गुरदासपुरः जिले में श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व को लेकर 22 सितंबर को स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान किया है। जारी आदेशों के तहत गुरदासपुर में पंजाब सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों और गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। डॉ. हिमांशू अग्रवाल, आई.ए.एस, डिप्टी कमिश्नर, गुरदासपुर ने आदेश जारी करते यह भी साफ किया है कि इस दिन बैंक पहले जैसे खुले रहेंगे और बोर्ड/ विश्वविद्यालयों द्वारा ली जा रही परीक्षा पहले की तरह होगी।
Category: Punjab>Rupnagar
-

पंजाबः अल सुबह तेजधार हथियार से लुटेरे ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV
गुरदासपुरः शहर में लूटपाट और चोरी की घटनाए लगातर बढ़ रही है। वही सुबह तड़कसार गुरदासपुर की सब्जी मंडी के बाहर सफेद रंग की मारुति कार में सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। जिसका सीसी टीवी फुटेज काफ़ी वायरल हो रहा है। गुरदासपुर की रेलवे रोड निवासी पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि सुबह बारिश होने के चलते वह 4:30 बजे के करीब सब्जी मंडी के लिए निकला। जैसे ही वह निरंकारी भवन के बाहर पहुंचा तो एकदम से बारिश तेज हो गई और वह वहां पर ही रुक गया।
इतने में एक सफेद रंग की मारुति कार में सवार 4 लुटेरों ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार व पिस्तौल रखते हुए जेब में पड़े साढ़े 6 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद पीड़ित के पास खड़े व्यक्ति की जेब से ₹100 जेब से निकाल लिए गए। जैसे ही यह खबर गुरदासपुर की सब्जी मंडी के व्यापारियों तक पहुंची तो उनमें दहशत का माहौल पैदा हो गया। व्यापारियों ने एकाएक बैठक करके पुलिस विभाग से पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है व्यापारी विजय कुमार, मिंटू आदि का कहना है कि वह कारोबार के लिए सुबह जल्दी ही सब्जी मंडी परिसर में आते हैं।
जिसके चलते उन्हें रात के अंधेरे में लूट का शिकार बनाया जा सकता है। उन्होंने पुलिस विभाग से अपील करते हुए कहा कि गुरदासपुर रेलवे फाटक से लेकर बैरियर बाईपास तक पुलिस पेट्रोलिंग में नाकेबंदी की जाए ताकि लुटेरे अपनी मंशा में कामयाब ना हो सके उन्होंने कहा कि ऐसे लुटेरे की पहचान कर इन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उधर गुरदासपुर की थाना प्रभारी करिश्मा देवी का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है शिकायत मिल चुकी है जिसके बाद आरोपियों की पहचान जुटाई जा रही है।
गुरदासपुर की सब्जी मंडी में काम करने वाले गगनदीप सिंह ने बताया कि वह पंछी कॉलोनी घर से जब 4:30 बजे निकला तो मारुति कर में सवार लोग उसे गंदी गालियां देते हुए रुकने का इशारा देने लगे। इसके बाद उसने रुकने की बजाय अपनी एक्टिवा को तेज भागना शुरू कर दिया। हालांकि लुटेरे सब्जी मंडी के मुख्य द्वार तक उसका पीछा करते रहे जबकि वह जब मंडी के अंदर चला गया तो वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया।
