकर मार डाला है। तिब्बड़ थाना प्रभारी अमृतपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर सदर थाने के गांव सराय निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी पुत्र हरजिंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके अज्ञात साथी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब: गंदे नाले मे मिले शव की गुत्थी सुलझी, 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    बटाला: कादिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का मामला सुलझाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गाठ दिवसएक युवक का शव गंदे नाले  में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान साहिल (24) पुत्र जीता निवासी वाल्मीकि मोहल्ला कादियां के तौर पर हुई। शव के चेहरे पर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जानकारी देते हुए डीएसपी राजेश कक्कड़ और इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर इन पांच आरोपियों को काबू किया गया है।  पुलिस को जांच मे पता चल कि साहिल की मौत नशे की लत के कारण हुई थी और उसके शव को क्षत-विक्षत करने वाले उक्त आरोपियों के अन्य 3 साथियो की तलाश जारी है।

  • पंजाब : सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : देर रात हलका डेरा बाबा नानक के गांव कोटली सूरत मल्ली के 2 सगे भाइयों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान आकाशदीप सिंह और दलजीत सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ चूड़ीडी से आते समय सड़क दुर्घटना में आकाशदीप और उसका छोटा भाई दलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जिनकी निजी अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत की खबर सुनकर पूरा गांव गमगीन हो गया और विधवा मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि ये दोनों भाई फतेहगढ़ चूड़ीड़ी में निहंग सिंह फास्ट फूड के नाम से फास्ट फूड का काम करते थे । रोजाना शाम को फतेहगढ़ चूड़ीड़ी से अपने घर कोटली सूरत मल्ली आते थे।

    देर रात भी काम से घर लौटते वक्त हादसा हो गया। जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई और परिजनों ने एसएसपी बटाला और उच्च पुलिस अधिकारियों से मांग की है। कि इस मामले में सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच कर उन्हें न्याय दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना को एक दुर्घटना बताया गया है। बता दें कि दोनों भाई इंस्टाग्राम पर निहंग सिंह फास्ट फूड के नाम से काफी मशहूर थे।

  • पंजाब: Prab Visa के संचालको से तंग होकर युवक ने किया Suicide, देखे वीडियो

    बटाला: इमीग्रेशन कंपनी में काम करने वाले एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गौरव पुत्र राजपाल निवासी मोहल्ला हमदानिया के तौर पर हुई है।

    मृतक की मां इंदु ने बताया कि उसके बेटे ने Prabvisa के  मालिकों से तंग आकर आत्महत्या की है। वह आज सुबह अस्पताल में काम करने के लिए आई थी। इसी बीच उसे फोन कर गौरव ने कहा कि मुझे माफ कर दीजिए, Prabvisa वाले उसे परेशान कर रहे हैं।

    जिससे तंग आकर वह अपनी जान दे रहा है। जब वह घर आई तो देखा कि गौरव पंखे से लटका हुआ है। सिविल अस्पताल के डॉ. अमनदीप ने बताया कि मरीज उनके पास आया था और उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की गर्दन पर चोट के निशान थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    इस मामले मे Prabvisa के सचालको से संपर्क साधना चाहा, लेकिन हो नहीं पाया। यदि वः अपना पक्ष रखना चाहते है, तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

  • पंजाब : शोरूम में लगी भीषण आग, देखें वीडीयो

    लाखों रुपयों का सामान जलकर हुआ राख

    गुरदासपुर : शोरुम में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बटाला रोड पर स्थित राहुल होम शाप पर देर रात आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। मालिक ने बताया कि रात 12.30 उन्हें फोन आया कि दुकान में आग लगी हुई। जिसके बाद जब पहुंचे तो भीषण आग की लपटों से दुकान जल रही थी।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। वही बटाला और गुरदासपुर से दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची, 4 घंटे की कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। जिसमें बच्चों के खिलौने, बेड, सोफे और फर्नीचर का काफी सामान था।

  • पंजाबः पूर्व विधायक का हुआ एक्सीडेंट, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    नवांशहरः चंडीगढ़ रोड पर स्थित गांव टोंसा में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कांगेस के पूर्व विधायक की भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसे में घायल हुए पूर्व विधायक अंगद सिंह को चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में गाड़ी के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए है। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें गाड़ी बुरी तरह से डैमेज हो गई है और क्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क किनारे किया जा रहा है। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    बता दें कि नवांशहर के पूर्व विधायक अंगद सैनी की गाड़ी ब्लाचौर से रोपड़ नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि वह फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर नवांशहर से चंडीगढ़ जा रहे थे कि गांव टौंसा के पास सड़क पर खड़ी एंबुलेंस से उसकी टक्कर हो गई। जिसके बाद उन्हें घायल हालत में मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • पंजाब : गंदे नाले से युवक का शव बरामद, देखें वीडियो

    बटाला : शव मिलने का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस को दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि बटाला-कादियां रोड पर गंदे नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव रजाई में लिपटा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद युवक का शव गंदे नाले से बाहर निकाला गया। शव की पहचान साहिल (24) पुत्र जीता निवासी वाल्मीकि मोहल्ला कादियां के तौर पर हुई है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    मृतक की मां पम्मी ने बताया कि उसके बेटे को कल दोपहर एक बजे उसके 2 दोस्त अपने साथ ले गये थे। कल जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो मैंने खुद ही उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन साहिल का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे का शव शैलर के पास गंदे नाले से बरामद हुआ है।

    सूचना मिलते ही मृतक के पिता जीता और मां पम्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। शव के चेहरे पर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था। स्थानीय SHO श्री बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए बटाला भेजा जा रहा है।

  • पंजाब : चोरों ने घर को बनाया निशाना, नगदी और सोने के आभूषण ले हुए फरार, देखें वीडियो

    बटाला : जिले में चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं और इसी के चलते बीती रात शहर के अंदरुनी मोहल्ले में चोरी की वारदात हुई। वहीं घर की मालकिन शरणजीत कौर ने बताया कि रात को चोर खिड़की तोड़कर उनके घर में घुस आए। वही पहली मंजिल में वह और उसका बेटा सो रहे था और उन्हें रात में कुछ पता नही लगा और सुबह ही उनकी नींद खुली।

    वीडियो देखने के लिए link पर click करें

    जब वे उठे तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और लॉकर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद और सोने के आभूषण लेकर चोर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है चोरों ने उन्हें बेहोश कर दिया था। मामले की जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार ने चोरी की सूचना थाने में दी थी। मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है।