Category: Punjab>Anandpur Sahib

  • Punjab News: ‘टेंट सिटी’ में लगी आग, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘टेंट सिटी’ में लगी आग, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब: श्री आनंदपुर साहिब के आगमपुर में हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए ‘टेंट सिटी’ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। शुरुआती जांच के अनुसार इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। पता चला है कि आग लगने के तुरंत बाद सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में आग लगने से सभी टेंट जलकर राख हो गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

  • Punjab News : 26 साल बाद परिवार ने कीरतपुर साहिब में अस्थियाँ की विसर्जित, देखें वीडियो

    Punjab News : 26 साल बाद परिवार ने कीरतपुर साहिब में अस्थियाँ की विसर्जित, देखें वीडियो

    गोताखोर कमलप्रीत सैनी का परिजनों ने व्यक्त किया आभार श्री आनंदपुर साहिब : श्री कीरतपुर साहिब से दिल को झकझोर देने वाली वाली घटना सामने आई है। जहा एक परिवार को अपने ही सदस्यों की लाशों का अंतिम संस्कार तक करने का अवसर नसीब नहीं हुआ। जिनकी अस्थियाँ 26 साल बाद श्री कीरतपुर साहिब के पास स्थित गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब के नज़दीक सतलुज नदी में अरदास के बाद जल प्रवाह कर दी गईं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मामला यह है कि चंडीगढ़ में रहने वाले एक परिवार ने खुशी के एक समारोह में शामिल होने के लिए श्री कीरतपुर साहिब के नजदीकी गांव कोटला के पास आना था। कार्यक्रम के बाद जब परिवार घर लौट रहा था, तो अचानक ओमनी वैन परिवारिक सदस्यों समेत नहर में गिर गई। जिसमे तीन बड़े और एक 8 साल का छोटा बच्चा सवार था। जिसके बाद गाँव के लोग और परिवार ने गाड़ी की खोज शुरू कर दी, लेकिन 26 साल तक गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला। इलाके के समाजसेवी व गोताखोर कमलप्रीत सिंह सैनी, जो पहले भी धार्मिक कामों में रुचि रखते हैं। वह 1100 से अधिक मरे हुए शरीर नहर से निकालकर संस्कार करा चुके हैं। जिनके द्वारा खोज शुरू करने पर भाखड़ा नहर के कोटला गाँव के पास उक्त गाड़ी नहर मे पड़ी हुई दिखाई दी। गाड़ी की छत और सीटें पूरी तरह गल चुकी थी। सीट बेल्ट के साथ कुछ कपडे बंधे हुए थे। जब गाड़ी को बाहर निकाला गया, तो कपड़ों के साथ कंगाल की जगह कुछ हड्डियों के टुकड़े ही बरामद हुए।  
  • Punjab News: Blast मामले में CM Mann ने बीजेपी पर साधे निशाने, देखें Live

    Punjab News: Blast मामले में CM Mann ने बीजेपी पर साधे निशाने, देखें Live

    आनंदपुर साहिबः जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट अमेंडमेंट 2026 के लागू होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ‘शुकराना यात्रा’ की शुरुआत की। यात्रा श्री आनंदपुर साहिब से शुरू कर, रोपड़, बलाचौर, बंगा, फगवाड़ा से गुजरेगी। वहीं सीएम मान ने श्री आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब पर नतमस्तक होकर यात्रा की शुरुआत की।

    इस दौरान संबोधित करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने जालंधर और अमृतसर में हुए ब्लास्ट को लेकर भाजपा पर निशाने साधे। उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा को इन ब्लास्टों का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने भाजपा को चेतावनी भरे लहजे से कहा कि, वह अपने कारनामों से बाज आ जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा फिरकू पार्टी है। ये जो बम धमाके हुए हैं, इनके पीछे भाजपा है।

