Category: Punjab>Rupnagar

  • पंजाब : सब्जी मंडी में फड़ी वालों ने ठेकेदार और मंडी बोर्ड के सैक्रेटरी पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब : सब्जी मंडी में फड़ी वालों ने ठेकेदार और मंडी बोर्ड के सैक्रेटरी पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    बटाला : सब्जी मंडी में फड़ियां लगाकर सब्जी बेचने वालों ने सब्जी मंडी के ठेकेदार और मंडी बोर्ड के सैक्रेटरी के खिलाफ पर्ची काटने को लेकर विरोध पर उतर आए है। कुछ समय पहले सब्जी मंडी की कैंटीन, पार्किंग और फड़ियों का ठेका जीत मसीह नाम के ठेकेदार को करीब 55 लाख रुपये में दिया गया है और इसके बाद ठेकेदार ने फड़ी वालों से उनकी तरफ से जगह के हिसाब से रोजाना रकम वसूली जा रही है।

    जिसका फड़ी लगाने वालों ने विरोध किया। उनका पक्ष है कि सब्जी मंडी के किसान जो प्रतिदिन 150 से 200 रुपये कमाते हैं, अगर वे 100 रुपये की फड़ी की पर्ची कटवा लेंगे तो, वे अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करेंगे। फड़ी वालों ने कहा कि सब्जी मंडी में कभी भी फड़ी वालों से पैसे नहीं लिए गए है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि फड़ी वालों से जबरदस्ती वसूली की जा रही है।

    लेकिन वे बदमाशी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका आरोप है कि जब वे इस बारे में मंडी बोर्ड के सचिव विजय कुमार से बात करने गए तो उन्होंने फड़ी यूनियन के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया और कथित तौर पर कहा कि पैसे देने होंगे, जो मर्जी कर लो। फड़ी यूनियन के समूह सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर उनसे जबरदस्ती वसूली की गई तो वे संघर्ष करेंगे।

  • पंजाबः चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सेक्टर अधिकारियों को नोटिस जारी

    नवांशहरः पंजाब में आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी नवजोत पाल सिंह रंधावा के निर्देशों के तहत शहीद भगत सिंह नगर के 3 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया में तैनात मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत गुरु नानक कॉलेज बंगा में पोलिंग स्टाफ की रिहर्सल हुई। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न सेक्टर अधिकारियों ने चुनाव कर्मियों को पूरी चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। 

    वहीं बंगा निर्वाचन क्षेत्र में तैनात किए गए 15 सेक्टर अधिकारियों में से 13 सेक्टर अधिकारियों ने अपना कर्तव्य बखूबी निभाया, लेकिन आत्मा राम सेक्टर अधिकारी नंबर 9 और हरबंस सिंह सेक्टर अधिकारी नंबर 11 सहित दो सेक्टर अधिकारी इस प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे। जिसके बाद सहायक रिटर्निंग अधिकारी बंगा ने गैर-उपस्थिति रहे सेक्टर अधिकारी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए दोनों अधिकारियों को आरपी अधिनियम 1950 और 1951 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

  • पंजाबः कांग्रेस को झटका, सरपंच सहित कई कार्यकर्ता आप पार्टी में हुए शामिल 

    पंजाबः कांग्रेस को झटका, सरपंच सहित कई कार्यकर्ता आप पार्टी में हुए शामिल 

    रोपड़: लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी के नेता लगातार दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। वहीं बंगा हलके में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गांव भोरोमाजरा के मौजूदा सरपंच राम सिंह अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये हैं। इस मौके पर बंगा से हलका प्रभारी कुलदीप सरहाल भी मौजूद रहे। कंग ने कहा कि सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर मान पार्टी में शामिल हुए हैं। आप हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती हैै।

  • पंजाब : नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने गाड़ी को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    पंजाब : नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने गाड़ी को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    बटाला : ई-रिक्शा और गाड़ी में टक्कर होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक नशे में था। नशे में धुत्त ई-रिक्शा चालक ने खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी को काफी नुकसान हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए वाहन मालिक सुरिंदर सिंह ने बताया कि उसकी गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी थी।

