Category: Mohali

  • Punjab News: नाबालिग लड़के ने किया Suicide, देखें वीडियो

    Punjab News: नाबालिग लड़के ने किया Suicide, देखें वीडियो

    मोहाली: जीरकपुर के शिवालिक बिहार में रहने वाले 17 साल के नाबालिग लड़के ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मौलिक के रूप मे हुई है।

    मृतक के परिवार का कहना है कि पुलिस ने बच्चे को पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद घर आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। जबकि एएसआई ने उसे यह कह कर भेज दिया था कि वह जरूरी काम से बाहर हैं। पुलिस ने मौलिक के साथ अन्य बच्चों को भी बुलाया था, लेकिन मौलिक अकेला ही गया था।

    मृतक चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। मरने से पहले उसने अंग्रेजी में सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: पुलिस ने नशा तस्करों की Hot-Spot पर चलाया सर्च अभियान, देखें Video

    Punjab News: पुलिस ने नशा तस्करों की Hot-Spot पर चलाया सर्च अभियान, देखें Video

    मोहालीः नशे को पंजाब से जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन और पुलिस संयुक्त अभियान चलाकर नशा तस्करों के ठिकानों पर गहरी चोट लगा रही है। पुलिस विभिन्न अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते मोहाली पुलिस ने आज मोहाली के गांव कुम्बड़ा में विशेष तलाशी अभियान चलाया, जिसमें करीब 40 से 50 युवकों को हिरासत में लेकर कुछ संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गईं है।

    डीएसपी सिटी-2 मोहाली हरसिमरन सिंह बल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ युद्ध मुहिम तहत एसएसपी मोहाली और डीआईजी के निर्देश अनुसार नशा तस्करों के हॉट स्पॉट की जांच की। उन्होंने कहा कि गांव कुम्बड़ा में उन्होंने सर्च आप्रेशन दौरान सिमरन बैदवान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि हमने सुझाव पेटी की एक पहल की है जिसमें लोग चिट्ठी लिखकर या फोन के जरिए पुलिस अधिकारियों को सूचना देते है जिस पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग के साथ ही नशे को खत्म किया जा सकता है जिसके चलते गांवों में लोगों को जागरूक कर उन्हें सूचना देने की जानकारी दी जा रही है।

  • Punjab News: थाने में शिकायत लेकर पहुंचे NRI ने पुलिस पर लगाए बदसलूकी के आरोप, देखें Video

    Punjab News: थाने में शिकायत लेकर पहुंचे NRI ने पुलिस पर लगाए बदसलूकी के आरोप, देखें Video

    मोहालीः हर इलाके में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात होती है जो लोगों की शिकायतें भी सुनती है और उनका हल भी निकालती है। कई इलाकों में देखा जाता है कि पुलिस के कुछ अच्छे अधिकारी कई बार छोटे मोटे मामलों को खुद अपने आप बातों से सुलझा देते हैं जिससे कि लोगों का कोई नुक्सान न हो, तो वहीं डिपार्टमेंट में कुछ कर्मचारी ऐसे भी होते है जो पीड़ित लोगों की समस्या को हल तो क्या करना ये उनकी परेशानी को अपने बुरे बरताव की वजह से और बढ़ा देते हैं, जिसे पूरा डिपार्टमेंट बदनाम होता है। ऐसा ही मामला मोहाली के खरड़ से सामने आया है जहां एक एनआरआई व्यक्ति ने लाइव होकर पुलिस द्वारा उसके साथ की गई बदसलूकी को बयान किया। इस दौरान एनआरआई व्यक्ति ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। जानकारी मुताबिक, चंडीगढ़ के बठेला निवासी सुखबीर सिंह जो अभी इटली में शिफ्ट हो गए हैं, वह कुछ दिनों से अपने गांव बठेला आए हुए थे। इस दौरान उनकों उनके पड़ोसियों द्वारा परेशान किया जा रहा था जिसके बाद उसने थाने में पड़ोसियों की शिकायत देने की सोची जिसके चलते वह थाना सिटी खरड़ अपनी शिकायत लेकर गया। इस दौरान सुखबीर सिंह ने आरोप लगाए कि थाने में मुंशी ने उनके साथ बुरा व्यावहार किया है और उन्हें डराया धमकाया है जिसके बाद उन्होंने लाइव होकर लोगों से अपना दुख सांझा किया। उसने लाइव दौरान आरोप लगाए कि थाने के मुंशी ने उनकी शिकायत लिखने की बजाए उसे कहा है कि चले जाओं नहीं तो तुम्हें अंदर करके तुम पर केस ठोक देंगे। जब वह लाइव दौरान अंदर गया तो एक पुलिस कर्मी ने उनका फोन भी छीनने की कोशिश की। सुखबीर सिंह ने वीडियो के जरिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से अपील की कि एनआरआई को भी पूरा इंसाफ मिलना चाहिए।
  • Punjab News: University समारोह में नया Dress Code लागू, कॉलेजों ने जताई आपत्ति

