Category: Punjab>Rupnagar

  • पंजाबः पैसों को लेकर नेता का मिल्क प्लांट के व्यक्ति से हुआ झगड़ा, 4 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गुरदासपुर के मिल्क प्लांट के पास पैसे के लेन-देन को लेकर भाजपा नेता का मिल्क प्लांट के व्यक्ति के साथ झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गए। जिनमें भाजपा के जिला प्रधान विकास गुप्ता भी घायल हो गये, जहां उन्होंने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरे पक्ष के घायलों ने भाजपा जिला प्रमुख पर दुकान पर आकर हमला करने का आरोप लगाया है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल भाजपा जिला प्रधान विकास गुप्ता ने बताया कि गुरदासपुर के पास दूध प्लांट का काम करने वाले सतपाल ने 2  साल पहले उन्हें एक लाख रुपये दिए थे। लेकिन उनका पैसा वापस नहीं किया जा रहा है, आज जब वह उनकी दुकान पर पैसा लेने गये तो उन्होंने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। इस बहस के दौरान सतपाल और उसके बेटे ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने साथियों को सूचित किया और उनके साथी उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले आए जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

    सिविल अस्पताल में ईलाज करवाने आए मिल्क प्लांट का काम करने वाले सतपाल और उनके बेटे राकेश कुमार ने कहा कि उनके पिता दुकान में काम कर रहे थे। उसी दौरान विकास गुप्ता उनकी दुकान पर आए और पैसे के भुगतान को लेकर उनसे बहस शुरू हो गई। इस दौरान उनका कहना हैकि उसके पिता ने कहा कि पैसे घर भेज दिए जाएंगे, लेकिन इसके बावजूद विकास गुप्ता ने उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और दुकान में पड़े प्लास्टिक के क्रेट से उनके पिता पर हमला कर घायल कर दिया। 

    सूचना मिलने पर वह (राकेश) भी दुकान पर पहुंच गया और विकास गुप्ता ने उस पर भी हमला कर उसे और उसके रिश्तेदार को घायल कर दिया। राकेश ने बताया कि इस मारपीट में विकास गुप्ता समेत उनके पिता और एक रिश्तेदार घायल हो गये। उन्होंने कहा कि बाकी पैसा विकास गुप्ता को दे दिए गए है, जिसमें से 40 हजार रुपये बचे हैं, जो जल्द ही दे दिए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. केपी सिंह ने बताया कि विवाद में 4 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर संबंधित थाने को भेजी जायेगी।

  • पंजाब : सरकारी राइफल से चली गोली, जवान की मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : भारत और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ की 113 बटालियन के एक जवान ने सरकारी राइफल से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीओपी आबाद पर ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ की 113 बटालियन का जवान कठुआ जिला जम्मू के सांखा निवासी राजबीर सिंह सुबह अपने एक साथी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे।

    इसी दौरान राजबीर ने 2 गोलियां मारकर आत्महत्या कर ली।  प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बीएसएफ जवान अप्रैल माह के पहले सप्ताह में एक माह की छुट्टी काटकर वापिस ड्यूटी पर आया था। मृतक राजबीर ने 2014 में भर्ती हुआ था। बताया जा रहा है कि राजबीर की दो साल पहले शादी हुई थी और उसका एक भाई भी है।

    जवान द्वारा गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के बाद बीएसएफ जवानों और अधिकारियों में शोक की लहर है। इस घटना की खबर मिलते ही बीएसएफ अधिकारियों के अलावा डेरा बाबा नानक थाने के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी धर्मकोट के प्रभारी अंग्रेज सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मृतक जवान के शव को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब : युवक का खेत में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में श’व, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : डेरा बाबा नानक के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संदीप सिंह उर्फ शेरा निवासी डेरा बाबा नानक के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बीती रात मृतक का शव गांव नानोके के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।

    इस मामले में मृतक की सास से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को सिविल वर्दी में कुछ कर्माचारी मृतक संदीप सिंह को घर से ले गए और कहा कि किसी मामले में पूछताछ करनी है।

    उसके बाद संदीप अपने घर पर फोन पर बात करता रहा। लेकिन कल रात अचानक संदीप की मौत की खबर मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सोंप दिया है। ।

  • पंजाब : भारी मात्रा में पोस्त के पौधों सहित एक गिरफ्तार, दूसरा फरार, देखें वीडियो

    गुरदासुपर : एसएसपी के दिशा निर्देशों के अनुसार थाना धारीवाल की पुलिस ने पोस्त की खेती करने वाले एक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी रानियां और कश्मीर मसीह उर्फ ​​भोला पुत्र रतन मसीह निवासी सिधवा के तौर पर हुई है।