    इसी दौरान नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने उसकी खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि इन लोगों का सुधार होना चाहिए। पुलिस को अपनी कार्रवाही करनी चाहिए। सुरिंदर सिंह ने बताया कि उसने अभी 2 महीने पहले ही गाड़ी खरीदी है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।

  • पंजाब : चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला : पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी फतेहगढ़ चूड़ियां में बंद घर से 5 लाख रुपए की चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चोरी की नगदी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशा और चोरियां करने का आदी है।

    डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां खुशबीर कौर ने बताया कि 27 अप्रैल को सुखवंत सिंह निवासी भाटियां वाली गली ने शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ आनंदपुर साहिब गुरूद्वारा साहिब गया था। जब वह अगले दिन रात करीब साढे 11 बजे घर आया तो देखा घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और कमरे में रखी अलमारी में से 5 लाख रुपए की नगदी गायब है। 

    पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई राशि में से 4 लाख 70 हजार बरामद कर लिए हैं। आरोपित नशा व चोरियां करने का आदी है। आरोपी पर पहले भी कई मामलें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु क दी है। पुलिस ने आरोपित गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाब : आवारा कुतो ने महिला को नौचा, मौत

    पंजाब : आवारा कुतो ने महिला को नौचा, मौत

    गुरदासपुर: जिले के गांव किशनपुर में आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा महिला को बुरी तरह से नोंचने का मामला सामने आया है। इस दुर्घटना मे महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान (25) विवाहिता हरजीत कौर पुत्री प्रीतम सिंह के रूप मे हुई है। 

    जानकारी के मुताबिक हरजीत कौर  कुछ दिनों से मायके आई हुई थी। वह आज सुबह पांच बजे सैर करने के लिए घर से निकली थी। जब वह  काफी समय तक  वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद गांव जागोवाल बेट के श्मशान घाट के पास उसका शव पड़ा मिला। 

    मृतका के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी हरजीत कौर की शादी गांव खोजकीपुर निवासी हरजिंदर सिंह के साथ हुई थी। उसका पति बीएसएफ में नौकरी करता है। उसका एक आठ और एक चार साल के दो बेटे हैं। वह सैर के लिए घर से निकली थी, इस दौरान उस पर कुत्तों ने घेर कर हमला कर दिया। कुत्तो ने उसे बुरी तरह से नोंचा और उसकी मृत्यु पर ही मौत हो गई।

  • पंजाबः दमदमी टकसाल के संत करतार सिंह खालसा के भतीजे का बदमाशों ने किया क+त्ल, देखें वीडियो

    पंजाबः दमदमी टकसाल के संत करतार सिंह खालसा के भतीजे का बदमाशों ने किया क+त्ल, देखें वीडियो

    बटालाः दमदमी टकसाल के 13वें मुखी संत करतार सिंह खालसा के भतीजे व संत समाज के मुख्य प्रवक्ता भाई बलविंदर सिंह खालसा की मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। हत्या को बेहद दर्दनाक तरीके से अंजाम दिया गया है। वह पुलिस थाना घुमान के पास गांव अठवाल नहर के पुल के समीप गांव अठवाल नहर के पुल के पास गुरुद्वारा श्री रामसर के मुख्य सेवादार थे। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर बटाला अस्पताल भिजवा दिया है। सेवादार की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है।

    पुलिस इस बाबत आगे की कार्यवाही में जुटी है। वहीं हत्या के पीछे क्या वजह थी और हत्यारे कौन थे, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि दमदमी टकसाल एक सिख संगठन है। इस संगठन का प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरावाले भी रह चुका है। साल 6 जून 1984 में गोल्डन टैम्पल में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान भिंडरावाले अभियान में मारा गया था। इस अभियान में स्वर्ण मंदिर को भारी नुकसान हुआ। यही कारण था कि बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उन्हीं के अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई थी।

  • पंजाब : ट्रक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    रोपड़ : ट्रक में आग लगने का मामला सामने आया है। शहर से सटे गांव मलिकपुर फ्लाईओवर के पास क्लिंकर ले जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार चालक प्रेम लाल पुत्र चमन लाल निवासी बिलासपुर ट्रक नंबर एच.पी एक 5476 क्लिंकर को दरलाघाट से अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री दबुर्जी ले जा रहा था।

