Category: Mohali

  • Punjab News: मोमोज खाने से पहले हो जाएं सावधान, वायरल वीडियों से उड़ जाएंगे होश

    मोहालीः अगर आप भी मोमोज के शौकीन हैं तो जरा ध्यान से खाएं। ऐसा न हो कि आप सड़े गोभी के मोमोज खा रहे हों। ऐसा ही एक मामला मटौर में सामने आया है। हेल्थ विभाग की एक टीम ने वीडियो के वायरल होने के बाद जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। वीडियो में दिखाया गया है कि जहां मोमो रखे थे, वहां गंदगी का आलम था। यहां सड़ी गोभी, बंद गोभी और खाने-पीने का अन्य सामान पड़ा था।

    गंदे तेल में मोमो को तला जा रहा था। वायरल वीडियो के अनुसार मोमो बनाने वाली जगह काफी ज्यादा गंदगी देखने को मिली। इस मामले में सिविल सर्जन को जैसे ही जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी हासिल की और डीएचओ को इस संबंध में मौके का दौरा कर रिपोर्ट सौंपने को कहा। एक किसान नेता परमजीत वैधवान ने कहा कि यह वास्तव में बीमारी की जड़ है। जो लोग मोमो खाते हैं, उनको यह तक पता नहीं होता कि इसे कैसे बनाया जाता है।

    वे तो विश्वास पर खाते हैं। सिविल सर्जन मोहाली संगीता जैन ने कहा कि इस मामले की जानकारी उनको मिली थी, उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारी मोहाली को इस संबंध में रिपोर्ट तैयार करके सौंपने को कहा है। फिलहाल वहां से सैंपल लिए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन के डाॅक्टर संगीता जैन ने कहा कि मामला सामने आने के बाद हमारा प्रयास रहेगा कि स्ट्रीट फूड की जांच की जाएगी। अब यह जरूरी हो गया है कि लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए।

     

  • Punjab News: बस ने साइकिल और स्कूटी को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने वाहन में की तोड़फोड़, देखें Video

    Punjab News: बस ने साइकिल और स्कूटी को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने वाहन में की तोड़फोड़, देखें Video

    मोहालीः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई हादसे की खबर सामने आती ही रहती है। ज्यादतर हादसे चालक की लापरवाही से ही घटित होते हैं जिससे कई बार दूसरों को अपनी जान तक गवानी पड़ जाती है। ऐसा ही मामला मोहाली के फेस-11 से सामने आया है जहां एक बस ने पहले साइकिल सवार को कुचला फिर थोड़ी आगे जा रही स्कूटी को भी टक्कर मार दी। गणीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, चंडीगढ़ सेक्टर 52 से राजस्थान जा रही एक प्राइवेट बस ने मोहाली के फेस-11 के पास एक साइकिल सवार को कुचल दिया। इसी के थोड़ी आगे जा रही एक्टिवा को भी टक्कर मार दी। घटना में साइकिल और स्कूटी सवार घायल हो गए। दोनों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: तेज रफ्तार XUV ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार XUV ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    मोहालीः तेज रफ्तार एक्सयूवी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह-सुबह 5 बजे हुआ। जानकारी अनुसार एक्सयूवी चालक बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद 100 मीटर तक घसीटता ले गया। जिससे दोनों गंभीर घायल हुए है।

    जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। कार के एयर बैग खुलने से कार चालक का बचाव हो गया। वहीं कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Sunanda Sharma के बाद Singer Kaka ने पिंकी धालीवाल पर लगाए करोड़ों की ठगी के आरोप, FIR दर्ज

    Punjab News: Sunanda Sharma के बाद Singer Kaka ने पिंकी धालीवाल पर लगाए करोड़ों की ठगी के आरोप, FIR दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने हाल ही में म्यूजिक निर्माता पिंकी धालीवाल के खिलाफ ठगी के आरोप लगाए थे। जिसके बाद महिला आयोग की चेयरपर्सन लाली के हस्ताक्षेप के बाद पिंकी धालीवाल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया था। हालांकि पिंकी धालीवाल को इस मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई थी। वहीं अब पंजाबी गायक काका ने स्काई डिजिटल इंडिया प्रा. लि. के निदेशक गुरकिरण धालीवाल और पिंकी धालीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात, संपत्ति के दुरुपयोग, जालसाजी, ठगी, जबरन वसूली और कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

