Category: Punjab>Rupnagar

  • पंजाब: नशा तस्करों की निशानदेही पर दो पिस्तौल और ड्रग मनी बरामद, देखे वीडियो

    बटाला: जिला गुरदासपुर की कलानौर थाना पुलिस द्वारा 115 ग्राम हेरोइन सहित दो कार सवार नशा तस्करों को गिरफतार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पिस्तौल और ड्रग मनी बरामद की है। इस संबंध में थाना कलानौर के SHO दिलप्रीत सिंह आईपीएस ने बताया कि कुछ दिन पहले उक्त आरोपियों को मुखबिरकी सूचना पर गिरफतार किया गया था।  

    पुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय मे पेश कर रिमांड हासिल किया था। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर दो 32 बोर पिस्तौल, चार मैगजीन, 23 राउंड और 92 हजार ड्रग मनी भी बरामद की गई। आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के लवप्रीत सिंह और चतर सिंह के रूप में हुई है।

  • पंजाब : युवक की चाकू मारकर ह’त्या, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : डेरा बाबा नानक के अधीन आते गांव पखोके टाहली साहिब में एक युवक की चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक राजू मसीह पुत्र बीर मसीह अपने भाई के साथ घर से कुछ सामान लेने के लिए डेरा बाबा नानक में आया था। जब रास्ते में जा रहे थे तो गुरजीत सिंह नामक व्यक्ति जो कि गांव चंदु नगल का बताया जा रहा है उसने लूट की नीयत से राजू मसीह पर तेजधार चाकू से हमला कर दिया।

    जब उसका भाई उसे बचाने के लिए आगे आया तो हमलावर ने उसे भी चाकू मार कर जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गया। वही जानकारी देते हुए मृतक के पिता बीर मसीह ने बताया कि उन्हें गांव के किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि उनके बेटों को किसी ने चाकू मार कर जख्मी कर दिया है और आसपास के गांव के लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया।

    जब वह परिवार सहित अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टरों ने राजू मसीह को मृत घोषित कर दिया और उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से जख्मी है। जिसका सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हमलावर को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए

     डेरा बाबा नानक के डीएसपी रीपूतापन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने ने जख्मी हुए लड़के से पूछताछ कर गांव चंदु नगल के गुरजीत सिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। टीमों का गठन कर हमलावर को पकड़ने के लिए उसके घर में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएग। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • पंजाब: रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

    गुरदासपुर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरदासपुर जिले की तहसील बटाला की बाजवा कालोनी, गौंसपुरा के रहने वाले राजस्व पटवारी मनीष कुमार को 8000 रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त राजस्व कर्मचारी को गुरदासपुर के गाँव हरदोचन्दे के निवासी शमशेर सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई।

    शिकायत की पड़ताल के उपरांत गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायत की पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त मुलजिम ने शिकायतकर्ता के राजस्व रिकार्ड में बैंक की तरफ से जारी NOC की एंट्री करवाने के लिए 10,000 रुपए की माँग की थी। शिकायतकर्ता ने यह भी दोष लगाया है कि उक्त मुलजिम ने पहले भी 1500 रुपए नकद ले लिए थे और दो किश्तों में 6500 रुपए ट्रांसफर किये गए।

    इस जांच के बाद मुलजिम पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजिलेंस थाना अमृतसर रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि उसे अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

  • खाई में गिरी जीप, 3 पंजाबी युवकों की हुई मौ+त

    मंडीः हिमाचल के मंडी में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां मंडी-बजौरा वाया कटौला हाईवे पर द्रंग के टिहरी के पास जीप 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक पंजाब के रहने वाले थे और खोया-पनीर का कारोबार करते थे। तीनों युवक मनाली में सप्लाई देकर वापस पंजाब लौट रहे थे।

    थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही कमांद पुलिस इंचार्ज आलम राम के नेतृत्व में टीम को मौका पर रवाना कर दिया। शव गहरी ढांक में फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद कड़ी मशक्कत से शव बाहर निकाले गए। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि तीनों युवक पंजाब के रहने वाले बताए गए हैं। अभी उनकी पूरी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर मिले गाड़ी के डॉक्यूमेंट के अनुसार, जीप (PB 12-Q 9033) पंजाब के रोपड़ के रहने वाले जसवीर सिंह के नाम पर है।