    सीएम ने कहा कि यह भाजपा की पंजाब मेें चुनावों की तैयारी है। बीजेपी का हर स्टेट में यही स्टाइल है कि जिस राज्य में चुनाव लड़ने हों वहां, पहले विवाद या धर्म के नाम पर लड़ाई करवा दी जाती है और बाद में सांत्वना देने के बहाने वोट बटोरे जाते हैं, लेकिन पंजाब में ऐसा कुछ नहीं चलेगा। उन्होंने कड़े रुख में कहा कि बीजेपी इस कामों से बाज आ जाए। पंजाब शांतिप्रिय राज्य है और पंजाब में इस तरह की हरकतें काम नहीं आएंगी। पंजाब सभी का भला मांगने वाला राज्य है और यहां पर ऐसा करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

  • Punjab News: देह व्यापार मामले में Sher-E-Punjab Hotel में पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    Punjab News: देह व्यापार मामले में Sher-E-Punjab Hotel में पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिबः नैना देवी रोड़ पर स्थित होटल में पुलिस ने देह व्यापार मामले में रेड की। जहां पुलिस ने कोला वाला टोबा सड़क स्थित होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए 3 महिलाओं छुड़वाया गया, जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रमुख दानिशवर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी रुटीन पेट्रोलिंग पर थी।

    इस दौरान जब उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त सड़क ऊपर स्थित ‘शेरे-ए- पंजाब’ नामक होटल में गुरमुख सिंह द्वारा देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी। दबिश के दौरान मौके पर 3 महिलाओं को छुड़ावाया गया, जबकि आरोपी गुरमुख सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस ने इस मामले में अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला संख्या 32 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना प्रमुख ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब एक पवित्र धार्मिक शहर है और यहां किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि किसी के पास ऐसी जानकारी हो तो वे पुलिस के साथ सांझा करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा और कानूनी कार्रवाई तुरंत अमल में लाई जाएगी।

  • Punjab News: इन तीनों को मिला पवित्र शहर का दर्जा, गवर्नर ने दी मंजूरी

    Punjab News: इन तीनों को मिला पवित्र शहर का दर्जा, गवर्नर ने दी मंजूरी

    शराब, मांसाहारी चीजें, तंबाकू सहित इन चीजों पर रहेंगी पाबंदी

    श्री आनंदपुर साहिबः पंजाब सरकार की ओर श्री गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 24 नवंबर को एक दिन का विशेष सत्र श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित किया गया था। यह पंजाब के इतिहास में पहला मौका था, जब चंडीगढ़ से बाहर सेशन हुआ। इस दौरान सरकार ने इन तीनों शहरों को होली सिटी बनाने का प्रस्ताव पास किया था। साथ ही प्रस्ताव को पास कर मंजूरी के लिए गवर्नर को भेजा था। जिसे अब गवर्नर ने मंजूरी दे दी है। ऐसे में पंजाब के 3 शहरों को पवित्र शहर का दर्जा मिल गया है। इनमें अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो शामिल है। अब तीनों तख्तों वाले इन शहरों में शराब, मांस और तंबाकू सहित सभी नशीले पदार्थों की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ। सरकार का दावा है कि यह फैसला संगत की लंबे समय से उठ रही मांग को पूरा करता है और अब इन शहरों में सफाई, सुरक्षा, विकास व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी। दूसरी ओर सरकार ने स्पष्ट किया है कि पवित्र शहरों में अब शराब, मांसाहारी चीजें, तंबाकू और नशीले पदार्थों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आयोजनों, पोस्टरों या गतिविधियों पर भी रोक लगेगी। इसके अलावा कचरा फैलाने, अव्यवस्थित पार्किंग और भीड़ बढ़ाने वाले व्यवहार पर भी सख्ती होगी। वहीं दैनिक जरूरतों से जुड़ी सेवाओं जैसे फल-सब्ज़ी, दूध, अनाज और जरूरी सामान की दुकानों पर किसी तरह की रोक नहीं होगी। धार्मिक कार्यक्रमों, संगत के आने-जाने और स्थानीय निवासियों की सामान्य दिनचर्या पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। जनता को आवश्यक सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी और आवागमन पर भी कोई विशेष पाबंदी नहीं लगेगी। दूसरी ओर पवित्र शहर घोषित होने के बाद इन इलाकों में सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक कंट्रोल को बेहतर बनाया जाएगा। ऐतिहासिक गलियों और धार्मिक मार्गों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। शासन अब इन शहरों को सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर फोकस करेगा।
  • Punjab: CM Mann ने लोगों को दी एक और फ्री सुविधा, गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर बनेगी वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी, देखें Live