    एसएसपी मोहाली को दी गई शिकायत में काका ने बताया कि 2021 में आरोपियों ने उनके संगीत को यू-ट्यूब, स्पॉटिफाई, गाना और विन्क जैसे प्लेटफार्मों पर प्रचार और वितरण करने का झूठा वादा किया। इस पर काका ने 3 साल का अनुबंध किया और अपनी डिजिटल संपत्तियों का एक्सेस दे दिया, लेकिन स्काई डिजिटल ने 6.30 करोड़ रुपए में से सिर्फ 2.50 करोड़ रुपए का ही भुगतान किया।

    काका ने बताया कि उन्होंने अनुबंध में तय 18 गानों के बजाय 20 गाने भी दिए, फिर भी स्काई डिजिटल ने राजस्व रोक लिया और गलत वित्तीय रिपोर्टें बनाकर कमाई को कम दिखाया। आरोपियों ने करीब 1.40 करोड़ रुपए का गबन भी किया और कानूनी कार्रवाई की बात करने पर काका को धमकी दी।

    काका का आरोप है कि स्काई डिजिटल ने उनके यू-ट्यूब चैनल और डिजिटल संपत्तियों पर कब्जा कर लिया और पासवर्ड लौटाने के बदले चार और गाने या 2 करोड़ रुपए फिरौती की मांग की। काका ने 5 अगस्त 2024 को अनुबंध समाप्ति का नोटिस और 28 फरवरी 2025 को कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने अवैध गतिविधियां जारी रखीं। काका ने प्रशासन से मांग की है कि गुरकिरण धालीवाल और पिंकी धालीवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और एफआईआर दर्ज की जाए।

  • Punjab News: इस दिन बजट पेश करेंगी सरकार, 40 नए हुनर ​​स्कूल किए जाएंगे स्थापित

    Punjab News: इस दिन बजट पेश करेंगी सरकार, 40 नए हुनर ​​स्कूल किए जाएंगे स्थापित

    मोहालीः पंजाब सरकार की आज कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि पंजाब सरकार का बजट सत्र 21 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा। जबकि पंजाब सरकार का बजट 26 मार्च को पेश किया जाएगा। यह जानकारी पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

    उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो बजट सत्र की तारीखें आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 27 और 28 मार्च को बजट पर बहस होगी।

    वहीं चीमा ने बताया कि मीटिंग में फैसला लिया गया है कि 40 नए हुनर ​​स्कूल स्थापित किए जाएंगे। ताकि युवाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने में कोई दिक्कत न आए। वहीं, बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने के लिए ब्रिटिश काउंसिल के साथ दो साल के समझौते को मंजूरी दी गई है।

  • Punjab News: फर्जी CIA Staff बनकर Doctor से ठगे हजारों रुपए, दी धमकी, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्जी CIA Staff बनकर Doctor से ठगे हजारों रुपए, दी धमकी, देखें वीडियो

    पुलिस कांस्टेबल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    मोहालीः जिले में फर्जी सीआईए स्टाफ बनकर डॉक्टर से पैसे ठगने की घटना सामने आई है। इस मामले में डॉक्टर की शिकायत पर थाना सोहाना की पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक आरोपी पुलिस कांस्टेबल पद पर तैनात है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि थाना सोहाना की टीम को डॉक्टर रमन कुमार ने सीआईए स्टाफ के कर्मियों द्वारा केस में फंसाने की धमकी देते हुए पैसे ठगे गए। जिस पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने पुलिस कांस्टेबल सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बबनदीप और मनप्रीत संधू के रूप में हुई है। बबनदीप पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात है, जबकि उसके साथी मनप्रीत पर चिट्टे के पहले भी मामले दर्ज है। इस केस में तीसरा साथी फरार चल रहा है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि सेक्टर 77 में क्लीनिक चला रहे हड्डियों के डॉक्टर रमन कुमार ने शिकायत दी थी। उसकी क्लीनिक में पुलिस की वर्दी में व्यक्ति आए थे। जिन्होने कहा कि वह सीआईए स्टाफ से आए है। इस दौरान आरोपियों ने उसे झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर उससे 25 से 30 हजार नगद लें लिए। जिसके बाद 42,500 गूगल-पे करवा लिए। इस दौरान जाते-जाते डॉक्टर को आरोपियों ने धमकी दी कि अगर लाख रुपए और तैयार नहीं रखे, तो वह उसे खिलाफ नशे के मामले में FIR दर्ज कर देंगे। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों ने डॉक्टर के टेबल पर नशे की सामग्री रखकर धमकाया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। जांच में सामने आया है कि पुलिस कर्मी ने साथियों के साथ मिलकर घटना की प्लानिंग की थी। वहीं गूगल-पे मनप्रीत संधू के खाते में डलवाए। जबकि तीसरा साथी अभी फरार चल रहा है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
  • Punjab News: चेक बाउंस मामले में High Court का आया अहम फैसला, देना होगा इतना ब्याज