  • पंजाब : श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : होली के त्योहार को समर्पित श्री सनातन जागरण मंच (पंजीकृत) की ओर से होली के त्योहार को समर्पित श्री सनातन जागरण मंच (पंजीकृत) की ओर से भक्तों ने फूलों की होली खेली। उधर अमामवारा बाजार स्थित चौधरी मैया दास मिस्त्री शिवाला मंदिर पर वृन्दावन जैसा माहौल बन गया। महिला श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने नृत्य कर कार्यक्रम में खूब धमाल मचाया। गौरतलब है कि श्री सनातन जागरण मंच द्वारा 25 मार्च को आयोजित होने वाले ‘होली के रंग राधा कृष्ण के संग’ कार्यक्रम में भक्तों की भीड़ जुटाने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में संकीर्तन कार्यक्रम शुरू किए गए है।

    मय्या दास मिस्त्री शिवाला ट्रस्ट के सहयोग से मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जो देर रात तक चला। श्री सनातन जागरण मंच की भजन मंडली ने राधा कृष्ण के उत्सव और होली से संबंधित भजन प्रस्तुत किए और कार्यक्रम के अंत में फूलों की होली भी खेली गई। रवि महाजन, निकुंज मोहन मिथल और पंकज द्वारा गाया गया राजा कृष्ण भैना और भक्त शुद्ध बुद्ध से बेखबर नृत्य करते देखे गए। श्री सनातन जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री सनातन जागरण मंच लगातार भारत की प्राचीन एवं सनातन संस्कृत एवं त्योहारों की महानता को जागृत करने के कार्य में लगा हुआ है।

    सोमवार 25 मार्च को होली को समर्पित ‘होली के रंग राधा कृष्ण के संग’ कार्यक्रम का आयोजन श्री राम शरणम कॉलोनी के सभी निवासियों के सहयोग से श्री राम शरणम कॉलोनी में किया जाएगा, जो शाम 6 बजे से शुरू होगा। भजन संध्या के बाद इस कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली भी खेली जाएगी और कार्यक्रम के अंत में पंडित भरत द्विवेदी धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार होलिका दहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक शहरवासियों तक पहुंचाने के लिए श्री सनातन जागरण मंच द्वारा प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

  • पंजाब : युवक ने ब्लेड से काटी गले की नस, जाने मामला

    बटाला : मेहता चौक पर उस समय सनसनी फैल गई। जब एक 21 वर्षीय युवक ने शहर के चौक पर स्थित सार्वजनिक शौचालय में  ब्लेड से अपनी सांस की नली काट ली। शौचालय में मौजूद लोगों ने शोर मचाया और लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया गया और तुरंत कार्रवाई की गई।

    थाना प्रमुख गगनदीप सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाबा बकाला साहिब अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर भेज दिया गया।थानाध्यक्ष गगनदीप सिंह के अनुसार घायल युवक की पहचान टकापुर गांव के बलविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

    युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक युवक की हालत स्थिर होने के बाद बयान लिए जाएंगे। परिवार के बाकी लोगों से बात की जा रही है और आत्महत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जाएगी।

  • पंजाब : कुत्ते को गाड़ी से कुचल कर मारने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : कस्बा डेरा बाबा नानक में एक पालतू कुत्ते को अपनी गाड़ी से कुचल कर मार देने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कुत्ते का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पालतू कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के वेटनरी अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पुलिस को दी शिकायत में कुत्ते के मालिक नानक सिंह पुत्र बावा सिंह वासी कादियां गुज़रा ने बताया कि वह आपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए ले के जा रहा था तभी जतिंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने अपनी गाड़ी नंबर PB -05-AC-9020 कुत्ते पर चढ़ा दी।