    Punjab News: University समारोह में नया Dress Code लागू, कॉलेजों ने जताई आपत्ति

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी ने इस बार हुए दीक्षा समारोह में नया ड्रेस कोड लागू किया था। 72वें दीक्षा समारोह के दौरान स्टूडेंट्स ने नए ड्रेस कोड में डिग्री ली थी। यूनिवर्सिटी की ओर से दीक्षा समारोह में पहनने के लिए निर्धारित फुलकारी जैकेट दिल्ली की एम, एस पायनियर्स नामक फर्म से ली गई थी। इसके बाद हाल ही में पीयू ने एक नोटिफिकेशन जारी कर अपने संबद्ध सभी कॉलेजों के वार्षिक दीक्षा समारोह के लिए निर्धारित नई पोशाक दिल्ली की उसी फर्म से लेने के निर्देश दिए है।

    यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आदेश कॉलेजों के लिए सवाल खड़े कर रहा है कि आखिर एक विशेष फर्म को ही यह सुविधा देने का आधार क्या है। यूनिवर्सिटी के डीन कॉलेज डेवलेपमेंट काउंसिल (डीसीडीसी) की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ने एम/एसपायनियर्स, दिल्ली की ओर से उपलब्ध कराए गए जैकेट के नमूनों को स्वीकृत किया है। ये जैकेट किराये पर लिए जा सकते हैं, जिसकी दर 120 रुपये प्रति सेट (रिहर्सल और दीक्षा समारोह के लिए) तय की गई है। पंजाब यूनिवर्सिटी के इस फैसले पर कुछ कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच नाराजगी देखी जा रही है।

    कई कॉलेजों का कहना है कि जब पंजाब में ही कई सप्लायर्स उपलब्ध हैं, तो फिर दिल्ली की फर्म को प्राथमिकता क्यों दी गई। क्या यूनिवर्सिटी ने अन्य सप्लायर्स को मौका देने के लिए कोई टेंडर जारी किया था। एक कॉलेज प्रिंसिपल ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अगर यह कोई विशेष डिजाइन की ड्रेस होती, तब भी समझा जा सकता था। लेकिन यहां सिर्फ फुलकारी जैकेट की बात हो रही है, जिसे पंजाब के स्थानीय कारीगर भी बना सकते हैं।

    फिर दिल्ली की एकमात्र फर्म को यह मौका क्यों दिया गया। नई फुलकारी जैकेट पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलाजी और वोकेशनल डेवलपमेंट की ओर से तैयार की गई है। विभागध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप बराड़ ने कहा कि हम बीते साल से नई ड्रेस कोड लागू करने की योजना तैयार कर रहे थे। लेकिन आखिरी साल में जाकर ड्रेस कोड को हरी झंडी मिल सकी है। पीयू की ओर से बहुत सारी फर्म से संपर्क किया गया लेकिन दिल्ली के फर्म को छोड़कर किसी से बात नहीं बन पाई।

     

  • Punjab News: 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, मां और फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    Punjab News: 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, मां और फर्जी पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    मोहालीः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसकी ही मां और उसके नकली पुलिसकर्मी प्रेमी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रेप, सरकारी अधिकारी बनकर धमकी देने और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    फिलहाल दोनों एक दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान रणजीत सिंह (30) निवासी जिला मानसा के तौर पर हुई है। आरोपी रणजीत बच्ची की मां के साथ पिछले एक साल से संबंध था। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी और बच्ची की मां ने मिलकर मासूम के साथ अमानवीय हरकतें करते थे और उसकी वीडियो भी बनाते थे। पिता को इसका पता तब चला जब उसे फोन में अपनी 3 साल की बच्ची के साथ हो रही अमानवीय घटना का पता चला और उसने उस वीडियो के आधार पर पुलिस में शिकायत की। पिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    रिमांड हासिल करने के बाद पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि आरोपी रणजीत सिंह खुद को पुलिस अधिकारी बताता था। उसने पुलिस की वर्दी में हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले थे। पुलिस अब इन पहलुओं की भी जांच कर रही है और आरोपी के पास से बरामद वर्दी व अन्य सामान की तलाश की जा रही है। पीड़िता के पिता के अनुसार आरोपी उसे धमकाता भी था कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो वे उसकी जिंदगी खराब कर देगा।