    Punjab News: चेक बाउंस मामले में High Court का आया अहम फैसला, देना होगा इतना ब्याज

    मोहालीः पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कि चेक बाउंस मामलों में अहम आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट ने कहा कि चेक बाउंस मामले में जुर्माना लगाने में एकरूपता बनाए रखने के लिए जुर्माना चेक की राशि के बराबर होना चाहिए। साथ ही चेक जारी होने की तिथि से लेकर सजा के फैसले की तिथि तक कम से कम 6% वार्षिक ब्याज भी देना चाहिए। बठिंडा निवासी जुगजीत कौर ने चेक बाउंस के मामले में दो साल की अवधि के लिए कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के जुर्माने के आदेश को चुनौती दी थी। आरोप के अनुसार शिकायतकर्ता को याची ने 2015 में 19 लाख रुपये देने थे, जो नहीं दिए।

    हाईकोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट वर्तमान मामले के विशिष्ट तथ्यों को ध्यान में रखने में बुरी तरह से विफल रहा है और केवल 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न चुकाने पर आरोपी को दो महीने की अवधि के लिए कठोर कारावास काटने का निर्देश दिया गया था और कोई मुआवजा राशि नहीं दी गई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि एकरूपता बनाए रखने के लिए हमेशा चेक की राशि के बराबर जुर्माना लगाना उचित होता है। कोर्ट ने कहा कि साधारण कारावास की सजा के साथ जुर्माना लगाया जा सकता है या नहीं भी।

    यह पूरी तरह से ट्रायल मजिस्ट्रेट के विवेक पर निर्भर करता है, लेकिन कानून के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, यह उचित होगा कि कारावास की सजा को न्यूनतम रखा जाए। हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल को अधिकार क्षेत्र के अधीन सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्णय प्रसारित करने का निर्देश दिया, ताकि जुर्माना लगाने के मामलों में एकरूपता सुनिश्चित हो सके। हाईकोर्ट ने कहा कि सजा सुनाते समय न्यायालय को जुर्माना लगाने में अपने विवेक का प्रयोग करना चाहिए।

    विधानमंडल ने मजिस्ट्रेट को जुर्माना लगाने का विवेकाधिकार दिया है, जो चेक की राशि से दोगुना हो सकता है। अभियुक्त को दोषी ठहराए जाने पर न्यायालय की ओर से लगाया गया जुर्माना, शिकायतकर्ता की क्षतिपूर्ति के लिए पर्याप्त होना चाहिए। हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया और मामले को नए सिरे से सुनने के लिए ट्रायल कोर्ट भेज दिया।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मशार! कूड़े के ढेर से मिली नवजात बच्ची, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मशार! कूड़े के ढेर से मिली नवजात बच्ची, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में एक बार फिर इंसानियत शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल थाना ढकोली के अंतगर्त आते गुरु नानक नगर इलाके के शमशान घाट के पास एक खाली प्लाट में कूड़े के ढेर से एक नवजात बच्ची मिली है। यह बच्ची साड़ी के एक कपड़े में लपेटी हुई थी। दोपहर को करीब 3:15 बजे पास में किरयाने की दुकान करने वाले नरेश फौजी ने उसे बच्ची को देखा इसके बाद उन्होंने कम्युनिटी सेहत के अंदर ढकोली में आशा वर्कर के तौर पर काम करने वाली रणजीत कौर को फोन किया।