    Punjab: CM Mann ने लोगों को दी एक और फ्री सुविधा, गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर बनेगी वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी, देखें Live

    श्रीआनंदपुर साहिबः गुरु साहिब जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान ने श्री आनंदपुर साहिब में 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी बनाने का एलान किया है। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो में गुरुधामों के दर्शन के लिए ई-रिक्शा, मिनी बसें और दूसरी ट्रांसपोर्टेशन सुविधाएं सभी के लिए फ्री होंगी। इनका पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी।

    श्री गुरु तेग बहादुर जी ने पवित्र शहर श्री आनंदपुर साहिब की धरती से यह घोषणा करते हुए सीएम मान ने कहा कि गुरु साहिब जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित पंजाब सरकार की छोटी सी पहल है। वहीं आप पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम 350 साल पहले हुई श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को याद करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। पंजाब सरकार पिछले कई महीनों से इस पवित्र मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए काम कर रही है। इस दौरान पूरे आनंदपुर साहिब की सफाई की गई है।

    ड्रोन शो और नगर कीर्तन, बहुत सारे इंतजाम किए गए हैं। लेकिन आप कितने भी इंतजाम कर लें, कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है। अगर कुछ छूट गया हो तो मैं माफी मांगता हूं। पंजाब सरकार की तरफ से, मान साहिब की तरफ से और मेरे सभी मंत्रियों की तरफ से, अगर कुछ छूट गया हो तो हम माफी मांगते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर और पौधारोपण मुहिम की पौधा लगाकर शुरुआत की।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि रक्तदान और अंगदान अपने आप में अनोखे और सर्वोत्तम दान होने के कारण सामुदायिक सौहार्द का संदेश देते हैं, वहीं आने वाले समय में ऑक्सीजन और पानी को बचाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना भी अत्यंत आवश्यक है। यह देखकर बेहद खुशी हुई कि गुरु साहिब जी की बे-मिसाल शहादत से प्रेरणा लेकर युवा रक्तदान शिविर और पौधारोपण अभियान में स्वेच्छा से मानवता की सेवा के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही लोगों को अंग एवं टिश्यू दान की शपथ दिलाई और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने के लिए कहा। इस दौरान सीएम मान की धर्मपत्नी डॉ. डॉ. गुरप्रीत कौर भी साथ रहीं।

  • CM Mann बोले- ‘अपना हक लैणा जानदा Punjab’, इन शहरों को ‘पवित्र शहर’ घोषित करने का प्रस्ताव पेश, देखें Live

    CM Mann बोले- ‘अपना हक लैणा जानदा Punjab’, इन शहरों को ‘पवित्र शहर’ घोषित करने का प्रस्ताव पेश, देखें Live

    श्री आनंदपुर साहिबः पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र श्री आनंदपुर साहिब में चल रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और सत्तारूढ़ पार्टी के सभी विधायक विशेष सत्र में भाग लेने के लिए आनंदपुर साहिब पहुंचे। पंजाब विधानसभा की कार्यवाही जयकारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के तीन शहरों को पवित्र शहर घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया। इन शहरों में अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो शामिल हैं। इस दौरान सीएम मान ने पंजाब के मुद्दे पर कहा कि पंजाब अपना हक लैणा जानदा है।

    जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा भी विधानसभा सत्र में शामिल हुए। जेल से रिहा होने के बाद वह पहली बार विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने आए हैं। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक विधानसभा पहुंचे। स्पेशल सेशन में अकाली दल विधायक दल के नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने एनएसए को मानवाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए चंडीगढ़ के सांसद अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग की। वहीं दूसरी ओर स्पीकर ने सुखपाल सिंह खैहरा को बोलने का समय ना देने पर कहा कि गुरु की धरती पर भी भेदभाव किया। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें बोलने का समय दिया जाना चाहिए।