    एसएचओ मनदीप सिंह संगोत्रा ​​ने पुलिस टीम के साथ अमनदीप की हवेली पर छापा मारा कर मौके से लगभग 29 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त के पौधे बरामद किए। पुलिस ने कश्मीर मसीह को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इसका मालिक अमनदीप सिंह को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाब : ई-रिक्शा को बचाते ट्रांसफार्मर से टकराई गाड़ी, चालक अस्पातल में भर्ती, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बरियार लोकल बाइपास के पास प्रबोध चंदन नगर सुए के पास एक ई-रिक्शा चालक को बचाने की कोशिश में एक महिंद्रा एसयूवी सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। जिससे ट्रांसफार्मर और दो बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके बाद देर रात से इलाके में बिजली बंद है। पावरकॉम कर्मचारी ने वाहन मालिक से नुकसान की भरपाई करने की बात कर रहे है।

    उधर, गाड़ी के मालिक वनीत गोतम ने बताया कि वह अपने एक दोस्त और परिवार के एक सदस्य के साथ गुरदासपुर से बरियार बाईपास पर एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे, तभी अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। एक ई-रिक्शा चालक को साइड लगने से बचाने के दौरान वह सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर व खंभों से जा टकराया। टक्कर से कोई जनहानि तो नहीं हुई। लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि पावरकॉम का ट्रांसफार्मर और खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए और ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गया।

    उन्होंने कहा कि वे घायल ई-रिक्शा चालक का इलाज भी कर रहे हैं और पावरकॉम के नुकसान की भरपाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।  उधर इलाके के जेई पावरकॉम ने बताया कि हादसे से पावरकॉम को 3 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई गाड़ी मालिक से की जाएगी और पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के कारण इलाके की बिजली भी प्रभावित हुई है। लेकिन कुछ इलाकों की बिजली चालू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हादसे से गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

  • पंजाब : मोबाइल की दुकान से करीब 25 लाख के करीब के फोन हुए चोरी, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : लूट और चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा लगता है कि पुलिस सुस्त है और चोर चुस्त हैं। गुरदासपुर में आज सुबह करीब 5 बजे लुटेरों ने दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके बाद दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस चोरी का पता नहीं लगाया गया तो गुरदासपुर में भगदड़ मच जाएगी और वे 2024 के चुनावों का भी बहिष्कार करेंगे। दुकानदार रोहित ने पत्रकारों को बताया कि उनकी दुकान को निशाना बनाया गया और लुटेरों ने शटर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि उनके महंगे फोन चोरी हो गये, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है।

    जहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष दर्शन महाजन व समाजसेवियों ने पुलिस प्रशासन पर रोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि गुरदासपुर में लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस प्रशासन कुंभकर्णी नींद नहीं सो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा चोरी का पता नहीं चला तो शहर भी जाम किया जाएगा और 2024 के चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा।

  • पंजाब : गन प्वाइंट पर ज्वैलरी शॉप में लूट, देखें CCTV

    13 तोले सोना और नगदी ले फरार

    बटाला : लुटेरों ने गन प्वाइंट पर मान नगर में ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े लुटेरों ने बब्बर ज्वैलर की शॉप में गन प्वाइंट पर लूट की। लुटेरे 13 तोला सोना और 5 हजार कैश लूटकर फरार हो गए। पुलिस टीम की ओर से जांच शुरू कर दी गई है, आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

    वहीं बब्बर ज्वैलर के मालिक ने बताया कि दोपहर को निहंग सिंह के बाणे में मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 लोग दुकान पर आए। उनमें से एक ने रिवॉल्वर निकाल ली और दूसरे ने धारदार हथियार से 13 तोला सोना जो कि करीब साढ़े सात लाख कीमत का है और पांच हजार नकदी लूटकर फरार हो गए।

    पीड़ित मालिक न्याय की गुहार लगाई है। वहीं डीएसपी आजाद दविंदर सिंह ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि बयान दर्ज कर लिए गए है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः पूर्व सहकारी बैंक का कर्मी पत्नी सहित 30 लाख रुपए की जाली करंसी सहित काबू, देखें वीडियो

    इस इलाके में डिलीवरी देने आए थे आरोपी, खुद करते थे फर्जी करंसी तैयार

    गुरदासपुरः बटाला पुलिस ने कार सवार पति-पत्नी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 लाख की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की कार भी जब्त कर ली है। मामले की जानकारी देते हुए बटाला पुलिस के एसएसपी अश्वनी गोटियाल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर देर रात उनकी टीम ने अमृतसर गुरदासपुर पठानकोट हाईवे पर गांव सैद मुबारक के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान जब एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 30 लाख की नकली करंसी बरामद हुई।

    इसमें पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमृतसर जिले के रहने वाले सुखबीर सिंह और उनकी पत्नी गुरिंदर कौर के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि जब दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जिला अमृतसर में उनके घर की तलाशी ली गई और वहां 3 लाख रुपये के और नकली नोट मिले और पुलिस ने इस नकली नोट को तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रिंटर पेपर आदि उपकरण भी जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी इतने शैतान हैं कि ये नोट खुद ही तैयार करते थे और जो करेंसी तैयार की थी दोनों ने उसकी हिमाचल प्रदेश में डिलीवरी देनी थी। पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद किए गए सभी नकली नोट 500-500 के है।