    घटना की सूचना मिलते ही रणजीत कौर मौके पर पहुंची। उन्होंने अन्य महिलाओं की मदद से बच्ची को कूड़े के ढेर से उठाया और कम्युनिटी सेहत के अंदर ढकोली में ले गई। इसके बाद उन्होंने एक अन्य महिला को बुलाकर बच्ची को दूध पिलाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची हुई महिलाओं ने ढकोली पुलिस को भी सूचित कर दिया। जानकारी के अनुसार शाम के 4:30 बजे तक ढकोली के अस्पताल में इस मामले की जांच करने के लिए कोई भी पुलिस मुलाजिम नहीं पहुंचा।

    दूसरी ओर गुरु नानक नगर में इस क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोग अपने स्तर पर आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं के कहीं ना कहीं से उसे व्यक्ति या महिला का सुराग मिल जाए, जिसने इस नवजात बच्ची को यहां पर फेंका है। थाना ढकोली के प्रभारी प्रीत कमल सिंह ने कहा कि उन्हें घटना सूचना मिली है। इस मामले के ड्यूटी अफसर बलजीत सिंह मामले की जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन अफसर को भी सूचित कर दिया गया है।

     
  • Punjabi Singer Singga की हो रही रेकी, गायक ने पुलिस से पूछे सवाल

    Punjabi Singer Singga की हो रही रेकी, गायक ने पुलिस से पूछे सवाल

    मोहाली: पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर पंजाबी सिंगर सिंगा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सिंगा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है, जिसके बाद गायक के फैंस हैरान हो गए। सिंगा ने पोस्ट में लिखा कि काफी समय से उसकी रेकी की जा रही है। जिसके चलते वह 2 से 3 बार घर भी बदल चुका है। सिंगा ने आगे पंजाब पुलिस को लिखते हुए कहा कि वह पुलिस से पूछना चाहते हैकि कितनी बार उसे परिवार की सेफ्टी के लिए घर को बदलना पड़ेंगा।

    कितनी धमकियां मिलीं, कितनी बार कार का पीछा किया गया? होली के बाद अगर जरूरत पड़ी तो हम सब कुछ सार्वजनिक कर देंगे…मुद्दा बड़ा है। बता दें कि मशहूर पंजाबी गायक सिंगा ने अपनी गायकी से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पंजाबियों का दिल जीता हुआ है। सिंगा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के बीच काफी अक्सर एक्टिव रहते हैं,। इस दौरान सिंगा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।

  • Punjab News: High Court से Pinky Dhaliwal को मिली राहत

    Punjab News: High Court से Pinky Dhaliwal को मिली राहत

    मोहालीः पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा ने म्यूजिक निर्माता पिंकी धालीवाल पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। वहीं इस मामले में पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने नोटिस लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद मटौर थाने की पुलिस ने पिंकी धालीवाल के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार किया था। वहीं आज पिंकी धालीवाल को कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद पिंकी धालीवाल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी को अवैध बताया है।

    दरअसल, इस मामले में पिंकी धालीवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद कोर्ट ने पिंकी धालीवाल को राहत दे दी है। बता दें कि शनिवार को पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई और एक आरोपी को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया था। पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा- मैं सभी व्यवसायिक सहयोगियों और सभी अपने समर्थकों को सूचित करना चाहती हूं कि कुछ व्यक्ति और संस्थाएं मेरे व्यवसायिक अनुबंधों (बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट्स) पर विशेष अधिकार होने का झूठा दावा कर रही हैं। ये दावे पूरी तरह झूठे, धोखाधड़ी वाले, अनधिकृत और कानूनी रूप से निराधार हैं।

    मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं एक स्वतंत्र कलाकार हूं और मैंने किसी भी व्यक्ति या संस्था को अपने प्रोफेशनल असाइनमेंट, परफॉर्मेंसेज और कोलेबोरेशन पर विशेष अधिकार नहीं दिए हैं। मैं अनधिकृत व्यक्तियों या संस्थाओं के माध्यम से किए गए किसी भी लेन-देन के लिए जिम्मेदार नहीं रहूंगी। इसके अलावा मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं, जिनसे ऐसे व्यक्तियों या संस्थाओं ने संपर्क किया है या जिनके पास इस तरह के गलत बयानों के बारे में कोई जानकारी है। वे तुरंत ई-मेल और फोन नंबर पर मेरी टीम से संपर्क कर सकते हैं। हमें इस बारे में जरूर सूचित किया जाए। मेरे साथ अपने संबंधों को गलत तरीके से पेश करने या मेरे व्यवसायिक अनुबंधों में हस्तक्षेप करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।