    जिसके चलते उसका पालतू कुत्ता जैकी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। जिसे इलाज के वेटनरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं उसने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाही की जाए। वही मामले की जानकारी देते हुए में थाना डेरा बाबा नानक के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुत्ते के मालिक द्वारा दी गई शिकायत के गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के लिए वेटनरी हस्पताल भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः Hospital में 2 गुटों में हुई खूनी झड़प, मचा हड़कंप

    गुरदासपुर: दीनानगर के सिंघोवाल सीएचसी अस्पताल से झगड़े का माममला सामने आया है, जहां नशे की गोलियां लेने आए युवकों के 2 गुट आपस में बुरी तरह भिड़ गए, जिसके चलते कुछ युवक घायल भी हो गए। इस हमले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। ओट सेंटर में मौजूद स्टाफ के मुताबिक, ओट सेंटर में आए कुछ युवक आपस में उलझ गए। पहले तो उनके बीच हल्की खींचतान हुई और बाद में तेजधार हथियार चलने लगे। मौके पर मौजूद दीनानगर थाने के एक पुलिसकर्मी ने बड़ी मुश्किल से उनके हथियार छीनकर उनकी लड़ाई खत्म कराई, लेकिन तब तक दोनों गुटों के कई युवक घायल हो चुके थे। हालांकि, इससे पहले कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी किसी को गिरफ्तार करते, दोनों गुटों के युवक मौके से भाग निकले।

    ओट सेंटर के कर्मचारियों ने बताया कि सिंघोवाल ओट सेंटर में बड़ी संख्या में नशे के आदी युवक दवा लेने आते हैं और अक्सर ओट सेंटर के कर्मचारियों के साथ या आपस में झगड़ने लगते हैं, लेकिन यहां सिर्फ एक ही पुलिसकर्मी तैनात है। उन्होंने मांग की कि यहां आवश्यकतानुसार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। उधर, जब इस बारे में दीनानगर थाने के एसएचओ हरप्रीत सिंह से बात की गई। उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि झगड़ा उन दोनों के बीच हुआ था, लेकिन किसी गुट या ओट सेंटर के स्टाफ की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है, इसलिए शिकायत न होने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकती। अगर किसी की कोई शिकायत आती है तो  जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

  • पंजाबः गुरुद्वारा साहिब की गोलक से एक लाख की नकदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

    गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां के मोहला सान्ना वाला स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में देर रात लुटेरों ने गोलक तोड़कर उसमें से एक लाख रुपये चुरा लिए। घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। इस संबंध में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह भाई बलजिंदर सिंह और हरदेव सिंह घनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना की तरह जब वे आज सुबह गुरुद्वारा साहिब पहुंचे तो देखा कि गुरुद्वारा साहिब के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर लुटेरों गोलक तोड़कर उसमें से एक लाख की नगदी लेकर फरार हो गए।

    जिसके बाद घटना की सूचना गुरुद्वारा साहिब की संगत और फतेहगढ़ चूड़ी थाने की पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जब फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ तरणजीत सिंह संधू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

  • पंजाबः इस इलाके में NIA ने की कार्रवाई, 2 प्रॉपर्टियों को किया सील, देखें वीडियो

    गुरदसासपुरः एनआईए टीम ने कॉमरेड बलविंदर सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। इस केस में नामजद आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ ​​बाबा पु्तर गुरमीत सिंह की जमीन को स्पेशल एनआईए कोर्ट मोहाली द्वारा जारी आदेश दिनांक 14,3,2024 के तहत यूएपीए की धारा 33 एक के तहत कुर्क कर लिया है। इसी प्रकार, गांव सलेमपुर अराया में 2 कनाल 7 सरसाई भूमि को भी यूएपीए की धारा 33 एक के तहत कुर्क किया गया है। जिसकी जानकारी रोशन लाल कानगो गुरदासपुर और मंजीत सिंह पटवारी ने दी है। उन्होंने कहा कि एनआईए के द्वारा गुरविंदर सिंह नाम के व्यक्ति की गांव पीराबाग में 9 मरले जमीन और सलेमपुर गांव में कुल 2 कनाल और 7 सरसाई जमीन कानूनी कार्रवाई के तहत जब्त कर ली है।