    वहीं, पुलिस ने खुलासा किया है कि वह 1 लाख रुपए में 4 लाख रुपये के नकली नोट बेचते थे। पुलिस एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सुखबीर सिंह पहले सहकारी बैंक में कार्यरत था और उसने वहां भी करोड़ों की धोखाधड़ी की थी। जिसके चलते उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जहां जेल में ही उसकी मुलाकात एक साथी से हुई जिससे उसने यह नकली नोट तैयार करने की योजना बनाई। जेल से बाहर आने के बाद अब वह इस काले कारोबार में लग गया। 

  • पंजाबः भाजपा के लिए इस सीट पर भगावत शुरू, दिग्गज नेता ने दी पार्टी को चेतावनी, 7 दिन में होगा बड़ा ऐलान

    गुरदासपुरः पंजाब की लोकसभा सीट गुरदासपुर भाजपा के लिए सिरदर्द बन सकती है। दरअसल, जिले से घोषित उम्मीदवार दिनेश बब्बू की मुश्किलें आने वाले समय में बढ़ सकती हैं। क्योंकि इस सीट पर उम्मीदवार ऐलान किए जाने के बाद पार्टी से एक नहीं दो नेताओं ने दावेदारी पेश की है। हालांकि, बीजेपी ने पूर्व विधायक दिनेश बब्बू को मैदान में उतारा है, लेकिन अब विनोद खन्ना की पत्नी के बाद बिजनेसमैन स्वर्ण सलारिया ने भी दावा पेश किया है। सलारिया ने पार्टी को चेतावनी दी है कि वह 7 दिन में बड़ा खुलासा करेंगे कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ सकते है। 

    गौरतलब है कि स्वर्ण सलारिया ने 2017 गुरदासपुर उपचुनाव लड़ा लेकिन सुनील जाखड़ से हार गए थे। अब सलारिया ने कहा कि इस बार भी चुनाव लड़ने की तैयारी थी, लेकिन बीजेपी ने बब्बू को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इसका खुलासा 7 दिन में हो जाएगा। स्वर्ण सलारिया से पहले अभिनेता और पूर्व सांसद दिवंगत विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना भी आगे आईं। कविता खन्ना ने कहा था कि गुरदासपुर की 80 फीसदी जनता चाहती है कि वह चुनाव मैदान में आएं।

    कविता खन्ना ने कहा कि मैंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि गुरदापुर से किसी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ूंगी या निर्दलीय खड़े होकर मैदान में लड़ूंगी, लेकिन यह साफ है कि वह इस बार चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि विनोद खन्ना ने अपने अंतिम क्षणों तक गुरदासपुर के लिए चिंता व्यक्त की थी। वह स्वयं पिछले 36 वर्षों से लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। यहां उनके द्वारा कविता विनोद खन्ना फाउंडेशन की स्थापना की गई है जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम कर रही है। कविता खन्ना का कहना है कि धर्म भी समाज सेवा का आह्वान करता है, लेकिन इसके लिए सबसे उपयुक्त मंच राजनीति है। वह यहां विनोद खन्ना की तरह काम करना चाहती हैं, चाहे आजाद के जरिए या किसी और तरीके से करे।

  • पंजाब : 1 करोड़ 35 लाख रुपए की ग्रांट का मामला, सरपंच पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    बटाला :  गांव दलम नंगल में सरपंच पर घोटाला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने गांव के विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 35 लाख रुपये की ग्रांट भेजी थी। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने गांव के सरपंच पर ग्रांट में घोटाला करने का आरोप लगाया है। जिसके चलते विकास के लिए करोड़ों की रकम पंचायत विभाग के अधिकारियों तक भी नही पहुंची। लेकिन शिकायतकर्ता अमरप्रीत सिंह की कोई सुनवाई नहीं हुई।

    तब अमरप्रीत सिंह ने इस घोटाले को लेकर माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जहां लगभग ढाई साल बाद माननीय उच्च न्यायालय ने पंचायत विभाग को आदेश जारी किया। इस गांव में हुए विकास कार्यों की जांच करते हुए रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में भेजी। जिसके बाद पंचायत विभाग की टीम एसडीओ के नेतृत्व में गांव पहुंची और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर शिकायतकर्ता और ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने गांव में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 35 लाख की ग्रांट भेजी थी।

    जिसमें सरपंच ने आधी से ज्यादा ग्रांट राशि का घोटाला किया है। गांव में कोई विकास कार्य नहीं दिखा, शिकायत की लेकिन विभागीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई। डेढ़ साल तक न्याय के लिए धक्के खाते रहे, लेकिन कोई जांच नहीं हुई। आखिरकार माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और अदालत के सख्त आदेश के बाद पंचायत विभाग जागा और अब गांव के विकास कार्यों की जांच शुरू कर दी है।