     

  • Punjab News: फ्लैट में गैंगस्टर और पुलिस में हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    Punjab News: फ्लैट में गैंगस्टर और पुलिस में हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के जीरकपुर की पुलिस पार्टी चल रही मुहिम युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत सिंघपुरा गांव के नजदीक शिवा होम्स में पुलिस की गैंगस्टर के साथ मुठभेड़ हो गई। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लुधियाना निवासी वांछित गैंगस्टर लविश ग्रोवर फ्लैट नंबर 12 सी शिवा होम्स में किराए पर रह रहा है। जिसके बाद पहुची फ्लैट में पहुंची तो पुलिस पर गैंगस्टर ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी फायर में उसकी टांग पर गोली लगी है। जिसके घर की तलाशी लेने पर 3 अवैध हथियार मिले हैं। एसपी ग्रामीण मनप्रीत सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति आपराधिक पृष्ठभूमि का है जिसपर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

    डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल्ल के मुताबिक पुलिस ने सरेंडर करने के लिए जब उसका दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खोलने के बाद आरोपी दूसरे कमरे में गया। उसने पिस्टल से पुलिस पार्टी पर 3 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसकी जांघ पर लगी। घायल गैंगस्टर को प्राथमिक उपचार के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मोहाली ग्रामीण एसपी मनप्रीत सिंह के अनुसार पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि ग्रोवर जीरकपुर के शिवा होम्स के एक फ्लैट में छिपा है। वह किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई कर जीरकपुर एसएचओ इंस्पेक्टर जसकंवल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने रात करीब सवा 9 बजे तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट पर छापा मारा। दरवाजा खटखटाने पर ग्रोवर ने पहले तो दरवाजा खोला नहीं।

    पुलिस को देखकर उसने दरवाजा बंदकर अंदर छिपने का प्रयास किया। इसके बाद वह अंदर वाले कमरे में चला गया और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। फ्लैट की तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन अत्याधुनिक हथियार बरामद किए। इनमें एक ग्लॉक पिस्तौल, एक राइफल और एक .30 बोर पिस्टल के साथ कारतूस बरामद हुए। एसपी ने बताया कि लविश ग्रोवर के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के आरोप शामिल हैं।

    आसपास के रहने वाले लोगों के मुताबिक लविश ग्रोवर छह माह से इस सोसाइटी में अपने परिवार के साथ किराए पर रह रहा था। उसकी दो बेटियां है। पुलिस के अनुसार लविश यहां पिछले एक साल से रह रहा था। पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसका परिवार यहां मौजूद नहीं था। पुलिस ने उससे मर्सिडीज़, ऑडी, फिएट बरामद की हैं। पुलिस ने उसकी कार की चाबियां रिकवर कर ली हैं। डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल के अनुसार लविश के कमरे से पुलिस को करीब पौने किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार वह हथियार की तस्करी के साथ नशे की तस्करी भी करता है। डीएसपी ने बताया कि लविश ने इसी सोसाइटी में एक और फ्लैट 9-ए भी ले रखा था। उस घर की भी तलाशी ली जा रही है।

  • Punjab News: क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर करोड़ों की ठगी, पूर्व सब इंस्पेक्टर सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर करोड़ों की ठगी, पूर्व सब इंस्पेक्टर सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ठगी मारने की घटना सामने आई है। जहां आरोपियों ने क्रिप्टोकरेंसी के जरिए लोगों के पैसे दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी मारी। इस मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए पूर्व सब इंस्पेक्टर सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना मटोर के एएसआई केवल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने फेज 7 में हरसुख स्टडी एब्रॉड के नाम पर एक कंपनी खोली हुई है। जिसमें क्रिप्टोकरेंसी का काम भी शुरू किया गया।