    जब वह मलिकपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो अचानक ट्रक के इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने ट्रक के केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नही हुआ।

  • पंजाबः जोश में आप पार्टी के नेता ने खोया आपा, विरोधियों को लेकर कही ये बातें, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : चुनाव के दिन आ गए है और पंजाब में आखिरी चरण में 1 जून को चुनाव होना तय हुआ है। जिसके चलते चुनावी मैदान में विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार धीरे-धीरे हो रहा है। वहीं उम्मीदवारों के खर्चों और वोटरों को प्रभावित करने की अन्य कोशिशों पर भी चुनाव आयोग की खास नजर है। लेकिन अगर लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर की बात करें तो वहां आम आदमी पार्टी के एक स्थानीय नेता का कब्जा है। पंजाब में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित रैली के दौरान वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और एक निजी महल में आयोजित बैठक में वे सीधे धमकी भरे अंदाज में बोलने लगे।

    आम आदमी पार्टी के डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी गुरदीप सिंह रंधावा बेशक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जीत हासिल नही कर सके। लेकिन फिर भी उनका उत्साह पूरी तरह बरकरार है। आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार शेरी कलसी के पक्ष में ऐतिहासिक शहर कलानूर में हुई एक बैठक की, एक छोटी सी क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें पार्टी के हलका डेरा बाबा नानक प्रभारी गुरदीप सिंह रंधावा सीधे तौर पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उन्होंने 2 साल तक किसी से कुछ नहीं कहा। लेकिन अब वे देखेंगे कि डेरा बाबा नानक निर्वाचन क्षेत्र में कौन सी कांग्रेस पार्टी या अकाली सीटें ले जाएंगे।

    यहीं नहीं गुरदीप रंधावा को ये भी कहते हुए सुना जा सकता है कि बाद में चाहे कोई कितना भी बुरा कहे कि उन्होंने उन्हें बहुत धक्का दिया। लेकिन वो उन्हें वो वक्त भी दिखाएंगे जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। इसके साथ ही रंधावा ने यह भी माना कि वह घर बैठे लोगों को जानकारी देने के लिए सार्वजनिक रूप से ऐसा कह रहे है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 2022 में विरोधियों ने जो ‘भाजी’ दी है, उसे डायवर्ट करना है, समय आ गया है। जाहिर है चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी के नेता के ऐसे भाषण माहौल खराब कर सकते है।

  • पंजाब : सड़क हादसे में सेना के जवान की मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : हीर गांव में एक सड़क दुर्घटना में छुट्टी पर आए सेना के एक जवान की मौत हो गई साथ ही दुर्घटना में उसका बेटा भी घायल हो गया। जवान अर्जुन सिंह 155 इन्फैंट्री (टीए) जैक राइफल में तैनात था और वर्तमान में जम्मू के राजौरी में कार्यरत था। जवान 15 दिन की छुट्टी पर घर आया था। इस बीच वह किसी निजी काम के लिए घर से निकले था और लौटते समय एक ट्रॉली की चपेट में आने से सड़क पर गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    घटना की जानकारी देते हुए मृतक जवान अर्जुन सिंह के परिजन पूर्व हवलदार चरणजीत सिंह ने बताया कि सूबेदार अर्जुन सिंह किसी जरूरी काम से गांव से जोड़ा छत्तरा जा रहा था। जोडा छत्तरा के नजदीक एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे साइड मार दी। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उसका एक छोटा बच्चा भी घायल हो गया। जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि युवक अपना नया मकान बनवा रहा था। जिसके चलते वह छुट्टी पर आये था। घर का काम पूरा नहीं होने के कारण उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी छुट्टी बढ़ा ली थी।

    वहां जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे 155 इन्फेंट्री (टीए) जैक राइफल के जवानों ने कहा कि सूबेदार अर्जुन सिंह बेहद प्रतिभाशाली और बहादुर जवान थे और वह हमेशा अपने जूनियर्स से प्यार से बात करते थे। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह की मृत्यु से उनकी यूनिट को बढ़ा घाटा हुआ है। जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकेगी।