Category: Mohali

  • Punjab News: The Rinku Jewellers के कर्मी की आंखों में मिर्ची डालकर चेन लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: The Rinku Jewellers के कर्मी की आंखों में मिर्ची डालकर चेन लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    मोहालीः मुलांपुर में सरेआम लूट की वारदात सामने आई है। जहां इलाके में The Rinku Jwellers की दुकान पर कर्मी चेन खरीदने के बहाने आता है। इस दौरान वह अपने गले में चेन डालकर शीशे में चैक करने लगता था। जिसके बाद लुटेरा जेब से मिर्ची स्प्रे निकालता और दुकान के कर्मी की आंख में डालकर मौके से फरार हो जाता है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

    सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दुकान पर एक लुटेरा आता है, लेकिन सीसीटीवी देखने पर पता लगता है कि बाइक पर 2 और लुटेरे खड़े हो जाते है, जिनके साथ वह फरार हो जाता है। मामले की जानकारी देते हुए दुकान की ऊषा वर्मा ने बताया कि मुलांपुर गरीबदास के भीड़भाड़ वाले इलाके में उनकी दुकान है। जहां उनके कर्मी के पास चोर आता है और कर्मी सोने की चेन दिखाने के लिए कहता है।

    इसके बाद वह सोने की चेन उसके गले में डालकर, कर्मी की आंखों में मिर्च डालकर मौके से फरार हो गया। ऊषा ने बताया कि चोर डेढ तोले की चेन लेकर फरार हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने कहा कि पीड़ित दुकानदार और कर्मी के बयान दर्ज कर लिए है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab: कर्नल की पिटाई के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश, देखें वीडियो

    Punjab: कर्नल की पिटाई के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश, देखें वीडियो

    एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन ने दी चेतावनी

    मोहालीः पटियाला में पुलिस कर्मियों द्वारा करनल पुष्पिंदर सिंह की पिटाई के मामले में करनल और उनके बेटे के समर्थन में आज एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन ने आवाज उठाई। वहीं दूसरी ओर पंजाब सरकार ने फौजी की पिटाई के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये हैं। बता दें कि भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी और उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई, जिसकी पूरी जानकारी पत्र में दी गई है। हालांकि इस मामले में थाना प्रभारी सहित 12 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया था।

    इस मामले को लेकर कार्रवाई करने के बाद पटियाला के SSP नानक सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मामले में माफी मांगी। उन्होंने कहा कि 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और 45 दिनों के भीतर विभागीय जांच पूरी होगी। दूसरी ओर घटना को लेकर करनल और उनके बेटे के समर्थन में एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन ने आवाज उठाई।

    उन्होंने कहा कि यदि पुलिस अधिकारियों द्वारा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वह जल्द बड़ा एक्शन लेंगे। पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल उठाते हुए एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि डीजीपी पंजाब द्वारा पीड़ित परिवार से मिलने का समय नहीं दिया गया। दूसरी ओर, एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन ने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। एसोसिएशन ने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए।

     
  • Punjab News: सरकार की आज होगी कैबिनेट मीटिंग, लिए जा सकते है अहम फैसले

    Punjab News: सरकार की आज होगी कैबिनेट मीटिंग, लिए जा सकते है अहम फैसले

    मोहालीः पंजाब सरकार की आज कैबिनेट मीटिंग होने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह मीटिंग चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में स्थित सीएम भगवंत मान की कोठी नंबर 45 में की जाएगी। जारी आदेशों के मुताबिक शाम 7.30 कैबिनेट अहम बैठक होगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते है।

    वहीं इस बैठक में किसानों के मुद्दे पर भी बात हो सकती है। दरअसल, बीते दिन सरकार ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के धरने को हटाकर कई किसानों को डिटेन कर लिया था। जिसके बाद आज बॉर्डर से जेसीबी की मदद से रास्ते को साफ करवाया गया।

  • Punjab News: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल और पंधेर को पुलिस ने किया डिटेन, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल और पंधेर को पुलिस ने किया डिटेन, देखें वीडियो

    मोहालीः केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों की बैठक एक बार फिर से बेनतीजा रही। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में भी किसानों की मांगों को लेकर कोई सहमती नहीं बन पाई है। ऐसे में अब अगली बैठक 4 मई को होगी। वहीं किसानों की मीटिंग खत्म होने के बाद वापसी कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। दरअसल, आज मीटिंग के दौरान से ही खनौरी बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। जिसके बाद आज मीटिंग खत्म होने के बाद वापिस लौटते समय पुलिस ने दोनों को डिटेन कर लिया है। इस दौरान किसानों में भारी रोष पाया जा रहा है।

    बता दें कि आज मीटिंग के बाद केंद्र की ओर से एक सेक्रेटरी लेवल के अधिकारी की नियुक्ति की है, जो फसलों की एमएसपी को लेकर देश भर के किसानों के साथ लेकर सुझाव लेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के साथ अच्छे माहौल में बैठक हुई गई। अब 4 मई को अगली बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अनुसार किसानों की तरफ से सबमिट की गई रिपोर्ट पर सभी हितधारकों की राय लेनी जरूरी है, क्योंकि अगर एमएसपी को लेकर जो भी फैसला लिया जाएगा, वो देश भर में लागू होगा। बता दें कि किसानों की यह बैठक चंडीगढ़ सेक्टर-26 के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में हुई।

    हालांकि पहले यह बैठक शाम 5 बजे होनी थी, लेकिन अब इसके समय में बदलाव करते हुए सुबह 11 बजे का समय रखा गया। बैठक में दोनों किसान संगठनों के 28 सदस्य भाग पहुंचे थे। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा है कि किसान बैठक में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे और उम्मीद है कि केंद्र सरकार उनके मुद्दों का समाधान करेगी। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर फोर्स बढ़ाने पर कहा कि सरकार की किसी भी तरह कार्रवाई की फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं है।

  • Punjab News: IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज जारी सूची के मुताबिक 5 IAS और PCS अधिकारियों के तबादलें किए गए। जिसमें 4 IAS और एक PCS अधिकारी शामिल है। लुधियाना के डीसी जितेंद्र जोरावल की जगह रूपनगर के हिंमाशु जैन को नियुक्त किया गया। हिमांशु जैन 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अतिरिक्त प्रधान सचिव का कार्यभार संभाल चुके हैं।देखें लिस्ट

  • Punjab News: Himachal की bus पर हमला, तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    Punjab News: Himachal की bus पर हमला, तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    खरड़: जिले के खरड़ में हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस पर हमला हुआ, जिससे भिंडरांवाले के पोस्टर विवाद के बीच तनाव और बढ़ गया। एक कार में सवार अज्ञात हमलावरों ने बस पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे बस के शीशे टूट गए और यात्रियों में दहशत फैल गई। पंजाब में इसका विरोध शुरू कर हो गया है। सबसे पहली घटना पंजाब के होशियारपुर से सामने आई हैं। जिसके बाद देर शाम खरड़ में एक हिमाचल रोडवेज की बस को रोककर तोड़फोड़ की। जब हमीरपुर डिपो की बस (HP 67 A-1321) चंडीगढ़ से हमीरपुर जा रही थी।

    बस ने चंडीगढ़ के सेक्टर 43 आईएसबीटी से अपना सफर शुरू किया था और खरड़ के पास निशाना बनाते समय केवल 10 किलोमीटर का सफर तय किया था। फ्लाईओवर पर एक कार में सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने बस को रोका, और उनमें से एक ने डंडे से बस का अगला शीशा तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर कुराली की ओर भाग गए। इस दौरान हमलावरों ने बस के शीशे और खिड़कियां तोड़ डाली। चंडीगढ़ से हमीरपुर जा रही बस में 26 यात्री सवार थे। हमले के दौरा किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई, सभी यात्री सुरक्षित है। तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही मौके पर खरड़ पुलिस पहुंची, जिन्होंने घटना की जानकारी ली और यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया।

    बस ड्राइवर रवि कुमार और कंडक्टर लवली कुमार ने बताया कि हमलावरों ने गाड़ी की नंबर प्लेट को टेप से ढक दिया था। घटना के बाद, यात्रियों को दूसरी बस में स्थानांतरित कर दिया गया जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी खरड़ करण सिंह संधू ने कहा कि एचआरटीसी बस में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें पंजाब पुलिस द्वारा पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने किसी से भी कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की। अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Momos और Spring roll बनाने वाली फैक्ट्री से मिला कुत्ते का कटा सिर, मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

    Punjab News: Momos और Spring roll बनाने वाली फैक्ट्री से मिला कुत्ते का कटा सिर, मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

    मोहाली: जिले में मटौर की फैक्ट्री में हैरानजनक घटना सामने आई है। जहां फ्रिज के अंदर कुत्ते का कटा हुआ सिर मिला है। इस दौरान जब फैक्ट्री की जांच की गई तो इसी के साथ बर्तनों में कुछ मांस भी मिला, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। दरअसल, इस फैक्ट्री में मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाकर कई जगह सप्लाई किए जाते थे। अब कुत्ते का मांस मोमोज में डालकर लोगों को खिलाया गया या यहां काम करने वाले कारीगरों ने खुद खाया, इसकी जांच होगी। इस कुत्ते के शरीर का हिस्सा गायब है। सिर भी पूरा नहीं है। सिर को वेटरनरी डिपार्टमेंट को जांच के लिए भेजा गया है। फैक्ट्री में फ्रोजन मीट और क्रशर मशीन भी मिली है। मोमेज, स्प्रिंग रोल और लाल चटनी के सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव मटौर में मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाने की यह फैक्ट्री करीब दो साल से चल रही थी। यहां गंदगी में खाने-पीने का सामान तैयार किया जा रहा था। गांव निवासियों ने फैक्ट्री की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने रविवार को छापेमारी कर कुछ सामान नष्ट करवा दिया था। गांव वालों ने इसे महज खानापूर्ति की कार्रवाई बताया था। जिसके बाद अब दोबारा हेल्थ और नगर निगम की टीमों ने गांव मटौर में सर्च अभियान चलाया तो फ्रिज से कुत्ते का सिर कटा हुआ मिला। फैक्ट्री में काम करने वाले सभी कर्मचारी भागे हुए हैं। गांव में ही खान बेकरी के नाम से एक दुकान है। फैक्ट्री जहां चल रही थी, वह प्रॉपर्टी भी उसी मालिक की है। जानकारी के अनुसार यहां नेपाली मूल के 8-10 लोग रहते थे, जो मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाने का काम करते थे। गांव के रवि ने बताया कि पिछले 6 महीने से फैक्ट्री की शिकायतें आ रही थीं कि यहां बहुत गंदगी में खाने-पीने का सामान बनाकर आगे सप्लाई किया जाता है। शनिवार का यहां अपने साथियों के साथ आकर वीडियो बनाई थी। इसमें दिख रहा था कि टॉयलेट से पानी भरकर तथा बिल्कुल काले रंग के तेल में खाने-पीने का सामान बनाया जा रहा था। सड़ी-गली सब्जियां मोमोज व स्प्रिंग रोल में डाली जा रही थीं। यहां नेपाल के रहने वाले लोग काम करते थे, यहीं रहते थे। यहां रोजाना एक से डेढ़ क्विंटल मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाए जाते थे। इन लोगों ने आस-पास के एरिया में ही अपने 18 अड्डे लगाए हुए थे, जहां इनके ही लोग खड़े होकर सामान बेचते थे। एक्टिवा और बाइक पर पूरे ट्राईसिटी में यहां से मोमोज-स्प्रिंग रोल सप्लाई करते थे। इनके ही कर्मचारी ने बताया था कि वो चंडीगढ़, पंचकूला और कालका तक माल पहुंचा कर आते हैं।
  • Punjab News: आज फिर SIT के समक्ष पेश होंगे बिक्रम मजीठिया, कल 8 घंटे की थी पूछताछ, देखें वीडियो

    Punjab News: आज फिर SIT के समक्ष पेश होंगे बिक्रम मजीठिया, कल 8 घंटे की थी पूछताछ, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच पूरी करके 18 मार्च तक चालान पेश करने को लेकर कहा है। जिसके चलते बीते दिन स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने 2021 के ड्रग्स मामले में 8 घंटे पूछताछ की। इतना ही नहीं, आज एक बार फिर से एसआईटी ने मजीठिया को पेश होने के लिए बुलाया गया है। हालांकि बीते दिन 8 घंटे चली पूछताछ के बाद बाहर निकलते ही बिक्रम मजीठिया एक बार फिर सरकार पर जमकर बरसे।

    वहीं, बीते दिन जांच कमेटी के सदस्य वरुण शर्मा ने बताया कि बिक्रम सिंह मजीठिया और उनके परिवार से जुड़ी कुछ फर्मों के संदेहास्पद वित्तीय लेन-देन के सुराग मिले हैं। जिस समय का यह मामला है, उस दौरान इन फर्मों में बड़ी मात्रा में नकद जमा किया गया था और विदेशी कंपनियों के साथ भी वित्तीय लेन-देन हुए थे। SIT ने इन लेन-देन और नकद जमा के स्रोतों पर भी सवाल उठाए हैं। इस केस में शामिल चार आरोपियों में से तीन आरोपी विदेश में हैं, और उन्हें भारत लाने व कानूनी प्रक्रिया का सामना करवाने के लिए “ब्लू कॉर्नर नोटिस” सहित सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    बता दें कि मजीठिया को पटियाला पुलिस लाइन में बुलाया गया था। 6 दिन पहले रोपड़ रेंज के DIG एचएस भुल्लर के नेतृत्व वाली SIT ने सीआरपीसी की धारा 160 के तहत उन्हें समन जारी किए थे। बाहर निकलते ही मजीठिया ने कहा कि ये चौथी कमेटी है, जिसके सामने वे पेश हुए और कोर्ट में सरकार ने कहा कि मजीठिया सवालों के जवाब नहीं दे रहे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। बिक्रम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि 17 या 18 मार्च को जांच कमेटी के सामने पेश हों और जांच पूरी की जाए। इसके बाद कमेटी को कोर्ट में चालान पेश करने के आदेश दिए गए हैं।

    जिसके बाद 4 मार्च 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की याचिका पर सुनवाई की थी। जिसमें पंजाब सरकार ने बिक्रम मजीठिया की जमानत को रद्द करने की मांग रखी थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को SIT के सामने पेश होने का आदेश दिया था। कोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि 17 मार्च की सुबह 11 बजे बिक्रम मजीठिया को SIT के सामने पेश होना पड़ेगा। अगर जरूरत हुई तो 18 मार्च को भी पेश होना होगा।

    वहीं सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने आरोप लगाया कि मजीठिया पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे। वहीं, बिक्रम मजीठिया ने दावा किया कि उन्हें राजनीतिक कारणों से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कोर्ट से पूछताछ के लिए तय तारीखें निर्धारित करने की अपील की। दरअसल, पंजाब पुलिस के बर्खास्त DSP जगदीश भोला को पकड़े जाने के बाद मजीठिया का नाम सामने आया। जगदीश भोला ने आरोप लगाया कि बिक्रम मजीठिया ड्रग्स रैकेट में शामिल थे। अमृतसर की फार्मा कंपनी के बिट्टू औलख और जगदीश चहल की गिरफ्तारी के बाद भी मजीठिया का नाम सामने आया। जगदीश चहल ने पूछताछ में खुलासा किया कि हवाला के जरिए मजीठिया ने 70 लाख रुपए का लेन-देन किया था।

  • Punjab News: शादी समारोह में फिर चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी समारोह में फिर चली गोलियां, देखें वीडियो

    मोहालीः शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। एक मामला फिर सामने आया है। जो मोहाली के सैक्टर-101 सैनी माजरा से शादी समारोह का है। जहां एक नौजवान डीजे पर आते ही हवाई फायर करता है। जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ भांगड़ा डालना शुरू कर देता है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नौजवान बिना किसी डर के हवाई फायर कर रहा है। हैरानी की बात है कि ऐसे मामलों में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, बाजवूद इसके लोग बिना किसी के डर से फायरिंग कर रहे है। गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति उक्त नौजवान को फायरिंग करने से रोक भी रहा है, लेकिन वह बावजूद फायरिंग करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया है, पुलिस का दावा है कि नौजवान की गिरफ्तारी कर ली गई है।
  • Punjab News: DGP ने तस्करों से निपटने के लिए बनाई नई Strategy

    Punjab News: DGP ने तस्करों से निपटने के लिए बनाई नई Strategy

    SSP और SHO के performance की होगी Study

    मोहालीः पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत तस्करों से निपटने के लिए एक नई स्ट्रेटजी बनाई है। दरअसल आज डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग में नशे से निपटने की रणनीति बनी है। मीटिंग में स्पेशल DGP, ADGP और IG स्तर के अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में हर तथ्य पर गंभीरता से मंथन किया गया। जिसमें फैसला लिया गया कि सभी जिलों की मैपिंग की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि वहां किस तरह की ड्रग्स उपलब्ध हैं और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इसी के साथ अब सभी अधिकारियों को विशेष लक्ष्य दिए जाएंगे, जिनके आधार पर एसएसपी और एसएचओ की परफामेंस का मूल्यांकन किया जाएगा।

    डीजीपी गौरव यादव ने मीडियाने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य ड्रग सप्लायर्स पर रहेगा, जबकि नशा पीड़ितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के निर्देश पर निर्णय लिया गया है कि थानों के मुंशी का कार्यकाल दो साल का होगा, जिसके बाद उन्हें रोटेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की नशे के विरुद्ध मुहिम का काफी अच्छा रिस्पांस आया है। पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई व वहां के तस्करों को नुकसान हुआ है। ऐसे में अब पाकिस्तान में पंजाब में अशांति फैलाकर यहां की भाई चारक सांझ को खराब करने की कोशिश कर रहा है। पंजाब पुलिस ने आज 424 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान राज्यभर में 63 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 45 एफआईआर दर्ज की गईं। इस अभियान के तहत मात्र 16 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 2012 हो गई है।

    पुलिस टीमों ने गिरफ्तार नशा तस्करों से 385 ग्राम हेरोइन, 19 किलो भुक्की, 2673 नशीली गोलियां/टीके और 15,600 रुपए ड्रग मनी बरामद की है। यह कार्रवाई पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को तीन महीनों में पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।