    इस दौरान क्रिप्टोकरेंसी में पैसे दोगुने का लालच देकर भोले-भाले लोगों को फंसाना गया। लोगों ने आरोपियों पर विश्वास करते हुए पैसे क्रिप्टोकरेंसी में लगा दिए। दरअसल, आरोपियों ने मोहाली के पूर्व सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह और उसके पार्टनर अश्विनी कुमार पर विश्वास करते हुए पैसे लगाए। इसके बाद आरोपियों ने धोखाधड़ी का पूरा जाल बुना और लोगों की मेहनत की कमाई को 25 महीनों में डबल करने के वादे के बाद करोड़ों रुपये की ठगी मारी। ये दोनों कुछ महीनों से फरार चल रहे थे।

    पुलिस ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मोहन सिंह को एक महीने पहले गिरफ्तार किया गया था और उसकी पूछताछ में अश्विनी कुमार का नाम सामने आया था। उनकी टीम ने अश्वनी को 2 दिन पहले ही गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया गया। इसके बाद मोहन सिंह को प्रोटेक्शन वारंट पर मोहाली लाकर दोनों का आमना-सामना करवाया गया कि इनमें से सरगना कौन है। दरअसल, दोनों एक-दूसरे पर ठगी के आरोप लगाए रहे है। इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि 2 शिकायतकर्ताओं के अनुसार 18 लाख की ठगी हुई है। हालांकि उसके अलावा कई लोगों से करोड़ों रुपए ठगे गए है। धीरे-धीरे लोग ठगों के खिलाफ शिकायत दे रहे है।

  • Punjab News: दिन दहाड़े घर में घुसकर चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    Punjab News: दिन दहाड़े घर में घुसकर चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    मोहालीः खरड़ के अधीन आने वाले महिक नगर में दिन-दिहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर घर का गेट खोलकर घर से गैस सिलेंडर चोरी करके फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हैरानी की बात यह है कि चोर को भी पता था कि तीसरी आंख में घटना कैद हो रही है, लेकिन बेखौफ चोर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सरेआम मुंह ढककर चोर घर के अंदर आता है और सिलेंडर लेकर फरार हो जाता है।

  • Punjab News: हिमाचल की बस में तोड़फोड़ मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हिमाचल की बस में तोड़फोड़ मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली बस में 18 मार्च को खरड़ में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर पंजाब पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान गगनदीप सिहं पुत्र जसबीर सिंह, निवासी मुक्तसर साहिब और हरदीप सिंह पुत्र नरेंद्र पाल सिंह, निवासी भट्ठा साहिब (रोपड़) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से आल्टो नंबर PB 01 C 0595 कार बरामद की है। पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों ने हिमाचल से पंजाब जाने वाली बसों, लोगों व वाहनों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

    बता दें कि एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के अनसार, चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली बस मंगलवार शाम 6:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी. यात्रा के दौरान खरड़ के पास अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से बस पर हमला किया और विंडस्क्रीन तथा कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इस अप्रत्याशित हमले से बस में सवार यात्री, चालक और परिचालक में दहशत का माहाैल रहा। हालांकि, इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है और सभी यात्री व चालक दल सुरक्षित हैं। इस संदर्भ में पुलिस मुख्यालय शिमला के उच्च अधिकारियों ने पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था से मामले को सुलझाने के लिए वार्ता की।

    परिणाम स्वरूप हिमाचल पथ परिवहन निगम की हमीरपुर यूनिट की बस पर पंजाब के मोहाली के पास खरड़ में हुई तोड़फोड़ के मामले में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच एसएएस नगर पुलिस मोहाली की ओर से की जा रही है। हमलावरों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर कागज लगाकर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास किया, जिससे उनकी शिनाख्त करना कठिन हो गया। घटना के तुरंत बाद एक यात्री ने खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में सचूना दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए बस को मौके से हटवाया और जांच प्रारंभ की। अब इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Punjab News: क्या आज सरकार के साथ किसानों की नहीं होगी मीटिंग, जोगिंदर उगराहां का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: क्या आज सरकार के साथ किसानों की नहीं होगी मीटिंग, जोगिंदर उगराहां का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब पुलिस द्वारा शंभू और खनौरी बॉर्डर को खाली करवाने के बाद आज सरकार ने किसानों के मीटिंग रखी गई है। दरअसल, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिया के साथ आज शाम 4:00 बजे पंजाब भवन, चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन उगराहां केके नेताओं से मीटिंग की जानी है।

    बीते दिन इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया था। लेकिन इस मीटिंग से पहले किसान नेता का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मीटिंग में शामिल होने से मना कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि वे पंजाब के कृषि मंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग नहीं लेंगे। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पंजाब सरकार की कार्रवाई के बीच उगराहां ने बैठक का बहिष्कार किया।