    खैहरा ने कहा कि आप क्या संदेश देना चाहते हैं? इस पर खैहरा ने आरोप लगाया कि मीडिया को हाईजैक कर लिया गया है। स्पीकर ने पूरे मामले पर करवाई को एक्सपंज करवा दिया, लेकिन विरोधी पक्ष के नेता विरोध करते हुए सदन से बाहर चले गए। इसके जवाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज का दिन शोर मचाने या हंगामा करने का नहीं है। मान ने कहा कि ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करे।

  • Punjab News: पहली बार चंडीगढ़ से बाहर हुआ स्पेशल सेशन, देखें Live

    Punjab News: पहली बार चंडीगढ़ से बाहर हुआ स्पेशल सेशन, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब विधान सभा का विशेष सत्र आज आनंदपुर साहिब में किया जा रहा है। इस विशेष सत्र में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत सत्ता पक्ष के सभी विधायक आनंदपुर साहिब पहुंचे। इतिहास में पहली बार पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र चंडीगढ़ से बाहर श्री आनंदपुर साहिब की धरती पर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को याद करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

    इस एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को लेकर सरकारी प्रस्ताव पेश करेंगे। विधान सभा के स्पीकर कुलतार संधवां ने पहले ही स्पष्ट कर दिया हैं कि इस सत्र के दौरान कोई और सरकारी कामकाज नहीं होगा। स्पेशल सेशल गुरु साहिब को समर्पित किया गया। इस स्पेशल सेशन में आंनदपुर साहिब को लेकर विशेष ऐलान किया गया।

  • Punjab News: सर्वधर्म सम्मेलन में पहुंचे AAP Supremo Arvind Kejriwal, देखें LIVE

    Punjab News: सर्वधर्म सम्मेलन में पहुंचे AAP Supremo Arvind Kejriwal, देखें LIVE

    श्री आनंदपुर साहिबः श्री आनंदपुर साहिब में इस साल एक ऐसा समागम होने जा रहा है, जिसे पूरे पंजाब में बेहद श्रद्धा और गर्व के साथ देखा जा रहा है। पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को यादगार बनाने के लिए 3 दिन का विशेष धार्मिक कार्यक्रम सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया है।

    इस सम्मेलन में कई मशहूर हस्तियां पहुंच रही हैं। सम्मेलन में पहुंचे आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को नमन करने आए श्रद्धालुओं का धन्यावाद किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए कई पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए लोगों को लाने के लिए पूरे पंजाब से फ्री बसों का इंतजाम किया गया है। किसी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो इसके लिए पंजाब सरकार प्रयासरत है।

    इस दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अपने लिए कई महान शख्सियों ने शहादत दी है, लेकिन गुरु तेग बहादुर जी ऐसे गुरु थे जिन्होंने दूसरे धर्म की भलाई के लिए शहादत दी। वह सिर्फ सिखों के नहीं पूरी इंसानियत के गुरु थे। उनकी शहादत को सभी को नमन करना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने विधानसभा सत्र के बारे में बोलते हुए कहा कि इस स्पेशनल विधानसभा सत्र में कई ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे।

  • Punjab News: आप नेता पर गोली चलाने के मामले में पूर्व DSP दिलशेर राणा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: आप नेता पर गोली चलाने के मामले में पूर्व DSP दिलशेर राणा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिबः गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में बीते दिन गांव अगमपुर निवासी आम आदमी पार्टी के नेता नितिन नंदा पर गोलियां चलाई गईं। मामले की जानकारी देते हुए नितिन नंदा के भाई हरि कृष्ण नंदा ने बताया कि नितिन अगमपुर गांव स्थित मंदिर में खाना खा रहे थे, तभी उन पर हमलावारों द्वारा 2 गोलियां चलाई गईं।

    वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह राणा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए रूपनगर के एसएसपी गुलनीत खुराना ने बताया कि दिलशेर सिंह राणा आज कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिली तो उसे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष 3 की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएसपी गुलनीत खुराना ने बताया कि इस घटना के दौरान इस्तेमाल की गई पिस्तौल पुलिस ने बरामद कर ली है। इस मौके पर एसपी गुरदीप सिंह गोसल, डीएसपी जशनदीप सिंह, थाना प्रमुख दानिशवीर सिंह और चौकी इंचार्ज जसमेर सिंह भी मौजूद थे।